हरदोई में रिटायर्ड सैनिकों का युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण, पुलिस और आर्मी में भर्ती की तैयारी
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में रिटायर्ड सैनिक यूपी पुलिस और आर्मी में भर्ती की तैयारी कर रहे नौजवानों को निशुल्क दौड़ और शारीरिक प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं। रोजाना बड़ी संख्या में सेना और पुलिस में भर्ती होने के इच्छुक युवक-युवतियां इस प्रशिक्षण में भाग लेने आते हैं, जहां उन्हें कड़ी ट्रेनिंग दी जाती है। प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवक-युवतियां सैनिकों से प्रशिक्षण लेकर बेहद खुश नजर आ रहे हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
