241001
हरदोई में नशे में धुत पुलिसकर्मी को SP ने किया निलंबित
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में डॉयल 112 पीआरवी पर तैनात हेड कांस्टेबल अशोक कुमार सिंह थाना शाहाबाद को डियूटी के दौरान नशे की हालात में व इवेंट पर न पहुंचने और चिकित्सीय परीक्षण में नशीला पदार्थ सेवन करने की पुष्टि होने पर SP नीरज कुमार जादौन ने तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है। इससे पूर्व पाली में एक ढाबे पर नशे की हालात में ढाबा संचालक से मारपीट करने व खाने के रुपये न देने पर SI को निलंबित किया जा चुका है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
विशेष समुदाय को टारगेट कर बयान देने वाले मंत्री के अंधेरे राज पर सपा नेता का वार
Pilibhit, Uttar Pradesh:सपा के पूर्व जिला महासचिव यूसुफ कादरी ने योगी के मंत्री समुदाय विशेष को लेकर लगातार बयान बाजी करने वाले नेता जी के आस पास रहकर ठेकेदारी का काम कर रहे है, जनता जान चुकी है, इस बहकावे में आने वाली नही रात के अंधेरे में उसी मुस्लिम समुदाय के बीच बैठने का काम कर रहेहैं। मेरा योगी के मंत्री से कहना है कि जो हमारे सपा नेता पर खान पान को लेकर जो ब्यान दिया वे पहले अपने मुख्यमंत्री से पूछें, राजधानी लखनऊ में हर एक दुकान में बिक रहा है, वे उनसे पूछे कहां से आया, जिस तरह से दिन में दो बार कपड़े बदल कर गरीब आदमी से मिलने के बाद हाथों को सेंनीटाईस कर रहे है, उनकी अवाम से दूरी हो चुकी है।0
0
Report
सीकर के नीमकाथाना में चुनाव सुरक्षा के लिए SP ने चार थाने निरीक्षण किए
Sikar, Rajasthan:जिला: सीकर विधानसभा: नीमकाथाना पंचायती राज चुनाव 2026 पंचायतीराज चुनाव को लेकर सीकर एसपी संजीव नैन ने नीमकाथाना सर्किल के चार थानों का निरीक्षण किया। koतवाली, सदर, पाटन और डाबला थाने पहुंचकर चुनावी तैयारी एवं कानून व्यवस्था का जायजा लिया गया। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव करवाना पुलिस की प्राथमिकता है। चुनाव में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नशे के नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा एक्शन किया गया और दूसरी व तीसरी कड़ी से जुड़े लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने आमजन से नशे के खिलाफ पुलिस का सहयोग करने की अपील की। बाइट पुलिस अधीक्षक संजीव नैन0
0
Report
लखनऊ निगोहां टोल प्लाजा पर पिकअप डिवाइडर से टकराकर चालक-परिचालक घायल
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ में निगोहां टोल प्लाजा पर तेज रफ्तार पिकअप डिवाइडर से टकरा गई थी। हादसे में पिकअप चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप में लदे ऑक्सीजन सिलेंडर उछलकर दूर जा गिरे। हादसे के बाद टोल प्लाजा पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया था। हादसे के कारण कुछ देर के लिए मौके पर हलचल बनी रही। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।0
0
Report
Advertisement
गोरखपुर में विजयादशमी शोभायात्रा पर अद्भुत माहौल, सीएम योगी भी राजतिलक करेंगे
Gorakhpur, Uttar Pradesh:REPORT: नागेन्द्र मणि त्रिपाठी。 DATE: 20-10-2026 LOCATION: गोरखपुर SLUG: गोरखपुर में आज निकलेगी गोरक्षपीठ की विजयादशमी शोभायात्रा,सीएम योगी करेंगे श्रीराम का राजतिलक ANCHOR: गुरु गोर Gordhanthi ... (content truncated for brevity in this interface) कुल मिलाकर, गोरखपुर में आज की विजयादशमी शोभायात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि गोरक्षपीठ की सदियों पुरानी परंपरा, सनातन आस्था और सामाजिक समरसता का प्रतीक होगी। गुरु गोरखनाथ के विशिष्ट पूजन से शुरू होकर प्रभु श्रीराम के राजतिलक तक चलने वाले इस आयोजन पर पूरे शहर की नजर रहेगी। वहीं, सुरक्षा के व्यापक इंतजामों के बीच पुलिस-प्रशासन की कोशिश होगी कि विजयादशमी का यह पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो。0
