241001
लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले एक आरोपी को मल्लावां पुलिस ने किया गिरफ्तार
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई के मल्लावां पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जो एक लड़की को बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया था। कासिमपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक ने मल्लावां कोतवाली में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है और दूसरे की तलाश जारी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्यhood बहाल कराने की मांग तेज, केंद्र से तात्कालिक कदम
Srinagar, Uttarakhand:Jammu & Kashmir National Lok Tantrik Party (JKNLTP) National Spokesperson Mohammad Yaqoob Danoo and J&K Mahila Morcha State President Shahita Akther addressed a press conference at the party office in Khayam, Srinagar, demanding the immediate restoration of full statehood to Jammu and Kashmir. Addressing the media, Yaqoob Danoo said that the Prime Minister and the Union Home Minister had assured the people that statehood would be restored, and asserted that the time has now come to fulfill that promise without further delay. He said the people of Jammu and Kashmir are waiting for the restoration of democratic rights through full statehood. Danoo also criticized a recent statement made by senior BJP leader Mohammad Yousuf during events marking the seventh anniversary of the abrogation of Article 370 in Anantnag. He said the remarks had hurt public sentiments and urged the BJP leader to issue a public apology. Mahila Morcha State President Shahita Akther echoed the demand for the restoration of statehood, saying that the aspirations of the people must be respected and that democratic commitments should be honored. The party reiterated its call on the Central Government to restore full statehood to Jammu and Kashmir at the earliest and urged all political stakeholders to maintain respectful public discourse.0
0
Report
सेना रोमियो फोर्स ने सुरनकोट में NEET तैयारी के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस शुरू किया
Chikri Ban, देश की सीमाओं की रक्षा करने वाली भारतीय सेना अब बच्चों के भविष्य को भी संवारने का काम कर रही है। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले की तहसील सुरनकोट क्षेत्र में भारतीय सेना की रोमियो फोर्स ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-2027 की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए "सेंटर ऑफ एक्सीलेंस – स्पेशलाइज्ड कोचिंग फॉर NEET" की शुरुआत की है। इस पहल को छात्रों और स्थानीय लोगों से सराहना मिल रही है। पुंछ जिले में भारतीय सेना की रोमियो फोर्स एक बार फिर अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ा रही है। "सेंटर ऑफ एक्सीलेंस – स्पेशलाइज्ड कोचिंग फॉर NEET" के माध्यम से सेना ने सुरनकोट के दूर-दराज़ और ग्रामीण क्षेत्रों के उन छात्रों को गुणवत्तापूर्ण कोचिंग उपलब्ध करा रही है, जो डॉक्टर बनने का सपना देखते हैं। इस विशेष कोचिंग सेंटर में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक मार्गदर्शन, अनुशासित माहौल और प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। यहाँ छात्र पूरे उत्साह और मेहनत के साथ अपनी पढ़ाई में जुटे हुए हैं। स्थानीय लोगों ने रोमियो फोर्स की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास शिक्षा के क्षेत्र में नई उम्मीद जगाते हैं और युवाओं को अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित करते हैं। रोमियो फोर्स का यह "सेंटर ऑफ एक्सीलेंस" केवल एक कोचिंग सेंटर नहीं, बल्कि उम्मीद, अवसर और राष्ट्र निर्माण का प्रतीक बनकर उभरा है।0
0
Report
मोहन सरकार का मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान प्रदेश भर में शुरू
