241402
Hardoi - गलत इंजेक्शन से युवक की मृत्यु ,आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार
Harpalpur, Uttar Pradesh:हरदोई अरवल थाना क्षेत्र में गलत इंजेक्शन लगाने से एक व्यक्ति की मृत्यु के मामले में तीन माह पूर्व दर्ज किए गए अभियोग में पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पत्नी ने दो लोगो के खिलाफ अवैध क्लीनिक संचालित कर उसके पति की गलत इंजेक्शन लगाने से मृत्यु का आरोप लगाते हुए , अरवल थाने पर अभियोग दर्ज कराया था।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
आलीराजपुर में मच्छरों का प्रकोप बढ़ा; जनता परेशान, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
Alirajpur, Madhya Pradesh:आलीराजपुर में बढ़ रहा मच्छरों का प्रकोप आलीराजपुर में बढ़ रहा मच्छरों का प्रकोप, जनता परेशान, स्वास्थ्य विभाग सावधानी बरतने की दे रहा है चेतावनी आलीराजपुर जिले में इन दिनों मच्छरों का प्रकोप तेजी से पैर पसार रहा है, जिससे स्थानीय जनता बेहद परेशान है। शहर की नालियों और आस-पास की नदियों में जमा गंदे पानी के कारण मच्छरों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है। हैरानी की बात यह है कि एक तरफ जहां स्वास्थ्य विभाग जनता को सावधानी बरतने और सतर्क रहने की चेतावनी दे रहा है, वहीं दूसरी तरफ जमीनी स्तर पर जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर समस्या पर आंखें मूंदे बैठे हैं। साफ-सफाई और फॉगिंग (दवा का छिड़काव) न होने से स्थानीय निवासियों में आक्रोश पनप रहा है। वही डॉक्टर सरिता का कहना है कि कुछ मरीज डेंगू के जरूर आ रहे हैं जिनका उपचार विभाग द्वारा किया जा रहा है, लेकिन मच्छरों से बचाव जरूरी है0
0
Report
हावड़ा में टीएमसी बनाम बीजेपी: पुलिस पर हमले के आरोप, संपत्तियाँ जब्त होंगी
Noida, Uttar Pradesh:हावड़ा के दो लोगों की बाइट: वे बोल रहे हैं कि अच्छा किया। एक शख्स बता रहा है कि काफी ज्यादा केस थे; पुलिस पर भी हमला किया था। बीजेपी नेता की बाइट में कहा गया है कि ये टीएमसी की सरकार थोड़े ही है, बीजेपी की सरकार है। इनके संपत्तियाँ भी जब्त होंगी और नीलाम होगी।0
0
Report
ग्वालियर: तिघरा डेम के पास नदी में दो दोस्तों की लाश बरामद
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर नदी में मिली दो दोस्तों की लाश तिघरा डेम के पास नदी में मिली लाश नदी के पानी मे मिली दोनों की लाशें अभिषेक सगर, मोहित रजक की लाश मिली जनकगंज के तारागंज के रहने वाले थे दोनों 23 मई को घर निकले थे अभिषेक और मोहित परिजनों ने जनकगंज थाना में दर्ज कराई थी गुमशुदगी तिघरा थाना पुलिस शव बरामद कर PM के लिए भेजा0
0
Report
Advertisement
ईंधन की कीमतें बढ़ीं: डीजल 103 और पेट्रोल 109 रुपए प्रति लीटर
Jagdalpur, Chhattisgarh:10 दिन के अंदर चौथी बार पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है, ईंधन के बढ़ते दाम का असर अब आम लोगों पर पड़ने लगा है, बस्तर जिले में डीजल का दाम 103 और पेट्रोल का दाम 109 रुपए प्रति लीटर को क्रॉस कर चुका है。0
0
Report
जयपुर पहुंचे कांग्रेस महासचिव वेणुगोपाल, पुष्कर के लिए देंगे प्रस्थान
Jaipur, Rajasthan:कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल पहुंचे जयपुर जयपुर से वेणुगोपाल जाएंगे पुष्कर राजस्थान और दिल्ली के कांग्रेस जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण में होंगे शामिल PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, सचिन पायलट विधायक रफीक खान सहित कांग्रेस नेताओं ने वेणुगोपाल को किया रिसीव जयपुर एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं ने वेणुगोपाल का किया स्वागत0
0
Report
जयपुर के गोविंददेवजी मंदिर जलयात्रा उत्सव ने गर्मी में राहत दी
