241401
Hardoi - बिजली के पोल से गिरकर श्रमिक की मौत
सवायजपुर, Uttar Pradesh:हरदोई की सवायजपुर कोतवाली के अंतर्गत गोवर्धनी देवी मंदिर के पास बिजली के पोल पर चढ़कर तार खींचते समय एक श्रमिक पोल से गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सवायजपुर ईलाज के लिए ले जाया गया. जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया. उपचार के दौरान जिला चिकित्सालय में उसकी मौत हो गई। मृतक भैलामऊ गांव का निवासी संतराम( 40) है. थाना क्षेत्र प्रेम सागर ने बताया घटना की तहरीर मिलने पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हरदा पुलिस लाइन में विजयादशमी पर शस्त्र पूजन, शांति-समृद्धि की दुआ
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, जिले में सुख-शांति और समृद्धि की कामना हरदा। विजयादशमी के पावन पर्व पर पुलिस लाइन हरदा में परंपरागत शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर कुमार सत्यम एवं पुलिस अधीक्षक शशांक ने विधि-विधान के साथ शस्त्रों का पूजन किया। इस दौरान जिले में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई। विजयादशमी के अवसर पर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने पुलिस वाहनों का भी पूजन किया। कार्यक्रम में परंपरा और धार्मिक आस्था के साथ विजयादशमी का पर्व मनाया गया।0
0
Report
पटना गांधी मैदान में रावणवध के लिए ट्रैफिक प्लान: कई मार्ग बंद, वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध
Patna, Bihar:विजयादशमी (दशहरा) के अवसर पर 20 अक्टूबर 2026 को पटना के गांधी मैदान में आयोजित रावणवध कार्यक्रम को लेकर यातायात व्यवस्था में व्यापक बदलाव किया गया है। पटना यातायात पुलिस के अनुसार, कार्यक्रम के सुचारु संचालन और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुबह 11 बजे से कार्यक्रम एवं भीड़ की समाप्ति तक, यातायात सामान्य होने तक कई मार्गों पर आम वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान भट्टाचार्य चौराहा से उत्तर गांधी मैदान की ओर किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी। डाकबंगला चौराहा से जेपी गोलंबर (गांधी मैदान) तक का मार्ग केवल विशिष्ट व्यक्तियों के आने-जाने के लिए सुरक्षित रहेगा। डाकबंगला चौराहा से आने वाले वाहनों को न्यू डाकबंगला और भट्टाचार्य मोड़ होते हुए राजेंद्र पथ की ओर भेजा जाएगा, जबकि न्यू डाकबंगला से एसपी वर्मा रोड में वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। जेपी गोलंबर से चिल्ड्रेन पार्क के बीच का मार्ग सुरक्षित रहेगा, जहां से आपात स्थिति में तारा हॉस्पिटल, पीएमसीएच और आसपास के अन्य अस्पतालों तक पहुंचा जा सकेगा। आयुक्त कार्यालय के सामने जेपी गंगा पथ के गोलंबर से गांधी मैदान की ओर वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। रामगुलाम चौक से पश्चिम जेपी गोलंबर की ओर भी वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी। इसके अलावा जेपी गोलंबर से डाकबंगला चौराहा और डाकबंगला चौराहा से पटना जंक्शन गोलंबर तक सड़क पर वाहन, ठेला और खोमचा आदि की पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी। रामगुलाम चौक से एक्जीबिशन रोड, जिलाधिकारी आवास से पुलिस लाइन तिराहा तथा गांधी मैदान के चारों ओर सड़क पर भी पार्किंग की अनुमति नहीं होगी। Gandhi मैदान के अंदर वाहनों, ठेलों और खोमचों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। ठाकुरबाड़ी मोड़ और बाकरगंज मोड़ से पश्चिम गांधी मैदान की ओर वाहनों का परिचालन नहीं होगा। आईएमए हॉल, होटल पनास, ट्विन टावर और मौर्या होटल की कटिंग से भी गांधी मैदान की ओर वाहनों के आवागमन बंद रहेगा। अशोक राजपथ में गोविंद मित्रा रोड मोड़ से पश्चिम कारगिल चौक की ओर वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा। बेली रोड से गांधी मैदान आने वाले रिक्शा, ठेला, टेंपो और अन्य धीमी गति के वाहनों को आयकर गोलंबर से दाहिने वीरचंद पटेल पथ की ओर मोड़ दिया जाएगा। बुद्धमार्ग में कोतवाली 'टी' से पुलिस लाइन तिराहा तक गांधी मैदान की ओर जाने वाले सभी मार्ग वाहनों के लिए बंद रहेंगे। यातायात पुलिस के अनुसार, दोपहर 1 बजे से कार्यक्रम और भीड़ की समाप्ति तक सामान्य यातायात के लिए वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था लागू रहेगी। पटना सिटी से अशोक राजपथ होते हुए गांधी मैदान या पटना जंक्शन जाने वाले वाहन गांधी चौक से भिखना पहाड़ी मोड़, बारीपथ, मछुआटोली, दिनकर गोलंबर, नाला रोड, अप्सरा गोलंबर और सीडीए बिल्डिंग होते हुए पटना जंक्शन की ओर जा सकेंगे। दानापुर से गांधी मैदान आने वाले वाहनों को राजापुर पुल से बाएं मुड़कर बोरिंग रोड चौराहा की ओर जाना होगा। पटना जंक्शन से गांधी मैदान आने वाले वाहन डाकबंगला से दाहिने मुड़कर न्यू डाकबंगला रोड, भट्टाचार्य चौराहा, भट्टाचार्य मोड़, सीडीए बिल्डिंग और गोरीयाटोली होते हुए स्टेशन की ओर निर्धारित मार्ग का उपयोग कर सकेंगे। रावणवध कार्यक्रम के लिए जारी पास वाले वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल तक जाने की अनुमति होगी, लेकिन वे कार्यक्रम और भीड़ समाप्त होने तथा यातायात सामान्य होने के बाद ही बाहर निकल सकेंगे। पासधारक वाहनों के लिए NN Sinnha Institute परिसर, ज्ञान भवन के अंदर, SBI परिसर, JP Ganga Path पर एक पार्किंग स्थल, Mauryalok के अंदर, वीरचंद पटेल पथ के सर्विस लेन तथा हार्डिंग रोड पर GPO से R ब्लॉक चौराहे तक सड़क के किनारे दोनों फ्लैंक में एक लेन पार्किंग की व्यवस्था की गई है। आपातकालीन सेवाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए गांधी मैदान के प्रमुख गेटों पर मेडिकल स्टाफ, जीवनरक्षक दवाओं और एंबुलेंस की व्यवस्था रहेगी। जरूरत पड़ने पर एंबुलेंस के माध्यम से मरीजों को पीएमसीएच, एनएमसीएच और आईजीआईएमएस पहुंचाया जा सकेगा। गांधी मैदान के आसपास स्थित तारा अस्पताल और रूबन हॉस्पिटल को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है। पीएमसीएच जाने के लिए गांधी मैदान गेट नंबर-05 से चिल्ड्रेन पार्क होते हुए आयुक्त कार्यालय के सामने मोड़ से दाहिने जेपी गंगा पथ का मार्ग निर्धारित किया गया है। तारा हॉस्पिटल जाने वाले वाहन गेट नंबर-04 से चिल्ड्रेन पार्क होते हुए एसबीआई बैंक के सामने बिस्कोमान मोड़ से बैंक रोड के रास्ते जा सकेंगे। रूबन हॉस्पिटल और एनएमसीएच जाने के लिए गांधी मैदान गेट नंबर-10 से रामगुलाम चौक और एक्जीबिशन रोड का मार्ग निर्धारित किया गया है, जबकि आईजीआईएमएस जाने वाले वाहन गेट नंबर-10 से जेपी गोलंबर, स्वामीनंदन तिराहा, डाकबंगला चौराहा और नेहरू पथ (बेली रोड) होते हुए जा सकेंगे। यातायात पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों की जेब में अपना मोबाइल नंबर और पता लिखकर रखें, ताकि किसी आपात स्थिति में संपर्क किया जा सके। आयोजकों से भी अनुरोध किया गया है कि प्रतिमा विसर्जन जुलूस गांधी मैदान के आसपास तभी निकालें, जब रावणवध कार्यक्रम समाप्त हो जाए, भीड़ नियंत्रित हो जाए और यातायात सामान्य हो जाए。0
