241001
हरदोई में सपा नेताओं ने जलाया सीएम का पुतला, जिलाध्यक्ष का बयान
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में सपा नेताओं के द्वारा सीएम का पुतला जलाने पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष का बयान सामने आया है। सपा जिलाध्यक्ष शराफत अली ने कहा कि उनको कोई जानकारी नही थी इस तरह की घटना की और न तो जिले न प्रदेश से कोई निर्देश मिले थे। उन्होनें कहा कि अगर किसी ने इस तरह का काम किया है तो यह उनका व्यक्तिगत मामला है। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि सपा सुप्रीमो के अपमान पर सपा चुप न बैठेगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
घायल पुलिसकर्मी के परिवार का दावा: प्रदर्शनकारी आतंकी थे, पूरी जांच जरूरी
New Delhi, Delhi:जंतर मंतर पर हुए प्रदर्शन को लेकर घायल पुलिस कर्मी के पीड़ित परिवार की तरफ से कहा गया कि प्रदर्शनकारी छात्र नहीं लेकिन एक आतंकी थे । जिनकी पूर्णता जांच होनी चाहिए। क्योंकि जिस तरीके से जंतर मंतर पर शांतिपूर्वक प्रदर्शन चल रहा था और उसके बाद पार्लियामेंट पर जाकर मचाया गया। जिन्हें रोकने के लिए पुलिस ने जद्दोजहद की और प्रदर्शन कार्यो ने पथराव कर पुलिस कर्मियों को ही घायल किया वह छात्र नहीं बल्कि देश विरोधी आतंकी भी हो सकते हैं। नीरज मीणा , पत्नी अशोक कुमार मीणा जी की वाइफ। विधु मीणा , बेटी दुव्यांशु , बेटा0
0
Report
सीएम सम्राट चौधरी तारापुर-असरगंज दौरे पर शिक्षा और पेयजल योजनाओं का शुभारंभ
Munger, Bihar:मुंगेर: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को तारापुर और असरगंज के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे शिक्षा, पुलिस और पेयजल से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं की सौगात देंगे। प्रशासन ने कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी जबकि यातायात संचालन के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। जिलाधिकारी निखिल धनराज निपाणिकर ने सोमवार को बताया कि मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर तारापुर प्रखंड के लौना स्थित हेलीपैड पर उतरेगा। यहां प्लस टू किसान वैदिक उच्च विद्यालय लौना में मॉडल स्कूल का उद्घाटन करेंगे। इसी परिसर से जिले के दस मॉडल स्कूलों का भी शुभारंभ होगा। विद्यालय में पुस्तकालय कंप्यूटर कक्षा और आधुनिक प्रयोगशाला का उद्घाटन भी मुख्यमंत्री करेंगे। इसके बाद हरपुर में नवनिर्मित आदर्श थाना भवन का उद्घाटन करेंगे। फिर असरगंज स्थित रामानंद परसीराम इंटर कॉलेज परिसर में नवनिर्मित डिग्री कॉलेज का उद्घाटन कर वहां शैक्षणिक गतिविधियों का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद असरगंज में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बताया कि मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा के सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। पुलिस बल और दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू रहेगा। साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए क्विक रिस्पांस टीम کا गठन किया गया है। पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सह भाजपा के वरिष्ठ नेता रविन्द्र सिंह कल्लू ने बताया कि मुख्यमंत्री का लौना से विशेष लगाव रहा है। उनके प्रयास से पूर्व में स्वीकृत तीन मॉडल स्कूलों के साथ जिले के दस नए मॉडल स्कूलों का शुभारंभ होगा। इसके अलावा 71 आरओ आधारित पेयजल इकाइयों को विद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर स्थापित करने का काम भी शुरू हो गया है जिससे विद्यार्थियों और आम लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार दौरा करते रहे हैं और विकास कार्यों की नियमित समीक्षा भी करते हैं। प्रशासन के अनुसार तारापुर में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम लगभग 50 मिनट का रहेगा जबकि असरगंज में करीब एक घंटे तक विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। सरकारी कार्यक्रमों के अलावा वे कुछ निजी आयोजनों में भी शामिल होंगे। दौरे से पूर्व सोमवार को जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों ने सभी कार्यक्रम स्थलों का अंतिम निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की। बाइट निखिल धनराज जिलाधिकारी बाइट सैयद इमरान एसपी मुंगेर बाइट : रविन्द्र सिंह उर्फ कल्लू बीजेपी नेता0
