241001
हरदोई में शराब सेल्समैन के साथ मारपीट, नगदी और शराब लूटी
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई के शाहबाद कोतवाली क्षेत्र में एक शराब दुकान के सेल्समैन के साथ मारपीट और लूट की घटना हुई है। सीओ शाहाबाद ने बताया कि मारपीट की पुष्टि हुई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। लुटेरों ने सेल्समैन से शराब और नगदी लूटी। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दे रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अल्मोड़ा में राहुल गांधी की जनसभा से कांग्रेस में नई ऊर्जा
Almora, Uttarakhand:लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की गुरुवार 4 जून को आयोजित होने वाली जनसभा को लेकर कांग्रेस नेताओं ने अल्मोड़ा में डेरा डाला हुआ है। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने प्रेस वार्ता कर राहुल गांधी की रैली को कांग्रेस का 2027 विधानसभा चुनाव के लिए आगाज बताया। कहा की राहुल की जनसभा से उत्तराखंड में कांग्रेस को नई ऊर्जा मिलेगी. वहीं उत्तराखंड की बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी सरकार में भ्रष्टाचार, महिला अपराध, मानव वन्य जीव संघर्ष, पलायन बढ़ा है। शिक्षा, स्वास्य्य, रोजगार के हाल बदहाल हैं। पर्यटन पर बड़े बैनर लगा कर सरकार लोगों को बुला रही है लेकिन यहां मूलभूत व्यवस्थाएं नहीं दे पा रही है। कुमारी शैलजा ने कहा कि राहुल गांधी की रैली में उत्तराखंड के तमाम मुद्दों को उठाया जाएगा और इसके बाद अन्य मुद्दों पर सरकार को घेरा जाएगा। प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिभक्ष यशपाल आर्य सहित उत्तराखंड के कई दिग्गज कांग्रेस नेता शामिल रहे。0
0
Report
बूंदी का पंचकर्म केंद्र मरीजों के लिए राहत का प्रमुख केंद्र बना
Noida, Uttar Pradesh:बूंदी से बड़ी खबर पंचकर्म विशिष्टता केंद्र बूंदी बना मरीजों के लिए राहत का केंद्र पिछले दो माह में 4000 से अधिक रोग्यों को मिला उपचार देश के 7 राज्यों और 21 जिलों से पहुंचे मरीज जटिल और कष्टसाध्य रोगों में मिल रही त्वरित राहत स्पोंडिलाइटिस, गठिया, सियाटिका, माइग्रेन व अनिद्रा के रोगियों को लाभ जन्मजात विकृतियों से पीड़ित बच्चों का भी हो रहा उपचार आधुनिक उपकरणों और शास्त्रीय पंचकर्म पद्धति से दी जा रही चिकित्सा कई मरीजों को ऑपरेशन से बचने का दावा राजस्थान सरकार का "श्रेष्ठ चिकित्सालय धनवंतरी पुरस्कार" भी मिल चुका आयुष मेडिकोट्यूरिज्म के क्षेत्र में बूंदी का पंचकर्म केंद्र बना मॉडल。0
0
Report
उषा अहिरवार के वायरल वीडियो के कारण बिजावर में गिरफ्तारी की दबिश
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के बिजावर थाना मे शासकीय कार्य में बाधा, चक्का जाम और पथराव के मामले में फरार चल रहीं सपा नेत्री उषा अहिरवार का बंदूक लहराते वीडियो बायरल होने पर एसपी संज्ञान लेते हुये कारवाई के आदेश दिये है ,संबंधित लाईंसेस धारी महिला को नोटिस देकर जबाब मांगा है ,बायरल बीडीओ मे बिजावर थाने में उषा अहिरवार पर शासकीय कार्य में बाधा, चक्का जाम, पथराव जैसी संगीन धाराओं में केस दर्ज है। आरोपी फरार चल रहीं सपा नेत्री उषा अहिरवार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वो बंदूक लहराती नजर आ रही हैं। वायरल वीडियो में उषा अहिरवार कथित तौर पर एक अन्य महिला काग्रेंस सेवादल की जिला उपाध्यक्ष कंचन शुक्ला पर बंदूक तानती दिख रही हैं। दावा है कि दूसरी महिला कांग्रेस नेत्री हैं। दोनों महिलाएं वीडियो में शस्त्र प्रदर्शन करती दिख रही है,सपा नेत्री उषा अहिरवार पर बिजावर थाने में शासकीय कार्य में बाधा डालने, चक्का जाम करने और पथराव करने जैसी संगीन धाराओं में केस दर्ज है। आरोपी फरार चल रहीं सपा नेत्री उषा अहिरवार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वो बंदूक लहराती नजर आ रही हैं।