241001
बिलग्राम में लापता हुईं दो बालिकाएं को पुलिस ने सकुशल परिजनों को सौंपी
Hardoi, Uttar Pradesh:बिलग्राम क्षेत्र में 4 वर्षीय और 10 वर्षीय बालिकाएं घर के बाहर खेलते समय लापता हो गईं। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने ऑपरेशन स्माइल के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों बालिकाओं को खोज निकाला और उन्हें सकुशल परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
समस्तीपुर NH-28 पर ट्रक दुर्घटना, बिस्किट कार्टनों की लूट मची; चालक फरार
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के उच्च विद्यालय रुपौली के निकट एनएच-28 पर बुधवार सुबह एक अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। हादसे के बाद ट्रक का चालक वाहन से उतरकर पूरब दिशा में सातनपुर की ओर भागने लगा। चालक को इस तरह भागते देख घटनास्थल के सामने स्थित उच्च विद्यालय के मैदान में मॉर्निंग वॉक करने पहुंचे लोगों को ट्रक में शराब होने का संदेह हुआ। इसके बाद कुछ लोग ट्रक के पास पहुंचे और उसकी तलाशी लेने लगे। लोगों ने ट्रक का केबिन और पीछे लदे कार्टन को खोलकर देखा तो उसमें बड़ी मात्रा में बिस्किट के पैकेट मिले। कार्टन पर ‘धूम’ कंपनी का नाम लिखा हुआ था। ट्रक पूरी तरह बिस्किट के कार्टन से भरा बताया गया। इसके बाद मौके पर मौजूद कुछ लोग कार्टन उठाकर ले जाने लगे। देखते ही देखते घटनास्थल पर बिस्किट ले जाने वालों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मुसरीघरारी पुलिस मौके पर पहुंची। थाना में कार्यरत एएसआई गीता कुमारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं। पुलिस के पहुंचने के बाद भी कुछ लोग ट्रक से बिस्किट के कार्टन निकालकर ले जाते नजर आए। इस दौरान घटनास्थल पर मौजूद राहगीरों ने वीडियो बना सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना के बाद चालक के मौके से फरार हो जाने के कारण तत्काल यह स्पष्ट नहीं हो सका कि ट्रक बिस्किट कहां से लोड कर निकला था और इसे कहां पहुंचाया जाना था। पुलिस अब ट्रक के नंबर और अन्य दस्तावेजों के आधार पर इसकी जानकारी जुटाने में लगी है। चालक की तलाश भी की जा रही है। मुसरीघरारी थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने और उसमें लदे बिस्किट के कार्टन के लूटे जाने की घटना सही है। उन्होंने बताया कि ट्रक पर कितने कार्टन बिस्किट लदे थे और उसमें से कितने कार्टन लोगों द्वारा ले जाए गए, इसकी अभी गिनती नहीं की गई है। गिनती के बाद ही लूटे गए और ट्रक में बचे सामान की सही संख्या स्पष्ट हो सकेगी। घटना के बाद पुलिस की मौजूदगी में भी सामान ले जाने की बात को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा बनी हुई है। अब पुलिस की जांच में यह स्पष्ट होगा कि दुर्घटना के बाद ट्रक से कितनी मात्रा में बिस्किट गायब हुए और चालक के भागने की वास्तविक वजह क्या थी।0
0
Report
गोबरहिया में प्रार्थना सभा के विरोध का एलान, यूपी-बिहार बॉर्डर पर हिंदू संगठनों ने बनाई रणनीति
Bijai Chhapra, Uttar Pradesh:यूपी-बिहार सीमा क्षेत्र के मधुबनी विकासखंड के धनहा में बुधवार को हिंदू संगठनों के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें बिहार के मधुबनी, भितहा सहित आसपास के कई प्रखंडों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और युवा शामिल हुए। बैठक में गोबरहिया में गुरुवार को प्रस्तावित प्रार्थना सभा के विरोध की रणनीति तैयार की गई। मुख्य अतिथि विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री राजन जायसवाल ने कहा कि संगठन गोबरहिया में नशामुक्ति केंद्र की आड़ में प्रार्थना सभा, दवा-इलाज और झाड़-फूंक के माध्यम से कथित धर्मांतरण के प्रयास का विरोध करेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर हिंदुओं के धर्मांतरण की गतिविधि को सफल नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने यूपी-बिहार सीमा क्षेत्र के युवाओं से गांव-गांव विश्व हिंदू महासंघ की इकाइयां गठित करने का आह्वान किया। जायसवाल ने दावा किया कि बुधवार सुबह कुशीनगर के जिलाधिकारी से भी प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर सीमा क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों पर बातचीत की। