241406
Hardoi: ऑटो में ठगी का शिकार हुई महिला, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
Chandeli, Uttar Pradesh:हरदोई की गुडिया बेगम, निवासी नानकगंज झाला ने कोतवाली शहर में तहरीर दी कि वह सिनेमा चौराहे से घर जाने के लिए ऑटो में बैठी थी जिसमें पहले से एक महिला बैठी थी। जब वह घर पहुंची तो उसे पता चला कि अज्ञात महिला ने उसकी पर्स से एक लाख रुपये निकाल लिए हैं। पुलिस ने महिला की तहरीर पर जांच शुरू की और CCTV कैमरों की मदद से 24 घंटे के अंदर शाहजहांपुर की निवासी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अपर पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली पुलिस के साथ पैदल गश्त कर लोगों को किया जागरूक
Sawayajpur, Uttar Pradesh:हरदोई की सवायजपुर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार देर शाम अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) मार्तंड प्रताप सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र में पैदल गश्त कर आमजन एवं वाहन चालकों को जागरूक किया। पुलिस टीम ने कटरा उन्नाव हाईवे, मुख्य बाजार, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं प्रमुख मार्गों पर पैदल गश्त करते हुए वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग करने, नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा तेज गति से वाहन न चलाने की अपील की गई। इस एएसपी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना केवल पुलिस की ही नहीं बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। सभी नागरिक यदि जागरूक होकर यातायात नियमों का पालन करें तो दुर्घटनाओ पर अंकुश लगाया जा सकता है। इस दौरान थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ,उपनिरीक्षक रामशरन सिंह, राघवेंद्र भूषण आदि मौजूद रहे। उधर कोतवाली पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान में पांच वाहनों को सीज किया तथा 42 हजार रुपए का ई चालान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर किया।0
0
Report
हरिद्वार में भाद अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने गंगा में पवित्र स्नान
Noida, Uttar Pradesh:Haridwar (Uttarakhand): Devotees Take Holy Dip In Ganga On Occasion Of Bhad Amavasya. हरिद्वार, उत्तराखंड: ज्येष्ठ अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालुओं ने हर की पौड़ी पर पवित्र स्नान किया。0
0
Report
हापुड़ - संदिग्ध हालत में खेत में पड़ा मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी।
Gulaothi, Uttar Pradesh:खबर यूपी का हापुड से है। जहां कपूरपुर थाना क्षेत्र में एक खेत में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैली हुई है। संदिग्ध हालात में खेत में मिला व्यक्ति का शव दो दिन पुराना बताया जा रहा है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस शव के शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है। बताया जा रहा है आज सुबह जब खेत मालिक मौके पर पहुंचा तो खेत में शव देख उसके होश उड़ गए खेत मालिक द्वारा पुलिस को सूचना दी गई इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव के शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। बड़ा सवाल ये है की खेत में मिला शव आखिर यहां कहा से आया है। जोकि अपने आप में कई सवाल खड़े कर रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा की आखिर इस व्यक्ति की मौत का क्या कारण रहा है। फिलहाल पुलिस के लिए शव की शिनाख्त करना बड़ी चुनौती बना हुआ है।0
0
Report
Advertisement
टिहरी में भारी बारिश से सड़क पर मलबा, मानसून से पहले हालात चिंताजनक
