Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Hardoi241001

हरदोई में बाइक सवार अधेड़ को पिकअप वाला ने मारी टक्कर, गई जान

Sept 16, 2024 11:53:45
Hardoi, Uttar Pradesh

हरदोई में बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के मानपुर गांव निवासी रामबाबू गुप्ता सुबह बाइक से सकाहा मंदिर जल चढ़ाने के लिए गए थे। जल चढ़ाने के बाद रामबाबू गुप्ता अपने घर वापस लौट रहे थे, कि तभी रास्ते में पटकापुर के पास एक तेज रफ्तार पिकअप डाला ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे रामबाबू गुप्ता की मौके पर ही जान चले गई। घटना की जानकारी लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
VSVISHAL SINGH
Feb 02, 2026 05:36:48
Noida, Uttar Pradesh:यूपी भाजपा ने 2026 के केंद्रीय बजट की उपलब्धियों को जनता तक पहुँचाने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया है, जिसके तहत 10 फरवरी तक प्रदेश में प्रेस वार्ताएं, पॉडकास्ट और संवाद के माध्यम से बजट के मुख्य बिंदुओं, जैसे हर जिले में इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर, महिला sशक्तिकरण के लिए श्री मार्ट और वाराणसी-दिल्ली हाईस्पीड रेल, का प्रचार किया जा रहा है। यूपी के लिए आम बजट में जो भी घोषणाएं हुई है उसे जनता के बीच ले जाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने व्यापक प्रचार अभियान की योजना तैयार कर ली है. ऐसा करके भाजपा बजट की घोषणाओं और नीतियों को प्रदेश के कोने-कोने तक पहुंचाएगी. बजट को इस बार गांव गांव और चौपाल चौपाल तक पहुंचने का बीड़ा उठाया है. इसके लिए भाजपा ने पार्टी के अंदर नेताओं की एक स्पेशल टीम भी बना दी है. केंद्रीय बजट की मुख्य विशेषताओं को प्रदेश भर के लोगों तक पहुंचाने के लिए एक व्यापक प्रचार अभियान शुरू हुआ है जो 10 फरवरी तक चलेगा। बाईट एसएन सिंह भाजपा प्रवक्ता ग्राफ़िक्स इन--- बजट की खास बातों को, साथ ही इसमें मिलने वाली सुविधाओं या विशेषताओं को प्रदेश के ग्रामीण से लेकर शहरी इलाकों तक और चप्पे चप्पे तक इसकी जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के लिए भाजपा ने अभियान शुरू किया है। इसके लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता और सीएम सहित सभी मंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बजट की प्रमुख उपलब्धियों और खास बातों को जनता के सामने रख रहे है 2 फरवरी से 10 फरवरी तक चरणबद्ध प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए बजट के अहम मुद्दों को लगातार लोगों तक भाजपा के नेताओं द्वारा इन विशेषताओं को पहुंचाया जाएगा। पार्टी विभिन्न वर्गों जैसे छात्र, युवा, पेशेवर, किसान, महिलाएं, लघु-मध्यम उद्यमी, व्यापारी, मजदूर और कारीगरों के साथ सीधी बातचीत कर रही है। सोशल मीडिया पर भी बजट पर परिचर्चाएं की जा रही है इसके तहत इसे अभियान का रूप दिया जा रहा है, जिसमें बजट की खासियतों को प्रमुखता से हाइलाइट किया जा रहा है इसके अलावा, बीजेपी के नेता विभिन्न इन्फ्लुएंसर्स के साथ मिलकर भी छोटी-छोटी वीडियो रील्स बनाकर जनता तक संदेश पहुंचाएंगे. वीओ---इसके अलावा अलग-अलग हिस्सों में चौपाल शैली की बैठकें, खुली चर्चाएं और सभाएं आयोजित की जा रही है, ताकि बजट को लेकर व्यापक जन-बहस हो सके. कुल मिलाकर ये कहा जा सकता है कि यूपी सरकार और संगठन बजट की विशेषताओं को प्रदेश की अंतिम पंक्ति तक भी पहुंचाने के लिए कमर कस चुकी है जिसका फायदा उन्हें जनता तक सीधी पहुंच के रूप में दिखाई पड़ेगा।
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Feb 02, 2026 05:36:33
Chittorgarh, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ शहर के भीलवाड़ा बाइपास क्षेत्र स्थित नाकोड़ा ऑटोमोबाइल दुकान में अज्ञात चोर ने मास्क और ग्लव्स पहनकर वारदात को अंजाम दिया। रविवार अलसुबह करीब 4 बजकर 13 मिनट पर चोर ने दुकान का शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और ड्रॉअर में रखे करीब सवा लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गया। चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पीड़ित दुकानदार अर्पित वीरानी ने बताया कि यह रकम छोटे भाई की शादी के लिए जमा की गई थी। हैरानी की बात यह रही कि दुकान में रखे मोबाइल, लैपटॉप और महंगे ऑटो पार्ट्स को चोर ने नहीं छुआ। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।
