Back
हरदोई में एंबुलेंस नहीं मिलने से प्रसव ई-रिक्शा में, स्ट्रेचर तक नहीं मिला
ADASHISH DWIVEDI
Dec 11, 2025 13:02:54
Hardoi, Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के तमाम सरकारी दावों की जमीनी हकीकत एक बार फिर हरदोई में तार-तार होती नजर आई।यहाँ सिस्टम की लापरवाही का ऐसा मंजर देखने को मिला,जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया।प्रसव पीड़ा से तड़प रही एक महिला को पहले तो एंबुलेंस नसीब नहीं हुई और जब मजबूरी में ई-रिक्शा से अस्पताल जा रही थी,तो रास्ते में ही प्रसव हो गया। लापरवाही यहीं नहीं रकी Hospital पहुंचने पर नवजात और प्रसूता को ले जाने के लिए गेट पर स्ट्रेचर तक नहीं मिला।महिला का पति 15 मिनट तक अस्पताल परिसर में स्ट्रेचर पाने के लिए दौड़ता रहा।
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के महोलिया शिवपार के रहने वाले पीड़ित सर्वेश कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी हेमलता को सुबह प्रसव पीड़ा शुरू हुई।घबराए पति ने सुबह करीब 9:30 बजे सरकारी एंबुलेंस सेवा को फोन किया। उम्मीद थी कि मदद तुरंत मिलेगी, लेकिन उधर से जवाब मिला कि "एंबुलेंस 11 बजे तक ही आ पाएगी"।दर्द बढ़ता देख सर्वेश ने एंबुलेंस का इंतजार करना मुनासिब नहीं समझा और पत्नी को ई-रिक्शा में बैठाकर महिला अस्पताल के लिए निकल पड़े।ई-रिक्शा अभी शहर के आनंद सिनेमा के पास पहुंचा ही था कि हेमलता का दर्द बेकाबू हो गया और उन्होंने रिक्शे पर ही बच्चे को जन्म दे दिया।सड़क पर प्रसव होने के बाद,परिवार किसी तरह जच्चा और बच्चा को लेकर आनन-फानन में महिला अस्पताल पहुंचा।
लापरवाही का दूसरा अध्याय अस्पताल के गेट पर लिखा गया।ई-रिक्शा से अस्पताल पहुंचने पर सर्वेश को वहां कोई स्ट्रेचर नहीं मिला।नवजात और पत्नी दर्द से कराह रहे थे,लेकिन अस्पताल का कोई कर्मचारी मदद को आगे नहीं आया।परेशान सर्वेश खुद अस्पताल के अंदर स्ट्रेचर तलाशने गया।करीब 15 मिनट की जद्दोजहद और खोजबीन के बाद उसे एक स्ट्रेचर मिला,तब जाकर जच्चा-बच्चा को लेबर रूम तक पहुंचाया जा सका।इस गंभीर लापरवाही पर जब मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. जे.बी. गोगोई से सवाल किया गया,तो उन्होंने वही रटा-रटाया प्रशासनिक जवाब दिया।उन्होंने कहा, "प्रकरण संज्ञान में आया है, मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे,उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।"
यह घटना सिर्फ एक लापरवाही नहीं, बल्कि उस सिस्टम पर सवालिया निशान है जो दावा करता है कि एंबुलेंस एक कॉल पर दरवाजे पर होगी।सवाल यह है कि यदि प्रसव के दौरान जच्चा या बच्चा को कुछ हो जाता,तो इसका जिम्मेदार कौन होता? क्या जांच और कार्रवाई के भरोसे ही स्वास्थ्य व्यवस्था चलती रहेगी?
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RRRakesh Ranjan
FollowJan 23, 2026 11:34:590
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowJan 23, 2026 11:34:450
Report
CRCHANDAN RAI
FollowJan 23, 2026 11:34:270
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowJan 23, 2026 11:33:550
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowJan 23, 2026 11:33:080
Report
BABASHIR AHMED MIR (Sagar)
FollowJan 23, 2026 11:32:580
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowJan 23, 2026 11:32:480
Report
RMRAJESH MISHRA
FollowJan 23, 2026 11:32:290
Report
MGMOHIT Gomat
FollowJan 23, 2026 11:32:150
Report
PKPushpender Kumar
FollowJan 23, 2026 11:32:03Noida, Uttar Pradesh:Visuals of Kuldeep Chauhan from the spot
0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowJan 23, 2026 11:31:51Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर नकली घी को लेकर दे रात को हुई कार्रवाई में थाना अधिकारी तेजकरण परिहार की बाइट है एवं पीटीसी वीडियो
0
Report
DSDeepesh shah
FollowJan 23, 2026 11:31:380
Report
GYGAUKARAN YADU
FollowJan 23, 2026 11:30:520
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowJan 23, 2026 11:30:41Noida, Uttar Pradesh:केजीएमयू मामले में सीएम को पत्र लिखने वाले प्रदेश मंत्री अभिजात मिश्रा की बाइट
0
Report