241124
Shahabad: ग्राम चौपाल में एसडीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
Shahabad, Uttar Pradesh:शाहाबाद तहसील के ग्राम बैजूपुर में एसडीएम दीक्षा जोशी की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन हुआ। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों और महिलाओं से उनकी समस्याएं पूछीं। राशन, आधार कार्ड, प्रधानमंत्री आवास सहित विभिन्न मुद्दों पर लोगों ने शिकायतें कीं। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खैरागढ़ में बस इंतजार कर शिक्षिका की मौत, आरोपी गिरफ्तार
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़ में स्कूल से छुट्टी के बाद बस का इंतजार कर रही शिक्षिका और दो छात्राओं को तेज रफ्तार इको वैन ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में शिक्षिका की मौत के बाद पूरे जिले में शोक और आक्रोश का माहौल है। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। घटना 5 अक्टूबर की शाम करीब 4 बजे ठेलकाडीह में हुई। पुलिस के मुताबिक दुगेश्वरी विश्वकर्मा और देवकी विश्वकर्मा अपनी शिक्षिका किरण तिवारी के साथ बस का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान डुमरीडीहकला की ओर से आ रही इको वैन क्रमांक CG 07 CJ 3862 ने तीनों को टक्कर मार दी। हादसे में राजनांदगांव निवासी शिक्षिका किरण तिवारी ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया, जबकि दोनों छात्राएं गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी चालक डोमेश्वर उर्फ दादू यादव, उम्र 30 वर्ष, शराब के नशे में तेज रफ्तार से वाहन चला रहा था। शिक्षिका की मौत के बाद जिले के शिक्षकों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर आरोपी की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने 7 अक्टूबर को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ धारा 105 और 110 बीएनएस के तहत गैर-इरादतन हत्या और गैर-इरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।0
0
Report
करनाल मंडी: धान नमी विवाद से MSP के अनुसार खरीद, किसान आक्रोश
Karnal, Haryana:करनाल की मंडियों में धान पर नमी का पेच, MSP से नीचे बिक रही किसानों की फसल! किसानों का आरोप मशीनों की नमी रिपोर्ट में अंतर, 2441 के MSP की जगह 2060-2100 रुपये में बिक्री का दबाव, हैफेड का दावा—मशीनों की जाँच पूरी, नमी की रिपोर्ट सही 4 से 7 दिन से मंडियों में डेरा, करनाल की अनाज मंडी में किसानो में तनाव की स्थिति। करनाल की नई अनाज मंडी समेत घरौंडा, निसिंग और नीलगढ़ी की मंडियों में धान की खरीद को लेकर किसानों और खरीद एजेंसियों के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। विवाद की सबसे बड़ी वजह धान में नमी का स्तर है। किसानों का दावा है कि उनकी निजी मशीनों से जांच करने पर धान में नमी 21 से 22 प्रतिशत या उससे कम आ रही है, जबकि खरीद एजेंसियों की मशीनों में नमी इससे ज्यादा बताई जा रही है। सरकारी नियमों के मुताबिक धान की खरीद के लिए नमी की अधिकतम सीमा 17 प्रतिशत निर्धारित है। किसानों का आरोप—नमी के नाम पर MSP से नीचे बिक रहा धान खरीद में देरी और नमी की शर्त पूरी नहीं होने के कारण किसानों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। करनाल मंडी में किसानों का कहना है कि सरकार ने धान का MSP 2,441 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है, लेकिन मंडियों में कई किसानों को मजबूरी में 2,060 से 2,100 रुपये प्रति क्विंटल तक के भाव पर धान बेचना पड़ रहा है। किसानों का आरोप है कि सरकारी खरीद का रास्ता बंद होने के कारण उन्हें अपनी मेहनत की फसल औने-पौने दामों पर बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है। मंडियों में चार से सात दिन से इंतजार, बढ़ रहा किसानों का गुस्सा धान की खरीद नहीं होने से मंडियों में किसानों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। कई किसान चार से सात दिन