Hardoi
हरदोई में युवती के प्रेमी ने पति पर चलाई गोली
Saintiapur, Uttar Pradesh:हरदोई में युवक को गोली मार दी गई ,आरोप है कि पति ने पत्नी को उसके प्रेमी से बात करते हुए देखा। जिसके बाद उसने युवक को फोन किया फिर दोनों में कहा सुनी हो गई। जिसके बाद पत्नी के प्रेमी ने उसके पति को गोली मार दी। घायल अवस्था में युवक को सीएचसी से हरदोई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां से हालत बिगड़ने पर उसे लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सोनीपत के पीरगढ़ी में युवक ने फंदे से आत्महत्या, वीडियो से उजागर दुखद मामला
Sonipat, Haryana:सोनीपत के गांव पीरगढ़ी के एक युवक ने शनिवार को गांव बेगा से चंदौली जाने वाले मार्ग पर स्थित एक पीर के लेंटर में लगे सरिये से चादर का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर थाना गन्नौर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सोनीपत भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया। जानकारी अनुसार पीरगढ़ी का रहने वाले 32 वर्षीय प्रदीप का एक कथित वीडियो सामने आया है, जिसे प्रदीप द्वारा फांसी लगाने से पहले बनाया गया और उसे अपने दोस्त के पास भेज दिया। वीडियो में उसका चेहरा दिखाई नहीं देता, लेकिन आवाज में वह यह कदम अपनी मर्जी से उठाने की बात कहता सुनाई देता है। हालांकि वीडियो की सत्यता की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। जांच अधिकारी उप निरीक्षक सतबीर ने बताया कि प्रारम्भिक जांच में और सामने आए वीडियो के आधार पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस गहनता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर अंतिम स्थिति स्पष्ट होगी। - दो बच्चों का पिता था प्रदीप प्रदीप उर्फ पोपल शादीशुदा था और पेट्रोल पंप पर नौकरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। वह दो बच्चों का पिता था। उसकी मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। वीडियो में कही यह बात घटना के बाद एक कथित वीडियो सामने आया है, जिसे प्रदीप ने आत्महत्या से पहले अपने एक दोस्त को भेजा था। वीडियो में उसका चेहरा दिखाई नहीं देता, लेकिन आवाज में वह कहता सुनाई देता है, तेरा भाई यहां है और अपनी जान देने लग रहा है। तुझे पर कोई उलाहना न किसी की जबरदस्ती है। मैं अपनी खुशी से यह काम कर रहा हूं। बच गया तो ठीक, न बचा तब भी ठीक। मुझ पर न किसी की जबरदस्ती है और न ही मुझे कोई दिक्कत है।0
0
Report
मध्यप्रदेश के अमरपाटन में ग्रामीण सड़क नहीं, बच्चों की पढ़ाई और अस्पताल पहुंच बाधित
Maihar, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश के मैहर जिले के अमरपाटन जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत त्योंधरा नंबर-2 के खुथी टोला में आज भी ग्रामीण सड़क जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित हैं। स्वतंत्रता के 79 वर्ष बाद भी गांव के लोगों को कीचड़ भरे रास्तों के सहारे आवागमन करने को मजबूर होना पड़ रहा है। गांव में करीब 50 से अधिक परिवार निवास करते हैं। बरसात के मौसम में कच्चा रास्ता पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो जाता है, जिससे ग्रामीणों का घर से निकलना तक मुश्किल हो जाता है। दैनिक कार्यों के साथ-साथ बीमार लोगों को अस्पताल और जरूरी सेवाओं तक पहुंचने में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़क नहीं होने का सबसे अधिक असर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है। छात्र-छात्राओं को रोजाना कीचड़ भरे रास्ते से स्कूल जाना पड़ता है। कई बार फिसलकर गिरने से उनकी स्कूल ड्रेस, कॉपी और किताबें खराब हो जाती हैं। बारिश के दिनों में कई बच्चे स्कूल जाने से भी कतराने लगते हैं, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने वर्षों से सड़क निर्माण की मांग प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के सामने रखी है, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। सड़क के अभाव में शिक्षा, स्वास्थ्य और दैनिक जीवन से जुड़े लगभग हर कार्य में कठिनाइयों का सामना हो रहा है。 अब सवाल यह है कि जब देश विकसित भारत के लक्ष्य की ओर बढ़ने की बात कर रहा है, तब क्या ऐसे गांवों तक सड़क जैसी बुनियादी सुविधा पहुंचाए बिना यह लक्ष्य पूरा हो सकेगा?0
0
Report
सोनीपत में 8 साल के बच्चे के साथ मारपीट का वीडियो सामने, कार्रवाई तेज
