241123
शंकुतला देवी इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
Pali, Sarai Saif Sisala, Uttar Pradesh:सवायजपुर स्थित शंकुतला देवी इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन की जयंती को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों को उपहार प्रदान किए और उन्हें सम्मानित किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झुंझुनूं नगर परिषद सभापति: नामांकन स्वीकार, 21 सितम्बर मुकाबला अब्दुल्ला अगवान बनाम मनु धनखड़
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं कांग्रेस प्रत्याशी अब्दुल्ला अगवान का नामांकन जांच के बाद स्वीकार भाजपा प्रत्याशी सीए मनु धनखड़ का नामांकन भी स्वीकार हुआ दोनों प्रत्याशियों के खिलाफ आई आपत्तियां प्रशासन ने खारिज की भाई की ठेकेदारी को लेकर अब्दुल्ला के खिलाफ आपत्ति आई धनखड़ की फर्म पार्टनरशिप को लेकर भी आपत्ति दर्ज हुई दोनों मामलों में आयुक्त की रिपोर्ट के बाद फैसला हुआ 21 सितंबर को अब्दुल्ला अगवान और सीए मनु धनखड़ में मुकाबला नामांकन स्वीकार होने पर कांग्रेस समर्थकों में खुशी का माहौल झुंझुनूं नगर परिषद सभापति चुनाव को लेकर गुरुवार को दिनभर चली सियासी हलचल के बीच कांग्रेस ने राहत की सांस ली है। कांग्रेस प्रत्याशी अब्दुल्ला गुलाम नबी अगवान और भाजपा प्रत्याशी सीए मनु धनखड़ दोनों के नामांकन पत्र जांच के बाद स्वीकार कर लिए गए हैं। दोनों प्रत्याशियों के खिलाफ आई आपत्तियों को प्रशासन ने जांच के बाद खारिज कर दिया। अब्दुल्ला अगवान के नामांकन पर उनके भाई के नगर परिषद में कॉन्ट्रैक्ट से जुड़े होने की आपत्ति दर्ज कराई गई थी। वहीं भाजपा प्रत्याशी सीए मनु धनखड़ के खिलाफ उनकी फर्म में पार्टनरशिप से संबंधित आपत्ति पेश की गई थी। प्रशासन ने दोनों मामलों में नगर परिषद आयुक्त से तथ्यात्मक जानकारी और जवाब प्राप्त करने के बाद नियमानुसार निर्णय लिया। रिटर्निंग अधिकारी रामकरण सिंह ने बताया कि नामांकन संवीक्षा के अंतिम दिन निर्धारित समय तक दोनों प्रत्याशी के नामांकन की जांच की गई। उन्होंने कहा कि इंडियन नेशनल कांग्रेस के अब्दुल्ला अगवान और भारतीय जनता पार्टी के मनु धनखड़, दोनों के नामांकन स्वीकार कर लिए गए हैं। आरओ के अनुसार अब्दुल्ला अगवान के खिलाफ उनके भाई के नगर पालिका में कॉन्ट्रैक्ट से संबंधित आपत्ति आई थी। इसी प्रकार भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ फर्म में पार्टनरशिप से संबंधित आपत्ति प्राप्त हुई थी। दोनों आपत्तियों का विधि अनुसार निस्तारण कर दिया गया। अब सभापति पद के चुनाव में दोनों प्रत्याशी मैदान में रहेंगे और 21 सितंबर को मतदान होगा। नामांकन पर आपत्ति के बाद कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन के प्रस्तावक पूरे दिन उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे। दोनों प्रस्तावक मान नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय से लेकर नगर परिषद कार्यालय और एसडीएम कार्यालय तक लगातार अब्दुल्ला अगवान के साथ मौजूद रहे। नामांकन स्वीकार होने के बाद कांग्रेस समर्थकों में खुशी का माहौल देखने को मिला। अब्दुल्ला अगवान के नामांकन पर आपत्ति आने के बाद कांग्रेस की ओर से भी भाजपा प्रत्याशी मनु धनखड़ के नामांकन पर आपत्ति दर्ज कराई गई। इसके चलते दोनों प्रत्याशियों के नामांकन को लेकर दिनभर प्रशासनिक स्तर पर जांच और प्रक्रिया चलती रही। दोनों नामांकन पर आपत्ति होने के बावजूद कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन को लेकर समर्थकों में ज्यादा चिंता दिखाई दी। नामांकन स्वीकार होने की सूचना के बाद कांग्रेस समर्थकों ने राहत की सांस ली। पूरे घटनाक्रम को