241001
हरदोई में दबंग ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने भाई के साथ मिलकर बुजुर्ग को बेरहमी से पीटा
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में दबंगों की दबंगई की तस्वीरें सामने आई हैं। जहां शाहाबाद के गहोरा गांव में बुजुर्ग की बेरहमी से पिटाई की गई। ग्राम पंचायत के अंतर्गत नाली निर्माण का काम चल रहा था, इस दौरान बुजुर्ग ने नाली निर्माण को लेकर आपत्ति जाहिर की, खफा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि और उसके भाई ने बुजुर्ग को पकड़ लिया और फिर लात घूंसो, डंडों से बेरहमी से पिटा। पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शिकायत पर स्थानीय पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बैतूल-नागपुर हाईवे पर भीषण हादसा, महिला की मौत, तीन घायल
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल नागपुर हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। नगरकोट के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी और कई बार पलट गई। कार में सवार नागपुर निवासी परिवार हादसे का शिकार हुआ, जिसमें सारिका अवस्थी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
यूपी गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ चिलूताल पर्यटन विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे
Noida, Uttar Pradesh:GORAKHPUR (UP): UP CM YOGI ADITYANATH TO INAUGURATE TOURISM DEVELOPMENT WORKS AT CHILUATAL VISUALS0
0
Report
जालौन में रजिस्टार ऑफिस में बैनामा नहीं, खुलेआम चले लात-घूंसे वीडियो वायरल से मचा हड़कंप
Orai, Uttar Pradesh:तहसील में जंगलराज! ब्रेकिंग जालौन यूपी रजिस्टार ऑफिस में बैनामा नहीं, खुलेआम चले लात-घूंसे वीडियो वायरल से मचा हड़कंप कालपी तहसील का उपनिबंधक कार्यालय अब सरकारी दफ्तर कम और गुंडागर्दी का अड्डा ज्यादा नजर आ रहा है। बैनामा कराने आए एक युवक के साथ जो हुआ, उसने पूरे सिस्टम की पोल खोल दी है। मामूली फाइल नंबर के विवाद ने ऐसा विकराल रूप लिया कि रजिस्टार ऑफिस के अंदर ही कानून की धज्जियां उड़ गईं। उरई से आए युवक ने सिर्फ इतना पूछा था कि उसकी फाइल पहले होने के बावजूद पीछे क्यों कर दी गई। लेकिन इस सवाल ने वहां मौजूद बैनामा लेखक और बाबुओं का पारा इतना चढ़ा दिया कि जवाब देने की बजाय उन्होंने कानून को हाथ में ले लिया। देखते ही देखते गाली-गलौज, धमकी और फिर सरेआम लात-घूंसे बरसने लगे। सरकारी दफ्तर के अंदर शुरू हुआ बवाल बाहर सड़क तक आ गया और वहां भी दबंगई जारी रही। चौंकाने वाली बात ये है कि पूरा घटनाक्रम लोगों के सामने हुआ, लेकिन जिम्मेदार सिस्टम कहीं नजर नहीं आया। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि बैनामा लेखक और बाबुओं ने मिलकर युवक को पीटा। अगर यह सच है तो सवाल और भी गंभीर हो जाता है—क्या अब तहसील में काम कराने के लिए आम आदमी को पिटाई का जोखिम भी उठाना पड़ेगा? इस वायरल वीडियो ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं क्या कालपी तहसील में सेटिंग के बिना काम नहीं होता? क्या फाइलों की हेराफेरी पर सवाल उठाना गुनाह है? क्या सरकारी कर्मचारी अब खुलेआम दबंगई करेंगे? और सबसे बड़ा सवाल—क्या प्रशासन इस गुंडागर्दी पर एक्शन लेगा या फिर सबकुछ ‘मैनेज’ हो जाएगा? अगर तहसील जैसे संवेदनशील सरकारी दफ्तर में ही आम आदमी सुरक्षित नहीं है, तो फिर न्याय की उम्मीद कहां से की जाए? अब देखना ये है इस वीडियो के बाद कार्रवाई होगी या फिर सिस्टम इसे भी निगल जाएगा!0
