241406
हरेंद्र मलिक और संजीव बालियान एक साथ खाना खाया
Peera Mahua, Uttar Pradesh:यूपी की मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी हरेंद्र मलिक और बीजेपी प्रत्याशी संजीव बालियान ने एक साथ खाना खाया ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जालौन में भारी बारिश-आंधी से खरीफ फसलों को नुकसान, BSP मुआवजे की मांग
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में 24, 25 और 26 सितंबर को लगातार हुई भारी बारिश और आंधी-तूफान से खरीफ की फसलों को हुए नुकसान को लेकर किसानों के लिए मुआवजे की मांग उठाई गई है। बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. बृजेश जाटव समेत तमाम कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी जालौन समीर के माध्यम से भेजकर प्रभावित किसानों और गरीब परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि लगातार तीन दिनों तक हुई बारिश और तेज हवाओं के कारण खेतों में खड़ी खरीफ की फसलों को भारी क्षति पहुंची है। ज्वार, बाजरा, धान, उड़द और तिल सहित विभिन्न फसलें तेज बारिश और आंधी के चलते खेतों में जमीन पर गिर गईं। पत्र में दावा किया गया है कि कई स्थानों पर फसलें पूरी तरह नष्ट होने की स्थिति में पहुंच गई हैं। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है और उनकी आजीविका पर भी संकट खड़ा हो गया है। जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि जनपद के प्रभावित क्षेत्रों में उच्चाधिकारियों के माध्यम से शीघ्र सर्वेक्षण कराया जाए, ताकि वास्तविक फसल क्षति का आकलन हो सके और किसानों को नियमानुसार उचित मुआवजा उपलब्ध कराया जा सके। ज्ञापन में किसानों को राहत देने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड से संबंधित देनदारियों तथा विद्युत बिलों में राहत देने की मांग भी की गई है। इसके अलावा बारिश और आंधी से कुछ गांवों में गरीबों एवं मजदूरों के कच्चे मकानों के क्षतिग्रस्त होने का उल्लेख करते हुए प्रभावित परिवारों को भी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है। बीएसपी जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों और गरीब परिवारों को तत्काल राहत की आवश्यकता है। उन्होंने प्रशासन से नुकसान का स्थलीय सर्वे कराकर प्रभावित लोगों तक सरकारी सहायता पहुंचाने की मांग की है。0
0
Report
कुशीनगर में CM योगी के आगमन की तैयारियां युद्ध-स्तर पर, हेलिपैड निर्माण तेज
Kushinagar, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग - कुशीनगर * मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां हुई तेज * युद्ध स्तर पर हो रहा है हैलीपैड का निर्माण * अधिकारियों की मौजूदगी में हो रहा है हेलपैड का निर्माण * मुख्यमंत्री की सुरक्षा के एन एस जी कमांडो पहुंचे बेंदूपार इंटर कालेज * बेंदूपार इंटर कालेज में बाढ़ पीड़ितों में राहत सामग्री का वितरण करेंगे सी एम योगी0
0
Report
75 लाख रुपये के डंपर चोरी के मामले में राशमी में गिरोह का पर्दाफाश
Begun, Rajasthan:#राशमी, चित्तौड़गढ़ - एंकर -चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने 75 लाख रुपये कीमत के न्यू डंपर चोरी के मामले में अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। 14 सितंबर की रात पहुना स्थित नायरा पेट्रोल पंप के बाहर खड़े डंपर को डुप्लीकेट चाबी से महज पांच मिनट में चोरी किया गया था। पुलिस ने 350 से अधिक CCTV फुटेज खंगालते हुए नीमच, मंदसौर, जावरा और गुजरात तक आरोपियों का पीछा किया। करीब 10 दिन की निगरानी के बाद चोरी का डंपर आनंद गुजरात के पास एक गोदाम के बाहर से बरामद किया गया। पुलिस ने चोरी और खरीद-फरोख्त में शामिल दो आरोपियों को नामजद किया है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।0
0
Report
Advertisement
दौसा में कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ कलेक्ट्रेट धरना, वोट चोरी के आरोप खड़े
