241123
पाली के विद्यालय में कूड़े के ढेर के चलते संचारी रोग फैलने का खतरा बढ़ा
Pali Dehat Sisala, Uttar Pradesh:नगर पंचायत पाली के उच्च प्राथमिक विद्यालय में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, जिससे संचारी रोग फैलने का खतरा बढ़ गया है। प्रधानाध्यापक और खंड शिक्षा अधिकारी की सूचनाओं के बावजूद कूड़ा नहीं उठाया गया है। शासन प्रशासन संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए अभियान चला रहा है, लेकिन स्थानीय कर्मचारियों और अधिकारियों की लापरवाही जारी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बीजापुर: आईईडी ब्लास्ट में युवक घायल, इलाके में अभी भी आईईडी मौजूद
Vijayapura, Karnataka:बीजापुर ब्रेकिंग आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से युवक घायल। नीलम सरई वॉटरफॉल के देखने जा रहे युवक आए बम की चपेट में। 8 लड़कों का दल सुबह निकला था नीलम सराई वाटरफॉल देखने। वाटरफॉल से 1 Km दूर हुआ ब्लास्ट, घायल युवक देवा सोढ़ी के दाहिने पैर की एड़ी हुई क्षतिग्रस्त। कर्रेगुटा ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों ने लगाए थे सैकड़ों बम ज्यादातर आईईडी को पुलिस ने किया था निष्क्रिय। इलाके में अभी भी मौजूद हैं आईईडी。0
0
Report
बिहार में निर्माण श्रमिकों के लिए श्रमिक अतिथिशाला और भोजशाला योजनाएं शुरू
Patna, Bihar:बिहार के निर्माण श्रमिकों के लिए शुरू हो रही ‘श्रमिक अतिथिशाला’ और 'भोजशाला' योजना: मंत्री अरुण शंकर प्रसाद प्रदेश के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को अब ₹5 (पाँच) में मिलेगा पौष्टिक भोजन : मंत्री - पहले चरण में पटना के नौ प्रमुख स्थानों पर होगा श्रमिक अतिथिशाला’ का संचालन, बाद में होगा विस्तार - बिहार सरकार की 'भोजशाला' योजना से कार्यस्थल के पास मिलेगी सस्ती और गुणवत्तापूर्ण भोजन सुविधा बिहार सरकार के श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग द्वारा निर्माण श्रमिकों के सामाजिक सुरक्षा दायरे को और मजबूत करने की दिशा में नई पहल शुरू की जा रही है। इसके तहत बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के द्वारा 'भोजनशाला योजना' और ‘श्रमिक अतिथिशाला योजना’ की शुरुआत की जा रही है। इसकी जानकारी विभाग के माननीय मंत्री श्री अरुण शंकर प्रसाद ने दी। उन्होंने बताया कि दोनों योजना बिहार सरकार श्रमिकों के सम्मानजनक जीवन, बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य के लिए संचालित की जाएगी। उन्होंने बताया कि रोजगार की तलाश में शहरों में आने वाले निर्माण श्रमिकों तथा दूसरे राज्यों से लौटने वाले बिहार के श्रमिकों को सुरक्षित और सम्मानजनक अस्थायी आवास उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार 'श्रमिक अतिथिशाला' योजना शुरू कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में पटना के नौ (9) प्रमुख स्थानों—1. पाटलिपुत्र इंडस्ट्रियल एरिया, 2. पाटलिपुत्र स्टेशन, 3. बैरिया जीरोमाइल, 4. आईएसबीटी-कंकड़बाग, 5. दानापुर जंक्शन, 6. सगुना मोड़, 7. बिहटा कॉरिडोर, 8. नौबतपुर और 9. दीदारगंज में अतिथिशालाओं का संचालन किया जाएगा। बाद में इस सुविधा का विस्तार राज्य के अन्य जिलों तक किया जाएगा। मंत्री ने बताया कि अतिथिशालाओं में महिला एवं पुरुष श्रमिकों के लिए अलग-अलग डॉरमेट्री होगी, जिनमें क्रमशः 50 और 100 बेड की व्यवस्था रहेगी। श्रमिक यहां सामान्यतः 7 से 10 दिनों तक ठहर सकेंगे और विशेष परिस्थितियों में अवधि बढ़ाई भी जा सकेगी। अतिथिशालाएं 24 घंटे संचालित होंगी, जहां आधुनिक सुविधाओं के साथ अनुदानित दर पर भोजन और नाममात्र शुल्क