से अपनी फसल लेकर मंडियों में खुले आसमान के नीचे बैठे हैं। हैफेड का दावा—मशीनों की जाँच पूरी, नमी की रिपोर्ट सही वहीं खरीद एजेंसी हैफेड का कहना है कि नमी मापने वाली मशीनों की बाकायदा वेरिफिकेशन कराई गई है और मशीनें सही तरीके से काम कर रही हैं। हैफेड अधिकारियों के अनुसार धान में निर्धारित सीमा से अधिक नमी होने के कारण खरीद में परेशानी आ रही है। अधिकारियों ने किसानों से अपील की है कि धान को अच्छी तरह सुखाकर और साफ करके मंडी में लाया जाए, ताकि खरीद प्रक्रिया में दिक्कत न आए। सिर्फ नमी ही नहीं, मिलर्स की कमी भी बनी बड़ी समस्या मंडियों में धान खरीद और उठान की समस्या के पीछे सिर्फ नमी का विवाद नहीं है। चावल मिलों की कमी और पुराने कस्टम मिल्ड चावल के उठान की पेंडेंसी का असर भी नई फसल की खरीद और लिफ्टिंग पर पड़ रहा है। इससे मंडियों में धान का दबाव बढ़ता जा रहा है और किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। अब नजर इस बात पर—किसानों को MSP पर कब मिलेगा हक एक तरफ किसान नमी की जांच को लेकर सवाल उठा रहे हैं, तो दूसरी तरफ खरीद एजेंसियां अपनी मशीनों की रिपोर्ट को सही बता रही हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि नमी की इस उलझन के बीच किसानों को उनकी फसल का निर्धारित MSP कब और किस तरह मिलेगा। मंडियों में लगातार बढ़ती आवक और किसानों के लंबे इंतजार के बीच प्रशासन के सामने खरीद व्यवस्था को पटरी पर लाने की बड़ी चुनौती है.0
0
Report
पलवल के नेताजी बोस इंडोर स्टेडियम में सेवा ज्योति संकल्प यात्रा आयोजित
Palwal, Haryana:एंकर : पलवल के नेताजी सुभाषचंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में बुधवार को जिला स्तरीय सेवा ज्योति संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें होडल विधायक हरेंद्र सिंह मुख्य अतिथि एवं हथीन विधायक मोहम्मद इसराइल ने विशिष्ट अदिति शिरकत की। इस अवसर पर पूर्व मंत्री जगदीश नायर,पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल, पूर्व विधायक रामरतन सिंह भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैसला सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। होडल विधायक हरेंद्र सिंह ने कहा कि पलवल जिला में सेवा ज्योति संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया है। जिसमें लोगों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है। भाजपा सरकार में सभी वर्गो के हितों को ध्यान में रखकर विकास परियोजनाऐं बनाई गई है जिनका लाभ गरीब परिवारों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को विकसित राष्टï्र बनाने का सपना देखा है। वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्टï्र बनाया जाएगा। उन्होनें कहा कि देश के युवा नरेंद्र मोदी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के लिए राष्टहित सर्वोपरि है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश केा आगे बढ़ाने के लिए कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने देश के नागरिको से आह्वïान किया है कि देश हित में कार्य करें। बाइट : हरेंद्र सिंह, विधायक होड़ल0
0
Report
Advertisement
सिरसा जमाल में सोलर प्लांट ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, परिजन पोस्टमार्टम की मांग
Sirsa, Haryana:एंकर रीड सिरसा जिला के गांव जमाल में कल मंगलवार दोपहर को सोलर प्लांट के ठेकेदार सुभाष चंद्र की गोली मार कर हत्या करने के मामले में अब तूल पकड़ना शुरू कर दिया है। मृतक सुभाष चंद्र का शव कल से ही सिरसा के नागरिक अस्पताल में रखा गया है मृतक के परिजन आरोपियों की गिरफ़्तारी नहीं होने तक शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाने पर अड़े हुए है। परिजनों ने पुलिस पर भी लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। फ़िलहाल पुलिस के अधिकारी निरंतर परिजनों को पोस्टमार्टम के लिए समझाने का प्रयास कर रहे है लेकिन परिजन अपनी मांग