icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
241124
Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow14 Apr 2025, 04:33 am

Hardoi - युवक पर फावड़े से हमला, पुलिस ने शुरू की जांच

Shahabad, Uttar Pradesh:मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम मझिला में दो अप्रैल को एक युवक पर जानलेवा हमला कर घायल कर देने के मामले में एसपी के आदेश पर थाना मझिला पुलिस ने आरियों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ओमेंद्र सिंह पुत्र शत्रुघन सिंह के अनुसार दो अप्रैल को गांव निवासी रामश्री पत्नी बलराम ने अपने पुत्र राजीव, रजनीश और बहू सुनीता के साथ जान से मारने की नियत से फावड़ा उसके सिर पर मार दिया जिससे वह घायल हो गया। मझिला पुलिस ने उसके द्वारा दी गई तहरीर पर कोई कार्यवाही नहीं की। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के आदेश पर थाना पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

UP government exempts retiring employees from Census-2027 phase-two duties

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: तीन माह में रिटायर होने वाले कर्मचारियों को जनगणना-2027 के दूसरे चरण की ड्यूटी से राहत。 यूपी सरकार ने अगले तीन माह में सेवानिवृत्त होने वाले कार्मिकों को जनगणना-2027 के दूसरे चरण की ड्यूटी से मुक्त रखने के निर्देश दिए हैं。 कार्यक्रम कार्यान्वयन विभाग के संयुक्त सचिव कृपा शंकर यादव ने सभी विभागों को निर्देश जारी किए हैं。 जनगणना का कार्य केवल प्रशिक्षित कार्मिकों से कराया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद विशेष परिस्थितियों को छोड़कर ड्यूटी से छूट नहीं मिलेगी。 जिला स्तर पर कार्मिकों की सूची तैयार कर प्रशिक्षण दिया जाएगा और बड़े गणना ब्लॉकों को छोटे हिस्सों में बांटा जाएगा。 मुख्य विकास अधिकारी (CDO) को जिले में अपर प्रमुख जनगणना अधिकारी बनाया जाएगा। वे स्व-गणना, कार्मिकों की उपलब्धता और प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी संभालेंगे。 प्रयागराज में फील्ड ट्रेनरों का प्रथम चरण का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है। ये ट्रेनर प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को जनगणना प्रक्रिया और डिजिटल तरीके से आंकड़े दर्ज करने का प्रशिक्षण देंगे。 स्व-गणना 16 से 30 नवंबर तक, जनसंख्या गणना 1 दिसंबर से 4 जनवरी तक और पुनरीक्षण कार्य 5 से 9 जनवरी तक होगा। छावनी परिषद के अलावा किसी अन्य इकाई को विशेष इकाई नहीं माना जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

