Hardoi - दबंगों की पिटाई से घायल युवक की मृत्यु
Mallawan, Uttar Pradesh:बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रवीना हबीब नगर निवासी छोटेलाल नाई की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मामले की जांच पड़ताल करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरू की है,पुलिस ने मृतक के परिजनों से पूछताछ में पता चला कि उसके मोहल्ले के रहने वाले कुछ लोगो ने मारा पीटा था . जिसके बाद उनके हालात बिगड़ने के बाद मृत्यु हो गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