पर अड़े हुए है। आपको बता दे कि मृतक सुभाष चंद्र चार बहनों का इकलौता भाई था। पिछले कई समय से सुभाष चंद्र अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर गांव जमाल में ही सोलर प्लांट का काम करता था। बताया जाता है कि सुभाष का अपने साथियों के साथ ही पैसों को लेकर कुछ विवाद हो गया था और विवाद के चलते कुछ लोगों ने सुभाष चंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी है। फ़िलहाल पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ़्तारी करने का दावा किया है। वोल 1 घटना की सूचना मिलने पर नाथूसरी चौपटा थाना प्रभारी प्रमोद कुमार व जमाल चौकी इंचार्ज रामकुमार मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार जमाल में हैक्सा सन एनर्जी प्राईवेट लिमिटेड के नाम से राजस्थान सीमा के समीप सोलर प्लांट लगाया जा रहा है। प्लांट का ठेकेदार सुभाष चंद्र मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे बैठा हुआ था। इसी दौरान युवक सोलर प्लांट में पहुंचे। इसके बाद सुभाष के गोली मार दी। इसके बाद मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल ठेकेदार सुभाष को सिरसा के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां पर उसकी मौत हो गई। हत्या की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इस घटना के बारे में सूचना मिलते ही नाथूसरी चौपटा थाना प्रभारी प्रमोद कुमार व जमाल चौकी इंचार्ज रामकुमार मौके पर पहुंचे। इसके बाद जांच शुरू कर दी। वोल 2 मृतक के भांजे प्रदीप कुमार ने बताया कि सुभाष चंद्र का कुछ लोगों के साथ पैसों को लेकर विवाद हो गया था जिसके चलते उन लोगों ने सुभाष चंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी है। 3 अक्टूबर को भी हमलवारों ने सुभाष चंद्र पर गोली चलाई थी जिसमें तीन लोग घायल भी हुए थे इस मामले की शिकायत पुलिस को दी गई थी लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की थी। उन्होंने कहा कि अगर उस समाय पुलिस द्वारा कार्रवाई की होती आज उसके मामा की हत्या नहीं होती। उन्होंने कहा कि जब तक पुलिस आरोपियों की गिरफ़्तारी नहीं करती तब तक शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाया जाएगा। उन्होंने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ़्तारी की मांग की है। बाइट प्रदीप कुमार , मृतक का भांजा। वोल 3 वही मृतक की चाची सुमन रानी ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों के साथ सुभाष चंद्र का पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था जिसके चलते पहले भी उन लोगों ने सुभाष चंद्र पर हमला किया था जिसकी शिकायत पुलिस को दी गई थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। सुमन रानी ने कहा कि हमलवारों ने कल भी सुभाष चंद्र पर गोली चलाई जिससे सुभाष चंद्र की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि जब तक पुलिस इस मामले में आरोपियों की गिरफ़्तारी नहीं करती तब तक शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाया जाएगा। इसके साथ ही सुमन रानी ने आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ़्तारी करने की मांग की है। बाइट सुमन रानी , मृतक की चाची। वोल 4 वही नाथूसरी चोपटा थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि दो पक्षों में विवाद हुआ था जिसमे एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष पर गोली चलाई गई जिसमें सुभाष चंद्र नामक एक व्यक्ति की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ़्तारी भी कर ली जाएगी। उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों को आरोपियों की जल्द गिरफ़्तारी करने का आश्वासन दिया गया है जिससे परिजन भी संतुष्ट दिखाई दे रहे है। उन्होंने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कल करवाया जाएगा। बाइट प्रमोद कुमार , प्रभारी , नाथूसरी चौपटा थाना।0
0
Report
बारापुला फेज-III: ट्रैफिक संकट का ठोस समाधान अभी शुरू?
