241001
हरदोई में भतीजी से दुष्कर्म करने वाले ताऊ को दी गई सजा
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई के सांडी थाना क्षेत्र में 2020 में 3 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी ताऊ को जिला कोर्ट ने सजा सुनाई है। जघन्य अपराध के बाद आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट ने रिश्ते तार-तार करने वाले ताऊ को दोषी करार देते हुए इस कठोर सजा का फैसला सुनाया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मौलाना के बयानों पर बवाल: शिव भक्तों को आतंकवादी कहना निंदनीय
Noida, Uttar Pradesh:Patna, Bihar: On Maulana Sajid Rashidi's remarks on Kanwariyas, BJP Vice President Pawan Jaiswal - अगर वे सचमुच मौलाना हैं, तो यह दुर्भागपूर्ण है कि उन्होंने सावन के पवित्र महीने में शिव भक्तों के खिलाफ ऐसी भाषा का इस्तेमाल किया। कांवड़िए श्रद्धा के साथ लंबी दूरी तय करते हैं, और ऐसे बयानों का मकसद नफरत फैलाना, समाज को बांटना और टकराव पैदा करना होता है। शिव भक्तों को आतंकवादी कहना बेहद निंदनीय है।0
0
Report
हरिद्वार में मौलाना रशीदी के बयान पर कांवड़ियों ने विरोध जताया
Noida, Uttar Pradesh:HARIDWAR (UTTARAKHAND) KANWARIYAS (DEVOTEES) ON MAULANA SAJID RASHIDI ON KANWAR YATRA हमारा सबसे पवित्र त्यौहार है सारे भोले भगत हम उनका विरोध करते हैं ये उनका बयान बिल्कुल गलत है रशीदी से पूछो कौन सा मुस्लिम नशा नहीं करता है मुस्लिम कुछ करेगा तो तोड़फोड़ होती वरना ऐसा हम लोगो ने कुछ नहीं किया है ये हमारा त्यौहार है पवित्र यात्रा है0
0
Report
Maulana Rashidi के बयान से कांवड़ियों का अपमान, मंत्री ने कड़ी टिप्पणी
Noida, Uttar Pradesh:Patna, Bihar: On Maulana Sajid Rashidi's remarks on Kanwariyas, Minister Sanjay Kumar Singh - ऐसे बयान लाखों कांवड़ियों का अपमान करने वाले हैं। जो लोग ऐसी बातें कह रहे हैं, उन्हें उन लोगों पर आरोप लगाने से पहले अच्छी तरह सोच-समझ लेना चाहिए, जो न सिर्फ़ बिहार से हैं बल्कि उत्तर प्रदेश से भी हैं। ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए。0
0
Report
Advertisement
कांवड़ यात्रा पर आस्था पर हमला करने वालों को सनातन समाज की चेतावनी
Noida, Uttar Pradesh:Delhi: On Maulana Sajid Rashidi's remarks regarding the Kanwariyas, BJP MP Janardan Singh Sigriwal - कांवर ले जाना गहरी आस्था का विषय है। जो कोई भी इस आस्था पर हमला करेगा, उसे समाज बर्दाश्त नहीं करेगा। जो लोग कांवर यात्रा के बारे में आपत्तिजनक बयान देते हैं, वे लोगों की धार्मिक मान्यताओं पर हमला कर रहे हैं। सनातनी और हिंदू समाज अपनी आस्था पर ऐसा कोई भी हमला बर्दाश्त नहीं करेगा0
0
Report
जालौन में DM का बड़ा एक्शन: 28 अफसरों का वेतन रोका, SDMs पर सवाल
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन\n\nIGRS और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीएम का बड़ा एक्शन,\n\nजालौन डीएम राजेश कुमार पांडेय ने 24 अधिकारियों का रोका अगस्त माह का वेतन,\n\nचार एसडीएम समेत 28 अधिकारियों पर जिलाधिकारी ने की कार्रवाई,\n\n28 अधिकारियों का अग्रिम आदेश तक रोका गया वेतन, 4 SDM से मांगा गया स्पष्टीकरण,\n\nजनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीएम ने अपनाया कड़ा रुख,\n\nसमीक्षा बैठक में शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर डीएम ने की कार्रवाई,\n\nजालौन के उरई स्थित कलेक्ट्रेट सभागार का मामला।0
