241001
हरदोई में मुस्लिम युवकों ने हिंदू देवी देवताओं की आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट की
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई के साण्डी कस्बे में तनाव फैल गया जब मुस्लिम युवक ने इंस्टाग्राम पर हिंदू देवी देवताओं की आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट की। इसके बाद मुस्लिम युवकों ने इस पर टिप्पणियां कीं, जिससे हिंदू संगठनों का आक्रोश बढ़ गया। पुलिस ने एक युवक और एक अन्य साथी को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। कस्बे में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीएम योगी के कृष्ण जन्मभूमि बयान पर राजनीति गरमाई
Noida, Uttar Pradesh:सीएम योगी के कृष्ण जन्मभूमि बयान पर राजनीति गरमाई0
0
Report
मैहर शूटिंग दौरान एक्टर के आरोप; पुलिस ने सुरक्षा देकर सत्येंद्र सोनी को मुंबई पहुँचाया
Noida, Uttar Pradesh:कैमरे पर छलका एक्टर का दर्द, डायरेक्टर पर लगाए गंभीर आरोप. मैहर पुलिस की मदद से सुरक्षित पहुंचे मुंबई. लोकेशन: मैहर. मैहर में फिल्म की शूटिंग के दौरान एक एक्टर द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों का मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। एक्टर सत्येंद्र सोनी ने एक भावुक वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि एक डायरेक्टर ने उनसे काम कराने के बावजूद मेहनताना नहीं दिया। एक्टर का यह भी आरोप है कि भुगतान मांगने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। एक्टर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मैहर पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने एक्टर से संपर्क कर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की और उन्हें सुरक्षित मुंबई रवाना कराया। मुंबई रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद सत्येंद्र सोनी ने एक और वीडियो जारी कर मैहर पुलिस का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने समय पर सहयोग किया, जिससे वे सुरक्षित अपने घर पहुंच सके। मैहर पुलिस के अनुसार, एक्टर ने इस मामले में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है। उन्होंने केवल सुरक्षित घर पहुंचने में सहायता मांगी थी, जिसके बाद पुलिस ने आवश्यक सहयोग प्रदान किया। फिलहाल इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं होने के कारण पुलिस ने कोई आपराधिक प्रकरण दर्ज नहीं किया है।0
0
Report
बिरसानगर में तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी बाइक-कार को टक्कर, चालक फरार
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला जहां बालू गाड़ी 407 ट्रक ने सड़क किनारे खड़े चार बाइक, एक बलेनो और एक बाउंड्री वॉल को टक्कर मार दी. टक्कर इतना जबरदस्त थी कि आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. बताया जा रहा है कि ट्रक का चालक शराब के नशे में था और तेज गति से बिरसानगर के बस्ती से गुजर रहा था तभी सड़क किनारे पार्किंग में खड़ी चार बाइक को रौंद दिया. ड्राइवर नशे में इतना भूत था कि बाउंड्री वॉल को टक्कर मारकर बलेनो कार को क्षतिग्रस्त कर दिया. टक्कर ऐसी थी मानो सीधे भिड़ंत हुई हो कार और 407 ट्रक के बीच. उधर अनियंत्रित होने के बाद ट्रक का ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया. स्थानीय लोग सुबह से मुआवजे की मांग कर बिरसानगर मुख्य सड़क को जाम कर प्रदर्शन कर रहे हैं और गाड़ी के चालक और मालिक पर कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. आपको बता दें कि जिस सड़क पर यह घटना घटी है यह चोरी के बालू का रास्ता है; बालू माफिया इस रास्ते से चोरी की बालू को शहर में खपाता है.0
0
Report
Advertisement
काशी-हरिद्वार की तर्ज पर गंगा महाआरती, बिहार के उप मुख्यमंत्री शामिल होंगे