0
comment0
Report
VRVIJAY RANA
Feb 02, 2026 05:36:20
0
comment0
Report
Feb 02, 2026 05:35:58
0
comment0
Report
RJRahul Joshi
Feb 02, 2026 05:33:54
Kota, Rajasthan:कोटा में आवारा सांडों का आतंक बरकरार, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल, केटल फ्री शहर को आइना दिखा रहे आवारा पशु, करोड़ों खर्च के बावजूद नतीजा शून्य। पिछले सरकार द्वारा कोटा शहर को सड़कों पर घूमने वाले आवारा पशुओं से मुक्त करने के उद्देश्य से देवनारायण पशुपालन योजना के तहत करीब 300 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे, लेकिन हालात आज भी जस के तस बने हुए हैं। शहर की सड़कों पर आवारा सांड खुलेआम घूमते नजर आ रहे हैं, जिससे आमजन की जान खतरे में पड़ रही है। रोजाना दर्जनों लोग इन पशुओं के हमलों में घायल हो रहे हैं। वीडियो में सड़क पर लड़ते दो आवारा सांड राहगीरों को उठाकर फेंकते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे हैं। इस घटना ने नगरीय निकायों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द आवारा पशुओं से शहरवासियों को राहत दिलाई जाए।
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Feb 02, 2026 05:33:09
Chittorgarh, Rajasthan:गंगरार, चित्तौड़गढ़ – चित्तौड़गढ़ जिले से गंगरार थाना परिसर में सीएलजी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी शिवरात्रि मेला, शब्बे बारात और प्रस्तावित हिंदू सम्मेलन को लेकर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने पर विस्तृत चर्चा की गई। थानाधिकारी श्यामराम ने सीएलजी सदस्यों, पुलिस मित्रों और सुरक्षा सखियों से आपसी सौहार्द और सहयोग बनाए रखने की अपील की। साथ ही साइबर अपराधों, ऑनलाइन ठगी, मनी लॉन्ड्रिंग और डिजिटल अरेस्ट जैसे नए तरीकों से होने वाली ठगी से बचाव को लेकर जागरूक किया। बैठक में यातायात नियमों, हेलमेट पहनने और सड़क सुरक्षा पर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए。
0
comment0
Report
BSBhanu Sharma
Feb 02, 2026 05:32:54
Dholpur, Rajasthan:गुमट क्षेत्र में जलदाय विभाग और पीडब्ल्यूडी के लापरवाह रवैये के कारण नागरिक परेशान हैं। दो महीने से सड़क निर्माण कार्य बंद पड़ा है। गड्ढों में जलभराव हो रहा है और सड़क के पूरक कार्य अभी तक पूरा नहीं हुआ है। साधारण नागरिकों को आने-जाने में कठिनाई हो रही है और उन्होंने आरोप लगाया है कि सभी विभाग अपनी जिम्मेदारी को लेकर निष्क्रिय हैं। स्थानीय भाजपा के जिला महामंत्री अनिल गोयल ने कहा कि प्रशासन नागरिकों की समस्याओं से बेखबर है; पीडब्ल्यूडी ने सड़क खोद दी है और जलदाय विभाग 4 इंच की पेयजल पाइपलाइन डालकर गड्ढों को भरना भी सही नहीं समझ रहा। नगर पालिका की सफाईकर्मी भी अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहे। क्षेत्र के लोगों ने कहा कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो विरोध प्रदर्शन तेज किया जाएगा। नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष होतम सिंह जाटव ने बताया कि रेलवे फाटक से छोटा किला होते हुए अजीजपुरा मोड़ तक नई सड़क बिछानी है, पर काम छह महीने से धीमा है और अब दो महीने से बंद है।
0
comment0
Report
BSBhanu Sharma
Feb 02, 2026 05:32:41
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर: कक्षा 10वीं और 12वीं राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं 12 फरवरी से 11 मार्च तक आयोजित होगी इन परीक्षाओं को लेकर धौलपुर शिक्षा विभाग ने सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं परीक्षाएं पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराई जाएंगी. धौलपुर के अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी रामाकांत शर्मा ने बताया कि इस वर्ष जिले में 10वीं बोर्ड परीक्षा में 22,385 और 12वीं बोर्ड परीक्षा में 17,558 परीक्षार्थी शामिल होंगे. इस प्रकार कुल 39,943 विद्यार्थी धौलपुर जिले में बोर्ड परीक्षाएं देंगे सीसीटीवी कैमरा से निगरानी: परीक्षाओं के सफल आयोजन के लिए जिले में कुल 88 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, इनमें से 9 निजी विद्यालय और 79 सरकारी विद्यालय शामिल हैं. परीक्षा की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए निजी विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिनकी निगरानी में परीक्षाएं होंगी. वीडियोग्राफी