Bhopal, Madhya Pradesh:मोहन सरकार का मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 7 अगस्त से 8 जनवरी तक प्रदेश भर में चलेगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान बीजेपी मीडिया विभाग के प्रभारी आशीष अग्रवाल का बयान बीजेपी की सरकारें सदैव जनता के लिए समर्पित रहती है सीएम मोहन यादव में नेतृत्व में यह जन विश्वास अभियान होगा सरकार खुद नागरिकों के पास जाएगी आशीष अग्रवाल ने कांग्रेस पर कसा तंज एमपी कांग्रेस का सूबे में जेल भरो आंदोलन कांग्रेस के आंदोलन में एमपी में तकरार बीजेपी मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल का तंज एमपी में कोई भी गलत काम करेंगे तो उस पर कानून सम्बत कार्यवाही होगी विपक्ष को यह पूछना चाहिए कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओ पर भी क्यो कार्यवाही हो रही है कांग्रेस को लगता है उसके खिलाफ कोई केस गलत है तो न्ययालय है राजनीति राजनीतिक स्टैंड अपने कार्यकर्ताओं को दिखाने से ज्यादा राहुल गांधी को दिखाने करते है सभी लोकसभा और राज्यसभा हार कर जीतू पटवारी ने नेतृत्व का भरोसा खो दिया है प्रदेश में 15 महीने की कमल नाथ सरकार आई थी जो सिर्फ मंत्रालय से चलती थी हमारी सरकार अधिकारी जाएंगे जनता की समस्या को दूर करेगे0
0
Report
Advertisement
जयपुर BRICS कूटनीति का केंद्र बना: 10 देशों के मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक
Jaipur, Rajasthan:जयपुर- राजधानी जयपुर अब वैश्विक कूटनीति का बड़ा मंच बन गया है। BRICS देशों के उद्योग और व्यापार मंत्रियों की अहम बैठक के लिए दुनिया के कई देशों के मंत्री और प्रतिनिधि शामिल हुए। केंद्रीय वाणिज्य उद्योग मंत्री पीयूष गोयल इस बैठक का नेतृत्व कर रहे। बैठक के साथ-साथ विदेशी मेहमान जयपुर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से भी रूबरू होंगे। BRICS कूटनीति का केंद्र जयपुर बन गया है। गुलाबी नगरी जयपुर में BRICS उद्योग और व्यापार मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक हो रही। इस बैठक में ब्राजील, रूस, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, ईरान, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब और इंडोनेशिया के मंत्री और प्रतिनिधि भाग ले रहे। पूरे शहर को लहरिया थीम पर सजाया गया है और सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। केंद्रीय वाणिज्य उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद के नेतृत्व में समिट में चर्चा हो रही। मीडिया से बातचीत में पीयूष गोयल ने कहा कि उद्योग और व्यापार मंत्रियों की यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण है, जहां विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा होगी। इन चर्चाओं के निष्कर्ष सितंबर में होने वाले BRICS शिखर सम्मेलन के लिए आधार तैयार करेंगे। बैठक के साथ-साथ विदेशी मेहमानों के लिए जयपुर की सांस्कृतिक विरासत का विशेष कार्यक्रम भी रखा गया है। कल BRICS देशों के मंत्री हवामहल, आमेर और सिटी पैलेस का भ्रमण करेंगे। हवामहल के सामने सभी मंत्रियों का ग्रुप फोटो भी प्रस्तावित है। विदेशी प्रतिनिधियों के स्वागत के लिए पूरे शहर को पारंपरिक लहरिया थीम से सजाया गया है।0
0
Report
बारिश के बाद गुरुग्राम पुलिस ने ट्रैफिक जवानों की तैनाती से जाम नियंत्रित किया
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम में बारिश के बाद जलभराव के कारण जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए जवानों की तैनाती की गई है ताकि बारिश के बाद सड़क पर नियंत्रण बना रहे। बारिश के बाद पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था को सामान्य किया। जाम लगने वाले कुछ पॉइंट पर एकस्ट्रा पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है ताकि मार्ग सुगम रहें। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और बे वजह अपने निजी वाहनों से घर से बाहर न निकलें। यदि बाहर जा रहे हैं तो सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें।0
0
Report
झांसी जेल में भाई से मिलने आया अबान की कार पूंछ क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त
Noida, Uttar Pradesh:अबान अपने साथियों के साथ झांसी जेल में बंद अपने भाई अली अहमद से मुलाकात करने आया था अबान मुलाकात के बाद लौटते समय पूंछ क्षेत्र के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हुई हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और ऐम्बुलेंस मौके पर पहुंची सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मोठ भेजा गया तीन गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर0
0
Report
Advertisement
रांची में नकली पनीर फैक्ट्री पर बड़ी रेड, 800 किलोग्राम जब्त
Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची में लोगों की सेहत के साथ हो रहे बड़े खिलवाड़ का खुलासा हुआ है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने रातू Road स्थित रतन लाल कॉम्प्लेक्स में बड़ी छापेमारी कर भारी मात्रा में कथित नकली पनीर, देसी घी, क्रीम और खोवा जब्त किया है। शुरुआती जांच में खाद्य पदार्थों के सैंपल फेल पाए गए हैं। रांची में नकली पनीर फैक्ट्री पर बड़ी रेड! रातू रोड के रतन लाल कॉम्प्लेक्स में छापेमारी करीबी 800 KG पनीर जब्त नकली देसी घी, क्रीम और खोवा भी बरामद जांच में सैंपल फेल, सेहत से बड़ा खिलवाड़ खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई FSSAI Act-2006 के तहत केस दर्ज, कार्रवाई जारी रांची के रातू रोड स्थित रतन लाल कॉम्प्लेक्स में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 800 किलो पनीर के साथ भारी मात्रा में कथित नकली देसी घी, क्रीम और खोवा जब्त किया। छापेमारी के दौरान पूरे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा। विभागीय अधिकारियों ने मौके से खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए, जिनकी प्रारंभिक जांच में गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरने की बात सामने आई। कानून के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। नमूनों की विस्तृत जांच laboratories भेजी जा रही है।0
0
Report
हाईटेंशन खंभे पर चढ़ी युवती के पीछे कारण क्या थे? पुलिस जांच शुरू
Kanpur, Uttar Pradesh:हाईटेंशन बिजली के खंभे पर चढ़ी 19 वर्षीय युवती महाराजपुर थाना क्षेत्र के हाथीगांव गांव में पारिवारिक विवाद से परेशान थीं और उसने ऊपर चढ़कर आत्महत्या की धमकी दी, जिससे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही महाराजपुर पुलिस, फायर ब्रिगेड और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची। करीब डेढ़ घंटे तक पुलिस, परिजनों और ग्रामीणों ने युवती को समझाया। कार्रवाई का भरोसा मिलने के बाद युवती सुरक्षित नीचे उतर आई। परिजनों का आरोप है कि बंटवारे के विवाद में चाचा और उनके बेटों ने युवती के साथ मारपीट की थी; इसकी शिकायत पुलिस से की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसी से आहत होकर युवती ने यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
बिजनौर के धामपुर में विवाद के बाद खूनी संघर्ष, इकबाल की मौत
Moradabad, Uttar Pradesh:जहां थाना क्षेत्र के ग्राम नींदडू में बच्चों के मामूली विवाद के कारण दो पक्षों के बीच कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें धारदार हथियार और लाठी-डंडे चले है। संघर्ष में गंभीर रूप से घायल इकबाल की मौत हो गई। जबकि बिलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही थाना धामपुर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में लिया। गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर सीओ डा.अंजनी कुमार चतुर्वेदी का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और भारी तनाव का माहौल बना हुआ है0
0
Report
Advertisement
कानपुर के रेस्टोरेंट में दबंगों का हमला, CCTV में कैद वारदात
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर ब्रेकिंग। रेस्टोरेंट में दबंगों का तांडव, युवक पर कुर्सियों और लोहे की रॉड से जानलेवा हमला, CCTV में कैद हुई वारदात! रेस्टोरेंट में आधा दर्जन से अधिक दबंगों ने एक युवक पर हमला बोल दिया। आरोप है कि पहले युवक का मोबाइल छीना गया, फिर कुर्सियों, लोहे की रॉड और लात-घूंसों से बेरहमी से मारपीट की गई। पूरी घटना रेस्टोरेंट में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने सिद्धार्थ द्विवेदी उर्फ पासा, सिंपी पांडे, आदित्य समेत अन्य आरोपियों पर जानलेवा हमला, मोबाइल छीनने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाने की मांग की है। बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ उर्फ पासा पर पहले से करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं और वह पूर्व में गोविंद नगर थाना क्षेत्र से जेल भी जा चुका है। दो दिन पहले दबंग पासा ने थाना बर्रा अंतर्गत एक और युवक के साथ की थी मारपीट, पीड़ित द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया था नहीं हुई कार्यवाही-सूत्र. थाना हनुमंत विहार अंतर्गत का है पूरा मामला।0
0
Report
किशनगढ़ रोड हादसे में कावड़ लेकर आ रहे शुभम की मौत, रिफ्लेक्टर वीडियो वायरल