Noida, Uttar Pradesh:जनपद टिहरी के भुवान सुवाखोली सड़क क्षेत्र में शुक्रवार को भारी बारिश से सड़क पर मलबा आ गया, मानसून से पहले भारी बारिश से क्या हाल हुआ देखा जा सकता है0
0
Report
स्वच्छ भारत मिशन को मिशन मोड में चलाने के निर्देश, ग्राम पंचायतों पर कचरा नियम लागू
Pratapgarh, Rajasthan:जिला संवादाता हितेष उपाध्याय 9079154796 के अनुसार अरनोद पंचायत सभा में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। ಕಾರ್ಯशाला में सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों एवं राष्ट्रपति द्वारा जारी अधिसूचना की पालना सुनिश्चित करने तथा ग्राम पंचायत स्तर पर स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए। मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर्वत सिंह चुडावत, विकास अधिकारी अशोक कुमार डिण्डोर, स्वच्छ भारत मिशन प्रभारी संपत लाल खटीक, ब्लॉक समन्वयक पूनम चंद मालवीय आदि ने ग्राम पंचायत क्षेत्रों के सभी राजस्व गांवों को स्वच्छ बनाकर ठोस कचरा प्रबंधन नियम-2026 की जानकारी दी। आगामी सप्ताह के दौरान गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाकर योजनाओं, परिपत्रों एवं अधिसूचनाओं की जानकारी देने के निर्देश दिए गए। गंदगी फैलाने या सार्वजनिक स्थल पर कचरा डालने वाले के खिलाफ नियमानुसार जुर्माना वसूला जाएगा। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को फटकार लगाई तथा ग्राम क्षेत्रों में साफ-सफाई और कचरा प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए।0
0
Report
सैलारपुरा में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम, श्रमिकों ने पथ नशा छोड़ने की शपथ ली
Pratapgarh, Rajasthan:सैलारपुरा स्थित आरोग्य आयुष्मान आरोग्य मंदिर में आरोग्य ग्राम योजना के अंतर्गत नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्रभारी डॉ. आरती दवे ने नरेगा में कार्यरत श्रमिकों को नशा मुक्ति संबंधी पंपलेट वितरित कर तंबाकू, गुटखा एवं अन्य नशीली वस्तुओं के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी। डॉ. आरती दवे ने बताया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। उन्होंने उपस्थित श्रमिकों को नशा नहीं करने की शपथ दिलाते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में योग के महत्व पर भी विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि नियमित योग अभ्यास से शारीरिक एवं मानसिक रोगों में कमी आती है और कार्य क्षमता में वृद्धि होती है। महिलाओं को योग के साथ ऋतुचर्या एवं दिनचर्या से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं तथा मौसमी बीमारियों से बचाव और संतुलित आहार अपनाने के बारे में भी जागरूक किया गया। इस अवसर पर सभी को स्वास्थ्य संबंधी पंपलेट वितरित किए गए। डॉ. आरती दवे ने बताया कि आरोग्य ग्राम योजना का उद्देश्य गांव-गांव तक स्वास्थ्य जागरूकता पहुंचाकर लोगों को बेहतर जीवनशैली के प्रति प्रेरित करना है। कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए नशा छोड़ने का संकल्प लिया。0
0
Report
Advertisement
नगर पालिका ने तीन जेसीबी से अतिक्रमण हटाकर सड़क किनारे कब्जे साफ किए
Tonk, Rajasthan:अतिक्रमण पर गरजा नगर पालिका का पिला पंजा सड़क किनारे अतिक्रमण हटाया अजमेर और मालपुरा सड़क मार्ग के दोनों किनारों पर स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण तीन जेसीबी की सहायता से हटाए गए। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारियों ने विरोध किया तो पुलिस ने समझाइश के बाद आगे की कार्रवाई जारी रखी। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी तुलसी चौधरी और थाने के प्रभारी डाॅक्टर रविश सामरिया ने बताया कि इन किनारों पर स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण पहचान कर अतिक्रमणकारियों को स्वयं हटाने के लिए समय सीमित दी गई थी। निर्धारित अवधि समाप्त होने पर तीन जेसीबी की सहायता से अतिक्रमण हटाया गया।0
