241001
माधौगंज चौराहे पर होमगार्ड ने युवक को धमकाया थप्पड़ मारने दौड़ा,वीडियो वायरल
Hardoi, Uttar Pradesh:माधौगंज चौराहे पर होमगार्ड ने युवक को धमकाया थप्पड़ मारने दौड़ा,वीडियो वायरल हरदोई के माधौगंज कस्बे के चौराहे पर लगी जाम के दौरान एक होमगार्ड रविंद्र कुमार, ने एक युवक को धमकाया इसके साथ ही उसको मारने के लिए भी दौड़ा,इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।दरअसल माधौगंज चौराहे पर जाम लगी थी और उसी दौरान की यह घटना है।किसी ने इसका वीडिओ बना लिया और वायरल कर दिया।फिलहाल पीड़ित युवक कौन है इसका पता नही चल सका है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
शहीद उद्यान में भगत सिंह की प्रतिमा न मिलने पर सपाइयों का प्रदर्शन
Bela Pratapgarh, Uttar Pradesh:जयंती पर माल्यार्पण करने पहुंचे कार्यकर्ताओं ने जताई नाराजगी, प्रतिमा स्थापित कराने की मांग प्रतापगढ़ शहीद भगत सिंह की जयंती पर सोमवार को समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी शहीद उद्यान पार्क में अमर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे। पार्क में प्रतिमा न मिलने पर कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताते हुए नगरपालिका प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। सपा पदाधिकारियों का कहना था कि पिछले वर्ष भी पार्क से प्रतिमा गायब थी। उस समय विरोध के बाद अधिशासी अधिकारी की ओर से नई प्रतिमा जल्द स्थापित कराने की बात कही गई थी, लेकिन एक वर्ष बीतने के बाद भी प्रतिमा स्थापित नहीं की गई। कार्यकर्ताओं ने सरकार और नगरपालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रतिमा जल्द स्थापित कराने की मांग की। सपाइयों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द प्रतिमा स्थापित नहीं की गई तो सड़क पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव अनाम प्रतापगढ़ी, पिछड़ा वर्ग महासचिव अंकुर मौर्य, प्रवीण प्रजापति, अरहान खां, मित्रसेन यादव, तौफीक आलम, राजदीप सरोज और प्रियांशु प्रजापति सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
पारुल चौधरी ने एशियाई खेलों में 5000m और 3000m बाधा दौड़ में कांस्य जीता
Noida, Uttar Pradesh:लंबी दूरी की महिला धावक पारुल चौधरी ने एशियाई खेलों में इतिहास रच दिया है। आईची नागोया में चल रहे एशियाई खेलों में सोमवार को 5000 मीटर दौड़ में पारुल ने 15:14.61 मिनट के समय के साथ कांस्य पदक जीता। रविवार को भी पारुल ने 3000 मीटर बाधा दौड़ में 9:08.67 मिनट के समय के साथ कांस्य जीता था。0
0
Report
यूरिया-डीएपी के साथ जबरन अटैचमेंट पर बिरला ने विभागीय कार्रवाई का निर्देश दिया
Kota, Rajasthan:यूरिया-डीएपी के साथ जबरन अटैचमेंट पर होगी कार्रवाई- किसानों की शिकायत पर स्पीकर बिरला ने विभागीय सचिव से की बात कोटा, 28 सितंबर। कोटा-बून्दी संसदीय क्षेत्र सहित विभिन्न क्षेत्रों के किसानों ने यूरिया और डीएपी के साथ जबरन अतिरिक्त अटैचमेंट दिए जाने तथा खाद वितरण से जुड़ी अन्य समस्याओं को लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से शिकायत की थी। किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए बिरला ने सोमवार को केंद्रीय उर्वरक विभाग के सचिव से बात की और पूरे मामले की जानकारी लेकर समाधान के निर्देश दिए। बिरला ने कहा कि किसानों को जबरन अटैचमेंट देना नीतिसंगत नहीं है और मामले का उचित समाधान करने को कहा। सचिव राजत कुमार मिश्रा ने बिरला को आश्वस्त किया कि यूरिया और डीएपी के साथ जबरन अटैचमेंट देने वाली कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों से जुड़ी अन्य समस्याओं का भी समयबद्ध समाधान किया जाएगा। शिकायत के अनुसार कई कंपनियां यूरिया और डीएपी के साथ नैनो यूरिया, जिंक, सल्फर, बायो-स्टिमुलेंट, कीटनाशक और अन्य उत्पाद लेने के लिए किसानों पर दबाव बना रही हैं। इससे किसानों पर खाद की कीमत के अलावा अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। किसानों