0
Report
Advertisement
बैतूल में खाद गोदाम से 700 बोरी यूरिया चोरी, पुलिस जांच में जुटी
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले से इस वक्त की सबसे बड़ी और हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। जहां चोरों ने चोरी का ऐसा तरीका अपनाया है,जिसने पुलिस से लेकर किसानों तक सभी को चौंका दिया है। यहां चोरों ने ना कीमती सोना,चांदी चुराया ना नगदी बल्कि सीधे किसानों की जीवनरेखा माने जाने वाले यूरिया खाद पर हाथ साफ कर दिया। मामला है बैतूल के जामठी सहकारी समिति के खाद गोदाम का जो नेशनल हाईवे के बेहद करीब स्थित है। जानकारी के मुताबिक चोरों ने दो दिन पहले गोदाम का ताला तोड़ा और बेहद शातिर तरीके से 668 बोरी यूरिया,32 बोरी पोटास और 7 बोरी जिंक खाद चोरी कर ली। यानि कुल मिलाकर 700 से ज्यादा बोरी खाद गायब और सबसे चौंकाने वाली बात ये कि इतनी बड़ी वारदात के बावजूद किसी को भनक तक नहीं लगी। जब समिति के कर्मचारी रोजाना की तरह किसानों को खाद वितरण के लिए गोदाम पहुंचे,तो वहां के हालात देखकर उनके होश उड़ गए,गोदाम के ताले टूटे हुए थे और अंदर से सैकड़ों बोरी खाद गायब थी। प्रबंधक द्वारा जांच करने पर सामने आया कि बड़ी मात्रा में खाद चोरी हो चुका है,जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची जांच शुरू की गई और पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस का कहना है कि इतनी बड़ी मात्रा में खाद की चोरी कोई आम घटना नहीं है इसके पीछे संगठित गिरोह या अंदरूनी मिलीभगत की आशंका भी जताई जा रही है। अब सवाल ये उठ रहा है कि आखिर 700 बोरी खाद कैसे और किन साधनों से ले जाई गई क्या इसमें बड़े वाहनों का इस्तेमाल हुआ और क्या किसी ने इसकी भनक तक नहीं ली। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है,आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और दावा किया जा रहा है कि जल्द ही इस सनसनीखेज चोरी का खुलासा किया जाएगा。0
0
Report
जालौन में युवक के साथ ससुराल में मारपीट का मामला आया सामने,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में युवक के साथ ससुराल में मारपीट का मामला आया सामने, पत्नी व ससुरालियों पर युवक को जिंदा जलाने का आरोप, रूपयों के लेनदेन को लेकर डुए विवाद में ससुराल पक्ष ने उठाया खौफनाक कदम, झुलसे युवक का परिजनों ने इलाज के लिए अस्पताल में कराया भर्ती, हालत में सुधार होने पर एसपी के पास शिकायत लेकर पहुंचा पीड़ित, एसपी जालौन को शिकायती पत्र देकर की कार्रवाई की मांग, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के रामकुंड के पास का मामला। बाइट:- शादाब--पीड़ित युवक0
0
Report
जींद CIA ने अवैध हथियारों का बड़ा जखीरा पकड़ा: 2 बंदूक, 7 पिस्तौल
Jhanj Kalan, Haryana:सीआईए जींद का बड़ा धमाका: 2 बंदूक, 7 पिस्तौल और 400 कारतूस बरामद बैंक गार्ड से लूटी गई लाइसेंसी बंदूक-पिस्तौल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार अवैध असलाह का जखीरा पकड़ाया, पूछताछ में आधा दर्जन लूट-चोरी की वारदातों का खुलासा जींद पुलिस की CIA टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अवैध हथियारों का भारी जखीरा बरामद किया है. अपराधियों के कब्जे से 2 बंदूक, 7 पिस्तौल और 400 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं. पुलिस जांच में सामने आया है कि बरामद हथियारों में