icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
241124
Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow26 Jan 2025, 12:51 pm

Shahabad: दलित बस्ती के मार्ग की हालत खराब, मोहल्ला वासियों में आक्रोश

Shahabad, Uttar Pradesh:

पावर हाउस से दलित बस्ती की ओर जाने वाले मार्ग की स्थिति खराब होने से स्थानीय लोगों और मोहल्ला वासियों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नालियों के चोक हो जाने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है जिससे मोहल्ला वासी और राहगीर अपने घरों तक पहुंचने में मुश्किलें महसूस कर रहे हैं। नगर पालिका प्रशासन की ओर से सफाई के लिए कोई भी कर्मचारी नहीं पहुंच रहा है जिससे मोहल्ला वासियों में आक्रोश व्याप्त है। कई बार पालिका प्रशासन के अधिकारियों को इस समस्या के बारे में सूचित किया गया, लेकिन सिर्फ औपचारिकता पूरी की गई है। नालियों की उचित सफाई नहीं होने से सड़कों पर गंदा पानी बहने की समस्या बनी हुई है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

भूदोली में सरकारी ट्यूबवेल केबल चोरी: पानी की सप्लाई तीन दिन बाधित

Sikar, Rajasthan:जिला सीकर विधानसभा नीमकाथाना भूदोली में चोरों के हौसले बुलंद, सरकारी ट्यूबवेल चोरों के निशाने पर। आज फिर 2 ट्यूबवेल की केबल चोरी, मंगलवार को भी 3 ट्यूबवेल की केबल काट ले गए थे चोर। लगातार चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में रोष और चिंता, आगामी 3 दिनों तक पानी की सप्लाई रहेगी बाधित。 सीकर जिले के नीमकाथाना इलाके के भूदोली गांव में चोरों के हौसले बुलंद हैं। गांव के मुख्य बस स्टैंड क्षेत्र में सरकारी ट्यूबवेल की केबल चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। चोरों ने आज फिर दो सरकारी ट्यूबवेल को निशाना बनाते हुए उनकी केबल चोरी कर ली। इससे पहले मंगलवार को भी चोर तीन ट्यूबवेल की केबल चोरी कर ले गए थे।लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में चिंता और नाराजगी का माहौल है। सरकारी ट्यूबवेल की केबल चोरी होने से पेयजल व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार, केबल चोरी के चलते आगामी तीन दिनों तक गांव में पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। इससे लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ सकता है।लगातार हो रही इन घटनाओं ने सरकारी संपत्ति की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों ने चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और आरोपियों का पता लगाकर कार्रवाई करने की मांग की है।
0
0
Report

प्रेम प्रसंग के विवाद में घर घुसकर युवक पर जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

Alwar, Rajasthan:अलवर। अखेपुरा थाना क्षेत्र के गालिब सैयद स्थित फूटी खेल इलाके में घर में घुसकर एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में ओमी कोली गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, गालिब सैयद निवासी ओमी कोली का क्षेत्र की ही एक विधवा महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों के मुताबिक, बुधवार को दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद महिला ने कुछ लोगों को मौके पर बुला लिया। आरोप है कि तीन से चार लोग ओमी के घर में घुस गए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान आरोपियों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने की बात कही है। प्रारम्भिक तौर पर घटना के पीछे प्रेम प्रसंग को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है। पुलिस में शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच और आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

यूपी बन गया समृद्धि का प्रदेश, दानिश अंसारी ने सरकार के विकास की बात कही

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा, \"उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश के सर्वांगीण विकास, उन्नति और समृद्धि के लिए काम किया है। कल मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में उत्तर प्रदेश के विकास के लिए बहुत सारे अहम फैसले लिए गए हैं। खासतौर पर जो पंचायत सहायक हैं उनकी अवधि को बढ़ाने का भी एक फैसला उत्तर प्रदेश की कैबिनेट ने लिया है...आज उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे का प्रदेश, समृद्धि का प्रदेश, उन्नति का प्रदेश बना है। जिस तरीके से उत्तर प्रदेश के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने किया, इससे एक विश्वास उत्तर प्रदेश के जन जन का हमारी डबल इंजन की सरकार पर बना है।\"
0
0
Report