की जाएगी: वहीं सरकारी विद्यालयों में वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर कम से कम दो घंटे की वीडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी, जिसमें प्रश्न पत्र खोलने, वितरण और प्रश्न पत्रों को थाने तक ले जाने की पूरी प्रक्रिया रिकॉर्ड की जाएगी. प्रश्न पत्रों के सुरक्षित वितरण के लिए 7 रूट चार्ट तैयार किए गए हैं, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से धौलपुर पहुँचने के बाद प्रश्न पत्रों को ट्रेजरी रूम में भारी पुलिस बल की निगरानी में सुरक्षित रखा जाएगा. परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए जिले में तीन उड़न दस्तों का गठन किया गया है. इसके अलावा संभाग स्तर और राज्य स्तर से भी उड़न दस्ते किसी भी परीक्षा केंद्र पर अचानक निरीक्षण कर सकते हैं. अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी रामाकांत शर्मा ने बताया कि परीक्षाओं के संचालन के लिए सीएस और एसीएस को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है. साथ ही रिजर्व दल भी तैयार रखा गया है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तुरंत व्यवस्थिताएं संभाली जा सकें. सुविधाओं पर ध्यान: परीक्षार्थियों की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा गया है. सभी परीक्षा केंद्रों पर बैठने के लिए पर्याप्त फर्नीचर, पर्याप्त रोशनी, स्वच्छ पेयजल, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. रामाकांत शर्मा ने कहा कि धौलपुर जिले में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं जिला कलेक्टर की सीधी निगरानी में कराई जाएंगी, ताकि परीक्षाएं शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सकें. बाइट: 1 रमाकांत शर्मा अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी
0
comment0
Report
RVRajat Vohra
Feb 02, 2026 05:32:24
Jammu, :ये कैसा जिहाद? पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद ने एक माँ से छीन लिया उसका आख़िरी सहारा 86 वर्षीय जन्ना बेगम के ये शब्द आज घाटी (जम्मू कश्मीर) में आतंकवाद के सबसे क्रूर चेहरे की गवाही बन चुके हैं। किश्तवाड़ जिले के एक गाँव में रहने वाली जन्ना बेगम की आख़िरी ख़्वाहिश अधूरी रह गई। वह अपने बेटे रियाज़ अहमद को एक बार फिर घर लौटते देखना चाहती थीं। लेकिन पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद ने न सिर्फ़ उनके बेटे को उनसे छीना, बल्कि माँ की मौत के बाद भी उसे इंसानियत के उस फ़र्ज़ से दूर रखा—जो कंधा देने का होता है। रियाज़ अहमद, जो वर्ष 2010 में एक आतंकी कमांडर के बहकावे में आकर आतंक के रास्ते पर चला गया, आज प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिज़्बुल मुजाहिदीन का A+ श्रेणी का आतंकवादी है। उस पर ₹10 लाख का इनाम घोषित है। सीमा पार से हथियारों की ट्रेनिंग लेने के बाद वह किश्तवाड़ और डोडा ज़िलों में सक्रिय बताया जाता है। जिस बेटे को जन्ना बेगम ने जन्म दिया, उसी बेटे ने न केवल अपनी मातृभूमि से गद्दारी की, बल्कि अपनी माँ के भरोसे और ममता को भी ठुकरा दिया। वर्षों तक जन्ना बेगम और उनके पति मोहम्मद रमज़ान ने बेटे से हिंसा का रास्ता छोड़कर घर लौटने की गुहार लगाई, लेकिन आतंक की विचारधारा ने इंसानियत की हर आवाज़ को कुचल दिया। चार साल पुरानी वीडियो भी वायरल हो रही है जिसमें माँ रो रो कर अपने बेटे रियाज़ अहमद को आतंकवाद को छोड़ कर वापिस आने की गुहार लगा रही है। चार दिन पहले, जब जन्ना बेगम को अंतिम विदाई दी जा रही थी, तब भी रियाज़ अहमद नहीं लौटा। न माँ की पुकार उसे रोक सकी, न ही मौत का वह सच, जिसके सामने हर नफ़रत बेमानी हो जाती है। हालही में SHO मारवाह लाल हुसैन ने पब्लिक दरबार के दौरान रियाज़ अहमद को सरेंडर करने की अपील भी की थी। यह कहानी सिर्फ़ एक परिवार की नहीं है, बल्कि उस तबाही की है जो पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद क Kashmir के घर-घर तक पहुँचा चुका है—जहाँ बंदूक थमाने से पहले युवाओं को यह नहीं बताया जाता कि इस रास्ते का अंत माँ की कब्र पर भी खड़ा नहीं होने देता। जन्ना बेगम की अधूरी ख़्वाहिश आज एक सवाल बनकर खड़ी है—क्या यही जिहाद है? क्या यही मज़हब है? या फिर यह सिर्फ़ पाकिस्तान की साज़िश है, जो जम्मू कश्मीर की माताओं से उनके बेटे छीन रही है?
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top