0
Report
हर्रैया के मनोरमा पुल पर भूतिया दुर्गा दरबार से आस्था और रोमांच का समागम
Basti, Uttar Pradesh:नवरात्र में मां दुर्गा की भक्ति मां शेरावाली के जयकारे और चारों तरफ आस्था का सैलाब, लेकिन यूपी के बस्ती में मां के दरबार में पहुंचते ही नजारा कुछ ऐसा बदलता है कि अच्छे-अच्छों के रोंगटे खड़े हो जाएं! कहीं डरावनी आकृतियां, कहीं अचानक सामने आते भूत, तो कहीं खौफनाक अंदाज में लोगों को डराते चलते-फिरते किरदार! जी हां, यह कोई भूतिया फिल्म का सीन नहीं, बल्कि हर्रैया के मनोरमा पुल पर सजा मां शेरावाली का अनोखा दरबार है। यहां मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है, तो भूतिया थीम लोगों के रोमांच को सातवें आसमान पर पहुंचा रही है। आस्था और खौफ के इस अनोखे संगम को देखने के लिए लोगों का तांता लगा है। नवरात्र के पावन पर्व पर बस्ती जिले के हर्रैया कस्बे में इन दिनों भक्ति के साथ रोमांच का भी जबरदस्त माहौल देखने को मिल रहा है। हर्रैया के मनोरमा पुल पर सजाया गया मां शेरावाली का भव्य दरबार लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। इस बार पंडाल को दी गई है एक अनोखी भूतिया थीम, जहां डरावनी आकृतियां और चलते-फिरते भूत लोगों को हैरान करने के साथ रोमांचित भी कर रहे हैं। पंडाल में कदम रखते ही नजर आते हैं खौफनाक चेहरे और डरावने दृश्य। कहीं भूतिया आकৃতियां लोगों का ध्यान खींचती हैं, तो कहीं अचानक सामने आकर डराने वाले किरदार माहौल को और भी रोमांचक बना देते हैं। बच्चों से लेकर युवाओं तक, हर कोई इस अनोखे नजारे को देखने के लिए उत्साहित नजर आ रहा है। कोई डरते हुए आगे बढ़ रहा है, तो कोई इस नजारे को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर रहा है। लेकिन इस खौफनाक सजावट के बीच आस्था का रंग भी पूरी तरह से बरकरार है। मां शेरावाली के दरबार में पहुंच रहे श्रद्धालु विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर रहे हैं और माता रानी से सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। मां के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो रहा है। यानी एक तरफ भूतिया थीम का रोमांच, तो दूसरी तरफ मां दुर्गा के प्रति अटूट श्रद्धा। यही अनोखा मेल इस पंडाल को खास बना रहा है। नवरात्र में हर साल अलग-अलग अंदाज में दुर्गा पूजा पंडाल सजाए जाते हैं, लेकिन हर्रैया के मनोरमा पुल पर तैयार किया गया यह पंडाल अपनी अलग पहचान बना रहा है। यहां डरावने दृश्यों और अनूठी सजावट के जरिए लोगों को आकर्षित करने की कोशिश की गई है। शाम ढलते ही यहां लोगों की आवाजाही बढ़ने लगती है और पूरा परिसर श्रद्धालुओं तथा दर्शकों की चहल-पहल से गुलजार हो जाता है।0
0
Report
17वीं विशाल निशान पदयात्रा: भक्त 17 किलोमीटर पार कर माता शाकंभरी के दरबार पहुँचे