वायरल वीडियो में उषा अहिरवार कथित तौर पर एक अन्य महिला काग्रेंस सेवादल की जिला उपाध्यक्ष कंचन शुक्ला पर बंदूक तानती दिख रही हैं। दावा है कि दूसरी महिला कांग्रेस नेत्री हैं। दोनों महिलाएं वीडियो में शस्त्र प्रदर्शन करती दिख रही है,सपा नेत्री उषा अहिरवार पर बिजावर थाने में शासकीय कार्य में बाधा डालने, चक्का जाम करने और पथराव जैसी संगीन धाराओं में केस दर्ज है। पुलिस को उनकी तलाश है और वो फरार चल रही हैं।,उषा अहिरवार पर शासकीय कार्य में बाधा, बलवा, पथराव समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज है। ,फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो की सत्यता और लोकेशन की जांच कर रही है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। सवाल ये है कि कानून से भाग रही एक नेत्री खुलेआम शस्त्र प्रदर्शन कैसे कर रही है?0
0
Report
Advertisement
लखनऊ के इटौंजा में दो बड़ी घटनाओं का पुलिस ने खुलासा; आरोपियों को गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ- इटौंजा थाना क्षेत्र में हुई 2 बड़ी आपराधिक घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा। बर्थडे पार्टी शूट के बहाने फोटोग्राफर से लूटकांड का खुलासा व सचिन सिंह के हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा। असलहे की नोक पर बंधक बनाकर अशोक यादव से की गई थी लूट। पुलिस ने राम अनुज, विपिन मिश्रा और रोहन कुमार शर्मा को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से कैमरे, लेंस, गैंबल, मोबाइल व लाइट सेटअप बरामद। एक अवैध तमंचा और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद। करीब 15 लाख रुपये का लूटा गया सामान बरामद, आरोपियों पर विधिक कार्रवाई जारी वहीं सचिन सिंह को मौत के घाट उतने वाले आरोपी रिश्ते के मामा बृजेंद्र प्रताप सिंह को पुलिस ने किया अरेस्ट। सचिन सिंह को शराब पिलाने के बाद नशे की हालत में आरोपी मामा ने प्लास्टिक की स्ट्रैप (पट्टी) से गला कसकर की थी हत्या। हत्या करने के बाद शव को खेत में फेंक कर आरोपी हुआ था फरार। DCP North गोपाल चौधरी ने दोनों घटनाओं का प्रेसवार्ता कर किया खुलासा।0
0
Report
रामदेवरा में गुजरात से आए 15 घोड़ों के साथ भक्तों का अनोखा संगम
Jaisalmer, Rajasthan:श्रद्धा भक्ति आस्था का अनूठा संगम गुजरात के अहमदाबाद से भक्तों के साथ आए 15 घोड़े भी बाबा की समाधि के दर्शन करने रामदेवरा घोड़े की विशेष रूप से की गई रामदेवरा समाधि स्थल परिसर में पूजा अर्चना एक साथ आए 15 घोड़े अन्य श्रद्धालुओं के लिए बने आकर्षण का केंद्र रामदेवरा, जैसलमेर धार्मिक स्थल रामदेवरा में श्रद्धा आस्था भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला जब सफेद रंग के 15 से अधिक अश्व ढोल नगाडो की थाप पर भक्तों के साथ नाचते कूदते हुए बाबा की समाधि के दर्शन करने के लिए रामदेवरा पहुंचे।