Back
जनगणना-2027 की तैयारी: करौली में डिजिटल फील्ड प्रशिक्षण सफलताप्रर्वक संपन्न
ACAshish Chaturvedi
Feb 21, 2026 15:04:21
Karauli, Rajasthan
आगामी जनगणना की तैयारी को लेकर फील्ड प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन, करौली जिले में आगामी जनगणना–2027 की तैयारियों के तहत आयोजित दो दिवसीय एवं तीन दिवसीय फील्ड प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। प्रशिक्षण में जनगणना को पूरी तरह डिजिटल माध्यम से संपादित करने, जनगणना ब्लॉक के सटीक निर्माण, नक्शा तैयारी और मोबाइल ऐप के माध्यम से डाटा संग्रहण पर विशेष जोर दिया गया。
जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, करौली में चार्ज अधिकारियों, तहसीलदारों, आयुक्तों एवं संबंधित अधिकारियों के लिए आयोजित फील्ड प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया। जिला कलेक्टर ने कहा कि जनगणना ब्लॉक का सटीक निर्माण ही जनगणना की मुख्य आधारशिला है, क्योंकि इससे आंकड़ों की शुद्धता और गुणवत्ता सुनिश्चित होती है。
उन्होंने बताया कि आगामी जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से की जाएगी। प्रथम चरण में चार्ज अधिकारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी। राज्यभर में जनगणना के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकान गणना) का फील्ड कार्य 16 मई से 14 जून 2026 तक संचालित किया जाएगा। इस दौरान प्रगणक मोबाइल ऐप के माध्यम से डाटा संग्रहण करेंगे। जिला कलेक्टर ने निर्देश दिए कि प्रत्येक राजस्व ग्राम में जनगणना ब्लॉकों का सही चयन, स्पष्ट सीमा निर्धारण और त्रुटिरहित निर्माण अनिवार्य रूप से किया जाए, ताकि प्रगणक अपने आवंटित क्षेत्र में सुचारू रूप से कार्य कर सकें।
आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के उप निदेशक ने बताया कि जनगणना–2027 के प्रथम चरण की तैयारियों के तहत जिले में प्रशिक्षण प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। प्रशिक्षण में जनगणना निदेशालय से आए विशेषज्ञ प्रशिक्षक ने पीपीटी के माध्यम से मकान सूचीकरण, जनगणना ब्लॉक निर्माण तथा पूछे जाने वाले प्रश्नों की विस्तृत जानकारी दी।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने बताया कि करौली जिले में जनगणना से संबंधित प्रशिक्षण 19 से 21 तारीख तक आयोजित किया गया, जिसमें अंतिम दिन 21 तारीख को प्रशिक्षण संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण में चार्ज अधिकारी—तहसीलदार, नायब तहसीलदार, नगर परिषद/नगर पालिका आयुक्त—और उनके तकनीकी स्टाफ को जनगणना ब्लॉक निर्माण, नक्शा तैयारी तथा आगे की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह पहली बार है जब जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से की जाएगी।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में उप निदेशक सांख्यिकी, सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय के अधिकारी, एसीपी डीओआईटी, समस्त तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आयुक्त, अधिशासी अधिकारी तथा जिला जनगणना प्रकोष्ठ के कार्मिक उपस्थित रहे।
बाइट - अधिकारी
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RSRajkumar Singh
FollowFeb 21, 2026 16:18:480
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 21, 2026 16:18:040
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowFeb 21, 2026 16:17:470
Report
RKRohit Kumar
FollowFeb 21, 2026 16:17:000
Report
NMNitesh Mishra
FollowFeb 21, 2026 16:16:390
Report
MSMrinal Sinha
FollowFeb 21, 2026 16:15:570
Report
PKPRASHANT KUMAR1
FollowFeb 21, 2026 16:15:280
Report
PKPrashant Kumar
FollowFeb 21, 2026 16:15:150
Report
0
Report
SKSHIV KUMAR
FollowFeb 21, 2026 16:04:270
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 21, 2026 16:03:25Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में पाँच लोगों के शव मिले हैं। इसमें पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल हैं। पुलिस मौके पर जांच में जुटी है।
0
Report
SSsubhash saheb
FollowFeb 21, 2026 16:03:100
Report
PSPramod Sinha
FollowFeb 21, 2026 16:02:510
Report
KSKamal Solanki
FollowFeb 21, 2026 16:02:310
Report
ANAJAY NATH
FollowFeb 21, 2026 16:02:150
Report