खाद बीज लेने आए दुर्गागंज निवासी की जेब कतरों ने काटी जेब, 4 हजार रुपये किए पार
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दुर्गागंज निवासी की जेबकतरों ने जेब काटकर 4 हजार रुपये चुरा लिए। युवक खाद बीज लेने के लिए बिलग्राम आया था। मुख्य चौराहे पर दो व्यक्ति आए जिनमें से एक ने रास्ता पूछा और दूसरा उनके करीब आकर जेब काटने लगा। युवक ने जब तक कुछ समझा दोनों जेबकतरों ने बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