देखते हुए नगर परिषद क्षेत्र और रोड नंबर एक पर पुलिस जाब्ता तैनात रहा। बड़ी संख्या में कांग्रेस समर्थक भी मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखी। अब्दुल्ला अगवान के अधिवक्ता मो. फारूक ने बताया कि विपुल कुमार की ओर से नामांकन पर आपत्ति दर्ज कराई गई थी। रिटर्निंग अधिकारी ने आपत्ति की गहनता से जांच की और संबंधित कानून का अध्ययन करने के बाद आपत्ति को खारिज कर दिया। फारूक ने कहा कि जांच में अब्दुल्ला अगवान का नामांकन सही और वैध पाया गया तथा उसे स्वीकार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी का नामांकन भी स्वीकार किया गया है। अधिवक्ता ने कहा कि अब 21 सितंबर को दोनों प्रत्याशी चुनाव मैदान में होंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें रिटर्निंग अधिकारी, कानून और संविधान पर भरोसा था और प्रशासन ने उसी के अनुरूप कार्रवाई की है। अब नामांकन स्वीकार होने के बाद नगर परिषद सभापति पद के चुनाव की तस्वीर स्पष्ट हो गई है और मुकाबला सीधे कांग्रेस के अब्दुल्ला अगवान तथा भाजपा के सीए मनु धनखड़ के बीच होगा.0
0
Report
डूंगरपुर कलेक्टर का साबला में एकलव्य आवासीय विद्यालय व तहसील कार्यालय निरीक्षण
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर लोकेशन डूंगरपुर हेडलाइन- कलेक्टर देशलदान का साबला दौरा, एकलव्य आदर्श आवासीय स्कूल व साबला तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण एंकर इंट्रो- डूंगरपुर जिले के जिला कलेक्टर देशल दान आज साबला उपखंड क्षेत्र के दौरे पर रहे | अपने दौरे के दौरान कलेक्टर ने पारड़ा चुण्डावत में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय व साबला तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया | इस दौरान उन्होंने आवासीय स्कूल में शैक्षणिक व्यवस्था एवं छात्रावास की सुविधाओं का जायजा लिया | वही तहसील कार्यालय के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को राजस्व प्रकरणों के त्वरित निस्तारण एवं पात्र वंचितों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए | बॉडी- जिला कलक्टर देशलदान ने उपखंड क्षेत्र साबला में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, पारड़ा चुंडावत का निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षणिक एवं आवासीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला कलक्टर ने छात्रावास स्थित भोजनशाला का निरीक्षण करते हुए भोजन की व्यवस्था, निर्धारित मेन्यू एवं भोजन की गुणवत्ता के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने भोजन कर रही छात्राओं से छात्रावास में उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं, भोजन की गुणवत्ता तथा अल्पाहार एवं भोजन समय पर मिलने के संबंध में संवाद कर फीडबैक लिया। उन्होंने विद्यालय एवं छात्रावास में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण तथा गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए | इधर इसके बाद कलेक्टर देशल दान ने साबला तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया | इस दौरान कलेक्टर ने तहसील स्तर पर संचालित राजस्व कार्यों एवं कार्यालयीन व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान तहसील कार्यालय में दर्ज राजस्व प्रकरणों, राजस्व रिकॉर्ड के संधारण तथा लंबित प्रकरणों के निस्तारण की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की । निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों को राजस्व प्रकरणों का नियमानुसार समयबद्ध एवं प्राथमिकता के साथ निस्तारण के निर्देश दिए |0
0
Report