बैंक गार्ड से लूटी गई लाइसेंसी बंदूक और पिस्तौल भी शामिल हैं. दोनों आरोपी कई लूट और चोरी की वारदातों में शामिल रहे हैं. मामले का खुलासा डीएसपी संदीप सिंह ने प्रेस वार्ता में किया. पुलिस को सूचना मिली थी कि राजपुरा भैण निवासी तेजबीर उर्फ तेजा और अरुण उर्फ नुणा अपने खेत में अवैध हथियारों के साथ मौजूद हैं. थाना क्षेत्र में दबिश दी गई. पुलिस को देखते ही दोनों आरोपी बाइक पर फरार होने की कोशिश करने लगे, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उन्हें मौके पर ही दबोच लिया. तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से एक पिस्तौल और एक लाइसेंसी डोगा बंदूक बरामद हुई. पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि करीब नौ दिन पहले उन्होंने रेलवे रोड अंडरपास के पास एक बैंक गार्ड से पिस्तौल के बल पर लाइसेंसी बंदूक और पिस्तौल लूटी थी. इसके अलावा वर्ष 2023 में भी बस अड्डा क्षेत्र से एक गार्ड से 12 बोर की बंदूक छीनने की वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस ने आरोपियों के पास मौजूद बैग की तलाशी ली तो उसमें 5 देसी पिस्तौल, एक 12 बोर पिस्तौल, एक और डबल बैरल बंदूक तथा बड़ी मात्रा में कारतूस बरामद हुए. बरामद हथियारों में कुल 7 पिस्तौल, 2 बंदूक और 400 जिंदा कारतूस शामिल हैं. वहीं आरोपियों के कब्जे से मिली बिना नंबर की मोटरसाइकिल भी चोरी की निकली, जिसके इंजन और चेसिस नंबर मिटाए गए थे. आरोपियों ने कबूल किया कि यह बाइक करीब ढाई महीने पहले स्कीम नंबर-6 क्षेत्र से चोरी की गई थी. पुलिस अब दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और आशंका है कि पूछताछ में कई और सनसनीखेज खुलासे हो सकते हैं.0
0
Report
Advertisement
कैथल के पूर्व CMO डॉक्टर शैलेंद्र शैली से कुरुक्षेत्र पुलिस ने पूछताछ शुरू की
Kaithal, Haryana:बलात्कार का आरोपी कैथल का पूर्व CMO डॉक्टर शैलेंद्र शैली को कुरुक्षेत्र पुलिस ने पूछताछ के लिए कैथल सिविल अस्पताल लाया कैथल के पूर्व सिविल सर्जन एवं कुरुक्षेत्र में नाबालिग से रेप के आरोपी डॉक्टर शैलेंद्र शैली को पूछताछ के लिए कुरुक्षेत्र पुलिस द्वारा कैथल की नागरिक अस्पताल में लाया गया। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा जांच की गई कि यहां पर भी आरोपी ने किसी ऐसी वारदात को अंजाम तो नहीं दिया है। आरोपी डॉक्टर का मेडिकल भी करवाया गया। साथ ही कैथल अस्पताल में उनकी ड्यूटी के दौरान का रिकॉर्ड जांचा गया। कुरुक्षेत्र से पहुंचे पुलिस जांच अधिकारी ने डॉक्टर को राक्षस बताया। रेप का गुनाह कबूल किया उन्होंने बताया कि डॉक्टर के रिकॉर्ड की जांच करने के लिए पुलिस की टीम उसे कैथल लेकर आए थे। उन्होंने बताया कि डॉक्टर ने कुरुक्षेत्र में रेप का गुनाह कबूल किया है। ऐसे में जहां पर भी उसकी ड्यूटी लगी, वहां पर डॉक्टर का रिकॉर्ड जांच जाएगा। यह राक्षस प्रवृति का आदमी है। डॉक्टर वाले गुण तो इसमें नहीं हैं। इस असुर प्रवृत्ति के मनुष्य ने पहले भी ऐसी हरकते की हैं और अब भी की है। जो व्यक्ति दो बार जेल जा चुका है, उसे दोबारा कैसे कंसल्टेंट बनाया गया, इसकी भी जांच की जा रही है। इसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि अगर कोई डॉक्टर ऐसा करेगा तो इस डॉक्टर का अंजाम जरूर याद करेगा। थैंक यू कहकर चला गया बता दें कि पर हाल ही में डॉक्टर शैलेंद्र शैली पर कुरुक्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ यौन शोषण के संगीन आरोप