241001
हरदोई में रेडीमेड शोरूम में चोरों ने किया चोरी का प्रयास।
Behti, Uttar Pradesh:हरदोई :शहर कोतवाली क्षेत्र के सिनेमा चौराहे स्थित पुलिस बूथ के पास रेडीमेड शोरूम में चोरों ने चोरी का प्रयास किया ,फिलहाल शोरूम मालिक ने पुलिस में सूचना देदी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
DOGESH से जुड़ी खबर नहीं मिली
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
खबर उपलब्ध नहीं है.
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
पूर्व विधायक भगवान शर्मा पर पत्नी से मारपीट के आरोप, वीडियो वायरल
Bulandshahr, Uttar Pradesh:पूर्व विधायक भगवान शर्मा पर कथित पत्नी से मारपीट और बदसलूकी का आरोप, कोतवाली में मामला दर्ज करने की मांग, सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल ब bulandshahr के Shikarpur बाईपास रोड स्थित Old RTO Office के पास रहने वाली कांग्रेस नेत्री अर्चना पांडा ने पूर्व बाहुबली विधायक श्रीभगवान शर्मा (गुड्डू पंडित) पर घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट और अभद्रता करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है。 पीड़िता अर्चना पांडा के अनुसार, वह अपने बेटे के साथ घर के भीतर थीं। आरोप है कि पूर्व विधायक श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित उनके निवास स्थान पर पहुंचे और जोर-जोर से दरवाजा खटखटाते हुए चिल्लाने लगे। पीड़िता जब दरवाजा खोलने गई, तो आरोपी ने उन्हें जबरन धक्का देकर फर्श पर गिरा दिया और अश्लील व अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया。 शिकायत में कहा गया है कि फर्श पर गिरने के बाद आरोपी ने महिला के बाल खींचे और उनके साथ बुरी तरह मारपीट की। महिला की चीख-पुकार सुनकर घर का नौकर मौके पर पहुंचा और उसने मोबाइल से घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। वीडियो बनता देख आरोपी मारपीट रोककर पीछे हटा, जिसके बाद पीड़िता किसी तरह अपनी जान बचाकर सड़क की ओर भागी और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। कांग्रेस नेत्री अर्चना पांडा ने पुलिस प्रशासन को अवगत कराया है कि पूर्व विधायक और उनका परिवार उन्हें तथा उनके बच्चे को लगातार धमकियां दे रहा है। अदालत में आरोपी के खिलाफ पहले से भी कुछ मामले लंबित हैं। पीड़िता ने स्पष्ट किया है कि वह कोर्ट में चल रहे किसी भी केस को वापस नहीं लेंगी। उन्होंने अपनी और अपने मासूम बच्चे की जान का खतरा बताते हुए चौबीसों घंटे महिला पुलिस सुरक्षा तैनात करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीओ सिटी प्रखर पांडेय ने बताया कि मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
दिल्ली यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय लाकरा Parliament Street थाने पहुंचे; पिता समेत टीम मौजूद
Noida, Uttar Pradesh:Delhi Youth Congress President Shri Akshay Lakra and Legal Team along with Nishu Aazad at Parliament Street Police Station. पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के अन्दर का विजुअल है। इसमें नीशू और उसके पिता, दिल्ली प्रदेश यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अक्षय लाकरा और CJP के दोनों प्रवक्ता आशुतोष रांका और सौरभ दास भी दिखाई दे रहे हैं0
0
Report
बैठक: ताजा जानकारी अभी उपलब्ध नहीं
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
भोपाल में अभ्यर्थियों ने CM काफिला रोककर पद वृद्धि की मांग तेज़ कर दी
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल धरने पर बैठे अभ्यर्थियों ने रोका सीएम डॉ. मोहन यादव का काफिला मुख्यमंत्री के काफिले के सामने पहुंचे वर्ग-2, वर्ग-3 के अभ्यर्थी पद वृद्धि की मांग को लेकर सीएम को सौंपा ज्ञापन नीलम पार्क में 21 अगस्त से चल रहा अनिश्चितकालीन आंदोलन 15 दिन से धरना और भूख हड़ताल कर रहे अभ्यर्थी वर्ग-2, वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग काफिला रोककर अभ्यर्थियों ने CM के सामने रखी मांग शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का आंदोलन हुआ तेज0
0
Report
पंचकूला में तेज बारिश से जलजमाव, लोगों को मिली राहत की उम्मीद
