241124
Hardoi - ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में हुई मृत्यु
Pali, Uttar Pradesh:पचदेवरा थाने के मानपारा गावं निवासी देवेश रविवार की शाम पत्नी को लेने ससुराल कांट जा रहा था. अंनगपुर के पास सड़क हादसे में वह घायल हो गया. परिजन उसे पाली पीएचसी ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित करदिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चतरा में माओवादियों की बड़ी साजिश ध्वस्त, दो गुर्जे गिरफ्तार
Ansar Nagar, Jharkhand:झारखंड के चतरा जिले में पुलिस ने भाकपा माओवादी संगठन की एक हिंसक साजिश को समय रहते विफल कर दिया है। पुलिस ने माओवादियों के जोनल कमांडर मनोहर गंझू के इशारे पर दहशत फैलाने जा रहे दो सक्रिय गुर्गों को हथियार और ज्वलनशील सामग्री के साथ गिरफ्तार किया है। एसडीपीओ सन्नी वर्धन के नेतृत्व में प्रतापपुर-कुंदा मुख्य मार्ग पर बलवादोहर गांव के पास पुलिस ने एंटी-क्राइम वाहन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग देखकर बाइक से भाग रहे सुरेंद्र गंझू (22 वर्ष) और संजय गंझू (20 वर्ष) को पुलिस ने खदेड़ कर दबोच लिया। तलाशी के दौरान इनके पास से एक देसी पिस्टल, 5 जिंदा कारतूस, एक लीटर पेट्रोल, माचिस, दो मोबाइल और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (JH01D5-4698) बरामद की गई है। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वे भूिओंडीह घाटी में फायरिंग करने और मालवाहक वाहनों में आगजनी कर खौफ का माहौल बनाने की फिराक में थे। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी सुरेंद्र गंझू का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और उस पर पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं। प्रतापपुर थाने में सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, वहीं नेटवर्क से जुड़े अन्य अपराधियों की तलाश में सघन छापेमारी जारी है।0
0
Report
चाईबासा में दिशूम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा का भव्य अनावरण, श्रद्धांजलि उमड़ी
Chaibasa, Jharkhand:चाईबासा में दिशूम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा का भव्य अनावरण, हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा के टाटा बाईपास चौक पर मंगलवार को झारखंड आंदोलन के महानायक एवं दिशूम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा का भव्य अनावरण समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। Program में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा बड़ी संख्या में आम लोगों ने भाग लेकर दिशूम गुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही चाईबासा बायपास चौक का भी नाम बदलकर शिबू सोरेन चौक कर दिया गया है। समारोह के दौरान पारंपरिक संस्कृति की झलक भी देखने को मिली। आदिवासी गीत, संगीत और पारंपरिक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने पूरे कार्यक्रम को उत्सव का स्वरूप प्रदान किया। प्रतिमा के अनावरण के बाद उपस्थित लोगों ने फूल-मालाएं अर्पित कर दिशूम गुरु के संघर्ष और योगदान को नमन किया। कार्यक्रम के दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं ने "दिशूम गुरु अमर रहें", "शिबू सोरेन जिंदाबाद" और "झारखंड आंदोलन अमर रहे" जैसे नारों से पूरे क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया। नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि दिशूम गुरु का जीवन जल, जंगल, जमीन और आदिवासी-मूलवासी अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित रहा। उनके संघर्ष और विचार आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे। इस अवसर पर उपस्थित सभी नेताओं, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने दिशूम गुरु के बताए मार्ग पर चलने तथा उनके संघर्ष, विचार और झारखंड की अस्मिता की रक्षा के संकल्प को आगे बढ़ाने की शपथ ली। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और गरิมमय वातावरण में संपन्न हुआ तथा इसे पश्चिमी सिंहभूम के लिए एक ऐतिहासिक क्षण बताया गया। मौके पर विधायक निरल पूर्ति, जगत माझी, सोनाराम सिंकू, सुखराम उराँव, चाईबासा नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश, चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उराँव, पूर्व विधायक बहादुर उराँव, झामुमो जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम, सचिव राहुल आदित्य, जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.0
0
Report
बेमेतरा में चेन स्नैचिंग: बुजुर्ग महिला की सोने की पत्ती माला चोरी, 24 घंटे में दो गिरफ्तार
Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा पुलिस ने चेन स्नैचिंग के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बुजुर्ग महिला के गले से सोने की पत्ती वाली माला झपटने के लिए चोरी की बाइक का इस्तेमाल किया था। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली है, जबकि लूटी गई सोने की पत्तियों की तलाश जारी है। मामला बेमेतरा जिले के साजा थाना क्षेत्र के ग्राम भरदा लोधी का है। दो अगस्त की दोपहर घर के बाहर बैठी बुजुर्ग महिला मोतिम बाई जंघेल के गले से दो बाइक सवार बदमाशों ने नौ नग सोने की पत्ती वाली माला झपट ली और फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। महिला की शिकायत पर साजा पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के निर्देशन में साजा और नवागढ़ पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात कबूल कर ली। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गयी मोटरसाइकिल क्रमांक CG-25-P-6024 बरामद कर ली। जांच में पता चला कि यह बाइक एक दिन पहले नवागढ़ थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अवध राम ध्रुव और दिलेश्वर साहू के रूप में की है। आरोपियों की निशानदेही पर लूटी गई सोने की पत्तियों की तलाश की गई, लेकिन अभी तक बरामद नहीं हो सकी है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं, नवागढ़ पुलिस बाइक चोरी के मामले में भी आगे की कार्रवाई कर रही है。0
0
Report
Advertisement
पानीपत के पुराने इंडस्ट्रियल एरिया में भारी बारिश से करोड़ों का नुकसान
Panipat, Haryana:सावन की पहली मूसलाधार बारिश ने पानीपत प्रशासन के दावों की पूरी तरह पोल खोल दी। शहर के ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया में जल निकासी व्यवस्था ध्वस्त नजर आई। नालों की समय पर सफाई नहीं होने से बारिश का पानी सड़कों से होता हुआ दर्जनों फैक्ट्रियों में घुस गया। कई इकाइयों में तैयार माल, पैकिंग बॉक्स और कच्चा माल पानी में डूब गया, जिससे उद्योगपतियों को करोड़ों रुपये के नुकसान का सामना करना पड़ा। सबसे बड़ी चिंता यह रही कि एक्सपोर्ट के लिए तैयार शिपमेंट भी बारिश की भेंट चढ़ गईं। हरियाणा सरकार एक ओर उद्योगों को बढ़ावा देने और नई औद्योगिक नीतियों की बात कर रही है, लेकिन दूसरी ओर प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक शहरों में शामिल पानीपत के इंडस्ट्रियल एरिया में मूलभूत सुविधाएं बदहाल हैं। मंगलवार सुबह हुई तेज बारिश ने यह तस्वीर सबके सामने ला दी। ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया की सड़कें तालाब बन गईं और पानी का बहाव सीधे फैक्ट्रियों के अंदर पहुंच गया। कई जगह उत्पादन कार्य पूरी तरह ठप हो गया। हरियाणा चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चेयरमैन विनोद धमीजा ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उद्योगपति लंबे समय से नालों की सफाई की मांग कर रहे थे, लेकिन शिकायतों को लगातार नजरअंदाज किया गया। उन्होंने कहा कि जाम नालों और खराब ड्रेनेज सिस्टम के कारण बारिश का पानी सीधे फैक्ट्री में घुस गया। उनकी इकाई को शुरुआती अनुमान के अनुसार 60 से 70 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि एक्सपोर्ट के लिए तैयार पैक्ड बॉक्स भी पूरी तरह खराब हो गए हैं। यदि यही स्थिति रही तो आने वाले समय में उद्योगों को और बड़ा नुकसान झेलना पड़ेगा। साहिल इंटरनेशनल के डायरेक्टर साहिल ने कहा कि भारी बारिश ने पूरे ड्रेनेज सिस्टम की हकीकत उजागर कर दी है। फैक्ट्री परिसर में पानी भरने से उत्पादन रुक गया है और करीब 50 से 60 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि नालों में प्लास्टिक और कचरा भरा होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही। पूरे औद्योगिक क्षेत्र में हर सड़क पर पानी जमा है, जिससे उद्योगों का सामान्य संचालन भी प्रभावित हो गया है। बारिश के बाद ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया में घंटों तक जलभराव और जाम की स्थिति बनी रही। उद्योगपतियों का कहना है कि यदि प्रशासन ने जल्द स्थायी ड्रेनेज व्यवस्था और नालों की नियमित सफाई सुनिश्चित नहीं की तो हर बारिश उद्योगों के लिए आर्थिक तबाही लेकर आएगी।0
0
Report
ATM लूट का खुलासा 48 घंटे में, तीन आरोपी गिरफ्तार
Jaipur, Rajasthan:हरमाड़ा जयपुर DCP वेस्ट प्रशान्त किरण के निर्देशन में बड़ी सफलता विश्वकर्मा इलाके में ATM लूटने प्रयास का मामला पुलिस ने 48 घंटे में वारदात का किया खुलासा वारदात में शामिल तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार आरोपी सूरज राजोरा,अर्पित तिवाड़ी,लक्की सैन को किया गिरफ्तार रोड़ नम्बर 11 के पास बैंक ऑफ बड़ौदा के ATM को बनाया था निशाना ATM में रखे 15 लाख रुपये बचे सुरक्षित SHO रविन्द्र सिंह नरुका के नेतृत्व में हुई कार्रवाई एंकर-जयपुर डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण के निर्देशन में विश्वकर्मा थाना पुलिस ने एटीएम लूट की वारदात का महज 48 घंटे में खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामले में शामिल तीन आरोपियों सूरज राजोरा, अर्पित तिवाड़ी और लक्की सैन को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने रोड नंबर-11 स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम को निशाना बनाकर उसमें रखी नकदी लूटने का प्रयास किया था। हालांकि पुलिस की गश्त के चलते एटीएम में रखे करीब 15 लाख रुपये सुरक्षित बच गए। वारदात के खुलासे के लिए थाना प्रभारी रविन्द्र सिंह नरुका के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि वे किसी अन्य वारदात में भी शामिल रहे हैं या नहीं। मामले की जांच जारी है।0
0
Report
Shahjahanpur में प्रेम प्रसंग के चलते पति ने की आत्महत्या: पत्नी और प्रेमी जेल में
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:नाम शिव कुमार लोकेशन शाहजहांपुर अलग-अलग जगह पर कहीं पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी, तो कहीं पति ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी को रास्ते से हटा दिया। लेकिन शाहजहांपुर में एक पति अपनी पत्नी का किसी दूसरे युवक से प्रेम प्रसंग चलते नहीं देख पाया तो उसने अपनी ही जीवन लीला खत्म कर ली। फिलहाल पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को जेल भेज दिया है। ये पूरी घटना थाना पुवायां क्षेत्र के मजिदूर गांव की है। बताया जा रहा है कि रहने वाली मनु देवी का गांव के रहने वाले दिलीप से प्रेम प्रसंग चल रहा था। और वह लगातार फोन पर अपने प्रेमी से बात करती थी। पति अनूप ने कई बार अपनी पत्नी को प्रेमी से बात करने से मना किया