हरदोई के नबीपुर गांव में लाखों की चोरी, चोरों ने घर को बनाया निशाना
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई के बिलग्राम थाना क्षेत्र के नबीपुर गांव में अज्ञात चोरों ने एक घर में धावा बोलकर लाखों की चोरी की। चोरों ने दरवाजे का कुंडा तोड़कर घर में घुसकर बक्सा और अलमारी को तोड़ा और उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात और एक लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए। शोर मचाने पर घरवालों ने चोरों का पीछा किया लेकिन वे भागने में सफल रहे। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर घटना की जानकारी दी। घटना के समय घर के सदस्य मनोज कुमार वृंदावन, मथुरा गए हुए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीतापुर: खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई
Khairabad, Uttar Pradesh:सीतापुर- खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।
आपका अपना
प्रेम त्रिपाठी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख, खैराबाद, सीतापुर ।
