icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Noida, Uttar Pradesh:
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
0
0
Report
Advertisement

कुरुक्षेत्र में 15–20 दिन की नवजात जंगल में लावारिस, माता-पिता की तलाश शुरू

Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र के शाहबाद में शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां करीब 15 से 20 दिन की एक नवजात बच्ची जंगलात क्षेत्र में लावारिस हालत में मिली। क्या इसकी मां का दिल नहीं प्रसिजा इसको जंगलों में छोड़ते। बच्ची के चेहरे पर चोट के निशान भी बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। तस्वीरें कुरुक्षेत्र के शाहबाद की हैं, जहां जंगलात क्षेत्र में करीब 15 से 20 दिन की मासूम बच्ची मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि महिला प्रवीन बेगम की सबसे पहले बच्ची पर नजर पड़ी। उन्होंने बच्ची को गोद में उठाया और आसपास के लोगों की मदद से उसे संभाला। बच्ची के चेहरे पर चोट के निशान दिखाई दिए, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शाहबाद प्रभारी सुरेंद्र सिद्धूद ने बच्ची को देखा और एंबुलेंस के जरिए उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां बच्ची का उपचार और जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक बच्ची की उम्र करीब 15 से 20 दिन बताई जा रही है। फिलहाल बच्ची को जंगल में छोड़ने की परिस्थितियों की जांच की जा रही है और मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मासूम बच्ची के इस तरह जंगल में मिलने से आसपास के लोगों में भी चर्चा है। सवाल ये है कि आखिर इतनी छोटी बच्ची को जंगल में कौन छोड़कर गया और इसके पीछे क्या वजह रही। अब पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती बच्ची के माता-पिता या परिजनों तक पहुंचने की है। जांच के बाद ही पूरे मामले کی सच्चाई सामने आ पाएगी।
0
0
Report

नाना पाटेकर के निधन से भारतीय सिनेमा को अपूरणीय क्षति

Noida, Uttar Pradesh:दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन भारतीय सिनेमा के लिए एक अपूरणीय क्षति है। बहुत कम अभिनेताओं में उनके जैसी असाधारण बहुमुखी प्रतिभा और तीव्रता थी। वे अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को हँसा सकते थे, फिर भी 'अंकुश', 'प्रहार' और 'क्रांतिवीर' जैसी फिल्मों में उन्होंने एक ऐसा कच्चापन और गंभीरता दिखाई जिसने हर किरदार को यादगार बना दिया। उनकी आवाज़, उपस्थिति और बिल्कुल अलग-अलग दुनियाओं में ढल जाने की क्षमता ने उन्हें सचमुच अद्वितीय बना दिया। नाना पाटेकर केवल एक अभिनेता नहीं थे; वे अपने आप में एक संस्था थे। भारतीय सिनेमा में उनका उल्लेखनीय योगदान पीढ़ियों को प्रेरित करेगा। उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। उनकी आत्मा को शांति मिले। ओम शांति!
0
0
Report

नालंदा के देवीसराय चौक पर गोदाम में भीषण आग, दो CNC मशीनें जलकर राख

Pariaunna, Bihar:गुरुवार की सुबह देवीसराय चौक के पास स्थित स्टील लेजर कटिंग मशीन के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने की वजह शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। आग के गुब्बार ने देखते ही देखते गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में करीब एक करोड़ रुपये कीमत की दो सीएनसी लेजर कटिंग मशीनें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। इसके अलावा गोदाम में रखा अन्य सामान भी जल गया। संचालक के अनुसार कुल नुकसान दो करोड़ रुपये से अधिक का अनुमान है। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। समय रहते आग बुझा लेने से आसपास के अन्य प्रतिष्ठानों को जलने से बचा लिया गया। संचालक सौबेंद्र कुमार ने बताया कि सुबह में स्थानीय लोगों ने आग के गुब्बार को देखकर इसकी सूचना दी। इसके बाद आगलगी की घटना की जानकारी मिली। फायर पुलिस के अनुसार अभी संचालक की ओर से आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद नुकसान का सही आकलन किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

