241001
हरदोई में प्राथमिक विद्यालय में निकला रसेल वाइपर सांप, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई जिले के कोथावां ब्लाक के पिपरी प्राथमिक विद्यालय में अजगर सांप की सूचना से हड़कंप मच गया।सूचना मिलते ही वन रेंज कछौना की टीम मौके पर पहुंची।देखने पर पता चला कि सांप एशिया का सबसे ज़हरीला सांप रसेल वाइपर है। जिसे रेस्क्यू कर कामीपुर के जंगल में छोड़ दिया गया है।रेंजर विनय सिंह ने बताया कि यदि ये सांप किसी को काट ले तो बचना मुश्किल होता है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
देसूरी पुलिस- डीएसटी: 485 किलो अवैध डोडा-पोस्त जब्त, तस्कर फरार
Pali, Rajasthan:देसूरी पुलिस व डीएसटी की बड़ी कार्रवाई, 485 किलो अवैध डोडा-पोस्त जब्त, मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत देसूरी पुलिस और जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 485 किलो अवैध डोडा-पोस्त बरामद किया है। पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान एक काली स्कॉर्पियो को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस टीम को देखकर चालक वाहन को नारलाई क्षेत्र में छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त कर तलाशी ली, जिसमें 485 किलो अवैध डोडा-पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर फरार तस्कर की तलाश शुरू कर दी है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थ तस्करी में शामिल अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। यह कार्रवाई क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा रही है0
0
Report
सीएम देवेंद्र फडणवीस ने काला घोड़ा परिसंस्थ सौंदर्यीकरण के चरण-1 का उद्घाटन किया
Noida, Uttar Pradesh:MUMBAI (MAHARASHTRA): CM DEVENDRA FADNAVIS INAUGURATE PHASE 1 OF KALA GHODA PRECINCT BEAUTIFICATION PROJECT RITU TAWDE (BMC MAYOR) SB0
0
Report
बिहार: मुख्यमंत्री सचिवालय में राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम शुरू, शिकायतें हल होंगी
Patna, Bihar:बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी 'राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम' की आज पटना स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय के 'संवाद' परिसर से शुरुआत हो गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस पहल का उद्देश्य जिला स्तर पर लंबित और अनसुलझी जन शिकायतों का मुख्यमंत्री स्तर पर सीधे समाधान सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम के तहत अब हर महीने के दूसरे मंगलवार को आम नागरिक अपनी शिकायतें मुख्यमंत्री सचिवालय में रख सकेंगे। शिकायतें ऑनलाइन माध्यम से दर्ज की जा सकती हैं, जबकि हेल्पलाइन 1100 पर भी जानकारी और सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। कार्यक्रम के पहले दिन बिहार के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर मुख्यमंत्री सचिवालय पहुंचे। किसी ने जमीन विवाद, किसी ने सड़क निर्माण, तो किसी ने पंचायत स्तर पर लंबित मामलों को लेकर आवेदन दिया। कई लोगों ने बताया कि उनकी शिकायतों का स्थानीय स्तर पर समाधान नहीं हुआ, जिसके बाद वे मुख्यमंत्री के समक्ष पहुंचे। वहीं, कुछ लोगों को आवेदन जमा करने की प्रक्रिया में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ऐसे लोगों को सचिवालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने आवेदन की प्रक्रिया और आवश्यक नियमों की जानकारी देकर मार्गदर्शन किया। सरकार का दावा है कि इस पहल से आम जनता की शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनेगी0
0
Report
Advertisement
शामली में मुठभेड़ के बाद लुटेरा गिरफ्तार; चेन, तमंचा व कारतूस बरामद
Shamli, Uttar Pradesh:शामली जनपद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है जहां पुलिस ने एक लुटेरे को गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी के पास से महिला से लूटी गई चेन, देसी तमंचा और कई जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पकड़ा गया लुटेरा महिला से चेन स्नेचर का एक्सपर्ट बताया जा रहा है जिसका पूर्व में भी कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने का इतिहास है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर फरार उसके साथी की तलाश तेज कर दी है। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के कैराना रोड का है जहां पुलिस ने सिभालका बाईपास के पास सूचना मिलने पर लुटेरों की घेराबंदी करते हुए मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी मुजफ्फरनगर खालापार का रहने वाला है जिस पर लूट के कई मामले दर्ज हैं। पकड़े गए आरोपी के पास से लूटे गए महिला से सोने की चेन, एक देसी तमंचा और कई जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल UP 12 CE 2241 नंबर की बरामद हुई है। आरोपी फहीम उल्हा पुत्र सलीम निवासी किदवई नगर थाना खालापार जनपद मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। मुठभेड़ के दौरान उसका एक साथी अदनान फरार रहने में कामयाब रहा। पुलिस जांच में सामने आया कि उक्त आरोपी ने अपने फरार साथी के साथ मिलकर यूपी पुलिस के कांस्टेबल की महिला के साथ लूट की घटना अंजाम दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उचित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।0