लेकिन उसने साफ इनकार कर दिया। इसके बाद दो दिन पहले हताश होकर पति अनूप ने जहर खा लिया और अपनी पत्नी को मरने से पहले कहां, कि वह आजाद है और अपनी जिंदगी जी सकती है। इस मामले में परिजनों की तहरीर पर पत्नी मनु देवी और उसके प्रेमी दिलीप के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने कल पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। फिलहाल पत्नी के किसी अन्य युवक से चल रहे प्रेम में हताश होकर मौत को गले लगाने की यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।0
0
Report
Advertisement
यमुनानगर में सरकार की कल्याण योजनाओं से सभी वर्ग लाभ ले रहे हैं
Yamuna Nagar, Haryana:एंकर : सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर यमुनानगर की जनता के बीच सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। हरियाणा सरकार और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज के अलग-अलग वर्गों तक पहुंच रहा है। यमुनानगर मे किसानों को कृषि संबंधी सुविधाएं, खिलाड़ियों को प्रोत्साहन, व्यापारियों और कारोबारियों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सहायता, छात्रों को शिक्षा से जुड़ी सुविधाएं तथा महिलाओं को स्वरोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रमों का लाभ मिलने की बात सामने आ रही है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोगों का कहना है कि सरकार की कई योजनाओं का सीधा फायदा उन्हें मिल रहा है, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार हुआ है। किसानों ने खेती से जुड़ी सुविधाओं और सरकारी सहयोग की सराहना की, वहीं खिलाड़ियों ने खेलों के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं को लाभदायक बताया। व्यापारियों और कारोबारियों का कहना है कि विभिन्न सरकारी पहल से कारोबार को मजबूती मिली है। छात्र-छात्राओं ने शिक्षा और कौशल विकास से जुड़ी योजनाओं को उपयोगी बताया, महिलाओं ने भी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने वाला कदम बताया。 हालांकि कुछ लोगों ने यह भी कहा कि योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक समय पर पहुंचे, इसके लिए जागरूकता और व्यवस्था को और मजबूत करने की आवश्यकता है। फिलहाल, सरकार की योजनाओं को लेकर आम जनता की राय जानने के लिए हमारी टीम ने विभिन्न वर्गों के लोगों से बातचीत की। आइए सुनते है कि सरकार की योजनाओं के बारे में क्या सोचते हैं यमुनानगर के लोग0
0
Report
बरगवां अमलाई मुक्तिधाम की बदहाली: अंतिम संस्कार के लिए लोग पड़ोसी जिलों पर निर्भर
Anuppur, Madhya Pradesh:सडक नहीं होने से अंतिम संस्कार के लिए दूसरे जिले जाने को मजबूर निवासी स्लग असुविधा एंकर नगर परिषद बरगवां अमलाई की लगभग 12000 की एक बड़ी आबादी वाला क्षेत्र परिजनों के अंतिम संस्कार करने के लिए पड़ोसी जिले शहडोल के धनपुरी या फिर ओरिएंट पेपर मिल जाने को है मजबूर. अमलाई में बदहाल मुक्तिधाम: नगर परिषद की उदासीनता से पड़ोसी जिले में अंतिम संस्कार को मजबूर लोग. अनूपपुर जिले के नगर परिषद बरगवां अमलाई का इकलौता मुक्तिधाम प्रशासनिक अनदेखी के कारण खुद अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। श्मशान घाट परिसर में चारों तरफ गंदगी का अंबार लगा हुआ है और यहां पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। उबड़-खाबड़ और कच्चे रास्ते के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।नगर परिषद की इस घोर उदासीनता के चलते स्थानीय निवासी अपने परिजनों के अंतिम संस्कार के लिए मजबूरन पड़ोसी जिले शहडोल जाने को विवश हैं। बुनियादी सुविधाओं के अभाव में शोक संतप्त परिवारों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। उन्हें अंतिम संस्कार के लिए दुर्गम रास्तों से होते हुए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से जल्द से जल्द मुक्तिधाम की स्थिति सुधारने और आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग की है।0