Jaipur, Rajasthan:एंकर-नौतपा की शुरूआत हो चुकी हैं.....जयपुर के आराध्य गोविंददेवजी मंदिर में गर्मी को मात देने के लिए जलयात्रा उत्सव मनाया गया। मंदिर का गर्भगृह मानो शीतल महल में बदल गया…जब रियासतकालीन चांदी की कमलाकार होद में विराजे ठाकुरजी पर सुगंधित फव्वारों की फुहारें चलीं। चंदन, केवड़ा और गुलाबजल से महकते जलविहार ने भक्तों को भीषण गर्मी के बीच राहत का अहसास कराया। करीब 30 मिनट तक चले इस जलयात्रा उत्सव में 20 फव्वारों से उठती ठंडी बौछारों के बीच ठाकुरजी और राधारानी को गर्मी से राहत दिलाई गई। सफेद धोती-दुपट्टे और हल्के पीले-सफेद पुष्पों से सजे ठाकुरजी की झांकी देखते ही श्रद्धालु भी भक्ति और शीतलता में सराबोर हो उठे। सोने की पिचकारी थामे ठाकुरजी और राधा रानीजी ने परस्पर जलक्रीडा करते भक्तों को दर्शन दिए । जलविहार के बाद बहते पवित्र जल में श्रद्धालुओं ने स्नान किया, तो कई लोग इस शीतल प्रसाद को घर भी ले गए। गौड़ीय परंपरा से जुड़ा यह उत्सव आज भी गर्मी में आस्था और राहत का अनूठा संगम बना हुआ है। गौड़ीय संप्रदाय परंपरा अनुसार आचार्य श्रील रूप गोस्वामी ने ठाकुर श्रीजी के प्राकट्य के बाद ज्येष्ठ की गर्मी में शीतलता प्रदान करने उत्सव की शुरुआत की थी। वर्तमान में महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में उत्सव मनाया जा रहा। ठाकुर श्रीजी को चांदी की कमलाकार होदी में विराजमान किया जाता हैं。0
0
Report
Advertisement
लाइन टोला में जलजमाव के कारण जीवन अस्त-व्यस्त, रेलवे से समाधान की मांग
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर: परसुडीह रेलवे फाटक के समीप स्थित लाइन टोला के लोग वर्षों से नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। क्षेत्र की सड़कें पूरी तरह बदहाल हो चुकी हैं और जगह-जगह जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। हालात इतने खराब हैं कि सड़क अब सड़क नहीं बल्कि तालाब जैसी नजर आने लगी है। गंदे पानी से भरी सड़क पर लोगों का पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब 15 वर्षों से यह समस्या बनी हुई है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। एक ओर जहां जमशेदपुर में प्रचंड गर्मी पड़ रही है और तापमान 43 डिग्री के आसपास पहुंच चुका है, वहीं लाइन टोला क्षेत्र में सड़क पर लगातार गंदा पानी बह रहा है। बदबू और जलजमाव के कारण लोगों का घर से निकलना दूभर हो गया है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि बरसात तो दूर, गर्मी के दिनों में भी सड़क पर पानी जमा रहता है, जिससे क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ गया है।स्थानीय महिलाओं ने बताया कि गंदगी और मच्छरों के कारण बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। एक महिला ने बताया कि मच्छरों के काटने के कारण वह फलेरिया जैसी गंभीर बीमारी की शिकार हो चुकी हैं। इसके बावजूद अब तक न तो सफाई की व्यवस्था हुई और न ही नाली या सड़क निर्माण का कोई स्थायी कार्य किया गया। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि कई बार जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभाग को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन केवल आश्वासन ही मिला। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में गंदा पानी जमा रहने से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। कई बार लोग फिसलकर चोटिल भी हो चुके हैं। इसी समस्या को लेकर आज जिला परिषद सदस्य पूर्णिमा मलिक, क्षेत्र की मुखिया सनी सोरेन और सेवा ही लक्ष्य संस्था के अध्यक्ष मानिक मलिक ने क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना और जलजमाव वाली सड़क का निरीक्षण किया। जिला परिषद सदस्य पूर्णिमा मलिक ने कहा कि यह क्षेत्र रेलवे विभाग के अधीन आता है, जिसके कारण विकास कार्यों में कई तरह की अड़चनें आती हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्या को गंभीरता से रेलवे विभाग के अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा और जल्द से जल्द समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। वहीं