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी ने कुशीनगर के रास्ते किसी को प्रार्थना सभा में जाने की अनुमति नहीं दिए जाने की बात कही है। बैठक में छात्र नेता धवन जायसवाल, आयोजक-संयोजक मुन्ना शाह, संचालनकर्ता परितोष कुमार राय, श्री फलाहारी बाबा, राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रांतीय मंत्री रणजीत सिंह, विजय सोनी, संत राम गुप्ता, मनीष सिंह, धनंजय कुमार, गोलू पटेल, विपिन पटेल, पडरौना नगर प्रभारी राजेंद्र चौरसिया, सचिन जायसवाल, सिंहासन चौहान और आशीष वर्मा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान गुरुवार को प्रस्तावित प्रार्थना सभा के विरोध में संगठनात्मक स्तर पर रणनीति तैयार की गई। इस दौरान यूपी-बिहार सीमा क्षेत्र से आए सैकड़ों युवाओं ने बैठक में भाग लिया।0
0
Report
तीन वर्षीय बालक का अपहरण, आरा में चार घंटे में बरामद; सात हिरासत
Munger, Bihar:तीन वर्षीय बालक का दिनदहाड़े हुआ अपहरण ,चार घंटे मे आरा जिला में हुआ बरामद। सात लोगो को पुलिस ने लिया हिरासत में। अपहरणकर्ता ने तीन लाख रूपये में बच्चे की बेच दी। मुंगेर जिले में एक सनसनी मामला सामने आया है जंहा अपहरणकर्ताओं ने बुधवार की दोपहर तीन वर्षीय बालक का अपहरण कर लिया , जिसके बाद बच्चे को एक्सयूवी वाहन में बैठाकर अन्य राज्यों में बेचने के लिए जा रहा था। वही मुंगेर पुलिस की तत्परता से आरा पुलिस के सहयोग से बच्चे को बरामद कर लिया। वंही आरा पुलिस ने बच्चे के तीन महिला और दो पुरुष को हिरासत में लेकर पूछ -ताछ कर रही है। वही मुंगेर पुलिस ने इस मामले मुंगेर पिता -पुत्री को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। दरअसल मामला है की कोतवाली थाना क्षेत्र के लालदरवाजा मोहल्ले में बुधवार की दोपहर करीब दो बजे विनोद यादव का तीन वर्षीय पुत्र अभिराज घर के बाहर सड़क पर खेल रहा था ,उसी दरम्यान कुछ देर बाद उसका बच्चा गायब हो गया। वही जब माँ ने अपने बच्चे की खोजबीन शुरू कर दी तो उसे आस -पास नहीं मिला तो उसने अपने पति विनोद को फोन किया। वंही बेटे के गुम होने की खबर सुनकर विनोद घर पहुंचा और आस -पास घरो में अपने बेटे की खोजबीन की लेकिन जब अभिराज का कुछ पता नहीं चला तो आस -पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला ,जंहा घर से सौ मीटर दुरी पर एक घर में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो मामला सामने आया ,जंहा सीसीटीवी फुटेज में पड़ोस की रहने वाली एक 13 साल की बच्ची चॉकलेट खिलाने के बहाने बच्चे को बुला रही है वही लड़की को देख बच्चा उसके पीछे दौर रहा है। लालदरवाजा मुख्य सड़क पर पहुंचते ही एक व्यक्ति सड़क के उस पार एक उजले रंग की वाहन को आने का इशारा कर रहा है। सड़क पर बच्चे की आते ही बच्चा गायब हो जाता है। वही अपने बच्चे की अपहरण की घटना को देख पिता ने इसकी सुचना कोतवाली थाना को दी जिसके बाद कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी और जिला आसूचना की टीम पीड़ित परिवार के पास पहुंची ,जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जाँच शुरू कर दी। फुटेज के आधार पर पुलिस ने पिता -पुत्री को हिरासत में लेकर पूछ शुरू की तो मामला सामने आया की बच्चे की खरीद -विक्री की गयी ,जिसमे हिरासत में लिए गए लालदरवाजा निवासी नीरज कुमार और उसकी 13 वर्षीय बच्ची का हाथ है। नीरज ने पुलिस को बताया की बच्चे को तीन लाख में बेच दिया है जिसके बाद पुलिस ने नीरज के पास करीब डेढ़ लाख रूपये की बरामदगी की। वंही मामला गंभीर होने के बाद मुंगेर एसपी की तत्परता से आरा पुलिस के सहयोग से जिस वाहन से बच्चे को ले जाया रहा था उसे बरामद कर लिया जिसमे पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया साथ वाहन में बैठे तीन महिला दो पुरष को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है / इधर बच्चे की बरामदगी के बाद परिजन खुश नजर आये। बच्चे के पिता ने कहा की मुंगेर पुलिस को धन्यवाद करते हुए कहा की उन्होंने जानकारी दी की बच्चे को आरा जिला से बरामद कर लिया है। वही जिस वाहन से बच्चे का अपहरण किया गया है वह वाहन हरियाणा का बताया जा रहा है । वही एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया की बच्चे को बरामद कर लिया है और इस मामले में सात लोगो को हिरासत में लिया गया है जिसकी पूछ ताछ चल रही है जिसमे तीन महिला और एक नाबालिक लड़की भी शामिल है। उन्होंने कहा की बच्चे को कंहा बेचने की तैयारी थी इसका पता किया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