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर रेखा गुप्ता ने अंगदान किया
Noida, Uttar Pradesh:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अंग दान। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने सभी अंग दान。0
0
Report
Advertisement
रविदास का यूनिफॉर्म सिविल कोड पर विपक्षी दलों से टकराव, चुनावी रंग चढ़ा
Lucknow, Uttar Pradesh:यूनिफॉर्म सिविल कोड पर बोले सपा विधायक रविदास मल्होत्रा चुनाव को देखते हुए भाजपा यूनिफॉर्म सिविल कोड ला रही है पहले इसका प्रस्ताव राज्यसभा में पेश करें उसके बाद वोटिंग होगी तब तय होगा कि बिल पास होगा कि नहीं सहारनपुर मस्जिद मामले में बोले विधायक कोर्ट का आदेश नहीं माना गया जबरदस्ती मस्जिद गिराकर हिंदू मुस्लिम करने की कोशिश की गई, कोर्ट ने अधिकारियों को तलब किया और ऐसे अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए जो सरकार को खुश करने के लिए इस तरह के काम कर रहे हैं कोलकाता में पीड़ित परिवार का मकान गिराए जाने पर कोर्ट द्वारा 10 लाख के मौजे पर बोले विधायक रविदास बीजेपी गवर्नमेंट है वहां पर बुलडोजर की कार्रवाई की गई है कोर्ट ने सही फैसला लिया जिन अधिकारियों ने यह कार्रवाई की है उनके खिलाफ कार्रवाई हो, कोर्ट को ऐसे मामलों में संज्ञान लेना चाहिए जो बुलडोजर कार्रवाई लगातार हो रही है पीएम नरेंद्र मोदी की जन्मदिन कब लेकर बोले विधायक रविदास जन्मदिन की बधाई उनको 76 साल की हो गए हैं कई बार खुद कह चुके हैं कि 75 साल के लोगों को रिटायरमेंट देना चाहिए और वह रिटायर हो जाए0
0
Report
AIMPLB में शरिया शब्द के इस्तेमाल पर एक लड़की का विरोध
Noida, Uttar Pradesh:AIMPLB में बवाल से शरिया शब्द के इस्तेमाल पर एक लड़की ने विरोध जताया AIMPLB प्रेस कॉन्फ़्रेन्स में शरिया शब्द के साल पर 1 लड़की ने बवाल काटा0
0
Report
अमित सैनी रोहतकीया: गण कल्चर कुछ नहीं, युवाओं को मेहनत का संदेश
Karnal, Haryana:हरियाणवी सिंगर और कलाकार अमित सैनी रोहतकीया का बयान गन कलर कुछ नहीं है ये कोई कल्चर नहीं है युवाओं को संदेश है की मेहनत कीजिए और सही रास्ते पर चलिए उन्होंने कहा आने वाले समय में राजनीति में दिखाएंगे अपना दमखम जब भी मिलेगा मौका जरूर आएंगे मेरी है तैयारी पुरी। पत्रकार ने करनाल पहुंचे हरियाणवी सिंगर और कलाकार अमित सैनी रोहतकीया मीडिया से बातचीत में पीएम मोदी के जन्मदिन को लेकर शुभकामनाएं दीं। इसके साथ हरियाणा में सिंगिंग और गन कल्चर को बढ़ावा ना मिले इसके बारे में उन्होंने कहा कि कई चीजों में हम कोशिश कर रहे हैं चेंज लाने की और रोमांटिक सॉन्ग भी आ रहे है । उन्होंने बताया कि मेरी वेब सीरीज आने वाली है और सभी से अपील है उसे जरूर देखें । साथ ही अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर उन्होंने कहा कि बड़ा दुखद हादसा था मेरा साथी कलाकार था उस मामले में गिरफ्तारी हुई है कलाकार की जान जाना बड़ी हानि है। कलाकार काफी सुगम और प्यारी चीज है, कलाकार की बातों को लाइटली लेना चाहिए क्योंकि कलाकार बड़ी प्यारी चीज है। उन्होंने कहा कि आजकल कुछ मिस बिहेव हवा बाजी है बस सभी को यही कहना चाहूंगा कलाकार को प्यार से मिले कलाकार क्योंकि समाज का आईना होता है । युवाओं को संदेश देते हुए हरियाणवी सिंगर ने कहा कि मेहनत करनी चाहिए और मैं आपके सामने हूं मेहनत कर रहा हूं और रिजल्ट भी आपके सामने है उन्होंने कहा कि गण कलर क्या है कुछ भी नहीं है उन्होंने युवाओं से सही राह पर चलने की अपील की इसी के साथ उन्होंने कहा कि आने वाले समय में राजनीति में भी अपना दम दिखाएंगे मेरी तैयारी है और जब भी मौका मिलेगा जरूर आएंगे ।0
0
Report
Advertisement
डबरा में शराब दुकान हटाने की मांग पर महिलाओं ने लगाया हंगामा