Jhunjhunu, Rajasthan:उदयपुरवाटी, झुंझुनूं सकराय धाम के लिए निकली 17वीं विशाल निशान पदयात्रा उदयपुरवाटी से सकराय धाम तक निकली भव्य ध्वज निशान पदयात्रा अष्टमी पर मां शाकंभरी के दरबार में उमड़े हजारों श्रद्धालु 17 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर भक्तों ने मां को अर्पित किए निशान ‘जय माता दी’ के जयकारों से गूंज उठीं अरावली की वादियां जगह-जगह पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत, चाय-पानी और प्रसाद की व्यवस्था शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर मां शाकंभरी के दरबार में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। श्री शाकंभरी कुटुंब सेवा समिति के तत्वावधान में उदयपुरवाटी के श्री गणेश मंदिर से सकराय धाम तक 17वीं विशाल ध्वज निशान पदयात्रा निकाली गई। इसमें हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया। हाथों में ध्वज लेकर माता के जयकारे लगाते हुए भक्तों ने करीब 17 किलोमीटर की पैदल यात्रा पूरी की और सकराय धाम पहुंचकर मां रुद्राणी एवं ब्राह्मणी स्वरूपा मां शाकंभरी के चरणों में निशान अर्पित किए।पदयात्रा की शुरुआत उदयपुरवाटी स्थित ऐतिहासिक श्री गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद हुई। समिति के सदस्यों के नेतृत्व में श्रद्धालु ध्वज लेकर सकराय धाम के लिए रवाना हुए। यात्रा के दौरान डीजे पर बजते माता के भजनों और ‘जय माता दी’ के जयकारों से अरावली की वादियां गूंज उठीं। श्रद्धालु भजनों पर नाचते-गाते और माता का गुणगान करते हुए आगे बढ़े।लगभग 17 किलोमीटर की कठिन पैदल यात्रा पूरी करने के बाद श्रद्धालुओं ने मां शाकंभरी के दरबार में ध्वज अर्पित किए और परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।पदयात्रा के मार्ग में ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। यात्रियों की सुविधा के लिए विभिन्न स्थानों पर चाय, पानी और अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई। सेवा शिविरों के माध्यम से श्रद्धालुओं को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।समिति सदस्य मूलचंद सैनी ने बताया कि शारदीय नवरात्र की महाष्टमी पर मां शाकंभरी के दर्शन और ध्वज अर्पित करने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। समिति के सहयोग से हर वर्ष इस पदयात्रा का आयोजन किया जाता है। इस बार 17वीं विशाल निशान पदयात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए।सकराय धाम पहुंचकर भक्तों ने मां शाकंभरी के दर्शन किए और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना की।0
0
Report
Advertisement
कैニング संजय पल्लि के दुर्गा पूजा समिति को शारद सम्मान मिला; 37वीं वर्षगांठ
Baruipur, West Bengal:১.ক্যানিং সঞ্জয় পল্লী সার্বজনীন দুর্গা উৎসব পুজো কমিটির হাতে জী ২৪ ঘন্টা শারদ সম্মান তুলে দেওয়া হয়েছে। ৩৭ তম বর্ষ। হনুমানের জীবন কাহিনী দিয়ে মন্ডপ তৈরি করা হয়েছে। সাবেকি প্রতিমা। আছে এলিডি লাইটে চমক।0
0
Report
कैनींग हॉस्पिटल पाड़ा दुर्गा उत्सव समिति को सौंपा गया; 75वें वर्ष में 24 घंटे का शहीद सम्मान
Baruipur, West Bengal:ক্যানিং হসপিটাল পাড়া সার্বজনীন দূর্গা উৎসব কমিটির হাতে তুলে দেওয়া হয়েছে জী ২৪ ঘন্টা শাহদ সম্মান। এবার ৭৫ তম বর্ষ। মায়ের ত্রিমূর্তির আদলে তৈরি করা হয়েছে মন্ডপ। সাবেকি প্রতিমা। লাইটের উপরে চমক দেওয়া হয়েছে।0
0
Report
साताऱ्यात महायुती को लेकर तनाव: मकरंद पाटील ने नाराज़गी जताई, कार्यकर्ताओं की उपस्थिति कम
Satara, Maharashtra:साताऱ्यात आज राष्ट्रवादी अजित पवार गटाची नेते व कार्यकर्त्यांची बैठक पार पडली.या बैठकीला नामदार मकरंद पाटील,खासदार नितीन पाटील आणि राष्ट्रवादीच्या पदाधिकाऱ्यांची उपस्थिती होती. सध्या पार पडत असलेल्या पदवीधर निवडणूकी बाबत ही बैठक बोलवण्यात आली होती. परंतु गेल्या काही महिन्यांपासून साताऱ्यामध्ये महायुतीत सतत धूस-फुस असल्याचे चित्र पाहायला मिळत आहे. हाच धागा पकडून बैठकीला राष्ट्रवादीच्या स्थानिक नेत्यांनी आणि कार्यकर्त्यांनी दांडी मारल्याचे चित्र पाहायला मिळाले. त्यामुळे सभागृहातील बऱ्याचशा खुर्च्या मोकळ्या असल्याचे देखील पाहायला मिळाले. ही गोष्ट नामदार मकरंद पाटील यांच्या सुद्धा नजरेतून सुटली नाही त्यांनी यावेळी बोलत असताना आज नेहमीसारखी उपस्थिती नसल्याचे बोलून दाखवले.0