लगे हैं। इससे पहले भी उनके खिलाफ यौन शोषण मामले दर्ज हैं। पुलिस की कार्रवाई के दौरान डॉक्टर के चेहरे पर न शर्म न पछतावा दिखाई दिया। सवाल पूछने पर डॉक्टर थैंक यू कहकर चला गया, मानो अपराध का कोई भार न हो। इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिद्धू ने सख्त शब्दों में कहा कि यह व्यक्ति असुर प्रवृत्ति का है। कुरुक्षेत्र के एसपी चंद्र मोहन ने भी स्पष्ट आदेश दे दिया है कि ऐसे राक्षसों को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। बाइट सुरेंद्र सिंधु इंस्पेक्टर (जांच अधिकारी)0
0
Report
कुरुक्षेत्र सेक्टर-5 में अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति का अनावरण
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र के सेक्टर 5 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की मूर्ति का पूर्वमंत्री सुभाष सुधा ने किया अनावरण,19 लाख 85 हजार रुपए की लागत से बनी मूर्ति कुरुक्षेत्र:- सेक्टर 5 कुरूक्षेत्र में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की मूर्ति का आज पूर्व मंत्री सुभाष सुधा ने अनावरण किया है। इस मूर्ति पर 19 लाख 85 हजार रुपए की लागत खर्च हुई है। पूर्व मंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि आज सेक्टर 5 के पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की मूर्ति का अनावरण किया गया है। उन्होंने कहा कि शहर वासियों की मांग पर यह मूर्ति यहां पर स्थापित की गई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में चहुमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास को लेकर आज भाजपा सरकार काम कर रही है।0
0
Report
कांग्रेस राजस्थान में एक राज्यसभा सीट के लिए उम्मीदवार का नाम तय करेगी
Jaipur, Rajasthan:कांग्रेस राज्यसभा उम्मीदवार को लेकर PCC महासचिव स्वर्णिम चतुर्वेदी ने कहा, उम्मीदवार को लेकर कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति में मंथन चल रहा है। कांग्रेस जल्द ही उम्मीदवार के नाम का ऐलान करेगी... राजस्थान में कांग्रेस 1 राज्यसभा सीट पर उम्मीदवार उतारेगी।0
0
Report
Advertisement
सांगली: IRS अधिकारी सचिन मोते समेत दो के खिलाफ जातीय गाली-गलौज आरोप, एट्रोसिटी मामला दर्ज
Sangli, Maharashtra:स्लग - जातीवाचक शिवीगावी केल्याप्रकरणी आयआरएस अधिकारी व पडळकरांचे कट्टर विरोधक सचिन मोटे सह दोघा विरोधात ॲट्रॉसिटी गुन्हा दाखल सांगलीच्या विटा पोलीस ठाण्यामध्ये आय आर एस अधिकारी सचिन मोटे यांच्यासह दोघांच्या विरोधात ॲट्रॉसिटीचा गुन्हा दाखल आहे. सोशल मीडियावर विरोधात पोस्ट टाकत असल्याच्या कारणावरून आयआरएस अधिकारी सचिन मोटे व अक्षय अर्जुन या दोघांनी जातीय गालीगाळ केल्याचा आरोप करत आमदार गोपीचंद पडळकर यांचे समर्थक व भाजपाचे खानापूर तालुका सोशल मीडिया प्रमुख विकास कांबळे यांनी विटा पोलीस ठाण्यामध्ये मोठे व त्यांच्या कार्यकर्त्या विरोधात ॲट्रॉसिटीचा गुन्हा दाखल केला आहे. भिवाघट मधील एका हॉस्पिटलमध्ये आयआरएस अधिकारी मोटे व त्यांच्या कार्यकर्त्याने जातीवाचक व शिवीगाळ करत सोशल मीडियावर पोस्ट टाकायची नाही, अशी धमकी बिलाची तक्रार विकास कांबळे यांनी विटा पोलीस ठाण्यामध्ये दाखल केली होती ने तक्रारीवरून आयएस अधिकारी सचिन मोटेंसह दोघांवर ॲट्रॉसिटी गुन्हा दाखल करण्यात आला आहे. आयआरएस सचिन मोटे व आमदार गोपीचंद पडळकर हे एकमेकांचे कट्टर विरोधक आहेत,त्यांच्या पत्नी विद्याताई मोटे यांनी जिल्हा परिषद निवडणुकीमध्ये