यूट्यूब स्टोरी के लिए वायरल हिंदी कहानी विचार
Morena, Madhya Pradesh:0
0
Report
अमरपाटन वार्ड-05 में अनिश्चितकालीन हड़ताल, मांगों पर ठोस कार्रवाई की मांग
Maihar, Madhya Pradesh:मैहर जिले के अमरपाटन नगर परिषद अंतर्गत वार्ड क्रमांक 05 में विभिन्न मांगों को लेकर रहवासियों ने अब अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। नगर परिषद का घेराव और ज्ञापन सौंपे जाने के बावजूद मांगों पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज समाज के लोगों ने हड़ताल का निर्णय लिया है। रहवासियों की प्रमुख मांगों में वार्ड 05 में निर्माणाधीन मर्चुरी को सिविल अस्पताल परिसर में शिफ्ट करना, जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए नाली निर्माण कराना तथा डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का सौंदर्यीकरण शामिल है। बताया जा रहा है कि इन मांगों को लेकर पूर्व में नगर परिषद को ज्ञापन सौंपकर निर्धारित समय में कार्रवाई की मांग की गई थी। समय सीमा पूरी होने के बाद भी जब समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो रहवासियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल को करीब 30 घंटे से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक किसी जिम्मेदार अधिकारी द्वारा मौके पर पहुंचकर आंदोलनकारियों की सुध नहीं लिए जाने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। रहवासियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक उनका अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी रहेगा। अब देखना होगा कि नगर परिषद और प्रशासन इस मामले में कब तक पहल करता है।0
0
Report
Dalit-Adivasi और OBC के लिए सरकारी आरक्षण बचाओ, निजी क्षेत्र में मांग तेज
Noida, Uttar Pradesh:खासकर दलित आदिवासी अन्य पिछड़े वर्ग का सरकारी नौकरियों में आरक्षण न के बराबर रह गया है जिसे भी RSS के लोग निस प्रभावी बनाने लगे हुए हैं, प्राइवेट सेक्टर में भी दलित आदिवासी और अन्य पिछड़े वर्गों को आरक्षण मिलना चाहिए - बहन मायावती जी0
0
Report
Advertisement
दार्जीलिंग में हर घर तिरंगा रैली और ड्रॉइंग एक्सिबिशन शानदार जोश के साथ
Darjeeling, West Bengal:*Darjeeling Administration Organized Rally In Mall In Schedule Of Har Ghar Tiranga -DM, GTA Principal Secretary Along With Students - Said In Highest Altitude We Are Celebrating It With Great Energy* *Drawing Competition Also Organized And All Drawing Is Placed For Exhibition* In the highest altitude Of Bengal that is Darjeeling the Har Ghar Tiranga is going with great energy. Mostly Daily some program is going on in different part of the hills. And today Darjeeling Administation had organised the Rally which was done in Mall ( Chowrastha ) surrounded. GTA Principal Secretary, DM Along with student and other officer had taken part. Not only that but the Drawing competition which was organized by Youth Department (GTA) in which different School Student and taken part in it. And today all the Drawing was placed in Mall for the exhibition. And the result will be announce on 14th August in Mall and the bat drawing will get the Trophy. During the Rally the energy of Student had seen very much and the slogan of Nation was echo surround the Mall. *Total File -6* *Visual -2* *DM -BT1* *Principal Secretary BT-1* *Student BT-2*0
0
Report
आगरा कैंट GRP ने 10 लाख के गुम कैमरे बैग 8 घंटे में बरामद किया