0
Report
जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर रोक: मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी की बड़ी खुशी
Lucknow, Uttar Pradesh:ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी ने जौहर यूनिवर्सिटी रामपुर पर बुलडोजर चलाया जाने की कार्रवाई को रोक दिए जाने पर खुशी का इजहार करते हुए कहा कि हमने उत्तर प्रदेश की हुकूमत से और रामपुर प्रशासन से पहले ही मांग की थी कि जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर ना चलाया जाए। इसलिए कि यह विश्वविद्यालय ऐसे व्यक्ति के नाम पर बना है, जिसने गांधी जी के साथ भारत छोड़ो आंदोलन में अंग्रेजों के खिलाफ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।0
0
Report
Advertisement
ARTO ने डग्गेमार बसें पकड़ीं, पाँच सील; यूपी-हरियाणा रोडवेज के रंग में चेकिंग
Aligarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग अलीगढ़... परिवहन विभाग की बड़ी कार्यवाही, रोडवेज बसों के रंग में रंगी डग्गेमार 5 बसें ARTO ने पकड़ी, उत्तर प्रदेश व हरियाणा रोडवेज के रंग में रंगी डग्गेमार बसों को किया सील, बुद्ध बिहार डिपो के सामने से धड़ल्ले से सवारियां भर रही हैं डग्गेमार बसें, बन्नादेवी थाना इलाके के जीटी रोड व खैर बाईपास पर की गई कार्रवाई.0
0
Report
खड़गे की 8 अगस्त की हल्द्वानी जनसभा से कुमाऊं में कांग्रेस की राजनीतिक धार तेज
Haldwani, Uttarakhand:लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की देहरादून रैली के बाद अब कांग्रेस ने कुमाऊं में भी अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आगामी 8 अगस्त को हल्द्वानी पहुंचेंगे, जहां वह रामलीला मैदान में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। रैली को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। हल्द्वानी के स्वराज आश्रम में पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें वरिष्ठ नेताओं ने रणनीति को अंतिम रूप दिया। हल्द्वानी स्थित स्वराज आश्रम में आयोजित बैठक में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, विधायक सुमित हृदयेश सहित कई विधायक, वरिष्ठ नेता और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में 8 अगस्त की जनसभा को सफल बनाने के लिए संगठनात्मक तैयारियों, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों और जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि मल्लिकार्जुन खड़गे अपनी जनसभा में प्रदेश और केंद्र सरकार की नीतियों पर कांग्रेस का पक्ष रखेंगे। साथ ही पेपर लीक, भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था, महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध और स्वास्थ्य सेवाओं जैसे जनसरोकारों के मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाएंगे। कांग्रेस का दावा है कि हल्द्वानी के रामलीला मैदान में होने वाली यह जनसभा कुमाऊं मंडल की सबसे बड़ी राजनीतिक सभाओं में से एक होगी। पार्टी का कहना है कि रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आम जनता शामिल होगी। अब सभी की नजरें 8 अगस्त को होने वाली इस राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन पर टिकी हैं।0
0
Report
मधुबनी के सदर अस्पताल में बालक की मौत के बाद बवाल, डॉक्टर से मारपीट