New Delhi, Delhi:बारापुला फेज-III की मौजूदा समस्या पिछली AAP सरकार की गलत प्लानिंग और डिजाइन का नतीजा: PWD मंत्री वर्षों की देरी और भारी वित्तीय बोझ के बाद शुरू हुआ प्रोजेक्ट, अब ट्रैफिक मैनेजमेंट की कमियां भी सामने आईं; PWD निकालेगा तत्काल और स्थायी समाधान नई दिल्ली, 7 अक्टूबर 2026: बारापुला फेज-III को दिल्ली की ट्रैफिक समस्या कम करने और मयूर विहार, सराय काले खां तथा दक्षिण दिल्ली के बीच बेहतर कनेक्टिविटी देने के उद्देश्य से बनाया गया था। लेकिन परियोजना शुरू होने के बाद सामने आई ट्रैफिक की स्थिति ने पिछली AAP सरकार के कार्यकाल में हुई प्लानिंग, डिजाइन और ट्रैफिक इंटीग्रेशन से जुड़े फैसलों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। PWD मंत्री श्री प्रवेश साहिब सिंह ने आज दिल्ली सचिवालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जिस परियोजना को वर्ष 2017 तक पूरा होना था, वह वर्षों तक लंबित रही और जब यह आखिरकार शुरू हुई तो इसके कुछ महत्वपूर्ण हिस्सों में ट्रैफिक के मर्ज होने से नई bottleneck की स्थिति सामने आ गई। परियोजना को वर्ष 2014 में मंजूरी मिली थी और अप्रैल 2015 में इसका निर्माण शुरू हुआ था। लेकिन निर्धारित समय सीमा में काम पूरा नहीं हो सका। भूमि अधिग्रहण, पेड़ों की अनुमति, यूटिलिटी शिफ्टिंग और अन्य समस्याओं के कारण परियोजना लगातार आगे खिसकती रही। पिछली AAP सरकार के दौरान हुई प्लानिंग पर सवाल PWD मंत्री ने कहा कि बारापुला फेज-III की प्लानिंग, डिजाइन और इससे जुड़े कई महत्वपूर्ण एग्जीक्यूशन फैसले पिछली AAP सरकार, जिसका नेतृत्व श्री अरविंद केजरीवाल कर रहे थे, के कार्यकाल में लिए गए थे। उन्होंने कहा कि आज परियोजना शुरू होने के बाद जिस जगह ट्रैफिक bottleneck बन रहा है, उससे यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या भविष्य में बढ़ने वाले ट्रैफिक और आसपास के प्रमुख कॉरिडोर से आने वाले ट्रैफिक को डिजाइन तैयार करते समय पर्याप्त रूप से ध्यान में रखा गया था। बारापुला फेज-III पर अलग-अलग दिशाओं से आने वाला ट्रैफिक कुछ हिस्सों में कम लेन में मर्ज होता है। पीक आवर्स में यही merger point ट्रैफिक दबाव का प्रमुख कारण बन रहा है। श्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा, “इतने बड़े प्रोजेक्ट की प्लानिंग सिर्फ उस समय के ट्रैफिक को देखकर नहीं की जाती। आने वाले वर्षों में ट्रैफिक किस तरह बढ़ेगा और आसपास के दूसरे कॉरिडोर से किस तरह जुड़ेगा, यह भी डिजाइन का हिस्सा होना चाहिए। आज जो समस्या सामने आई है, वह बताती है कि पिछली प्लानिंग में इन पहलुओं पर गभीरता से विचार करने की जरूरत थी।” उन्होंने कहा कि बारापुला को केवल एक elevated corridor के रूप में नहीं देखा जा सकता। इसका ट्रैफिक DND Flyway, NH-24, Ring Road, Sarai Kale Khan, RRTS तथा आसपास के रेलवे और मेट्रो नेटवर्क से जुड़ता है। ऐसे में पूरे क्षेत्र को एक integrated traffic network के रूप में देखते हुए planning की जरूरत थी। 2017 में पूरा होने वाला प्रोजेक्ट वर्षों तक क्यों अटका रहा? मंत्री ने कहा कि बारापुला फेज-III को 2017 में पूरा किया जाना था, लेकिन पिछली सरकार के कार्यकाल में यह परियोजना वर्षों तक लंबित रही। भूमि अधिग्रहण, tree permissions, utility shifting सहित कई ऐसे मुद्दे थे जिन्हें समय पर हल किया जाना चाहिए था। इसके कारण न केवल परियोजना में देरी हुई बल्कि इसकी लागत और contractual liabilities पर भी असर पड़ा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने इस लंबे समय से अटके प्रोजेक्ट को प्राथमिकता दी और शेष कार्यों को पूरा