Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Hardoi241406

Hardoi: प्लाईवुड फैक्ट्री में काम कर रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु

Jan 25, 2025 04:43:16
Chandeli, Uttar Pradesh

कछौना थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया में एक इलेक्ट्रिशियन की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। मृतक आशीष सोम गांव का निवासी था और प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करता था। प्रारंभिक जांच में लिफ्ट से गिरकर मृत्यु की आशंका जताई जा रही है, लेकिन परिजनों ने घटना के कारणों पर संदेह व्यक्त किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SSSUNIL SINGH
Mar 29, 2026 08:00:15
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल. चंदौसी थाना क्षेत्र के पुलिस के लूटपाट के आरोपित बदमाश के खिलाफ मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ में पुलिस की गोली से बदमाश घायल होकर गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार बदमाश एक सप्ताह पहले ग्रामीण के घर में गिरोह के साथ लूटपाट के मामले में शामिल था. लूटपाट के दौरान ग्रामीणों ने एक बदमाश को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था. पकड़े गए बदमाश से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने मुठभेड़ कर गिरफ्तार बदमाश समेत अब तक गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार बदमाशों से लूट के 30 हजार रुपये और जेवरात बरामद हुए. पुलिस ने कानूनी कार्रवाई के बाद गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया. चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के कैथल-बुद्धनगर खंडवा के समीप जंगल में हुई मुठभेड़.
0
comment0
Report
Mar 29, 2026 07:54:33
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ में कांग्रेस प्रदेश कार्यालय पर आज एक अहम राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ....जिसमें सीतापुर के सांसद राकेश राठौर की मौजूदगी में कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की....इस दौरान पार्टी कार्यालय में उत्साह का माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे...खास बात यह रही कि ज्वाइन करने वालों में प्रयागराज, सीतापुर सहित कई जनपदों के लोग शामिल रहे....कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सभी नए सदस्यों को पार्टी की सदस्यता दिलाई और उनका स्वागत किया...उन्होंने कहा कि पार्टी लगातार मजबूत हो रही है और विभिन्न जिलों से लोगों का जुड़ना इसका प्रमाण है...सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मौजूदा सरकार अब जाने वाली है...उन्होंने कहा कि जिस तरह युवा और बुजुर्ग कांग्रेस से जुड़ रहे हैं, वह 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनाने का आधार तैयार कर रहा है.... Bite- अजय राय, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस
0
comment0
Report
UJUmesh Jadhav
Mar 29, 2026 07:52:21
Thane, Maharashtra:भिवंडीत ५ किलो गॅस सिलेंडरचा तुटवडा.. कामगाराची सकाळपासून रांगेत... एजन्सी बाहेर ग्राहकांची गर्दी... अँकर... आखाती देशांमध्ये सुरू असलेल्या युद्धांमुळे गॅसचा तुटवडा भासत असून त्याचा मोठा फटका भिवंडी शहरातील कामगार वर्गाला बसत आहे. भिवंडी हे कामगारांचे शहर म्हणून ओळखले जाते असून येथे मोठ्या प्रमाणात कामगार वर्ग ५ किलोच्या कमर्शियल गॅस सिलेंडरवर अवलंबून आहे. गॅस तुटवड्यामुळे नागरिकांना मोठ्या अडचणींचा सामना करावा लागत आहे. गॅस एजन्सीकडे दररोज मर्यादित सिलेंडर उपलब्ध होत असल्याने “जे लवकर पोहोचतील त्यांनाच सिलेंडर मिळत आहे. त्यामुळे हे कामगार सकाळी पाचपासूनच रांग लावून ठेवत आहेत. खरं म्हणजे केवळ १५० सिलेंडरचे वाटप होत असल्याने आपला नंबर कसा येईल यासाठी कामगार सकाळपासून एजन्सीबाहेर रांगा लावत आहेत. मात्र मर्यादित पुरवठ्यामुळे अनेकांना रिकाम्या हाताने घरी परतावे लागत आहे. पंप बंद; टिटवाळा परिसरातील २५ ते ३० गावांतील वाहनचालकांचे हाल..
0
comment0
Report
JPJitendra Panwar
Mar 29, 2026 07:51:12
Karnaprayag, Uttarakhand:राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत कर्णप्रयाग डिग्री कालेज के छात्र छात्राओं ने सात दिवसीय शिविर में आज पोखरी ब्लाक के गिरसा गांव के रास्तों में स्वच्छता अभियान चलाया, और नशा मुक्ति, साइबर क्राइम व जागरुकता की ग्रामीणों को लेकर जानकारी दी। कार्यक्रम प्रभारी डॉ0 चन्द्रावती टम्टा ने बताया कि शिविर के माध्यम से हम बच्चो को राष्ट्र हित में एक जागरूक नागरिक बनाया जा रहा है। बीओ 1 / डॉ0 शिवानन्द नौटियाल राजकीय महाविद्यालय कर्णप्रयाग के छात्र छात्राओं द्वारा इन दिनों पोखरी ब्लाक के गिरसा गांव में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर के दौरान कालेज के छात्र छात्राओं को देश हित मे अच्छा नागरिक बनाने के लिए विभिन्न जनाकारी दी जा रही है। एनएसएस शिविर के अंतर्गत छात्र छात्राओं ने गिरसा गांव में आज साफ-सफाई अभियान चलाया और स्वच्छता को लेकर शपथ भी ली, छात्र छात्रों ने बताया कि देश हित में अच्छा नागरिक बनने के लिए हमें नशा मुक्ति, साइबर क्राइम, स्वच्छता, सहित अनेक बातें बताकर जानकारी दी जा रही है। बाईट / आदित्य, NSS छात्र बाईट / अभिलाषा, NSS छात्रा बीओ 2 / छात्र छात्राओं को पठन पाठन