icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सोलंग वैली में एक्यूरेसी प्री-वर्ल्ड कप 2026 का शुभारम्भ: 10 टीमें भिड़ेंगी

Kullu, Himachal Pradesh:सोलंग वैली में एक्यूरेसी प्री-वर्ल्ड कप 2026 का आगाज, 10 टीमें दिखाएंगी दमखम हिमाचल प्रदेश के मनाली की सोलंग वैली में चार दिवसीय एक्यूरेसी प्री-वर्ल्ड कप 2026 का विधिवत शुभारंभ हो गया है। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में दुनिया भर से करीब 100 पायलट्स ने एंट्री रजिस्टर करवाई, लेकिन स्क्रूटनी के बाद 40 प्रतिभागियों को ही प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। प्रतियोगिता में कुल 10 टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें भारतीय सेना की असम राइफल्स, इंडियन एयरफोर्स और आईटीबीपी की टीमें भी शामिल हैं। खास बात यह है कि महिला पायलट्स भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश सरकार के टाउन एंड कंट्री प्लानिंग मंत्री राजेश धर्माणी ने किया। इस दौरान मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ सहित प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। कल से प्रतियोगिता के असली मुकाबले शुरू होंगे, जहां प्रत्येक प्रतिभागी को 12 फ्लाइंग का मौका मिलेगा। करीब 8 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित सोलंग वैली में पायलट्स को निर्धारित ल.landिंग स्पॉट पर बुल्स आई हिट करने की चुनौती का सामना करना होगा। यानी निशाना जितना सटीक होगा, जीत की संभावना उतनी ही मजबूत होगी। कैसे सोलंग वैली में देश-विदेश के पायलट्स अपनी सटीक लैंडिंग का हुनर दिखाने पहुंचे हैं और क्या है इस प्रतियोगिता की खासियत, देखिए हमारी यह स्पेशल रिपोर्ट।
0
0
Report

फहीम नज़ीर पर हमले के विरोध में कश्मीरी युवाओं ने दिल्ली में प्रदर्शन

Chaka, फहीम नज़ीर पर हमले के विरोध में कश्मीरी युवाओं ने गुपकार रोड पर प्रदर्शन किया; हमलावरों और राहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग की। खुद को गैर-राजनीतिक बताने वाले कुछ दर्जन युवा शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास के पास गुप्कार रोड पर जमा हुए और नई दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कश्मीरी युवा फहीम नज़ीर पर कथित हमले के खिलाफ विरोध मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रीय राजधानी में INDIA ब्लॉक के विरोध प्रदर्शन के दौरान फहीम पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और FIR दर्ज करने की मांग की। उन्होंने कांग्रेस नेता और विपक्ष के नेता (LoP) राहुल गांधी के खिलाफ भी FIR दर्ज करने और इस घटना के लिए INDIA ब्लॉक और राहुल गांधी दोनों से माफी की मांग की। प्रदर्शनकारियों का तर्क था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करना कोई अपराध नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री किसी एक पार्टी के नहीं बल्कि पूरे देश के प्रधानमंत्री हैं, और उनका समर्थन करना या उनका प्रशंसक होना अपराध नहीं माना जा सकता। युवाओं ने मुख्यमंत्री आवास के पास नारेबाजी करते हुए मार्च किया और इस मामले में जवाबदेही और न्याय की अपनी मांग दोहराई। जम्मू-कश्मीर पुलिस जल्द ही मौके पर पहुंची और उन्हें मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ने से रोक दिया और वहां से हटा दिया। कश्मीर में इस तरह का यह पहला विरोध प्रदर्शन है, जहां कश्मीरी युवा सड़कों पर उतरे और उस राजनीतिक समूह का विरोध किया जिससे BJP को छोड़कर सभी राजनीतिक दल जुड़े हुए हैं। यह घटना गुरुवार, 8 अक्टूबर को दिल्ली के कनॉट प्लेस में हुई, जब INDIA ब्लॉक चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (SIR) और कथित "वोट चोरी" के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहा था। श्रीनगर के रहने वाले और खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थक बताने वाले फहीम नज़ीर शाह वहां एक पोस्टर लेकर पहुंचे, जिसमें उन्हें मोदी का प्रशंसक बताया गया था और विपक्ष के दावों को चुनौती दी गई थी। आरोप है कि INDIA ब्लॉक के कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया, धक्का दिया, घसीटा और उनके साथ मारपीट की। बाद में दिल्ली पुलिस ने उनकी शिकायत पर FIR दर्ज की।
0
0
Report
Advertisement