भक्तों के साथ अश्व का जोश व उत्साह देखते ही बनता था। सभी ने सामूहिक रूप से उनके साथ बाबा की समाधि के दर्शन किए। रामदेवरा पहुंचने पर समाधि समिति के पुजारी की तरफ से सभी अशवो का तिलक लगाकर विशेष रूप से पूजा अर्चना की गई। गुजरात से आए भक्तों ने बताया कि अहमदाबाद में उनके घोड़े का कारोबार है वह प्रतिवर्ष मई महीने मे ही बाबा की समाधि के दर्शन करने के लिए रामदेवरा पहुंचते हैं। भीषण आंधी तूफान बीच रास्ते में ही मूसलाधार बारिश के पश्चात भी सभी भक्त अपने-अपने अश्व के साथ रामदेवरा पहुंचे एक साथ 300 से अधिक लोग दर्शन करने के लिए अहमदाबाद से रामदेवरा पहुंचे थे। विशेष रूप से यहां आए मुस्कान सोनम किस्मत रानी घोड़ी सभी भक्तों के लिए काफी आकर्षक का केंद्र बने रहे। एक घोड़े की कीमत 15 से 18 लाख के बीच में थी इन घोड़े को वीआईपी ट्रीटमेंट देकर उनके फार्म हाउस में रखा जाता है। एक साथ आए 15 घोड़े को लेकर भक्त गण डिसा धर्मशाला से नाचते कूदते हुए समाधि स्थल मुख्य प्रवेश द्वार तक पहुंचे। गौरतलब है कि बाबा रामदेव जी अश्व क़ो अपने वाहन के रूप में प्रयोग करते थे। तब से अधिकांश भक्त लोग कपड़े के घोड़े व जीवित घोड़े भी लेकर बाबा की समाधि स्थल पर पहुंचते हैं पूर्व में एक दर्जन से अधिक घोड़े समाधि स्थल पर जीवित चढ़ाए गए थे। इसके अलावा अन्य भक्त आस्था व मन्नत पूर्ण होने पर कपड़े के घोड़े भी चढ़ाते हैं। समाधि स्थल के सामने सभी हेरत अंगेज नृत्य करते हुए अपने करतब भी दिखाए। जिसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ लगी रही वहीं अन्य भक्तों ने घोड़े के साथ जमकर फोटो सेल्फी ली.। भीषण गर्मी उमस में भी इन दिनों श्रद्धा भक्ति आस्था का अनुठा संगम यहां पर देखने को मिल रहा है। बाइट :- जिगर भाई भुवा ज़ी बाइट :- भानु भाई0
0
Report
चिकित्सा के सबसे प्रतिष्ठित मानक से युक्त हुआ शारदा नारायण
Mau, Uttar Pradesh:चिकित्सा के सबसे प्रतिष्ठित मानक से युक्त हुआ शारदा नारायण जिले में एनएबीएच मानक मिलने वाला पहला चिकित्सालय बना मऊः अस्पतालोें में सेवा प्रदाताओं के लिए राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड जो भारतीय गुणवत्ता परिषद का एक प्रमुख घटक बोर्ड है। यह अस्पतालों में मरीजों की सुरक्षा की सुरक्षा और चिकित्सकीय सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए मानक तय करता है। देश के इस सबसे प्रतिष्ठित मानक वाले एनएबीएच पार्ट-टू का प्रमाण पत्र शारदा नारायण हास्पिटल को प्राप्त हो गया है। प्रसिद्व चिकित्सक, संस्थान निदेशक डाॅ संजय सिंह ने यह उदगार व्यक्त किया। मंगलवार को आयोजित एनएबीएच विषयक प्रेस कांफ्रेंस में वह बोल रहे थे। मैंनेजिंग डायरेक्टर डाॅ एकिका सिंह ने कहा कि अब शारदा नारायण में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के मरीजों को भी यहां गुणत्मकता औरर मरीज सुरक्षा के साथ उपचार किया जा सकता है। एनएबीएच में चिकित्सा के साथ सभी प्रकार की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाता है। यह प्रमाण पत्र पाने वाला शारदा नारायण हास्पिटल जिले में पहला हास्पिटल है। मेडिकल डायरेक्टर डाॅ सुजीत सिंह ने बताया कि एनएबीएच के पहले चरण के बाद दूसरे चरण में प्रवेश करना कठिन था पर टीम वर्क के कारण यह प्रक्रिया भी बहुत कम समय में पूर्ण कर लिया गया जो अपने आप में एक रिकार्ड है। इस दौरान सभी निदेशकों ने प्रमाण पत्र का अनावरण किया। कार्यक्रम में चिकित्सालय की गुणवत्ता को लेकर डाॅ राहुल कुमार, डाॅ ईना यादव, डाॅ मलिक रहमान, डाॅ दीपक राय, डाॅ विशाल सिंह, डाॅ विनीता सिंह, डाॅ दुर्गेश पुष्कर, डाॅ आलम, डाॅ शमशाद अहमद व डाॅ मालविका राय ने अपने विचार रखे।0
0
Report
Advertisement