पर आवास उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीपीपी मॉडल पर संचालित होने वाली इस योजना के लिए एजेंसी चयन की प्रक्रिया शुरुआत की जा चुकि है और इसके शुरू होने से निर्माण श्रमिकों को सुरक्षित, सम्मानजनक और सुविधाजनक आवास उपलब्ध हो सकेगा। वहीं, 'भोजशाला (कैंटीन) योजना' को लेकर विभाग के मंत्री श्री अरुण शंकर प्रसाद ने बताया कि बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए 'भोजशाला (कैंटीन) योजना' के तहत निर्माण स्थलों पर कार्यरत श्रमिकों को उनके कार्यस्थल के निकट मात्र ₹5 (पाँच रुपये) में स्वच्छ, ताज़ा और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। प्रथम चरण में पटना के प्रमुख श्रमिक एवं निर्माण क्षेत्रों में 10 भोजशालाओं का संचालन स्थायी कैंटीन और मोबाइल फूड वैन के माध्यम से किया जाएगा। प्रत्येक भोजशाला में प्रतिदिन 300 नाश्ता और 300 दोपहर के भोजन सहित कुल 600 भोजन उपलब्ध होंगे, जबकि भोजन की शेष लागत का वहन बोर्ड करेगा। मंत्री, श्री अरुण शंकर प्रसाद ने कहा कि निर्माण श्रमिकों से जुड़ी इन कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के कुशल मार्गदर्शन में किया जा रहा है जिससे समृद्घ बिहार की संकल्पना को बल मिलेगा तथा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प को भी सिद्धि तक पहुंचाने में मदद भी मिलेगी। मंत्री ने कहा कि निर्माण श्रमिक राज्य के विकास की मजबूत नींव हैं और उनके स्वास्थ्य, सम्मान तथा कार्यक्षमता को बेहतर बनाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि भोजन अर्ध-स्वचालित केंद्रीकृत रसोईघर में खाद्य सुरक्षा एवं गुणवत्ता के मानकों के अनुरूप तैयार होगा तथा इसकी नियमित निगरानी की जाएगी। प्रथम चरण में पटना जंक्शन, पाटलिपुत्र जंक्शन, एम्स, फुलवारीशरीफ, बिहटा, सगुना मोड़, नौबतपुर, दानापुर सहित श्रमिक बहुल क्षेत्रों को योजना में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि योजना की सफलता के आधार पर इसे भविष्य में राज्य के अन्य जिलों तक विस्तारित किया जाएगा और इसके संचालन के लिए योग्य संस्थाओं एवं एजेंसियों से प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं। श्रमिकों का राज्य और राष्ट्र के निर्माण में अतुलनीय भागीदारी है, जिसको भुलाया नहीं जा सकता, श्रमिकों के उत्थान से ही प्रदेश और देश का विकास संभव है। जिसके लिए केंद्र और राज्य सरकार बेहतर समन्वय के साथ कार्य कर रही है। श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग हर स्तर पर श्रमिकों के सामाजिक और आर्थिक विकास हेतु प्रतिबद्ध है。0
0
Report
करनाल शिक्षा बिल पर राहुल गांधी के सवालों पर श्याम सिंह राणा ने हमला
Karnal, Haryana:हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा करनाल पहुंचे कष्ट निवारण समिति की बैठक ली इस में 13 मामले रखे गए थे जिसमें से 9 का हल कर दिया गया वहीं ,उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए विपक्ष पर साधा निशान करनाल शिक्षा बिल अमेडमेंट पर राहुल गांधी द्वारा निशाना साधे जाने के सवाल पर हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि मैने देखा है उनका ब्यान टीवी पर। वो तो अजीब से नेता है ना तो वो देसी है और न ही पूरे विलायती है, बीच से का माल है वो। हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि उस मामले में सीएम नायब सैनी का आदेश हुआ था कि शंभू बॉर्डर जाओ और किसानों के मांग पत्र काे ले लो। किसानों से हमने बात भी की थी, किसानों की जो मांग थी वह सीएम के आदेशों पर मान ली गई थी और वह धरना समाप्त हो गया। मक्के की बंपर आवक