आगरा नेशनल हाईवे पर मिनी लोडर से आग, अफरा-तफरी मची

Agra, Uttar Pradesh:आगरा में नेशनल हाईवे पर मिनी लोडर बना आग का गोला। आईएसबीटी बस स्टैंड के सामने ऑटो पार्ट्स से भरे वाहन में लगी आग। मिनी लोडर में आग लगते ही मौके पर मची अफरा-तफरी। देखे-देखे आग ने लिया विकराल रूप, उठने लगीं ऊंची लपटें। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। वाहन में आग लगने के बाद राहगीरों की मौके पर जुटी भीड़। लोगों ने हिम्मत दिखाकर मिनी लोडर से ऑटो पार्ट्स निकालने शुरू किए। आग की लपटें देखकर हाईवे से गुजर रहे लोगों में हड़कंप। घटना के चलते नेशनल हाईवे पर कुछ देर तक जुटी रही लोगों की भीड़। थाना सिकंदरा क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे की घटना.
0
0
Report

मोतीगंज में घर में घुसकर मारपीट: 5 आरोपी गिरफ्तार

Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा जिले में मोतीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा भिठौरा अंधरी जोत गांव के रहने वाले राजकुमार वर्मा के घर पहुंचकर भाभी पिंकी वर्मा के घरवालों को मारपीट करना भारी पड़ गया। मोतीगंज पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही आज शुक्रवार शाम पांच आरोपियों रोहित वर्मा, विकास वर्मा, अमित वर्मा, प्रिंस तिवारी और खुशी लाल गोस्वामी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। इन पांचो आरोपियों ने कल पिंकी वर्मा से उनके ससुराल वालों के हुए विवाद के बाद मायके से पिंकी वर्मा के ससुराल पहुंचकर ससुराल वालों से लाठी डंडों से घर में घुसकर जमकर मारपीट की थी। लाठी डंडों से मारपीट करते हुए गाली-गलौज किया जिसमें से गंभीर रूप से राजकुमार वर्मा और उनके परिजनों को चोट आई है। घायलों का मोतीगंज थाने की पुलिस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काजी देवरा में मेडिकल परीक्षण करवा करके प्राथमिक उपचार भी कराया गया है। पीड़ित राजकुमार वर्मा ने बताया कि कल 8 अक्टूबर को हमारे घर वालों का हमारी भाभी पिंकी वर्मा से कुछ विवाद हो गया था। विवाद के बाद पिंकी ने अपने मायके पक्ष के लोगों को इसकी जानकारी दी। जानकारी के बाद राजेंद्र वर्मा, रोहित वर्मा, विकास वर्मा, प्रिंस तिवारी, अमित वर्मा और खुशी लाल गोस्वामी तीन मोटरसाइकिल से हमारे घर पहुंचे और हमारे घर में घुसकर लाठी डंडों से जमकर मारपीट किया है। सीओ सादर अभिषेक दावाच्या ने बताया कि कल पिंकी वर्मा के ससुराल और मायके पक्ष वालों के बीच मारपीट हुआ था पिंकी का पहले घर वालों से विवाद हुआ फिर उसने अपने घर वालों को सूचना दे दी थी। 24 घंटे के अंदर ही आज पांच आरोपियों रोहित, विकास, अमित,प्रिंस और खुशी लाल को गिरफ्तार किया है जबकि राजेंद्र वर्मा की भूमिका को लेकर जांच की जा रही है। जांच में जो भी निकाल कर आएगा इन आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी मोतीगंज पुलिस पूरे मामले में गंभीरता पूर्वक कड़ी कार्रवाई की है। किसी के यहां कोई विवाद है तो পুলিশ को सूचना दें कानून अपने हाथ में ना लें। दोनों पक्ष की तरफ से मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया गया है मोतीगंज पुलिस दोनों मुकदमों की गंभीरता पूर्वक जांच कर रही है。
0
0
Report
Advertisement