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन कलक्ट्रेट पहुंचकर किया गया प्रदर्शन कांग्रेसियों ने नारेबाजी करते हुए फूंका पुतला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामजीलाल ओढ ओर विधायक डीडी बैरवा सहित अन्य कांग्रेसी रहे मौजूद दौसा जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा कलेक्ट्रेट पर चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की गई प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष रामजीलाल ओढ, विधायक डीडी बैरवा सहित अन्य कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए विधायक ने कहा चुनाव आयोग लोकतंत्र की हत्या कर रहा है और इसमें सरकार संलिप्त है ऐसे में चुनाव आयोग के खिलाफ कार्रवाई की विधायक ने मांग रखी वहीं जिला अध्यक्ष रामजीलाल ओढ ने कहा वोट चोरी के माध्यम से लोकतंत्र का खात्मा किया जा रहा है यह देश के लिए शर्मनाक है । बाइट डीडी बैरवा विधायक दौसा बाइट रामजीलाल ओढ कांग्रेस जिलाध्यक्ष दौसा0
0
Report
अलवर कांग्रेस का प्रदर्शन: वोट चोरी के आरोपों पर मिनी सचिवालय के बाहर हंगामा
Alwar, Rajasthan:अलवर में कांग्रेस का प्रदर्शन, ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर मिनी सचिवालय पर किया प्रदर्शन अलवर में कथित ‘वोट चोरी’ के मामले को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को प्रदर्शन किया , कांग्रेस कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष प्रकाश गंगावत के नेतृत्व में मालवीय नगर चौराहे पर एकत्रित हुए और यहां से पैदल march करते हुए मिनी सचिवालय पहुंचे यहां कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मामले में कार्रवाई की मांग उठाई। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने मिनी सचिवालय के चारों तरफ बैरिकेडिंग कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। इस दौरान बेरीकेट्स पर चढ़कर भी प्रदर्शन किया वही पुलिस को भी खदेड़ने में काफी मशक्कत करनी पड़ी । मिनी सचिवालय की ओर बढ़ रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को परिसर तक पहुंचने से रोकने के लिए पुलिस ने अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम किए हैं। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता ‘वोट चोरी’ के आरोपों की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं... इस दौरान कांग्रेस नेता आर्यन खान , योगेश मिश्रा , रमन सैनी , अंकित गोयल , प्रकाश सारवान , विश्राम गुर्जर आदि भी मौजूद रहे । बाइट:प्रकाश गंगावत जिला कांग्रेस अध्यक्ष0
0
Report
कुशीनगर: नारायणी नदी कहर से ततवा टोला में तटबंध टूटा, राहत-बचाव तेज
Noida, Uttar Pradesh:कुशीनगर में देर रात नारायणी नदी का कहर, ततवा टोला के पास टूटा एपी तटबंध सीएम के निर्देश पर ततवा टोला के पास बांध टूटने के बाद प्रभावित इलाकों में राहत-बचाव कार्य तेज प्रभावित ग्रामीणों को NDRF, SDRF और जिला प्रशासन की टीमें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटीं ततवा टोला के प्रभावित लोगों को NDRF, SDRF और जिला प्रशासन की टीमें सकुशल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहीं सीएम योगी के निर्देश पर प्रभावित परिवारों की सुरक्षा और राहत व्यवस्था पर प्रशासन की लगातार नजर मुख्यमंत्री के निर्देश पर हर प्रभावित परिवार तक राहत पहुंचाने में जुटा जिला प्रशासन प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के साथ भोजन, स्वास्थ्य और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था बांध टूटने की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से ली पूरे घटनाक्रम की जानकारी सीएम योगी के निर्देश पर प्रशासन-पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर सक्रिय NDRF और SDRF की टीमें प्रभावित इलाकों में चला रहीं व्यापक राहत-बचाव अभियान मुख्यमंत्री देर रात तक लेते रहे पल-पल की स्थिति की जानकारी, अधिकारियों को दिए त्वरित राहत के निर्देश0
0
Report
Advertisement
ओवैसी का आरोप: मोदी सरकार अल्पसंख्यक छात्रों के एनरोलमेंट में पक्षपात कर रही है