ने ऐसी कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई करने और थर्ड पार्टी ब्रांडिंग के लाइसेंस निरस्त करने की मांग की है। इसके अलावा किसानों द्वारा खाद सब्सिडी सीधे खातों में डीबीटी के माध्यम से देने, जैविक और प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों के लिए अलग प्रोत्साहन राशि की व्यवस्था करने, कीटनाशकों की कीमत और गुणवत्ता पर सरकारी निगरानी बढ़ाने तथा खाद वितरण की डिजिटल व्यवस्था में सुधार का सुझाव दिया गया है, ताकि मुख्य खाद के साथ अन्य उत्पाद जबरन न जोड़े जा सकें। तहसील स्तर पर फ्लाइंग स्क्वाड और हेल्पलाइन बनाने तथा दुकानों पर रेट लिस्ट लगाना अनिवार्य करने की मांग भी की गई है। किसानों की मांग है कि रबी की बुवाई के समय यूरिया और डीएपी आसानी से उपलब्ध हों।0
0
Report
Advertisement
गांवों तक सड़क नहीं, मरीज को खटिया पर पांच किलोमीटर पैदल ले जाना पड़ा
Latehar, Jharkhand:लातेहार सरकार द्वारा गांव-गांव तक सड़क बनाने और विकास के दावे भले ही किए जाते हो लेकिन अभी भी कई ऐसे गांव हैं जहां सड़क भी नहीं पहुंची है । जिले के महुआडांड़ प्रखंड के सुदूर दातुखाड़ गांव इसका एक उदाहरण मात्र है । गांव में सड़क नहीं रहने के कारण 30 वर्षीय सिम्पल कोरवा की तबीयत बिगड़ने पर ग्रामीणों को उन्हें खटिया पर लादकर करीब पांच किलोमीटर तक पैदल ढोना पड़ा । इस दौरान ग्रामीणों ने नदी को दो बार पार किया जिसके बाद मरीज को मुख्य सड़क तक पहुंचाया गया. वहां से ऑटो के जरिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया । सिम्पल कोरवा पिछले करीब दो महीने से बवासीर की बीमारी से परेशान थे । अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई दर्द बढ़ने के कारण उनके लिए चलना और बैठना भी मुश्किल हो गया । गांव तक सड़क और वाहन की पहुंच नहीं होने के कारण परिजनों और ग्रामीणों के सामने मरीज को अस्पताल पहुंचाने के लिए खटिया का सहारा लेने के अलावा कोई विकल्प नहीं था । गांव के अन्य ग्रामीणों ने सामूहिक सहयोग करते हुए मरीज को खटिया पर लादकर करीब पांच किलोमीटर तक पैदल चले । रास्ते में नदी पड़ने के कारण उन्हें पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा । काफी मशक्कत के बाद मरीज को मुख्य सड़क तक पहुंचाया गया, जहां से ऑटो से अस्पताल भेजा गया । ग्रामीण सुरेंद्र कोरबा ने बताया कि उनके गांव तक आज भी सड़क नहीं पहुंची है । जब कोई बीमार पड़ता है तो इसी तरह खटिया पर लादकर मरीज को बाहर ले जाना पड़ता है । बरसात में नदी में पानी बढ़ जाता है तो परेशानी और भी बढ़ जाती है ।0
0
Report
उजियारपुर के सरायरंजन में 101 फलदार वृक्षों का रोपण, केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री ने किया
Patna, Bihar:सेवा संकल्प अभियान के तहत उजियारपुर लोकसभा अंतर्गत सरायरंजन विधानसभा के राम-जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल परिसर में 101 फलदार वृक्षों का पौधारोपण केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने किया प्रधानमंत्री के सेवा हीं संकल्प और पर्यावरण संरक्षण के आह्वान को जन तक पहुंचाते व हरित भारत के निर्माण के संकल्प को साकार करने में जुटे केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय। गृह राज्य मंत्री भारत सरकार0
0
Report
बारां में कोहरे की चादर, हाईवे पर वाहन धीमे, किसानों को ओस से उम्मीद
Baran, Rajasthan:बारां जिले में मौसम ने ली करवट, सुबह-सुबह छाया घना कोहरा, हाईवे पर धीमी हुई रफ्तार बारां जिले में बारिश थमने के बाद मौसम में बदलाव का असर साफ दिखाई देने लगा है। आज सुबह से ही जिले के कई इलाकों में कोहरे की चादर छाई रही। सुबह तड़के खेतों से लेकर नेशनल हाईवे तक हर तरफ कोहरे का असर देखा गया। हाईवे पर विजिबिलिटी कम होने से वाहनों की रफ्तार थम गई और चालकों को हेडलाइट जलाकर धीरे-धीरे वाहन चलाना पड़ा। वहीं दूसरी ओर यह कोहरा और ओस किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो रही है। खेतों में खड़ी फसलों पर सुबह ओस की बूंदें देखी गईं। कृषि जानकारों के अनुसार ओस गिरने से फसलों को प्राकृतिक नमी मिलती है, जिससे फसलों में बढ़त होती है और उत्पादन पर अच्छा असर पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले तक उमस और बारिश का दौर था, लेकिन अब सुबह-शाम हल्की ठंडक और कोहरे से सर्दी के मौसम की दस्तक महसूस होने लगी है। फिलहाल कोहरे के चलते वाहन चालकों को सुबह के समय सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली इंडिया गेट पर सुबह के खुशनुमा मौसम में लोग कसरत करते नजर आये