आदि कैलाश परिक्रमा रन-2026: हाई एल्टीट्यूड इलाकों में 1000 एथलीट भाग लेंगे

Dehradun, Uttarakhand:एंकर आदि कैलाश की ऊंची चोटियों और बर्फीले भूभाग के बीच देश-विदेश के एथलीट दौड़ते नजर आएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से विंटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा दिया जा रहा है। व्यास घाटी में 24 से 26 अक्टूबर तक ‘आदि कैलाश परिक्रमा रन-2026’ का आयोजन हो रहा है, जिसके लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 10 अक्टूबर तक है. समुद्र तल से 10 हजार से 14,600 फीट की ऊंचाई पर होने वाली ये हाई एल्टीट्यूड अल्ट्रा रन बेहद चुनौतीपूर्ण होगी। पर्यटन विभाग ने बेस कैंप गुंजी में बनाया है और दौड़ गुंजी, नाबी, कुटी और जोलिंगकोंग यानी आदि कैलाश बेस से होकर गुजरेगी। पहले दिन 24 अक्टूबर को 70 किमी अल्ट्रा रन और 42 किमी फुल मैराथन होगी, 25 अक्टूबर को 21, 10 और 5 किमी रन और 26 अक्टूबर को माउंटेन टेरेन बाइकिंग होगी। करीब 1000 एथलीट के शामिल होने की उम्मीद है। विभाग का मकसद आदि कैलाश की प्राकृतिक और आध्यात्मिक विरासत को दुनिया तक पहुंचाने के साथ सीमांत गांवों की आर्थिकी को मजबूत करना है. प्रदेशभर में पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बर्फबारी होने के कारण आदि कैलाश के सफेद चादर से ढ़क गए हैं। पर्यटन सचिव का कहना है प्रतिभागियों एक सुंदर प्राकृतिक वातावरण मिलेगा। इसके साथ प्रतिभागियों की रहने और मूलभूत सुविधा के साथ एमरजैंसी सर्विस का पूरा इंतजाम रखा गया है। प्रदेश में विंटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन प्रदेश के दुर्गम और सीमांत क्षेत्रों को पर्यटन की दृष्टि से उजागर कर रही है। सरकार का फोकस है कि ऐसे आयोजन कर क्षेत्र में बेहतर विकास के साथ युवाओं को रोजगार प्राप्त हो सके।
0
0
Report

जयपुर में गौ सेवा समर्थकों की हुंकार: अकाल राहत और चारे-पानी की मांग

Jaipur, Rajasthan:काशीराम चौधरी जयपुर फीड- टीवीयू 131, ओएफसी हैडर- - गौ अधिकार हुंकार रैली - पिंजरापोल गौशाला में हुई हुंकार सभा - संत-महंतों और गौशाला संचालकों ने उठाई मांग - राज्य सरकार ने दिया अकाल राहत पैकेज - 3 माह के लिए चारे-पानी की व्यवस्था की जाएगी - 9 माह के लिए पहले से मिल रहा है अनुदान एंकर गौशालाओं से जुड़े संत-महंतों ने शुक्रवार को जयपुर में हुंकार भरी। जयपुर के सांगानेर स्थित पिंजरापोल गौशाला में प्रदेशभर से गौशाला संचालकों और गौ भक्तों ने गौशालाओं में आ रही समस्याओं को उठाया। हुंकार सभा में प्रदेशभर से गौ सेवक, गौ भक्त और संत-महंत पहुंचे। गौशालाओं में आ रही समस्याओं को लेकर राजस्थान गौ सेवा समिति की ओर से यह हुंकार सभा की गई। सभा में संतों और गौशाला संचालकों ने कहा कि ऑडिट के नाम पर विभिन्न गौशालाओं पर 100 करोड़ रुपए की रिकवरी निकाली गई है। इससे गौशाला संचालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। हुंकार सभा के दौरान गौशालाओं को अनुदान का कैलेंडर निर्धारित करने, गौशालाओं की आवश्यकता के अनुसार भूमि आवंटित करने, गौशालाओं में पानी और चारे की आवश्यकता पूर्ति करने सहित आधा दर्जन मांगों को उठाया गया। हुंकार सभा में सीएम भजनलाल शर्मा के निर्देश पर राज्य सरकार के 2 मंत्री पहुंचे और संत-महंतों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार उनके साथ है। गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने बताया कि सीएम भजनलाल शर्मा ने पश्चिमी राजस्थान में अकाल जैसी स्थिति को देखते हुए विशेष राहत पैकेज देने की बात कही है। उद्योग राज्यमंत्री केके बिश्नोई ने भी हुंकार सभा में सम्बोधित किया। वन टू वन- जोराराम कुमावत, कैबिनेट मंत्री, गोपालन विभाग बाइट- केके बिश्नोई, उद्योग राज्यमंत्री बाइट- गोविन्द वल्लभ दास, उपाध्यक्ष, राजस्थान गोसेवा समिति
0
0
Report
Advertisement