गोपीचंद पडळकर यांच्या वहिनीच्या विरोधात निवडणूक लढवली होती. यामध्ये मोटे यांचा पराभव झाला होता, त्यानंतर मोटे व पडळकर समर्थकांकडुन सोशल मीडियावर एकमेकांविरोधात आरोप- प्रत्यारोप आणि टीका करण्यात येत आहे. दरम्यान याप्रकरणी सचिन मोटे यांच्याशी संपर्क केला असता होऊ शकला नाही,तर मोटे यांच्या पत्नी विद्याताई मोठे यांनी याबाबत येत्या दोन दिवसात सविस्तर भूमिका मांडू असे सांगितले आहे. बाईट - विकास कांबळे - तक्रारदार व तालुकाप्रमुख -भाजपा सोशल मीडिया, खानापूर0
0
Report
जालौन में बसपा प्रत्याशी के गनर की लाइसेंसी रिवॉल्वर चोरी मामले का खुलासा,एक गिरफ्तार,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन यूपी बसपा प्रत्याशी के गनर की लाइसेंसी रिवॉल्वर चोरी मामले का खुलासा, एक गिरफ्तार, जिंदा कारतूस बरामद जालौन जिले के थाना माधौगढ़ पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए बसपा प्रत्याशी के निजी गनर से चोरी हुई लाइसेंसी रिवॉल्वर के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से अवैध रूप से रखा गया एक जिंदा 32 बोर का कारतूस भी बरामद किया है। यह घटना कस्बा माधौगढ़ की है, जहां प्रत्याशी के घर में नौकर करने वाले युवक ने यह वारदात को अंजाम दिया। आरोपी की पहचान मुरारी द्विवेदी पुत्र शम्भू द्विवेदी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी मुरारी द्विवेदी बसपा प्रत्याशी के घर में घरेलू नौकर का काम करता था। उसने दिनांक 25 मई 2026 को मौका पाकर प्राइवेट गनर जयवीर सिंह कुशवाहा की लाइसेंसी रिवॉल्वर (32 बोर) को छिपा दिया था। इस संबंध में थाना माधौगढ़ में मुकदमा संख्या 0056/2026, धारा 305(क) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में मुरारी ने चौंकाने वाले खुलासे किए। उसने बताया कि उसने रिवॉल्वर चोरी करने की योजना इसलिए बनाई ताकि बाद में उसे किसी खास योजना के तहत प्रयोग किया जा सके। उसने यह भी बताया कि उसके पास एक जिंदा कारतूस 32 बोर पहले से ही था, जिसे उसने किसी परिचित से हासिल किया था। पुलिस की सख्ती से घबराकर उसने चोरी की गई रिवॉल्वर और उसमें लगे कारतूसों को एक लाल थैले में रखकर पट्टी बांधी और फिर घर के पीछे जंगल/झाड़ियों में फेंक दिया। उसने अपने पास रखे अतिरिक्त कारतूस को पान मसाले की दुकान के पीछे एक ईंट के नीचे छिपा दिया था। आरोपी की निशानदेही पर वह जिंदा कारतूस बरामद कर लिया जो उसने बजाज एजेंसी के पास स्थित दुकान के पीछे छिपाया था। पुलिस अब चोरी गई रिवॉल्वर को भी बरामद करने का प्रयास कर रही है। अभियुक्त मुरारी द्विवेदी को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार उरई भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
जालौन तूफान से हुए नुकसान की भरपाई की मांग, भाकियू ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
Orai, Uttar Pradesh:स्लग- जालौन तूफान से हुए नुकसान की भरपाई की मांग, भाकियू ने डीएम को सौंपा ज्ञापन प्लेस-जालौन यूपी डेट-02-06-2026 एंकर जालौन में हाल ही में आए भीषण आंधी-तूफान और बारिश से हुए नुकसान की भरपाई की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने डीएम राजेश कुमार पांडेय को ज्ञापन सौंपकर फसलों, मकानों, विद्युत व्यवस्था और गौशालाओं को हुए नुकसान का सर्वे कराकर राहत दिलाने की मांग उठाई। बता दें कि मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह जादौन के नेतृत्व में किसानों ने