Noida, Uttar Pradesh:हिंदू संगठन, पॉलिटिकल रिएक्शन स्कूलों में घट रही मुस्लिमों की दर, ओवैसी ने कहा- 'सरकार की नीति पक्षपाती..' AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मुस्लिम छात्रों के घटते एनरोलमेंट को लेकर मोदी सरकार पर पक्षपात का आरोप लगाया है. कहा कि 2014 से अल्पसंख्यक मामलों का मंत्रालय बेअसर हो गया है. हायर एजुकेशन पर ऑल इंडिया सर्वे के आंकड़ों का हवाला देते हुए ओवैसी ने कहा कि 2016-17 में मुस्लिम छात्रों का एनरोलमेंट 4.7 प्रतिशत था, जो 2019-20 में बढ़कर 5.4 प्रतिशत हो गया. लेकिन 2021 में यह घटकर 4.64 प्रतिशत रह गया. इस गिरावट का ज़िक्र करते हुए उन्होंने सरकार पर 'पक्षपात' और 'नफ़रत की राजनीति' का आरोप लगाया, क्योंकि पिछले पांच वर्षों से अल्पसंख्यकों के लिए स्कॉलरशिप फंड रोक दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि प्री-मैट्रिक, पोस्ट-मैट्रिक और मेरिट-कम-मीन्स स्कॉलरशिप का वितरण नहीं किया गया है और मौलाना आज़ाद फ़ाउंडेशन को बंद कर दिया गया है.0
0
Report
पटना के कार्यालय परिचारी मुख्यमंत्री आवास घेराव के लिए प्रदर्शन में जुटे
Patna, Bihar:पटना में कार्यालय परिचारी के द्वारा मुख्यमंत्री आवास घेराव का कार्यक्रम रखा गया... सैंकड़ो की संख्या में कार्यालय परिचारी आज पटना की सड़कों पर उतरे... पिछले एक महीना से पटना के गर्दनीबाग में अनशन पर बैठे कार्यालय परिचारी अब सड़क पर उतर गए हैं... 2012 और उसके बाद आई बहालियों में परीक्षा और रिजल्ट के बाद भी अब तक नियुक्ति पत्र नहीं दिए जाने का मामला उठाते हुए सरकार से जल्द नियुक्ति की मांग की है... कार्यालय परिचारी के लिए पहले मौखिक परीक्षाएं होती थी लेकिन उसके बाद ओएमआर शीट के जरिए उनकी परीक्षा ली गई परिणाम भी जारी कर दिया गया लेकिन अब तक इन्हें नियुक्त नहीं किया गया सैकड़ो ऐसे अभ्यर्थी हैं जिनकी उम्र 60 वर्ष पर कर चुकी है... मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से परिचारी ने गुहार लगाई है कि सरकार जल्द नियुक्ति पत्र दे.... या हमारे घर पर सरकार मृत्यु प्रमाण पत्र भेज दे....0
0
Report
21 साल पुरानी रंजिश में पिता की हत्या का बदला, दो सगे भाइयों ने की हत्या।
Puranpur, Uttar Pradesh:पूरनपुर के गाँव बिलहरी में 21 साल पुरानी रंजिश के चलते हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि साल 2005 में नंदराम की हत्या हुई थी।आरोप है कि आज नंदराम के दो बेटों रामदेव और श्यामदेव ने मिलकर बेदराम की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों ने अपने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया। मृतक और आरोपी दोनों गाँव बिलहरी के ही रहने वाले हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।दो आरोपियों को हिरासत मे लिया है0
0
Report
Advertisement
पलामू प्रमंडल दौरे में पेयजल मंत्री ने धीमी योजनाओं पर कड़ा रुख दिखाया
Ranchi, Jharkhand:झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो दो दिवसीय पलामू प्रमंडल के दौरे पर जाएंगे 5 और 6 अक्टूबर 2 दिन पलामू में रहेंगे मंत्री ।पलामू प्रमंडल क्षेत्र के विभिन्न जिले लातेहार , डाल्टनगंज और गढ़वा में चल रही पेयजल और स्वच्छता योजनाओं का जायजा लेने के लिए दौरे पर जा रहे हैं मंत्री।जिलों में विभागीय अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठकें बुलाई गई है .. पेयजल स्वच्छता विभाग के अलावे , ग्रामीण विकास, रोड कंस्ट्रक्शन, वन विभाग से जुड़े अधिकारियों को भी समीक्षा बैठक में रहने को कहा गया है।बैठक में खास तौर पर संवेदको को भी बुलाया गया है। हर घर नल जल योजना की क्या प्रगति है क्या कठिनाई आ रही है और किस स्तर पर कठिनाई है इसकी भी समीक्षा की जाएगी पलामू प्रमंडल में अधूरी और धीमी गति से चल रही पेयजल एवं जलापूर्ति योजनाओं पर मंत्री ने कड़ा रुख अपनाया है तथा उन्हें समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं.. विभागीय मंत्री ने चेतावनी देते हुए कार्यों में कोताही या लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और संवेदकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है0
0
Report
हिसार में लंपी वायरस नियंत्रण, डॉक्टर जिंदल ने किसानों को सतर्क रहने को कहा
