हरदोई में जर्जर मार्ग बना ग्रामीणों की समस्या: प्रशासन की अनदेखी
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई के सांडी विकासखंड में बघराई से आदमपुर और आदमपुर चौराहे से छीतेपुर चौराहे तक का मार्ग जर्जर हो चुका है, जिससे स्थानीय निवासियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से ग्रामीण इस मार्ग के सुधार के लिए शिकायती पत्र दे चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। पूर्व में निर्माण के बाद से मार्ग की मरम्मत नहीं होने के कारण आवागमन अत्यंत कठिन हो गया है। प्रशासन की अनदेखी से ग्रामीणों में नाराजगी है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