कराकर इसे जनता के लिए operational किया। लगभग ₹640 करोड़ के Arbitration Payment पर भी सवाल PWD मंत्री ने बारापुला फेज-III से जुड़े वित्तीय फैसलों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि arbitration के माध्यम से ठेकेदार को लगभग ₹640 करोड़ का अतिरिक्त भुगतान किया गया। उन्होंने कहा कि बारापुला की देरी, बढ़ी हुई लागत और arbitration से जुड़े भुगतान को अलग-अलग करके नहीं देखा जा सकता। बारापुला परियोजना में देरी, लागत में बढ़ोतरी और arbitration से जुड़े मामलों को लेकर पहले भी आधिकारिक स्तर पर scrutiny और जांच की प्रक्रिया सामने आ चुकी है। अब सवाल केवल निर्माण का नहीं, Traffic Management का भी है श्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि आज की समस्या का समाधान केवल सड़क या elevated corridor में बदलाव करके नहीं होगा। Traffic management, lane channelisation, merging points और अलग-अलग routes से आने वाले traffic का distribution भी उतना ही महत्वपूर्ण है। PWD दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर तत्काल उपायों पर काम कर रहा है। उपलब्ध road space के बेहतर इस्तेमाल, lane channelisation और traffic movement को अधिक सुचारु बनाने के विकल्पों पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बारापुला फेज-III के शुरू होने के बाद इलाके का traffic pattern भी बदला है। DND और NH-24 से आने वाले ट्रैफिक की movement में बदलाव के साथ बड़ी संख्या में वाहन बारापुला की ओर आ रहे हैं। इस नए traffic pattern को ध्यान में रखते हुए route management भी जरूरी है। Google Maps पर नए traffic routes और mapping को अपडेट करने के लिए भी Traffic Police की ओर से संबंधित अधिकारियों से समन्वय किया जा रहा है। Siddharth Extension के लिए Dedicated U-Turn का प्रस्ताव स्थानीय ट्रैफिक को राहत देने के लिए PWD Ring Road पर गुरुद्वारे के सामने एक dedicated U-turn/cut की संभावना भी देख रहा है। इससे Siddharth Extension के लोगों को Old Barapullah की ओर सीधे जाने की सुविधा मिलेगी और वे वहां से Lajpat Nagar, INA तथा AIIMS की ओर जा सकेंगे। इससे स्थानीय लोगों को अनावश्यक लंबा diversion लेने की जरूरत कम होगी और wrong-side movement की समस्या पर भी रोक लगाई जा सकेगी। PWD मंत्री ने कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में हुई planning और execution की कमियों की समीक्षा जरूरी है, लेकिन अब सरकार का प्राथमिक उद्देश्य दिल्ली के लोगों को राहत देना है। “बारापुला की मौजूदा समस्या के लिए कौन जिम्मेदार है, इसकी समीक्षा अपनी जगह है। लेकिन दिल्ली की जनता को इसका खामियाजा नहीं भुगतना चाहिए। हमारा फोकस आज की समस्या को तुरंत कम करने और ऐसा स्थायी समाधान तैयार करने पर है, जिससे आने वाले वर्षों में भी ट्रैफिक सुचारु रहे,” श्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा। उन्होंने बताया कि traffic और structural design के विशेषज्ञ consultant की नियुक्ति की जाएगी। Consultant पूरे corridor का comprehensive assessment करेगा और short-term तथा long-term दोनों स्तरों पर जरूरी interventions की सिफारिश करेगा।0
0
Report
नोएडा पुलिस कमिश्नरेट में ACP स्तर के पांच अधिकारियों की नई तैनाती, महिला सुरक्षा
Greater Noida, Uttar Pradesh:नोएडा। पुलिस कमिश्नरेट में पांच अपर पुलिस उपायुक्त स्तर के अधिकारियों की नई तैनाती की गई है। मनीषा सिंह को एडीसीपी यातायात एवं महिला सुरक्षा बनाया गया। अभय कुमार मिश्रा को एडीसीपी नोएडा जोन, संतोष कुमार को एडीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन की जिम्मेदारी मिली। अर्चना सिंह को अपराध एवं मुख्यालय और शैव्या गोयल को मुख्यालय/प्रोटोकॉल के साथ अपराध, अभिसूचना व साइबर सुरक्षा का प्रभार सौंपा गया।0