मुखिया सनी सोरेन ने कहा कि लोगों को बुनियादी सुविधाएं मिलना उनका अधिकार है और इस दिशा में लगातार पहल की जाएगी। सेवा ही लक्ष्य संस्था के अध्यक्ष मानिक मलिक ने कहा कि लाइन टोला की स्थिति बेहद चिंताजनक है। वर्षों से लोग गंदगी और जलजमाव के बीच जीवन बिताने को मजबूर हैं। उन्होंने प्रशासन और रेलवे विभाग से जल्द कार्रवाई करने की मांग की ताकि लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। लोगों की मांग है कि क्षेत्र में स्थायी नाली निर्माण, सड़क मरम्मत और जल निकासी की उचित व्यवस्था जल्द से जल्द की जाए, ताकि उन्हें इस नारकीय स्थिति से मुक्ति मिल सके.0
0
Report
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री सिरसा: CETP प्लांट अपग्रेड से यमुना साफ़ करने का लक्ष्य
New Delhi, Delhi:दिल्ली सरकार में पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा दिल्ली के ओखला औद्योगिक क्षेत्र में स्थित CETP प्लांट का निरीक्षण करने के लिए आज सोमवार को पहुंचे इस दौरान उन्होंने यहां ट्रीटमेंट हो रहे पानी का जायजा लिया और पानी के क्वालिटी की पैमाने की जांच की इस दौरान दिल्ली जल बोर्ड के कई अधिकारी भी मौजूद रहे साथ ही DSIIDC की अधिकारी भी मौजूद रही. वही इस दौरान मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने पूरे प्लांट का जायजा लिया साथ ही इस प्लांट के अपग्रेडेशन के बारे में भी सोचा और कहा कि इस प्लांट में और बेहतर पानी का ट्रीटमेंट के लिए इसे अपग्रेड करने की जरूरत है ताकि और ज्यादा मात्रा में पानी का ट्रीटमेंट किया जा सके. वही दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने मीडिया से बात करते हुए प्लांट के निरीक्षण के बाद कहा कि दिल्ली में यमुना जी की सफाई के लिए एक बड़ा अभियान चल रहा है. पिछले 25 सालों से जो सरकारी रही है वह लगातार आश्वासन देते रही है कि हम यमुना को सफाई करने की तरफ कदम उठा रहे हैं लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ. लेकिन जो भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है और हमारी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने इस 5 साल के टेन्योर में यमुना को साफ करने की प्रतिबद्धता की है. और इसके लिए सबसे ज्यादा जरूरी है की अलग-अलग इलाके से जो सीवर का पानी आ रहा है उसे प्योर रूप से ट्रीट किया जाए उसके लिए जितने भी एसटीपी प्लांट है CETP प्लांट है उसका निरीक्षण किया जा रहा है ताकि जो भी जरूरी है गंदे पानी को ट्रीट करने के कैपेसिटी बढ़ाने की उसे बढ़ाने के लिए जो भी अपग्रेडेशन करना है उसे किया जाएगा अगर नहीं एसटीपी प्लांट या CETP प्लांट बनाने हैं वह भी बनाया जाएगा यमुना को साफ करने के लिए जो भी प्रयास संभव हो सकता है उन सभी चीजों को किया जाएगा. साथ ही उन्होंने कहा कि देखिए टेक्नोलॉजी हर 2 साल के बाद बदल जा रहा है इसलिए जो भी टेक्नोलॉजी लेटेस्ट होगी उसे अपग्रेड किया जाएगा ताकि सीवेज का पानी ज्यादा से ज्यादा ट्रीट हो जो पानी ट्रीटमेंट का एमजीडी है उसे बढ़ाया जाए. ताकि हमारी यमुना 5 सालों के अंदर साफ और स्वच्छ हो सके. बाइट : मंजिन्दर सिंह सिरसा, मंत्री दिल्ली सरकार0
0
Report
झज्जर में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
Jhajjar, Haryana:झज्जर जिले के गांव ग्वालिशन रोड फाटक के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर। बाइक सवार गंभीर रूप से हुआ घायल, घायल को इलाज के लिए झज्जर नागरिक अस्पताल कराया भर्ती इलाज के दौरान बाइक सवार की हुई मौत चिकित्सकों ने किया मृत घोषित पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ किया मामला दर्ज। झज्जर नागरिक अस्पताल में पुलिस ने मृतक पीयूष केशव करवाया पोस्टमार्क्तम। जांच अधिकारी ने बताया चरखी दादरी से फरुखनगर जा रहा था अपनी बाइक पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर झज्जर में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत0
