241123
पाली में पत्नी की जान लेने के आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Pali, Uttar Pradesh:पाली थाना पुलिस ने रहतौरा गांव में पत्नी की जान लेने के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने डंडे से पीटकर पत्नी की जान ले ली थी और फरार हो गया था। बच्चों की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की। आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पुंछ के आंगनवाड़ी वर्कर्स मानदेय बढ़ाने की मांग पर विरोध; 24 सितम्बर तक संभावित हड़ताल
Chikri Ban, पुंछ में आंगनवाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मासिक मानदेय 5 हजार रुपये से बढ़ाकर 20 हजार रुपये करने की मांग की है। पुंछ के कृष्णा चंदर पार्क में मंडी पुंछ की आंगनवाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स की ओर से एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और सरकार के सामने अपनी मांगें रखीं। प्रदर्शन कर रही आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे लंबे समय से पूरी जिम्मेदारी और मेहनत के साथ अपनी सेवाएं दे रही हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें मात्र 5 हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मौजूदा महंगाई के दौर में 5 हजार रुपये में घरेलू खर्च चलाना बेहद मुश्किल है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने सरकार से उनका मासिक मानदेय बढ़ाकर 20 हजार रुपये करने की मांग की। कार्यकर्ताओं के मुताबिक, वे बच्चों और महिलाओं से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियां जमीनी स्तर पर निभाती हैं और सरकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती हैं। प्रदर्शन के दौरान आंगनवाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स ने सरकार को चेतावनी दी कि अगर 24 सितंबर तक उनकी मांगों पर कोई सकारात्मक फैसला नहीं लिया गया, तो इसके बाद वे काम छोड़ हड़ताल करने के लिए मजबूर होंगी। उन्होंने सरकार और संबंधित विभाग से अपील की कि हड़ताल की स्थिति पैदा होने से पहले उनके साथ बातचीत की जाए और मानदेय बढ़ाने सहित उनकी अन्य मांगों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए।0
0
Report
भोपाल में बाइक सावर महिला के साथ युवकों की बदसलूकी; पुलिस कार्रवाई की मांग
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल *राजधानी भोपाल में दिल्ली जैसी घटना सामने आई है, जहां एक 23 वर्षीय महिला बाइकर का कार सवार मनचलों ने बीच सड़क पर रास्ता रोका, पीछा किया और बदसलूकी की।* पीड़िता आबिदा राने ने बताया कि 2 अगस्त को वह अपनी बाइक से जा रही थीं, तभी बलेनो कार सवार कुछ युवकों ने बिना कारण उनकी गाड़ी रोककर गालियां दीं। पीड़िता के मुताबिक, आरोपियों ने कई बार उनकी बाइक के आगे कार लगाकर रास्ता ब्लॉक किया और पुलिस की धमकी देने के बावजूद डराया-धमकाया। आबिदा ने अन्य महिला राइडर्स से अपील की है कि वे ऐसी घटनाओं से न डरें, पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं और सुरक्षा व सबूत के लिए कैमरे का इस्तेमाल जरूर करें। 121- आबिदा राने ( बाइकर )0
0
Report
गोटखिंडी की मस्जिद में गणपति की प्रतिष्ठापना से हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश
Sangli, Maharashtra:स्लग - मंदिरात नाही...मंडपात नाही...चक्क मशिदीत होतात गणराज विराजमान.. अँकर - मंदिरात नाही...मंडपात नाही...तर चक्क मशिदीत विराजमान झालाय गणराया ! सांगलीच्या वाळवा तालुक्यातलं गोटखिंडी इथे अनोख्या भक्तीची किनार पाहायला मिळते, त्यामुळे धर्माच्या भिंती ओलांडून,माणुसकीचा सेतू उभा करणाऱ्या गोटखिंडीतल्या मशिदीतील गणपती ऐक्याचा प्रतीक बनला आहे,पाहिल्या,गोटखिंडीत गावातील मशिदीतील गणेशोत्सवाचा स्पेशल रिपोर्ट... मशिदीत विराजमान झाला गणराया! हिंदू-मुस्लिम एकोप्याचा अनोखा गणेशोत्सव ४५ वर्षांपासून होतेय,मशिदीत गणपतीची प्रतिष्ठापना मुस्लिम बांधवांच्या पुढाकाराने गणरायाची प्रतिष्ठापणा गणरायाच्या आरतीत हिंदू-मुस्लिम बांधव एकत्र मुस्लिम बांधवांनी गणेश मूर्ती सुरक्षित आसरा दिला...0