0
Report
अम्बेडकरनगर में पुलिस-हिस्ट्रीशीटर मुठभेड़, गोलीबारी में घायल बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद
Ambad, Maharashtra:अम्बेडकरनगर में पुलिस और हिस्ट्रीशीटर गौतस्कर के बीच मुठभेड़ हो गई. बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई; पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लग गयी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. घायल आरोपी को उपचार के लिए सीएचसी टाण्डा में भर्ती कराया गया है. घायल बदमाश के कब्जे से तमंचा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद हुई है. गिरफ्तार आरोपी सज्जाद अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के लोरपुर ताजन गांव का निवासी बताया जा रहा है. पुलिस के मुताबिक आरोपी हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ गौ तस्करी, गौ हत्या, मादक पदार्थों की बिक्री समेत गैंगस्टर एक्ट के कई मुकदमे दर्ज हैं. सीओ टाण्डा शुभम कुमार ने बताया कि पुलिस टीम पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें आरोपी घायल हो गया. फिलहाल आरोपी का इलाज कराया जा रहा है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही.0
0
Report
कानपुर के होटल रिद्धि में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, हिडेन कैमरे से वसूली गिरफ्तार
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर, ब्रेकिंग सेक्स रैकेट का हुआ भंडाफोड़。 होटल रिद्धि में चल रहा था सेक्स रैकेट。 क्राइम ब्रांच की स्पेशल टीम ने पकड़ा सेक्स रैकेट कई दिनों से क्षेत्र में चल रहा था सेक्स रैकेट。 रूम में हिडेन कैमरा लगाकर अश्लील वीडियो बनाकर करते थे वसूली पकड़े गए आरोपियों के पास से चार्जर की तरह दिखने वाला हिडेन कैमरा बरामद हुआ अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर ब्लैकमेल कर करते थे वसूली पुलिस ने कई युवती के साथ होटल संचालक को किया गिरफ्तार。 मामला रावतपुर थाना क्षेत्र के विनायकपुर का।0
0
Report
Advertisement
सीतामाता मेले में अमावस्या पर भारी भीड़, प्रशासन ने तैयारियों की पल-पल निगरानी
Pratapgarh, Rajasthan:सीतामाता मेले के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की संख्या रही कम, आज अमावस्या पर उमड़ सकती है भारी भीड़। प्रतापगढ़ जिले में बारावरदा ग्राम पंचायत पाल एवं ग्राम पंचायत मांडकला के तत्वावधान में आयोजित प्रसिद्ध सीतामाता मेले के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की संख्या अपेक्षाकृत कम रही। भीषण गर्मी के चलते राजस्थान, मध्यप्रदेश और गुजरात से आने वाले यात्रियों की संख्या में कमी देखने को मिली, हालांकि श्रद्धालु दुर्गम जंगलों और ऊबड़-खाबड़ रास्तों से होकर सीतामाता वन अभयारण्य पहुंचकर दर्शन कर रहे हैं। गौरतलब है कि आज अमावस्या के दिन मेले का विशेष महत्व होने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। दूर-दराज क्षेत्रों से श्रद्धालु रात्रि में ही पहुंचने लगे हैं। स्थानीय मान्यता के अनुसार यहां स्थित पवित्र जलधाराओं में स्नान करने से शांति और मोक्ष की प्राप्ति होती है। जिला कलेक्टर शुभम चौधरी के निर्देशानुसार प्रशासन ने मेले में व्यापक व्यवस्थाएं की हैं। जगह-जगह पुलिस जाब्ता और वालंटियर तैनात किए गए हैं तथा कंट्रोल रूम से 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। वन विभाग की ओर से मेले में आने वाले यात्रियों के लिए एक दिन का टैक्स भी निशुल्क रखा गया है। रेंजर सोमेश्वर त्रिदेव के नेतृत्व में