के सवाल पर कृषि मंत्री ने कहा कि मक्का ग्रीष्मकालीन फसल है और यह फसल अबकी बार बहुत कामयाब रही है और किसान को भी फायदा हुआ है और सरकार को भी फायदा हुआ है और साल में तीसरी फसल आई है। पहली जीरी थी, उसके बाद किसी ने आलू लगाया, किसी ने सरसो लगाई और किसी ने मक्का लगाया। मक्के का पैसा अब किसानों के लिए अगली फसल में काम आएगा। यूरिया की डिमांड बढ़ सकती है, इस सवाल पर कृषि मंत्री ने कहा कि यूरिया के जो रिजल्ट आए है, जितना हमने यूरिया को जमीन में प्रयोग किया और यूरिया से नाइट्रोजन मिलती है। लेकिन यूरिया की नाइट्रोजन को पौधे तक कौन पहुंचाएगा, ये एक बारीकी का सवाल है। उन्होंने रसोई का उदाहरण देते हुए बताया कि रसोई के अंदर खाना बनाने का पूरा सामान है लेकिन खाना बनाने वाला रसोईया ही नहीं है, तो खाना नहीं बनेगा। अगर इस बात को किसान बारीकी से समझे, खेत का रसोईयां जीवाणु है अौर वे जीवाणु यूरिया खाद, डीएपी, पेस्टीसाइड खाद के कारण मर रहा है। देसी भाषा में कहे तो वह पेस्टीसाइड जीवाणु रूपी रसोईयों को मारता है। खेत में जो जीवाणु पौधे के लिए जो भोजन बनाते थे, वो मर गए है। जैसे जैसे खाद का प्रयोग हुआ वैसे वैसे सांप, मेंढक, बिच्छु मर गया, जिसके कारण जमीन सख्त हो गई और उसमें जहरीलापन आ गया। उसमें जो अनाज पैदा हुआ वो आदमी ने खाया और आदमी बीमार होने लगा। जितना हम यूरिया यूज करेंगे, उतना ही जहरीला हमारा अनाज होगा। किसान कह रहे है कि ट्रेड डील में ये ही नुकसान होगा, क्योंकि हमारा अनाज पेस्टीसाइड की मात्रा के कारण मानको से बाहर हो जाएगा, इस सवाल पर मंत्री ने पत्रकार को ही सवालों में ले लिया और कहा कि आपको किसने कहा कि अनाज का एग्रीमेंट हुआ है? आपको किसने कहा? आप एक जिम्मेदार नागरिक हो। मंत्री ने कहा कि जो चीजे किसान को नुकसान पहुंचाएगी वो एग्रीमेंट तो हम किसी से भी नहीं करेंगे। हम अपने किसान के साथ है। कृषि मंत्री ने پेस्टीसाइड वाली बात को पूरा करते हुए कहा कि पेस्टीसाइड का इस्तेमाल कम करे और हमें अब प्राकृतिक खेती की तरफ बढ़ना चाहिए और देसी गाय के गोबर का इस्तेमाल खेती में करे। उसके एक ग्राम गोबर में 300 करोड़ बैक्टिरिया है और वो बैक्टिरिया है खेत का। अगर वो खेत में जाएगा तो पौधे का भोजन तैयार हो जाएगा। इसलिए सीएम हरियाणा ने देसी गाय पर तीस हजार की सब्सिड़ी दी है। इस सब्सिड़ी से गोबर गैस प्लांट भी चलेगा और खेती भी होगी। एक गाय से 40 एकड़ की खेती हो जाती है। यह कर्जा मुक्त खेती है और जो प्राकृतिक खेती है उसमें आपको कोई भी चीजबाजार से नहीं लानी पड़ेगी। मैं राष्ट्र हित में बात कह रहा हूं। विकसित भारत की बात कह रहा हूं, आत्मनिर्भरता की बात है। इसलिए आप सभी भी प्राकृतिक खेती का प्रचार करे। बाइट कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा0
0
Report
Advertisement
इटावा में लव मैरिज के बाद पति ने फांसी लगाई, पत्नी की धमकी मौत का कारण
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में लव मैरिज के बाद भी युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, पत्नी मायके में रहकर फोन पर मरवाने (हत्या) करने की धमकी दे रही थी जिसके चलते दो बच्चे के पिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली पुलिस जांच में जुटी हुई है। इटावा जनपद के थाना शहर कोतवाली इलाके के अंतर्गत आनंद नगर मोहाली के रहने वाले एक युवक विनय घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली बताया गया कि विनय ने 10 वर्ष पूर्व पत्नी रंजना से लव मैरिज शादी की थी और वह एक ट्रक ड्राइवर था और अक्सर ड्राइविंग के कार्य से बाहर रहता था इनके दो बच्चे भी हुए लेकिन लव