Chapra, Bihar:डोरीगंज के बंगाली घाट पर इस बार काशी और हरिद्वार जैसा अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। सारण जिले के ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व वाले चिरांद में चिरांद विकास परिषद द्वारा आयोजित होने वाले 19वें गंगा महाआरती सह गंगा गरिमा रक्षा समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कार्यक्रम को लेकर घाटों की विशेष सजावट की जा रही है, जहां भव्य आरती, दीपों की श्रृंखला और धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से गंगा की निर्मलता और अविरलता का संदेश दिया जाएगा। चिरांद विकास परिषद पिछले उन्नीस वर्षों से लगातार इस आयोजन के माध्यम से लोगों को गंगा संरक्षण के प्रति जागरूक करता आ रहा है। इस वर्ष कार्यक्रम को और भव्य बनाने की तैयारी की गई है। बताया जा रहा है कि बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिसके बाद प्रशासनिक और आयोजन समिति की तैयारियां और तेज हो गई हैं। घाट परिसर में सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था, श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आयोजन समिति का कहना है कि इस बार की गंगा महाआरती में काशी और हरिद्वार की तर्ज पर विशेष आरती और वैदिक मंत्रोच्चार किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति होगी।0
0
Report
जल निकासी न होने से श्यामदेउरवा चौराहे पर जलभराव, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Partawal, Uttar Pradesh:परतावल/महराजगंज। श्यामदेउरवा चौराहे से बड़हरा बरईपार मार्ग स्थित रानी रजवाड़ा नहर पर बने नए पुल के कारण सड़क नीची हो जाने से क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण हल्की बारिश में भी पुल के समीप जलभराव हो जाता है, जिससे राहगीरों का आवागमन बाधित हो रहा है। बड़हरा बरईपार सोनकटियां समेत दर्जनों गांवों के ग्रामीण अपनी दैनिक आवश्यकताओं के लिए इसी मार्ग से श्यामदेउरवा चौराहे तक आते-जाते हैं। वैकल्पिक मार्ग न होने के कारण लोगों को कीचड़ और जलभराव से होकर गुजरना पड़ रहा है। इससे आमजन के साथ-साथ स्थानीय व्यापारियों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। समाजसेवी सोहन चौधरी ने बताया कि पुल निर्माण के दौरान ही यह आशंका जताई गई थी कि पुल की ऊंचाई अधिक होने से सड़क पर जलभराव की समस्या उत्पन्न होगी, लेकिन इसके बावजूद जल निकासी के लिए नाली का निर्माण नहीं कराया गया। परिणामस्वरूप, बारिश के दौरान स्थिति और गंभीर हो जाती है। समस्या से नाराज ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से करीब दो दर्जन दुकानदारों का व्यवसाय भी प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे जिला अधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने को विवश होंगे। प्रदर्शन में मोनू शर्मा, छोटू राम, बृजेश गुप्ता, प्रदीप, अहमद, नारायण, अनिल चौधरी, जियाउद्दीन खान, अदालती चौधरी, हरिवंश चौधरी, समारू चौधरी, राम उस्तकल यादव सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।0
0
Report
सीवान में अनियंत्रित ट्रैक्टर हादसे के बाद आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर हमला किया
Siwan, Bihar:सीवान में अनियंत्रित ट्रैक्टर से एक बुजुर्ग व्यक्ति के मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया है। जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए है। घायल पुलिसकर्मियों को सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस हमले में पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ है। घटना दरौली थाना क्षेत्र के टोका गांव के समीप की है। बताया जा रहा है कि एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने सड़क किनारे स्थित गुमटी नुमा दुकान में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक वृद्ध व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। सूचना पर जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो गुस्साए लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया। इस हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस का वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। हालात को देखते हुए एसडीपीओ के नेतृत्व में तीन थानों की पुलिस फोर्स मौके पर तैनात कर दी गई है। पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने और मामले की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल पूरे गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।0