0
Report
Advertisement
रायपुर से कुरूद और राव घाट के लिए आज दो नई ट्रेनें रवाना
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर को आज दो ट्रेनों की सौगात में ले जा रही है... आज से शुरू हो रही दो ट्रेनें रायपुर से कुरूद और रायपुर से राव घाट चलेंगी... आज दोपहर उद्घाटन पर रायपुर से कुरूद के लिए ट्रेन रवाना होगी जबकि दूसरी ट्रेन उसी समय राव घाट से रायपुर के लिए रवाना होगी.0
0
Report
रायपुर के दशहरा मैदान में अब इलेक्ट्रिक आतिशबाज़ी, तैयारियां अंतिम चरण
Raipur, Chhattisgarh:दशहरा उत्सव को लेकर रायपुर में तैयारियां अंतिम चरण में हैं..... रायपुर के डब्ल्यूआरएस कॉलोनी स्थित दशहरा मैदान में भी तैयारी ज़ोर शोर से जारी है..... इसबार यहां इलेक्ट्रिक आतिशबाजी होगी.... WRS कॉलोनी के रावण दहन का जायजा लिया हमारे एसोसिएट एडिटर रुपेश गुप्ता ने0
0
Report
नुकेरा गांव में पेयजल पाइप क्षतिग्रस्त, गली में कीचड़ और पानी की परेशानी
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : संगरिया के नुकेरा गांव में पेयजल पाईप क्षतिग्रस्त, लंबे समय से पाईप लाइन क्षतिग्रस्त होने के चलते गली में हो जाता है कीचड़, ग्रामीण रामकुमार चौहान का आरोप-कई बार शिकायत की लेकिन नहीं हो रहा समाधान, ग्रामीण रवि झोरड़ ने लगाया आरोप नुकेरा जलदाय सप्लाई है ठेके पर, वार्ड 10, 11 और 12 में पानी सप्लाई पाइप जगह जगह से क्षतिग्रस्त, गलियों में पीने का पानी बहता रहता है वेर्थ0
0
Report
Advertisement
जयपुर में कांग्रेस के धरना-प्रदर्शन तेज, जीरो FIR पर आर-पार का ऐलान
Jaipur, Rajasthan:जयपुर जयपुर कमिश्नरेट में देर रात से कांग्रेस का धरना प्रदर्शन जारी है एनएसयूआई की रितुबराला के मामले में जीरो एफआईआर दर्ज करने के मामले को लेकर धरना चल रहा है, पुलिस कमिश्नरेट में पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा पूर्व मंत्री प्रताप सिंह, धर्मेंद्र राठौर NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ सहित तकरीबन एक दर्जन से अधिक कांग्रेस के आला नेता मौजूद है, वहीं जीरो FIR को लेकर कांग्रेस ने आर पार का ऐलान कर दिया, कांग्रेसियों का कहना है कि अब प्रदेश के तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता जयपुर में एकत्रित होंगे जब तक मांगे नहीं मानी जाएगी प्रदर्शन जारी रहेगा,पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि आज विजय दशमी का पर्व है, उनकी जीत होगी बाइट- रितु बराला, nsui बाइट- प्रताप सिंह खाचरियावास, पूर्व मंत्री बाइट- सारिका सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष बाइट- विनोद जाखड़, राष्ट्रीय अध्यक्ष, nsui बाइट- गोविंद सिंह डोटासरा, पीसीसी चीफ0
0
Report
रामपुर- बिलासपुर- नैनीताल हाईवे पर कार और कैंटर की भिड़ंत, दो युवकों की मौत