धर्मपाल सिंह ने एटा में कहा: मोदी-योगी के नेतृत्व में यूपी बीजेपी की विजयी धारा

Etah, Uttar Pradesh:एटा बिग ब्रेकिंग… उत्तर प्रदेश सरकार के पशुपालन एवं दुग्ध विकास कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह का राज्य सभा के लिये निर्वाचित होने के बाद पहली बार एटा आगमन पर बड़ा बयान दिया गया। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह की सोच को लेकर उत्तर प्रदेश में उनकी ध्वज पताका फहराने का काम करूँगा। उन्होंने कहा कि राज्य सभा निर्वाचन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने इसे 80/20 कहा है। उन्होंने कहा कि ये राजनीति का स्वर्णिम युग है जिसमें मोदी कर्मयोगी हैं और योगी जी जन्म योगी है; ये योगियों की सरकार है भोगियों और ढोंगियों की नहीं। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने यू पी में ही नहीं दुनिया भर में जो मंदिर टूटे हुए थे उन्हें बनाने का काम किया चाहे राम जन्मभूमि पर मंदिर हो या काशी कॉरिडोर हो या अन्य हों। उन्होंने कहा कि अखिलेश का PDP फ्लॉप है उनका PDP स्थिर नहीं है; अखिलेश निरंतर PDP की परिभाषा बदलते रहते हैं जबकि बीजेपी का PDA सफल है। 2017 में पी से पहली बार, 2022 में डी से दूसरी बार, 2027 में ए से अगली बार। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 6 फीसदी लोधी है ये हमेशा से बीजेपी को ही वोट करता रहा है; ये भाजपा को वोट और सपोर्ट दोनों करेगा। कल्याण सिंह लोधियों के और उत्तर प्रदेश के सर्वमान्य नेता थे, इसीलिए जीत का प्रमाण पत्र लेकर मैं वीरांगना आवन्तिबाई लोधी को श्रद्धांजलि देने गया और प्रमाणपत्र को कल्याण सिंह के चरणों में समर्पित किया। उन्होंने कहा कि अंत्योदय की भावना के तहत अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को घर बैठे न्याय मिल जाए, वो काम मोदी जी कर रहे हैं। उन्होंने कहा एक भारत, श्रेष्ठ भारत और आत्म निर्भर भारत मोदी जी का लक्ष्य है। दिल्ली के जंतर मंतर में मुख्य चुनाव आयुक्त के विरोध में CEJAI के प्रोटेस्ट पर कहा कि चुनाव आयोग की आलोचना को समाजवादी पार्टी ही नहीं पूरे विपक्ष के पैरों के नीचे की जमीन खिसक गयी है। उन्होंने कहा कि फर्जी वोट हमेशा कटता है, जिसका वोट गलत बन गया वो कटेगा, तो ये सघन जांच हो रही है, ये जो फर्जी वोट कराते थे वो कट गया, गलत वोट कराते थे वो कट गया; इसलिए ये चुनाव हारेंगे, इसलिए चुनाव आयोग का विरोध करते हैं, बौखलाहट है ये।
0
0
Report

नवरात्र में महिलाओं की सुरक्षा के लिए लखनऊ के Hazratganj चौराहे पर विशेष चेकिंग

Noida, Uttar Pradesh:बाइट: राघवेंद्र सिंह, एडीसीपी, ट्रैफिक, लखनऊ लखनऊ: नवरात्र में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर हजरतगंज चौराहे पर विशेष चेकिंग अभियान महिला ई-रिक्शा में सवार यात्रियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने चलाया अभियान एडीसीपी ट्रैफिक राघवेंद्र सिंह के नेतृत्व में लखनऊ में चेकिंग अभियान वाहनों में लगी ब्लैक फिल्म की जांच कर पुलिस ने की कार्रवाई प्रेशर हॉर्न और मॉडिफाइड लाइट लगे वाहनों पर पुलिस की नजर yatायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के काटे गए चालान चेकिंग के दौरान गाड़ियों में लगे हूटर भी निकलवाए गए पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के दिए निर्देश नवरात्र में महिलाओं और आम लोगों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करना अभियान का उद्देश्य।
0
0
Report

लखनऊ में मिशन शक्ति: पुलिस कमिश्नर ने महिलाओं की सुरक्षा का संदेश दिया

Noida, Uttar Pradesh:बाइट: तरुण गाबा, लखनऊ पुलिस कमिश्नर लखनऊ: मिशन शक्ति के छठवें चरण का शुभारंभ, पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा ने निकाली पैदल मार्च शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन मिशन शक्ति अभियान की शुरुआत हजरतगंज चौराहे पर बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मी हुईं शामिल पुलिस लाइन से GPO तक निकाली गई जागरूकता पैदल मार्च जेसीपी बबलू कुमार और जेसीपी अपर्णा कुमार समेत कई अधिकारी रहे मौजूद मिशन शक्ति के जरिए महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा का संदेश महिलाओं का सम्मान और सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी- तरुण गाबा मिशन शक्ति अभियान 10 दिनों तक चलेगा, होंगे विभिन्न कार्यक्रम बहादुरी और उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं को किया जाएगा सम्मानित पिंक बूथ और मिशन शक्ति केंद्रों से जुड़े कार्यक्रम होंगे आयोजित मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को प्रशासनिक कामकाज का अनुभव कराया जाएगा 19 अक्टूबर तक छात्राएं जिलाधिकारी समेत प्रमुख पदों की संभालेंगी जिम्मेदारी छात्राओं को वित्तीय साक्षरता, आत्मरक्षा और साइबर सुरक्षा की मिलेगी जानकारी बालिकाओं को माहवारी स्वच्छता के प्रति भी किया जाएगा जागरूक बैंक और थानों का भ्रमण कर छात्राओं को दी जाएगी जरूरी जानकारी।
0
0
Report
Advertisement