0
Report
Advertisement
गोंदवाली त्रिमूल इंडस्ट्रीज में तीन महीने से बकाया वेतन, मजदूरों ने मदद की गुहार
Singrauli, Madhya Pradesh:गोंदवाली त्रिमूल इंडस्ट्रीज में मजदूरों की 3 महीने की मजदूरी अटकी, रोज़ी-रोटी पर संकट। 6 महीने काम के बाद नौकरी से हटाने का आरोप, ठेकेदार पर भुगतान नहीं करने का आरोप। ₹13 हजार से ₹18 हजार तक की मजदूरी बकाया होने का दावा, श्रम विभाग पहुंचे श्रमिक। बच्चों की फीस और घर का खर्च चलाना मुश्किल, मजदूरों ने प्रशासन से लगाई गुहार। श्रमिकों के अनुसार वे छह महीने से अधिक समय तक काम करते रहे पर पिछले लगभग तीन महीने से भुगतान नहीं मिला। कुछ मजदूरों को बीच में तीन से चार हजार रुपये मिले, पर पूरी मजदूरी अब तक नहीं मिली। मजदूरी के भुगतान की मांग को लेकर श्रमिक सिंगरौली श्रम विभाग पहुंचे और शिकायत देकर बकाया राशि दिलाने की मांग की। श्रम विभाग के अधिकारी ने बताया कि नौकरी से हटना और पेमेंट न करने की शिकायत मिली है, जांच कर भुगतान कराया जाएगा, अगर फिर भी ठेकेदार भुगतान नहीं करता तो प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जाएगा। अब देखना होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और क्या कार्रवाई की जाती है।0
0
Report
राज्य मंत्री ने राहुल गांधी पर निशाना साधा, राजनीतिक हलचल तेज
Jaipur, Rajasthan:जयपुर-केबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने राहुल गांधी पर साधा निशाना0
0
Report
डिंडोरी में भारत संकल्प सभा के बाद मरकाम ने अफसरों पर नाराज़गी जताई
Dindori, Madhya Pradesh:एंकर.डिंडोरी में विकसित भारत संकल्प सभा के बाद सियासी विवाद सामने आया है। खास बात यह है कि प्रशासनिक रूप से कांग्रेस विधायक ओमकार मरकाम भी आमंत्रित थे। प्रधानमंत्री मोदी का भाषण सुनने पहुंचे कांग्रेस विधायक ओमकार मरकाम कार्यक्रम के बाद प्रशासन के आला अफसरों पर जमकर नाराज हो गए। विधायक ने अधिकारियों को संवैधानिक मर्यादा में रहने की नसीहत दी और कलेक्टर व चीफ सेक्रेटरी से शिकायत की बात कही। वहीं भाजपा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि सरकार भाजपा की है और जनता उसकी नीति को पसंद कर रही है।0
0
Report
Advertisement
कवर्धा हाईवे हादसा: तेज बस से बाइक सवार प्रिंसिपल की मौत, जांच शुरू
Kawardha, Chhattisgarh:रायपुर-जबलपुर हाईवे 30 पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक सवार प्रिंसिपल की मौत कवर्धा जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र में रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे 30 पर रानी सागर के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। रायपुर की ओर से आ रही महाजन ट्रेवल्स की नॉन स्टॉप बस और कवर्धा की ओर से जा रही प्लेटिना बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार सुंदर नाविक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम झिरना पिपरिया निवासी सुंदर नाविक, पिता भगत नाविक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वे ग्राम डउकाबांधा में प्रिंसिपल के पद पर पदस्थ थे। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पिपरिया पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की और हादसे में शामिल बस को कस्टडी में लिया है। पुलिस हादसे के कारणों और दुर्घटना में लापरवाही की जांच कर रही है। इधर, सुंदर नाविक की मौत की खबर से परिवार में मातम पसरा हुआ है।0