Agra, Uttar Pradesh:आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर GRP की मुस्तैदी और संवेदनशीलता की एक मिसाल सामने आई है। करीब 10 लाख रुपयों कीमत के कैमरे और महंगे गैजेट से भरा बैग गुम होने के बाद फरियादी की परेशानी बढ़ गई थी। लेकिन GRP ने शिकायत मिलते ही तेजी दिखाई और करीब 8 घंटे की लगातार मेहनत के बाद बैग बरामद कर फरियादी को वापस सौंप दिया। दरअसल, सुबह करीब 7 से 9 बजे के बीच संदीप कुमार अपनी टीम के साथ आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के सामने पहुंचे थे। टीम के पास महंगे कैमरों और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स से भरे कई बैग थे। गाड़ी में बैठते वक्त एक बैग वहीं छूट गया। जब बैग का पता चला तो उसमें करीब 10 लाख रुपये कीमत का कैमरा और अन्य कीमती गैजेट्स होने की वजह से टीम के होश उड़ गए। मामले की सूचना मिलते ही GRP के सीओ और इंस्पेक्टर ने तत्काल संज्ञान लिया। टीम ने मौके पर पहुंचकर आसपास के इलाके का निरीक्षण किया और रेलवे स्टेशन के CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। एक-एक CCTV फुटेज को बारीकी से देखा गया। बैग किस जगह छूटा, वहां कौन-कौन लोग मौजूद थे और बैग के बाद उसकी लोकेशन क्या रही—GRP ने हर एंगल पर जांच की। करीब 8 घंटे की लगातार मेहनत और पड़ताल के बाद GRP टीम ने आखिरकार कैमरा बैग तलाश लिया। बैग बरामद होने के बाद उसे सुरक्षित तरीके से उसके मालिक संदीप कुमार को वापस सौंप दिया गया। करीब 10 लाख रुपये के कीमती कैमरे और गैजेट्स वापस मिलने के बाद फरियादी ने GRP टीम का आभार जताया। वहीं, इस पूरे मामले में आगरा कैंट GRP की तत्परता और टीमवर्क की जमकर सराहना हो रही है। आमतौर पर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के सामान की सुरक्षा को लेकर सवाल उठते हैं, लेकिन आगरा कैंट GRP की इस कार्रवाई ने दिखाया कि शिकायत मिलते ही अगर पुलिस मुस्तैदी और तकनीक के साथ काम करे, तो लाखों रुपये का सामान भी वापस दिलाया जा सकता है।0
0
Report
गटारी अमावस्या: शहापुर बाजार में भारी भीड़, श्रावण से पहले मांसाहार का आख़िरी दिन
Thane, Maharashtra:आज गटारी अमावस्या! उद्यापासून श्रावण महिना सुरू होणार असल्याने शहापूर बाजारपेठेत आज खवय्यांनी गर्दी केली आहे. संध्याकाळपासूनच मच्छी, मटन आणि चिकन दुकानांसमोर खवय्यांची मोठी गर्दी दिसून आली. श्रावणात मांसाहार वर्ज्य असल्याने आजचा दिवस मांसाहाराचा शेवटचा दिवस आहे. त्यामुळे सकाळपासूनच सर्व दुकानांबाहेर लांबच लांब रांगा लागल्या होत्या. वाईन शॉप आणि बिअर शॉपींमध्येही गर्दी होती. गटारीच्या पार्श्वभूमीवर कुठलाही अनुचित प्रकार घडू नये म्हणून ठिकठिकाणी पोलीस बंदोबस्त तैनात करण्यात आला आहे. उद्यापासून पवित्र श्रावण महिना सुरू होणार आहे.0
0
Report
Advertisement
97 दिनों बाद रूस से पिथौरागढ़ के दो भाइयों की सुरक्षित वापसी
Pithoragarh, Uttarakhand:97 दिनों से रूस में फंसे थे पिथौरागढ़ निवासी आनंद सिंह कार्की और भूपेंद्र सिंह कार्की की वतन वापिसी सुरक्षित घर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने खुद whats app call पर की दोनों भाइयों से बात, जानी कुशलक्षेम रोजगार का झांसा देकर ट्रैवल एजेंसी के माध्यम से भेजा गया था रूस पारिवार ने मुख्यमंत्री धामी का जताया आभार 97 दिन की नौकरी मैं सिर्फ मिले 20 हजार, जबकि एजेंट नें 80000 रूपये महीने की नौकरी मैं रूस भेजा था मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हस्तक्षेप और राज्य सरकार के निरंतर प्रयासों से रूस में करीब 97 दिनों से फंसे पिथौरागढ़ निवासी दो भाई आनंद सिंह कार्की एवं श्री भूपेंद्र सिंह कार्की सुरक्षित अपने घर लौट आए हैं। दोनों भाइयों की सकुशल वापसी के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनसे दूरभाष पर वार्ता कर उनकी कुशलक्षेम जानी। मुख्यमंत्री ने दोनों युवकों और उनके परिजनों से बातचीत करते हुए पूरे घटनाक्रम की जानकारी भी ली। लंबे समय बाद दोनों बेटों के सुरक्षित घर लौटने पर परिवार ने राहत व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री