Morena, Madhya Pradesh:डबरा शहर के सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पिछोर तिराहे पर बनी एक शराब दुकान को हटाने की मांग को लेकर महिलाएं सड़क पर उतर आईं और जमकर दुकान के बाहर हंगामा करती हुई नजर आईं. बुधवार शाम महिलाएं शराब दुकान के बाहर पहुंचीं और सड़क पर प्रदर्शन करने लगीं. घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी संजय शर्मा मौके पर पहुंचे और महिलाओं को सड़क से हटाकर एक तरफ किया. इसके बाद महिलाएं और पुरुष शराब दुकान के बाहर बैठकर हंगामे करते हुए नारेबाजी करते हुए नजर आए. हंगामें की खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन और आबकारी विभाग का अमला मौके पर पहुंचा. उन्होंने लोगों से बातचीत की, लेकिन महिलाओं की एक ही मांग थी कि शराब दुकान को तुरंत हटाया जाए.स्थिति बिगड़ती देख ग्वालियर से एडिशनल एसपी जयराज कुबेर रिजर्व पुलिस बल के साथ डबरा पहुंचे. फिलहाल महिलाओं से बातचीत करने की कोशिश की जा रही है. प्रशासन का कहना है कि महिलाएं कुछ समय दें, वे वरिष्ठ अधिकारियों से बात करेंगे, जिसके बाद कोई फैसला लिया जा सकेगा. हालांकि, महिलाएं अपनी मांग पर अड़ी है कि शराब दुकान को तुरंत हटाया जाए. महिलाओं का कहना है कि इस शराब दुकान की वजह से उनके घर बर्बाद हो रहे हैं। पुरुष शराब पीते हैं और उन्हें देखकर बच्चे भी पीने लगे हैं। घरों में लड़ाई-झगड़े होते हैं और कई नौजवानों की मौत भी हो रही है। इसलिए शराब दुकान हटाकर यहां पर मंदिर बनना चाहिए। घर में जो काम करके पैसा निकालना चाहिए वह पूरे शराब दुकान को मिल रहे हैं।0
0
Report
DLSA के मेगा जागरूकता कैंप में ग्रामीणों को कानूनी अधिकार और योजनाओं की जानकारी
Nuh, Haryana:बैंसी में लगा अधिकारों का ‘दरबार’, 30 से अधिक स्टॉल पर ग्रामीणों को मिली योजनाओं और कानूनी अधिकारों की जानकारी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया मेगा जागरूकता कैंप का शुभारंभ, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर समाधान की प्रक्रिया बताई नूंह जिले के गांव बैंसी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) की ओर से मेगा जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों, नि:शुल्क कानूनी सहायता और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही अलग-अलग विभागों की ओर से लगाए गए 30 से अधिक स्टॉल पर अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उन्हें समाधान की प्रक्रिया से अवगत कराया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुशील कुमार गर्ग ने शिरकत की। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नेहा गुप्ता भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं। कैंप में मेडिकल, आधार कार्ड, फैमिली आईडी, साइबर जागरूकता, बैंकिंग, पेंशन, दमकल, कृषि, आयुष और आंगनवाड़ी समेत विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए थे। आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में ग्रामीण कैंप में पहुंचे। ग्रामीणों ने संबंधित विभागों के स्टॉल पर जाकर अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। विभागीय कर्मचारियों ने लोगों को आवश्यक दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया और सरकारी सुविधाओं का लाभ लेने की जानकारी दी। अधिकारियों ने कई मामलों में मौके पर ही आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया। जरूरतमंदों तक पहुंचे नि:शुल्क कानूनी सहायता का लाभ कैंप का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को कानून और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा पात्र एवं जरूरतमंद लोगों