नवादा में भूमिहीन परिवारों को तीन डिसमिल जमीन मिलने की उम्मीद पर महिलाएं आवेदन जमा

Nawada, Uttar Pradesh:अलग-अलग प्रखंडों से पहुंचीं महिलाएं, भूमिहीन परिवारों को जमीन मिलने की उम्मीद नवादा समाहरणालय में शुक्रवार को तीन डिसमिल जमीन के लिए आवेदन जमा करने वालों की भारी भीड़ देखने को मिली। जिले के अलग-अलग प्रखंडों से बड़ी संख्या में लोग, खासकर महिलाएं, अपना आवेदन जमा करने पहुंचीं। समाहरणालय परिसर में सुबह से ही लोगों की आवाजाही बनी रही। बताया जा रहा है कि जिन परिवारों के पास अपनी जमीन और मकान नहीं हैं, उन्हें तीन-तीन डिसमिल जमीन उपलब्ध कराने की घोषणा के बाद लोग आवेदन जमा करने पहुंच रहे हैं। इसी उम्मीद में बड़ी संख्या में महिलाएं भी समाहरणालय पहुंचीं और जमीन से संबंधित फॉर्म जमा किया। लोगों को उम्मीद है कि आवेदन जमा होने के बाद उन्हें सरकार की योजना का लाभ मिल सकेगा और अपने परिवार के लिए जमीन उपलब्ध हो पाएगी। अलग-अलग प्रखंडों से लोगों के पहुंचने के कारण समाहरणालय में काफी भीड़ देखने को मिली। हालांकि, आवेदन जमा करने वाले लोगों को जमीन कब तक उपलब्ध कराई जाएगी और इसके लिए आगे की प्रक्रिया क्या होगी, इस संबंध में संबंधित विभाग की आधिकारिक जानकारी मिलने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
0
0
Report

दरभंगा के गुदरी बाजार में चाचा-भतीजे विवाद में हत्या; आरोपी फरार

Darbhanga, Bihar:दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के गुदरी बाजार में आपसी विवाद में चाचा की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान भगवान बाबू सिंह के 20 वर्षीय पुत्र अंकित सिंह के रूप में हुई है। हत्या का आरोप उनके भतीजे अनुराग सिंह पर लगा है। बताया गया कि चाचा और भतीजे के बीच विवाद हुआ था। शुक्रवार की सुबह फिर विवाद हुआ, इस दौरान अनुराग सिंह ने अंकित सिंह पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन और स्थानीय लोग उन्हें इलाज के लिए डीएमसीएच लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। एसडीपीओ राजीव कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन किया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी हो रही है। जांच जारी है।
0
0
Report

बरनाला चैंपियनशिप कप 2026: 5 करोड़ में बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