के संवेदनशील हस्तक्षेप एवं त्वरित प्रयासों के लिए आभार जताया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों भाइयों को सितारगंज स्थित एक ट्रैवल एजेंसी के माध्यम से विदेश में बेहतर रोजगार दिलाने का भरोसा दिया गया था। परिवार का आरोप है कि रोजगार के नाम पर उनसे लगभग 6 लाख लिए गए, जिसके बाद दोनों भाइयों को रूस भेज दिया गया। दोनों भाई 5 मई 2026 को भारत से रवाना हुए और 6 मई को मॉस्को पहुंचे। परिजनों के अनुसार, रूस पहुंचने के बाद उन्हें उस कार्य में नहीं लगाया गया, जिसके लिए उन्हें विदेश भेज गया था। इसके बजाय उनसे उनकी इच्छा के विपरीत अन्य कार्य कराए गए और उसका पारिश्रमिक भी नहीं दिया गया। परिवार के मुताबिक, दोनों युवकों को स्वतंत्र रूप से आने-जाने की अनुमति भी नहीं थी और कार्य करने से मना करने पर उन्हें धमकाया जाता था। लंबे समय तक नियमित संपर्क न हो पाने के कारण परिजनों की चिंता बढ़ती गई। अंतिम संपर्क के दौरान युवाओं ने जिस परिसर में उन्हें रखा गया था, उसके आसपास ड्रोन अथवा मिसाइल हमले की जानकारी परिवार को दी थी, जिसके बाद उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता और गहरा गई। स्थानीय लोगों और स्थानीय समाजसेवीयों ने प्रकरण की जानकारी मुख्यमंत्री पुष्कर धामी तक पहुंचाई। मामला संज्ञान में आते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को दोनों युवकों की सुरक्षित और शीघ्र वापसी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य सरकार के अधिकारियों ने विदेश मंत्रालय एवं रूस स्थित भारतीय दूतावास के साथ लगातार संपर्क और समन्वय स्थापित कर दोनों भाइयों की सुरक्षित वापसी के प्रयास तेज किए। निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप दोनों भाइयों की सुरक्षित भारत वापसी सुनिश्चित हुई और करीब 97 दिनों के लंबे इंतजार के बाद वे सकुशल अपने घर पहुंच सके। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने कहा कि उत्तराखण्ड का कोई भी नागरिक दुनिया के किसी भी हिस्से में संकट में हो, राज्य सरकार उसकी सहायता के लिए हरसंभव प्रयास करेगी। प्रदेशवासियों की सुरक्षा, सम्मान और हितों की रक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में राज्य सरकार केंद्र सरकार, विदेश मंत्रालय एवं संबंधित भारतीय मिशनों के साथ समन्वय स्थापित कर हरसंभव सहायता सुनिश्चित करती है। दोनों युवकों की सुरक्षित वापसी के प्रयासों में यूकेडी के वरिष्ठ नेता श्री काशी सिंह ऐरी जी एवं समाजसेवी श्री रामदेव वर्मा जी ने भी परिवार के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा तथा सरकार एवं संबंधित अधिकारियों के स्तर पर समन्वय में सहयोग किया। दोनों भाइयों की सकुशल घर वापसी पर परिजनों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विदेश मंत्रालय, भारतीय दूतावास, राज्य सरकार के अधिकारियों एवं इस प्रयास में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।0
0
Report
झारखंड: JPSC-JSSC अनियमितताओं पर आजसू ने CBI जांच और आंदोलन के समर्थन की मांग की
Ranchi, Jharkhand:आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में आज एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में केंद्रीय महासचिव लंबोदर महतो, देवशरण भगत और संजय मेहता मौजूद रहे। इस दौरान नेताओं ने JPSC-JSSC में कथित अनियमितताओं, छात्रों के आंदोलन और विधानसभा घेराव के दौरान हुए लाठीचार्ज को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा। देवशरण भगत ने कहा कि JPSC और JSSC में कथित अनियमितताओं को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन लगातार 19वें दिन जारी है। 