0
Report
Advertisement
सांभरलेक से शाकंभरी माता की पदयात्रा शुरू, वार्षिक मेले की तैयारी तेज
Dudu, Rajasthan:सांभरलेक(जयपुर)- सांभारलेक से शाकंभरी माता की पदयात्रा रवाना, शाकंभरी माता का वार्षिक मेला 19 सितंबर को, मंदिर को रंग बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया गया, रात्रि में मंदिर परिसर में होगा विशाल जागरण, जयपुर, डीडवाना-कुचामन सहित अन्य जिलों से पदयात्राएं पहुंचेगी, श्रद्धालु मंदिर में पूजा अर्चना कर लेंगे आशीर्वाद, शनिवार को वार्षिक मेले में हजारों श्रद्धालु पहुंचेंगे जहां मंदिर में पूजा अर्चना कर माता रानी का आशीर्वाद लेंगे, रात्रि में भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित होगा, वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस जाप्ता भी तैनात रहेगा。0
0
Report
बरेली में आंधी-बारिश से तीन लोगों की मौत; राहत के निर्देश
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली में बृहस्पतिवार सुबह आई तेज आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचाई। आंधी से दीवार गिरने से हुए अलग-अलग हादसों में दो महिलाओं और एक बच्चे सहित तीन की जान चली गई। एक पांच वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए बरेली रेफर किया गया है। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने पीड़ितों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। सिरौली इलाके के गांव अंजनी में आंधी-बारिश के दौरान प्रताप के मकान की कच्ची दीवार अचानक गिर गई। इस हादसे में अपने घर के बाहर बैठी 52 वर्षीय सुदामा और उनकी पांच वर्षीय पोती रिया मलबे में दब गईं। सड़क पर खेल रहा राजाराम का आठ वर्षीय बेटा राजा भी मलबे में दब गया। पुलिस और ग्रामीणों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर तीनों को गंभीर हालत में बाहर निकाला। सीबीगंज क्षेत्र के बल्लाकोठा गांव में भी एक दीवार गिरने से 25 वर्षीय गणेशी देवी की मौत हो गई। वह पशुओं के लिए चारा डालने गई थीं। तभी तेज आंधी चलने लगी और मकान की दीवार उनके ऊपर गिर गई। परिवार में चीखपुकार मच गई। ग्रामीणों ने उन्हें मलबे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।0
0
Report
कादीपुर जंगल में दुष्कर्म के बाद हत्या: 72 घंटे में चार आरोपी गिरफ्तार
New Delhi, Delhi:कादीपुर के जंगल में दुष्कर्म के बाद हत्या का खुलासा, 72 घंटे में चार आरोपी पकड़े स्वरूप नगर पुलिस ने ब्लाइंड रेप-मर्डर केस सुलझाया, तीन नाबालिग भी शामिल चाकू, कपड़े और वारदात में इस्तेमाल टेंपो बरामद एंकर स्वरूप नगर थाना पुलिस ने कादीपुर इलाके के खुले मैदान में मिले महिला के शव के मामले का 72 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को पकड़ा है, जिनमें तीन बाल अपचारी (CCL) शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किए गए दो चाकू, कपड़े और एक टेंपो बरामद किया गया है। 13 सितंबर को मिला था शव पुलिस के अनुसार, 13 सितंबर 2026 की सुबह जयपाल राणा के खेत के पास, लाल बॉर्डर, कुशक रोड, स्वरूप नगर इलाके के खुले मैदान में एक शव पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शुरुआती तौर पर मृतका की पहचान नहीं हो सकी। मौके पर क्राइम टीम और FSL टीम को बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए और उन्हें नियमानुसार जब्त किया। शव को सुरक्षित रखकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मामले की परिस्थितियों और शुरुआती जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर FIR नंबर 380/2026 दर्ज की गई। पुलिस ने BNS की संबंधित धाराओं के साथ POCSO Act की धारा 6 के तहत मामला दर्ज किया। 