0
Report
बागपत के खेकड़ा रेलवे स्टेशन पर पिटाई वीडियो वायरल; महिला बचाव करती दिखी
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत के खेकड़ा रेलवे स्टेशन पर दबंगई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दो युवक एक युवक की बेरहमी से पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि मामूली कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने युवक पर जमकर लात-घूंसे बरसाए। इस दौरान पीड़ित के साथ मौजूद एक महिला लगातार बीच-बचाव करती रही, लेकिन हमलावरों ने उसकी एक नहीं सुनी। पूरी घटना किसी मौजूद शख्स ने अपने मोबाइल में कैद कर ली, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीओ: वायरल वीडियो खेकड़ा थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो युवक एक युवक को घेरकर मारपीट कर रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मामूली कहासुनी के बाद विवाद हिंसक हो गया। पीड़ित के साथ मौजूद महिला लगातार उसे बचाने की कोशिश करती रही, लेकिन आरोपी युवक मारपीट करते रहे। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है और लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, वीडियो की पुष्टि और पुलिस की कार्रवाई की आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। यदि वीडियो की पुष्टि होती है तो आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।0
0
Report
मथुरा के विवादित होर्डिंग: सपा-कांग्रेस पर भाजपा ने निशाना साधा
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा में लगे विवादित होर्डिंग: लिखा सपा कांग्रेस ने हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़वाने का पाप किया, अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव के लगाए फोटो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बयान दिया था कि सपा ने हनुमान गढ़ी में नमाज पढ़वाई क्या वह अब जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा कराएंगे। इस बयान के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। मंगलवार को भगवान श्री कृष्ण की नगरी मथुरा में कुछ जगह विवादित होर्डिंग लगे नजर आए। जिसमें लिखा था कि सपा कांग्रेस ने हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़वाने का पाप किया। इसके साथ ही लिखा था कि दिल में बाबर मुंह में राम। गोवर्धन चौराहा के पास लगे नजर आए होर्डिंग मंगलवार को जब लोग अपने काम के लिए घरों से निकले तो उनको मथुरा के गोवर्धन चौराहा के आसपास कुछ विवादित होर्डिंग लगे नजर आए। यहां FCI गोदाम के पास लगे होर्डिंग पर अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव की सर पर टोपी लगी फोटो लगी थी और होर्डिंग पर लिखा था दिल में बाबर, मुंह में राम। इसके अलावा अखबार की कटिंग भी लगी थी। रामगोपाल यादव के बयान का भी किया जिक्र अज्ञात व्यक्ति द्वारा लगवाए गए इन होर्डिंग में राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव के बयान का भी जिक्र किया गया। जिसमें लिखा था कि जिन्हें आप राम लला कहते हैं क्या वह मस्जिद में अवैध कब्जेदार नहीं थे। इसके अलावा इन बयानों की पुष्टि के लिए अखबार और TV चैनल की कटिंग भी लगाई गई है। सपा नेताओं ने फाड़े होर्डिंग शहर के प्रमुख चौराहा के आसपास विवादित पोस्टर लगे होने की जानकारी मिलते ही सपा नेता मौके पर पहुंच गए। सपा नेताओं ने होर्डिंग पर चढ़कर वहां लगे पोस्टर को फाड़ दिया गया। सपा नेता इन होर्डिंग को देखकर आक्रोशित नजर आए। उनका आरोप था कि चुनाव से पहले भाजपा हिंदू मुस्लिम की राजनीति करना चाहती है। राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले से जनता का ध्यान भटकाने के लिए यह सब कृत्य किए जा रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
भाजपा कार्यालय के बाहर सुंदरकांड पाठ, कांग्रेस कार्यकर्ता हिरासत में
Gurugram, Haryana:भाजपा कार्यालय पर सुंदरकांड का पाठ करने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। दोनों जिला अध्यक्ष समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। जिला अध्यक्ष पंकज डाबर और वर्धन यादव को हिरासत में लिया। दोनों जिला अध्यक्षों के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय पहुंचे थे। राम मंदिर में चंदा चोरी के विरोध में आए थे कांग्रेस कार्यकर्ता।0
0
Report
हरदा सड़क हादसे में तीन दोस्त मरे: फोरलेन पर टक्कर से दर्दनाक मौत
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई। यह दुर्घटना डगावानीमा गांव के पास फोरलेन पर हुई। तीनों युवक एसी सुधारने का काम करते थे और काम खत्म कर घर लौट रहे थे। पुलिस ने जिला अस्पताल में शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। तीनों युवक हरदा की ओर आ रहे थे। डगावानीमा से हरदा जाने वाले मार्ग पर फोरलेन पार करते समय बैतूल की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।इस भीषण टक्कर के कारण तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने तीनों शवों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।0
0
Report
Advertisement
गोंडा-लखनऊ मार्ग पर पोस्टर हटाकर बीजेपी पर चढ़ा मुलायम ब्रिगेड का आरोप