0
Report
Maulana Rashidi के बयान से कांवड़ियों पर आस्था का हमला, भाजपा प्रवक्ता ने कहा
Noida, Uttar Pradesh:Jammu, Jammu and Kashmir: On Maulana Sajid Rashidi's remarks on Kanwariyas, BJP spokesperson - ऐसे बयान आस्था पर हमला हैं। समय-समय पर कट्टरपंथी तत्व ऐसी बातें कहते रहते हैं। भगवान शिव की पूजा-अर्चना के लिए यात्रा करने वाले कांवड़ियों के खिलाफ टिप्पणी करना दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।0
0
Report
Advertisement
मौलाना के बयान पर बवाल, कांवड़ यात्रियों के सम्मान में राजनीतिक हलचल
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow, Uttar Pradesh: On Maulana Sajid Rashidi's remarks on Kanwariyas, BJP MLA Shalabh Mani Tripathi - जो मौलाना ऐसे बयान देते हैं, वे कट्टरपंथी सोच दिखाते हैं। उन्हें परेशानी इसलिए है क्योंकि समाजवादी पार्टी की सरकार के समय उन्हें रोज़ा इफ़्तार के लिए मुफ़्त इंतज़ाम मिलते थे...कथित तौर पर कांवड़ यात्रियों का अपमान किया जाता था। कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे संगीत की इजाज़त नहीं थी...आज हालात बदल गए हैं।0
0
Report
सिवनी के पालतू तोते ने परिवार की जान बचाई, कोबरा को जंगल में छोड़ दिया गया
Seoni, Madhya Pradesh:सिवनी (एमपी) बेजुबान तोता बना फरिश्ता! अपनी जान देकर परिवार को कोबरा के हमले से बचाया.. एमपी के सिवनी से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया। कहते हैं, वफादारी सिर्फ इंसानों में नहीं होती... कभी-कभी एक बेजुबान भी अपनी जान देकर अपनों की हिफाजत कर जाता है। सिवनी के देवरी कला गांव में एक पालतू तोते ने आधी रात पूरे परिवार की जिंदगी बचा ली। जब जहरीला कोबरा घर में घुसकर उसके पिंजरे तक पहुंचा, तो तोते ने लगातार तेज आवाज लगाकर परिवार को जगा दिया। परिजन जब बाहर आए, तो सामने मौत फन फैलाए खड़ी थी। इसी बीच कोबरा ने तोते को डस लिया और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। हालांकि, उसकी सतर्कता की वजह से परिवार समय रहते जाग गया और एक बड़ा हादसा टल गया। इसके बाद परिवार द्वारा इसकी सूचना सर्प मित्र शिवम मुड़िया को दी गई, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे और कोबरा को सुरक्षित पकड़कर सुबह जंगल में छोड़ दिया।0
0
Report
धरना के दौरान अश्लील भाषा पर यूनियनों ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग
Bewar, Uttar Pradesh:श्री सीमेन्ट में कुछ लोगों द्वारा दिये जा रहे धरने में वर्तमान सरपंचों, पूर्व सरपंचों, युनियनों के विरूद्ध जिस तरह की कार्यवाही व अपमानजनक, आपत्तिजनक अश्लील भाषा का प्रयोग करते हुए कुछ लोगों ने जो भाषण दिये वे सोशल मीडिया पर न्यूज प्रेषित की व बयानबाजी की गई उसके विरोध में तीनों यूनियन इंटक, एटक, बीएमएस व वर्तमान सरपंचों व ग्रामीण अचल के प्रमुख लोगों ने इन भाषणों व भ्रम, उतेजना फैलाने वाले बयानों पर कड़ी आपत्ति दर्ज की। इस सम्बन्ध में इंटक अध्यक्ष दिनेश शर्मा, एकट अध्यक्ष ईस्माईल काठात व बीएमएस अध्यक्ष शंकरसिंह लगेत द्वारा जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन व श्री सीमेन्ट प्रबन्धकों से भी इनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने की मांग की है। वक्ताओं में हुसैन काठात, पप्पु काठात, जवानसिंह रावत आदि ने यह बात भी कही की