0
Report
चंदे से बना रावण, फूलबाग में घंटे की रामलीला ने लोगों को चकित किया
New Delhi, Delhi:दिल्ली में विजयदशमी पर बड़े-बड़े मैदानों में रावण दहन होता है, लेकिन बुराड़ी के फूलबाग में लोगों ने अपने दम पर ऐसा दशहरा मनाया, जिसने पूरे इलाके को राममय कर दिया। यहां लोगों ने चंदा जुटाकर विशाल रावण तैयार किया और महज दो घंटे की रामलीला के बाद रावण दहन किया। ये तस्वीरें बुराड़ी की फूलबाग कॉलोनी की हैं... जहां विजयदशमी का पर्व सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि स्थानीय लोगों की मेहनत और भारतीय संस्कृति के प्रति उनकी आस्था का प्रतीक बन गया।इलाके में बाकायदा एक महीने पहले से तैयारियां शुरू हो जाती हैं। मोहल्ले और कॉलोनी के लोग अपनी क्षमता के मुताबिक चंदा इकट्ठा करते हैं और इसी सहयोग से रावण का विशाल पुतला तैयार किया जाता है। श्री धारा सिंह वेलफेयर ट्रस्ट के माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम में खास बात ये रही कि जहां बड़े आयोजनों में कई दिनों तक रामलीला का मंचन होता है, वहीं फूलबाग में स्थानीय लोगों ने महज दो घंटे में रामलीला का मंचन किया।भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों के मंचन के साथ बच्चों और स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। राम, लक्ष्मण, सीता और रावण के किरदारों ने लोगों को रामायण की कहानी से जोड़ा। रामलीला खत्म होते ही सभी की नजरें रावण के पुतले पर टिक गईं। जय श्रीराम के जयकारों के बीच जैसे ही रावण के पुतले का दहन हुआ, पूरा इलाका आतिशबाजी और उत्साह से गूंज उठा।स्थानीय लोगों का कहना है कि ग्रामीण और पिछड़ी कॉलोनियों में बड़े स्तर पर रामलीला और दशहरा आयोजित करना आसान नहीं होता। ऐसे में आपसी सहयोग से मनाया जाने वाला ये उत्सव बच्चों को भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से जोड़ने का काम करता है। फूलबाग का ये दशहरा एक संदेश भी देता है कि त्योहार मनाने के लिए बड़े बजट या बड़े मैदान की जरूरत नहीं... अगर समाज एकजुट हो तो छोटी सी कॉलोनी भी राममय हो सकती है।लोगों ने संकल्प लिया कि आने वाली पीढ़ियों तक रामलीला और दशहरे की परंपरा को इसी तरह जीवंत रखा जाएगा।0
0
Report
Advertisement
शिवहर में नाबालिग के साथ ऑनर किलिंग: भाई-चचेरे ने गला दबाकर हत्या
Sheohar, Bihar:शिवहर जिले में एक बार फिर ऑनर किलिंग का एक मामला सामने आया है । प्रेम प्रसंग में भाई के साथ मिलकर परिजनों ने नाबालिग लड़की की गला दबाकर हत्या कर दी गई और शव को पोखर किनारे फेंक दिया गया यह पूरा मामला पूरनहिया थाना क्षेत्र के हथसार गांव की बताई जा रही है। पूरनहिया थाना में नाबालिग बच्ची की गुमशुदा होने की प्राथमिकी उसके माता फेंकनी देवी द्वारा कराई गई थी। पुलिस द्वारा मामले की जांच में मृतका के भाई मनोज कुमार और चचेरे भाई की संलिप्तता सामने आई जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतिका के भाई मनोज कुमार को गिरफ्तार कर लिया है दूसरी ओर जब चचेरे भाई की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी करने पहुंची तो स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस टीम पर हमला कर गिरफ्तार आरोपी चचेरे भाई को पुलिस कस्टडी से छुड़ा लिया गया और पुलिस की गाड़ी की भी तोड़-फोड़ की गई पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार करने पर पुलिस ने अलग से प्राथमिकी दर्ज कर 13 लोग समेत 20 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है जिसमें 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।0