0
Report
हाई कोर्ट ने ग्वालियर की सड़कों के मामले में एनएचएआई और ठेकेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर की बदहाल और गड्ढों वाली सड़कों को लेकर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने बेहद कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने साफ शब्दों में कहा है कि एनएचएआई की सड़कें मानकों पर पूरी तरह फेल साबित हुई हैं और अब इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। कोर्ट ने ठेकेदारों और अधिकारियों को तगड़ी फटकार लगाते हुए उनके भुगतान पर भी रोक लगा दी है। इसके अलावा निगम द्वारा भी अब तक भरे गए सड़को के गड्डो की जानकारी मांगी है। ग्वालियर की सड़कों की दुर्दशा पर हाई कोर्ट का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। सुनवाई के दौरान अदालत ने एनएचएआई और ठेकेदारों के गैर-जिम्मेदाराना रवैये पर सख्त नाराजगी जताई। कोर्ट ने कड़ा एक्शन लेते हुए निर्देश दिया है कि ठेकेदार को दी जाने वाली 26.53 करोड़ रुपये की अगली किस्त को जारी करने के बजाय, उसे किसी राष्ट्रीयकृत बैंक की एफडीआर में सुरक्षित रख दिया जाए। अदालत ने साफ कर दिया कि जब तक काम तय मापदंडों के अनुसार पूरा नहीं होता, तब तक भुगतान नहीं किया जाएगा। ग्वालियर की जनता को इस तरह घटिया सड़कों की वजह से परेशान होने के लिए नहीं छोड़ा जा सकता। इस सुनवाई के दौरान कोर्ट रूम में एक अजीब स्थिति भी देखने को मिली, जब एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर सीधे कोर्ट के भीतर ही अपने वकीलों से बातचीत करने लगे। इस पर जजों ने उन्हें जमकर लताड़ा। कोर्ट ने प्रोजेक्ट डायरेक्टर के इस आचरण को 'अदालत में तमाशा' करार दिया और कहा कि इससे न्यायिक कार्यवाही प्रभावित हुई है। मामले में एक और चौंकाने वाला खुलासा तब हुआ जब खुद एनएचएआई के वकील ने कोर्ट में यह स्वीकार किया कि जो 'पायलट रिपोर्ट' तैयार की गई थी, वह सही नहीं थी। प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने बिना ठीक से जांचे और बिना पढ़े ही उस पर अपने दस्तখत कर दिए थे। हाई कोर्ट ने इसे बेहद गंभीर और चिंताजनक माना है। कोर्ट ने सख्त चेतावनी दी है कि भविष्य में अगर कोई गलत या भ्रामक रिपोर्ट पेश की गई, तो उसके लिए संबंधित अधिकारी व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे। मामले की अगली सुनवाई अब 16 अक्टूबर को होगी,जिसमें एनएचएआई को सड़कों की वास्तविक सुधार रिपोर्ट पेश करनी होगी।0
0
Report
सेवा सेतु-2026: ब्यावर शिविर में 270 नागरिकों को योजनाओं का लाभ
Bewar, Uttar Pradesh:सेवा सेतु अभियान-2026: नगर परिषद ब्यावर के शिविर में 270 नागरिकों को मिला योजनाओं का लाभ 2 धारा 69-ए पट्टे, 3 भवन निर्माण स्वीकृतियां, 46 जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सहित विभिन्न सेवाएं उपलब्ध ब्यावर, 7 अक्टूबर। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विभिन्न विभागीय सेवाओं का लाभ आमजन तक सरलता और सुगमता से पहुंचाने के उद्देश्य से सेवा सेतु अभियान-2026 के तहत नगर परिषद ब्यावर सभागार में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुंचकर विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ लिया। शिविर में ब्यावर विधायक शंकर सिंह रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष सांड, नगर परिषद सभापति पुष्पा बल्दुआ, आयुक्त कीर्ति कुमावत, राजस्व अधिकारी मोहिंद्र राय फुलवारी, उपसभापति दीक्षांत हरचंदानी, पार्षद नरेश कनोजिया एवं जयकिशन बल्दुआ, सेवा सेतु अभियान संयोजक बद्री सामरिया, पैरोकार मनोज शर्मा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।0