ज्ञापन सौंपकर विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हाल ही में आए भीषण आंधी-तूफान और बारिश से मूंग की फसल को भारी नुकसान हुआ है। जिलाध्यक्ष द्विजेंद्र सिंह निरंजन ने कहा किसानों ने नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग के साथ ही मूंग खरीद केंद्र स्थापित कर पारदर्शी तरीके से सीधे किसानों से खरीद सुनिश्चित करने की मांग की गई। संघठन ने बताया कि तूफान के कारण कई स्थानों पर विद्युत पोल और ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली और पेयजल संकट गहरा गया है। इसके अलावा अनेक गरीब मजदूरों और किसानों के मकान भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। तथा सूखे तालाबों को नहरों व राजकीय नलकूपों के माध्यम से भरवाने की मांग की। बाइट:- राजवीर सिंह जादौन--राष्ट्रीय महासचिव, भाकियू0
0
Report
Advertisement
चाकसू से चार धाम यात्रा पर दल के वापस चाकसू पहुंचने पर श्रद्धालुओं का किया भव्य स्वागत
Chaksu, Rajasthan:चाकसू पहुँचा चार धाम यात्रा दल, श्रद्धालुओं का हुआ भव्य स्वागत चाकसू कस्बे के प्रसिद्ध श्री चम्पेश्वर महादेव मंदिर से रवाना होकर भगवान बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री एवं यमुनोत्री की पावन चार धाम यात्रा सकुशल आनंद के साथ सम्पूर्ण कर चाकसू पहुँचने पर परिवारजनों द्वारा श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं के यात्रा सम्पूर्ण कर चाकसू पहुँचने पर मंदिर परिसर में धार्मिक वातावरण के बीच विशेष पूजा-अर्चना आयोजित की गई। आलोक लाभी, अमित बाहेती एडवोकेट, विनोद बूसर, सुरेश सोढ़ानी, मुकेश गुप्ता, डॉ जी सी परवाल, मनीष गगरानी, दिवाकर शाह, रवि गुप्ता, विकास परवाल आदि ने गलता तीर्थ स्नान कर श्रद्धालुओं ने मनोहरा तालाब पाल वाले बालाजी के दर्शन कर सुखद एवं मंगलमय यात्रा संपूर्ण होने पर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। जानकारी के अनुसार चार धाम यात्रा कर आने वाले 10 जोड़ों का मंदिर परिसर में माला पहनाकर स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान से यात्रा की सफलता पर परिवार की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। मंदिर परिसर जय श्रीराम और बजरंग बली के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। एडवोकेट अमित बाहेती ने बताया कि श्रद्धालु उत्तराखंड स्थित चारों पवित्र धामों—भगवान बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री—के दर्शन करके सभी श्रद्धालु पूरी श्रद्धा एवं उत्साह के साथ सकुशल धार्मिक यात्रा पूर्ण करके वापस घर आए हैं। उन्होंने बताया कि यात्रा का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ-साथ समाज में भाईचारे और आध्यात्मिक भावना को बढ़ावा देना भी है। यात्रा सम्पूर्ण होने पर मंदिर परिसर में उपस्थित सभी लोगों से श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद लिया और उनकी सुखद एवं सुरक्षित यात्रा पूर्ण होने पर भगवान का आभार प्रकट किया। परिवारजनों ने घर पहुंचने पर ढोल नगाड़े बजाकर नाचते गाते हुए श्रद्धालुओं को तिलक लगाकर एवं फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के चेहरों पर उत्साह और भक्ति का विशेष भाव दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि चाकसू से हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु चार धाम यात्रा के लिए रवाना होते हैं। धार्मिक परंपराओं और आस्था से जुड़ी यह यात्रा लोगों के लिए विशेष महत्व रखती है। मनोहरा तालाब पाल वाले हनुमान मंदिर पर यात्रा दल के पहुँचने पर श्रद्धालुओं ने भगवान के जयकारों के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया।0