0
Report
झज्जर दिल्ली गेट पर दशहरे में रामलीला और रावण दहन धूमधाम से
Jhajjar, Haryana:झज्जर में दिल्ली गेट पर गूंजेगा जय श्रीराम, धूमधाम से होगा रावण दहन प्राचीन रामलीला कमेटी के तत्वावधान में दिन में रामलीला का आयोजन, शाम को रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का होगा दहन झज्जर। शहर के दिल्ली गेट क्षेत्र में प्राचीन रामलीला कमेटी के नाम से प्रसिद्ध रामलीला स्थल पर दशहरा पर्व बड़ी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाता है। यहां दिन के समय रामलीला का मंचन किया जाता है, जबकि शाम के समय बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया जाता है। इस आयोजन को देखने के लिए झज्जर शहर सहित आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं। दिल्ली गेट क्षेत्र में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम शहर की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है। रामलीला के मंचन के माध्यम से भगवान श्रीराम के जीवन, आदर्शों और धर्म की स्थापना का संदेश दिया जाता है। वहीं, शाम को होने वाला पुतला दहन लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहता है। इस अवसर पर क्षेत्र में मेले का भी आयोजन किया जाता है, जहां बच्चों, महिलाओं और परिवारों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिलती है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस रहेगी मुस्तैद दशहरा पर्व के दौरान उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए जाते हैं। भीड़ को नियंत्रित करने, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं। आयोजन स्थल और आसपास के क्षेत्र में व्यवस्था बनाए रखना पुलिस के लिए महत्वपूर्ण रहता है, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण ढंग से पर्व का आनंद ले सकें। वाहनों के लिए किया गया रूट डायवर्जन दशहरा पर्व के दौरान दिल्ली गेट और आसपास के मार्गों पर लोगों की भारी आवाजाही को ध्यान में रखते हुए वाहनों के लिए रूट डायवर्ट किया गया है। इसका उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना और वाहन चालकों को जाम तथा अन्य परेशानियों से बचाना है। वाहन चालकों को सलाह दी जाती है कि वे पुलिस की ओर से निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें और यातायात संबंधी निर्देशों का पालन करें। कुल मिलाकर, झज्जर के दिल्ली गेट क्षेत्र में आयोजित होने वाला दशहरा पर्व धार्मिक आस्था, परंपरा और उत्साह का प्रतीक है। रामलीला के मंचन, मेले और रावण दहन के साथ यह आयोजन लोगों को बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है। हजारों लोगों की मौजूदगी में होने वाला यह उत्सव शहर के प्रमुख धार्मिक आयोजनों में अपनी विशेष पहचान रखता है।0
0
Report
जयपुर स्पेशल टीम ने राजापार्क के हुक्का बार पर रेड, 26 युवक-युवतियों हिरासत
Jaipur, Rajasthan:जयपुर कमिश्नरेट की स्पेशल पुलिस की कार्रवाई कल देर रात राजापार्क में अवैध हुक्का बार पर रेड राजापार्क में Nine Beans cafe में CST टीम ने दी दबिश कैफे में पुलिस को युवक युवतियां हुक्का पीते हुए मिले पुलिस ने 20 हुक्के, 60 पाइप, फ्लैवर्ड तम्बाकू आदि किए जब्त वहां से 26 युवक-युवतियों को लिया गया हिरासत में पांच के खिलाफ शांतिभंग के आरोप में की गई कार्रवाई 20 के खिलाफ कोटपा के अधिनियम तहत कार्रवाई हुक्का बार मैनेजर विक्रम सिंह को किया गिरफ्तार विक्रम सिंह के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा भी किया दर्ज0