Hisar, Haryana:anchor : लंपी वायरस के मामलों में आई कमी और वर्तमान स्थिति पर ज़ी मीडिया ने हिसार स्थित लला लाजपत राय पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (LUVAS) के पशु जनस्वास्थ्य एवं महामारी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. नरेश जिंदल से खास बातचीत की। डॉ. जिंदल ने बताया कि प्रदेश में अब लंपी वायरस का प्रकोप काफी हद तक नियंत्रण में है और नए मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, स्थिति बेहतर होने के बावजूद किसानों और पशुपालकों को अभी भी सतर्क रहने की आवश्यकता है ताकि संक्रमण दोबारा न फैले। उन्होंने सलाह दी कि पशुपालक शेड में सफाई रखें, मक्खी-मच्छरों से बचाव करें और लक्षण दिखने पर प्रभावित पशु को तुरंत आइसोलेट करें। वन-टू-वन डॉ. नरेश जिंदल विभागाध्यक्ष, पशु जनस्वास्थ्य एवं महामारी विभाग, लुवास (LUVAS), हिसार0
0
Report
दंतेवाड़ा-बारसूर में नाबालिग की हत्या: 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
Dantewada, Chhattisgarh:दंतेवाड़ा ब्रेकिंग — दंतेवाड़ा ज़िले के बारसूर में शराब विवाद में नाबालिग बालक की हत्या। विवाद के दौरान आरोपी ने लकड़ी के छिलका/खोटला से सिर पर किया वार। गंभीर चोट लगने से नाबालिग की मौत। घटना के करीब 12 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का छिलका/खोटला किया बरामद। आरोपी बुधराम पोडियामी (44 वर्ष) निवासी हितामेटा राऊतपारा गिरफ्तार। बारसूर थाना पुलिस ने धारा 103(1) बीएनएस के तहत की कार्रवाई। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया。0
0
Report
Advertisement
कुरुक्षेत्र में स्कूल बच्चों के साथ यातायात नियमों की जागरूकता रैली
Kurukshetra, Haryana:कुरूक्षेत्र में आरटीए विभाग और यातायात पुलिस ने स्कूली बच्चों के साथ निकाली यातायात जागरुकता रैली । सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने को लेकर शहीद उधम सिंह चौंक से निकाली जागरूकता रैली । हाथों में बैनर व तख्तियां लेकर बच्चों ने दिया यातायात नियमों का सन्देश । कुरुक्षेत्र पुलिस की यातायात पुलिस तथा आरटीए विभाग द्वारा स्कूली बच्चों के साथ मिलकर यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। जिला उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार आयोजित इस अभियान के तहत स्कूली बच्चों ने पैदल मार्च निकालकर वाहन चालकों और आमजन को यातायात नियमों की पालना करने का संदेश दिया। आयोजित इस जागरूकता अभियान में मेजर नितिन बाली गीता निकेतन स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने हाथों में यातायात नियमों से संबंधित बैनर एवं तख्तियां लेकर पैदल मार्च किया। इस दौरान बच्चों ने सड़क सुरक्षा, हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा यातायात नियमों की पालना करने का संदेश दिया। पैदल मार्च शहीद ऊधम सिंह चौक से शुरू होकर लघु सचिवालय तथा स्टेडियम मार्ग से होते हुए वापस शहीद ऊधम सिंह चौक पर पहुंचकर संपन्न हुआ। रास्ते में स्कूली बच्चों ने विभिन्न संदेशों के माध्यम से आमजन का ध्यान यातायात नियमों की ओर आकर्षित किया। थाना यातायात प्रभारी निरीक्षक राम करण ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क पर सुरक्षित सफर के लिए यातायात नियमों की पालना करना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। थोड़ी सी लापरवाही कई बार गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है। इसलिए वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें, हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करें तथा सड़क पर लगे यातायात संकेतों का पालन करें। निरीक्षक ने कहा कि बच्चों के माध्यम से यातायात नियमों का संदेश समाज तक पहुंचाने का उद्देश्य यह है कि विद्यार्थी स्वयं भी नियमों का पालन करें और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक नागरिक ही सुरक्षित यातायात व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। कुरुक्षेत्र पुलिस द्वारा यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करने के साथ-साथ आमजन को जागरूक करने के लिए भी लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें। सुरक्षित सड़क, सुरक्षित सफर और सुरक्षित समाज के लिए यातायात नियमों की पालना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।0
0
Report
पप्पू यादव का बाढ़ राहत दौरा: तटबंध टूटने पर विभागीय लापरवाही पर हमला