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। गोंडा-लखनऊ मार्ग पर बालपुर के पास और चौपाल सागर के पास सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव, पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मुलायम सिंह, शिवपाल यादव,रामगोपाल यादव को लेकर के लगे विवादित पोस्टर की सूचना मिलते ही मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप उर्फ दीपू यादव अपनी टीम के साथ पहुंचे और इन दोनों स्थानों पर लगे चारों पोस्ट को फाड़ करके पूरी तरीके से हटा दिया है। मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप उर्फ दीपू यादव ने कहा कि चंदा चोरी का मामला सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी को हर दिखाई दे रही है इसीलिए यह लोग बदनाम करने के लिए पोस्टर लगा रहे हैं और यह हम लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे। सूचना मिलते ही हम लोगों ने तत्काल पहुंचकर इन दोनों स्थानों पर लगे चार पोस्टर को फाड़ दिया है। बाइट- देवेंद्र प्रताप उर्फ दीपू यादव- जिला अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड गोंडा।0
0
Report
हापुड़ हाईवे पर बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर दी; चारा फैल गया
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर मंगलवार को एक सड़क हादसा हुआ. बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के बागड़पुर फ्लाईओवर के पास उत्तराखंड परिवहन निगम की एक तेज रफ्तार बस ने पशुओं के चारे से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईवे पर ही पलट गई और उसमें भरा चारा सड़क पर फैल गया. जिससे दिल्ली की ओर जाने वाले मार्ग पर यातायात बाधित हो गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. जानकारी के अनुसार एक ट्रैक्टर-ट्रॉली मुरादाबाद की तरफ से दिल्ली जा रही थी, तभी काठगोदाम डिपो की बस ने उसे पीछे से टक्कर मार दी. गनीमत रही कि इस टक्कर के बावजूद बस चालक मनोज सिंह, जो कि हल्द्वानी के रहने वाले हैं, और ट्रैक्टर चालक चंद्रभान, जो रामपुर के निवासी हैं, को गंभीर चोटें नहीं आईं. बस चालक ने बताया कि हादसे के बाद किसी को चोट नहीं आई है, खाली ट्रॉली पलटी है, दोनों गाड़ियां रोड पर चलने की अवस्था में हैं. हादसे के बाद हाईवे पर लगे लंबे जाम को देखते हुए पुलिस और एनएचएआई की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारु कराया.0
0
Report
खबर उपलब्ध नहीं: इनपुट में स्पष्ट सामग्री नहीं मिली
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
खाली पन्ने जैसी सामग्री: कोई ताजा खबर नहीं
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
कुंडी गांव में डीजे बकाया विवाद पर रिश्तेदार ने लाठी से युवक की हत्या
Giridih, Jharkhand:एभीबी: तिसरी प्रखंड के मनसाडीह ओपी क्षेत्र के कुंडी गांव में डीजे के बकाया पैसे को लेकर हुए विवाद में रिश्तेदार ने लाठी से पीट-पीटकर युवक की हत्या कर दी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार कुंडी गांव में सोमवार को जागेश्वर भूला और कुछ ग्रामीणों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ. विवाद बाद में हिंसक झड़प में बदल गया. इसी दौरान आरोपी रिश्तेदार ने लाठी से हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल जागेश्वर भूला की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने गांव के ही रामा खरवार को गिरफ्तार कर लिया है. हत्या के कारणों को लेकर गांव में अलग-अलग चर्चाएं हैं. कुछ स्थानीय लोगों का दावा है कि तिसरी और देवरी क्षेत्र से अवैध शराब की तस्करी कर बिहार भेजी जाती है. जागेश्वर भूला कथित रूप से इसका विरोध करता था. हालांकि इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. वहीं गांव के अन्य लोगों का कहना है कि डीजे के बकाया भुगतान को लेकर जागेश्वर भूला और रिश्तेदार के बीच विवाद हुआ था. इसी बात को लेकर आरोपी ने लाठी से हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई. मृतक के परिजनों की ओर से अभी तक घटना के कारणों पर कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है. पुलिस का प्रारम्भिक कहना है कि डीजे के बकाया पैसे को लेकर विवाद के बाद आरोपी ने लाठी से हमला किया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.0
0
Report
लालू यादव की जमानत बरकरार; SC ने CBI की याचिका खारिज की
Ranchi, Jharkhand:राष्ट्रीय जनता दल नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। चारा घोटाला मामलों में उन्हें मिली जमानत को रद्द करने की सीबीआई की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। अदालत ने सीबीआई की उस दलील को स्वीकार नहीं किया, जिसमें कहा गया था कि लालू यादव ने आधी सजा पूरी किए बिना जमानत हासिल की है। इस फैसले के बाद लालू यादव की जमानत बरकरार रहेगी। सुप्रीम कोर्ट ने चारा घोटाला मामलों में लालू प्रसाद यादव की जमानत रद्द करने की सीबीआई द्वारा दायर SLP को खारिज कर दिया। सीबीआई की दलील थी कि लालू यादव ने अपनी सजा का आधा हिस्सा पूरा नहीं किया था, इसलिए उन्हें जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी। लेकिन सर्वोच्च अदालत ने इस दलील को स्वीकार नहीं किया और सीबीआई की अपील को खारिज कर दिया।0
0
Report
Advertisement