0
Report
Advertisement
इटावा-कोटा पंचायत राज चुनावों के लिए भाजपा कार्यालय का उद्घाटन; जीत का मंत्र
Jaipur, Rajasthan:इटावा, कोटा पंचायत राज चुनावो को लेकर भाजपा कार्यालय का किया शुभारंभ ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने दिया जीत का मंत्र, कार्यकर्ताओं को भाजपा की जीत का दिलाया संकल्प पीपल्दा विधानसभा की इटावा पंचायत समिति में पंचायत राज के चुनावों को लेकर बुधवार को भाजपा कार्यालय का प्रदेश के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने शुभारंभ किया। इस दौरान लाडपुरा विधायक कल्पना देवी, कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, भाजपा देहात जिला अध्यक्ष प्रेमचंद गोचर मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया ओर जनप्रतिनिधियों ने संबोधन किया और भाजपा से जिस को टिकिट मिले उसको विजय बनाने में जुट जाए। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कार्यकर्ताओं से कहा कि पूरे राजस्थान में नगर निकाय से भी बेहतर परिणाम आयेेंगे। भाजपा संगठन की मेहनत और सरकार की ढाई वर्ष की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएंगे। प्रदेश में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में चहुमुखी विकास हो रहा है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा भी विकास के अनेक कार्य किये है। हमें डबल इंजन नहीं तिब्बल इंजन की सरकार पंचायत राज में भी बनानी है। गांवों का विकास प्राथमिकता है। पार्टी जिसे भी टिकिट दे हमें उसे संकल्प के साथ विजय बनाना है। इस अवसर पर लाडपुरा विधायक कल्पना सिंह,कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, जिला अध्यक्ष प्रेमचंद गोचर, पूर्व मंत्री रामगोपाल बैरवा, इटावा पंचायत समिति प्रधान रिंकू मीना , नगरपालिका अध्यक्ष निर्मला नागर , सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने संबोधन किया। वहीं ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ओर कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा लाडपुरा, विधायक कल्पना देवी के इटावा पहुंचने पर जगह जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।0
0
Report
मोदी के 25 साल पूरे: उद्योग जगत के साथ 45 हजार करोड़ MoU की चर्चा
Raipur, Chhattisgarh:मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंच से कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और सेवा के 25 साल पूरे हो गए हैं. बहुत सुंदर रंगोली यहां बनाया गया है. बहुत अच्छा दृश्य बनाया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश के लोगों को संबोधित भही किया. प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश शसक्त हो रहा है. सिंगापुर दौरे से आज ही लौटा हूं, 4 दिन तक वहां उद्योग जगत के बड़े लोगों से बात हुई, 45 हजार करोड़ का एमओयू हुआ है. 15 बड़े कंपनियों के मालिकों के साथ बैठक हुई.....0
0
Report
हाथरस पुलिस ने अवैध पटाखा निर्माण सामग्री पर बड़ा एक्शन, 25 टन पोटाश पकड़
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस में पुलिस का बड़ा एक्शन अवैध पटाखा निर्माण सामग्री पर पुलिस का एक्शन पटाखों के अवैध बारूद भंडार पर पुलिस की कार्रवाई भारी मात्रा में पुलिस ने गंधक और पोटाश किया बरामद राम और मनोज नाम के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 25 टन पोटाश और 8 टन गंधक पुलिस ने किया बरामद अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित0
0
Report
Advertisement