0
Report
Advertisement
प्रेमी संग मिलकर पति से भीख मंगवाने का आरोप, पीड़ित के भाई ने पुलिस से लगाई गुहार
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के आंवला क्षेत्र के गांव सिहोलिया निवासी एक व्यक्ति ने अपनी भाभी पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पीड़ित के छोटे भाई का आरोप है कि उसकी 60 वर्षीय भाभी नीता देवी अपने कथित प्रेमी राजेंद्र उर्फ चौधरी के साथ मिलकर उसके बड़े भाई से वर्षों तक भीख मंगवाती रही। शिकायतकर्ता के अनुसार करीब 20 वर्ष पहले उसकी भाभी उसके भाई को हरिद्वार लेकर चली गई थी। शुरुआती समय में सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन बाद में महिला का गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध हो गया। आरोप है कि इसके बाद महिला और उसके कथित प्रेमी ने मिलकर उसके भाई के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया और उससे भीख मंगवाना शुरू कर दिया। पीड़ित के छोटे भाई का कहना है कि लंबे समय तक भाई के गांव न आने पर जानकारी जुटाई गई, तब पता चला कि वह हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में भीख मांग रहा है। इसके बाद 19 मई को वह अपने भाई को वापस घर ले आया। वहीं महिला ने पुलिस में शिकायत कर आरोप लगाया है कि उसके पति को जमीन अपने नाम करवाने के उद्देश्य से घर लाया गया है। इस पर पीड़ित के भाई का कहना है कि उसने भाई की खराब हालत को देखते हुए उसे घर वापस लाया है, जमीन हड़पने का कोई उद्देश्य नहीं है। शिकायतकर्ता ने आशंका जताई है कि महिला और उसका कथित प्रेमी उसके भाई को नुकसान पहुंचा सकते हैं। मामले में पुलिस से जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है।0
0
Report
भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा बलरामपुर से शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में शिक्षक दल शांति कुंज रवाना
Pachperwa, Uttar Pradesh:अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में दो दिवसीय शिक्षक गरिमा शिविर आयोजित हो रहा है. इस शिविर में भाग लेने के लिए भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा प्रभारी आद. गुलाब चंद भारती जी के नेतृत्व में शिक्षकों /कार्यकर्ताओं का एक दल हरिद्वार के लिए प्रस्थान किया,जहाँ 25 और 26 मई को दो दिवसीय प्रशिक्षण में भाग लेंगे . शिविर के मुख्य विषय गायत्री विद्या और यज्ञ का तत्त्वदर्शन , भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के उद्देश्य, शिक्षा के साथ विद्या भी और छात्रों में विचार क्रांति अभियान क्यों और कैसे जैसे विषय शामिल हैं .इसके अतिरिक्त समस्त विश्व को भारत के अजसर अनुदान, प्रतिभा परिष्कार क्यों और कैसे और नई शिक्षानीति जैसे विषय भी शामिल रहे. “ शिक्षक गरिमा शिविर उत्तर प्रदेश” का शुभारंभ गुरु वंदना “ गुरु को ही हम पुकारें…” की दिव्य स्वर लहरियों से हुआ. प्रथम दिवस के प्रातःकालीन सत्र में आज देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार के प्रतिकुलपति डॉ चिन्मय पंड्या और उत्तर जोन प्रभारी आद परमानंद द्विवेदी ने शिविरार्थियों को गायत्री विद्या एवं यज्ञ के दर्शन के बारे में विस्तार से बताते हुए भारतीय संस्कृति, यज्ञीय जीवनशैली और गायत्री साधना के गूढ़ रहस्यों से अवगत कराया. उत्तर जोन प्रभारी ने कहा कि मनुष्य को हंस की तरह संघर्षशील और लक्ष्यनिष्ठ जीवन जियें न कि मक्खी की तरह व्यर्थ में इधर उधर भटकें.इससे पूर्व सभी परिजनों ने अखंडदीप का दर्शन करके यज्ञशाला में यज्ञ किया और मानव मात्र के कल्याण की प्रार्थना की. गुलाब चंद भारती के साथ जनपद बलरामपुर के युवा कार्यकर्ता सुनील वर्मा, योग प्रशिक्षिका श्रीमती नीलम वर्मा, सेवा निवृत्त डी ए वी कॉलेज के प्रवक्ता शिवकुमार वर्मा, अध्यापक लोकेश श्रीवास्तव और श्रीमती अर्चना श्रीवास्तव के साथ रामजी वर्मा, श्यामलाल यादव, वीरेंद्र तिवारी , ओमप्रकाश वर्मा, शिवदयाल यादव और अमरेंद्र वर्मा भी गरिमा शिविर में प्रतिभाग कर रहे हैं.0
