icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
241124
Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow14 Mar 2025, 09:26 am

Shahabad: जामा मस्जिद में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जुमा की नमाज संपन्न

Shahabad, Uttar Pradesh:होली पर्व पर जुमा की नमाज शुक्रवार की दोपहर 2:00 बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। दोपहर 12:00 बजे से 1:00 तक होली जुलूस शोभा यात्रा का समापन कर दिया गया। होली पर्व के मद्देनजर जुमा की नमाज इंतजामियां कमेटी द्वारा 2:00 बजे कर दी गई थी। वैसे प्रत्येक जुमा को नमाज 1:00 बजे संपन्न होती थी लेकिन संभल के सीओ द्वारा दिए गए बयान के बाद विवाद से बचने के लिए जामा मस्जिद के इमाम मकसूद हुसैन ने चार दिन पहले ही शुक्रवार को होने वाली जुमा की नमाज 2:00 बजे पढ़े जाने की घोषणा कर दी थी। पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक शिव गोपाल रैपिड एक्शन फोर्स एवं कोबरा कमांडो के साथ मौजूद रहे।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

0
0
Report
Advertisement

जालौन में सामाजिक न्याय सम्मेलन: कांग्रेस का बड़ा मंच, भागीदारी पर जोर

Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के कालपी नगर में सामाजिक न्याय और राजनीतिक भागीदारी को लेकर कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के तत्वावधान में कल 23 अगस्त को सामाजिक न्याय भागीदारी सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन का आयोजन एमएसपी इंटर कॉलेज कालपी में सुबह 11 बजे से होगा। कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह है। सम्मेलन का नेतृत्व कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय समन्वयक राहुल राय प्रजापति करेंगे। वहीं, कार्यक्रम में ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जयहिंद समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शिरकत करेंगे। सम्मेलन में पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और अल्पसंख्यक समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। सामाजिक न्याय, समान अवसर, अधिकारों की भागीदारी तथा राजनीतिक प्रतिनिधित्व जैसे विषय सम्मेलन के प्रमुख केंद्र में रहेंगे। कांग्रेस नेताओं द्वारा इन वर्गों की समस्याओं और उनकी भागीदारी को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा。 आयोजकों का कहना है कि सम्मेलन का उद्देश्य सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाना और समाज के विभिन्न वर्गों को उनके अधिकारों एवं राजनीतिक भागीदारी के प्रति जागरूक करना है। कांग्रेस ने क्षेत्र के लोगों और कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में सम्मेलन में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
0
0
Report

फिरोजाबाद के सरकारी ट्रामा सेंटर के सामने दो पक्षों में जमकर मारपीट, वीडियो वायरल

Firozabad, Uttar Pradesh:Date 22/08/2026 सड़क पर मारपीट 6 Anc- यूपी के फिरोजाबाद में सरकारी ट्रामा सेंटर के सामने दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई जिसका लाइव वीडियो सामने आया है, मार पीट के इस वीडियो में लड़कों के साथ लड़कियों भी देखा जा सकता है यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है बताया जा रहा है कि वीडियो सामने आने के बाद अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है वायरल वीडियो में लड़के और लड़कियां लात घूंसे बरसाते नजर आ रहे है ! युवक युवतियों की उम्र करीब 15 से 18 वर्ष के बीच बताई जा रही है, मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है फिलहाल मारपीट की वजह का पता नहीं चल सका है
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेटियों की शादी रुकवाने और वीडियो वायरल करने की धमकी, छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Mohammad RajaMohammad RajaFollow35m ago
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ-कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शाहबुद्दीन गंज निवासी एक व्यक्ति ने छह लोगों के खिलाफ बेटियों की शादी रुकवाने, झूठे आरोप लगाने और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रार्थी मोहम्मद सलीम पुत्र अब्दुल लतीफ ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। उसकी पांच बेटियां हैं, जिनमें से तीन की शादी हो चुकी है और दो बेटियों की शादी की तैयारी चल रही है। आरोप है कि मोहल्ला नौगवांद पश्चिमी निवासी सरताज उर्फ बल्लू, रुबसाना, शाहिद, रुकेया, मुस्कान और रोशन तारा उसकी बेटियों पर गलत इल्जाम लगाकर रिश्ते तुड़वाने का प्रयास कर रहे हैं। पीड़ित का कहना है कि आरोपितों ने लड़के पक्ष के लोगों से संपर्क कर उनके पास मोबाइल रिकॉर्डिंग, फोटो और वीडियो होने की बात कही तथा शादी से पहले या शादी वाले दिन इन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। साथ ही परिवार को आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report

बदायूं: दिनदहाड़े बाइक चोरी, CCTV कैद चोर, एक्सिस बैंक कर्मी की Splendor लापता

Budaun, Uttar Pradesh:बदायूं में दिनदहाड़े बाइक चोरी, वारदात CCTV में कैद, Axis Bank कर्मी की Splendor लेकर फरार हुए चोर बदायूं के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में बाइक चोरों के हौसले बुलंद हैं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में चोरी की एक सनसनीखेज वारदात CCTV कैमरे में कैद हुई है। जानकारी के अनुसार प्रार्थी सुन्दरम शर्मा पुत्र स्व. श्री कुलदीप कुमार शर्मा, निवासी - पुराने डाकखाने वाली गली, पुलिस परेड ग्राउंड के सामने, बदायूं, जो कि एक्सिस बैंक में कर्मचारी हैं, उनकी काले रंग की Splendor बाइक UP24AS7721 चोरी हो गई है। प्रार्थी ने थानाध्यक्ष सिविल लाइंस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उन्होंने अपनी बाइक बैंक शाखा के सामने खड़ी की थी। जब वे शाखा से बाहर निकले तो बाइक गायब थी। काफी तलाश करने के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चला। बताया जा रहा है कि पूरी चोरी की घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें चोर बाइक ले जाते हुए साफ दिखाई दे रहा है। पीड़ित ने पुलिस से बाइक बरामद करने में मदद की गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।
0
0
Report

चंदौली के शहाबगंज के कुएं में जहरीली गैस से तीन मौत, चार अन्य घायल

Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग: चंदौली.... - शहाबगंज के किड़हिरा गांव में दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत का मामला - घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे - अधिकारियों ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया - परिजनों को हर संभव सरकारी मदद का आश्वासन दिया - डीएम के मुताबिक ऑक्सीजन की कमी या जहरीली गैस से हादसे की आशंका - हादसे के कारणों की जांच की जा रही है - बंद और ढके कुओं को लेकर जिले में चलेगा जागरूकता अभियान - मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए, घायल व्यक्ति का जिला अस्पताल में उपचार जारी - पीड़ित परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन - बंद कुएं में समरसेबल निकालने उतरे थे चार लोग - कुएं में जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत - एक व्यक्ति का जिला अस्पताल में इलाज जारी - शहाबगंज के किड़हिरा गांव की घटना.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top