लोकतंत्र में अपनी बात कहने का अधिकार सबको है। दिनेश शर्मा ने कहा कि मजदूरों की समस्याओं के लिए तीनों पंजीकृत यूनियनें अधिकृत है उनके माध्यम से या जन प्रतिनिधियों के माध्यम से कोई भी समस्या प्रबन्धकों तक पहुंचाई जा सकती है व मिल बैठकर उसका समाधान भी किया जा सकता है। पत्रकार वार्ता को जगदीश सिंह रावत, सलीम काठात, हनुमान काठात, सरदारा काठात, भुवनेश शर्मा आदि ने भी सम्बोधित करते हुए कहा कि अहिंसक तरके से व शान्तिपूर्वक वार्ता के जरिये किसी भी समस्या का समाधान किया जा सकता है किन्तु यदि हिंसक व श्रमिकों को कार्य पर जाने से रोका गया तो तनाव निश्चित है वे हिंसा का रूप ले लेगा। अतः स्थानीय प्रशासन को भी इस ओर कठोर कार्यवाही करनी चाहिए।0
0
Report
Advertisement
विदिशा में लावारिस नवजात मिलने पर पुलिस ने जाँच शुरू कर दी
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा शहर के जैन कॉलेज और डीएफओ आवास के पास सड़क किनारे झाड़ियों में लावारिस हालत में एक नवजात बच्ची मिली। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर सशक्त वाहिनी की छात्राओं ने पुलिस और महिला बाल विकास विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसपी रोहित काशवानी मौके पर पहुंचे और एम्बुलेंस का इंतजार किए बिना बच्ची को अपनी सरकारी गाड़ी से जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने बच्ची को एसएनसीयू वार्ड में भर्ती किया, जहां उसकी हालत फिलहाल स्वस्थ बताई जा रही है। बच्ची का वजन 1 किलो 660 ग्राम है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर बच्ची को छोड़ने वालों की तलाश कर रही है, जबकि महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि बच्ची पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद नियमानुसार आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।0
0
Report
80 किलो माँ तारा प्रतिमा के साथ कांवरिया भक्त बाबा वैद्यनाथ धाम रवाना
Munger, Bihar:प्रशांत कुमार मुंगेर 80 किलो की माँ तारा प्रतिमा के साथ निकले शिवभक्त, कच्ची कांवरिया पथ पर आस्था का अद्भुत संगम विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले की शुरुआत के साथ ही सुल्तानगंज से देवघर तक आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। असरगंज के कच्ची कांवरिया पथ पर शिवभक्तों की अनूठी श्रद्धा हर किसी का ध्यान आकर्षित कर रही है। कोई विशाल कांवड़ लेकर चल रहा है तो कोई भगवान की भव्य प्रतिमाओं के साथ बाबा वैद्यनाथ धाम की ओर बढ़ रहा है असरगंज कच्ची कांवरिया पथ पर इस बार कोलकाता से आए 15 शिवभक्तों का जत्था आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। श्रद्धालु लगभग 80 किलो वजनी माँ तारा की भव्य प्रतिमा को कांवड़ के रूप में अपने कंधों पर लेकर बाबा वैद्यनाथ धाम के लिए पैदल रवाना हुए हैं। चार कांवरिये मिलकर इस प्रतिमा को अपने कंधों पर उठाए हुए हैं और पूरे मार्ग में "बोल बम" के जयकारे गुंज रहे हैं। अमित प्रजापति श्रद्धालु बम ने बताया कि वे कई वर्षों से हर सावन में सुल्तानगंज के उत्तरवाहिनी गंगा तट स्थित अजगैबीनाथ धाम से जल भरकर पैदल देवघर जाते हैं। इससे पहले वे हनुमान जी और आदियोगी शिव की भव्य प्रतिमाओं के साथ भी कांवड़ यात्रा कर चुके हैं। इस वर्ष बाँस, थर्मोकोल, रंग और अन्य सामग्रियों से तैयार की गई माँ तारा की प्रतिमा को विशेष रूप से कांवड़ के रूप में सजाया गया है। यहीं नहीं, कच्ची कांवरिया पथ पर भगवान श्रीगणेश की विशाल कांवड़ भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। बारिश के बीच भी शिवभक्त पूरे उत्साह और भक्ति के साथ "बोल बम" और "हर-हर महादेव" के जयघोष करते हुए बाबा वैद्यनाथ धाम की ओर बढ़ते नजर आए। आस्था, विश्वास और समर्पण का यह अद्भुत दृश्य श्रावणी मेले की भव्यता को और भी विशेष बना रहा है। बाइट कांवरिया0