0
Report
विश्वभर में सनातन की चेतना को संगठित करने हेतु विश्व सनातन हिंदू फाउंडेशन ने किया अंतरराष्ट्रीय प्रक
Ghaziabad, Uttar Pradesh:बुगरासी। सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति एवं हिंदू समाज के विरुद्ध विश्व के विभिन्न मंचों पर बढ़ते वैचारिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक आक्रमणों के बीच विश्व सनातन हिंदू फाउंडेशन ने एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक कदम उठाते हुए अपने अंतरराष्ट्रीय प्रकोष्ठ के गठन की घोषणा की है। संगठन के संस्थापक, संरक्षक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेश चौहान ने कहा कि अब समय आ गया है कि विश्वभर में निवास कर रहा सनातन समाज केवल दर्शक बनकर न रहे, बल्कि अपनी संस्कृति, परंपराओं, धार्मिक अधिकारों एवं सभ्यतागत मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुट होकर संगठित शक्ति का प्रदर्शन करे। उन्होंने कहा कि हजारों वर्षों पुराना सनातन धर्म केवल एक आस्था नहीं बल्कि मानवता को दिशा देने वाला जीवन दर्शन है। यदि विश्वभर में हिंदू समाज को संगठित नहीं किया गया तो सनातन विरोधी शक्तियां हमारी संस्कृति, इतिहास और पहचान पर लगातार प्रहार करती रहेंगी। ऐसे समय में विश्व स्तर पर एक मजबूत संगठनात्मक ढांचे की आवश्यकता थी, जिसे पूरा करने के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। ज्ञानेश चौहान ने कहा कि विश्व सनातन हिंदू फाउंडेशन किसी के विरुद्ध नहीं, बल्कि सनातन के पक्ष में खड़ा संगठन है। हमारा उद्देश्य विश्व के प्रत्येक देश में सनातन संस्कृति के सम्मान, हिंदुओं के अधिकारों की सुरक्षा, धार्मिक स्वतंत्रता तथा सांस्कृतिक अस्मिता की रक्षा हेतु सशक्त नेटवर्क तैयार करना है। अंतरराष्ट्रीय प्रकोष्ठ के माध्यम से विभिन्न देशों में संगठन की इकाइयों का गठन किया जाएगा तथा प्रवासी हिंदू समाज, युवाओं, महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं धर्माचार्यों को एक मंच पर जोड़कर वैश्विक स्तर पर सनातन जागरण अभियान चलाया जाएगा। संगठन ने घोषणा की है कि शीघ्र ही विभिन्न देशों में अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष, अंतरराष्ट्रीय महासचिव, अंतरराष्ट्रीय संगठन मंत्री, अंतरराष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, अंतरराष्ट्रीय युवा प्रकोष्ठ प्रमुख, अंतरराष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ प्रमुख एवं देशवार कार्यकारिणियों की नियुक्ति की जाएगी। ज्ञानेश चौहान ने कहा कि अब समय आ गया है कि विश्वभर का सनातन समाज अपनी शक्ति को पहचाने। जहां-जहां सनातनी हैं, वहां-वहां संगठन होगा। जहां-जहां हिंदू समाज है, वहां-वहां सनातन का ध्वज लहराएगा। विश्व सनातन हिंदू फाउंडेशन आने वाले समय में वैश्विक स्तर पर सनातन चेतना के सबसे बड़े जनआंदोलन का आधार बनेगा।" उन्होंने विश्वभर के सनातन अनुयायियों, प्रवासी भारतीयों, युवाओं एवं मातृशक्ति से इस अभियान में जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि यह केवल संगठन विस्तार नहीं, बल्कि सनातन स्वाभिमान, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और वैश्विक हिंदू एकता का अभियान है।0
0
Report