0
Report
आवेश खान ने अजमेर दरगाह पर चादर चढ़ाई, परिवार के साथ दुआ माँगी
Ajmer, Rajasthan:भारतीय क्रिकेटर व गेंबाज़ आवेश खान अजमेर शरीफ दरगाह पहुंचे, जहाँ उन्होंने सूफी हज़रत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैही की बारगाह में अपने खानदान के साथ अक़ीदत की चादर और फूल पेश किए। ख्वाजा साहब के दरबार में आवेश खान ने ज़िंदगी में कामयाबी और अपने खानदान की सलामती की दुआ मांगी। जहाँ दरगाह के ख़ादिम सैय्यद असग़र अली हाशमी ने उन्हें ज़ियारत कराई और दस्तार बंदी कर तबर्रुक दिया। दरगाह ज़ियारत के बाद आवेज़ खान ने खास बातचीत में बताया कि उनकी फेमली ख्वाजा साहब से बेहद अक़ीदत रखती है। यही वजह है कि अक्सर अजमेर दरगाह अपनी फेमली के साथ आते रहे हैं। आईपीएल खेल के मुक़म्मल होने के बाद आवेश खान फिर से ख्वाजा गरीब नवाज़ की बारगाह में हाज़री देने आए हैं। गुजिश्ता 10 सालों से वो मुसलसल दरबार में हाज़री दे रहे हैं यही वजह है कि उन्हें अजमेर आकर बेहद सुकून हासिल होता है। गौरतलब है कि आवेश खान ने क्रिकेट के मैदान पर टीम मध्यप्रदेश, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली कैपिटल्स में अपना बेहतरीन मुज़ाहरा किया है। टीम इंडिया में वेस्टइंडीज और श्रीलंका के खिलाफ भी खेल चुके हैं।0
0
Report
Advertisement
J&K में ड्रग पेडलर्स के लिए जगह नहीं; LG Sinha: 45 दिन में 800 FIR
"800 FIRs, 950 Arrests in 45 Days: LG Says Drug Peddlers Won’t Find Safe Haven in J&K" "Narco terror, Drugs buggest threat to J&K" Declaring that there will be “no safe space for drug peddlers in Jammu and Kashmir,” Lieutenant Governor Manoj Sinha on Monday said the administration’s anti-drug campaign has already shown significant results within just 45 days, with nearly 800 FIRs registered and around 950 drug peddlers arrested across the Union Territory. The remarks came during a massive “Nasha Mukt Jammu Kashmir” padyatra in Bandipora, where thousands of students, youth volunteers, traders, women’s groups and civil society members marched together against drug abuse and narco-terrorism. Addressing the gathering, Sinha said the campaign would continue until every drug peddler is sent behind bars. He termed narcotics and narco-terrorism among the biggest threats facing Jammu and Kashmir and said money generated through drug trafficking is being used to fuel terrorism in the region. "The money earned from narcotics is going to terrorists. This is one of the biggest threats to Jammu and Kashmir. We will not allow this land to walk on the agenda of terrorists," he said, adding that security forces and law enforcement agencies are committed to eradicating the drug menace from Kashmir. The Lieutenant Governor said authorities have intensified the crackdown on narcotics networks by booking 59 accused under the PIT-NDPS Act and attaching properties created through “black money” earned from drug trafficking. He said the administration has also suggested to suspended 457 driving licences, recommended cancellation of 116 passports and initiated proceedings to cancel registration of 606 vehicles allegedly linked to drug-related activities. “Every drug peddler is being searched and arrested. Those who destroyed the future of our children will not find any safe space in Jammu and Kashmir,” Sinha said. Calling the campaign a “new ray of hope” for Kashmir, he said nearly 3,000 youth clubs have been established across Jammu and Kashmir to engage young people in constructive and community-based activities and protect them from addiction. The anti-drug drive, launched earlier this year, has emerged as one of the administration’s largest social campaigns, combining law enforcement, rehabilitation and public participation to tackle the growing challenge of substance abuse in the Valley. Speech LG Manoj Sinha0