50 से ज्यादा CCTV कैमरों की जांच मामले में कोई स्पष्ट प्रत्यक्षदर्शी नहीं मिलने और आरोपियों की पहचान सामने नहीं आने के कारण पुलिस टीम ने आसपास के इलाके और आने-जाने वाले रास्तों के 50 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। CCTV जांच के दौरान पुलिस को वारदात के समय आसपास एक संदिग्ध टेंपो की आवाजाही दिखाई दी। अंधेरा होने के कारण शुरुआत में टेंपो का नंबर साफ दिखाई नहीं दे रहा था। इसके बाद पुलिस ने अलग-अलग स्थानों के CCTV फुटेज को जोड़कर टेंपो की आवाजाही और रूट का विश्लेषण किया। फील्ड वेरिफिकेशन और CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध टेंपो की पहचान और उसके रूट का पता लगाया। रातभर चले ऑपरेशन के बाद चार पकड़े पुलिस के अनुसार, 15 और 16 सितंबर की दरम्यानी रात संदिग्ध टेंपो की तलाश में विशेष अभियान चलाया गया। टेंपो को स्वरूप नगर की खड्डा कॉलोनी में खड़ा पाया गया। टेंपो के चालक से पूछताछ के बाद जांच आगे बढ़ी और पुलिस ने मामले से जुड़े चार लोगों को पकड़ा। इनमें एक बालिग आरोपी और तीन बाल अपचारी शामिल हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपी की पहचान शिवम उर्फ सुदामा उर्फ चुचु, निवासी खड्डा कॉलोनी, स्वरूप नगर, दिल्ली के रूप में बताई है। तीन अन्य आरोपी 16 और 17 वर्ष की उम्र के हैं। वीओ पुलिस के मुताबिक आरोपियों से वारदात में कथित तौर पर इस्तेमाल दो चाकू आरोपियों द्वारा घटना के समय पहने गए कथित कपड़े टेंपो नंबर DL-1LAG-0257 बरामद किए गए हैं। जांच अभी जारी पुलिस का कहना है कि मामले की आगे की जांच जारी है। जांच के दौरान घटना की पूरी कड़ी जोड़ने, प्रत्येक आरोपी की भूमिका निर्धारित करने, फोरेंसिक और तकनीकी साक्ष्यों की जांच करने तथा किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता की संभावना को भी खंगाला जा रहा है। बरामद साक्ष्यों को फोरेंसिक जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है। पुलिस के अनुसार, जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.DCP bytes shorts0
0
Report
Advertisement
निठारी केस: सुरेंद्र कोहली ने हरिद्वार में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जांच जारी
Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार ब्रेकिंग न्यूज़ निठारी हत्याकांड के आरोपी सुरेंद्र कोहली ने हरिद्वार के भूपत वाला क्षेत्र में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली हरिद्वार पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है और बताया कि आगे की जांच पड़ताल जा रही है निठारी कांड एक बहुचर्चित कांड है जिसमें आरोपी के घर से नर कंकाल भारी संख्या में मिले थे0
0
Report
अमेठी में 9 साल बाद मां-बेटे की हत्या: पांच दोषियों को उम्रकैद
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी में 9 साल बाद दोहरे हत्याकांड का फैसला, मां-बेटे की हत्या और लूट के पांच दोषियों को उम्रकैद。 