Sonipat, Haryana:सोनीपत न्यूज सोनीपत से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जहाँ महज़ चोरी के शक में 8 साल के बच्चे को बेरहमी से प्रताड़ित किया जा रहा है। सोनीपत के सेक्टर-15 स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी मार्केट में एक नाबालिग बच्चे के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि इलेक्ट्रिशियन की दुकान से बाइक की बैटरी उठाने के शक में दुकानदार ने बच्चे की बेरहमी से पिटाई की। घटना के कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनमें दुकानदार और उसका बेटा बच्चे के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। परिजनों का आरोप है कि दुकानदार ने बच्चे के साथ मारपीट करने के साथ-साथ उसे दुकान के अंदर ले जाकर कंडेसर से करंट भी लगाया। बताया गया कि करंट लगने पर बच्चा दर्द से चीखता रहा और अपनी मां को बुलाने की गुहार लगाता रहा। इसके बाद उसे दुकान से बाहर खींचकर लाया गया, जहां कथित तौर पर उसके हाथ पीछे की ओर मरोड़े गए और दुकानदार के बेटे ने भी उसके साथ मारपीट की। बच्चे की मां का कहना है कि उसके बेटे ने अकेले बैटरी नहीं उठाई थी। उनके अनुसार मोहल्ले के एक अन्य लड़के ने बच्चे से बैटरी उठाने के लिए कहा था और उसके साथ कुछ अन्य बच्चे भी मौजूद थे। दुकानदार के आने से पहले बाकी बच्चे वहां से भाग गए, जबकि उनके बेटे को पकड़कर पीटा गया। घटना के तीन अलग-अलग वीडियो सामने आने की बात कही जा रही है, जिनमें बच्चे के साथ मारपीट के दृश्य दिखाई देने का दावा किया गया है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। वहीं परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है。0
0
Report
Advertisement
पटना पहुंचे सरकारी स्कूल के छात्रों ने मंत्री से न्याय की मांग की
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना नवादा रजौली से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र पहुंचे पटना बिहार के मुख्यमंत्री और विभाग के मंत्री से मुलाकात करने पहुंचे सरकारी स्कूल के छात्र । छात्रों ने कहा नहीं मिलेगी न्याय तो मंत्री के आवास के सामने करेंगे आत्महत्या। भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय नवादा रजौली से पहुंचे पटना छात्रों ने कहा कि 2025 में हमने एडमिशन लिया था टीचर लोगों ने हम लोगों के साथ मारपीट किया, मानसिक शोषण हमारे साथ किया गया जाति के आधार पर भेदभाव और गाली गलौज, मार- पीट भी शिक्षक करते हैं 35 टीचर स्कूल में पढ़ाते हैं लेकिन सिर्फ पांच टीचर ही ऐसा काम करते हैं हमने मिड डे मील को लेकर कम्प्लेन किया तो हमारे साथ मारपीट की गई हमने स्पीड पोस्ट के जरिए कंप्लेन भी भेजा था लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं हुई0
0
Report
लखनऊ में सीएनजी गैस से भरी डीसीएम टकराते-टकराते टला बड़ा हादसा
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: कृष्णानगर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, सीएनजी गैस से लदी डीसीएम को सुरक्षित रुकवाया राजधानी लखनऊ के दरोगा खेड़ा क्षेत्र में सीएनजी गैस सिलेंडरों से लदी डीसीएम संख्या UP32 TN 9240 ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक डीसीएम के अगले हिस्से में फंस गई और वाहन उसे कई किलोमीटर तक घसीटता रहा। इस दौरान बाइक से लगातार चिंगारियां निकलती रहीं, जिससे सीएनजी गैस से लदे वाहन में भीषण आग लगने और बड़े हादसे की आशंका उत्पन्न हो गई। स्थानीय नागरिकों द्वारा सूचना दिए जाने पर कृष्णानगर ट्रैफिक पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। टीआई प्रभारी नाइट कृष्णानगर राजेश कुमार एवं हमराही पुष्कल सिंह तथा मयंक सिंह ने साहस, सूझबूझ एवं त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए कड़ी मशक्कत के बाद डीसीएम को सुरक्षित रुकवाया और संभावित भीषण दुर्घटना को होने से बचा लिया। कृष्णानगर ट्रैफिक पुलिस की इस तत्परता एवं पेशेवर कार्यशैली से एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
झारखंड SIR पुनरीक्षण पर राजनीतिक हलचल, कांग्रेस भ्रामक जानकारी का आरोप