10 अगस्त को अभ्यर्थियों ने लोकतांत्रिक तरीके से विधानसभा घेराव का आह्वान किया था, लेकिन आंदोलन के दौरान जिस तरह लाठीचार्ज किया गया, आंसू गैस के गोले छोड़े गए और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया, वह पूरी तरह अलोकतांत्रिक है. उन्होंने कहा कि विधानसभा के आसपास जिस तरह कंटीली बैरिकेडिंग की गई थी, उससे ऐसा लग रहा था जैसे किसी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था की गई हो. देवशरण भगत ने आरोप लगाया कि अंधेरा होने के बाद भी छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया. उन्होंने कहा कि कई छात्रों को गंभीर चोटें आई हैं, किसी का हाथ टूटा है तो किसी के सिर में चोट लगी है. उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो भी आंदोलन स्थल पर पहुंचे और छात्रों से मुलाकात की. छात्रों के अंदर अपने भविष्य और झारखंड के युवाओं के लिए लड़ने का दृढ़ संकल्प है. आजसू पार्टी छात्रों के इस आंदोलन के साथ खड़ी है. लंबोदर महतो ने कहा कि 14वीं JPSC PT के रिजल्ट के प्रकाशन के बाद से लगातार JPSC और JSSC में कथित अनियमितताओं की परतें खुलती जा रही हैं. सरकार और आयोग की ओर से आयोजित विभिन्न परीक्षाओं में अनियमितताओं और कथित लेनदेन के आरोप सामने आ रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि अब JPSC के अध्यक्ष के साथ-साथ सदस्यों और अन्य पदाधिकारियों पर भी करोड़ों रुपये के कथित लेनदेन के आरोप सामने आ रहे हैं. 11वीं से 13वीं JPSC परीक्षा में भी कथित गड़बड़ियों और लेनदेन की बातें सामने आई हैं. लंबोदर महतो ने कहा कि आजसू पार्टी लगातार पूरे मामले की CBI जांच की मांग कर रही है. उनका कहना है कि कथित अनियमितताओं का नेटवर्क केवल झारखंड तक सीमित नहीं है, इसलिए निष्पक्ष जांच के लिए CBI जांच जरूरी है. उन्होंने कहा कि सरकार को अपने कार्यकाल में JPSC और JSSC द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं में सामने आए आरोपों की निष्पक्ष जांच करानी चाहिए. उन्होंने आयोग के अध्यक्ष, सचिव, पदाधिकारी और कर्मचारियों समेत जिन लोगों पर आरोप हैं, उनकी भूमिका की जांच और दोषी पाए जाने पर गिरफ्तारी की मांग की. लंबोदर महतो ने यह भी कहा कि पूरे मामले में करोड़ों नहीं, बल्कि अरबों रुपये के कथित लेनदेन की आशंका सामने आ रही है. उन्होंने ED से भी पूरे मामले की जांच करने की मांग की. संजय मेहता ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से सरकार की कार्रवाई को लेकर बयान सामने आया है, लेकिन सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि JPSC और JSSC में कथित अनियमितताओं की जांच अब तक पूरी क्यों नहीं हुई. उन्होंने कहा कि सरकार का कहना है कि JSSC-CGL में नियुक्तियां हो चुकी हैं और नियुक्त कर्मचारियों को सीधे हटाया नहीं जा सकता. लेकिन सरकार के पास जांच के बाद दोष पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई करने का रास्ता मौजूद है. संजय मेहता ने कहा कि इस पूरे मामले में निष्पक्ष जांच तभी संभव है, जब जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी से कराई जाए. उन्होंने JPSC और JSSC से जुड़ी विभिन्न परीक्षाओं में कथित लेनदेन के आरोपों का जिक्र करते हुए कहा कि पूरे प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए CBI जांच जरूरी है. उन्होंने सरकार से यह भी पूछा कि JPSC और JSSC में सुधार का उसका मॉडल क्या है. केवल अध्यक्ष और सदस्यों के इस्तीफे को सुधार नहीं माना जा सकता. आयोग में जवाबदेही तय करनी होगी और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करनी होगी. संजय मेहता ने आरोप लगाया कि आंदोलन को दबाने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि देर रात अधिकारियों का आंदोलन स्थल पर पहुंचना और रांची में पुलिस की तैनाती इस बात की आशंका पैदा करती है कि सरकार 15 अगस्त से पहले छात्रों पर कार्रवाई कर सकती है. उन्होंने सरकार से अपील की कि छात्रों के आंदोलन को जोर-जबरदस्ती से खत्म करने की कोशिश न की जाए. साथ ही विधानसभा घेराव के दौरान हुए लाठीचार्ज और कथित पुलिस बर्बरता की निंदा करते हुए कहा कि आजसू पार्टी छात्रों और अभ्यर्थियों के आंदोलन के साथ मजबूती से खड़ी है. आजसू नेताओं ने स्पष्ट किया कि JSSC-CGL समेत जिन परीक्षाओं में अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं, उनकी निष्पक्ष जांच, जरूरत पड़ने पर परीक्षा रद्द करने और पूरे मामले की CBI जांच की मांग को लेकर पार्टी छात्रों के आंदोलन का समर्थन जारी रखेगी.0
0
Report
मराठा आरक्षण पर फडणवीस की भूमिका: क्या बदलेगा निर्णय?