मैरिज होने के बाद कुछ वर्षों तक ठीक ठाक चली फिर एक दूसरे को देखना पसंद नहीं करते थे और इसी के चलते आए दिन झगड़ा होता रहता था । मृतक विनय के पिता और परिजन की माने तो पत्नी रंजना से बीते दिन फोन पर बात हुई थी और मार देने को धमकी भी दी गई थे क्योंकि उसका कई लड़कों से प्रेम प्रसंग चल रहा था यह तक की लड़की किसी और प्रेमी के साथ फरार हो चुकी थी नौकरी लग जाने के बाद अब वह अपने पैर पर खड़ी हो गई थी इसी के चलते उसके रहन सहन में बदलाव भी आ गया लेकिन पति विनय उसको अभी भी पहले की तरह प्यार करता था। जब बीते दिन फोन पर कहासुनी हुई और पत्नी के द्वारा धमकी मार देने की मिली तो पति विनय सहन नहीं कर पाया और घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली फांसी लगाने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। बाइट:अनिल - मृतक के पिता बाइट:- विजय - मृतक का बहनोई0
0
Report
बुहाना के सामुदायिक अस्पताल में अव्यवस्थाओं के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Jhunjhunu, Rajasthan:बुहाना अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर ग्रामीणों का प्रदर्शन सामुदायिक अस्पताल के बाहर जमकर नारेबाजी दवाइयों की कमी और निजी लैब भेजने का आरोप मरीजों को इलाज की जगह रेफर करने का आरोप अस्पताल स्टाफ के व्यवहार पर भी उठे सवाल स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग को लेकर प्रदर्शन झुंझुनूं जिले के बुहाना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में व्याप्त कथित अव्यवस्थाओं के विरोध में ग्रामीणों ने अस्पताल के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल प्रशासन पर मरीजों को समुचित उपचार नहीं देने, आवश्यक दवाइयों की कमी और जांच सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराने के आरोप लगाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो सात दिन बाद बड़ा आंदोलन किया जाएगा। ग्रामीणों का आरोप है कि अस्पताल में कई आवश्यक दवाइयां उपलब्ध नहीं रहतीं। जांच की सुविधाएं होने के बावजूद मरीजों को निजी लैब में जांच कराने के लिए भेजा जाता है। इसके अलावा अस्पताल स्टाफ के व्यवहार को लेकर भी लोगों ने नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बुहाना का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज का केंद्र बनने के बजाय केवल रेफर अस्पताल बनकर रह गया है। उनका आरोप है कि अधिकांश मरीजों को प्राथमिक उपचार दिए बिना ही रेफर कर दिया जाता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हाल ही में सिर में चोट लगने से घायल एक बच्चे का भी समुचित उपचार नहीं किया गया। उनका कहना है कि बच्चे के घाव की ठीक से सफाई किए बिना केवल पट्टी बांधकर उसे घर भेज दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि सरकारी अस्पताल में मिलने वाली कई जांच और दवाइयों की सुविधा मरीजों को नहीं दी जा रही है। गरीब मरीजों को बाहर से दवाइयां खरीदने और निजी लैब में जांच कराने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, जिससे उन पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में तत्काल सुधार की मांग करते हुए उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देने की बात कही। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सात दिनों के भीतर व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया गया तो व्यापक जन आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग की होगी। बाइट : ग्रामीण0
0
Report
कांग्रेस निकाय-पंचायत चुनाव के लिए बूथ स्तर तक कड़ा मिशन शुरू