भीड़ाघाट दुर्घटना: ट्रक ने तीनों को कुचला, तीन की मौत, ढाबा संचालक घायल

Jabalpur, Madhya Pradesh:भीड़ाघाट में भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने तीन लोगों को कुचला, तीन की मौत, ढाबा संचालक गंभीर घायल राज फैमिली ढाबा के पास गुरुवार रात करीब 2 बजे नेशनल हाईवे-45 पर दुर्घटना घटित हो गई। मक्का से लोड तेज रफ्तार ट्रक ने ढाबे के पास खड़े वाहनों को टक्कर मारते हुए आग ताप रहे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ढाबा संचालक राज साहू गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा के वक्त ढाबे पर कुछ लोग खाना खा रहे थे और ठंड से बचने के लिए आग ताप रहे थे। ट्रक ने पास खड़ी बोलेरो, एक कार और एक पिकअप को टक्कर मार दी, फिर कुछ दूरी पर पलट गया। मृतक पहचान बलराम (भिंड-मुरैना) शराब दुकान में कर्मचारी, मोनू (शराब दुकान में ही कर्मचारी), और धर्मेंद्र (ढाबे में कर्मचारी) के रूप में की गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
0
0
Report

अनपरा एनसीएल ककरी खदान में सुरक्षा कर्मी की आग से मौत; उच्चस्तरीय जांच की मांग

Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के अनपरा स्थित एनसीएल की ककरी खदान परियोजना में एक दर्दनाक और गंभीर मामला सामने आया है। यहाँ निजी कंपनी में सुरक्षा कर्मी के पद पर तैनात एक पूर्व बीएसएफ जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में आग से जलकर मौत हो गई। मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा निवासी गोपाल के रूप में हुई है। एक पूर्व सैनिक, जो देश की सुरक्षा में अपनी सेवाएं दे चुका था, उसकी मौत ने खदान परियोजना की सुरक्षा व्यवस्था और आपातकालीन इंतजामों पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर आग किन परिस्थितियों में लगी? सुरक्षा कर्मियों के आग की चपेट में आने के बारे में क्या जानकारी है? यदि तत्काल सूचना और मदद उपलब्ध हो पाती, तो शायद एक अनमोल जिंदगी बचाई जा सकती थी। जांच के बाद ही वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। भारतीय मजदूर संघ ने घटना पर शोक जताते हुए मृतक के परिजनों को उचित मुआवजे और उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों के आने का इंतजार किया है। परिजनों के पहुंचने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

गंगोह के बूढ़नपुर में शादी में DJ पर डांस बनाम लाठी-डंडों की मारपीट, वीडियो वायरल

Saharanpur, Uttar Pradesh:गंगोह के गांव बूढ़नपुर में शादी समारोह बना जंग का मैदान, DJ पर डांस को लेकर चले लाठी-डंडे; वीडियो वायरल सहारनपुर। गंगोह क्षेत्र के गांव बूढ़नपुर में शादी समारोह के दौरान जमकर मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि लड़के की शादी में मढ़े की रस्म के दौरान डीजे पर गाना बजाने और डांस करने को लेकर दो पक्षों में विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। वायरल वीडियो में कुछ लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करते दिखाई दे रहे हैं। घटना में कई लोगों के घायल होने की भी चर्चा है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले में गंगोह पुलिस की आधिकारिक जानकारी और कार्रवाई का इंतजार है।
0
0
Report

यूपी में 14 वर्षीय मौत पर हंगामा; आजम खान रिहाई और पंचायत कार्यकाल बढ़े

Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): Brajesh Pathak (Uttar Pradesh Deputy Chief Minister) Akhilesh Yadav की PDA Rath Yatra के दौरान Gorakhpur में 14 वर्षीय छात्र की मौत पर चर्चा। SP नेता Azam Khan के Dasna जेल से अंतरिम जमानत पर रिहाई और उनका बयान। UP कैबिनेट ने पंचायत प्रशासनिकों के कार्यकाल को छह महीने बढ़ाने का निर्णय लिया। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, 'सनातन संस्कृति का विरोध करने वाले लोग, मुस्लिम तुष्टिकरण करने वाले लोग उत्तर प्रदेश में अब कभी सफल नहीं होंगे। कानून-व्यवस्था नंबर एक पर है...' आजम खान परिवर्तन का चुनाव होगा, उनके बेटे कह रहे हैं टाइगर इज बैक। अखिलेश यादव की कल यात्रा के दौरान एक चौदह वर्षीय बच्चे की मौत पर कहा गया कि यह बहुत दुखद है। पंचायती प्रशासनिक अधिकारियों के बजाय पंचायत प्रधानों का टेन्योर भी छह महीने बढ़ा दिया गया है।
0
0
Report

