241001
हरदोई में मकान का ताला काटकर चोरों ने इलेक्ट्रॉनिक सामान सहित नकदी की पार
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई के माधौगंज कस्बे के कटरा बिल्हौर हाईवे मार्ग के किनारे मोहल्ला पटेल नगर पूर्वी स्थित सियाराम यादव के मकान का ताला काटकर चोरों ने इलेक्ट्रॉनिक सामान सहित नकदी पर हांथ साफ कर मौके से फरार हो गए है। घटना के समय परिवार के सदस्य अपने गांव गए थे, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने घटना को अंजाम दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। सूचना पर सीओ शिल्पा कुमारी ने पुलिस बल के साथ पहुंच कर जांच पड़ताल की और जल्द घटना के खुलासे की बात कही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
फ्लाईदुबई उड़ान में कैप्टन स्मित माछर के अदम्य साहस पर देश ने किया सलाम
Noida, Uttar Pradesh:फ्लाईदुबई की उड़ान में सवार यात्रियों की सुरक्षा के लिए अपनी जान की परवाह किए बिना साहस, धैर्य और सूझबूझ का परिचय देने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित माछर के अदम्य साहस को नमन करता हूँ। गंभीर परिस्थितियों में उन्होंने जिस जिम्मेदारी और बहादुरी के साथ अपना कर्तव्य निभाया, वह देश के लिए गर्व की बात है। उनका यह साहस और कर्तव्यनिष्ठा सभी के लिए प्रेरणादायी है。 मरांग बुरु से कैप्टन स्मित माछर के शीघ्र एवं पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करता हूँ。0
0
Report
UP में 3G प्लान: गौ मित्र से Gen Z को रोजगार और हिंदुत्व मजबूत
Noida, Uttar Pradesh:*Gen z को साधने के लिए यूपी की योगी सरकार का 3g प्लान तैयार* Gen z को साधने के लिए यूपी की योगी सरकार का 3G प्लान तैयार हो चुका है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार गो-संरक्षण अभियान से अब नई युवा पीढ़ी यानी Gen-Z को जोड़ने जा रही है और इसके लिए हर गाँव मे10 युवाओ को गौ मित्र बनाने की कवायद शुरू हो गयी है।पहले फेज में 10 हज़ार गौ मित्र बनाये जाएंगे जिन्हें गौवंश संरक्षण के रोज़गार से जोड़ा जाएगा। गुणायुक्त सामग्री: 10 गौ मित्र प्रारंभिक फेज में, रोजगार, गाय-गांव-गौ मित्र पर केंद्रित योजना, 2027 विधानसभा चुनाव का संदर्भ, Gen Z से जुड़ाव, हिंदुत्व के मुद्दे और रोजगार अवसरों पर जोर इस 3g प्लान में गाय,गाँव और गौमित्र शामिल किया गया है जो केवल युवाओ के लिए हैं युवा गौ मित्र बनकर गौ संरक्षण के क्षेत्र में रोज़गार पा सकेंगे गौमित्र बनाने का लक्ष्य एक गाँव मे 10 युवाओं को रखा गया है और अभी 10 हज़ार का पहला टास्क रखा गया है इसके बाद और युवाओ को जोड़ा जाएगा जिसे भविष्य में लाखों की संख्या में गौ मित्र बन सके संघ के एजेंडे में भी हमेशा गाय का मुद्दा रहता है ऐसे में रोज़गार के मुद्दे पर गौ संरक्षण से युवा जुड़ेंगे वाक थ्रू0
0
Report
उज्जैन: महाकाल मंदिर से महाकाल चौराहा तक 200 मीटर सड़क चौड़ीकरण शुरू, 24 मीटर चौड़ाई
Ujjain, Madhya Pradesh:महाकाल मंदिर से महाकाल चौराहे तक सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई शुरू 39 स्ट्रक्चर चिन्हित, लोग खुद शिफ्ट कर रहे सामान; 12 मीटर की सड़क होगी 24 मीटर चौड़ी उज्जैन में महाकाल मंदिर से महाकाल चौराहे तक सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई अब शुरू हो गई है। करीब 200 मीटर लंबे इस मार्ग को 24 मीटर चौड़ा किया जाना है। मौजूदा सड़क की चौड़ाई करीब 12 मीटर है। सड़क चौड़ीकरण के लिए इस हिस्से में करीब 39 भवन और अन्य स्ट्रक्चर चिन्हित किए गए हैं। संबंधित भवन स्वामियों को पहले ही सूचना पत्र दिए गए थे। कुछ मामलों में हाईकोर्ट के स्थगन आदेश के कारण कार्रवाई रुकी हुई थी। अधिकारियों के मुताबिक, स्थगन आदेश समाप्त होने के बाद अब कार्रवाई दोबारा शुरू की गई है। स्मार्ट सिटी की ओर से सड़क की मार्किंग पहले ही पूरी कर ली गई थी। अब संबंधित लोग अपनी सहमति से अपने सामान और आजीविका से जुड़ी सामग्री को दूसरी जगह शिफ्ट कर रहे हैं। इसके बाद चिन्हित हिस्सों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। अपर आयुक्त संतोष टैगोर ने बताया कि सड़क की चौड़ाई निर्धारित मार्किंग और सेंट्रल लाइन के अनुसार की जाएगी। प्रशासन की ओर से लोगों से संवाद कर सहयोग लिया जा रहा है। महाकाल मंदिर का यह मार्ग सिंहस्थ के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है। सड़क चौड़ीकरण के बाद मंदिर से महाकाल चौराहे तक यातायात व्यवस्था और मार्ग का स्वरूप बदलता नजर आएगा।0