Madhubani, Bihar:अस्पताल में बालक की मौत से मधुबनी सदर अस्पताल बना अखाड़ा। मृतक के परिजनों ने जमकर बवाल काटा। अस्पताल में किया तोड़फोड़। मृतक बालक की पहचान राजनगर थाना के सिमरी गांव निवासी 11 वर्षीय बालक राकेश कुमार के तौर पर हुई है। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगा कर जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा है स्कूटी दुर्घटना में बालक को चोट लगा था, जख्मी को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया गया। सदर अस्पताल में बच्चे का इलाज किया जा रहा था। परिजनों का आरोप है चिकित्सक इलाज के दौरान लापरवाही बरता बार बार बोलने के बाद भी बच्चे का इलाज नहीं किया और बालक ने दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत के बाद परिजन उग्र हो गए और जमकर तोड़फोड़ किया। मौजूदा चिकित्सक पर हमला कर दिया और डॉक्टर से मारपीट किया। सूचना पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया लेकिन लोग शांत नहीं हुए। करीब 5 घण्टे तक सदर अस्पताल अखाड़ा बना रहा और दर्जनों पुलिस की मौजूदगी में हंगामा जारी रहा। सिविल सर्जन ने बच्चे की मौत पर दुख जताते हुए कहा चिकित्सक ने इलाज किया लेकिन बच्चा नहीं बच सका। लोगों ने अस्पताल में तोड़फोड़ किया चिकित्सक से मारपीट किया जो सही नहीं है। पब्लिक सम्पति की क्षति हुई है। बहरहाल स्कूल में दर्जनों पुलिस कर्मी हालात को नियंत्रित करने के लिए प्रयास रत हैं लेकिन परिजनों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है।0
0
Report
Advertisement
भीमा नदी में 30 हजार क्यूसेक पानी छोड़ने से सोलापुर में सतर्कता बढ़ी
Solapur, Maharashtra:सोलापूर ब्रेकिंग - भीमा नदीत तीस हजार क्युसेस पाण्याचा विसर्ग, परिसरातील नागरिकांना जिल्हाधिकाऱ्यांचे आवाहन उजनी धरणातून भीमा नदीत 30 हजार क्युसेक पाण्याचा विसर्ग सोडण्यात आला आहे भीमा नदी काठी सतर्कतेचा इशारा दिला आहे सर्वांनी काळजी घेण्याचे जिल्हाधिकारी एस कार्तिकेयन यांचे आवाहन एस. कार्तिकेयन ( जिल्हाधिकारी, सोलापूर )0
0
Report
बरेली में बिजली संकट से लोग परेशान, शिकायत के बावजूद नहीं उठे अधिकारियों के फोन
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली जिले में बिजली आपूर्ति की बदहाल व्यवस्था से आम लोग परेशान हैं। ताजा मामला शहर के संजय नगर क्षेत्र का है, जहां आज दोपहर करीब 1 बजे से बिजली आपूर्ति बाधित रही। कई मोहल्लों में एक फेस की बिजली आ रही थी, जबकि दूसरा फेस बंद होने से लोगों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा।क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि बिजली समस्या की जानकारी विभाग के उच्च अधिकारियों को फोन कर दी गई थी। अधिकारियों ने जल्द ही आपूर्ति बहाल होने का आश्वासन दिया, लेकिन कई घंटे बीतने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। आरोप है कि इसके बाद लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों, कंट्रोल रूम और शिकायत नंबरों पर कई बार संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। इससे लोगों में नाराजगी और बढ़ गई।स्थानीय लोगों का कहना है कि एक ओर बिजली विभाग के अधिकारी शहर में बेहतर बिजली व्यवस्था के दावे करते हैं, वहीं दूसरी ओर धरातल पर उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनने वाला कोई नहीं है। लोगों का कहना है कि यदि शिकायत दर्ज कराने के बाद भी अधिकारी फोन न उठाएं और समय पर समस्या का समाधान न करें, तो आम जनता आखिर अपनी परेशानी किससे कहे।क्षेत्रवासियों ने बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से संजय नगर सहित प्रभावित क्षेत्रों की बिजली व्यवस्था तत्काल दुरुस्त कराने और शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने की मांग की है।0
0
Report
मुजफ्फरपुर में कोढ़ा गिरोह के मुखिया की गिरफ्तारी, महिलाओं के गले से चैन छीना
