Shahabad: भूमि विवाद को लेकर हमला, बुजुर्ग महिला समेत तीन घायल
Shahabad, Uttar Pradesh:ग्राम गढ़ेपुर में बुधवार सुबह 9:30 बजे भूमि विवाद को लेकर दबंगों ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया जिससे एक बुजुर्ग महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले CHC में भर्ती कराया गया फिर हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर किया गया। मूंगा लाल और मगही के बीच जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। मंगलवार को पुलिस ने नापजोख भी कराई थी, लेकिन बुधवार सुबह फिर झगड़ा हो गया। मंघई, गिरधारी, सतीश और दीपक ने लाठी-डंडों और बांकों से हमला कर राजरानी, उनके पति और बेटे को घायल कर दिया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
