icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गोपालगंज की छाड़ी नदी अतिक्रमण-कचरे से बदहाल, जिला प्रशासन ने जीर्णोद्धार शुरू किया

Gopalganj, Bihar:गंडक नदी से निकलकर गंगा नदी में सम्माहित होनेवाली छाड़ी नदी अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है गोपालगंज शहर के बीचों-बीच से गुजरने वाली छाड़ी नदी इन दिनों अतिक्रमण और कचरे की समस्या से जूझ रही है। नदी में पानी का बहाव बंद है, वही पानी के कूड़ा-कचड़ा ज्यादा होने के कारण दुर्गंध होने से आसपास रहने वाले लोगों को परेशानीयो का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के लिए चिंता की बात यह भी है कि गंदगी और दूषित पानी के कारण बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। छाड़ी नदी की लगातार बिगड़ती स्थिति को देखते हुए अब जिला प्रशासन ने इसके सुधार और जीर्णोद्धार की दिशा में पहल शुरू कर दी है। गोपालगंज के जिलाधिकारी समीर सौरभ ने बताया कि जिला गंगा समिति की बैठक में छाड़ी नदी की स्थिति और उसके जीर्णोद्धार को लेकर विस्तार से समीक्षा की गई है। नदी को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए पांच अमीनों की टीम गठित की गई है। यह टीम नदी की जमीन और अतिक्रमण की स्थिति का सर्वे करेगी। सर्वे के बाद संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर नदी की जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए कहा जाएगा।
0
0
Report

NCB की बड़ी दबिश: मुजफ्फरपुर से 990 किलो गांजा बरामद, दो गिरफ्तार

Muzaffarpur, Bihar:NCB पटना की टीम ने मुजफ्फरपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर ट्रक से करोड़ों रुपए की कीमत के गांजा को बरामद किया है. कंटेनर ट्रक से बरामद गांजा 990 किलो है. NCB की टीम ने मौके से दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है. फिलहाल NCB की टीम गिरफ्तार ट्रक का चालक और उपचालक पूछताछ कर गांजा का कंसाइनमेंट कहां पहुंचना था और इसका नेटवर्क कहां तक फैला हुआ है, इसके बारे में पता लगाने में छुट्टी हुई है. दरअसल पटना के नार्कोटिक कंट्रोल ब्यूरो की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि मुजफ्फरपुर जिले के तुर्की थाना क्षेत्र से गुजरने वाली पटना मुजफ्फरपुर फोरलेन पर एक गांजा लोड कंटेनर खड़ी है. सूचना के बाद नार्कोटिक कंट्रोल ब्यूरो पटना की टीम मुजफ्फरपुर पहुंच कर तुर्की थाना की पुलिस के सहयोग से छापेमारी करते हुए फोरलेन पर खड़े कंटेनर ट्रक को पकड़ लिया और जब उस कंटेनर ट्रक की तलाशी ली गई तो ट्रक के अंदर से करीब 990 किलो गांजे को बरामद किया. साथ ही मौके से कंटेनर ट्रक के चालक और उपचालक को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार कंटेनर ट्रक का चालक और उपचालक से NCB की टीम पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस गांजे के खेप को कहां से लेकर ट्रक चालक चला था और कहां पर इसकी डिलीवरी देनी थी. वहीं पूरे मामले को लेकर एसडीपीओ बेस्ट टू अनिमेश चंद्रा ज्ञानी ने बताया कि पटना नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो की टीम को मिली गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने मुजफ्फरपुर के तुर्की थाना पुलिस के सहयोग से कार्रवाई करते हुए तुर्की थाना क्षेत्र में खड़े एक कंटेनर ट्रक से 990 किलो ग्राम गांजे की खेप को बरामद किया है. साथ ही मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिससे पूछताछ कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है वहीं उन्होंने बताया कि बरामद गांजे की कीमत करोड़ों रुपए आकी गई है.
0
0
Report