0
Report
Advertisement
AI आधारित सुरक्षा प्रणाली से वैष्णो देवी परिसर में भीड़ नियंत्रण मजबूत
Noida, Uttar Pradesh:माता वैष्णो देवी के दरबार में हर साल लाखों श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ का प्रबंधन और किसी भी आपात स्थिति से निपटना प्रशासन के लिए बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है। इसी चुनौती से निपटने के लिए अब आधुनिक तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की मदद से यात्रा व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है। कटरा के स्पिरिचुअल ग्रोथ सेंटर में स्थापित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर इस व्यवस्था का अहम हिस्सा है। इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से यात्रा मार्ग, कटरा और भवन क्षेत्र में निगरानी व्यवस्था को संचालित किया जाता है। هنا बड़ी-बड़ी स्क्रीन पर अलग-अलग स्थानों की गतिविधियों पर नजर रखी जाती है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामान्य स्थिति की पहचान समय रहते की जा सके। इस सुरक्षा व्यवस्था में 700 से अधिक हाई-डेफिनिशन CCTV कैमरों का नेटवर्क महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उपलब्ध रिपोर्टों के मुताबिक, इस नेटवर्क में 500 से अधिक कैमरे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग जैसी आधुनिक तकनीकों से लैस हैं। इनकी मदद से निगरानी प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने और भीड़ की गतिविधियों का विश्लेषण करने में सहायता मिलती है। AI आधारित निगरानी प्रणाली का उद्देश्य केवल कैमरों के जरिए तस्वीरें देखना नहीं, बल्कि संभावित जोखिमों की पहचान करना भी है। संदिग्ध गतिविधियों, लावारिस वस्तुओं और भीड़ के असामान्य दबाव पर नजर रखने से सुरक्षा एजेंसियों को समय पर कार्रवाई करने में मदद मिल सकती है। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही और भीड़ का प्रबंधन भी बेहद अहम है। RFID आधारित ट्रैकिंग व्यवस्था और निगरानी तंत्र के समन्वय से यात्रियों की आवाजाही पर नजर रखने तथा भीड़ नियंत्रण की योजना बनाने में सहायता मिल सकती है।0
0
Report
दीपक वोहरा का बाइट दोपहर 2:30 बजे
Noida, Uttar Pradesh:deepak vohra byte for 2.30 pm0
0
Report
टाइगर श्रॉफ से जुड़ी फायरिंग केस: रेहान की माँ ने सवाल किया
Noida, Uttar Pradesh:अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़ी फायरिंग की घटना के मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों में से एक, रेहान की मां ने पूछा, 'आपका बेटा वहां कैसे गया? क्या किसी ने उसे बहकाया था?' मैंने कहा कि उसके पास न तो किराए के लिए पैसे थे और न ही कुछ और। उन्होंने हमसे पूछताछ की, तो हमने बताया कि हमारा बेटा पिछले 20-22 दिनों से लापता था और हमने उसे हर जगह बहुत ढूंढा था।0
0
Report
Advertisement
भीलवाड़ा में श्मशान के पास संदिग्ध लोग: ग्रामीणों ने दबोचा, पुलिस हिरासत में
