हरदोई में अवैध कब्जा हटाने गई प्रशासनिक टीम ने हरे-भरे पेड़ों को बुलडोजर चलवाकर किया जमींदोज
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई मे अवैध कब्जा हटाने गई प्रशासनिक टीम ने हरे भरे पेड़ों को बुलडोजर चलवाकर जमीदोज़ करवा दिया।विगत दिनों पाली थाना क्षेत्र में अमन राजपूत की समुदाय विशेष के लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।हत्याकांड के बाद हत्याभियुक्तों के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की जा रही थी।शनिवार को हत्यारोपियों का अवैध कब्जा हटाने के लिए प्रशासनिक टीम पुलिस बल के साथ जेसीबी लेकर पहुंची थी।टीम ने छप्पर हटाकर बड़े-बड़े हरे पेड़ों को बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने पर सपाइयों पर पुलिस ने दर्ज कराया मुकदमा,15 नाम दर्ज और 40अज्ञात
Odera, Uttar Pradesh:हमीरपुर:- राठ में मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने पर सपाइयों पर पुलिस ने दर्ज कराया मुकदमा, उपनिरीक्षक सत्यम सिंह की तहरीर पर 14 नामजद सहित 30-40 लोगो पर दर्ज किया गया मुकदमा, बिना अनुमति जुलूस निकालकर प्रदर्शन करने और पेट्रोल डालकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंकने का आरोप, काजीपुरा से जुलूस निकालकर चोपड़ा गेट के आगे मुख्य सड़क पर किया गया पुतला दहन, पुतला बुझाने के दौरान प्रभारी निरीक्षक व दरोगा पवन चौधरी का हाथ झुलसने का पुलिस ने किया दावा, सपाइयो नें बीते दिन वोट चोरी के आरोप मे प्रदर्शन कर मुख्य चुनाव आयुक्त का फूका था पुतला, मानसिंह यादव, मेहराज राईन, दीपक यादव, मीरा यादव समेत 14 नामजद और 30 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज...!!