कैलाश विजयवर्गीय ने सतना दौरे में बाढ़ राहत और शराब कांड पर कड़ा बयान

Satna, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय आज सतना दौरे पर है। जहां उन्होंने सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत की। और चित्रकूट सहित जिलेभर में बाढ़ पीड़ितों की मदद की बात कही। इसके अलावा सागर जिले बंडा के कई गांवों में जहरीली शराब से हुई मौतों के आंकड़े बताते हुए कहा कि अभी तक 22 की मौत हुई है और मामले पर दोषी अधिकारी पर होगी सख्त कार्रवाई। चित्रकूट में बाढ़ को लेकर कैलाश विजयवर्गीय का बयान कहा कि देखिए आरबीसी की जितनी सहायता है वो हम करेंगे ही।इसके अलावा जनभागीदारी से हम सहयोग प्रदान करेंगे। हमने बाढ़ पीड़ितो के लिए इंदौर से दो ट्रक सामान भेजा है। जिसमें कपड़े, सड़िया, चटाइयां ये सब भेजा है। तो जहां जहां जैसी जैसी आवश्यकता पड़ेगी मदद की जाएगी। इस प्रकार की प्राकृतिक आपदा मे समाज को भी आगे बढ़कर काम करना पड़ेगा। सिर्फ सरकार के भरोसे नहीं हो सकता। सरकार मदद कर रही है। और जन सहयोग भी हम लेगे। लोगों को जितनी ज्यादा सुविधा से सकते हैं हम सुविधाएं देंगे। और जो प्रधानमंत्री आवास की योग्यता रखते होगे। तो उनको प्रधानमंत्री आवास भी देंगे। नहीं तो उनको आरबीसी से जितना पैसा मिला सकता उतना पैसा देंगे। बाकी जन सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी तो हम लोगों से कहेगे की जन सहयोग से अपना घर बसाए। इसके लिए हम प्रयास करेंगे। मैं कल चित्रकूट जाऊंगा। और जो सामग्री इंदौर से आई है शायद उसका डिस्ट्रीब्यूशन चालू हो गया होगा। चित्रकूट में स्थिति DRI संस्था द्वारा सामग्री न बांटने के आरोप लगाने वाले लगाते रहते हैं। और पत्रकार को कहा कि आपको पूरी जानकारी नहीं है आप ऐसी संस्था पर आरोप लगा रहे हैं जो देश के लिए बिरली हैं। उसे पर आप आरोप लगा रहे हैं। कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सागर जिले में हुए शराब कांड पर बताया कि अभी तक करीब 22 लोगो की मौत हो चुकी है। यह बेहद ही दुःखद है। इस मामले को सरकार ने गंभीरता से लिया है। इसमें तत्काल एसडीओपी को हटाया गया है। और कुछ अभी हॉस्पिटलाइज है। जिनका उपचार जारी है। इनमें जो भी अधिकरी दोषी पाए जायेंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

मंडला में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई, महुआ लाहन नष्ट

Mandla, Madhya Pradesh:मंडला में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई, महुआ लाहन नष्ट. जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दबिश देकर पुलिस ने 4 हजार 45 किलो महुआ लाहन नष्ट किया गया है. 19 प्रकरण दर्ज कर 150 लीटर कच्ची महुआ शराब और 75 पाव देशी-अंग्रेजी शराब जब्त की गई है. एसपी राजेश रघुवंशी के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत महाराजपुर, कोतवाली, बीजाडांडी और हिरदेनगर पुलिस ने कार्रवाई की. महाराजपुर के मड़ईजर क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण के 5 अड्डों से करीब 3,850 किलो महुआ लाहन बरामद कर मौके पर नष्ट किया गया. वहीं अन्य थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 150 लीटर कच्ची शराब और 75 पाव देशी-अंग्रेजी शराब जब्त की गई । पुलिस का कहना है कि अवैध और जहरीली शराब के निर्माण, संग्रहण और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
0
0
Report

हाथीगांव हत्याकांड: रामानुज गोस्वामी ने पत्नी की बेरहमी से हत्या की, सिर फ्रिज में