Jaipur, Rajasthan:भीलवाड़ा के बागोर थाना क्षेत्र की भीलडी ग्राम के श्मशान के पास चार लोगों को अतिसंवेदनशील गतिविधि करने के शक में ग्रामीणों ने धर दबोचा और बागोर थाना पुलिस के सुपुर्द किया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बागोर थाना क्षेत्र के भीलडी ग्राम में एक कार में आए चार सवार लोग जिनमें एक पुजारी (संत) की वेश भूषा पहने हुए था और उनकी कार में तांत्रिक क्रिया करने संबंधित सामग्री भी पड़ी मिली। ग्रामीणों को शक होने पर चारों लोगों को श्मशान के पास संदिग्ध अवस्था में पाए जाने की बात पूछने पर चारों युवक संतोष प्रद जवाब नहीं दे पाए साथ ही कार में तांत्रिक क्रिया करने संबंधित सामग्री के बारे में भी स्पष्ट जवाब नहीं देने पर ग्रामीणों ने चारों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार चारों युवक में से कुछ युवक धुलखेड़ा ग्राम के बताए जा रहे हैं वही पुजारी के वेश में युवक अपने आपको दीपक दास मोलाला ग्राम में गो शाला में रहने वाला बता रहा था और याह सती माता के यहां पर आना बोल रहा था। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायती राज चुनाव में सरपंच प्रत्याशी के खिलाफ किसी तांत्रिक क्रिया को अंजाम देने ये लोग आए हैं ऐसा अंदेशा लगाया जा रहा है। फिलहाल बागोर थाना पुलिस ने ग्रामीणों की रिपोर्ट पर चारों लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Sidhu Moosewala के पिता ने पंजाब सरकार पर बड़े सवाल खड़े किये
Noida, Uttar Pradesh:ਸਿੱਧੂ ਮੂਸੇਵਾਲਾ ਦੇ ਪਿਤਾ ਬਲਕੌਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਤੇ ਸਾਦੇ ਨਿਸ਼ਾਨੇ ਐਂਕਰ : ਸ਼ਹੀਦ ਪਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਝੋਟੇ ਦੇ ਇਨਸਾਫ ਮੋਰਚੇ ਦੇ ਵਿੱਚ ਮਰਹੂਮ ਗਾਇਕ ਸ਼ੁਭਦੀਪ ਸਿੰਘ ਸਿੱਧੂ ਮੂਸੇਵਾਲਾ ਦੇ ਪਿਤਾ ਬਲਕੌਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਤੇ ਵੱਡੇ ਸਵਾਲ ਖੜੇ ਕੀਤੇ ਨੇ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇੱਕ ਝੋਟੇ ਨੂੰ ਮਾਰ ਕੇ ਦੂਸਰੇ ਝੋਟੇ ਦੇ ਇਨਸਾਫ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਤੋਂ ਉਮੀਦ ਰੱਖ ਸਕਦੇ ਹਾਂ ਸ਼ਹੀਦ ਪਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਚੋਟੇ ਦੇ ਚੱਲ ਰਹੇ ਇਨਸਾਫ ਮੋਰਚੇ ਦੇ ਦੌਰਾਨ ਵਿਦੇਸ਼ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸਿੱਧੂ ਮੂਸੇਵਾਲਾ ਦੇ ਹੋਲੋਗਰਾਮ ਸ਼ੋਰ ਰੱਦ ਕਰਕੇ ਮਾਨਸਾ ਪਹੁੰਚੇ ਮੂਸੇ ਵਾਲਾ ਦੇ ਪਿਤਾ ਬਲਕੌਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਤੇ ਵੱਡੇ ਸਵਾਲ ਖੜੇ ਕੀਤੇ ਨੇ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਨਿਤ ਦਿਨ ਸਾਡੇ ਧੀਆਂ ਪੁੱਤਾਂ ਨੂੰ ਕਤਲ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਪਹਿਲਾਂ ਇੱਕ ਝੋਟੇ ਨੂੰ ਮਾਰ ਦਿੱਤਾ ਉਸਦਾ ਇਨਸਾਫ ਨਹੀਂ ਮਿਲਿਆ ਤਾਂ ਹੁਣ ਦੂਸਰੇ ਝੋਟੇ ਦਾ ਇਨਸਾਫ ਕਿਵੇਂ ਮਿਲ ਸਕਦਾ ਹੈ ਅਸੀਂ ਕੀ ਸਰਕਾਰ ਤੋਂ ਉਮੀਦ ਰੱਖ ਸਕਦੇ ਹਾਂ ਬਹੁਤ ਉਹਨਾਂ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਵੱਲੋਂ ਸੀਬੀਆਈ ਜਾਂਚ ਕਰਵਾਉਣ ਦੇ ਦਿੱਤੇ ਟਵੀਟ ਤੇ ਬੋਲਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਦੋਂ ਗ੍ਰਿਹ ਮੰਤਰੀ ਅਮਿਤ ਸ਼ਾਹ ਮਾਨਸਾ ਆ ਰਹੇ ਨੇ ਤਾਂ ਉਸ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਸੀਬੀਆਈ ਜਾਂਚ ਕਰਾਉਣ ਦੀ ਗੱਲ ਕਹਿ ਰਿਹਾ ਹੈ ਇਸ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਇੱਕ ਹਫਤਾ ਬੀਤ ਚੁੱਕਿਆ ਹੈ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਕਿਉਂ ਨਹੀਂ ਸੀਬੀਆਈ ਜਾਂਚ ਕਰਵਾਉਣ ਦੀ ਗੱਲ ਕਹੀ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਡਰੱਗ ਮਾਫੀਏ ਦੇ ਪਿੱਛੇ ਹੋਰ ਕੌਣ ਲੋਕ ਨੇ ਕਿਉਂਕਿ ਪਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਝੋਟੇ ਵੱਲੋਂ ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਆਵਾਜ਼ ਉਠਾਈ ਜਾਂਦੀ ਸੀ ਇਸ ਪਿੱਛੇ ਪੋਲੀਟੀਕਲ ਲੋਕ ਨੇ ਜਾਂ ਕੋਈ ਹੋਰ ਹੈ ਤਾਂ ਇ ਦੀ ਵੀ ਪੂਰੀ ਜਾਂਚ ਹੋਣੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਉਹਨਾਂ te ਗੱਲ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ 2026 ਆ ਗਿਆ ਹੈ ਨਾ ਤਾਂ ਗੈਂਗਸਟਰ ਬਾਅਦ ਖਤਮ ਹੋਇਆ ਹੈ ਅਤੇ ਨਾ ਹੀ ਨਸ਼ਾ ਖਤਮ ਹੋਇਆ ਹੈ ਕਿਉਂਕਿ ਅੱਜ ਵੀ ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਕਾਰਨ ਸਾਡੇ ਨੌਜਵਾਨ ਪਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਝੋਟੇ ਨੂੰ ਮੌਤ ਦੇ ਘਾਟ ਉਤਾਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ0