Panchkula, Haryana:पंचकूला। पंचकूला में आज दोपहर अचानक मौसम ने करवट ली और मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। तेज बारिश के साथ आसमान में जोरदार गरज-चमक और वज्रपात देखने को मिला। बारिश के कारण सड़कों पर पानी जमा होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। मौसम विभाग ने हरियाणा के पंचकूला समेत कई इलाकों में बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई है। बारिश और बिजली चमकने के दौरान लोगों से सावधानी बरतने तथा खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की अपील की गई है।0
0
Report
टोरंटो गैस पाइपलाइन क्षति, जयपुर के झोटवाड़ा में गैस लीक से भारी दहशत
Jaipur, Rajasthan:खुदाई के दौरान टोरंटो गैस की पाइपलाइन हुई क्षतिग्रस्त झोटवाड़ा इलाके में कबानी मोड़ चौराहा की है घटना पाइपलाइन क्षतिग्रस्तहने के बाद गैस लीक हो गई। गैस लीक होने के बाद वहां अफरा तफरी मच गई सूचना के बाद स्थानीय थाना पुलिस और सिविल डिफेंस कर्मी मौके पर पहुंचे इधर कंपनी को सूचना देकर गैस सप्लाई को बंद करवाया गया उसके बाद पुलिस प्रशासन और लोगों ने राहत की सांस ली0
0
Report
Advertisement
भरवारी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में युवक की मौत; पुलिस जांच शुरू
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:भरवारी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में युवक की मौत कौशांबी ज़िले के भरवारी रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से 45 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोखराज थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे अनिल कुमार विश्वकर्मा रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक भरवारी के गौरा रोड निवासी बताए जा रहे हैं। परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जांच की जा रही है。0
0
Report
नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज मुद्दे पर आंदोलन जारी, कृष्ण जन्माष्टमी पर सारथी बने भगवान
New Tehri, Uttarakhand:नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर संयुक्त संघर्ष समिति का धरना 20 वे दिन भी जारी है वही क्रमिक अनशन के चौथे दिन जिला बार एसोसिएशन के तीन सदस्य अनशन पर है, संघर्ष समिति के सदस्यों ने कहा कि आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर भगवान श्री कृष्ण हमारे आंदोलन के सारथी है और अब तो सरकार को हमारी मांग को पूरा ही करना पड़ेगा, नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण का मुद्दा अब सिर्फ एक मुद्दा नहीं रह गया है ये एक बड़ी मुहिम बन गई है जो कि इस आंदोलन को नई दिशा ओर दशा देगी।0
0
Report
जालौन: कृष्ण जन्मोत्सव में सुरक्षा कड़ी, मंदिर पर सीसीटीवी निगरानी
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था, एसपी विनय कुमार सिंह ने उरई गल्ला मंडी स्थित श्रीकृष्ण मंदिर का किया निरीक्षण, मंदिर परिसर में लगे मेले और दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, जन्माष्टमी पर मेले में पर्याप्त पुलिस फोर्स की तैनाती की गई, असामाजिक तत्वों और चोरों पर सीसीटीवी कैमरों से रखी जाएगी विशेष नजर, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए ट्रैफिक डायवर्जन रूट किए गए निर्धारित, कृष्ण जन्मोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद, एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के दिए निर्देश, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के गल्ला मंडी स्थित श्रीकृष्ण मंदिर में पहुंचे थे एसपी。0
0
Report
Advertisement
जातिसूचक गाली-गलौज के आरोप पर सराय अकिल थाने का घेराव
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी ज़िले में जातिसूचक गाली-गलौज के आरोप को लेकर अनुसूचित जाति के लोगों, बसपा और भीम आर्मी ने सराय अकिल थाने का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि विक्रांत तिवारी नाम के युवक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें अभद्र और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि वीडियो में जातिसूचक शब्दों के साथ महिलाओं के संबंध में भी आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया। मामले को लेकर लोगों ने थाने पहुंचकर शिकायत दिया और निष्पक्ष जांच की मांग की। पुलिस से जांच के बाद दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई गई है।0
