हरदोई में 52 हिस्ट्रीशीटरों को कोतवाल ने दी अपराध से दूर रहने की हिदायत
Behti, Uttar Pradesh:हरदोई जिले के मल्लावां कोतवाली में अपराध नियंत्रण के प्रयास में, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 52 हिस्ट्रीशीटरों को थाने बुलाया गया। कोतवाल ने सभी की उपस्थिति दर्ज की और उन्हें अपराध से दूर रहने की चेतावनी दी। साथ ही, उन्हें हर महीने एक निश्चित तिथि पर कोतवाली में हाजिरी लगाने का निर्देश दिया गया। यह कदम क्षेत्र में अपराध रोकथाम के लिए उठाया गया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