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में कांग्रेस ने निकाय और पंचायत चुनावों की तैयारी तेज कर दी है। प्रदेशभर में नेता और कार्यकर्ता चुनावी रणनीति पर बैठक कर रहे हैं, बूथ स्तर तक सक्रियता और फीडबैक जुटाने का प्रयास शुरू किया गया है। जिला-स्तर के प्रभारी और कोऑर्डिनेटर क्षेत्रवार रिपोर्ट PCC को सौंपेंगे, जिसके आधार पर संभावित उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। प्रदेश में निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारी मुख्यतः विधानसभा-लोकसभा चुनाव की नींव मानकर की जा रही है। युवाओं, एससी-एसटी, ओबीसी और आदिवासियों पर कांग्रेस का फोकस है और सभी वर्गों को भागीदारी देने की रणनीति पर काम चल रहा है। ब्लॉक से लेकर जिला स्तर तक कर्मियों को सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं। कांग्रेस के नेता कह रहे हैं कि निकाय और पंचायत चुनाव से पार्टी अगले विधानसभा और लोकसभा चुनाव तक मजबूती बनाए रखना चाहती है, सभी वर्गों को साथ लेकर चुनाव मैदान में उतरना उनका उद्देश्य है। पार्टी के अनुसार इस बार सभी वर्गों को भागीदारी दी जाएगी और एकजुट होकर चुनाव लड़ना प्राथमिक योजना है। बाइट — गोविंद सिंह डोटासरा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, बाइट — स्वर्णिम चतुर्वेदी, पीसीसी महासचिव।0
0
Report
Advertisement
कानपुर: शराब के पैसे नहीं देने पर दबंगों ने युवक की पिटाई, हाथ टूटा
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर शराब पीने के पैसे न देने पर आध दर्ज़न दबंगों ने युवक को पीटा। डंडों और लोहे की रॉड से पीटकर युवक का हाथ तोड़ा। अमन यादव, सतीश यादव, सागर, सौरभ पर पिटाई का आरोप। साहिल, जय और छोटू बंटा पर पर पीटने का आरोप। हनुमंत विहार थाना प्रभारी पर कार्रवाई न करने के आरोप। पीड़ित आशीष यादव ने डीसीपी साउथ से न्याय की गुहार लगाई। हनुमंत विहार थानाक्षेत्र के बकटौरीपुरवा इलाके का मामला0
0
Report
उरई नगरपालिका में IAS रिंकू सिंह राही, EO से बहस के बाद निरीक्षण जारी
Jalaun, Uttar Pradesh:यूपी के चर्चित IAS रिंकू सिंह राही इन दिनों सोशल मीडिया पर लगातार अपना आक्रामक रवैया अपनाए हुए हैं। बुधवार को वह जालौन की उरई नगर पालिका की जांच करने पहुंचे थे लेकिन, EO और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट में इस बात को लेकर बहस शुरू हो गई, रिंकू सिंह राही का EO से कहना था कि जांच को लेकर जो अभिलेख मांगे गए थे वह उपलब्ध नहीं कराये गए। वहीं, EO ने जवाब देते हुए कहा कि जांच अधिकारी बदल गए हैं सक्षम अधिकारी को अभिलेख उपलब्ध करा दिए जाएंगे। इस बीच सोशल मीडिया पर वायरल हुए पत्रों को लेकर भी चर्चा शुरू नहीं हुई। लेकिन, सहमति नहीं बनी और फिर EO पालिका से निकल गए और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने अपनी जांच शुरू कर दी। इसी बीच वहां पर काफी घमासान का माहौल रहा।0
0
Report
रविदास जयंती पर हरियाणा में 27 कलश यात्राएं, सरकार ने कार्यक्रमों को समर्थन
Panipat, Haryana:रविदास जयंती पर हरियाणा में निकली 27 कलश यात्राएं पंचायत मंत्री बोले 2014 के बाद संतों की जयंतियों को मिला सरकारी सम्मान यात्राए विकसित भारत के संकल्प में युवाओं से सहयोग की अपील आंदोलन में उपद्रव करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : कृष्ण लाल पवार पानीपत। हरियाणा के पंचायत एवं विकास मंत्री कृष्ण लाल पवार ने बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में संत गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के राज्यस्तरीय आयोजनों की जानकारी देते हुए प्रदेशवासियों से कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में संत गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जा रही है। उन्होंने बताया कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर 27 राज्यों के प्रतिनिधि वाराणसी स्थित संत गुरु रविदास महाराज के जन्मस्थल से कलश यात्राएं लेकर रवाना होंगे। हरियाणा में यह यात्रा गुरुग्राम के सिरहोल बॉर्डर पहुंचेगी, जहां प्रदेश सरकार के मंत्री, विधायक और विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संस्थाएं उनका स्वागत करेंगी। कृष्ण लाल पवार ने बताया कि 4 अगस्त को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में हरियाणा के 27 जिलों के लिए 27 कलश यात्राओं को रवाना किया जाएगा। इन कलशوں में संत गुरु रविदास महाराज की जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी रखी जाएगी, जिसे जिला मुख्यालयों से मंडल और फिर गांव स्तर तक पहुंचाया जाएगा। पूर्व सरकारों की तुलना में भाजपा सरकार द्वारा संतों की जयंती को अधिक महत्व दिए जाने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 से केंद्र और हरियाणा सरकार ने संतों एवं महापुरुषों को उचित सम्मान देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि पहले संतों की जयंतियां केवल कागजों तक सीमित रहती थीं, लेकिन भाजपा सरकार ने विधानसभा में विधेयक पारित कर संत गुरु रविदास, डॉ. भीमराव अंबेडकर, संत कबीरदास और महर्षि वाल्मीकि सहित कई महापुरुषों की जयंती को सरकारी स्तर पर मनाने का निर्णय लिया। दिल्ली में हुए हालिया आंदोलन और उसमें चिन्हित किए गए उपद्रवियों के संबंध में पूछे गए प्रश्न पर कृष्ण लाल पवार ने कहा कि कानून अपना कार्य करेगा और दोषी किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को किसी के बहकावे में नहीं आना चाहिए, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर के संदेश "शिक्षित हो, संगठित हो और आगे बढ़ो" को आगे बढ़ाते हुए युवाओं से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील की गई है। सख्त कार्रवाई के सवाल पर पंचायत मंत्री ने कहा कि संसद में ऐसे लोगों के खिलाफ कड़े प्रावधान किए जा रहे हैं। यदि किसी व्यक्ति की इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्तता पाई जाती है तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें 10 वर्ष तक की सजा और 10 करोड़ रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान किया जा रहा है। बाइट कृष्ण लाल पवार पंचायत मंन्त्री0
0
Report
Advertisement
बारीश में NH-30 पर जाम, दरभा घाट के पास कंटेनर पलटा—यातायात बहाल किया गया
Jagdalpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जगदलपुर भारी बारिश के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में लगा जाम, दरभा घाट के एस मोड़ में पलटा कंटेनर, जिसकी वजह से दोनों तरफ बनी जाम की स्थिति, मौके पर पहुंची दरभा थाने की पुलिस, कड़ी मशक्कत के बाद कंटेनर को NH से हटाया गया, यातायात व्यवस्था बहाल करने में लगी स्थानीय पुलिस。0
0
Report
नक्सल मुक्त क्षेत्र में सुरक्षा बलों का तेज अभियान; तोयापारा में स्मारक ध्वस्त