0
Report
Advertisement
Durga Puja break-in: 55 lakh worth jewelry and cash stolen from locked house during prayers
Gaya, Bihar:दुर्गा पूजा में बंद घर से लाखों की चोरी, पूजा पंडाल देखने गए घर को चोरों ने बनाया निशाना, 55 लाख रुपये के सामान पर फेरा हाथ, मामले की जाँच में जुटी गया पुलिस गया शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए। घर के ताला तोड़कर घर मे रखे भारी मात्रा में आभूषण और कैश को निकाल कर फरार हो गए। इस मामले को लेकर पीड़ित परिवार स्थानीय थाना में लिखित शिकायत दर्ज कर अज्ञात चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है। दरसअल पूरा मामला यह है कि शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के के पी लेन ढोलकिया गली के निवासी संतोष वर्णवाल दुर्गा पूजा के नवमी को अपने परिवार के साथ घर को बंद कर घूमने गए थे।उनको इस बात की खबर नही थी कि हम माता रानी के दर्शन के लिए घूम रहे है और उधर मेरे घर मे इतना बड़ा घटना हो जाएगा।इस खबर से बेखबर होकर वो अपने परिवार के साथ शहर के विभिन्न पूजा पंडालों का भर्मण कर रहे थे और इधर अज्ञात चोरों के द्वारा घर का मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर मे प्रवेश कर गया और दो कमरों में लगे ताले तोड़कर अलमारी और पलंग में रखे लाखों रुपये के सोने के गहनों और कैश को लेकर फरार हो गए। इस पूरे घटना घट जाने के बाद जब पीड़ित परिवार देर रात जब घर आया तो देख कर हैरान रह गए। इस घटना को लेकर उन्होंने बताया कि हम पूरा परिवार घूमने गए हुए थे और जब घर आए तो देखे की घर का ताला टूटा हुआ है और सारा सामना बिखरा हुआ है।अलमारी भी खुल हुआ है और उसमें रखें पैसा और आभूषण भी नही है। जिसके बाद हम इस घटना की सूचना डायल 112 को दिया और वो आए उसके बाद हम स्थानिय थानां गए जँहा हमने इस घटना को लेकर लिखित शिकायत दर्ज कराया है और पूरे मामले की जाँच कर अपराधियों की गिरफ्तारी व सामना की बरामदगी की माँग की है। उन्होंने ने बताया कि इस घटना में कुल 45 से 55 लाख का आभूषण और कैश था। बाइट:- संतोष वर्णवाल, पीड़ित व्यक्ति बाइट:- पिंकी देवी, पीड़ित महिला0
0
Report
ग्रेटर नोएडा में 65 फुट रावण और 55 फुट कुंभकरण दहन से दशहरा धूम
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के दादरी में रावण दहन की भव्य तैयारी, 65 फीट का रावण और 55 फीट का कुंभकरण होगा खाक, 25 दिनों की मेहनत से तैयार हुए पुतले दादरी के अग्रसेन इंटर कॉलेज मैदान में दशहरे के अवसर पर रावण दहन की तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं। आज शाम यहाँ 65 फीट ऊंचे रावण और 55 फीट ऊंचे कुंभकरण के विशाल पुतलों का दहन किया जाएगा। इस भव्य आयोजन को देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शकों के जुटने की संभावना है, जिसे लेकर समिति और प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दादरी के अग्रसेन इंटर कॉलेज मैदान में दशहरे के अवसर पर होने वाले रावण दहन का आकर्षण इस बार काफी खास