दिलचस्प नवरात्र संदेश: अब यूपी में मातृशक्ति के सशक्तिकरण के साथ आस्था का पुनर्जागरण

Noida, Uttar Pradesh:सीएम योगी ने शारदीय नवरात्र पर प्रदेशवासियों के नाम लिखी पाती सीएम योगी ने शारदीय नवरात्र की प्रदेशवासियों को दीं हृदय से मंगलकामनाएं महिषासुरमर्दिनी की विजय और शक्ति की आराधना के पावन पर्व पर सीएम योगी का संदेश मां दुर्गा ने महिषासुर का वध कर धर्म और न्याय की पुनर्स्थापना की- सीएम योगी देवताओं की सामूहिक ऊर्जा से हुआ था आदिशक्ति मां दुर्गा का प्राकट्य- सीएम योगी लंका विजय से पूर्व प्रभु Shriराम ने मां जगतजननी की साधना की थी- सीएम योगी 108 नीलकमलों में एक कम पड़ने पर प्रभु श्रीराम ने अपना नयन अर्पित करने का निश्चय किया- सीएम योगी मां जगतजननी ने प्रभु श्रीराम को विजय का वरदान दिया था- सीएम योगी ममता और वात्सल्य की प्रतिमूर्ति मां जगतजननी आवश्यकता पड़ने पर चंडी का रूप लेती हैं- सीएम योगी अहंकार, दुराग्रह, आसक्ति और नकारात्मक प्रवृत्तियों पर विजय का संदेश देता है नवरात्र- सीएम योगी विनम्रता, साहस, शक्ति, संकल्प, न्याय और धर्म की विजय का भाव मां के नौ स्वरूपों में निहित- सीएम योगी नवरात्र हमें सज्जनता के साथ शक्ति और संकल्प का सामर्थ्य रखने की प्रेरणा देता है- सीएम योगी मातृशक्ति और समाज को सुरक्षित, सम्मानित और आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प का आधार है नवरात्र- सीएम योगी मां विंध्यवासिनी, मां पाटेश्वरी और मां शाकुम्भरी जैसे प्रमुख शक्तिपीठों में उमड़ती है श्रद्धालुओं की आस्था- सीएम योगी शक्तिपीठों में युवाओं की बढ़ती सहभागिता नई पीढ़ी के सांस्कृतिक विरासत से जुड़ाव का प्रतीक- सीएम योगी उत्तर प्रदेश आस्था, संस्कृति और परंपरा के पुनर्जागरण का सशक्त केंद्र बन रहा है- सीएम योगी बेटियों को शिक्षा, सुरक्षा और समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार- सीएम योगी वर्ष 2020 में शारदीय नवरात्र पर शुरू किया गया था मिशन शक्ति अभियान- सीएम योगी नारी सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण को जनभागीदारी से जोड़ना है मिशन शक्ति का उद्देश्य- सीएम योगी उत्तर प्रदेश पुलिस बल में 44 हजार से अधिक महिलाएं कार्यरत- सीएम योगी पुलिस भर्ती में महिलाओं के लिए 20 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया गया- सीएम योगी ऊदा देवी पासी, झलकारी बाई कोरी और रानी अवंतीबाई लोधी के नाम पर गठित हुईं तीन महिला PAC बटालियन- सीएम योगी मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना से बालिकाओं की शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य को मिल रहा प्रोत्साहन- सीएम योगी 10 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर एक करोड़ से अधिक महिलाएं लिख रही हैं स्वावलंबन की नई गाथा- सीएम योगी किसी बहन की सुरक्षा के लिए उसकी आवाज बनें, किसी बालिका की शिक्षा में सहयोग करें- सीएम योगी महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने की राह में उनका संबल बनें- सीएम योगी आदिशक्ति की आराधना तभी पूर्ण होगी, जब प्रदेश की मातृशक्ति सुरक्षित, सम्मानित और स्वावलंबी बनेगी- सीएम योगी मातृशक्ति की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से ही विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प की सिद्धि होगी- सीएम योगी
0
0
Report
Advertisement