अमेठी। अमेठी में साल 2017 में हुए मां-बेटे के दोहरे हत्याकांड और लूट के मामले में करीब नौ साल बाद अदालत का फैसला आया है। जिसमें रायबरेली के अपर जिला एवं सत्र न्यायालय प्रथम ने पांच दोषियों को धारा 396 के तहत आजीवन कारावास और एक लाख रुपये अर्थदंड तथा धारा 412 के तहत 10 वर्ष के कठोर कारावास और 50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी ने शुक्रवार को जानकरी देते हुए बताया कि अपराधियों के विरुद्ध न्यायालय में चल रहे अभियोगों में अप्रेशन कनविक्शन अभियान के अन्तर्गत चिन्हित अभियोग में अभियोजन अधिकारी एवं मानीटरिंग सेल की प्रभावी पैरवी के चलते न्यायालय रायबरेली में मु0अ0सं0 614/2017 धारा 396/412 भादवि थाना मोहनगंज जनपद अमेठी के प्रकाश में आये 06 अभियुक्तगण में से 05 अभियुक्तगण ओमप्रकाश उर्फ जगदीश पुत्र लाल बहादुर 2.कल्लू उर्फ वीरेन्द्र पुत्र ओमप्रकाश उर्फ जगदीश, टिल्कू उर्फ समर बहादुर पुत्र लाले उर्फ रामफेर निवासीगण पूरे गढ़ी अलादीन मजरे भीखीपुर थाना मोहनगंज अमेठी,आशीष उर्फ नन्हा पुत्र इन्द्रपाल वनमानुष ,मुकेश उर्फ अरविन्द पुत्र सर्वजीत निवासीगण असनी थाना महराजगंज जनपद रायबरेली को दोष सिद्ध कराने में सफलता प्राप्त हुई। न्यायालय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम जनपद रायबरेली द्वारा अभियुक्तों को 17 अक्टूबर को धारा 396 भादवि में आजीवन कारावास व एक लाख अर्थदण्ड व धारा 412 भादवि में 10 वर्ष का कठोर कारावास व 50,000 रू0 के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। अर्थदण्ड न अदा करने पर 01 वर्ष अतिरिक्त कारावास की सजा सुनायी गयी। न्यायालय में विचारण के दौरान 01 अभियुक्त सुरेश उर्फ मनोज पुत्र शिवबहादुर वनमानुष निवासी अमरहा थाना डलमऊ जनपद रायबरेली की मृत्यु हो गयी। आपको बता दें कि प्रश्नगत अभियोग में वादी मुकदमा बब्बन पुत्र रामलाल निवासी पूरे रानी मजरे तिलोई थाना मोहनगंज जनपद अमेठी द्वारा दिनांक 24 मई 2017 समय 06.45 बजे सुबह की तहरीरी सूचना के आधार पर अज्ञात बदमाशों द्वारा वादी की मां (श्यामा) व भाई (मदन) की हत्या कर देना व घर का सामान लूट ले जाने पर मुकदमा दर्ज हुआ था। थानाध्यक्ष मोहनगंज शेखर सिंह द्वारा विवेचना की गयी, विवेचना के दौरान निरीक्षण घटनास्थल व संकलित साक्ष्य के आधार पर विवेचना में धारा 396/412 भादवि में तरमीम कर प्रकाश में आये 06 अभियुक्तों की गिरफ्तारी करते हुए लूटे गये माल की बरामदगी की गयी। सभी अभियुक्तों के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने के उपरान्त, आरोप पत्र संख्याः ए-103 न्यायालय प्रेषित किया गया ।0
0
Report
हल्द्वानी में आवारा कुत्ते के झपटने से नर्सिंग छात्रा की मौत
Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी में सड़क पर कुत्ते के अचानक झपटने से हुए हादसे में एक नर्सिंग छात्रा की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब छात्रा स्कूटी से जा रही थी। कहा गया है कि कुत्ते के अचानक स्कूटी की तरफ झपटने से छात्रा का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर गई। हादसे में गंभीर चोट लगने के बाद उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान पिथौरागढ़ निवासी कंचन पांडे के रूप में हुई है। कंचन हल्द्वानी के एक निजी नर्सिंग कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। बताया जा रहा है कि वह स्कूटी से जा रही थी, तभी सड़क पर मौजूद एक कुत्ता अचानक उसकी स्कूटी की तरफ झपटा। कुत्ते के झपटने से स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और कंचन सड़क पर गिर गई। हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं। इसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। हादसे ने एक बार फिर शहर में आवारा कुत्तों के बढ़ते खतरे और सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए0
0
Report
Advertisement
रायपुर में इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर 2026: 25 जिलों के 1200+ लघु उद्योग, भारी निवेश प्रस्ताव