0
Report
बांध बरेठा का जलस्तर 26 फीट पार: गेट खुलने की आशंका, सतर्क रहें लोग
Bharatpur, Rajasthan:बांध बरेठा का जलस्तर 26 फीट के पार, कभी भी खोले जा सकते हैं गेटभरतपुर, 6 अगस्त। बांध बरेठा के कैचमेंट एरिया में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। गुरुवार को बांध का गेज 26 फीट के पार पहुंच गया है। जल संसाधन विभाग ने बताया कि यदि जलस्तर में इसी तरह बढ़ोतरी जारी रही तो किसी भी समय बांध के गेट खोले जा सकते हैं। जल संसाधन विभाग ने नदी एवं निचले इलाकों के आसपास रहने वाले लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। लोगों से नदी के किनारों पर नहीं जाने, मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर रखने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया गया है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और आवश्यकता पड़ने पर बांध के गेट खोलने की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
जलजमाव का सामना: SDM ने NHAI के साथ लिया जायजा, नाले साफ-सफाई के निर्देश
Khajuria Khurd, Bihar:मुकुल जायसवाल स्लग - जलजमाव से निजात को लेकर एसडीएम का स्थलीय निरीक्षण मोहनिया में एनएचएआई व प्रशासनिक टीम के साथ एसडीएम ने जलभराव का लिया जायजा, नाला सफाई और मरम्मत का दिया निर्देश वियो - मानसून की शुरुआत के साथ ही क्षेत्र में उत्पन्न हो रही जलजमाव की समस्या को गंभीरता से लेते हुए मोहनिया एसडीएम रत्ना प्रियदर्शनी ने प्रशासनिक अधिकारियों और NHAI की टीम के साथ संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान बीडीओ तथा नगर पंचायत ईओ भी मौजूद रहे। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य जलभराव प्रभावित क्षेत्रों को चिह्नित कर साफ-सफाई ו नाला मरम्मत का कार्य सुनिश्चित कराना है। एसडीएम ने बताया कि सर्विस रोड, मज़ार के पास एवं अन्य प्रमुख स्थलों पर जल निकासी की व्यवस्था सुदृढ़ की जा रही है। पूर्व में भी NHAI के साथ पत्राचार कर आवश्यक कार्य कराए गए थे, लेकिन बारिश के कारण कुछ कार्य अपूर्ण रह गए थे, जिन्हें जल्द दुरुस्त करने का आश्वासन दिया गया है। दूसरी ओर, वार्ड नंबर 6 के पार्षद प्रतिनिधि शिवपूजन चौधरी उर्फ रवि ने बताया कि एनएचएआई द्वारा बनाए गए नाले का लेवल सही न होने से करीब 150 घरों में से 50-60 घरों में पानी घुस जाता है। उन्होंने आशंका जताई कि यदि केवल एक तरफ का कलवर्ट तोड़कर पानी निकाला गया तो रिहाइशी कॉलोनियों में स्थिति और बिगड़ सकती है। निरीक्षण के बाद सहमति बनी कि NHAI अपने संसाधनों के जरिए दक्षिण दिशा वाले नाले की साफ-सफाई कराकर निकासी की व्यवस्था बनाएगा, ताकि आमजन को राहत मिल सके। बाइट - रत्ना प्रियदर्शनी एसडीएम मोहनिया बाइट -वार्ड नंबर 6 के पार्षद प्रतिनिधि शिवपूजन चौधरी उर्फ रवि0
0
Report
मध्य प्रदेश में 1.5 लाख शिक्षकों के लिए TET परीक्षा सितंबर-अक्टूबर 2026