Jaipur, Rajasthan:किशनगढ़सड़क हादसे में कावड़ लेकर आ रहे शुभम की मौत का मामला पुष्कर से रवाना होने के बाद दोनों भाई शुभम और प्रदीप का एक वीडियो हो रहा वायरल एक ब्लॉगर का वायरल वीडियो दोनों भाई को समझाता नजर आ रहा वीडियो में रिफ्लेक्टर लगाने की दे रहा सलाह रात्रि की समय में रिफ्लेक्टर लगा होने से रहती है सुरक्षा हादसे से कुछ घंटे पहले का वीडियो दोनों भाई हंसते मुस्कुराते दे रहे थे जवाब लेकिन कुछ घंटों बाद ट्रेलर ने कुचल दिया शुभम को हादसे में मौके पर शुभम की हो गई दर्दनाक मौत जबकि प्रदीप ने कूदकर बचाई अपनी जान0
0
Report
नागौर के जर्जर भवनों से बढ़ा खतरा, नोटिस के बाद भी कार्रवाई अधूरी
Nagaur, Rajasthan:नागौर में दो दर्जन से अधिक जर्जर भवन बने खतरा: बारिश के साथ बढ़ा हादसों का डर, नोटिस के बाद भी कार्रवाई अधूरी नागौर शहर में मानसून की बारिश के साथ जर्जर भवनों का खतरा एक बार फिर बढ़ गया है। नगर परिषद की ओर से पिछले साल सर्वे कर 38 जर्जर भवनों की पहचान कर उनके मालिकों को नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन अधिकांश भवन आज भी उसी स्थिति में खड़े हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण इन भवनों में दरारें चौड़ी होती जा रही हैं, जिससे आसपास रहने वाले लोगों और राहगीरों में हर समय हादसे का डर बना हुआ है। पिछले वर्ष एक जर्जर भवन का हिस्सा गिरने की घटना के बाद नगर परिषद ने शहरभर में सर्वे कराया था। सर्वे के आधार पर भवन मालिकों को मरम्मत कराने या भवन हटाने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद कई भवनों पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी। ऐसे में हर बारिश के साथ इन भवनों के गिरने का खतरा और बढ़ता जा रहा है। भगतावाड़ी का भवन सबसे ज्यादा चिंताजनक शहर के भगतावाड़ी क्षेत्र में स्थित एक जर्जर भवन सबसे अधिक चिंता का कारण बना हुआ है। चारों तरफ घनी आबादी होने के कारण यहां दिनभर लोगों और बच्चों की आवाजाही रहती है। स्थानीय लोगों के अनुसार भवन की दीवारों और बेसमेंट में लगातार दरारें बढ़ रही हैं। कई बार नगर परिषद और भवन मालिक को शिकायत देने के बावजूद अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। पुराने मोहल्लों में भी बढ़ा खतरा गूंगासा गली, सावा की गली, हीरावाड़ी, छाई की गली, बोहरा चौक और जोशीबाड़ सहित शहर के कई पुराने इलाकों में दर्जनों जर्जर भवन लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं। कई भवनों की छतें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं, दीवारों का प्लास्टर झड़ रहा है और ईंटें बाहर निकल आई हैं। इन संकरी गलियों से प्रतिदिन सैकड़ों लोग गुजरते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका लगातार बनी रहती है। बारिश ने बढ़ाई चिंता लगातार हो रही बारिश से पुराने भवनों की नींव और दीवारें कमजोर होती जा रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज बारिश या हल्के कंपन के दौरान भी दीवारों के हिस्से टूटकर गिरने लगते हैं। इसके बावजूद कई स्थानों पर सुरक्षा घेराबंदी या चेतावनी बोर्ड तक नहीं लगाए गए हैं। विशेषज्ञ बोले- सिर्फ नोटिस नहीं, कार्रवाई जरूरी विशेषज्ञों का कहना है कि केवल नोटिस जारी करना समाधान नहीं है। जिन भवनों में संरचनात्मक कमजोरी स्पष्ट दिखाई दे रही है, उनकी तत्काल तकनीकी जांच कराकर उन्हें खाली कराया जाए। यदि भवन रहने योग्य नहीं हैं तो उन्हें सुरक्षित तरीके से हटाने की कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि से बचा जा सके। दोबारा होगा सर्वे नगर परिषद के कार्यवाहक आयुक्त गोविंद सिंह भींचर ने बताया कि शहर के जर्जर भवनों का दोबारा सर्वे और सत्यापन कराया जा रहा है। नियमानुसार भवन मालिकों को पुनः नोटिस जारी किए जाएंगे और आवश्यकतानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मानसून के बीच शहर के दो दर्जन से अधिक जर्जर भवन आमजन की सुरक्षा के लिए बड़ी चुनौती बने हुए हैं।0
0
Report
Advertisement
रणथंभौर के कोर एरिया में ड्रोन उड़ाने पर IRS अधिकारी पर 1100 रु जुर्माना
Sawai Madhopur, Rajasthan:सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर टाइगर रिज़र्व के संवेदनशील कोर क्षेत्र स्थित अमरेश्वर महादेव मंदिर में निजी ड्रोन उड़ाने का मामला सामने आया है। वर्तमान में सावन मास चल रहा है, जिसके चलते अमरेश्वर महादेव मंदिर में प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा हुआ है। ऐसे में कोर क्षेत्र में निजी ड्रोन उड़ाने की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी मिलते ही हरकत में आए वन महकमें ने ड्रोन उड़ाने वाले पर 1100 रुपए का जुर्माना लगाया तथा सोशल मीडिया से वीडियो एंव फोटो भी डिलिट करवाने की कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार दो अगस्त को एक आईआरएस अधिकारी अपने साथियों