हरदोई के नटरोज गिरफ्तार: 1987 से 13 मुकदमे, झांसी में काली सरकार का अड्डा

Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में ‘नटरोज’ के नाम से खौफ, झांसी में बना ‘काली सरकार’! 1987 से अपराधों ka रिकॉर्ड, फिर गायब होकर खड़ा किया दिव्य दरबार हरदोई में कभी ‘नटरोज’ के नाम से पहचान रखने वाला प्रदीप शुक्ला उर्फ नटरोज शुक्ला करीब ढाई दशक तक police की पहुंच से दूर रहा और झांसी में ‘काली सरकार’ के नाम से अपनी अलग पहचान बना ली। हरदोई शहर कोतवाली क्षेत्र के चौहान थोक निवासी प्रदीप ka आपराधिक रिकॉर्ड वर्ष 1987 से सामने आता है। पुलिस रिकॉर्ड में 1987 से अब तक 13 मुकदमों का उल्लेख है। लूट, हत्या के प्रयास, अपहरण, यौन शोषण के प्रयास, हथियार रखने, मारपीट और धमकी जैसे आरोपों वाले मुकदमों के चलते उसकी हिस्ट्रीशीट खोली गई। उसकी हिस्ट्रीशीट संख्या 34ए है। वर्ष 1987 और 1988 के अलावा 1996 और 1997 में भी उसके खिलाफ मुकदमे दर्ज हुए। वर्ष 2002 में धारा 110जी जाब्ता फौजदारी के तहत मुकदमा संख्या 68/02 का उल्लेख है। इसके बाद पुलिस ने उसकी हिस्ट्रीशीट खोल दी, जिसके बाद वह हरदोई पुलिस की पकड़ से बाहर हो गया। तलाश तेज होने पर प्रदीप हरदोई छोड़कर कानपुर पहुंचा, जहां उसके नगों यानी रत्नों के कारोबार से जुड़ने की जानकारी सामने आई। बाद में साधु-संतों के संपर्क में आने के बाद वह झांसी पहुंचा। वर्ष 2002 के बाद उसके हरदोई छोड़ने की sटीक तारीख और बीच के घटनाक्रम की स्वतंत्र पुष्टि उपलब्ध नहीं है। वर्ष 2014 में उसके खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज हुआ, जिसमें गिरफ्तारी के बाद उसे जेल भेजा गया। वर्ष 2018 में मारपीट के मामले में भी जमानत के बाद फिर वह कभी वापस नहीं लौटा और लापता हो गया अदालत ने उसके खिलाफ स्थाई वारंट जारी किया था। झांसी के मऊरानीपुर क्षेत्र के कुरैंचा गांव स्थित काली सरकार मंदिर में उसने सत्यानंद शुक्ला उर्फ ‘काली सरकार’ के नाम से पहचान बनाई। सेना जैसी वर्दी, माथे पर तिलक और दिव्य दरबार उसके व्यक्तित्व का हिस्सा बने। वह बीमारियां ठीक करने, परेशानियां दूर करने और पर्ची निकालकर भविष्य बताने का दावा करता था। शुक्रवार, शनिवार और रविवार को दरबार लगाने के साथ बुधवार को स्थानीय लोगों के लिए दरबार आयोजित करने की जानकारी सामने आई। इंस्टाग्राम पर भी उसके एक लाख से अधिक फॉलोअर्स बताए जाते हैं। 10 अक्टूबर 2026 को हरदोई शहर कोतवाली और झांसी के मऊरानीपुर थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने कुरैंचा गांव स्थित मंदिर में कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे हरदोई पुलिस के सुपुर्द कर न्यायालय में पेश करने के लिए रवाना किया गया। हरदोई में पुराने आपराधिक मामलों से जुड़ा नाम झांसी में धार्मिक पहचान और सोशल मीडिया लोकप्रियता के साथ सामने आया, लेकिन पुराने मुकदमों में जारी वारंट के चलते उसकी गिरफ्तारी हो गई।
0
0
Report