0
Report
NEET पेपर लीक: सीबीआई ने 'God' नाम से जुड़े सुराग खोजे
Noida, Uttar Pradesh:6 days custody granted मनीषा हवालदार को कोर्ट में पेश किया गया। Zee 24 Taas की ओर से सवाल पूछा गया कि उन्होंने अपने फोन में “God” नाम से किसका नंबर सेव किया था? इस सवाल पर मनीषा हवालदार ने कोई जवाब नहीं दिया और चुप्पी साधे रखी। NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले की जांच में CBI को कई चौंकाने वाले सुराग मिले हैं। सूत्रों के मुताबिक, प्रिंसिपल मनीषा हवालदार के मोबाइल में “God” नाम से सेव नंबर तेजस शाह नाम के एक छात्र का बताया जा रहा है। अब सवाल उठ रहा है कि आखिर “God” कौन है? और इस पूरे नेटवर्क में उसकी क्या भूमिका है? इसके अलावा “Dr. Usha” नाम से सेव एक और नंबर भी CBI जांच के दायरे में है। CBI ने मोबाइल से डिलीट किए गए चैट्स और डेटा रिकवर कर लिया है। जांच एजेंसी का दावा है प्रश्नपत्र के सवाल WhatsApp और प्रिंटआउट के जरिए छात्रों तक पहुंचाए गए। इन खुलासों के बाद आशंका जताई जा रही है कि NEET पेपर लीक का नेटवर्क पहले की तुलना में कहीं ज्यादा बड़ा और संगठित हो सकता है। महत्वपूर्ण NEET-UG 2026 पेपर लीक मामला CBI सूत्रों के अनुसार, तेजस शहा और डॉ. मनोज शिरोरे की भूमिका की गहन जांच जारी है। दोनों की भूमिका अभी स्पष्ट नहीं है। इस पर विचार किया जा रहा है कि उन्हें आरोपी सूची में रखा जाए या मुख्य गवाह (key witness) अथवा approver के रूप में शामिल किया जाए। सूत्रों का कहना है कि दोनों के पास मौजूद जानकारी और जांच में उनकी भागीदारी कितनी महत्वपूर्ण है, इसी आधार पर आगे का कानूनी निर्णय लिया जाएगा। इसी आधार पर तय होगा कि उन्हें आरोपी माना जाए या गवाह/सहयोगी के रूप में जांच में शामिल किया जाए।0
0
Report
यूपी के विश्वविद्यालय में ड्रेस कोड के विरोध में छात्रों का बड़ा प्रदर्शन
Lucknow, Uttar Pradesh:यूपी में विश्वविद्यालय में ड्रेस कोड लागू करने के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन लखनऊ में विश्वविद्यालय में लागू किए गए ड्रेस कोड के विरोध में आज छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन किया और राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर इस फैसले को वापस लेने की मांग की छात्रों ने ड्रेस कोड को व्यक्तिगत स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति के अधिकार के खिलाफ बताते हुए कहा कि विश्वविद्यालय लोकतांत्रिक मूल्यों और विचारों की आजादी का केंद्र होता है प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना था कि अनुशासन का संबंध छात्रों के व्यवहार और शिक्षा से होना चाहिए, न कि उनके पहनावे से छात्रों ने कहा कि बिना सहमति ड्रेस कोड लागू करना उचित नहीं है और इससे छात्र समुदाय में नाराजगी बढ़ रही है प्रदर्शन के दौरान कुछ छात्रों ने यह भी कहा कि यदि यह नियम लागू करना है तो पहले इसे राज्यपाल स्वयं पर लागू करें वहीं ज्ञापन में छात्रों ने आर्थिक पहलू का भी जिक्र किया उनका कहना था कि ड्रेस कोड लागू होने से आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से पुस्तकालय, परीक्षा, परिणाम और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं पर ध्यान देने की मांग की प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं ने चेतावनी दी कि यदि ड्रेस कोड वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन आगे भी जारी रहेगा और जरूरत पड़ी तो प्रदर्शन विधानसभा तक भी पहुंच सकता है0
0
Report
Advertisement