Ranchi, Jharkhand:झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया जारी है। इस बीच इसे लेकर सियासत भी तेज हो गई है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि प्रक्रिया को लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति है और बीएलओ पर भी काम का दबाव बढ़ गया है। वहीं पार्टी कार्यकर्ता लोगों की फॉर्म भरने में मदद कर रहे हैं।वहीं झारखंड की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि राज्य की भौगोलिक और सामाजिक परिस्थितियां अन्य राज्यों से अलग हैं। ग्रामीण इलाकों में लोगों के बीच एसआईआर प्रक्रिया को लेकर भ्रम की स्थिति है और कई लोगों तक गलत जानकारी पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि जो लोग पढ़-लिख नहीं सकते, उन्हें फॉर्म भरने में परेशानी हो रही है। इसी वजह से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर मतदाताओं की सहायता के लिए लगाया गया है।उन्होंने सभी मतदाताओं से अपने-अपने बूथ पर जाकर फॉर्म भरने और बीएलओ व बीएलए की मदद लेने की अपील की।पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया शुरू होने के बाद से कांग्रेस पूरे राज्य में इसकी निगरानी कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रक्रिया के जरिए कांग्रेस, अल्पसंख्यक और ईसाई समुदाय के मतदाताओं के वोट काटने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि बीएलओ पर अत्यधिक दबाव है और सीमित समय में सभी फॉर्म भरवाना आसान नहीं है। ऐसे में स्थानीय निर्वाचन अधिकारियों को बीएलओ पर अनावश्यक दबाव नहीं बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी नए, पुराने और डुप्लीकेट वोटरों से जुड़े मामलों पर भी नजर रख रही है।0
0
Report
Advertisement
दीपक बैज PCC प्रमुख तौर पर कार्यकाल समाप्त, विपक्ष की रणनीति पर चर्चा
Begun, Rajasthan:रायपुर कांग्रेस PCC चीफ दीपक बैज का कार्यकाल पूरा PCC चीफ दीपक बैज ने कहा- PCC अध्यक्ष के रूप में संघर्ष का 3 साल पूरा हुआ.. सड़क से लेकर सदन तक तीन सालों में लड़ाई लड़ी.. तीन सालों में संगठन को मजबूत करने का काम किया.. उदयपुर फार्मूला भी देखना चाहिए.. बाबा साहेब ने भी इसपर स्पष्ट बयान दिया है.. कमजोर कड़ियों को आने वाले समय में पूरा करेंगे.. कल मानसून सत्र का आगाज, कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज, बैठक को लेकर कहा- नेताप्रतिपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव लाने की रणनीति बनाई है.. सीनियर नेताओं और विधायकों से आज चर्चा होगी.. कल राम मंदिर चोरी मामले में जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस.. सदन और सड़क दोनों में कांग्रेस पार्टी लड़ाई लड़ेगी बाइट- दीपक बैज, पीसीसी चीफ0
0
Report
मैहर में ट्रक ने ऑटो को पीछे से टक्कर दी, एक मौत, चार घायल
Maihar, Madhya Pradesh:मैहर, ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर एक की मौत तीन गंभीर लालजी बांध के समीप हुआ सड़क हादसा, 13वीं कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे ऑटो सवार लोगों को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी इस सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हुए हैं सभी घायलों को उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक मृतक धीरज मिश्रा निवासी ग्राम ककलपुर थाना रामपुर बघेलान जिला सतना 13वीं कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम तिघरा गए हुए थे बताया गया है कि वहां से ऑटो में बैठकर वापस आ रहे थे इसी दौरान मैहर जिले के मुकुंदपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत लिलजी बांध के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से ऑटो को टक्कर मार दी जिससे धीरज मिश्रा की घटना स्थल पर मौत हो गई जबकि राघवेंद्र मिश्रा सहित चार लोग घायल हुए हैं सभी को उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है घटना बीती शाम तकरीबन 4 बजे बेला गोविंदगढ़ मार्ग के लीलजी बांध के समीप की बताई गई है घटना के बाद ट्रक सहित चालक फरार हो गया है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।0
0
Report
बाराबंकी में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने विपक्ष पर तीखा हमला
Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story: भगवा चोला पहनकर जनता को भ्रमित कर रहे बहुरूपिए, बाराबंकी में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का विपक्ष पर तीखा हमला बाराबंकी में आज जिला अस्पताल परिसर में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में पहुंचे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित कराई जा रही शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की गो-रक्षा जनजागरण यात्रा को लेकर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि कुछ लोग भगवा चोला पहनकर धार्मिक भावनाओं के सहारे जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन प्रदेश की जनता अब सब कुछ समझ चुकी है। डिप्टी सीएम ने कहा कि जो लोग आज सनातन धर्म की चिंता का दावा कर रहे हैं, उन्हें पहले यह बताना चाहिए कि जब भगवान श्रीराम के मंदिर का निर्माण हो रहा था, तब उनका क्या रुख था। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले राम मंदिर का विरोध करने वाले लोग अब धार्मिक आस्था की आड़ लेकर वोट की राजनीति कर रहे हैं। बृजेश पाठक ने धन्नीपुर में मस्जिद निर्माण के लिए आवंटित जमीन और उस समय जुटाए गए चंदे का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उस चंदे का क्या हुआ, इसका जवाब आज तक किसी ने नहीं दिया। साथ ही उन्होंने मदरसों की फंडिंग और समय-समय पर सामने आने वाले मामलों का उल्लेख करते हुए कहा कि विपक्ष इन विषयों पर कभी सवाल नहीं उठाता। उनके मुताबिक यह केवल तुष्टिकरण की राजनीति है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 'सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास' के मंत्र के साथ काम कर रही है। सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के विकास और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है, जबकि विपक्ष समाज को बांटकर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश में जुटा है। गौरतलब है कि ज्योतिषपीठाधीश्वर एवं द्वारका-शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती रविवार को अपनी 81 दिवसीय गो-रक्षा जनजागरण यात्रा के तहत बाराबंकी पहुंचे। इससे पहले समाजवादी पार्टी ने प्रेस वार्ता कर कार्यक्रम की जानकारी दी थी और पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी यात्रा का समर्थन किया था। इसी को लेकर पूछे गए सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने यह प्रतिक्रिया दी।0
0
Report
Advertisement
हिंदी: अलवर के खदाना मोहल्ले में व्यापारी हत्या, 4 गिरफ्तार, 1 फरार!
Alwar, Rajasthan:अलवर से खबर खदाना मोहल्ला में बदमाशों द्वारा घर में घुस व्यापारी दिनेशचंद अग्रवाल के घर लूट और मुंह दबाकर हत्या करने के मामले में बड़ी अपडेट। पुलिस ने पकड़े गए दो आरोपियों की शिनाख्त कर पोस्ट घटनास्थल पर ले जाया गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था और दो नाबालिगों को निरुद्ध किया गया। अभी एक आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा थी और मौके पर आरोपियों को देखने के लिए लोग पहुंचे। स्थानीय लोगों ने कहा कि हथियारों को कड़ी से कड़ी सजा मिले। आरोपियों ने दिनेश चंद अग्रवाल की हत्या कर 3 लाख रुपए लूटे। दिनेश चंद अग्रवाल घर में अकेले रहते थे। रोज की तरह स्कीम चार में बेटे विकास के घर खाने के लिए नहीं पहुंचे तो घटना का पता चला। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच में से चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।0
0
Report
वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत चेयरमैन मो. जकी खान ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Katra Medniganj, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़। नगर पंचायत प्रतापगढ़ सिटी द्वारा हरित एवं स्वच्छ वातावरण के उद्देश्य से वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत नगर पंचायत अध्यक्ष मो. जकी खान ने स्वयं पौधरोपण कर लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।इस अवसर पर नगर पंचायत के सभासदगण, टाउन एरिया के कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।चेयरमैन मो. जकी खान ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और बदलते पर्यावरणीय हालात को देखते हुए वृक्षारोपण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने नगरवासियों से अपने घर, मोहल्ले और सार्वजनिक स्थानों पर पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र को अधिक हरित और स्वच्छ बनाने के लिए भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण मिल सके।0
0
Report
हरेला को लेकर बागेश्वर में 60 हजार पौधों का रोपण, पर्यावरणीय अभियान तेज
Bageshwar, Uttarakhand:हरेला पर्व को लेकर बागेश्वर में इस बार बड़े स्तर पर पौधारोपण अभियान की तैयारी पूरी कर ली गई है। जिला प्रशासन ने पूरे जिले में 60 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया है। इसमें सबसे बड़ी जिम्मेदारी वन विभाग को दी गई है, जिसे 45 हजार पौधों का रोपण करना है। वन एवं उद्यान विभाग की नर्सरियों से प्रत्येक परिवार को दो पौधे निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। छतीना, वज्यूला और पुरड़ा नर्सरियों में बांज, देवदार, आंवला, नींबू समेत विभिन्न प्रजातियों के पौधे तैयार हैं। इच्छुक नागरिक आवेदन फॉर्म भरकर अपनी नजदीकी नर्सरी से पौधे प्राप्त कर सकते हैं। प्रशासन का उद्देश्य हरेला को जनभागीदारी के साथ पर्यावरण संरक्षण का जनआंदोलन बनाना है。0