Barnala, Bathinda, Punjab:बरनाला cricket चैंपियनशिप कप 2026 का आगाज, 5 करोड़ की लागत से बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर की एक बड़ी पहल... शेरे पंजाब क्रिकेट लीग चैंपियनशिप के बाद... सांसद मीत हेयर की पहल, बरनाला में क्रिकेट चैंपियंशिप का शानदार आगाज। 90 से अधिक टीमें लिया हिस्सा, विजेता टीम को मिलेंगे 3 लाख रुपये, दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को डेढ़ लाख रुपये, तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को एक लाख रुपये और चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को 51 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। विजेता टीम के संबंधित वार्ड या पंचायत को विकास कार्यों के लिए सरकारी 11 लाख रुपये की ग्रांट। बरनाला के हंडियाया में 5 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम। राज्य सरकार की ओर से खेलों के बजट में बढ़ोतरी कर इसे 147 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 1,800 करोड़ रुपये किया गया है। मीट हेयर ने कहा बरनाला चैंपियनशिप कप 2026 — खेलदा बरनाला के तहत आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है। खेल और फिल्म जगत की हस्तियों ने बढ़ाया उत्साह: हरमनदीप सिंह, पंजाबी गायक निंजा, कुलविंदर बिल्ला और बब्बल राय ने खेलकर बढ़ाया युवाओं का उत्साह, इस मौके पर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल के पिता लखविंदर सिंह गिल, भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनदीप सिंह, अंतरराष्ट्रीय शूटर अवनीत कौर सिद्धू और पंजाबी गायक कमलजीत सिंह अनमोल, कुलविंदर सिंह बिल्ला, निंजा और अभिनेता बब्बल राय सहित हस्तियाँ मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान मीत हेयर ने बरनाला में 5 करोड़ रुपये लागत से इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम बनाने की घोषणा भी की। विजेता टीम को 3 लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि और संबंधित वार्ड या पंचायत को 11 लाख रुपये की ग्रांट देने की घोषणा भी की गई है। खेल बजट और युवाओं को प्रोत्साहित करने पर जोर।
0
0
Report
Advertisement