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: इंडिया गेट से सुबह की तस्वीरों में लोग सुहावने मौसम में कसरत और सैर करते हुए दिखाई दे रहे हैं।0
0
Report
इटावा के बाजरे के खेत में युवक का शव; हत्या या आत्महत्या की जांच जारी
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा जनपद में बाजरा के खेत में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई, युवक की मौत हत्या या आत्महत्या है पुलिस सभी पहलुओं पर जांच करने में जुटी हुई है. इटावा जनपद के थाना जसवंतनगर इलाके के नगला धोबी गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब गांव की रहने वाली महिला बाजरा के खेत में गई तभी खेत में युवक का शव देखते ही चिल्ला पड़ी, बताया जा रहा है कि मृतक संदीप उर्फ छोटे जो कि मैनपुरी जनपद के मीठेपुर का रहने वाला है और वह शराब पीने का आदि बताया जा रहा है हालांकि युवक की मौत किन कारणों से हुई है हत्या या आत्महत्या पुलिस सभी एंगल से जांच में जुटी हुई है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पूरे मामले में गंभीरता से जांच पड़ताल में जुटी हुई है मौत की असली वजह पुलिस जांच रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आ पायेगी।0
0
Report
भोपालगढ़ में 25 भेड़ों के वाहन हादसे से पशुपालक की मौत, ग्रामीण विरोध प्रदर्शन
Jodhpur, Rajasthan:भोपालगढ़ क्षेत्र के साथीन ग्राम में पशुपालक गोपाराम देवासी की लगभग 25 भेड़ों की अनियंत्रित एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने के कारण हुई दर्दनाक मृत्यु, मौके पर स्थानीय ग्रामीण व परिवार के सदस्य दोषी वाहन चालक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई एवं पीड़ित पशुपालक को उचित आर्थिक सहायता दिलवाने की मांग को लेकर आंदोलन करने लगे, घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई0
0
Report
Advertisement
ललितपुर में पांच हत्यारोपियों ने बीफार्मा छात्र की पत्थरों से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चौकाबाग मोहल्ले में एक शराब की दुकान के सामने एक 25 वर्षीय बीफार्मा के छात्र की 5 हत्यारोपियों ने मिलकर पत्थरों से कुचलकर और चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी । छात्र की सरेआम निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई । हत्यारोपियों घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गये । हत्या की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी और टीम शव को कब्जे में लेकर हत्यारोपियों की तलाश में जुट गई है । बताया जा रहा है कि पहलवान गुरुद्दीन महाविद्यालय में बीफार्मा में पढ़ने वाले 25 वर्षीय भूपेंद्र अहिरवार पर 5 हत्यारोपियों द्वारा हमला कर दिया । जिनसे बचने के लिये घायल भूपेंद्र भागता हुआ सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चौकाबाग मोहल्ले में स्थित एक शराब की दुकान के अंदर घुस गया लेकिन बेखौफ हत्यारोपियों ने छात्र को दुकान के अंदर से बाहर घसीटकर उसको पत्थरों से कुचलकर और चाकुओं से गोदकर उसकी निर्मम हत्या कर दी और मौके से फरार हो गये। सरेआम हत्या की घटना से इलाके में दहशत फैल गई , वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस टीम और अधिकारी घटना स्थल की जांच करते हुये हत्यारोपियों की तलाश में जुट गये हैं ।0
0
Report
गंडक नदी के तटबंध में आई दरार, बढ़ सकता है संकट...