Bagaha, Bihar:पूर्णिया सांसद पप्पू यादव आज पश्चिम चंपारण के बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे पर बगहा पहुंचे। सड़क मार्ग से बगहा और वाल्मीकिनगर के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का जायजा किया। खैरटवा चchakनी में टूटे चंपारण तटबंध का निरीक्षण किया, इस दौरान सांसद ने सरकार और विभाग पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया और बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर राहत सामग्री और नगदी का वितरण किया। दरअसल चंपारण तटबंध टूटने के बाद बाढ़ की मार झेल रहे इलाकों में पहुंचे पप्पू यादव ने मौके पर तटबंध का जायजा लिया और बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और राहत सामग्री के साथ नगद की मदद भी किया। बताया गया है कि सांसद पप्पू यादव ने कहा है कि दो वर्ष के भीतर चंपारण तटबंध का दो बार टूटना विभागीय लापरवाही को दर्शाता है, इसलिए उन्होंने दोषी संवेदक और अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही बगहा और वाल्मीकिनगर को राष्ट्रीय आपदा क्षेत्र घोषित करने की मांग सरकार से किया। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे के दौरान सांसद ने सरकार से तत्काल राहत और बचाव कार्य तेज करने की मांग की। तटबंधों की सुरक्षा और बाढ़ से प्रभावित लोगों के पुनर्वास को लेकर भी कार्रवाई की मांग उठाई गई। बताये गया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे के दौरान पप्पू यादव ने सरकार और विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। अब देखना होगा कि तटबंध टूटने और बाढ़ से प्रभावित लोगों की समस्याओं को लेकर प्रशासन की ओर से क्या कदम उठाए जाते हैं उधर घटना के वक्त संवेदक के सहयोगी ने आप बीती सुनाई जिससे लापरवाही उजागर हुआ है।0
0
Report
एशियन गेम्स 2026: Yashvir Singh's silver in javelin boosts Bhivani's pride
Bhiwani, Haryana:यशवीर सिंह की ऐतिहासिक कामयाबी एशियन गेम्स 2026 में भिवानी के लाल यशवीर सिंह का शानदार प्रदर्शन जैवलिन थ्रो में देश के लिए जीता रजत पदक, देवसर में जश्न का माहौल यशवीर की कामयाबी पर परिवार ने बांटी मिठाई, ग्रामीणों ने फोड़े पटाखे 8-9 साल की कड़ी मेहनत लाई रंग, अंतरराष्ट्रीय मंच पर लहराया देश का परचम एंकर कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के लिए कांस्य पदक लाने वाले भिवानी के देवसर गांव के रहने वाले यशवीर सिंह ने एशियन गेम्स 2026 में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए जैवलिन थ्रो में देश के लिए रजत पदक हासिल किया है। यशवीर की इस उपलब्धि के बाद उनके गांव देवसर में जश्न का माहौल है। परिवार ने मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई, तो ग्रामीणों ने पटाखे फोड़कर यशवीर की कामयाबी का जश्न मनाया। वीओ-1: अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर भिवानी के यशवीर सिंह ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। एशियन गेम्स 2026 के जैवलिन थ्रो मुकाबले में यशवीर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया और देश का मान बढ़ाया。 वीओ-2: यशवीर की इस उपलब्धि की खबर जैसे ही देवसर गांव पहुंची, खुशी की लहर दौड़ गई। परिवार और ग्रामीणों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। यशवीर के सिल्वर मेडल जीतने की खुशी में गांव में पटाखे भी फोड़े गए。 वीओ-3: बताया जा रहा है कि यशवीर पिछले करीब 8 से 9 वर्षों से लगातार कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उनकी मेहनत और संघर्ष का नतीजा अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदक के रूप में सामने आया है। कॉमनवेल्थ के बाद एशियन गेम्स में भी यशवीर ने अपनी छाप छोड़ी है。 वीओ-4: यशवीर का परिवार खेलों से जुड़ा रहा है और परिवार को अब इस सितारे से ओलंपिक पदक की भी उम्मीदें हैं। रजत पदक जीतने के बाद यशवीर का अगला लक्ष्य और बड़ा है—सिल्वर के बाद गोल्ड पर निशाना。 देवसर से निकले यशवीर सिंह ने एशियन गेम्स में रजत पदक जीतकर न केवल अपने परिवार और गांव, बल्कि पूरे भिवानी और हरियाणा का नाम रोशन किया है। उनकी इस कामयाबी पर गांव में जश्न है और अब हर किसी की नजर यशवीर के अगले बड़े लक्ष्य पर है।0
0
Report
Advertisement