तक नि:शुल्क कानूनी सहायता पहुंचाना रहा। अधिकारियों ने ग्रामीणों को बताया कि पात्र व्यक्ति जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। कैंप के आयोजन में गांव के सरपंच संजय खान की भी अहम भूमिका रही। उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कैंप का लाभ उठाने का आह्वान किया। स्कूल का निरीक्षण कर बच्चों की सुविधाओं का लिया जायजा कैंप के बाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुशील कुमार गर्ग ने गांव बैंसी स्थित स्कूल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल में विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान बच्चों के लिए पर्याप्त डेस्क और पीने के पानी के लिए आरओ की आवश्यकता सामने आई। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि वह विद्यार्थियों की इन आवश्यकताओं को पूरा कराने के लिए जिला उपायुक्त से सिफारिश करेंगे। उन्होंने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण मिलना भी जरूरी है। स्कूल में मूलभूत सुविधाएं बेहतर होने से छात्रों को पढ़ाई के लिए अनुकूल माहौल मिलेगा। ग्रामीणों ने मेगा जागरूकता कैंप को उपयोगी बताते हुए कहा कि एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी से सरकारी योजनाओं, कानूनी अधिकारों और अपनी समस्याओं के समाधान की जानकारी प्राप्त करने में काफी सुविधा हुई।0
0
Report
शाहबाद में हवन-यज्ञ से शुरू हुआ सेवा संकल्प अभियान, मोदी जन्मदिन पर दीपोत्सव
Kurukshetra, Haryana:कुरूक्षेत्र के शाहबाद में हवन-यज्ञ के साथ सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत, पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा नेताओं ने की प्रार्थना शाहबाद::- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर शाहबाद स्थित श्री मारकंडेश्वर मंदिर में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की ओर से हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई और उनके जन्मदिन को सादगी के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के चेयरमैन सुभाष कलसाना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है। अभियान के तहत एक महीने तक विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सुभाष कलसाना ने कहा कि अभियान के पहले दिन हवन-यज्ञ के साथ इसकी शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य सेवा और जनभागीदारी से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जोड़ना है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार शाम कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर पर दीपोत्सव सहित विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। हरियाणा में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत लोगों से अपने घरों में दीप जलाने का आह्वान भी किया गया है।0
0
Report
Advertisement
टाइपिंग न सीखने पर बाबू बना चपरासी,गबन के आरोपी कर्मचारी की सेवाएं समाप्त
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली जिले के प्रशासनिक महकमे में लापरवाही और भ्रष्टाचार पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कड़ा चाबुक चलाया है। कार्यप्रणाली में सुधार न करने और सरकारी धन के गबन के गंभीर मामलों को देखते हुए डीएम ने एक कनिष्ठ सहायक (बाबू) को डिमोट कर चपरासी बना दिया, जबकि दूसरे आरोपी कनिष्ठ सहायक को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया है। इस सख्त कार्रवाई से पूरे प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है।