2800 किमी दौड़ से जवानों के साहस को राष्ट्र ने किया सम्मानित

Pariaunna, Bihar:वीर सैनिकों के सम्मान में शेखपुरा की खुशबू 2800 किलोमीटर की दौड़ पर निकली हैं। ‘वीर वंदन संकल्प दौड़’ के तहत वह चेवाड़ा स्थित गोलोक धाम गौशाला से कारगिल वार मेमोरियल, लद्दाख तक जाएंगी। गुरुवार को बिहारशरीफ के अस्पताल चौक पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। फूलों की वर्षा और आरती उतारकर और तिलक लगाकर उनका अभिनंदन किया गया। युवाओं ने उनके साथ दौड़ लगाकर उत्साह बढ़ाया। खुशबू ने कहा कि देश के जवान हर मौसम और परिस्थिति में सीमा पर डटे रहते हैं। उनके त्याग और समर्पण के सम्मान में उन्होंने यह संकल्प लिया है। उनका उद्देश्य लोगों को सैनिकों के साहस,बलिदान और देशभक्ति के प्रति जागरूक करना है। उनका अगला पड़ाव पटना होगा। खुशबू कुमारी धावक ऋषिकेश संवाददाता नालंदा
0
0
Report
Advertisement

छठ के बाद गया जंक्शन पर भीड़ का सैलाब, रेलवे व्यवस्थाएं चरमराईं

Gaya, Bihar:महापर्व छठ के बाद गयाजी जंक्शन पर उमड़ा आस्था का सैलाब; वापसी के लिए यात्रियों की भारी भीड़, व्यवस्थाएं चरमराईं लोकआस्था के महापर्व छठ के समापन के साथ ही अब परदेशियों के लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसका सीधा असर गयाजी जंक्शन पर देखने को मिल रहा है, जहां यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। आलम यह है कि स्टेशन के प्लेटफॉर्म से लेकर फुटओवर ब्रिज तक सिर्फ यात्रियों का सैलाब ही नजर आ रहा है। बढ़ती भीड़ के कारण यात्रियों को भारी फजीहत का सामना करना पड़ रहा है। छठ पर्व की खुशियां मनाने अपने घर आए लोग अब वापस अपने काम पर लौट रहे हैं। गया जंक्शन पर सुबह से रात तक यात्रियों की जबरदस्त भीड़ देखी जा रही है। खासकर दिल्ली, मुंबई, हावड़ा और सूरत की ओर जाने वाली ट्रेनों में सबसे ज्यादा मारामारी है। ट्रेनों के प्लेटफॉर्म पर पहुंचते ही बोगियों में चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की शुरू हो जा रही है। स्थिति यह है कि जनरल बोगियों की बात तो दूर, स्लीपर और एसी कोच में भी तिल रखने तक की जगह नहीं है। जिन यात्रियों के पास पहले से कन्फर्म टिकट है, उन्हें भी अपनी सीट तक पहुंचने में पसीने छूट रहे हैं। हालांकि, किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए आरपीएफ और जीआरपी के जवान लगातार गश्त कर रहे हैं और भीड़ को नियंत्रित करने में जुटे हैं।
0
0
Report

शादी के झांसे पर युवती के साथ शोषण, अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी

Darbhanga, Bihar:दरभंगा:- शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने, अश्लील फोटो और वीडियो बनाने तथा उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस मामले में सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने महिला थाना में एसआई नीतीश कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपित वर्तमान में केवटी थाना में पदस्थापित बताया गया है। महिला थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, युवती अपनी मां के साथ एक मामले में आवेदन देने कमतौल थाना गई थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात वहां कार्यरत एसआई नीतीश कुमार से हुई। आरोप है कि नीतीश कुमार ने युवती का मोबाइल नंबर लिया और उससे बातचीत करने लगा। बातचीत के दौरान शादी का प्रस्ताव दिया। बाद में युवती के माता-पिता से भी शादी की बात की, जिस पर वे राजी हो गए। युवती का आरोप है कि नीतीश कुमार उसे मंदिर ले गया, जहां ईश्वर को साक्षी मानकर उसकी मांग में सिंदूर भरकर शादी कर ली। इसके बाद कई बार होटल में ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान उसका अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिया, जो आरोपित के मोबाइल में है। युवती ने आरोप लगाया है कि इस बीच वह गर्भवती हो गई थी। इसके बाद नीतीश कुमार ने उसे दवा खिलाकर गर्भस्थ बच्चे को नुकसान पहुंचाया। जब युवती के माता-पिता ने आरोपित के परिजनों से शादी की बात की तो वह गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि उसने सामाजिक रूप से शादी करने के लिए 30 लाख रुपये की मांग की। रुपये नहीं देने पर अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने तथा युवती और उसके पूरे परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी दी। घटना के बाद से युवती और उसका परिवार परेशान है। महिला थाना में 17 नवंबर 2026 को कांड संख्या 202/2026 दर्ज किया गया है। । युवती ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
0
0
Report
Advertisement

सीमेंट से भरे ट्रॉला के पलटने से हादसा टला, कार चालक ने बचाई जान

Jhunjhunu, Rajasthan:मलसीसर, झुंझुनूं खारिया के निकट मोड़ में बेकाबू ट्रॉला पलटा एक कार पर जा गिरा बेकाबू ट्रॉला झुंझुनूं—राजगढ स्टेट हाइवे पर हुआ हादसा सीमेंट से भरा हुआ था ट्रॉला, बाल—बाल बचे कार सवार झुंझुनूं के मलसीसर में झुंझुनूं-राजगढ़ स्टेट हाइवे पर खारिया के पास झुंझुनूं की ओर से सीमेंट से भरा ट्रॉला खतरनाक घुमावदार सड़क पर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान सामने से आ रही ऑल्टो कार भी चपेट में आ गई। गनीमत रही कि ट्रोले का केबिन ही कार के बोनट पर गिरा। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। ऑल्टो के चालक टमकोर निवासी सिकंदर ने बताया कि मोड़ पर ट्रोले के चालक ने ओवरटेक करने के चक्कर में संतुलन खो दिया। इससे ट्रोला पलट गया। सिकंदर ने लेटकर अपनी जान बचाई। आपको बता दे कि स्टेट हाइवे सड़क निर्माण के दौरान कई तरह की खामियों को लेकर ग्रामीण पहले भी बता चुके है। ग्रामीणों का कहना है कि कई जगह घुमावदार मोड़ को सही नहीं किया गया। ग्रामीणों ने इस पर एतराज भी किया। जिला कलेक्टर तक को जानकारी देने के बाद भी सड़क को सही नहीं किया गया। नतीजा यह है कि इन खतरनाक घुमावदार सड़कों पर आए दिन हादसे होते रहते हैं। लोगों का कहना है कि सरकार ने टोल रोड तो बना दी, लेकिन सुविधाएं आज भी अधूरी हैं।
0
0
Report