0
Report
Advertisement
उज्जैन: मस्जिद चौड़ीकरण के दौरान अफवाहों पर कलेक्टर की चेतावनी, जनहानि नहीं
Ujjain, Madhya Pradesh:कलेक्टर रौशन कुमार सिंह बोले- कोई जनहानि नहीं, न किसी को चोट लगी; अफवाहों पर ध्यान न दें, भ्रामक खबर फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई वही इस दौरान पुलिस ने भी संवेदनशील क्षेत्र से मार्च पास्ट निकला, उज्जैन के छतरी चौक स्थित शाही मस्जिद के सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित हिस्से को हटाने के दौरान हो रही चर्चा को लेकर कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है, न ही किसी को चोट लगी है और न ही कोई व्यक्ति कहीं फंसा है। कलेक्टर ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। उन्होंने बताया कि समाज के लोगों से मौके पर चर्चा की जा रही है। साथ ही भ्रामक खबर, मिस इन्फॉर्मेशन या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी है। बाइट -कलेक्टर रौशन कुमार सिंह0
0
Report
कैप्टन स्मिट मच्छर की बहादुरी ने विमान यात्रियों की सुरक्षा में मिसाल कायम की
Noida, Uttar Pradesh:The courage and sense of duty shown by Captain Smit Machchhar in the face of grave danger is deeply commendable. Despite being seriously injured during the in-flight crisis, Captain Machchhar remained resolute and played a crucial role in helping protect the lives of those on board. His courage, presence of mind and commitment to duty will always be remembered. Praying to Prabhu Shri Ram for his speedy recovery, strength and good health. Jai Hind!0
0
Report
पटना में केंद्रीय मंत्री गडकरी का स्वागत, भाजपा नेता जुटे
Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग केंद्रीय पथ परिवहन मंत्री नितिन गडकरी पहुंचे पटना नितिन गडकरी को रिसीव करने बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री शैलेन्द्र कुमार, मंत्री रामकृपाल यादव , मंत्री विजय सिन्हा सहित भाजपा कई नेता मौजूद रहे0
0
Report
Advertisement
डूंडासिवनी में अवैध महुआ शराब निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई; 10 क्विंटन महुआ लहान नष्ट
Seoni, Madhya Pradesh:स्लग – अवैध शराब पर डूण्डासिवनी पुलिस की कार्रवाई सिवनी में अवैध कच्ची महुआ शराब के खिलाफ डूण्डासिवनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चार अलग-अलग गांवों और इलाकों के जंगल एवं नालों में एक साथ दबिश देकर करीब 10 क्विंटल महुआ लहान नष्ट किया है। मौके से हाथभट्टी शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी नष्ट की गई। कार्रवाई के बाद अवैध शराब बनाने वालों की तलाश की जा रही है। वीओ: सिवनी में अवैध शराब के निर्माण और भंडारण के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में डूण्डासिवनी पुलिस ने गहरानाला से लगे इलाकों में एक साथ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया。 पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गहरानाला से लगे ग्रामों में कुछ लोगों द्वारा बड़ी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब बनाई जा रही है। शराब बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाला महुआ लहान और अन्य सामग्री जंगलों और नालों में छिपाकर रखी गई थी。 सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गहरानाला, रूठिया टोला, बड़वाली टेक और डुंगरिया क्षेत्र में एक साथ दबिश दी। जंगल और नालों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया。 इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर डिब्बों में छिपाकर रखा गया बड़ी मात्रा में महुआ लहान बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक मौके पर ही करीब 10 क्विंटल महुआ लहान और हाथभट्टी महुआ शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री को नष्ट किया गया。 पुलिस अब अवैध शराब बनाने वाले लोगों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है。 यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा और एसडीओपी सिवनी चंचलेश मरकाम के मार्गदर्शन में की गई。 डूण्डासिवनी थाना प्रभारी निरीक्षक चैनसिंह उइके के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।0
0
Report
पंचकमल में बीजेपी कार्यालय पर धन्यवाद-अभिनंदन समारोह का शानदार आयोजन
Chandigarh, Chandigarh:पंचकूला ब्रेकिंग हरियाणा बीजेपी के प्रदेश कार्यालय पंचकमल में धन्यवाद और अभिनंदन समारोह शुरू हुआ हरियाणा बीजेपी के पूर्व प्रभारी डॉ सतीश पूनियां, पूर्व सह प्रभारी सुरेंद्र नागर, पूर्व संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा का धन्यवाद एवं विदाई समारोह इसके साथ ही हरियाणा बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा का अभिनंदन समारोह हो रहा है कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी औऱ हरियाणा बीजेपी की अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता मौजूद है धन्यवाद और अभिनंदन समारोह में सरकार के मंत्री कृष्ण बेदी , महीपाल सिंह ढांडा, कृष्णलाल पंवार, राव नरबीर सिंह , रणबीर सिंह गंगवा ,विपुल गोयल ,श्याम सिंह राणा ,खेल मंत्री गौरव गौतम, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर समेत कई विधायक मौजूद इस समारोह में बीजेपी की वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ,कंवरपाल गुर्जर, डॉ बनवारी लाल , कमलेश ढांडा , राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ,चेयरमैन और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली समेत जिला अध्यक्ष और जिला प्रभारी समेत तमाम वरिष्ठ नेता शामिल है भाजपा प्रदेश कार्यालय पंचकमल में भव्य धन्यवाद और अभिनंदन समारोह आयोजित हुआ है0
0
Report
चूरू अस्पताल परिसर में स्वच्छता अभियान का सामूहिक श्रमदान
Churu, Rajasthan:चूरू। विधानसभा-चूरू लोकेशन — चूरू। सामूहिक श्रमदान कार्यक्रम का राजेंद्र राठौड़ ने किया शुभारंभ, स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत अस्पताल परिसर में किया सामूहिक श्रमदान चूरू। राजकीय जीवनमल बच्छावत नेत्र, कान, नाक, गला एवं दंत चिकित्सालय परिसर में जिला प्रशासन एवं नगर परिषद के तत्वावधान में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सामूहिक श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, विधायक हरलाल सहारण एवं नगर परिषद सभापति विनय गोयनका ने श्रमदान कर किया। इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार या नगर परिषद की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक को इसमें अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है और स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए ऐसे अभियान निरंतर चलाए जाने चाहिए। विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि स्वच्छता स्वस्थ जीवन का आधार है। अस्पताल जैसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता का विशेष महत्व है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे अपने घर के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र को भी साफ-सुथरा रखने में सहयोग करें तथा कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने अस्पताल परिसर में सामूहिक श्रमदान करते हुए साफ-सफाई की। इस दौरान परिसर में स्वच्छता का संदेश देते हुए लोगों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
चूरू में स्वच्छता अभियान: सफाईकर्मियों को मेडिकल किट देकर बैंक ने जताया सम्मान