डल्ला में भाई लाला जी की याद में बड़ा नगरकीर्तन और अखंड पाठ का आयोजन

Kapurthala, Punjab:ਬ੍ਰਹਮਗਿਆਨੀ ਭਾਈ ਲਾਲੂ ਜੀ ਦੀ ਯਾਦ’ਚ ਡੱਲਾ ਵਿਖੇ ਖਾਲਸਾਈ ਜਾਹੋ ਜਲਾਲ ਨਾਲ ਸਜਾਇਆ ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ ਸ਼ਰਧਾਲੂ ਸੰਗਤਾਂ ਨਾਮ ਵਾਹਿਗੁਰੂ ਵਾਹਿਗੁਰੂ ਜਪਦਿਆਂ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ‘ਚ ਕੀਤੀ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਐਂਕਰ:ਸਿੱਖਾਂ ਦੇ ਤੀਸਰੇ ਗੁਰੂ ਧੰਨ ਧੰਨ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਅਮਰਦਾਸ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਵੱਲੋਂ ਵਰੋਸਾਏ ਮੰਜੀਦਾਰ ਸਿੱਖ ਤੇ ਨਾਮਵਰ ਵੈਦ ਬ੍ਰਹਮ ਗਿਆਨੀ ਭਾਈ ਲਾਲੂ ਜੀ ਦੀ ਯਾਦ ‘ਚ ਸਲਾਨਾ ਜੋੜ ਮੇਲੇ ਮੌਕੇ ਇਤਿਹਾਸਕ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਅਸਥਾਨ ਨਗਰ ਡੱਲਾ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਅੱਜ ਸਵੇਰੇ ਪਰਸੋ ਰੋਜ ਤੋਂ ਆਰੰਭ ਕਰਵਾਏ ਸ੍ਰੀ ਅਖੰਡ ਪਾਠ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਭੋਗ ਪਾਏ ਗਏ। ਇਸਦੇ ਇਲਾਵਾ ਸੰਗਤਾਂ ਵੱਲੋਂ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸ੍ਰੀ ਬਾਉਲੀ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਪੰਜਵੀਂ ਪਾਤਸ਼ਾਹੀ ਅਤੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਮਾਤਾ ਦਮੋਦਰੀ ਜੀ ਛੇਵੀਂ ਪਾਤਸ਼ਾਹੀ ਵਿਖੇ ਵੀ ਸਵੇਰੇ ਸ੍ਰੀ ਅਖੰਡ ਪਾਠ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਭੋਗ ਪਾਏ ਗਏ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ’ਚ ਸੰਗਤਾਂ ਨੇ ਪਾਵਨ ਬਾਉਲੀ ਸਾਹਿਬ ’ਚ ਇਸ਼ਨਾਨ ਕਰਕੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ‘ਚ ਹਾਜਰੀ ਭਰੀ। ਇਸ ਉਪਰੰਤ ਦੁਪਹਿਰ ਵਿੱਚ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਇਲਾਕੇ ਦੀਆਂ ਧਾਰਮਿਕ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ ਵਿਸ਼ਾਲ ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ ਸਜਾਇਆ ਗਿਆ। ਧੰਨ ਧੰਨ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗ੍ਰੰਥ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੀ ਛਤਰ ਛਾਇਆ ‘ਚ ਸਜਾਏ ਗਏ ਮਹਾਨ ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਪੰਜ ਪਿਆਰੇ ਸਾਹਿਬਾਨ ਨੇ ਕੀਤੀ । ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਅਸਥਾਨ ਭਾਈ ਲਾਲੂ ਜੀ ਤੋਂ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗ੍ਰੰਥ ਸਾਹਿਬ ਦਾ ਪਾਵਨ ਸਰੂਪ ਫੁੱਲਾਂ ਨਾਲ ਸਜਾਈ ਬਹੁਤ ਸੁੰਦਰ ਪਾਲਕੀ ਸਾਹਿਬ ‘ਚ ਸੰਗਤਾਂ ਦੇ ਦਰਸ਼ਨਾਂ ਲਈ ਸ਼ਸ਼ਬਿਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਸੰਗਤਾਂ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ‘ਚ ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ ‘ਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਕੀਤੀ ਤੇ ਵਾਹਿਗੁਰੂ ਵਾਹਿਗੁਰੂ ਦਾ ਜਾਪ ਕਰਦੇ ਤੇ ਗੁਰਬਾਣੀ ਸ਼ਬਦ ਗਾਇਨ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਵੀ ਸ਼ਰਧਾ ਨਾਲ ਪਾਲਕੀ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਪਿੱਛੇ ਪਿੱਛੇ ਪੈਦਲ ਯਾਤਰਾ ਕੀਤੀ। ਗੱਤਕਾ ਪਾਰਟੀਆਂ ਨੇ ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ ਦੌਰਾਨ ਅੱਗੇ ਅੱਗੇ ਗੱਤਕੇ ਦੇ ਜੌਹਰ ਦਿਖਾਏ ਤੇ ਸੰਗਤਾਂ ਨੂੰ ਮਾਰਸ਼ਲ ਖੇਡ ਵੱਲ ਆਕਰਸ਼ਤ ਕੀਤਾ। ਇਸ ਸਮੇ ਡੱਲਾ ਨਿਵਾਸੀ ਸੰਗਤਾਂ ਵੱਲੋਂ ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ ਦਾ ਫੁੱਲਾਂ ਦੀ ਵਰਖਾ ਕਰਕੇ ਸਵਾਗਤ ਕੀਤਾ ਤੇ ਫਲ ਫਰੂਟ ਆਦਿ ਦੇ ਵੱਖ ਵੱਖ ਥਾਵਾਂ ਤੇ ਲੰਗਰ ਲਗਾਏ ਗਏ ।
0
0
Report