मेले को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सूचना पट्ट लगाए गए हैं तथा वनकर्मी श्रद्धालुओं को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करा रहे हैं। गर्मी के मौसम में श्रद्धालु तलैया, नदी और झरनों के ठंडे पानी का आनंद लेते नजर आए। विकास अधिकारी अशोक कुमार डिंडोर ने कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, जबकि तहसीलदार रामेश्वर लाल रेगर ने मेले का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सरपंच संगीता मीणा द्वारा श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था की गई है। चिकित्सा एवं अन्य सुविधाओं के लिए प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी लगातार सक्रिय बने हुए हैं। सीतामाता वन क्षेत्र अपनी प्राकृतिक सुंदरता और दुर्लभ वनस्पतियों के लिए भी प्रसिद्ध है। यहां चारोली, टिमरू, गुंडा और अर्जुन जैसे विशाल वृक्ष श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं। 14 मई से शुरू हुआ यह चार दिवसीय मेला लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना हुआ है। अनुमान है कि प्रतिदिन एक लाख से अधिक श्रद्धालु मेले में पहुंच सकते हैं। खास बात यह है कि मेले के करीब 15 किलोमीटर क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क काम नहीं करता, जिससे श्रद्धालु प्राकृतिक वातावरण और जंगल की शांति के बीच समय बिताते हैं। सीतामाता मंदिर तक पहुंचने का मार्ग बेहद कठिन और जोखिमभरा माना जाता है। पहाड़ियों के बीच बने संकरे रास्तों पर पत्थर बिछाकर मार्ग तैयार किया गया है, लेकिन इसके बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था अटूट बनी हुई है। मेले में सीता माता मंदिर, लव-कुश जन्मस्थली, महर्षि विश्वामित्र आश्रम, लक्ष्मण बावड़ी और विशाल बरगद प्रमुख आकर्षण बने हुए हैं। श्रद्धालु उस पौराणिक दरार के भी दर्शन करते हैं, जहां मान्यता अनुसार माता सीता धरती में समा गई थीं। पहाड़ियों के बीच बहने वाली जलधाराओं का पानी श्रद्धालु बोतलों में भरकर घर ले जाते हैं, जिसे स्थानीय मान्यता के अनुसार औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है।0
0
Report
नीमराणा टोल प्लाजा पर बदमाशों का हमला, हवाई फायरिंग सहित तोड़फोड़
Jaipur, Rajasthan:नीमराणा(कोटपूतली-बहरोड़) जिले के नीमराना थाना क्षेत्र स्थित रोडवाल टोल प्लाजा पर देर रात करीब आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने हमला कर जमकर उत्पात मचाया। जानकारी के अनुसार दो वाहनों में सवार होकर पहुंचे बदमाशों ने टोल कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद बदमाशों ने टोल बूथ में तोड़फोड़ करते हुए शीशे और अन्य सामान तोड़ दिये। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने घटना के दौरान हवाई फायरिंग भी की जिससे टोल प्लाजा पर मौजूद कर्मचारियों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने के लिए कर्मचारी इधर-उधर भागते नजर आए। मारपीट में दो टोल कर्मचारी घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। टोल प्रबंधन के अनुसार करीब एक सप्ताह पहले कुछ लोगों द्वारा मंथली राशि देने की मांग की गई थी। मांग पूरी नहीं होने पर टोल प्लाजा को अंजाम भुगतने की धमकी दी गई थी। आरोप है कि रात वही लोग साथियों के साथ पहुंचे और घटना को अंजाम दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है। घायल कर्मचारियों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।0
0
Report
केलवाड़ा उप जिला अस्पताल में ड्यूटी के समय एप्रन-नेम प्लेट का उल्लंघन, मरीज परेशान