सुल्तानपुर: 32 लाख से बदला 150 साल पुराने घंटाघर का स्वरूप

ALOK SRIVASTAVAALOK SRIVASTAVAFollow4h ago
Alinagar Sonhara, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर के चौक स्थित करीब 150 साल पुराने घंटाघर का स्वरूप अब बदल गया है। करीब 32 लाख रुपये की लागत से इसका सौंदर्यीकरण कराया गया है। घंटाघर पर फिलिप्स कंपनी की 64 वाटरप्रूफ फ्लैश फसाड लाइटें लगाई गई हैं, जो अलग-अलग रंगों में रोशनी बिखेरती हैं। नगर पालिका की ओर से चौक की सड़कों, डिवाइडरों और रोशनी को भी बेहतर बनाने का काम किया जा रहा है। इसके साथ ही घंटाघर के आसपास की दुकानों के बोर्ड भी अयोध्या और लखनऊ के हजरतगंज की तर्ज पर एक समान रंग और प्रारूप में लगाने की योजना है। सभासद दिनेश चौरसिया के मुताबिक, नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल की पहल पर यह काम कराया गया है। घंटाघर के सौंदर्यीकरण से चौक की खूबसूरती बढ़ने की उम्मीद है। वहीं, लोगों से शहर को साफ-सुथरा रखने और कचरा इधर-उधर न फेंकने की अपील भी की गई है।
0
0
Report
Advertisement

सुल्तानपुर: गोकशी के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो गिरफ्तार

ALOK SRIVASTAVAALOK SRIVASTAVAFollow4h ago
Sultanpur, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर के बंधुआकलां थाना क्षेत्र में पुलिस और गोकशी के आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में फिरोज नाम के आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई, जबकि दूसरे आरोपी अमजद अली को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। घायल फिरोज को सीएचसी हसनपुर में भर्ती कराया गया है। सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह के मुताबिक, 10 और 11 अक्टूबर की मध्य रात्रि पुलिस को सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध गोकशी की फिराक में जा रहे हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो दोनों भागने लगे। पीछा करने पर हसनपुर-बीवीपुर मार्ग के किनारे आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में फिरोज घायल हो गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से .315 बोर के दो अवैध तमंचे, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और गोकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, फिरोज के खिलाफ कुड़वार थाने में पहले से गोकशी का मामला दर्ज है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

ओवैसी ने PDA पर कड़े सवाल उठाते हुए नामांकन सूची पर निशाना साधा

Noida, Uttar Pradesh:आज़मगढ़, UP: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का बयान उत्तर प्रदेश में, SIR के बाद हज़ारों नाम हटा दिए गए... हम पूछना चाहते हैं: PDA के मसीहा क्या कर रहे हैं? अब, PDA समर्थक पूछेंगे, हमने क्या किया?... हमने हैदराबाद और तेलंगाना में लाखों लोगों के नाम ढूंढे और वापस सूची में शामिल करवाए... हमने अपनी पार्टी के कट्टर विरोधियों को भी अपना नाम रजिस्टर करवाने के लिए बुलाया... ओवैसी मुकाबले से नहीं डरते। मैं नहीं चाहता कि आपका वोट बेकार जाए। आगे आइए और मुझसे मुकाबला कीजिए। मुझे निष्पक्ष मुकाबले में आपको हराने में मज़ा आता है... हम PDA के तथाकथित मसीहा से पूछते हैं: आपने असल में क्या काम किया है? आपने कुछ नहीं किया है। मजलिस ही काम कर रही है... हम आपसे अपील करते हैं? कि आप अपनी विधानसभा सीट के लिए वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक करें... अगर आप 'लाल टोपी' (समाजवादी पार्टी) के साथ जुड़ते हैं, तो आप नेता नहीं बनेंगे; आप बस उनके गुलाम बनकर रह जाएंगे...
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top