Begun, Rajasthan:रायपुर में इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर 2026 का आयोजन किया जा रहा है.. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन और उपमुख्यमंत्री अरुण साव भी शामिल हुए.. मेले में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से लघु उद्योगी पहुंचे हैं.. मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश के 25 जिलों में 1200 से अधिक लघु उद्योग संचालित हैं, जबकि मेले में 300 से ज्यादा उद्योगपति हिस्सा ले रहे हैं.. सीएम ने बताया कि छत्तीसगढ़ में नई उद्योग नीति लागू हो चुकी है और सवा 8 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव आए हैं.. उन्होंने कहा कि सरकार उद्योगों के लिए रेगुलेटर नहीं, एक्सीलेटर की भूमिका निभा रही है.. मुख्यमंत्री ने नया रायपुर को आईटी और टेक्नोलॉजी हब बनाने, स्टार्टअप को बढ़ावा देने और पर्यटन को उद्योग के रूप में विकसित करने की बात कही. साथ ही देशभर के उद्योगपतियों से छत्तीसगढ़ में निवेश का आग्रह किया..0
0
Report
सतना में कामता टोला इमारत पर आग, बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया
Satna, Madhya Pradesh:सतना सिटी कोतवाली क्षेत्र के कामता टोला में एक बहुमंजिला इमारत की तीसरी मंजिल पर भीषण आग लग गई। हादसे के वक्त तीसरी मंजिल पर कुछ बच्चे फंस गए थे, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम राहुल सिलाडिया और नगर निगम की फायर टीम मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने लिफ्टर मशीन और मुस्तैदी से सीढ़ियों के जरिए तीसरी मंजिल पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। स्थानीय मोहल्लेवासियों के सहयोग से दो बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। आग की तपिश से इमारत की दीवारें Cracked (चकटक) हो रही हैं, जिसे देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से आम जनता को तुरंत मौके से हटा दिया गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, राहत कार्य जारी है।0
0
Report
दिल्ली नगर निगम की पुरानी इमारतों में दरारें, कर्मचारियों की सुरक्षा खतरे में
New Delhi, Delhi:आपने एक कहावत तो सुनी होगी दिया तले अंधेरा जी हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं की सत्य निकेतन की घटना के बाद प्रशासन अलर्ट हुआ और ऐसी पुरानी जर्जर इमारत पर चिन्हित करके हथौड़ा चलाया जा रहा है जो खतरनाक है लेकिन खुद दिल्ली नगर निगम के सिटी सदर पहाड़गंज जोन पुराना हिंदू कॉलेज परिसर में सिटी सदर पहाड़गंज जोन का ऑफिस है और इस ऑफिस की इमारत की हालत आप खुद देख लीजिए कितनी जर्जर है बिल्डिंग के अंदर दरारे आ रही है जगह-जगह प्लास्टर और लेटर का हिस्सा गिर चुका है सरियों में जंग लग चुका है इमारत में कई जगह से लगातार कुछ हिस्सा गिरता रहता है जिसकी वजह से कई बार कई लोगों को चोट भी लग चुकी है और कई गाड़ियों को नुकसान हो चुका है इस इमारत के अंदर करीब 500 से ज्यादा दिल्ली नगर निगम के कर्मचारी अलग-अलग विभागों के काम करते हैं ऐसे में उनकी जान को भी खतरा है यहां पर काम करने वाले कर्मचारियों के मुताबिक कई बार बार पत्थर गिरने से उनके चोट लग चुकी है कई बार गाड़ियों पर भी पत्थर गिर चुके है यहां आने वाले लोगों का भी कहना है कि सत्य निकेतन की घटना के बाद एमडी महज औपचारिकता करती हुई नजर आ रही है जबकि खुद सरकारी विभाग वह भी दिल्ली नगर निगम का जर्जर हालत में है अब देखना यह होगा कि जहां एक तरफ दिल्ली नगर निगम ऐसी जर्जर इमारत को नोटिस दे रही है साथ में उन पर हथौड़ा चला जा रहा है क्या आप खुद दिल्ली नगर निगम अपने सरकारी कार्यालय मैं भी हथौड़ा चलेगा0
0
Report
Advertisement
गोंडा की 24 वर्षीय धर्मा निषाद का शव अयोध्या में बरामद; जांच जारी