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर की शहर की सड़कों पर निकलने वाली महिलाओं से सोने की चैन और अन्य जेवरात छीनने वाले कोढ़ा गिरोह के मुखिया की गिरफ्तारी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र से हुई. गिरफ्तार बदमाश के पास से महिला से छीना गया सोना बरामद हुआ और घटना के समय पहने गए कपड़े भी पुलिस ने बरामद किए. घटना 20 जुलाई 2026 की सुबह लगभग 7 बजे हुई जब नगर थाना क्षेत्र के साहू पोखर के पास एक बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला मुन्नी खातून के गले से चैन छीना. नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई. एक विशेष टीम तकनीकी और मानव सूचना के आधार पर गिरफ्तारी के लिए गठित की गई. गिरपतार बदमाश का नाम शिवम कुमार है, जो कटिहार जिले के से कोढ़ा थाना क्षेत्र के जुराबगंज से गिरफ्तार किया गया. उसकी एक अन्य सहयोगी की गिरफ्तारी की जा रही है. बदमाश के पास से छीना गया सोना बरामद कर लिया गया और घटना के समय पहने गए कपड़े भी बरामद किए गए.0
0
Report
Advertisement
नोएडा वीडियो से हड़कंप: सोया चाप बनाने पर खाद्य सुरक्षा ने सचेत किया
Greater Noida, Uttar Pradesh:नोएडा में वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, 'सोया चाप' खाने वाले हो जाएं सावधान नोएडा समेत सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक कथित तौर पर सोया चाप बनाने के दौरान मैदे में लेटकर नहाता और गोता लगाता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर चिंता बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो नोएडा का है। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस मामले पर खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि प्रारंभिक जांच में यह वीडियो गौतम बुद्ध नगर का नहीं पाया गया है। अधिकारियों का कहना है कि फिर भी एहतियात के तौर पर जिले में चाप बनाने वाली फैक्ट्रियों और प्रतिष्ठानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि विभाग ने विशेष टीम गठित की है, जो विभिन्न चाप फैक्ट्रियों में जाकर स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि अब तक की जांच में वायरल वीडियो का संबंध गौतम बुद्ध नगर से नहीं मिला है, लेकिन जांच और निरीक्षण की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि बिना पुष्टि के वायरल वीडियो पर भरोसा न करें और किसी भी खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता को लेकर शिकायत होने पर संबंधित विभाग को सूचना दें。0
0
Report
आजम खान के जौहर विश्वविद्यालय पर ध्वस्तीकरण रोक: छात्रों ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर: समाजवादी पार्टी के नेता आज़म खान के जौहर अली यूनिवर्सिटी के रामपुर विकास प्राधिकरण की तरफ से ध्वस्तीकरण के आदेश को अगली सुनवाई तक के लिए मुरादाबाद कमिश्नर कोर्ट ने जौहर विश्वविद्यालय प्रबंधन को दी. पिछले 10 दिनों से विश्वविद्यालय के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने राहत की खबर मिलते ही एक दूसरे को गले लगाकर और मिठाइयां खिलाकर शुभकामनाएं. वहीं धरना प्रदर्शन कर रहे छात्राओं का कहना है कि अभी हमारी मांगे पूरी नहीं हुई है सिर्फ हमें अभी स्टे मिला है और हम कमिश्नर कोर्ट का बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं और जब तक हमारा धरना प्रदर्शन चलता रहेगा तब तक हमारे विश्वविद्यालय की 38 बिल्डिंगों को ध्वस्त करने के आदेश को खत्म नहीं किया जाएगा.0
0
Report
मेधा रूपम ने 3 करोड़ जमीन घोटाले में लेखपाल नीरज लता को निलंबित किया