चित्तबीर चिड़ियाघर में वनजीव सप्ताह की जागरूकता मुहिम, पर्यावरण संरक्षण पर बल

Zirakpur, Punjab:ਜ਼ੀਰਕਪੁਰ ਛੱਤਬੀੜ ਚਿੜੀਆਘਰ ਵਿੱਚ ਵਣਜੀਵ ਹਫ਼ਤਾ-2026 ਦੇ ਛੇਵੇਂ ਦਿਨ ਜਨ-ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਅਤੇ ਜਨ-ਭਾਗੀਦਾਰੀ ਮੁਹਿੰਮ ਕਰਵਾਈ ਗਈ। ਐੱਮ.ਸੀ. ਜ਼ੂਲੋਜੀਕਲ ਪਾਰਕ, ਛੱਤਬੀੜ ਚਿੜੀਆਘਰ ਵਿੱਚ ਕਰਵਾਏ ਗਏ ਇਸ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਦੌਰਾਨ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਸੈਲਾਨੀਆਂ ਅਤੇ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਹਿੱਸਾ ਲਿਆ ਅਤੇ “ਅਸੀਂ ਜੰਗਲੀ ਜੀਵਾਂ ਅਤੇ ਵਾਤਾਵਰਣ ਦੀ ਸੰਭਾਲ ਕਰਾਂਗੇ” ਦਾ ਸੰਕਲਪ ਲਿਆ। ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਵਿੱਚ ਛੱਤਬੀੜ ਚਿੜੀਆਘਰ ਵਿਖੇ ਪੀ.ਐੱਫ.ਏ. (PFA) ਸੰਗਠਨ ਨਾਲ ਜੁੜੇ ਮਾਹਿਰਾਂ ਨੇ ਵੀ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਦੇਸ਼ ਦਿੱਤਾ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਵਣਜੀਵਾਂ ਦੀ ਸੰਭਾਲ ਸਿਰਫ਼ ਕੁਦਰਤ ਦੀ ਰੱਖਿਆ ਲਈ ਹੀ नहीं, ਸਗੋਂ ਵਾਤਾਵਰਣ ਦਾ ਸੰਤੁਲਨ ਬਣਾਈ ਰੱਖਣ ਅਤੇ ਆਉਣ ਵਾਲੀਆਂ ਪੀੜ੍ਹੀਆਂ ਦੇ ਸੁਰੱਖਿਅਤ ਭਵਿੱਖ ਲਈ ਵੀ ਬੇਹੱਦ ਜ਼ਰੂਰੀ ਹੈ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਸੱਪਾਂ, ਬਾਂਦਰਾਂ, ਬਿੱਲੀਆਂ ਅਤੇ ਖ਼ਰਗੋਸ਼ਾਂ ਵਰਗੇ ਜੀਵਾਂ ਨੂੰ ਘਰਾਂ ਵਿੱਚ ਪਾਲਣ ਨਾਲ ਜੁੜੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਪਹਿਲੂਆਂ ਬਾਰੇ ਵੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੱਤੀ ਗਈ। ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਸਮਝਾਇਆ ਗਿਆ ਕਿ ਜੰਗਲੀ ਜੀਵਾਂ ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਕਿਸੇ ਵੀ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਮਾਹਿਰਾਂ ਦੀ ਸਲਾਹ ਲੈਣੀ ਅਤੇ ਜੀਵਾਂ ਦੀ ਕੁਦਰਤੀ ਜੀਵਨ-ਸ਼ੈਲੀ ਦਾ ਸਤਿਕਾਰ ਕਰਨਾ ਜ਼ਰੂਰੀ ਹੈ。 ਵਣਜੀਵ ਹਫ਼ਤੇ ਦੇ ਇਸ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਵਿੱਚ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਭਾਗੀਦਾਰੀ, ਮਾਹਿਰਾਂ ਦੇ ਗਿਆਨ ਅਤੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਦੇ ਮਾਰਗਦਰਸ਼ਨ ਦਾ ਸੁਮੇਲ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲੀਆ। ਇਸ ਮੁਹਿੰਮ ਰਾਹੀਂ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਸੁਨੇਹਾ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਕਿ ਵਣਜੀਵਾਂ ਅਤੇ ਵਾਤਾਵਰਣ ਦੀ ਸੰਭਾਲ ਸਿਰਫ਼ ਸਰਕਾਰ ਜਾਂ ਵਿਭਾਗਾਂ ਦੀ ਨਹੀਂ, ਸਗੋਂ ਸਮਾਜ ਦੇ ਹਰੇਕ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਸਾਂਝੀ ਜਿੰਮੇਵਾਰੀ ਹੈ।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top