श्रीनगर हवाई अड्डे के रनवे रखरखाव से जुलाई-अक्टूबर में पर्यटन मौसम पर बड़ा असर
Chaka, कश्मीर का पर्यटन उद्योग—जो पहले से ही पहलगाम हमले के बाद के असर से जूझ रहा है—उसे एक और झटका लगा है। ठीक उस समय जब घाटी में पर्यटन अपने चरम पर है, श्रीनगर हवाई अड्डा बड़े पैमाने पर बंद रहने वाला है। कश्मीर का पर्यटन उद्योग, जो जम्मू-कश्मीर की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने वाला मुख्य ज़रिया है, वह पहले से ही पहलगाम आतंकी हमले के नतीजों से उबरने के लिए संघर्ष कर रहा है। अब उसे एक और बड़ा झटका लगने वाला है, क्योंकि श्रीनगर हवाई अड्डे पर रनवे के बड़े पैमाने पर रखरखाव के काम के कारण जुलाई से अक्टूबर तक पर्यटन के सबसे व्यस्त मौसम में हवाई संपर्क बाधित होने की संभावना है, जिसमें अक्टूबर में लगातार 16 दिनों तक हवाई अड्डा पूरी तरह बंद रहेगा। रुखरखाव के काम को आसान बनाने के लिए, हवाई अड्डे का रनवे जुलाई 2026 से सितम्बर 2026 तक हर सोमवार और मंगलवार को उपलब्ध नहीं रहेगा। यदि इसे मंज़ूरी मिल जाती है, तो इस कार्यक्रम के कारण उन दिनों वाणिज्यिक उड़ानों के संचालन में बदलाव होने की उम्मीद है, जिससे हज़ारों यात्री प्रभावित होंगे—जिनमें गर्मियों और पतझड़ के मौसम में घाटी घूमने आने वाले पर्यटन भी शामिल हैं। यह बाधा और भी गंभीर होने वाली है; 1 अक्टूबर 2026 से 16 अक्टूबर 2026 तक रनवे के संचालन को पूरी तरह से बंद करने का प्रस्ताव है। इस अवधि के दौरान, किसी भी विमान की आवाजाही संभव नहीं होगी, जिससे यदि इस प्रस्ताव को अंतिम नियामक मंज़ूरी मिल जाती है, तो कश्मीर आने-जाने वाला सारा हवाई यातायात प्रभावी रूप से निलंबित हो जाएगा। श्रीनगर हवाई अड्डा प्राधिकरण ने यात्रियों के लिए एक परामर्श जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि वह योजना अभी नियोजन चरण में है और जैसे ही मंज़ूरी मिल जाएगी विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। यात्रियों से निवेदन है कि वे विश्वसनीय और समय पर जानकारी के लिए श्रीनगर हवाई अड्डे और अपनी संबंधित एयरलाइनों से जुड़े रहें, और अविश्वसनीय स्रोतों पर भरोसा करने से बचें। यह घोषणा कश्मीर के पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए एक झटके की तरह है। पर्यटन से जुड़े लोगों को डर है कि हवाई संपर्क में लंबे समय तक रुकावट आने से बुकिंग रद्द हो सकती हैं, बुकिंग कम हो सकती हैं, और होटलों, टूर ऑपरेटरों, ट्रांसपोर्टरों और इस क्षेत्र पर निर्भर अन्य व्यवसायों को भारी आर्थिक नुकसान हो सकता है। पहलगाम हमले के बाद, पर्यटन उद्योग पूरी तरह से ठप हो गया था। सरकार, पर्यटन से जुड़े लोगों, होटल मालिकों, ट्रैवल ऑपरेटरों और स्थानीय समुदायों के अथक प्रयासों के बाद ही लोगों का भरोसा बहाल हो पाया और पर्यटक घाटी में वापस लौटे। ठीक जब पर्यटन फिर से पटरी पर आने लगा था, तब यह प्रस्तावित बंदी उस सारी प्रगति को खत्म करने का खतरा पैदा कर रही है। हालाँकि, रखरखाव का यह कार्यक्रम अभी योजना के चरण में है और इसे अभी तक अंतिम रूप नहीं दिया गया है। कश्मीर पर्यटन उद्योग के प्रतिनिधियों ने अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रुकावटों को कम से कम करें और जहां भी संभव हो, वैकल्पिक व्यवस्थाओं पर विचार करें, ताकि पर्यटन क्षेत्र को सुरक्षित रखा जा सके। यह क्षेत्र इस इलाके की अर्थव्यवस्था और रोज़गार में महत्वपूर्ण योगदान देता है।0
0
Report
Advertisement