Greater Noida, Uttar Pradesh:DM मेधा रूपम का बड़ा एक्शन 3 करोड़ की जमीन हड़पने के आरोप में महिला लेखपाल सस्पेंड सरकारी दस्तावेजों में पति के नाम तैयार कराई 450 वर्ग मीटर की घरोनी शिकायत के बाद DM ने की सख्त करवाई गौतम बुद्ध नगर की जिलाधिकारी मेधा रुपम ने भ्रष्टाचार और सरकारी जमीन से जुड़े फ़र्जीवाड़े पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सदर तहसील में तैनात महिला लेखपाल नीरज लता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है आरोप है कि लेखपाल ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए बंजरपुर गांव में करीब 450 वर्ग मीटर जमीन की घरों ने अपने पति के नाम तैयार कराकर उसे सरकारी अभिलेखों में दर्ज कर दिया।बताया जा रहा है जिस जमीन से जुड़े भ्रष्टाचार का मामला सामने आया उसकी बाजार की कीमत करीब 3 करोड रुपए बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक बांजरपुर निवासी एक युवा गणेश ने पूरे मामले की शिकायत प्रशासन से की थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि महिला लेखपाल ने नियमों को दरकिनार करते हुए ,अपने पति के पक्ष में सरकारी रिकॉर्ड में हेरा फ़ेरी की है, मामला जिलाधिकारी मेधा रूपम के संज्ञान में पहुंचने के बाद जब इसकी जांच एसडीएम से कराई, जिसमें प्रथम द्रष्टया अनियमितता पाए जाने पर तत्काल निलंबन की कार्रवाई की गई। एसडीएम सदर आशुतोष ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कराई गई, जांच में आरोप सही पाए जाने पर महिला लेखपाल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि नीरज लता पिछले करीब 6 वर्षों से गौतम बुद्ध नगर जिले की सदर तहसील में तैनाती DM की इस सख्त कार्रवाई के बाद सदर तहसील और राजस्व विभाग में हड़कम्प मच गया है।DM ने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया है कि सरकारी पद का दुरुपयोग और भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिलाधिकारी मेधा रूपम की कार्यवाही को जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी पहल माना जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि यदि जांच में अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आती है तो उनके खिलाफ भी नियम अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथी पूरे प्रकरण की विभागीय जांच जारी है और भ्र्ष्टाचार के खिलाफ आगे भी आवश्यक कानूनी कदम उठाए जाएंगे।0
0
Report
Advertisement
धौलपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसभा, तैयारियां आख़िरी चरण में
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर में कल पहुंचेंगे सीएम भजनलाल, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे प्रभारी मंत्री बेढ़म धौलपुर। जिले में कल होने वाली मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की विशाल जनसभा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। तैयारियों का जायजा लेने गृह राज्य एवं जिला प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म धौलपुर पहुंचे। मंत्री बेढ़म मनिया तहसील के फूलपुर गांव स्थित खेल स्टेडियम पहुंचे। यहां 28 जुलाई को मुख्यमंत्री की जनसभा प्रस्तावित है। मंत्री ने मंच, पंडाल, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, प्रकाश, साफ-सफाई, पार्किंग और सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया। अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए。 इस दौरान कलेक्टर श्रीनिधि बीटी, जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान, भाजपा नेत्री नीरजा अशोक शर्मा, सैंपऊ प्रधान दुष्यंत बघेल सहित जिला प्रशासन के अधिकारी व भाजपा नेता-कार्यकर्ता मौजूद रहे。 जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर करीब 1:00 बजे फूलपुर स्टेडियम पहुंचेंगे। यहां जिले की कई विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण कर जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के बाद वे सदर थाना के पास मित्तल कोल्ड स्टोरेज के पास स्थित व्हाइट हाउस और फिर करीब 4 बजे पूंछरी का लौठा के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे。 बाइट 1 जवाहरसिंह बेढ़म गृह राज्य एवं जिला प्रभारी मंत्री0