के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों को लेकर देश हित में कैसे अच्छा नागरिक बनना है इसके लिए कालेज के छात्र छात्राओं का सात दिवसीय एनएसएस शिविर लगाया गया है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 चन्दावती टम्टा ने बताया कि शिविर के माध्यम से बच्चो को हम जागरूक कर रहे है शिविर के दौरान कालेज के छात्र छात्राओं को आर्थिक सर्वेक्षण, नशा मुक्ति, स्वच्छता, और बौद्धिक सत्र के दौरान विभिन्न जानकारी दी जा रही है। बाईट / डॉ0 चन्द्रावती टम्टा NSS प्रभारी बाईट / प्रिया, NSS छात्रा फाइनल बीओ / राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम के माध्यम से NSS स्वयंसेवकों ने यह साबित किया कि छोटे-छोटे प्रयास भी समाज में बड़ा बदलाव ला सकते हैं और स्वच्छ भारत के निर्माण में हर व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है।
0
comment0
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
Mar 29, 2026 07:50:09
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी तहसील रामनगर के रतनपुर गांव में शनिवार की रात उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब संदीप निषाद के घर में अचानक दो जहरीले कोबरा सांप निकल आए। रात के सन्नाटे में फन फैलाए सांपों को देख परिजनों के होश उड़ गए और घर में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। अनहोनी के डर से सहमे ग्रामीणों ने तुरंत इलाके के मशहूर सांप पकड़ने वाले विशेषज्ञ नंदकिशोर को सूचना दी। सूचना मिलते ही नंदकिशोर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचे। उन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर बड़ी ही सावधानी से दोनों खतरनाक कोबरा सांपों को पकड़ा। काफी मशक्कत के बाद जब दोनों सांप डिब्बे में कैद हुए, तब जाकर संदीप के परिवार और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। पकड़े गए सांपों को आबादी से दूर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया है। सांप पकड़ने के बाद नंदकिशोर ने ग्रामीणों को एक जरूरी नसीहत भी दी। उन्होंने कहा कि सांप के काटने पर झाड़-फूंक या ओझा के चक्कर में पड़कर समय बर्बाद न करें। उन्होंने चेतावनी दी कि कोबरा का जहर बहुत खतरनाक होता है, इसलिए बिना देरी किए सीधे जिला अस्पताल पहुँचें। नंदकिशोर ने बताया कि वे बिना किसी सरकारी मदद के लोगों की सेवा करते हैं और ग्रामीणों के सहयोग से ही अपनी आजीविका चलाते हैं。
0
comment0
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
Mar 29, 2026 07:49:51
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी में एक निकाह में खाना खाकर 30 से ज्यादा लोग फूड प्वॉइजनिंग का शिकार हो गए। जानकारी के मुताबिक देवा के लालापुर निवासी मोहम्मद मुहीद की लड़की सलमा का निकाह था। बारात निंदूरा ब्लॉक के खिंझना से आई थी। दोपहर में सभी ने खाना खाया और शाम होने तक लालापुर वार्ड के काफी लोग उल्टी और पेट में तेज दर्द का शिकार हो गए। एक-एक कर लोग इलाज के लिए देवा सीएचसी पहुंचने लगे। रात करीब 11 बजे तक शारिक, सफात, शानवारिस, जाकिर, फिजा, मोहम्मद कामिल सहित 30 लोग सीएचसी पर पहुंचे। सीएचसी पर सभी का उपचार किया गया। जिनमें से तीन बच्चों की हालत ज्यादा गंभीर होने के चलते उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। प्राथमिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि भोजन में इस्तेमाल किया गया खोया खराब होने के कारण यह घटना हुई। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग द्वारा खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और चिंता का माहौल बना हुआ है। सीएचसी के चिकित्सक डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि सभी मरीजों को समय पर प्राथमिक उपचार दिया गया, जिससे उनकी स्थिति अब नियंत्रण में है। वहीं सीएमओ डॉ. अवधेश कुमार यादव ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। सीएमओ ने बताया कि फूड प्वॉइजनिंग का मामला है। फिलहाल सभी की स्थिति नियंत्रण में है, प्राथमिक उपचार दिया गया है।
0
comment0
Report
DSDeepesh shah
Mar 29, 2026 07:48:56
Vidisha, Madhya Pradesh:आग का कहर, 4 गाय झुलसी विदिशा के हरिपुरा खिरिया जागीर में देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक टपरे में अचानक भीषण आग लग गई। इस आग में बंधी 9 गायों में से 4 गाय गंभीर रूप से झुलस गईं, जबकि 5 को ग्रामीणों ने समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब 2 से 3 बजे के बीच की है, जब पूरा गांव सो रहा था। तभी अचानक टपरे में आग भड़क उठी और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। टपरे में बंधी गायें आग की चपेट में आ गईं और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद 5 गायों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, इस हादसे में 4 गायें बुरी तरह झुलस गईं। बाइट : गोलू परिहार रात करीब 2 बजे अचानक आग लग गई थी… हम लोग दौड़कर पहुंचे… बहुत कोशिश के बाद कुछ गायों को बाहर निकाला… लेकिन चार गायें बुरी तरह जल गई… दमकल और पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। बाइट : मोबत परिहार हमने आग बुझाने का काफी प्रयास किया पुलिस भी आई मगर जब तक बुरी तरह 4 गाय झुलस गई
0
comment0
Report
KSKashish Singh
Mar 29, 2026 07:48:23
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top