Guwahati, Assam:घटना गुवाहाटी के हाथीगांव (Hatigaon) थाना क्षेत्र के बशिष्ठपुर में हुई है, जहाँ रामानुज गोस्वामी नाम के व्यक्ति ने अपनी 25 वर्षीय पत्नी रिया तालुकदार की बेरहमी से हत्या कर दी और उसका कटा हुआ सिर फ्रिज में छिपा दिया था। आरोपी की खुली धमकी: पुलिस हिरासत में कोर्ट ले जाते समय जब पत्रकारों ने रामानुज से सवाल पूछे, तो उसने मीडिया के सामने कहा कि 'मुझे अपनी पत्नी को मारने का कोई पछतावा नहीं है। जब मैं जेल से छूटकर बाहर आऊंगा, तो उसके 'शुगर डैडी' को भी मार डालूंगा'। उसने दावा किया कि उसकी पत्नी ने खुद उससे कहा था कि उसका कोई 'शुगर डैडी' है। क्रूरता की हदें: आरोपी ने 3 सितंबर 2026 को इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया था। उसने न सिर्फ अपनी पत्नी की जान ली, बल्कि उसका सिर धड़ से अलग करके प्लास्टिक की थैली में लपेटकर फ्रिज के अंदर रख दिया था। मामले का खुलासा: घटना का पता तब चला जब फ्लैट से तेज बदबू आने लगी और पड़ोसियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद आरोपी रामानुज गोस्वामी ने खुद पुलिस के सामने सरेंडर (आत्मसमर्पण) कर दिया था।
0
0
Report
Advertisement

गीतांजलि हॉस्पिटल ने जिंक मैराथन में 500 से अधिक प्रतिभागियों को मेडिकल सेवाएं दी

Jaipur, Rajasthan:दौड़ के साथ सेहत का संदेश, 500 से अधिक प्रतिभागियों को गीतांजलि की मेडिकल सेवा हिंदुस्तान जिंक मैराथन में मेडिकल पार्टनर के रूप में गीतांजलि हॉस्पिटल की प्रभावी भागीदारी उदयपुर, 6 सितंबर 2026। स्वस्थ जीवनशैली और फिटनेस के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से हिंदुस्तान जिंक द्वारा उदयपुर में आयोजित मैराथन का सफल आयोजन हुआ। इस प्रतिष्ठित आयोजन में गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, उदयपुर ने मेडिकल पार्टनर के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए 500 से अधिक प्रतिभागियों को मेडिकल एवं फिजियोथेरेपी सेवाएं उपलब्ध कराईं। प्रतिभागाओं की स्वास्थ्य सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए गीतांजलि की विशेषज्ञ मेडिकल एवं फिजियोथेरेपी टीम आयोजन स्थल पर मौजूद रही। इस दौरान कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. रोहिन सेनी ने हृदय को स्वस्थ रखने और नियमित व्यायाम के महत्व पर जानकारी दी। वहीं विभागाध्यक्ष एवं आर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ. रामावतार सेनी ने दौड़ के दौरान घुटनों, जोड़ों एवं मांसपेशियों की देखरेख से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव दिए। डॉ. पल्लव भटनागर, प्रिंसिपल एवं विभागाध्यक्ष, गीतांजलि फिजियोथेरेपी कॉलेज भी आयोजन में उपस्थित रहे। गीतांजलि हॉस्पिटल के मार्केटिंग हेड कल्पेश चंद रजबार ने आयोजन के समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए कहा कि गीतांजलि का उद्देश्य केवल उपचार तक सीमित नहीं, बल्कि समाज में प्रिवेंटिव हेल्थ, फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है। उन्होंने कहा कि मैराथन जैसे आयोजनों के माध्यम से लोगों को नियमित व्यायाम, हृदय स्वास्थ्य और शारीरिक फिटनेस के प्रति प्रेरित करने का अवसर मिलता है। ऐसे आयोजनों में गीतांजलि की विशेषज्ञ टीम की सहभागिता समाज के प्रति हॉस्पिटल की स्वास्थ्य सेवा एवं जागरूकता की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। आयोजन के दौरान हिंदुस्तान जिंक के सीईओ एवं एबीसीआर डायरेक्टर डॉ. मनोज सोनी ने गीतांजलि हॉस्पिटल की मेडिकल सेवाओं एवं सहयोग की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। गीतांजलि हॉस्पिटल की टीम ने आयोजन के दौरान अपनी सेवाओं के माध्यम से “फिटनेस के साथ स्वास्थ्य सुरक्षा” के संदेश को भी मजबूत किया।
0
0
Report