Churu, Rajasthan:चूरू\n\nविधानसभा-चूरू\n\nलोकेशन—चूरू\n\nसंवाददाता - नवरतन प्रजापत\n\nSafai-कार्यकर्ताओं को मेडिकल किट वितरित\n\nचूरू। राजस्थान ग्रामीण बैंक की ओर से स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत चूरू के नेचर पार्क में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, विधायक हरलाल सहारण और नगर परिषद सभापति विनय गोयनका ने सफाईकर्मियों को मेडिकल किट वितरित कर स्वच्छता कर्मियों का उत्साहवर्धन किया।\n\nपूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार या किसी एक संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है। सफाईकर्मी शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा का ध्यान रखना भी हमारी जिम्मेदारी है।\n\nविधायक हरलाल सहारण ने कहा कि स्वच्छता अभियान को जनआंदोलन का रूप देने की आवश्यकता है। स्वच्छ वातावरण से स्वस्थ समाज का निर्माण होता है। सफाईकर्मी प्रतिदिन अपने स्वास्थ्य की परवाह किए बिना शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने में योगदान देते हैं, इसलिए उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना सराहनीय पहल है।\n\nराजस्थान ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल अग्रवाल ने कहा कि बैंक की ओर से सामाजिक सरोकारों के तहत स्वच्छता ही सेवा अभियान में सहभागिता की जा रही है। सफाईकर्मियों को मेडिकल किट उपलब्ध करवाने का उद्देश्य उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य सामग्री उपलब्ध करवाना है।\n\nबाइट__राजेंद्र राठौड़, पूर्व नेता प्रतिपक्ष।\n\nनवरतन प्रजापत \nजी मीडिया चूरू \nमोबाइल-94147760720
0
Report
गम्भीर मरीज को हेली एम्बुलेंस से देहरादून के उच्च चिकित्सीय केंद्र भेजा गया
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी जिला अस्पताल में भर्ती मरीज मदन सिंह उम्र लगभग 55 वर्ष, निवासी ग्राम पाही मल्ला, गंभीर स्थिति (Acute Febrile Sepsis, Septic Shock, AKI/गुर्दे की समस्या तथा अनियंत्रित शुगर) में जिला अस्पताल उत्तरकाशी में भर्ती कराया गया था। मरीज की अत्यंत गम्भीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हेली एम्बुलेंस के माध्यम से हायर सेंटर रेफर करने की सलाह दी। परिजनों के अनुरोध पर जिला प्रशासन द्वारा तुरन्त हेली एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई। इसके बाद मरीज को जोशियाड़ा हैलीपैड से दून अस्पताल देहरादून के लिए रवाला किया गया। जहां मरीज हायर सेंटर में इलाज चल रहा है। हेली एंबुलेंस सेवा मरीजों के लिए वरदान साबित हो रही है।0
0
Report
फतेहाबाद खेत पर हिस्ट्रीशीटर की हत्या, पुलिस ने शुरू की जांच
Agra, Uttar Pradesh:फतेहाबाद में खेत पर सो रहे हिस्ट्रीशीटर की हत्या से सनसनी नीम के पेड़ के नीचे चारपाई पर सो रहा था प्रेमवीर रात में अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से किया सिर पर हमला हमले में 35 वर्षीय प्रेमवीर की मौके पर मौत गुरुवार सुबह खेत की ओर गए ग्रामीणों ने देखा खून से लथपथ शव शव मिलते ही गांव में मचा हड़कंप, बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे सूचना पर पहुंची फतेहाबाद थाना पुलिस ने शुरू की जांच पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हत्या के कारण और हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस परिजनों से पूछताछ, घटनास्थल के आसपास भी जुटाए जा रहे सुराग0
0
Report
Advertisement
उन्नाव: सई नदी उफान से ग्रामीणों के खेत-घर डूबे, प्रशासन से मदद की मांग
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव उन्नाव में सई नदी उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी। हजारों बीघे धान की फसल पानी में डूबी, किसानों की बढ़ी चिंता। आदमपुर बरेठी, मोहान, रसूलपुर बकिया, अहमदपुर टकटोली और बिचपरी में पानी घुसा। गांवों को जोड़ने वाले रास्तों पर पानी भरने से आवागमन प्रभावित। लगातार बढ़ते जलस्तर से घरों और दुकानों में भी घुसा पानी। दुकानों में रखा सामान बर्बाद, फसल में मूंग, उर्द के खेतों भरा पानी। पकने को तैयार धान की फसल डूबने से किसानों को भारी नुकसान की आशंका। सई नदी का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों में दहशत, प्रशासन से मदद की मांग。0
