Shahabad: नगर पालिका मुख्यालय के सामने से निकाली गई होली महोत्सव की शोभायात्रा
Shahabad, Uttar Pradesh:होली महोत्सव समिति द्वारा शुक्रवार को दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक एक विशाल होली जुलूस निकाला गया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाली गई इस होली शोभायात्रा में तमाम साधु संत एवं मनोरम झांकियां का प्रदर्शन किया गया। होली महोत्सव समिति द्वारा होली जुलूस शोभा यात्रा का शुभारंभ नगर पालिका परिषद के समक्ष किया गया। होली जुलूस शोभा यात्रा में सबसे आगे डीजे पर थिरकते हुए युवा एक दूसरे पर अबीर-गुलाल फेंक कर मस्ती में झूम रहे थे। इसके ठीक पीछे तमाम साधु संत बग्घी पर बैठकर लोगों को आशीर्वाद प्रदान कर रहे थे। शोभायात्रा में मनमोहक झांकियों का प्रदर्शन भी किया गया। यह शोभायात्रा पालिका से स्टेट बैंक, बड़ी बाजार, घास मंडी, सदर बाजार, घंटाघर, सराफा बाजार, चौक होते हुए सरदारगंज पहुंची जहां पर समापन किया गया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चार्ज शीट से नाम हटाने के नाम पर दारोगा ने मांगे पच्चीस हजार रुपए,घूसखोर दरोगा के खिलाफ fir दर्ज
Hamirpur, Uttar Pradesh:हमीरपुर: बिवांर थाने में तैनात दरोगा मोहम्मद सुल्तान पर भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज, मुकदमे में विवेचना कराने के नाम पर 25 हजार रुपये मांगने का आरोप, फोन पर की गई पीडितों नाम हटाने के एवज में 25-25 हजार रुपए के लेनदेन की बातचीत, फोन पर हुई कथित बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर एसपी एमएस पाठक ने की कार्यवाही, वायरल ऑडियो में 25 हजार के लेनदेन की बातचीत, मवई गोलीकांड मामले में फंसे निर्दोष लोगों को छोडऩे के नाम पर पैसों की दरोगा ने मांग थी की, बिवांर थाने में तैनात हैं दरोगा मोहम्मद सुल्तान।उत्तर प्रदेश में 20 आईपीएस के ट्रांसफर, देखें लिस्ट
Lucknow, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में 20 आईपीएस के ट्रांसफर, देखें लिस्ट