0
Report
जोधपुर हाईकोर्ट भवन के क्षरण पर SIT ने निर्माण अधिकारियों से पूछताछ तेज कर दी
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट के झालामंड स्थित भवन के जर्जर होने और केंद्रीय डोम पर मंडरा रहे खतरे के मामले में हाईकोर्ट की गंभीरता के बाद अब पुलिस की एसआईटी ने भी जांच तेज कर दी है। हाईकोर्ट ने पिछली सुनवाई में जनवरी 2024 में कुड़ी थाने में दर्ज एफआईआर के बाद तत्कालीन निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई को लेकर पुलिस से सवाल किए थे। इसके बाद अब मामले की जांच कर रही एसआईटी ने आरएसआरडीसी और संबंधित निर्माण विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को पूछताछ के लिए तलब किया है। सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार को करीब छह अधिकारियों-कर्मचारियों को कुड़ी थाने बुलाया गया है। एसआईटी की ओर से इनसे भवन निर्माण, निर्माण के दौरान सामने आई तकनीकी खामियों और उस समय जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका को लेकर पूछताछ की जाएगी। एसआईटी के प्रमुख एसीपी हिमांशु शर्मा इस मामले की जांच कर रहे हैं। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह जांच की नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है। दरअसल, हाईकोर्ट भवन के निर्माण को लेकर आईआईटी जोधपुर और आईआईटी मुंबई की तकनीकी रिपोर्ट में कई खामियां सामने आने की बात कही गई है। निर्माण के दौरान तकनीकी कमियों के कारण लोहे में जंग लगने, भवन में दरारें आने और संरचना की मजबूती को लेकर सवाल उठे हैं। भवन का निर्माण आरएसआरडीसी और सार्वजनिक निर्माण विभाग की देखरेख में कराया गया था। ऐसे में हाईकोर्ट ने यह जानना चाहा है कि निर्माण के लिए जिम्मेदार रहे अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद अब तक क्या कार्रवाई की गई। इस मामले में अब प्रदेश सरकार भी गंभीर नजर आ रही है। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास शुक्रवार रात जोधपुर पहुंचेंगे और शनिवार को राजस्थान हाईकोर्ट भवन का निरीक्षण कर सकते हैं। मुख्य सचिव के दौरे से पहले पुलिस और एसआईटी की सक्रियता बढ़ गई है। अब सवाल यह है कि पूछताछ के बाद पुलिस किन अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करती है और क्या उनके खिलाफ कार्रवाई होती है। साथ ही जांच का दायरा बढ़ाकर अन्य अधिकारियों या निर्माण से जुड़े लोगों को भी पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा, यह आने वाले दिनों में स्पष्ट होगा।0
0
Report
जन्माष्टमी पर गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे और सुप्रिया सुले बाबा वैद्यनाथ मंदिर पहुंचे
Deoghar, Jharkhand:देवघर। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे पूरे परिवार के साथ बाबा वैद्यनाथ मंदिर पहुंचे। उनके साथ महाराष्ट्र की सांसद सुप्रिया सुले भी मौजूद रहीं। दोनों सांसदों के मंदिर आगमन को लेकर परिसर में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। पुलिस पदाधिकारियों और दंडाधिकारियों की मौजूदगी में कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें मंदिर परिसर में प्रवेश कराया गया। मंदिर पहुंचने के बाद सांसदों को मां काली मंदिर ले जाया गया, जहां डॉ. निशिकांत दुबे के पुश्तैनी पुरोहित प्रमोद सिंगारी ने विधिवत संकल्प कराया। इसके बाद फिलपाया मार्ग से सुरक्षा घेरे में उन्हें बाबा वैद्यनाथ मंदिर के गर्भगृह तक ले जाया गया। यहां दोनों सांसदों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद मां काली मंदिर में भी पूजा की।सुप्रिया सुले ने कहा कि बाबा वैद्यनाथ मंदिर में पहली बार दर्शन का अवसर मिला। उन्होंने बाबा से देश और राज्य में सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान हरि सिंह, अभयानंद झा सहित कई लोग मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