ब्रह्मपुरी में अवैध निर्माण पर निगम की कड़ी कार्रवाई, निर्माण सील

New Delhi, Delhi:ब्रह्मपुरी में अवैध निर्माण पर चला निगम का हथौड़ा. उत्तर पूर्वी दिल्ली, दिल्ली नगर निगम के उत्तर पूर्वी जोन में मंगलवार को अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की गई. ब्रह्मपुरी की पांडव गली, गली नंबर-8 स्थित मकान संख्या डी-19 में चार मंजिल से ऊपर किए जा रहे निर्माण को निगम की टीम ने रुकवाया और निर्माणाधीन हिस्से को सील कर दिया. स्थानीय निवासी शीशपाल तिवारी की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई. आरोप है कि निर्माण के चलते उनके मकान में दरारें और सीलन की समस्या पैदा हो रही थी. करीब 65 वर्षीय शीशपाल तिवारी ने निगम को दी शिकायत में बताया कि वह डी-19/1 में करीब 50 वर्षों से परिवार के साथ रह रहे हैं. उनके पड़ोसी मकान में लगातार निर्माण कार्य चल रहा था. उनका आरोप है कि इससे उनके मकान की दीवारों में दरारें आने के साथ सीलन भी बढ़ गई. शिकायत के अनुसार, निगम की ओर से काम रोकने का नोटिस दिए जाने के बावजूद निर्माण जारी रहा. तिवारी ने 30 जून को निगम और 2 जुलाई को थाना न्यू उस्मानपुर में शिकायत देने की बात कही है. उन्होंने निर्माण के दौरान पुलिस और अन्य संबंधित विभागों से हस्तक्षेप की मांग भी की थी. स्थानीय निगम पार्षद अनिल गौड़ ने बताया कि क्षेत्र में अवैध निर्माण को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही हैं. उन्होंने कहा कि निर्धारित सीमा से अधिक निर्माण पाए जाने पर निगम की ओर से कार्रवाई की जाएगी. हाल ही में सत्य निकेतन में हुए हादसे के बाद अवैध और असुरक्षित निर्माण के खिलाफ सख्ती बढ़ाई गई है. पार्षद ने कहा कि आगे भी ऐसे मामलों में पहले निर्माण कार्य रुकवाने की कार्रवाई होगी और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित हिस्से को सील किया जाएगा. मंगलवार की कार्रवाई को भी इसी अभियान का हिस्सा बताया गया है.
0
0
Report

गांधी विहार में तिरछी इमारतों से मौत का खतरा, प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल

New Delhi, Delhi:एंकर उत्तरी दिल्ली के गांधी विहार इलाके में 7 से ज्यादा बिल्डिंग की तिरछी दे रही हादसे को दे रही दावत। प्रशासनिक अधिकारियों की बड़ी लापरवाही। बिल्डिंग तिरछी होने के बाद भी रह रहे परिवार जानकारी के मुताबिक 2023 में नगर निगम ने दिए थे नोटिस लेकिन कई वर्ष बीतने के बाद भी नहीं हुई बड़ी कार्रवाई । क्या प्रशासनिक अधिकारी को सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे जैसी बड़ी घटना का है इंतजार。 वीओ 1 उत्तरी दिल्ली के गांधी विहार इलाके में तस्वीरों को देखकर हैरान रह जायँगे। एक के बाद एक करीब पांच इमारतें तिरछी हो चुकी है। वही जिस इमारत में कोचिंग सेंटर चल रहा है उस एलकोर्नर की इमारत को तो जैक लगाकर रोका गया है। वहीं कुछ बिल्डिंग के बीच में इतना गैप हो गया है कि जिससे यह साफ नजर आ रहा है की बिल्डिंग आजकल में कभी भी हादसे का कभी भी शिकार हो सकती है । हैरान करने की después यह है कि इस बिल्डिंग में आज भी परिवार रह रहे हैं। वाकथरु / नसीम अहमद वाईट बिल्डिंग के जैक दिखाते हुए。 वीओ 2 बिल्डिंग में देख सकते हैं किस तरीके से परिवार रह रहे हैं छोटे मासूम बच्चे भी हैं तो वहीं घरों के बाहर सुख रहे कपड़े यह बात की तसदीद कर रहे हैं कि यहां अच्छे खासे परिवार के लोग इस तिरछी इमारत में रह रहे हैं । इन्हीं इमारत में नीचे किराने की दुकान चल रही है जिसे हमने बात की तो उन्होंने कहा कि उन्हें किसी बात का कोई डर नहीं लेकिन उनके आसपास की जो बिल्डिंग है वह तिरछी जरूर है लेकिन जब गिरेंगे तो उनके ऊपर नहीं बल्कि दूसरी तरफ गिरेगी。 बाईट / 121 दुकानदार वीओ3 स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब 2002 में DDA विभाग द्वारा जमीन को अलाट किया गया था। जिस पर बहु मंजिला इमारतें बनाई गई और करीब 5 दिन पहले यह जमीन एमसीडी को हैंडोवर कर दी गई है।हैरानी की बात यह है कि यहां पर दो दिन पहले स्थानीय विधायक द्वारा सीवरेज पाइप लाइन का उद्घाटन भी किया गया लेकिन तिरछी खड़ी इन मौत की इमारत को अनदेखा किया गया। यहां से गुजरने वाले लोग डर के साये में जी रहे हैं उनका कहना है कि कभी भी कोई भी बिल्डिंग धराशाई हो सकती है。 बाईट / स्थानीय निवासी बाईट / स्थानीय निवासी वीओ 4 सवाल है कि क्या प्रशासनिक अधिकारी इन इमरतों पर बड़ी कार्यवाही करेंगे या नहीं लेकिन बहु मनचला इमरती हूं या डेंजर जोन में सम्मिलित इमारतें उनके लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री सख्त नजर आ रहे है और वही सत्य निकेतन हादसे के बाद एमसीडी के अधिकारियों को भले ही सस्पेंड कर दिया गया हो लेकिन गांधी विहार इलाके में तिरछी इमारतें प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही साफ नजर आ रही है। वाकथरु / बिल्डिंग दिखाते हुये。 वीओ 4 फिलहाल देखने वाली बात होगी इन तिरछी इमारत को किसी बड़े हादसे से होने से पहले क्या संबंधित विभाग के अधिकारी धराशाई करेंगे या फिर होने वाले हादसे में भी कुछ बेगुनाहों की अधिकारियों की लापरवाही के चलते जिंदगी खत्म हो जायेगी। गांधी विहार ,उत्तरी दिल्ली।
0
0
Report
Advertisement

स्मार्ट वॉच कैलोरी बर्न डेटा में बड़ा अंतर: कौन सी घड़ियाँ सही माप दिखाती हैं?