Mainpura, Bihar:बगहा के निकट गंडक नदी का जल स्तर अब तक के उच्चतम फ्लड लेवल 90.90 मीटर को पार कर लगभग 35 सेमी. ऊपर चले जाने के कारण पश्चिमी चंपारण जिले के बगहा-1 प्रखंड के खैरतवा गांव में गंडक नदी के बाएं, चंपारण तटबंध के 4.00 किमी पर 10 मीटर लंबाई में अचानक धसान से एक minor Breach हो गया है। पानी खेतों में फ़ैल रहा है और चंपारण तटबंध के 9.50 किमी पर पुनः गंडक नदी में मिल जाएगा। इस टूटान के कारण बगहा-1 प्रखंड के अगस्तिया, खैरटवा एवं चन्द्रपुर ग्रामों के निचले इलाकों में पानी का फैलाव होने तथा सम्पर्कता प्रभावित होने की संभावना है। राष्ट्रीय राजमार्ग 727 तीन किमी की दूरी पर है, परंतु वह बड़े पैमाने पर प्रभावित नहीं होगा, क्योंकि उस क्षेत्र में गंडक नदी में प्रवाह तेजी से घट रहा है। जल संसाधन विभाग की टीम स्थल पर पहुँच गई है और तटबंध मरम्मती का प्रयास कर रही है। जिला प्रशासन पश्चिम चंपारण द्वारा भी आवश्यक कार्यवाई की जा रही है।0
0
Report
सांगोद के मंडीता गांव में बिज्जू मकान में घुसा, वनकर्मी को काट लिया; रेस्क्यू के बाद जंगल में छोड़ा गया
Kota, Rajasthan:सांगोद के मंडीता गांव में मकान में घुसा बिज्जू, रेस्क्यू के दौरान वनकर्मी को काटा, मची अफरा-तफरी गांव में दहशत, सांगोद (कोटा) उपखंड के मंडीता गांव में बीते 4-5 दिनों से घूम रहा बिज्जू सोमवार देर रात को रिहायशी मकान में घुसा, जिससे ग्रामीणों में मची अफरा-तफरी, भाजपा नेता दीपक नागर की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वनकर्मी हितेश शर्मा और प्रताप सिंह ने कड़ी मशक्कत के बाद बिज्जू पर काबू पाया। रेस्क्यू के दौरान बिज्जू ने एक वनकर्मी के हाथ पर काट लिया। कर्मचारी ने बमुश्किल हाथ छुड़ाया, जिसके बाद टीम ने बिज्जू को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।0
0
Report
Advertisement
केदारनाथ यात्रा में हेलीकॉप्टर टिकट फ्रॉड: SP ने गिरफ्तारी और फर्जी प्लेटफॉर्म पर कार्रवाई की
Noida, Uttar Pradesh:रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड: SP निहारिका तोमर ने कहा, श्री केदारनाथ धाम की यात्रा में विगत वर्षों में देखने को मिला कि लोगों के साथ हेली टिकट फ्रॉड किया जा रहा है। हमारे द्वारा इस यात्रा से पहले ही एक सेल का गठन किया गया था जो लगातार हेली टिकट फ्रॉड के विरुद्ध काम कर रहे हैं और अभी तक इस टीम द्वारा लगभग 650-700 फर्जी प्लेटफॉर्म्स के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। कई अभियोग भी पंजीकृत किए गए हैं। अगस्त में CM हेल्पलाइन 1905 पर महाराष्ट्र से एक शिकायत प्राप्त हुई थी जिसमें शिकायतकर्ता करण गुजवाल ने बताया था कि उनके साथ 5 लाख रुपए की धोखाधड़ी हुई है... इसमें त्वरित संज्ञान लिया गया... हमने राहुल थापा नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तारी किया है। उसके पास से इलेक्ट्रॉनिक सामग्री और बैंक संबंधी दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। इसके अतिरिक्त कुछ स्थानीय लोगों के नाम भी इसमें प्रकाश में आए हैं। उनकी भूमिका पर हमारे द्वारा अभी विवेचना की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस पर हमारे द्वारा कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
दिल्ली नगर निगम सदन आज दोपहर 2 बजे बैठक करेगी; बहस की उम्मीद
New Delhi, Delhi:दिल्ली नगर निगम सदन की बैठक आज दोपहर 2 बजे होगी MCD मुख्यालय में आयोजित होगी सदन की बैठक बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के दौरान हंगामे के आसार बैठक में विकास कार्यों से संबंधित कई प्रस्ताव पर चर्चा सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच कई मुद्दों पर तीखी बहस की संभावना0
0
Report
शूटर सुरुचि फोगाट ने एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण जीतकर हरियाणा को गौरवान्वित किया
Noida, Uttar Pradesh:हरियाणा के झज्जर जिले की रहने वाली शूटर सुरुचि फोगाट को एशियन गेम्स 2026 में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीतने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फोन पर बधाई दी。0
0
Report
Advertisement