Narayanpur, Jharkhand:एकर: नारायणपुर जिले में नक्सल मुक्त क्षेत्रों में सुरक्षा बल लगातार अभियान चलाकर नक्सल संगठन के बचे-खुचे प्रभाव को खत्म करने में जुटे हैं। इसी कड़ी में धनोरा थाना क्षेत्र के ग्राम तोयापारा में नक्सलियों द्वारा बनाया गया स्मारक ध्वस्त कर दिया गया। यह कार्रवाई क्षेत्र में शांति और विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। नक्सल मुक्ति उपरांत क्षेत्र में सुरक्षा बलों द्वारा लगातार सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है। 28 जुलाई 2026 को थाना धनोरा क्षेत्र के ग्राम तोयापारा में छत्तीसगढ़ पुलिस और आईटीबीपी की 45वीं वाहिनी की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया। अभियान के दौरान स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से नक्सलियों द्वारा प्रचार-प्रसार और प्रभाव बनाए रखने के उद्देश्य से निर्मित लकड़ी के स्मारक को ध्वस्त कर दिया गया।0
0
Report
गढ़वा हादसे में शम्भू बैस की मौत, ओवरलोड ट्रकों पर कड़ी कार्रवाई की मांग
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली में दर्दनाक सड़क हादसा. ओवरलोड ट्रक की चपेट में आने से शंभू प्रसाद बैस की मौत. हादसे के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम. परिजनों का आरोप—चालक मौके से भागकर थाने पहुंच गया. ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की मांग, पुलिस जांच में जुटी. सिंगरौली जिले के गढ़वा थाना क्षेत्र का मामला. गढ़वा थाना क्षेत्र का यह हादसा एक बार फिर ओवरलोड वाहनों और सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है.0
0
Report
Advertisement
मुजफ्फरपुर में किराए पर मकान देकर शराब कारोबार: मालिक गिरफ्तार
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर शहरी क्षेत्र के महिला थाना के पास काली कोठी स्थित पंकज कुमार के मकान में अवैध विदेशी शराब का भारी भंडारण मिला. मकान मालिक पंकज कुमार ने पैसे की लालच में अपने मकान को शराब कारोबारियों को किराए पर दे रखा था, जिसकी सूचना मिलने पर उत्पाद विभाग ने छापेमारी की. टीम ने मौके से विभिन्न ब्रांडों की विदेशी शराब बरामद कर जप्त की और मकान मालिक को गिरफ्तार किया. उसने बताया कि वह 10 हजार रुपये मासिक किराया देता था ताकि शराब कारोबार चलता रहे. इसके पूर्व भी इसी घर से शराब पकड़ी गई थी. पूछताछ जारी है.0
0
Report
पटना में महज 12 घंटे में हत्या का खुलासा, आरोपी आकाश गिरफ्तार
Patna, Bihar:पटना एंकर-- पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र के टिकियाटोली छोटी बाजार में युवक सूरज कुमार गुप्ता की हत्या के मामले का पटना पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू और खून से सना जींस पैंट भी बरामद किया गया है。 पूर्वी एसपी शैलजा ने बताया कि सूरज कुमार गुप्ता पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल सूरज को इलाज के लिए गुरु गोविंद सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई。 जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि सूरज और आरोपी आकाश के बीच पहले से पुरानी रंजिश और विवाद चल रहा था। इसी दुश्मनी के कारण आकाश ने सूरज पर जानलेवा हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल गया चाकू और खून से सना जींस पैंट बरामद किया गया है。 पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है。 बाइट--शैलजा पूर्वी एसपी पटना0
0
Report
बेतिया में ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, एक की मौत
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है एक घायल हो गया है घटना मुफसिल थाना अंतर्गत जमुनिया चौक की है तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया है एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई एक की स्थिति चिंताजनक है सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों का जीएमसीएच पहुंचाया पुलिस मामले की जांच में जुट गई है ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया है।0
0
Report
Advertisement