Pandharpur, Maharashtra:मराठा समाजाने आरक्षणासाठी यापूर्वी बऱ्याच मुख्यमंत्र्यांचेसमोर आंदोलन केली. मात्र मराठा समाजाला आरक्षणाचा न्याय देण्याची भूमिका मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यांनी घेतल्याची आठवण मनोज जरांगे यांना ग्रामविकास मंत्री जयकुमार गोरे यांनी करून दिली आहे. कुणबी दाखल्यावर अनेक मराठा बांधव जिल्हा परिषद सदस्य पंचायत समिती सदस्य नगरसेवक झाले आहेत. या पाठीमागे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आणि भारतीय जनता पार्टीचे योगदान आहे. मराठा समाजाला आरक्षणासाठी अनेक वेळा आंदोलन अनेक मुख्यमंत्र्यांसोबत केला आहे मात्र आरक्षणाचा न्याय देण्याची भूमिका ही मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यांनी इकडे अशी आठवण ग्रामविकास मंत्री जयकुमार गोरे यांनी करून दिली आहे. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यांनी सारथी असेल, अण्णासाहेब पाटील आर्थिक विकास महामंडळ असेल मराठा समाजाच्या विद्यार्थ्यांसाठी वसतिगृह असतील असे अनेक निर्णय घेतलेले आहेत.0
0
Report
Advertisement
पंचकूला में हर घर तिरंगा अभियान: तिरंगा यात्रा और घरों पर झंडा लगाने की अपील
Panchkula, Haryana:'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत जिला वासियों से घरो पर तिरंगा लगाने की अपील भाजपा पंचकूला जिला संगठन द्वारा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता की अगुवाई में पंचकूला के गीता चौक से विधानसभा स्तरीय तिरंगा यात्रा निकाली गयी। तिरंगा यात्रा के दौरान भाजपा के सैकड़ो पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और नगरवासी हाथों में तिरंगा लिए,देशभक्ति गीतों पर झूमते, गाते, आज़ादी के पर्व को उल्लास के साथ मनाते नज़र आये। इस मौके पर तिरंगा यात्रा के संयोजक ज्ञान चंद गुप्ता, चंडीगढ़ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन, चेयरपर्सन बंतो कटारिया, चेयरमैन ओम प्रकाश देवीनगर, महापौर श्याम लाल बंसल, तिरंगा यात्रा के सह संयोजक जिला महामंत्री जय कौशिक, पूर्व जिला अध्यक्ष विशाल सेठ, दीपक शर्मा, अजय शर्मा, पूर्व महापौर कुलभूषण गोयल, जिला उपाध्यक्ष सुरेश वर्मा, युवराज कौशिक, जिला महामंत्री भवनजीत सिंह, जिला मीडिया प्रभारी के. चन्दन, जिला सचिव संगीता बैंसला, मंडल अध्यक्ष प्रमोद वत्स, बलबीर सिसोदिया, धर्मेंद्र संधू, यशपाल सिंह सहित अन्य तमाम नेता शामिल हुए । इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने कहा कि हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हर भारतीय की पहचान है। उन्होंने बताया कि तिरंगा के सम्मान में ज़िले के दोनों विधानसभाओ एवं सभी नौ मंडलो में भी तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने कहा, आज़ादी के पर्व को उल्लासपूर्ण बनाने के लिए 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत पार्टी के सभी कार्यकर्ता अपने अपने घरो पर तिरंगा ध्वज लगाने का काम करेंगे। अजय मित्तल ने जिला वासियों से भी अपने अपने घरो पर आदर और सम्मान के साथ तिरंगा ध्वज लगाने की अपील की। विधानसभा स्तरीय तिरंगा यात्रा