मीरगंज तहसील में मृतक आश्रित कोटे के तहत 2021 में कनिष्ठ सहायक बने रेहान खान को पद की अनिवार्य शर्त के तहत कंप्यूटर टाइपिंग सीखना था। प्रशासन द्वारा तीन बार मौका दिए जाने के बावजूद वह टाइपिंग टेस्ट में लगातार अनुत्तीर्ण रहे। कार्यकुशलता में सुधार न होने पर डीएम ने शासनादेश के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें कनिष्ठ सहायक से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (चपरासी) के पद पर पदावनत कर दिया।दूसरा मामला फरीदपुर का है,जहाँ कनिष्ठ सहायक पद पर तैनात रहे अंशु वर्मा (शर्मा) पर अमीनों द्वारा वसूली गई सरकारी राजस्व राशि को सरकारी खाते के बजाय निजी खाते में डालकर गबन करने का आरोप था। पहले भी बर्खास्त हुए इस कर्मचारी का मामला ट्रिब्यूनल में गया था। ट्रिब्यूनल के निर्देश पर एडीएम सिटी की अध्यक्षता में गठित जांच कमेटी ने लगाए गए सभी आरोपों को सही पाया, जिसके बाद डीएम ने अंशु वर्मा को सेवा से बर्खास्त करने का आदेश जारी कर दिया।कंचित चौधरी, राहुल कुमार और लक्ष्मी सक्सेना सहित कई अन्य कर्मचारियों को भी टाइपिंग टेस्ट सुधारने के लिए सहानुभूतिपूर्वक 2 महीने का आखिरी मौका दिया गया है। तय समय में दक्षता साबित न करने पर उनके विरुद्ध भी ऐसी ही कार्रवाई की चेतावनी दी गई है डीएम अविनाश सिंह ने बताया कि शासन की मंशा के अनुसार जीरो टॉलरेंस और कार्यकुशलता सर्वोच्च प्राथमिकता है।बार-बार मौका दिए जाने के बाद भी जो कर्मचारी मानकों पर खरे नहीं उतरेंगे या भ्रष्टाचार में लिप्त मिलेंगे, उनके खिलाफ सख्त कानूनी व प्रशासनिक कार्रवाई जारी रहेगी।0
0
Report
मोदी जी का जन्मदिन भाजपा कार्यालय में सेवा और जनकल्याण के संदेश के साथ
Noida, Uttar Pradesh:आदरणीय मोदी जी का जन्मदिवस सेवा और जनकल्याण का पर्याय! माननीय प्रधानमंत्री श्री narendramodi जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भाजपा प्रदेश कार्यालय में उनकी जीवन-यात्रा पर आधारित पुस्तक के स्टॉल एवं युवा मोर्चा द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया。0
0
Report
सरकार का दावा: सातारा गेज़ेट समय पर लागू होगा
Satara, Maharashtra:सातारा :मराठा आरक्षणाच्या अनुषंगाने सातारा गॅझेट लागू करण्याबाबत सरकार दिलेल्या वेळेत निर्णय पूर्ण करण्यासाठी कटिबद्ध असल्याची ग्वाही पालकमंत्री शंभूराज देसाई यांनी दिली. हैदराबाद गॅझेट तेलंगणात आणि निजामकालीन लिपीत असल्याने त्याला वेळ लागला; मात्र सातारा गॅझेट मराठी अथवा संस्कृतमध्ये असण्याची शक्यता असल्यामुळे तेवढा वेळ लागणार नाही, असा विश्वास त्यांनी व्यक्त केला. तसेच राजघराण्याचे वारसदार श्रीमंत शिवेंद्रसिंहराजे भोसले हे उपसमितीत असल्याने त्यांचा अभ्यास याकामी उपयुक्त ठरेल, असे सांगत मंत्रिमंडळाच्या प्रत्येक बैठकीनंतर उपसमितीची बैठक होऊन यावर नियमित आढावा घेतला जात असल्याचे देसाई यांनी स्पष्ट केले.0
0
Report
Advertisement
सीकर में बारिश ने गर्मी का पारा गिराया: लोगों को मिली राहत
Sikar, Rajasthan:सीकर में बारिश से मौसम सुहाना, गर्मी से मिली राहत सीकर शहर में गुरुवार दोपहर बारिश का दौर शुरू हो गया। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। इस दौरान कभी धूप तो कभी छांव का मौसम बना रहा। दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और शहर के कई इलाकों में हल्की से तेज बारिश होने लगी। बारिश शुरू होते ही लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। शहर में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश का दौर जारी है। बारिश के चलते मौसम सुहाना हो गया और तापमान में भी गिरावट महसूस की गई। लंबे समय से गर्मी और उमस से परेशान लोगों ने बारिश से राहत महसूस की।0
0
Report
गाजीपुर: NDA का पर्चा 2027 चुनाव तक, सातों सीटों पर जीत का दावा