0
Report
उदयपुर के पास आबादी वाले इलाक़े में पैंथर मूवमेंट, वन विभाग से पिंजरे की मांग
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर उदयपुर से खबर, शहर से सटे आबादी इलाके में पैंथर का मूवमेंट, प्रतापनगर क्षेत्र के बेड़वास इलाके में देर रात दिखा पैंथर के मूवमेंट, क्षेत्र में लजे सीसीटीवी में कैद हुआ पैंथर का मूवमेंट, लोगो ने वन विभाग के अधिकारियों को दी सूचना, पिंजरा लगाने की उठाई मांग,0
0
Report
नाबालिग चालक के हाथ में टोटो? कुरसेला में 10 ई-रिक्शा जब्त, सुरक्षा पर सवाल
Katihar, Bihar:टोटो छोटा वाहन जरूर है, लेकिन उसमें बैठे यात्रियों की जिंदगी छोटी नहीं नाबालिग के हाथ में टोटो का स्टेयरिंग, यात्रियों की जान जोखिम में, कुरसेला में पुलिस का शिकंजा, 10 ई-रिक्शा जब्त कार्रवाई के बाद टोटो चालकों और वाहन मालिकों में हड़कंप छोटी-सी चूक भी गंभीर हादसे का कारण पुलिस ने दिया संदेश वाहन मालिक भी रहें सावधान दुर्गापूजा के दौरान बाजारों और प्रमुख चौक-चौराहों पर बढ़ने वाली भीड़ के बीच नाबालिगों के हाथ में टोटो का स्टेयरिंग अब चिंता का बड़ा कारण बनता जा रहा है। यात्रियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को देखते हुए कुरसेला पुलिस ने ऐसे चालकों के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी है। कुर्सेला थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कुरसेला चौक से अयोध्यागंज बाजार तक अभियान चलाकर करीब 10 ई-रिक्शा जब्त किए। पुलिस ने कुरसेला चौक, स्टेट हाईवे-77, स्टेशन रोड, शहीद चौक और बाजार क्षेत्र में जांच की। कार्रवाई के बाद टोटो चालकों और वाहन मालिकों में हड़कंप मच गया। पूजा की भीड़ में बढ़ेगा दबाव, इसलिए बढ़ी चिंता दुर्गापूजा के दौरान कुरसेला बाजार और चौक-चौराहों पर आम दिनों की तुलना में लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है। खरीदारी के लिए निकलने वाले परिवार, महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे बड़ी संख्या में बाजार पहुंचते हैं। ऐसे में यदि अनुभवहीन या नाबालिग चालक ई-रिक्शा चलाते हैं, तो छोटी-सी चूक भी गंभीर हादसे का कारण बन सकती है। कई जगह ई-रिक्शा को सड़क किनारे या मुख्य मार्ग पर बेतरतीब तरीके से खड़ा किए जाने से जाम की स्थिति भी बनती है। पूजा के दिनों में भीड़ बढ़ने पर यह समस्या और गंभीर हो सकती है। सवाल सिर्फ टोटो का नहीं, यात्रियों की जिंदगी का है टोटो में बैठा यात्री चालक की उम्र नहीं, बल्कि उसकी सुरक्षित ड्राइविंग पर भरोसा करता है। लेकिन अगर स्टेयरिंग किसी नाबालिग के हाथ में हो तो सवाल उठता है कि क्या कुछ रुपये कमाने के लिए यात्रियों की सुरक्षा से समझौता किया जा सकता है ? नाबालिगों को वाहन चलाने देना केवल यातायात व्यवस्था की समस्या नहीं, बल्कि उनके अपने जीवन और भविष्य को भी खतरे में डालने वाला मामला है। दुर्घटना होने पर चालक के साथ-साथ वाहन मालिक और अभिभावकों की भूमिका भी सवालों के घेरे में आ सकती है。 पुलिस की कार्रवाई का संदेश केवल नाबालिग चालकों तक सीमित नहीं है। नाबालिगों को टोटो सौंपने वाले वाहन मालिकों पर भी जिम्मेदारी तय हो सकती है। इसलिए वाहन मालिकों को चाहिए कि वे ई-रिक्शा किसी भी स्थिति में नाबालिग के हाथ में न दें और चालक की उम्र तथा आवश्यक दस्तावेजों की जांच के बाद ही वाहन चलाने दें。 कुरसेला पुलिस की कार्रवाई से एक बात साफ है—सड़क पर नियमों की अनदेखी अब महंगी पड़ सकती है। माता-पिता बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न दें। वाहन मालिक नाबालिग को टोटो न सौंपें और यात्री भी वाहन में बैठने से पहले चालक की उम्र और ड्राइविंग क्षमता को लेकर सतर्क रहें। इस पूजा में पंडाल और बाजार की रौनक बढ़े, लेकिन सड़क पर लापरवाही नहीं। क्योंकि एक पल की जल्दबाजी किसी परिवार की पूरी जिंदगी बदल सकती है.0
0
Report
Advertisement