कायलाना झील में युवक की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव से जुड़ा मामला
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर कायलाना झील में एक युवक ने किया सुसाइड झील के किनारे सुबह एक लावारिस बाइक खड़ी होने से हुआ संदेह गोताखोरों ने संदेह के आधार पर झील में किया ढूंढना शुरू झील में मिला एक युवक आधार कार्ड के पते पर परिजनों से किया संपर्क युवक मोडाराम, मेघवालों का बास, उचियाड़ा, नांदडा कला, बनाड़ के रूप में हुई पहचान परिजनों ने बताया कि युवक मानसिक बीमार चल रहा था उसकी पुत्री 15 दिन पहले किसी लड़के के साथ भाग गई और लव मैरिज कर ली थी इसके चलते युवक हो गया था ज्यादा डिप्रेशन में0
0
Report
तमिलनाडु में बंधक बनाए गए 50 प्रवासियों को सुरक्षित मुक्त कर घर लौटाया गया
Taga, Chhattisgarh:जांजगीर-चांपा जिले के गांवों से हर साल हजारों मजदूर रोजगार की तलाश में दूसरे राज्यों का रुख करते हैं। कोई परिवार का पेट पालने निकलता है तो कोई बच्चों की पढ़ाई और घर की जिम्मेदारियां उठाने के लिए सैकड़ों किलोमीटर दूर जाने को मजबूर होता है। लेकिन कई बार बेहतर जिंदगी की तलाश में शुरू हुआ यह सफर शोषण और बंधुआ मजदूरी की कहानी बन जाता है। ऐसा ही मामला तमिलनाडु से सामने आया है, जहां जांजगीर-चांपा जिले के 41 श्रमिकों सहित महिलाओं और बच्चों समेत कुल 50 लोगों को बंधक बनाकर रखा गया था। शिकायत मिलते ही जिला प्रशासन सक्रिय हुआ और कलेक्टर जन्मेजय महोबे की पहल पर सभी श्रमिकों को मुक्त कराया गया। अब उनकी सुरक्षित घर वापसी की तैयारी की जा रही है।0
0
Report
दुर्ग अस्पताल में खून की कमी से युवती की मौत, कांग्रेस का बड़ा हंगामा
Durg, Chhattisgarh:दुर्ग जिला अस्पताल में खून की कमी के कारण 22 साल की युवती की मौत के बाद कांग्रेस ने जमकर हल्ला बोल प्रदर्शन किया है, जिसमें जिला अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की गई है. दरअसल पिछले दिनों जिला अस्पताल में एक 22 वर्षीय श्रमिक की बेटी दीपिका ने सिर्फ इसलिए दम तोड़ दिया क्योंकि उसे समय पर खून नहीं मिल सका. दीपिका के शरीर में खून की भारी कमी थी जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. दीपिका का ब्लड ग्रुप ओ पॉजिटिव था. जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने पर्ची बनाकर दी कि दीपिका के शरीर में खून चढ़ाना पड़ेगा, जिसकी व्यवस्था कर ले बेटी की जान बचाने के लिए बेबस माता-पिता लगातार 48 घंटों तक अस्पताल के चक्कर काटते रहे और खून के लिए डोनर की तलाश करते रहे लेकिन उन्हें कोई डोनर मिला और न ही जिला अस्पताल के ब्लड बैंक से रक्त की व्यवस्था की गई. जिंदगी और मौत की जंग लड़ते हुए दीपिका ने आखिरकार दम तोड़ दिया. इस मामले पर पूर्व मेयर और कांग्रेस जिला अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने जिला अस्पताल का घेराव करते हुए कहा कि यह बहुत दुखद है कि दुर्ग जिसे शहर में खून की कमी के कारण दीपिका की मौत हो गई, अस्पताल की संवेदना मर चुकी है. ब्लड बैंक में ब्लड उपलब्ध होने के बाद भी ब्लड नहीं दिया गया; इतने सैकड़ों यूनिट ब्लड डोनर करते हैं ये ब्लड आखिर कहाँ जा रहा है. वही दीपिका सिकिल एनीमिया की मरीज थी, उनको तो मुफ्त में ब्लड दिया जाना चाहिए. डोनर मांगना भी असंवैधानिक है. यदि 2 दिन में कार्यवाही नहीं हुई थी तो कांग्रेस धरना प्रदर्शन करेगी. इस गंभीर मामले पर सिविल सर्जन आशीषन मिंज ने क्या कहा था, जरा यह भी सुनिए. अगर ब्लड बैंक से उन्हें ब्लड नहीं मिल रहा था तो एक बार मेरे पास आ जाना था, मैं उनके लिए ब्लड की व्यवस्था करवा देता. इस घटना की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया जा रहा है और रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी. इस गंभीर मामले पर सिविल सर्जन आशीषन मिंज ने क्या कहा था, यह भी सुनिए.0