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर दिव्यांगों को मिली सौगात, 2027 का भी फूंका चुनावी बिगुल, विधायक बेदी राम बोले- गाजीपुर की सातों सीटों पर लहराएगा NDA का परचम कार्यक्रम के मंच से 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर किया बड़ा दावा बोले- गाजीपुर की सातों विधानसभा सीटों पर NDA का परचम लहराएगा दावा किया कि सपा और बसपा को एक भी सीट नहीं मिलेगी जखनिया से खुद और जहूराबाद से ओमप्रकाश राजभर के चुनाव लड़ने की कही बात दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम में पहुंचे विधायक बेदी राम एलिम्को और प्रशासन के सहयोग से 315 लाभार्थियों को ट्राई साइकिल, बैटरी ट्राई साइकिल, सिलाई मशीन और छड़ी का वितरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम को बताया सेवा और समर्पण का प्रतीक बेदी राम ने प्रधानमंत्री को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, दीर्घायु की कामना की गाजीपुर में दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम के दौरान जखनिया विधानसभा से सुभासपा विधायक बेदी राम ने न सिर्फ सरकार की योजनाओं की सराहना की, बल्कि 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा राजनीतिक दावा भी कर दिया। इस दौरान विधायक बेदी राम ने कहा कि शासन, प्रशासन और एलिम्को के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 315 दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को ट्राई साइकिल, बैटरी चालित ट्राई साइकिल, सिलाई मशीन, छड़ी समेत कई उपयोगी उपकरण वितरित किए गए। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर चल रहे सेवा और समर्पण कार्यक्रमों का हिस्सा बताते हुए प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु होने की कामना की। वहीं राजनीतिक सवालों पर विधायक बेदी राम ने आत्मविश्वास के साथ कहा कि वर्ष 2027 में गाजीपुर की सभी सात विधानसभा सीटों पर एनडीए का झंडा लहराएगा और समाजवादी पार्टी तथा बसपा को एक भी सीट नहीं मिलेगी। उन्होंने साफ किया कि वह स्वयं जखनिया विधानसभा से ही चुनाव लड़ेंगे, जबकि मंत्री ओमप्रकाश राजभर जहूराबाद सीट से ही चुनाव मैदान में उतरेंगे। बेदी राम ने दावा किया कि पिछली बार के चुनावी आंकड़ों को एनडीए के मौजूदा समीकरण से जोड़कर देखा जाए तो विपक्ष की स्थिति बेहद कमजोर दिखाई देती है। विधायक के इस बयान ने कार्यक्रम के बीच ही आगामी विधानसभा चुनाव की राजनीतिक चर्चा को भी तेज कर दिया है। बाइट- बेदी राम- सुभासपा विधायक जखनिया, गाजीपुर0
0
Report
खेत पर चारा काटते समय कोबरा डसने से महिला की मौत, परिवार में मातम
Jalaun, Uttar Pradesh:कदौरा थाना क्षेत्र के छोटी भेड़ी गांव में खेत पर चारा काटने गई 50 वर्षीय महिला की जहरीले कोबरा सांप के डसने से मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। छोटी भेड़ी गांव निवासी पानकुंवर (50) पत्नी रशपाल रोज की तरह खेत पर चारा काटने गई थीं। इसी दौरान चारा काटते समय अचानक एक जहरीले कोबरा सांप ने उन्हें डस लिया। सांप के डसने के बाद उनकी हालत बिगड़ गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर कदौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटना के जांच शुरू कर दी है। परिजनों के मुताबिक, पानकुंवर किसानी का काम करती थीं और परिवार के भरण-पोषण में सहयोग करती थीं। उनकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पानकुंवर की मौत के बाद उनके तीन बेटों और एक बेटी के सिर से मां का साया उठ गया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी मातम पसरा हुआ है।0
0
Report
Advertisement