Mumbai, Maharashtra:क्या आपकी स्मार्ट वॉच आपको सही-सही बता रही है कि जिम में आपने कितनी कैलोरी बर्न की? अगर आप अपनी फिटनेस का हिसाब स्मार्ट वॉच के कैलोरी बर्न डेटा के आधार पर रखते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है।Florida International University में किए गए एक टेस्ट में स्मार्ट वॉच से मिलने वाले कैलोरी बर्न के आंकड़ों और लैब टेस्ट के आंकड़ों में काफी अंतर पाया गया। इतना ही नहीं, टेस्ट के दौरान अलग-अलग स्मार्ट वॉच ने कैलोरी बर्न के अलग-अलग आंकड़े भी दिखाए। यानी एक ही व्यक्ति, एक ही एक्सरसाइज और एक ही समय में अलग-अलग स्मार्ट वॉच अलग-अलग कैलोरी बर्न बता सकती हैं। इसी दावे की पड़ताल के लिए Zee News की टीम ने भी अपना टेस्ट किया। हमने Apple, Samsung और एक अन्य कंपनी की स्मार्ट वॉच पहनाकर युवा संयम जैन के साथ जिम में करीब आधे घंटे का वर्कआउट कराया। टेस्ट शुरू करने से पहले तीनों स्मार्ट वॉच में दिखाई दे रही कैलोरी बर्न का आंकड़ा नोट किया गया। वर्कआउट से पहले के आंकड़े थे: - Apple Watch – 471 कैलोरी - अन्य कंपनी की वॉच – 311 कैलोरी - Samsung Watch – 164 कैलोरी इसके बाद संयम ने करीब 30 मिनट तक वर्कआउट किया। वर्कआउट खत्म होने के बाद तीनों स्मार्ट वॉच पर कैलोरी बर्न का आंकड़ा फिर से रिकॉर्ड किया गया。 वर्कआउट के बाद आंकड़े आए: - Apple – 590 कैलोरी - अन्य कंपनी – 430 कैलोरी - Samsung – 275 कैलोरी अब पहले और बाद के आंकड़ों का अंतर निकाला गया। यानी वर्कआउट के दौरान वास्तव में स्मार्ट वॉच ने कितनी अतिरिक्त कैलोरी बर्न दिखाई, यह जानने के लिए वर्कआउट के बाद के आंकड़े में से वर्कआउट से पहले का आंकड़ा घटाया गया और यहां सामने आया दिलचस्प नतीजा Apple: 590 - 471 = 119 कैलोरी अन्य कंपनी: 430 - 311 = 119 कैलोरी Samsung: 275 - 164 = 111 कैलोरी यानी हमारे इस छोटे से टेस्ट में Apple और दूसरी कंपनी की स्मार्ट वॉच ने बिल्कुल समान 119 कैलोरी बर्न दिखाई, जबकि Samsung Watch ने 111 कैलोरी बताई। तीनों के आंकड़ों में बहुत बड़ा अंतर नहीं था, लेकिन एक ही वर्कआउट के लिए अलग-अलग डिवाइस द्वारा अलग-अलग कैलोरी बर्न दिखाना यह सवाल जरूर खड़ा करता है कि स्मार्ट वॉच के कैलोरी काउंटर को कितनी सटीकता से लिया जाना चाहिए। हालांकि, Zee News का यह प्रयोग वैज्ञानिक लैब टेस्ट नहीं है, इसलिए इसे अंतिम वैज्ञानिक निष्कर्ष नहीं माना जा सकता। स्मार्ट वॉच कैलोरी बर्न का अनुमान लगाने के लिए आमतौर पर हार्ट रेट, उम्र, वजन, गतिविधि और दूसरे सेंसर डेटा का इस्तेमाल करती हैं। इसलिए इनके आंकड़े अनुमानित हो सकते हैं और अलग-अलग डिवाइस में अंतर आ सकता है। फिटनेस ट्रैक करने के लिए स्मार्ट वॉच उपयोगी जरूर है, लेकिन कैलोरी बर्न के आंकड़े को बिल्कुल सटीक मानना कितना सही है यह सवाल अब भी बना हुआ है।
0
0
Report

दतिया: मोटल होटल के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो की मौत

Datia, Madhya Pradesh:मोटल होटल के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत दतिया। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में मोटल होटल के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक बुरी तरह क्षतिगस्त हो गई और उस पर सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में मृतकों की पहचान महावीर कुशवाहा पुत्र कमलकिशोर कुशवाहा (58), निवासी देहात थाना के पीछे दतिया तथा लखन कुशवाहा पुत्र रघुवीर कुशवाहा (22), निवासी बर्की सराय मोहल्ला, भांडेर के रूप में हुई है। बताया गया है कि दोनों व्यक्ति खेत से काम कर वापस लौट रहे थे, तभी मोटल होटल के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को दतिया जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उनका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है。
0
0
Report