0
Report
Advertisement
रुद्रप्रयाग में बदली मौसम: Kedarnath यात्रा सुचारू, नदियाँ सामान्य
Noida, Uttar Pradesh:Rudraprayag, Uttarakhand | Cloudy skies prevail across Rudraprayag district, with Ukhimath recording the highest rainfall at 52.50 mm. Authorities said the water levels of all major rivers remain within the normal range, while the Shri Kedarnath Yatra is continuing smoothly. The district administration said that water levels in all major rivers are currently normal and that the Shri Kedarnath Yatra is proceeding without disruption. All concerned departments have been directed to remain on high alert and immediately report any incident, accident, landslide, or road blockage to the District Emergency Operations Centre to ensure a prompt response to any potential natural disaster.0
0
Report
झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से मासूम अयांश की मौत, दरियाबाद में अवैध क्लीनिक
Barabanki, Uttar Pradesh:झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से मासूम ढाई वर्ष अयांश की मौत। दाना कयामपुर गांव में अनुज गुप्ता नामक झोला छाप डॉक्टर चलाता है क्लिनिक जिसके पास नहीं है कोई डिग्री। सर्दी बुखार होने पर परिजन बच्चे को ईलाज के लिए ले गए थे क्लिनिक जहां इलाज के दौरान हुई मौत। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल मौके पर पहुंची दरियाबाद पुलिस। 1 वर्ष पहले भी इस डॉक्टर के इलाज से एक व्यक्ति की हो चुकी है मौत, पुलिस ने आरोपी डाक्टर को किया गिरफ्तार । दरियाबाद क्षेत्र में चल रहे हैं अवैध अस्पताल व क्लिनिक नहीं होती है कोई कार्रवाई। दरियाबाद क्षेत्र में प्राइवेट अस्पताल व क्लिनिक की भरमार, अवैध तरीके से कई अस्पताल व क्लीनिक है संचालित। दरियाबाद थाना क्षेत्र के नियामतपुर गांव का पूरा मामला।0
0
Report
NH 30 की बदहाली खत्म: 6.5 करोड़ से कांगेर घाटी मार्ग का चौड़ीकरण शुरू
Jagdalpur, Chhattisgarh:कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र से गुजरने वाली NH 30 कई वर्षों से बदहाल है, बीते दो वर्षों से तो इस क्षेत्र में बदहाल NH की वजह से कई हादसे भी हो चुके है, स्थानीय लोगों की मांग के बवाजूद NH की मरम्मत को टेंडर प्रक्रिया कछुए की धीमी गति से आगे बढ़ रहा है, मानसून के दौरान आए दिन लगने वाले जाम की वजह से राहगीरों को मुसीबत का सामना करना पड़ता है। वो 1 - कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान से लेकर दरभा तक संकरी रोड और जगह जगह बने गड्ढे सड़क हादसों को आमंत्रित कर रहे है, सबसे ज्यादा बुरा हाल तीरथगढ़ चौक से लेकर दरभा तक का है यहां सड़क गायब हो चुकी है सड़क के स्थान पर सिर्फ कीचड़ और दलदली राह वाहनों का स्वागत करती है, वाहनों के फंसने की वजह से आए दिन यहां जाम लग जाता है, स्थानीय ग्रामीणों के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग की मरम्मत और चौड़ीकरण की मांग करते हुए पिछले साल धरना प्रदर्शन भी किया था प्रशासन के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन खत्म कर दिया था लेकिन प्रशासन का वादा आजतक पूरा नहीं हुआ। वो 2- बस संचालकों का कहना है कि बदहाल NH में बस के फंसने से कई बार बस की टाइमिंग में इसका असर पड़ता है और यात्रियों का गुस्सा उन्हें झेलना पड़ता है कई बार यात्री बस से उत्तर कर दूसरे वाहन में आगे की यात्रा करते है ऐसे में उन्हें आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ता है। वो फाइनल - वहीं इस मामले में बस्तर सांसद ने कहा कि जल्द ही इस समस्या का समाधान किया जाएगा कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र से गुजरने वाले NH की मरम्मत और चौड़ीकरण के लिए 6.5 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए है जल्द ही चौडीकरण का काम होगा जिसे राहगीरों को सहूलियत मिलेगी। बाइट सोनू स्थानीय ग्रामीण बाइट जयदेव नाग उप सरपंच दरभा (सफेद शर्ट में ) बाइट अभिजीत मिश्रा बस संचालक (रेड ब्लू टीशर्ट में) बाइट महेश कश्यप सांसद बस्तर0
0
Report
Advertisement