0
Report
राजस्थान में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों से गांव-ढाणी तक स्वास्थ्य सेवाओं की नई तस्वीर
Jaipur, Rajasthan:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयास ला रहे रंग आयुष्मान आरोग्य मंदिर बदल रहे राजस्थान में जनस्वास्थ्य की तस्वीर अब गांव-ढाणी में भी घर के पास बेहतर इलाज राजस्थान में 11 हजार से ज्यादा आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की स्थापना 31 लाख से अधिक लोगों ने लिया टेलीमेडिसिन का लाभ 44 लाख से अधिक वेलनेस सत्र, 4 करोड़ से अधिक लोग लाभान्वित राजस्थान में गांव-ढाणी तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की दिशा में आयुष्मान आरोग्य मंदिर एक बड़े बदलाव के रूप में उभरकर सामने आए हैं। पहले जहां सामान्य बीमारी के उपचार के लिए भी लोगों को कई किलोमीटर दूर अस्पतालों का रुख करना पड़ता था, वहीं अब गांव और मोहल्ले के निकट ही बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं। आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में गर्भवती महिलाओं की देखभाल से लेकर बच्चों केHealth, गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग, मानसिक स्वास्थ्य, बुजुर्गों की देखभाल, टेलीमेडिसिन एवं आवश्यक जांच के साथ ही घर तक दवाओं की व्यापक सुविधाएं ये सब संभव हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति-2017 के अनुरूप देशभर में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया जा रहा है, इसी कड़ी में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गांव-ढाणी तक प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर बदल रही है। राजस्थान में 18 हजार 436 स्वास्थ्य संस्थानों को आयुष्मान आरोग्य मंदिर के रूप में विकसित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिनमें से अब तक करीब 11 हजार 500 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को पूरी तरह क्रियाशील किया जा चुका है, शेष संस्थानों को चरणबद्ध रूप से शुरू किया जा रहा है। राज्य में वर्तमान में 8,370 उप स्वास्थ्य केंद्र, 2 हजार 107 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 286 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं 728 शहरी जनता क्लिनिक को आयुष्मान आरोग्य मंदिर के रूप में विकसित कर लोगों को नियमित स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में प्रशिक्षित कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ), एएनएम, स्टाफ नर्स और आशा कार्यकर्ता की टीम सातों दिन लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रही है। इसका सबसे बड़ा लाभ ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को मिल रहा है, जिन्हें अब छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए जिला अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे। आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में केवल सामान्य उपचार ही नहीं, बल्कि कॉम्प्रीहेंटिव प्राइमरी हेल्थ केयर के तहत 12 प्रकार की विस्तृत स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इनमें गर्भवती महिलाओं एवं प्रसव संबंधी सेवाएं, नवजात एवं शिशु स्वास्थ्य, किशोर स्वास्थ्य, परिवार नियोजन एवं प्रजनन स्वास्थ्य, संक्रामक रोगों का उपचार, सामान्य ओपीडी सेवाएं, मधुमेह, उच्च रक्तचाप सहित गैर-संक्रामक रोगों की स्क्रीनिंग एवं प्रबंधन, आंख-कान-नाक एवं गला संबंधी सेवाएं, मुख स्वास्थ्य सेवाएं, जीरियाट्रिक एवं पेलिएटिव केयर, आपातकालीन प्राथमिक उपचार, मानसिक स्वास्थ्य संबंधी स्क्रीनिंग एवं उपचार जैसी सुविधाएं नियमित रूप से उपलब्ध कराई जा रही