के साथ अमरेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे और रणथंभौर नेशनल पार्क के कोर एरिया का एरियल वीडियो रिकॉर्ड किया। रणथम्भौर के निषेध क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने के लिए वन विभाग अथवा संबंधित प्राधिकरण से किसी प्रकार की अनुमति नहीं ली गई थी। मौके पर मौजूद कई श्रद्धालुओं ने ड्रोन को उड़ते हुए देखा था। सूत्रों के अनुसार वीडियो दो अगस्त को सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया। इसके लगभग 17 घंटे बाद रणथम्भौर वन विभाग के कर्मचारियों को इसकी जानकारी मिली। इसके बाद अधिकारियों ने आईआरएस अधिकारी से संपर्क किया, जिसके बाद वीडियो तीन अगस्त को सुबह प्रात: लगभग 8 बजे सोशल मीडिया से हटा दिया गया। आईआरएस सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय और चर्चित माने जाते हैं, जिससे यह मामला और अधिक चर्चा का विषय बन गया है। मामला सामने आने के बाद हरकत में आए स्थानीय वन महकमे के अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर अपलोड करने वाले व्यक्ति से सम्पर्क किया तथा ड्रोन से खींचे गए फोटो-वीडियो डिलिट करवाए तथा 1100 रुपए का जुर्माना भी लगाया। हालांकि निषेध क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने कर फोटो एंव वीडियो बनाने का मामला किसी आईआरएस अधिकारी से जुड़ा है, जो लोगों में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोग दबी जबान में सवाल खड़े कर रहे है कि यदि ऐसा किसी स्थानीय व्यक्ति द्वारा किया जाता तो वह अब तक सलाखों के पीछे होता तथा उसे विभिन्न धाराओं में मामला भी झेलना पड़ता! लेकिन मामले में एक आईआरएस अधिकारी के जुड़े होने से वन विभाग ने सोशल मीडिया से फोटो एंव वीडियो डिलिट करा इतने संवेदनशील मामले की इतिश्री कर ली। मामले को लेकर रणथंभौर के डीएफओ मानस सिंह का कहना है कि रणथंभौर के अमरेश्वर महादेव वन क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने का मामला सामने आया था। जानकारी मिलते ही सोशल मीडियो से फोटो एंव वीडियो हटवाए गए तथा सम्बन्धित पर 1100 रुपए का जुर्माना लगाया गया है !0
0
Report
यमुनानगर के शादीपुर में खाद कारोबार रंजिश के चलते वीडियो वायरल
Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर के शादीपुर क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में कुछ लोग एक व्यक्ति के साथ सरेआम मारपीट करते दिख रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह विवाद खाद के कारोबार से जुड़ा हुआ है. शुरुआती जानकारी के अनुसार खाद विक्रेताओं के बीच चल रही आपसी रंजिश के चलते एक गुट ने दूसरे गुट के व्यक्ति पर हमला कर दिया. अभी तक पूरे घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस भी मामले में फिलहाल कुछ भी बोलने से बच रही है. वायरल वीडियो के बाद इलाके में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ लोग एक व्यक्ति को घेरकर उसके साथ मारपीट कर रहे हैं. घटना शादीपुर क्षेत्र की बताई जा रही है, अटकले लगाइ जा रही है कि विवाद खाद के कारोबार और आपसी रंजिश से जुड़ा हो सकता है, लेकिन इसकी अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. सूत्रों के मुताबिक दोनों पक्ष पहले से एक-दूसरे के विरोधी बताए जा रहे हैं और इसी रंजिश के चलते यह झगड़ा हुआ. हालांकि घटना के पीछे की असली वजह क्या है, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा. फिलहाल पुलिस ने मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है और न ही किसी कार्रवाई की पुष्टि की है. वहीं दूसरी ओर यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद लोग कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठा रहे हैं।0
0
Report
सोनभद्र में तेज रफ्तार से बाइक ट्रक से टकराई, युवक की मौके पर मौत
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक युवक की जान ले ली। हिन्दुआरी क्षेत्र में सड़क किनारे बेढंग तरीके से खड़ी ट्रक में पीछे से बाइक जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराने में जुट गई। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। यह दर्दनाक हादसा रॉबर्ट्सगंज कोतवाली के हिन्दुआरी क्षेत्र में हुआ, जहाँ तेज रफ्तार से जा रहा एक बाइक सवार सड़क किनारे बेढंग तरीके से खड़ी ट्रक में पीछे से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। समाचार लिखे जाने तक मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। साथ ही हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