0
Report
Advertisement
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला के घर चोरी: CCTV जांच जारी
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल ट्विश शर्मा शर्मा हत्या के मामले में आरोपी गिरीबाला के घर चोरी. देर रात हुई रिटायर्ड जज गिरिबाला के घर चोरी. इलाके में गश्त कर रही चार्ली वाहन ने चोरों को था पकड़ा. पुलिस से हाथापाई में चोर चोरी का सामान छोड़कर भागे. पुलिस बल जांच के लिए गिरी बाला के घर मौजूद. पुलिस गिरिबाला के घर कर रही सीसीटीवी कैमरे की जांच.0
0
Report
बिहार कांग्रेस का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रखंड अध्यक्षों के लिए शुरू
Patna, Bihar:बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हो गया है प्रखंड अध्यक्षों के लिए यह प्रशिक्षण आयोजित की गई है सदाकत आश्रम, पटना स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में की जा रही है इस शिविर का मुख्य उद्देश्य प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को संगठनात्मक मजबूती और आगामी चुनौतियों के लिए तैयार करना है। इसमें पूर्व विधायक शकील अहमद और अन्य पदाधिकारी भी है मौजूद0
0
Report
दो युवकों में बीच सड़क पर जमकर हुई मारपीट,मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,
Kurara Rural, Uttar Pradesh:हमीरपुर : मामूली बात को लेकर आपस में भिड़े दो युवक, दोनों युवकों में बीच सड़क पर जमकर हुई मारपीट, एक युवक ने दूसरे युवक पर जमकर बरसाए लात घूसे, मौके पर मौजूद लोगों ने किया बीच बचाव, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, कुरारा थाना कस्बे क़े बेरी तिराहे के पास का मामला।0
0
Report
Advertisement
आजमगढ़ में 112 कर्मियों और एक व्यक्ति के बीच हाथापाई वीडियो वायरल
Azamgarh, Uttar Pradesh:Azamgarh जिले में 112 पुलिसकर्मी और एक व्यक्ति के बीच हाथापाई व थप्पड़ मारने तथा वाहन में जबरदस्ती पुलिसकर्मी द्वारा घुसने को लेकर वीडियो वायरल, पुलिस पर पुनः उठे सवाल।0
0
Report
भोपाल: 170 किलो गांजा समेत 1.33 करोड़ का माल जब्त, एनडीपीएस कार्रवाई
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल नशे की बड़ी खेप पर पुलिस की कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट के फरार दो आरोपी भोपाल पुलिस के हत्थे चढ़े घेराबंदी कर अर्टिगा कार सहित दबोचे गए आरोपी 170 किलो अवैध गांजा जप्त gांजा, ट्रक एवं सिल्लियों सहित 1.33 करोड़ रुपये से अधिक का माल बरामद निगरानी और मुखबिर तंत्र की मदद से दो तस्कर गिरफ्तार नशे के कारोबारियों के विरुद्ध भोपाल पुलिस का लगातार अभियान जारी मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क की कड़ियां खंगालने में जुटी पुलिस गिरफ्तार आरोपियों पर पूर्व में 3 एनडीपीएस प्रकरण दर्ज। बार-बार एनडीपीएस अपराधों में संलिप्तता से आरोपी की तस्करी नेटवर्क में सक्रिय भूमिका उजागर0
0
Report
योगी का नया बिगुल: कृष्ण जन्मभूमि पर मुक्ति अभियान शुरू करो
Noida, Uttar Pradesh:अब तो कृष्ण के लिए कुछ करना है- योगी कृष्ण जन्मभूमि पर अखिलेश कुछ बोलें- योगी हिम्मत है तो कुछ बोलकर दिखाएं- योगी 'कृष्ण जन्मभूमि का मुक्ति अभियान चलना चाहिए'0
0
Report
Advertisement
CM भजनलाल शर्मा पचपदरा रिफाइनरी पहुंचे: लोकार्पण तैयारियों की समीक्षा
Barmer, Rajasthan:पचपदरा रिफाइनरी कुछ देर बाद पहुंचेंगे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रिफाइनरी के मुख्य द्वार के पास हेलीपैड पर प्रशासनिक अधिकारी जनप्रतिनिधि मौजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित 4 जुलाई को लोकार्पण समारोह में पहुंचने की व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे 3 घंटे तक रहेंगे रिफाइनरी परिसर में आयोजन स्थल , मंच सहित व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे 2 बजकर 30 मिनट पर होगा CM का हेलीकॉप्टर लैंड0