पटना के 1500 पंडालों में अग्निशमन सुरक्षा के कड़े मानक लागू, पूजा समितियाँ सचेत

Patna, Bihar:एंकर--दुर्गा पूजा को लेकर बिहार अग्निशमन विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बार पूरे राज्य में करीब 20 हजार पूजा पंडाल बनाए गए हैं। इनमें लगभग 1500 बड़े पंडाल शामिल हैं। सभी पूजा समितियों के लिए अग्निशमन विभाग की ओर से सुरक्षा संबंधी गाइडलाइन जारी की गई है। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों शुक्रवार से पूजा पंडालों का निरीक्षण शुरू करेंगे। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा मानकों में कमी मिलने पर कार्रवाई की जा सकती है। जरूरत पड़ने पर पंडाल का लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है। फायर डीआईजी मनोज कुमार नट ने बताया कि पटना में करीब 1500 पंडालों का रजिस्ट्रेशन हुआ है। इनमें लगभग 100 बड़े स्तर के पंडाल हैं। इन पंडालों में अग्निशमन विभाग के सभी मानकों का पालन अनिवार्य है। पटना को सुरक्षा व्यवस्था के लिए चार जोन में बांटा गया है और रणनीतिक स्थानों पर दमकल की गाड़ियों की तैनाती की जा रही है। इस बार एक अलग रेस्क्यू टीम भी बनाई गई है, जो आपात स्थिति में केवल रेस्क्यू का काम करेगी। साथ ही जिले के अधिकारियों से लगातार वर्चुअल मीटिंग कर तैयारियों की समीक्षा की जा रही है। इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल रूम के साथ अस्थायी कंट्रोल रूम भी बनाए जा रहे हैं। पंडालों के लिए प्रमुख सुरक्षा मानक पंडाल की ऊंचाई कम से कम 3 मीटर होनी चाहिए। प्रवेश और निकास के लिए दो गेट होने चाहिए। गेट की ऊंचाई कम से कम 5 फीट होनी चाहिए। प्रशिक्षित वॉलेंटियर्स की व्यवस्था जरूरी है। पंडाल में आपात स्थिति के लिए दो ड्रम पानी, मग आदि रखने होंगे। बिजली के लटकते तारों से पंडाल की पर्याप्त दूरी होनी चाहिए। शॉर्ट सर्किट से बचाव के लिए बिजली की व्यवस्था सुरक्षित होनी चाहिए। पंडाल के अंदर या आसपास आग से संबंधित दुकानें नहीं लगाई जानी चाहिए। अग्निशमन विभाग ने श्रद्धालुओं से पंडाल के अंदर आग जलाने से बचने और हवन-पूजन व दीप जलाने का काम पंडाल के बाहर सुरक्षित स्थान पर करने की अपील की है。 बाइट--मनोज कुमार नट DIG फायर
0
0
Report

कोटडा कागला स्कूल में लोकतंत्र का पाठ, राकेश भील बाल सरपंच चुने गए

Baran, Rajasthan:कोटडा कागला विद्यालय में लोकतंत्र का पाठ शांतिपूर्ण मतदान में राकेश भील बने बाल सरपंच बारां के हरनावदाशाहजी क्षेत्र के कोटडा कागला गांव के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चुनाव जागरूकता अभियान के तहत अनोखा सरपंच चुनाव आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर में मतदान शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। चुनाव में छात्र प्रत्याशी राकेश भील ने अपनी प्रतिद्वंद्वी पूजा भील को 27 मतों के बड़े अंतर से हराकर जीत दर्ज की। राकेश को कुल 36 मत प्राप्त हुए, जबकि पूजा को 9 मतों से संतोष करना पड़ा। इस दौरान कुल 47 मत पड़े। प्रधानाध्यापक दुर्गेश पाठक ने बताया कि बच्चों में मतदान के प्रति जागरूकता लाने और निर्वाचन प्रक्रिया की बारीकियों को समझाने के लिए प्रायोगिक नाटक के माध्यम से यह आयोजन किया गया था। इसके लिए पूरी निर्वाचन टीम तैयार की गई थी। बच्चों को ही पोलिंग पार्टी, पीठासीन अधिकारी और अन्य कर्मचारी बनाया गया। मतदाता बने बच्चों के पहचान पत्र भी जारी किए गए। चुनाव की पूरी प्रक्रिया वास्तविक चुनाव की तर्ज पर की गई। दो बच्चों ने प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरा। मतदाता बच्चों ने कतार में लगकर बैलेट पेपर पर मोहर लगाकर अपने पसंदीदा प्रत्याशी को वोट दिया और मतपेटी में पर्ची डाली। वोट डालने के बाद मतदाताओं की अंगुली पर स्याही का निशान भी लगाया गया। मनोनीत प्रशासनिक टीम पूरे समय अलर्ट रही और शांतिपूर्वक मतदान संपन्न करवाया। मतदान को लेकर स्कूली बच्चों में खासा उत्साह देखा गया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ अरुणा गौतम, दीपमाला माहुर, पूजा पारेता, बिंदु धाकड़, शालिनी सेन, ललिता रेगर, विकास गोठानिया, राकेश पोटर सहित छात्र-छात्राएं और अभिभावक मौजूद रहे。
0
0
Report

अमेठी में मस्जिद निकाह के बाद युवती का फंदे से लटकता शव मिला

Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - कमरें में फंदे से लटकता मिला युवती का शव, मकान बंद होने के चलते पुलिस की मौजूदगी में पति ने दरवाजा तोड़ कर फंदे से उतारा लटकता हुआ शव, आनन-फानन में में महिला को इलाज के लिए ले गये ट्रामा सेंटर जगदीशपुर जहां पर डाक्टरों ने किया मृतक घोषित, बताया जा रहा है की सोशल मीडिया के माध्यम से मृतका नाजरीन की हमजा के साथ हुई थी दोस्ती, दोनों ने भागकर दिल्ली में सात माह पूर्व एक मस्जिद में किया था निकाह, एक सप्ताह पूर्व दिल्ली से जगदीशपुर आया था अपने घर, जहां पर परिवार द्वारा दोनों लोगों को घर में नहीं करने दिया गया था प्रवेश, वहीं दूसरे के मकान में रह रहे थे पति-पत्नी, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा और मृतका के परिजनों की तहरीर पर जांच पड़ताल करते हुए विधिक कार्यवाही में जुटी जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र कस्बे के पालपुर का है मामला bite atul singh co musafirkhana
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top