हैं। आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के माध्यम से टेलीमेडिसिन सेवाओं को नया विस्तार मिला है। ई-संजीवनी टेलीमेडिसिन सेवा ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं के लिए वरदान साबित हो रही है। आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला अस्पताल तथा मेडिकल कॉलेजों से डिजिटल माध्यम से जोड़ा गया है। इस व्यवस्था के माध्यम से मरीजों को अपने गांव के स्वास्थ्य केंद्र पर ही विशेषज्ञ चिकित्सकों से ऑनलाइन परामर्श मिल रहा है। इससे अनावश्यक यात्रा, समय और खर्च में उल्लेखनीय कमी आई है। अब तक राज्य में 31 लाख से अधिक लोग टेलीमेडिसिन सेवाओं का लाभ उठा चुके हैं। स्वास्थ्य जागरूकता भी बढ़ा रहे ये केंद्र आयुष्मान आरोग्य मंदिर केवल उपचार तक सीमित नहीं हैं, होलिस्टिक एप्रोच के साथ लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए भी प्रेरित कर रहे हैं। राज्यभर में अब तक इन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में 44.49 लाख से अधिक वेलनेस सत्रों का आयोजन किया जा चुका है। इन कार्यक्रमों से लगभग 4 करोड़ नागरिक लाभान्वित हुए हैं। इन वेलनेस सत्रों, स्वास्थ्य मेलों और विशेष स्वास्थ्य दिवसों के माध्यम से लोगों को योग, पोषण, गैर-संक्रामक रोगों की रोकथाम, मानसिक स्वास्थ्य तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया जा रहा है। दवाइयां और जांच भी घर के पास आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर लोगों को 121 प्रकार की आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना के ई-औषधि सॉफ्टवेयर के माध्यम से दवाओं की ऑनलाइन उपलब्धता और आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। इसी प्रकार इन केंद्रों पर 14 प्रकार की आवश्यक जांच सुविधाएं भी उपलब्ध हैं, जिनमें हीमोग्लोबिन, गर्भावस्था जांच, ब्लड शुगर, मलेरिया, डेंगू, एचआईवी, हेपेटाइटिस-बी, सिफिलिस, मूत्र जांच, पानी एवं नमक की गुणवत्ता जांच, सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग सहित अन्य आवश्यक जांच शामिल हैं। जनस्वास्थ्य के नए मानकों की ओर बढ़ रहा प्रदेश आयुष्मान आरोग्य मंदिरों ने प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को अस्पताल-केंद्रित व्यवस्था से निकालकर समुदाय आधारित व्यवस्था में बदला है। अब लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ती, विशेषज्ञ चिकित्सकीय सलाह स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो रही है, आवश्यक दवाइयां और जांचें निः शुल्क मिल रही हैं तथा बीमारियों की समय रहते पहचान और उपचार संभव हो रहा है। राजस्थान में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का तेजी से विस्तार एक सुखद संकेत है कि स्वास्थ्य सेवाओं का केंद्र अब बड़े अस्पतालों से निकलकर आमजन के घरों के निकट पहुंच चुका है। गुणवत्तापूर्ण, सुलभ और समग्र स्वास्थ्य सेवाओं का यह मॉडल राज्य में जनस्वास्थ्य के नए मानक स्थापित कर रहा है।0
0
Report
जामनेर शिबिर बैनर से संजय सावकारे का फोटो हटाने पर हंगामा
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव, जामनेर जळगावातील जामनेर येथील महाराजस्व शिबिर कार्यक्रमाच्या बॅनरवर भाजपचे मंत्री संजय सावकारे यांचा फोटो वगळला... मंत्री गिरीश महाजन यांच्या जामनेर येथे जिल्हा प्रशासनाच्या वतीने भव्य छत्रपती शिवाजी महाराज महाराजास्व समाधान शिबिर पार पडले भाजपचे मंत्री संजय सावकारे वगळता जिल्ह्यातील इतर सर्व मंत्र्याचे बॅनरवर फोटो मात्र मंत्री संजय सावकारे यांचा फोटो वगळला.. विधान परिषद आमदार नंदू महाजन यांचा देखील बॅनरवर फोटो मात्र मंत्री असताना संजय सावकारे यांचा फोटो नाही. भाजपच्या मंत्री गिरीश महाजन याचाच जामनेर मधील शासकीय कार्यक्रमात बॅनरवर त्यांच्याच पक्षाच्या मंत्राचा फोटो नसल्याने चचेर्चा विषय..0
0
Report
Advertisement