0
Report
हेमंत सोरेन 29 जून को 1042 शिक्षकों के नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे
Ranchi, Jharkhand:झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 29 जून को 1042 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपेगे । ये नियुक्ति पत्र राज्य के प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय में सहायक आचार्य की नियुक्ति के लिए दी जाएगी। नव नियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरण का कार्यक्रम खेल गांव में किया जाएगा। सीएम हेमंत सोरेन सोमवार को झारखंड के नवनियुक्त लगभग एक हजार से ज्यादा शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपेगे। एक से पांच में 274 शिक्षक, 6 से 8 में 768 शिक्षक को नियुक्ति पत्र दिया जाना है।इसको लेकर झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा, नियुक्ति का ये कारवां अनवरत चलता रहेगा इसकी आवश्यकता झारखंड में सभी झारखंडियों को है। चुनाव के वक्त जो वादे किए गए थे उन वादों को राज्य सरकार पूरा कर रही है। ये हेमंत सोरेन का झारखंड है ये पेपर लीक का झारखंड नहीं है ये यूपी और महाराष्ट्र नहीं है। महाराष्ट्र में टेट की परीक्षा होनी थी पेपर लीक हो गया। ये झारखंड है यहां हमारी सरकार परीक्षाएं भी लेगी और नौकरी भी देगी बाइट ... मनोज पांडेय, प्रवक्ता, झामुमो कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंहा ,खा हमने जो कमिटमेंट राज्य की जनता से किया था इसी राज्य में ,राज्य की जनता को नौकरी देने का काम करेगें, हम कोई हाथी उड़ा कर या बड़े इन्वेंट कर जनता गढ़ी कमाई खर्च कर पांच और 10 हजार की नौकरी के लिए अन्य राज्यों में नहीं भेज रहे, अपने ही राज्य में नौकरी के द्वार गठबन्धन की सरकार खोल रखी है। हमारी जो प्रतिबद्धता है उसे धरातल पर उतारने का काम कर रहे हैं। बाइट ...राकेश सिंहा, प्रदेश प्रवक्ता, कांग्रेस बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता संदीप वर्मा ने कहा, राज्य की सरकार युवाओं को लेकर कितनी संजीदा है, सब को पता है, जो चुनाव में वादा किया था वो कितना पूरा कर पाए दो वर्ष में, छात्रों को जो रोजगार मिलना चाहिए, छात्रवृत्ति योजना नहीं दी जा रही। जेपीएससी की परीक्षा भी हर वर्ष होना चाहिए था, सचिवालय सहायक की भी परीक्षा में कितनी दिक्कतें आई ,कितना मुश्किल हुआ, उत्पाद सिपाही की परीक्षा में कितने युवाओं की जान गई। बाइट ...संदीप वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता, बीजेपी राज्य सरकार सोमवार को रांची के खेल गांव ने लगभग एक हजार से ज्यादा प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय के शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देने जा रही है। सत्ताधारी दल इसे राज्य सरकार के लिए बड़ी उपलब्धि और चुनाव पूर्व किए वादे पूरा करना बता रहे हैं तो वहीं विरोधी हमलावर हैं0
0
Report
सरहद पर शहीद अमर मंडल के परिजनों की सड़क घेराबंदी पर प्रशासनिक एक्शन की मांग
Forbesganj, Bihar:सरहद पर देश की रक्षा के लिए अपनी जान कुर्बान करने वाले अररिया के मानिकपुर के लाल शहीद अमर मंडल के परिजनों के घर के रास्ते को स्थानीय दबंगों ने घेर लिया है, वर्ष 2010 में कश्मीर में आतंकवादियों के साथ हुए मुठभेड़ में अमर मंडल शहीद हो गए थे जिसके बाद फोर लेन सड़क से उनके घर तक जाने के लिए उनके नाम पर 2012 में सड़क भी बनाई गई, पुनः 2019 में मुख्यमंत्री साथ निश्चय योजना के तहत 2019 में उसी सड़क का विस्तार किया गया जिस सड़क को स्थानीय दबंगों ने निजी जमीन बताते हुए घेर लिया है, शहीद अमर मंडल के माता पिता ने अधिकारियों को आवेदन देते हुए कार्रवाई की मांग भी की है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है,ग्रामीण शहीद अमर मंडल के परिजनों के साथ खड़े हैं लेकिन जिस बेटे ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राण त्याग दिए आज उसके माता पिता को ही सड़क पर चलने के लिए अधिकारियों के कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं0
0
Report
Advertisement