महासमुंद में अवैध खैर लकड़ी परिवहन का बड़ा मामला; 81 लाख नकद जप्त

Mahasamund, Chhattisgarh:लोकेशन -महासमुंद ब्रेकिंग न्यूज़ खैर लकड़ी के अवैध परिवहन और फर्जी एनओसी मामले में महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई। पिथौरा थाना क्षेत्र के आरोपी मनीष अग्रवाल के मुड़पार सरसीवाँ स्थित मकान में पुलिस ने दी दबिश। तलाशी के दौरान पुलिस ने 81 लाख रुपये नकद बरामद कर किया जप्त। एक थैले में 500 रुपये के 16,200 नोटों की 162 गड्डियां मिलीं। खैर लकड़ी के अवैध परिवहन में फर्जी एनटीपीएस और एनओसी के उपयोग का मामला दर्ज। प्रकरण में 23,350 किलोग्राम खैर लकड़ी के अवैध परिवहन की जांच जारी। थाना पिथौरा में विभिन्न धाराओं के तहत अपराध क्रमांक 172/2026 पंजीबद्ध। जप्त 81 लाख रुपये को अपराध से अर्जित संपत्ति मानते हुए कार्रवाई शुरू। बीएनएसएस की धारा 107 के तहत रकम की कुर्की के लिए न्यायालय में आवेदन किया जाएगा। महासमुंद पुलिस मामले की विस्तृत विवेचना में जुटी।
0
0
Report
Advertisement

रीवा में स्वास्थ्य व्यवस्था के मुद्दे पर कांग्रेस-बजेपी टकराव, इस्तीफे की मांग तेज

Rewa, Madhya Pradesh:रीवा में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी टकराव बढ़ रहा है। कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत सहित अन्य घटनाओं को लेकर कांग्रेस उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला के इस्तीफे की मांग कर रही है। बीते दिन युवा कांग्रेस के नेताओं ने राजेंद्र शुक्ला के निवास का घेराव किया, दीवार पर कालिख पोती और गेट फांदकर अंदर प्रवेश करने का प्रयास किया। इसके विरोध में सोमवार को भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद पार्क से पैदल मार्च निकाला और आईजी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान सांसद जनार्दन मिश्रा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि अगर बहादुरी है तो सामने आकर कहें कि उन्हें राजेंद्र शुक्ला पर हमला करना है, किसी की आड़ में आने की जरूरत नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि धोखे से किसी नेता के घर पहुंचकर गुंडागर्दी की गई तो उसका जवाब मिलेगा। सांसद ने विवादित बयान देते हुए कहा कि जब गीदड़ की मौत आती है तो वह शहर की तरफ भागता है और इन लोगों की भी मौत आई थी, इसलिए ये राजेंद्र शुक्ला के घर की तरफ भागे थे। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को ठिकाने लगाया जाएगा और दोबारा ऐसी घटना हुई तो चार गुना जवाब मिलेगा। जनार्दन मिश्रा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं के इशारे पर कुछ लोग उपमुख्यमंत्री के निवास में घुसे और हमला करने का प्रयास किया। उन्होंने इसे राजनीतिक विरोध नहीं बल्कि गुंडागर्दी और व्यक्तिगत दुश्मनी बताया और कहा कि राजेंद्र शुक्ला के प्रभाव और उनके कामों से विचलित लोग राजनीतिक मुकाबले में हारने के बाद उन्हें व्यक्तिगत दुश्मन बना चुके हैं। मामले में आईजी ने जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है, जबकि कल्पना मिश्रा की मौत के मामले में मजिस्ट्रियल जांच भी जारी है。
0
0
Report

योगी ने अयोध्या से आगनबाड़ी कर्मियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया

Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग: चंदौली. यूपी के आगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या से लाइव प्रसारण के द्वारा नियुक्ति पत्र वितरित किया. भाजपा विधायक कैलाश खरवार ने आगनबाड़ी व सहायक 37 महिलाओं को नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरित किए. भाजपा जिलाध्यक्ष काशी नाथ सिंह ने बच्चों को अन्नप्राशन कराया. पहले से अपेक्षित कर्मचारियों की वेतन वृद्धि हुई. आगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने सरकार को धन्यवाद कहा. सरकारी योजनाओं से बच्चों का लाभ होगा, कार्यकत्री. चकिया तहसील सभागार में वितरण किया गया नियुक्ति प्रमाण पत्र. बाइट – कैलाश खरवार विधायक चकिया. बाइट – आगनबाड़ी महिला 1,2,
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top