Noida, Uttar Pradesh:मध्य प्रदेश के शिक्षकों से जुड़ी हुई बड़ी खबर सितंबर और अक्टूबर में आयोजित की जाएगी TET परीक्षा कर्मचारी चयन मंडल ने परीक्षा को लेकर टाइम टेबल किया जारी सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर होगी परीक्षा करीब डेढ़ लाख शिक्षक देंगे TET परीक्षा भोपाल मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी खबर मध्य प्रदेश सरकार ने निकली बंपर भर्तियां अलग-अलग विभागों में निकली भर्तियां मध्य प्रदेश में 19 हजार 62 पदों पर होगी भर्ती 7500 हजार पदों पर पुलिस कांस्टेबल की भर्ती होगी कर्मचारी चयन मंडल ने भर्ती को लेकर जारी किया शेड्यूल सितंबर से दिसंबर 2026 के बीच पुलिस आरक्षक, पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, कृषि विस्तार अधिकारी.... खंड पंचायत अधिकारी, उपयंत्री, उपनिरीक्षक समेत 12 भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद करीब 1.50 लाख शिक्षकों की पात्रता परीक्षा होगी (TET) सितंबर-अक्टूबर 2026 में कराई जाएगी स्कूल शिक्षा विभाग ने परीक्षा आयोजित कराने की जिम्मेदारी ESB को सौंप शिक्षकों से ऑनलाइन आवेदन भरवाने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी0
0
Report
मधेपुरा में श्राद्ध भोज के दौरान गोलीबारी, 2 आरोपी गिरफ्तार
Madanpur, Bihar:मधेपुरा के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के बेहरारी गांव में श्राद्ध भोज के दौरान हुई गोलीबारी मामले में पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को प्रेस वार्ता में एएसपी प्रविंद्र भारती ने बताया कि यह घटना संदीप पहलवान और विवेक यादव के बीच लंबे समय से चले आ रहे आपसी वर्चस्व की लड़ाई में हुई थी। फायरिंग में स्थानीय रामु यादव (50) की मौत हो गई थी, जबकि एक राजकुमार (25) ल घायल हो गया था। मृतक रामु यादव का दोनों गुट से कोई संबंध नहीं था। वह भोज में खाना परोसने गया था। तभी फायरिंग शुरू हो गई। बीचबचाव के दौरान अपराधियों ने रामु यादव पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें उनकी मौत हो गई। जबकि एक युवक और एक गाय को भी गोली लगी थी। घटना 1 अगस्त की रात करीब 9 बजे बेहरारी गांव में संजय यादव के घर आयोजित श्राद्ध कर्म के दौरान हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँचि और घटनास्थल से 15 खोखा, एक जिंदा कारतूस तथा एक राइफल का कॉकिंग हैंडल बरामद किया था। इस मामले में मृतक के बेटे श्रवण कुमार के आवेदन पर सिंहेश्वर थाना में एफआईआर दर्ज की गई थी। एसपी के निर्देश पर मेरे नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। तकनीकी साक्ष्य, गुप्त सूचना और लगातार छापेमारी के आधार पर 5 अगस्त को गम्हरिया थाना क्षेत्र के सिंगियोन गांव से दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में शंकरपुर थाना क्षेत्र के कबियाही वार्ड-14 निवासी विवेक यादव और मनखुश यादव शामिल हैं। दोनों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। विवेक यादव का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ शंकरपुर, छातापुर और सिंहेश्वर थानों में लूट, चोरी, हत्या, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट सहित सात संगीन मामले पहले से दर्ज हैं। छापेमारी में सिंहेश्वर थानाध्यक्ष बिनोद कुमार सिंह, सदर थानाध्यक्ष विमलेंदू कुमार, गम्हरिया थानाध्यक्ष राघव शरण, शंकरपुर थानाध्यक्ष राजीव कुमार, रतवारा थानाध्यक्ष सुड्डू कुमार तथा डीआईयू टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।0
0
Report
Advertisement