0
Report
अब कंदाड़ी तक प्रशासन की पहल: कोटरी नदी पार कर स्वास्थ्य शिविर से बीमारियों पर रोक
पखांजूर उफनती कोटरी नदी... घने जंगल... दुर्गम रास्ते... और वर्षों से विकास की मुख्यधारा से दूर बसे गांव। यह तस्वीर है नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ के उत्तरी प्रवेश द्वार कहे जाने वाले कंदाड़ी इलाके की। लगातार सामने आ रहे मलेरिया के मामलों और दूरस्थ गांवों में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच कांकेर कलेक्टर निलेश कुमार शिरसागर, एसपी निखिल रखेचा और जिला प्रशासन का पूरा अमला पहली बार इस इलाके में पहुंचा। पुलविहीन कोटरी नदी को इलेक्ट्रिक बोट से पार कर प्रशासन ने स्वास्थ्य शिविर लगाया, मलेरिया प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने का भरोसा दिलाया। इलाके में लगातार बढ़ रहा है मलेरिया पॉजीटिव मरीजों की संख्या को जी मीडिया ने प्रमुखता से खबर दिखाया था जिसके बाद स्थानीय प्रशासन ने राहत कैंप शिविर आयोजित की। बरसात के दिनों में कोटरी नदी इस पूरे इलाके को मुख्यालय से लगभग काट देती है। इलाज, शिक्षा और रोजमर्रा की जरूरतों के लिए ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर नदी पार करनी पड़ती है। ऐसे हालात में जिला प्रशासन का कंदाड़ी तक पहुंचना आसान नहीं था। अधिकारियों ने इलेक्ट्रिक बोट से नदी पार की, फिर मोटरसाइकिल और कई जगह पैदल चलकर दूरस्थ गांवों तक पहुंचे। यह दौरा केवल निरीक्षण नहीं, बल्कि उन लोगों तक शासन की मौजूदगी का संदेश भी था, जो वर्षों से बुनियादी सुविधाओं का इंतजार कर रहे हैं। कंदाड़ी में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 49 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिनमें दो लोग मलेरिया पॉजिटिव पाए गए। स्वास्थ्य विभाग ने सभी मरीजों को मौके पर ही आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराईं। कलेक्टर स्वयं मलेरिया से प्रभावित बच्चों और ग्रामीणों के घर पहुंचे, उनका हाल जाना, परिजनों से बातचीत की और जरूरत पड़ने पर अस्पताल तक पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को प्रभावित गांवों में लगातार सर्वे, जांच और उपचार अभियान तेज करने के निर्देश भी दिए। दौरे के दौरान ग्रामीणों ने वर्षों से लंबित समस्याएं प्रशासन के सामने खुलकर रखीं। किसी ने पुल की मांग की, किसी ने सड़क, तो किसी ने स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल और संचार जैसी मूलभूत सुविधाओं का मुद्दा उठाया। कलेक्टर ने सभी मांगों को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि जिन समस्याओं का समाधान जिला स्तर पर संभव है, उन पर प्राथमिकता के साथ कार्रवाई की जाएगी, जबकि अन्य प्रस्ताव शासन को भेजे जाएंगे। कोटरी नदी पर पुल नहीं होने से हर बरसात में ग्रामीणों का जीवन प्रभावित होता है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने फिलहाल इलेक्ट्रिक बोट की व्यवस्था की है, जिससे बारिश के दौरान लोगों का आवागमन सुगम हो सके। ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि पहली बार कोई कलेक्टर उनके गांव तक पहुंचा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अब विकास कार्यों और मूलभूत सुविधाओं की दिशा में भी तेजी से काम होगा। इधर, कलेक्टर निलेश कुमार शिरसागर ने कहा कि कांकेर जिले को मलेरिया मुक्त बनाने के लिए प्रशासन पूरी गंभीरता के साथ लगातार काम कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें प्रभावित गांवों में मुस्तैदी से तैनात हैं। घर-घर सर्वे, मलेरिया जांच, दवाइयों का वितरण और मरीजों की नियमित निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी ग्रामीण को इलाज के अभाव में परेशानी का सामना न करना पड़े। दुर्गम कंदाड़ी तक प्रशासन की यह यात्रा केवल एक सरकारी दौरा नहीं, बल्कि उन गांवों तक शासन की पहुंच और भरोसे का संदेश भी है, जो वर्षों से भौगोलिक चुनौतियों और मूलभूत सुविधाओं के अभाव से जूझ रहे हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि जमीनी हकीकत देखने के बाद प्रशासन के आश्वासनों कितनी जल्दी विकास कार्यों और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं में बदलते हैं। क्योंकि इन गांवों को अब केवल वादों की नहीं, बल्कि स्थायी समाधान की जरूरत है.0
0
Report
Advertisement
बस्तर के तेंदूपत्ता संग्रहण: भुगतान सीधे खातों में, बिचौलिया खत्म
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर का 'हरा सोना' कहे जाने वाले तेंदूपत्ता इस साल फिर हजारों वनवासी परिवारों की आजीविका का बड़ा सहारा बना, वर्ष 2026 में बस्तर संभाग में 1 लाख 21 हजार 135 तेंदूपत्ता संग्राहकों ने संग्रहण कार्य में हिस्सा लिया, अब तक करीब 95 करोड़ रुपये के संग्रहण पारिश्रमिक में से 88 करोड़ रुपये, यानी लगभग 93 प्रतिशत राशि सीधे संग्राहकों के बैंक खातों में भेजी जा चुकी है, अधिकारियों का दावा है कि शेष भुगतान भी अगले दो सप्ताह में पूरा कर दिया जाएगा, सिर्फ संग्रहण पारिश्रमिक ही नहीं, बल्कि बोनस वितरण भी जारी है, कुल 11 करोड़ 49 लाख रुपये बोनस के मुकाबले अब तक 8 करोड़ 32 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है, बस्तर संभाग के लिए इस वर्ष करीब 4 लाख मानक बोरा संग्रहण का लक्ष्य रखा गया था और पिछले वर्ष की तुलना में करीब 14 हजार नए परिवार तेंदूपत्ता संग्रहण से जुड़े, हालांकि कई इलाकों में मौसम और अन्य परिस्थितियों के कारण लक्ष्य के अनुरूप संग्रहण नहीं हो सका, जिससे उत्पादन पर असर पड़ा, वन विभाग का कहना है कि अब पूरी भुगतान प्रक्रिया ऑनलाइन और डीबीटी के जरिए की जा रही है, जिससे बिचौलियों की भूमिका लगभग समाप्त हो गई है और राशि सीधे संग्राहकों के खातों में पहुंच रही है।0
0
Report
झाँसी जिला महिला अस्पताल के पीछे अवैध पार्किंग के नाम पर खुलेआम वसूली का आरोप
Jhansi, Uttar Pradesh:झाँसी जिला महिला अस्पताल के पीछे नगर निगम की कथित सह पर खुलेआम अवैध पार्किंग संचालित किए जाने और वाहन चालकों से पार्किंग के नाम पर शुल्क वसूले जाने का मामला सामने आया है। अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके परिजनों के वाहनों से पार्किंग के नाम पर वसूली किए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं।स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिस स्थान पर पार्किंग के नाम पर शुल्क लिया जा रहा है, वहां न तो पार्किंग व्यवस्था को लेकर कोई स्पष्ट आधिकारिक सूचना दिखाई देती है और न ही शुल्क वसूली की वैधता स्पष्ट है। इसके बावजूद वाहन चालकों से खुलेआम पैसे लिए जा रहे हैं मरीजों और तीमारदारों का कहना है कि अस्पताल परिसर के आसपास पहले से ही अव्यवस्था रहती है। ऐसे में अवैध पार्किंग के नाम पर अतिरिक्त वसूली से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।अब सवाल यह उठता है कि आखिर किसकी अनुमति से यह पार्किंग संचालित हो रही है और वाहन चालकों से वसूली किस आधार पर की जा रही है? स्थानीय लोगों ने नगर निगम और संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कर अवैध वसूली पर कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
मुज़फ्फरनगर में कावड़ मार्ग पर पानी, बरसात से सड़क बेहाल, प्रशासन फेल