0
Report
Advertisement
बूंदी में जनगणना तैयारी की बड़ी कवायद, निदेशक पहुंचे चित्तौड़ रोड
Noida, Uttar Pradesh:बूंदी से बड़ी खबर जनगणना निदेशक विष्णु शरण मलिक पहुंचे बूंदी चित्तौड़ रोड क्षेत्र में घर-घर जाकर जनगणना तैयारियों की ली जानकारी आमजन से संवाद कर जुटाई फील्ड स्तर की जानकारी जनगणना कार्यों की प्रगति और व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण जिला कलेक्टर हरफूल सिंह यादव रहे मौजूद नगर परिषद आयुक्त ब्रजेश राय जयपुर विद्युत वितरण निगम की अधीषण अभियंता सीपी गुप्ता सहित कई अधिकारी रहे साथ जिला कलेक्ट्रेट सभागार में ले रहे हैं अधिकारियों की बैठक जनगणना कार्यों को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।0
0
Report
भाजपा ने शराब घोटाला मामले में कांग्रेस सरकार पर ED कार्रवाई का आरोप दोहराया
Raipur, Chhattisgarh:लगातार दूसरे दिन भाजपा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शराब घोटाला मामले को लेकर पिछली कांग्रेस सरकार को निशाने पर लिया है. भाजपा प्रवक्ता नलिनेश ठोकने ने शराब घोटाला मामले में ED की कार्रवाई और गोवा में वेस्टिन होटल में निवेश को लेकर पूर्वर्ती भूपेश बघेल सरकार को घेरा. ठोकने ने कहा कि शराब घोटाला मामले में ED की छठवीं चार्ज शीट में स्पष्ट रूप से इस बात का जिक्र है कि घोटाले के पैसे से गोवा में वेस्टइन होटल खरीदा गया. ठोकने ने आरोप लगाते हुए कहा है कि चार्ज शीट में ये भी कहा गया है कि ये पैसे चैतन्य बघेल के निर्देश पर गए. उन्होंने इस मामले में कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जवाब मांगा है. वहीं सीजीपीएससी मामले में ED की कार्रवाई पर ठोकने ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार ने बेरोजगार युवाओं के सपनों से किया खिलवाड़ किया. आज सीजीपीएससी के तब के जुड़े अधिकारियों के यहां ED ने दबिश दी है, पहले सीबीआई भी जांच कर रही है. स्पष्ट है कि पिछली सरकार में जिस तरह की काली करतूत हुई वो सामने आ रहा है0
0
Report
सीएम साय के अनुसार 12 साल में मोदी सरकार ने ऐतिहासिक काम किए—गरीब कल्याण बढ़ा
Raipur, Chhattisgarh:निराश्रित पेंशन को लेकर सीएम साय का बड़ा बयान समस्या का हो रहा है समाधान सुशासन तिहार में कई जगह समस्या आई थी मोदी सरकार के 12 साल के कार्यकाल पर बोले साय 12 साल में ऐतिहासिक काम हुए हैं पहले पांच साल गरीब कल्याण के काम हुए इस कार्यकाल में नए भारत का निर्माण हो रहा है0
0
Report
Advertisement
FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन निर्देश वापस लिया
Mumbai, Maharashtra:अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ FWICE द्वारा जारी किया गया नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्शन वापस ले लिया गया है. FWICE ने कहा है कि इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूर्स एसोसिएशन (IMPPA), प्रोड्यूर्स गिल्ड ऑफ इंडिया और CINTAA समेत फिल्म इंडस्ट्री के कई संगठनों के अनुरोध के बाद यह फैसला लिया गया है. FWICE के मुताबिक, नॉन-कोऑपरेशन आदेश जारी होने के बाद विभिन्न फिल्म संगठनों ने फेडरेशन से इसे वापस लेने की अपील की थी. संगठनों का मानना था कि बातचीत और आपसी सहमति के जरिए इस मामले का समाधान निकाला जाना चाहिए. इन अनुरोधों पर विचार करने के बाद फेडरेशन ने अपना फैसला वापस लेने का निर्णय लिया. हालांकि FWICE ने स्पष्ट किया है कि रणवीर सिंह की ओर से भेजे गए कानूनी नोटिस का जवाब संगठन अपने कानूनी सलाहकारों के माध्यम से देगा. फेडरेशन का कहना है कि आदेश वापस लेने का मतलब यह नहीं है कि मामला पूरी तरह समाप्त हो गया है.0
0
Report
पाकुड़ के वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व विधायक बेनी प्रसाद गुप्ता का निधन
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ - पूर्व विधायक बेनी प्रसाद गुप्ता का आज निधन हो गया है। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। पूर्व विधायक बेनी प्रसाद गुप्ता का बुधवार को हृदयाघात से निधन हो गया। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें पाकुड़ सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बेनी प्रसाद गुप्ता (Benny Prasad Gupta) झारखंड और बिहार के एक वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व विधायक थे। उन्होंने अविभाजित बिहार विधानसभा (1990 से 1995) में पाकुड़ निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था। वे दो बार भाजपा से विधायक थे, और 1990 से 1995 तक बिहार विधानसभा के सदस्य रहे। झारखंड राज्य के गठन के बाद वे 2005 और 2019 के झारखंड विधानसभा चुनावों में भी पाकुड़ सीट से भाजपा का प्रतिनिधित्व कर चुके थे, लेकिन वह चुनाव हार गए थे। उन्हें झारखंड में पार्टी की राज्य इकाई के प्रदेश महामंत्री और एक प्रमुख भाजपा कार्यकर्ता के रूप में जाना जाता है। वे जनसंघ के समय से राजनीति में थे।0
0
Report
मुंबई हाईवे एक्सिडेंट: एम्बुलेंस समय पर पहुंचे या नहीं, ट्रॉमा सेंटर जीवन बचा पाएगा?
Mumbai, Maharashtra:क्या हो अगर मुंबई के किसी हाईवे पर एक्सीडेंट हो जाए, तो एम्बुलेंस आने में कितना वक्त लेगी, फिर वहां से सबसे नजदीकी ट्रॉमा सेंटर कितनी देर में पहुंचाएगी और जिस ट्रॉमा सेंटर में पीड़ित को ले जाया जायेगा क्या वहाँ तमाम इक्विपमेंट और सुविधाएं उपलब्ध होगी ताकि एक जीवन को बचाया जा सके, इसी बात का रियलिटी चेक करने हम पहुंचे मीरा भायंदर इलाके में जहाँ से वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे गुजरता है जो मुंबई को अहमदाबाद से जोड़ता हैl हमारे साथ इस इलाके के कॉर्पोरेटर जय सिंह भी मौजूद थेl जय सिंह ने हमारे सामने दोपहर में करीब 2.16 मिनट पर एम्बुलेंस को ये कहकर कॉल किया की हाईवे पर जहाँ छत्रपति शिवाजी की मूर्ति लगी है, वहाँ एक एक्सीडेंट हुआ है, तुरंत एम्बुलेंस लेकर आओl इसके बाद करीब 2.27 मिनट पर एम्बुलेंस आते हुए दिखाई दीl इसके बाद जय सिंह के साथ हम उस एम्बुलेंस में बैठ कर ट्रामा सेंटर के लिए निकल गएl करीब 5 किमी के रस्ते को तय करने में एम्बुलेंस को 15 मिनट लगेl इसके बाद हम सीधे इमरजेंसी वार्ड में घुस गए जहाँ डॉक्टर्स की एक टीम मिली जो मरीजों के इलाज में लगी हुई थीl इसी टीम ने हमें बताया की इस ट्रामा सेंटर पर एक वेंटिलेटर नीचे रखा हुआ है जबकि बाकि वेंटिलर ICU रूम में लगाए गए है, इसके साथ ही एक्सीडेंट में आये हुए मरीजों के लिए एक अलग से वार्ड बनाया गया है जहाँ पल्स मशीन से लेकर बाकि सारे इक्विपमेंट लगाए गए है जो एक्सीडेंट की शुरुवाती स्टेज में किसी शख्स की जिंदगी बचाने के लिए बेहद ज़रूरी हैl0
0
Report
Advertisement