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले में देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मधईपुर ग्राम पंचायत के गुलाबगंज की रहने वाली 24 वर्षीय धर्मा निषाद नाम की युवती बीते 15 सितंबर को सुबह 8:00 बजे अयोध्या में रह रही अपने बहन के घर जाने के निकली थी। लेकिन जब वह रात 8:00 बजे तक अपनी बहन के घर नहीं पहुंची बहन ने इसके बाद पिता सीताराम प्रसाद को फोन किया और पूछा कि पापा आपने हमारे यहां नहीं भेजा है। तो पिता सीताराम निषाद ने कहा कि हमने भेज दिया है इसके बाद में खोजबीन शुरू हुई। परिवार के लोग तलाश कर रहे थे और 16 सितंबर को सुबह 8:00 बजे के करीब अयोध्या सरयू नदी में यूपी का शव बरामद हुआ अयोध्या पुलिस ने 24 घंटे तक पहचान के लिए रखा। सोशल मीडिया के माध्यम से अयोध्या पुलिस ने परिजनों को सूचना दी उसके बाद में कल 17 सितंबर को शाम 7:30 बजे परिवार के लोग देहात कोतवाली पहुंचे वहां पर तहरीर देकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद देहात कोतवाली पुलिस के साथ अयोध्या गई जहां पर 24 वर्षीय धर्मा निषाद के रूप में मृतक युवती की पहचान की अयोध्या में ही आज सुबह शुक्रवार को 5:00 बजे पोस्टमार्टम कराया गया है। गोंडा घर पर शव पहुंचने के बाद देहात कोतवाली पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज शुक्रवार दोपहर 12 बजे अंतिम संस्कार करवाया है। इसके साथ ही साथ पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है इस पूरी घटना के खुलासे के लिए तीन पुलिस टीम लगाई गई है।0
0
Report
डिंडोरी के अधिकारी ने हादसे में घायल युवकों को तुरंत अस्पताल पहुँचाकर जान बचाई
Dindori, Madhya Pradesh:डिंडोरी में जिला पंचायत सीईओ दिव्यांशु चौधरी और जनसंपर्क अधिकारी पुष्पराज सिंह ने हादसे में सड़क पर घायल दो बाइक सवार युवकों को देखकर तुरंत अपने वाहन रोके और उन्हें अस्पताल पहुँचाया, जहां समय पर उपचार मिल सका। उनके इस कदम ने घायल युवकों की जान बचाने में मदद की और संवेदनशीलता की मिसाल कायम की।0
0
Report
मण्डला में शौर्य दिवस: राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह को श्रद्धांजलि
Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला में आजादी के अमर नायकों राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह का बलिदान दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया. राजराजेश्वरी वार्ड स्थित किला परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, आमजन और छात्र-छात्राओं ने वीर पिता-पुत्र को नमन किया. 1857 के प्रथम स्वाधीनता संग्राम में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ विद्रोह की अलख जगाने वाले गोंडवाना यानी गढ़ा-मंडला के महान जनजातीय नायक राजा शंकर शाह और उनके पुत्र कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर मंडला में विशेष आयोजन हुआ. राजराजेश्वरी वार्ड स्थित किला परिसर में आयोजित कार्यक्रम में केबिनेट मंत्री सम्पतिया उइके, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते सहित जनप्रतिनिधि, आमजन और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे. कार्यक्रम में वीर पिता-पुत्र के संघर्ष, साहस और देश की आजादी के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस अवसर पर सांसद ने जहां इन वीर शहीदों की देश और समाज के प्रति महत्ता बताई वहीं केबिनेट मंत्री ने गोंडराजवंश के इन नायकों सहित देश के तमाम वीर शहीदों को इतिहास में उचित स्थान देने की बात की. राजशंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह का बलिदान आज भी मंडला की धरती पर स्वतंत्रता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा का प्रतीक बना हुआ है.0
0
Report
Advertisement