है। कारीगरों द्वारा बांस, बल्ली और रंग-बिरंगे कागजों की मदद से विशालकाय पुतले तैयार किए जा रहे हैं। इसमें मुख्य आकर्षण 65 फीट ऊंचा रावण और 55 फीट ऊंचा कुंभकरण का पुतला है। इन पुतलों को आकार देने के लिए एक दर्जन से अधिक कुशल कारीगर और कर्मचारी दिन-रात जुटे रहे। कारीगरों के मुताबिक, इन भीमकाय पुतलों को तैयार करने का काम करीब 25 दिन पहले ही शुरू कर दिया गया था। रामलीला मंचन से लेकर दशहरे के इस पूरे भव्य आयोजन पर समिति द्वारा लगभग 50 लाख की लागत खर्च की जा रही है। आज रात होगा दहन: आज रात तय शुभ मुहूर्त में भगवान श्रीराम द्वारा अहंकारी लंकापति रावण और कुंभकरण के पुतलों को अग्निबाण से दहन किया जाएगा। मैदान में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए आयोजन स्थल पर विशेष बैरिकेडिंग और निगरानी की व्यवस्था की गई है, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित तरीके से इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बन सकें।0
0
Report
पंजाब में भ्रष्टाचार के आरोप: SAD ने CBI जांच की मांग पर तंज
Noida, Uttar Pradesh:ਝੋਟੇ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ CBI ਨੂੰ ਸੌਂਪਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦਾ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਅਤੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ’ਤੇ ਤਿੱਖਾ ਤੰਜ!ਅੱਜ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਦਾ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਤੋਂ ਭਰੋਸਾ ਉੱਠ ਚੁੱਕਿਆ ਹੈ, ਤਾਂ ਹੀ ਝੋਟੇ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਅਤੇ ਸਮੁੱਚੇ ਪੰਜਾਬ ਨੇ CBI ਜਾਂਚ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ।ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਸਾਹਿਬ, ਕਲੇ ਬੋਰਡਾਂ ’ਤੇ ‘ਇਮਾਨਦਾਰ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ’ ਲਿਖਵਾ ਕੇ ਵੋਟਾਂ ਨਹੀਂ ਮਿਲਣੀਆਂ! ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਲੋਕ ਹੁਣ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰਾਂ ਅਤੇ ਝੂਠੇ ਦਾਅਵਿਆਂ ਨਾਲ ਗੁੰਮਰਾਹ ਹੋਣ ਵਾਲੇ ਨਹੀਂ। ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਨੂੰ ਜਵਾਬ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ ਕਿ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਰਾਜ ਵਿੱਚ ਭ੍ਰਿਸ਼ਟਾਚਾਰ ਨੂੰ ਕਥਿਤ ਤੌਰ ’ਤੇ ਕਿਵੇਂ ਬੜ੍ਹਾਵਾ ਮਿਲਿਆ ਅਤੇ ਗੈਂਗਸਟਰਾਂ ਤੇ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਨੂੰ ਕਥਿਤ ਸਿਆਸੀ ਪੁਸ਼ਤਪਨਾਹੀ ਕਿਉਂ ਮਿਲਦੀ ਰਹੀ?ਜੇ ਹਿੰਮਤ ਹੈ, ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਸਾਹਿਬ, ਤਾਂ ਗੁਲਜ਼ਾਰ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਵੀ CBI ਨੂੰ ਸੌਂਪੋ! ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਵਿੱਤ ਮੰਤਰੀ ਹਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਚੀਮਾ ’ਤੇ ਲੱਗੇ ਸਿੱਧੇ ਇਲਜ਼ਾਮਾਂ ਦੀ ਨਿਰਪੱਖ ਜਾਂਚ ਕਰਵਾਉਣ ਤੋਂ ਸਰਕਾਰ ਪਿੱਛੇ ਕਿਉਂ ਹਟ ਰਹੀ ਹੈ?ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਸਿਰਫ਼ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰਾਂ ਵਾਲੀ ਇਮਾਨਦਾਰੀ ਨਹੀਂ, ਸਗੋਂ ਜਵਾਬਦੇਹੀ, ਪਾਰਦਰਸ਼ਤਾ ਅਤੇ ਇਨਸਾਫ਼ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ।ਯਾਦ ਰੱਖਿਓ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਜੀ, ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਜਨਤਾ ਸਭ ਦੇਖ ਰਹੀ ਹੈ। ਇਸ਼ਤਿਹਾਰਾਂ ਨਾਲ ਨਹੀਂ, ਕੰਮਾਂ ਨਾਲ ਸਰਕਾਰਾਂ ਦੀ ਪਰਖ ਹੁੰਦੀ ਹੈ!0
0
Report
Advertisement