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर में भीषण सड़क हादसे से मचा हड़कंप, बिलासपुर-नैनीताल हाईवे पर कार और कैंटर की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, दो युवकों की दर्दनाक मौत, तीसरा जिंदगी और मौत से जूझ रहा. अचानक टायर पंचर हुआ और बेकाबू होकर दूसरी तरफ पहुंच गई कार, सामने से आ रहे कैंटर से हुई भीषण टक्कर, दो घरों के बुझ गए चिराग, गंभीर घायल युवक हायर सेंटर रेफर. बिलासपुर से गांव लौट रहे तीन दोस्तों की कार का दर्दनाक एक्सीडेंट, खूंटाखेड़ा के आदर्श और प्रमोद की मौत से परिवारों में मचा कोहराम, गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया अंकुर. दरअसल भीषण सड़क हादसे की यह घटना रामपुर के बिलासपुर-नैनीनताल हाईवे की है। जानकारी के मुताबिक, भोट थाना क्षेत्र के गांव खूंटाखेड़ा निवासी आदर्श अपने दोस्त प्रमोद और अंकुर के साथ स्विफ्ट डिजायर कार में सवार होकर बिलासपुर से अपने गांव लौट रहे थे, इसी दौरान हाईवे पर अचानक कार का अगला टायर पंचर हो गया, टायर पंचर होने से कार अनियंत्रित हो गई और सड़क की दूसरी तरफ पहुंच गई, इसी बीच सामने से आ रहे कैंटर से कार की जोरदार भिड़ंत हो गई, टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक अंकुर गंभीर रूप से घायल हो गया, हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, सूचना पर भोट थाना पुलिस और बिलासपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव की कार्रवाई शुरू की, पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया, वहीं गंभीर रूप से घायल अंकुर को इलाज के लिए सीएचसी बिलासपुर ले जाया गया, यहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया, हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया, जिन घरों में कुछ देर पहले तक अपनों के लौटने का इंतजार था, वहां अब मातम पसरा हुआ है, फिलहाल पुलिस हादसे के संबंध में आवश्यक कार्रवाई कर रही है, इस दर्दनाक दुर्घटना ने एक बार फिर हाईवे पर सफर के दौरान सावधानी बरतने और वाहनों की तकनीकी स्थिति दुरुस्त रखने की अहमियत को सामने ला दिया है.0
0
Report
Omprakash Rajbhar की Rampur जेल यात्रा पर अखिलेश यादव से सियासी टकराव तेज
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): Omprakash Rajbhar (Minister, Uttar Pradesh) on Akhilesh Yadav's Rampur jail visit / Election Commission duplicate voter allegations / Kannauj unit dissolution / Nishad Party Delhi rally / SP Pranpatra manifesto launch / Sandeep Dixit on Rahul Gandhi / and Rahul Gandhi's election integrity allegations मुसलमान आज के तारीख में अखिलेश से दूर जा रहा है, उसको रोकने के लिए लंबे अरसे के बाद चुनाव आया है, तब अखिलेश को आजम खान याद आए हैं। चुनाव नहीं होता तो आजम खान जाते भी नहीं वहां। ये चुनावी जुमला है। मुसलमानों को गुमराह करने की साजिश है। और उसका कोई महत्व इनका नहीं है। आजम खान जी जो जेल में हैं, वो उसका सारा श्रेय समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव जी को ही जाता है, समाजवादी पार्टी के नेताओं को जाता है। Nishad Party Delhi rally अच्छी बात है, हम उसका समर्थन करते हैं। हर नेता को अपना शक्ति प्रदर्शन करना चाहिए, अपनी ताकत बराबर बनाए रखना चाहिए, उसके लिए काम कर रहे हैं, तो अच्छी बात है। आप भी चुनाव से पहले कोई सक्ति प्रदर्शन करेंगे अपने पार्टी को लिए? के सवाल पर राजभर ने कहा कि 29 नवंबर को आजमगढ़ में समाजिक समरसता महा रैली होगी जिसमें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी सहित मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश सहित सभी बड़े नेता उस कार्यक्रम में सिलकत करेंगे। SP Pranpatra manifesto launch , "वो(अखिलेश यादव) चाहे घोषणा पत्र जारी करें या कुछ भी करें, उनकी सरकार नहीं बननी है। जब वे सत्ता में थे तो प्रदेश में दंगे हुए, गुंडागर्दी हुई। जनता इनसे त्रस्त हो गई है, ऊब गई है..."0
0
Report
Advertisement