मंदसौर में दीपावली पर बुजुर्ग से ₹1 लाख की ठगी, ठग गिरफ्तार

Mandsaur, Madhya Pradesh:मंदसौर: मध्य प्रदेश के मंदसौर में पुलिस ने मदद का झांसा देकर बुजुर्गों को अपना शिकार बनाने वाले ठग को गिरफ्तार किया है इस ठग द्वारा एक बुजुर्ग व्यक्ति से दीपावली पर ₹100000 की ठगी की थी पुलिस ने जानकारियां दी कि 13-11-26 को फरियादी जगदीश कुमावत पिता कचरु जी कुमावत उम्र 70 साल निवासी ग्राम पिंगराला थाना कालूखेडा जिला रतलाम के द्वारा थाना कोतवाली पर आकर प्रथम सूचना रिपोर्ट लेख करवाई की दिपावली पर्व के दौरान दिनांक 04-11-26 को मेरे फार्मटेक कंपनी के ट्रेक्टर जिसकी फायनेंस की किश्त जो कि 01,01,700 रुपये की थी। उसको जमा करवाने के लिये मेरे ग्राम पिंगराला ग्राम जिला रतलाम से मंदसौर आया था ओर पुलिस पेट्रोल पंप के पास उतरा था । जहां मुझे एक अंजान व्यक्ति मिला। जिसने मेरे पैर छुये व चालाकी से बातचीत की जिस पर मैने पुछा कि आपको क्या बैंक से विजय ने भेजा है। जिस पर उसने कहा कि मै आपकी किश्त के पेसे जमा करने के लिये ही आपको लेने के लिये आया हु। जो मुझे अपने साथ मे ले गया और बैंक के बाहर बिठाकर पैसे जमा करने का कहकर फरार हो गया । फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली पर अपराध क्रमांक 681/2026 धारा 318(4) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया जाकर अनुसंधान मे लिया गया। अनुसंधान के दौरान घटना स्थल के आस पास के करीबन 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरो को चेक किया गया । जिसमे आरोपी की पहचान सुनिश्चित की गई व सीसीटीवी कैमरो की मदद व मुखबीर सूचना के आधार पर दिनांक 17-11-26 को किशनलाल पिता रामलाल कालबेलिया उम्र 28 साल निवासी लालजी का खेडा पोस्ट घोसुंडा थाना सदर जिला चित्तोडगढ राजस्थान के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। उक्त धोखाधडी से प्राप्त रुपये के संबध मे आरोपी से पूछताछ करने पर आरोपी के द्वारा अपने एक अन्य साथी के साथ घटना कारित करना स्वीकार किया है व आरोपी के द्वारा घटना दिनांक को ही उक्त रुपये मंदसौर से जाकर जिला प्रतापगढ राजस्थान की एक कियोस्क ई – मित्र शाखा के माध्यम से अपने बैक ऑफ बडौदा के खाते मे जिसकी शाखा जिला चित्तोडगड की है, उसमे जमा करा दिया है । उक्त सूचना की तस्दीक व आरोपी से राशि बरामदगी की कार्यवाही के संबध में आरोपी को न्यायालय पेश किया जाकर उसका पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है जिसमे अग्रिम कार्यवाही की जावेगी एवं शेष आरोपी की गिरफ्तारी भी की जावेगी। आरोपी का नाम- 01 किशनलाल पिता रामलाल कालबेलाय उम्र 28 साल निवासी लालजी का खेडा पोस घोसुंडा थाना सदर जिला चित्तोडगड राजस्थान
0
0
Report

सुलताना में चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों का आक्रोश, पांच दिन का अल्टीमेटम

Jhunjhunu, Rajasthan:सुलताना, झुंझुनूं सुलताना थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की वारदातों से ग्रामीणों में आक्रोश चोरी की घटनाओं के खुलासे की मांग को लेकर थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन वार्ड 20 में मकान से करीब 8 लाख रुपए के जेवरात व नकदी चोरी की हुई थी वारदात ग्रामीणों ने पुलिस को दिया पांच दिन का अल्टीमेटम खुलासा नहीं होने पर थाने का घेराव और धरना-प्रदर्शन की चेतावनी आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी गया माल बरामद करने की मांग झुंझुनूं जिले के सुलताना थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की वारदातों से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। चोरी की घटनाओं का खुलासा करने, आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी गया माल बरामद करने की मांग को लेकर पीड़ित व ग्रामीणों ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने पुलिस को पांच दिन का अल्टीमेटम देते हुए मांग पूरी नहीं होने पर थाने का घेराव कर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। ज्ञापन में वार्ड नंबर 20 निवासी अशोक कुमावत ने बताया कि 13-14 नवंबर की मध्यरात्रि करीब 1 से 2 बजे के बीच उनके सूने मकान में चोरी हुई। घटना के समय परिवार के सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे। अज्ञात चोर मुख्य द्वार का ताला तोड़कर घर में घुसे और कमरों के ताले तोड़कर अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात व नकदी चोरी कर ले गए। चोरी हुए सामान की अनुमानित कीमत करीब 8 लाख रुपए बताई गई है।ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में हुई चोरी की वारदातों का जल्द खुलासा करने की, आरोपियों को गिरफ्तार करने की और चोरी गया माल बरामद करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि पांच दिन में वारदातों का खुलासा नहीं हुआ तो सुलताना थाने का घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top