के संयोजक पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि आज़ादी के पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाना प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि लाखो शहीदों की कुर्बानी एवं त्याग के बाद हमें ये आज़ादी मिली है, जिसका सम्मान प्रत्येक भारतीय को अपने घरों पर तिरंगा लगा कर करना चाहिए। ज्ञानचंद गुप्ता ने राष्ट्रीय ध्वज को पूरे सम्मान के साथ घरो पर लगाने की अपील करते हुए कहा कि हम सभी ने विशेष ध्यान रखना चाहिए की किसी भी हाल में तिरंगे का अपमान ना हो। तिरंगा यात्रा का समापन सेक्टर 2 के शहीद संदीप सांखला चौक स्थित शहीद स्मारक पर माल्यार्पण एवं जयघोष के साथ हुआ।0
0
Report
सीकर के मंत्री संजय शर्मा ने कलेक्टर को कागज फेंककर सेवाशिविरों पर विवाद किया
Jaipur, Rajasthan:23 दिसम्बर-2025 का है वाकया राजस्थान के वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने तत्कालीन जिला कलेक्टर सहित अन्य अफसरों को बुरी तरह लताड़ दिया और तैश में आकर कागज फेंककर चले गए। साथ ही कलेक्टर को हिदायत भी दे गए कि आप चोरों को बचाओ मत। असल में सीकर के प्रभारी मंत्री संजय शर्मा नगर परिषद में लगाए जा रहे शहरी सेवा शिविर में निजी गाड़ी में बिना किसी सरकारी ताम-झाम के पहुंचे थे۔ आखिर में झल्लाए मंत्रीजी यह कहते हुए उठकर चले गए कि इन चोरों को प्रोटेक्शन देने की जरूरत नहीं है। कलेक्टर साहब, आपकी मर्जी हो, उस तरह से सीकर जिले और यहां के सेवा शिविरों को चलाइए। मैं जा रहा हूं। अब तो सीधे सीएम और सीएस से ही बात होगी। उन्होंने कहा था प्रभार वाले जिले में पहले नीमकाथाना व अब जिला मुख्यालय पर भी शिविरों की स्थिति खराब है। किसी काम को लेकर मंत्री फरियादी व परिषद के अधिकारी से बात कर रहे थे, तभी कलेक्टर ने कुछ कह दिया तो मंत्री आग बबूला हो गए और कलेक्टर पर बिफर गए। बोले आपका ये तरीका सही नहीं है। आप बीच में क्यों बोल रहे हो। कलेक्टर साहब आप इस तरह चलाओगे कैंप को। इस पर तत्कालीन कलेक्टर ने कहा फिर आप करा लो काम, तो मंत्री तैश में आ गए, हाथ में लिए कागज को टेबल पर फेंक दिया और कहा कि आप चला लो अपने अपने हिसाब से अब मैं मुख्यमंत्री से ही बात कर लूंगा। जाने लगे तो महिला फरियादी ने मंत्री से कहा कि मेरे मकान के पास में बहुमंजिला मकान बन रहा है, उससे उनके घरों को नुकसान हो रहा है। कलेक्टर साहब से भी मिली लेकिन काम नहीं हुआ। इस पर मंत्री आग बबूला हो गए।0
0
Report
रामगंजमंडी में ट्रैक्टर डूबे के शव मिलने पर ग्रामीण मुआवजे की मांग
Kota, Rajasthan:रामगंजमंडी के कुंभकोट क्षेत्र की बंद पड़ी खदान में डूबे ट्रैक्टर को तलाशने के दौरान लापता हुए प्रकाश अहीर बोरिना का शव खदान के गहरे पानी से 40 घण्टे बाद बरामद कर लिया गया। शव बरामद होने के बाद ग्रामीणों ने प्रकाश अहीर का शव खदान के बाहर रखकर धरना शुरू कर दिया है। ग्रामीण मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। मौके पर प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीणों से समझाइश कर धरना समाप्त कराने के प्रयास में जुटे हुए हैं।0
0
Report
Advertisement