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर में कावड़ मार्ग पर भरा पानी, कुछ घंटे की बरसात के बाद सड़कों पर पानी, सड़कों पर भरे पानी से कावड़िये परेशान, सड़क पर भरे गंदे पानी से गुजर रहे कावड़िये, नगर पालिका और प्रशासन की व्यवस्था फेल, रामपुर तिराहे व रुड़की चुंगी के बीच में पानी, पानी से पैदल शिवभक्त और बड़ी कावड़ जा रही, नगर कोतवाली के रुड़की रोड का मामला।0
0
Report
Advertisement
अमेठी: 24 घंटे में हत्या के सभी आरोपी गिरफ्तार
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी पुलिस ने चौबीस घंटे के अंदर हत्यारों को किया गिरफ्तार मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने मुख्य अभियुक्त को किया गिरफ्तार मंगलवार दोपहर टिकरिया के पास हुई मुठभेड़ में उसकी गिरफ्तारी के साथ पूरे मामले का खुलासा कर दिया गया। पुलिस के अनुसार वर्ष 2023 में हुए अंतरजातीय प्रेम विवाह के बाद दोनों परिवारों के बीच चली आ रही रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया। फिलहाल सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने बताया कि हत्याकांड में नामजद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य आरोपी सुकई यादव मुठभेड़ में घायल हुआ, जबकि अन्य आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से पकड़ा गया। सभी से पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। मामले की विवेचना जारी है। अंतरजातीय प्रेम विवाह बना हत्या की वजह पुलिस जांच में सामने आया कि अंकित कश्यप ने वर्ष 2023 में पड़ोस की युवती श्वेता यादव से अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद दोनों दिल्ली में रहने लगे थे। आरोप है कि इसी विवाह को लेकर दोनों परिवारों के बीच चली आ रही रंजिश में अंकित की हत्या कर दी गई। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया अंकित अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बेटों को छोड़ गया है। कुछ दिन पहले वह दिल्ली से घर आया था। हत्या के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दोनों मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है और उन्होंने आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की है0
0
Report
ताराहाता की थोक जूता दुकान में भीषण आग, लाखों नुकसान, दमकल ने काबू पाया
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- शहर के मुख्य बाजार स्थित ताराहाता क्षेत्र में मंगलवार को अग्रवाल बूट हाउस की थोक दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दुकान में रखा जूते-चप्पलों का भारी मात्रा में स्टॉक जलकर खाक हो गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने के लिए तीन फायर ब्रिगेड वाहनों की मदद ली गई। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर नियंत्रण पाया और आसपास की दुकानों तक आग फैलने से रोक लिया। दुकान संचालक सक्षम अग्रवाल ने बताया कि आग की घटना में लगभग 18 से 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी तक आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है, हालांकि प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।0
0
Report
मीसा भारती: प्रशांत किशोर बीजेपी की बी-टीम, आंतरिक राजनीति उजागर
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: बांकीपुर उपचुनाव परिणामों पर, आरजेडी सांसद मीसा भारती कहती हैं, "... प्रशांत किशोर बीजेपी की बी-टीम हैं। वह बीजेपी का वास्तविक उम्मीदवार हैं, तो बीजेपी वहां कहां हारी? यह बीजेपी की आंतरिक राजनीति है। हमने कहा था कि शीर्ष नेतृत्व एक तीर से कई निशाने साध रहा है। किसी वरिष्ठ बीजेपी नेता या किसी और से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, तो कहीं न कहीं यह कोई संदेश दे रही है।0
0
Report
Advertisement