Baran, Rajasthan:उप जिला चिकित्सालय केलवाड़ा में भारी लापरवाही बिना एप्रन घूम रहा स्टाफ, चेंबरों से डॉक्टर नदारद ,मरीज बेहाल एंकर-बारां जिले के केलवाड़ा कस्बा स्थित उप जिला चिकित्सालय इस समय खुद 'बीमार' नजर आ रहा है। अस्पताल प्रशासन की गंभीर लापरवाही के चलते यहाँ आने वाले मरीजों को इलाज के बजाय भारी मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है। अस्पताल में न तो नियमों का पालन हो रहा है और न ही डॉक्टरों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित हो पा रही है। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक और नर्सिंग स्टाफ राज्य सरकार के कड़े नियमों को ताक पर रखकर बिना ड्रेस कोड एप्रन और नेम प्लेट के घूम रहे हैं। ग्रामीण और दूर-दराज के इलाकों से आने वाले सीधे-साधे मरीजों के लिए यह पहचानना असंभव हो गया है कि कौन डॉक्टर है, कौन कंपाउंडर और कौन कोई बाहरी व्यक्ति। स्थानीय स्तर पर यह चर्चा जोरों पर है कि अस्पताल का कुछ स्टाफ जानबूझकर मरीजों की भीड़ से बचने और जवाबदेही से भागने के लिए एप्रन नहीं पहनता। बिना एप्रन के वे आम लोगों की तरह घूमते रहते हैं और अपनी ड्यूटी के घंटों में काम से कतराते हैं। मरीजों का कहना है कि हम दूर के गांवों से किराया लगाकर इलाज के लिए आते हैं। यहाँ अस्पताल में सभी साधारण कपड़ों में घूमते हैं। किसी से बीमारी की बात करो तो पता चलता है कि वह डॉक्टर ही नहीं है। हमें समझ नहीं आता कि अपनी पर्ची किसे दिखाएं और कहाँ जाएं। अस्पताल की लापरवाही यहीं खत्म नहीं होती। मरीजों का आरोप है कि जब वे डॉक्टरों के चेंबर में पहुँचते हैं, तो वहाँ कुर्सियाँ खाली मिलती हैं। कमरों में पंखे और एसी तो धड़ल्ले से चल रहे होते हैं, लेकिन चिकित्सक अपनी सीट से नदारद रहते हैं। इसके कारण मरीज सही परामर्श और इलाज के लिए घंटों इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। राज्य सरकार और चिकित्सा विभाग के स्पष्ट निर्देश हैं कि सरकारी अस्पतालों में ड्यूटी के दौरान सभी डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ को एप्रन पहनना और नेम प्लेट लगाना अनिवार्य है। लेकिन केलवाड़ा उप जिला चिकित्सालय में इन नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस अव्यवस्था और स्टाफ की मनमानी पर स्थानीय अस्पताल प्रशासन पूरी तरह मौन साधे बैठा है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। बाइट- डाक्टर0
0
Report
Advertisement
देहरादून पुलिस ने 1.55 करोड़ रु. नकद के साथ तीनों संदिग्धों को किया गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:स्वप्निल मुयालco नगर देहरादून की बाइट और डिटेल "ऑपरेशन प्रहार" कोतवाली कैंटएसएसपी दून के नेतृत्व में दून पुलिस को मिली बड़ी कामयाबीजनपद में चलाई जा रही सघन वाहनों की चेकिंग अभियान के अंतर्गत मिली बड़ी सफलताबिना वैध प्रपत्रों के देहरादून लाई जा रही डेढ़ करोड़ रु० से अधिक की नगद धनराशि को पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान किया बरामदपुलिस चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा महाराष्ट्र नंबर के एक संदिग्ध वाहन को चेकिंग हेतु गया था रोकावाहन चालक से सख्ती से पूछताछ में उसके द्वारा वाहन में काफी अधिक मात्रा में नगदी होने की दी थी जानकारीमौके पर आयकर विभाग की टीम को बुलाकर ली गई वाहन की तलाशी, वाहन से बरामद हुई लगभग 01 करोड़ 55 लाख की नकदी वाहन में सीक्रेट केबिन बनाकर छुपाई गई थी नगद धनराशिवाहन सवार तीनों व्यक्तियो से आयकर विभाग की टीम द्वारा की जा रही गहन पूछताछ पुलिस द्वारा वाहन को किया गया सीज़आज दिनांक 15/05/2026 को कैंट पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान राजेंद्र नगर कौलागढ़ क्षेत्र में सिरमौर मार्ग पर एक संदिग्ध वाहन MH12XT 3245 स्कार्पियो एन को चेकिंग हेतु रोका गया। वाहन सवार व्यक्तियों से पूछताछ में वाहन चालक द्वारा अपना नाम सतीश भाई पुत्र स्वर्गीय हरगोविंद भाई, निवासी तालुका विसनागर, जिला मेहसाणा, गुजरात, उम्र 51 वर्ष तथा उसके साथ वाहन में बैठे 02 अन्य व्यक्तियों ने अपना नाम ठाकुर जसवंत संघ बनाजी पुत्र स्वर्गीय बनाजी निवासी ग्राम सेधा तालुका चणसमा थाना चणसमा जिला पाटन गुजरात व सचिन पटेल पुत्र नरेंद्र भाई निवासी ग्राम दीनप थाना विसनागर गुजरात बताया। वाहन से संबंधित दस्तावेज मांगने पर वाहन चालक इधर उधर की बातें करने लगा, संदिग्धता प्रतीत होने पर पुलिस द्वारा वाहन चालक से सख्ती से पूछताछ की गयी तो उसके द्वारा गाड़ी में काफी अधिक मात्रा में नगदी होने की बात बतायी गयी, जिसे उनके द्वारा गाड़ी की बीच व पिछली सीट के बीच बने एक सीक्रेट केबिन में छुपा कर रखना बताया गया। सूचना पर तत्काल आयकर विभाग को सूचित किया गया, मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर व आयकर विभाग के अधिकारी पहुंचे, जिनकी मौजूदगी में वाहन की तलाशी लेने पर सीक्रेट केबिन से काफी अधिक मात्रा में नगद धनराशि प्राप्त हुई, जिसे आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के लिए कब्जे में लिया गया। डोराने पूछताछ में बरामद धनराशि के संबंध में वाहन चालक द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। मौके पर पुलिस द्वारा बरामद धनराशी के संबंध में जानकारी की गई तो वाहन चालक ने बताया कि उक्त धनराशि बनारस से लायी थी, जिसे उसे उनके साथ बैठे जसवंत को देना था। बरामद धनराशि के संबंध में आयकर विभाग की टीम द्वारा तीनों व्यक्तियों से पूछताछ कर बयान अंकित किये जा रहे हैं। साथ ही उनके पास से बरामद धनराशि का आंकलन किया जा रहा है। उक्त प्रकरण में आयकर विभाग द्वारा ही अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। पुलिस द्वारा संबंधित वाहन को सीज किया गया है।बरामदगी:-1- नकद राशि – 01 करोड़ 55 लाख लगभग/-2- वाहन – MH12XT 3245 महिंद्र स्कॉर्पियोवाहन सवार संदिग्धों का विवरण:-1- सतीश भाई पुत्र स्वर्गीय हरगोविंद भाई उम्र 51 वर्ष निवासी तालुका विसनागर जिला मेहसाणा गुजरात2- ठाकुर जसवंत संघ बनाजी पुत्र स्वर्गीय बनाजी निवासी ग्राम सेधा तालुका चणसमा थाना चणसमा जिला पाटन गुजरात3- सचिन पटेल पुत्र नरेंद्र भाई निवासी ग्राम दीनप थाना विसनागर गुजरातपुलिस टीम:-1- श्री स्वप्निल मुयाल, क्षेत्रधिकारी नगर2- निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट (प्रभारी निरीक्षक कैंट)3- उ0नि0 विनयता चौहान (चौकी प्रभारी बिंदाल)4- अ०उ०नि० वीरेंद्र राम5- कां० योगेश सैनीआयकर विभाग टीम1- पंकज खत्री, सहायक आयकर निदेशक2- शशांक पाल, आयकर निरीक्षक3- कमलेश पंत, आयकर निरीक्षक0
0
Report
दानापुर में वट सावित्री पूजा: सुहागिन महिलाओं की पति की लंबी आयु की मन्नत
Danapur, Bihar:बट सावित्री पूजा पर सुहागिन महिलाओं ने की पति की लंबी उम्र की कामना खबर दानापुर से हैं जहां के बेउर में वट सावित्री पूजा के अवसर पर सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की दीर्घ आयु और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर श्रद्धा और आस्था के साथ पूजा-अर्चना की। यह नजारा दानापुर और फुलवारीशरीफ के बेउर इलाके में देखने को मिला, जहां सुबह से ही महिलाओं की भारी भीड़ वट वृक्ष के पास उमड़ पड़ी। महिलाओं ने विधि-विधान के साथ वट वृक्ष की पूजा की, ब्राह्मण से कथा सुनी और वृक्ष में धागा बांधकर परिक्रमा की। पूजा के दौरान महिलाओं ने अपने बालों में वट पत्र लगाकर पति की दीर्घायु की कामना की। पूजा स्थलों पर भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-शांति और अखंड सौभाग्य की प्रार्थना की। पूजा को लेकर इलाके में धार्मिक माहौल देखने को मिला। कहा जाता है कि यह पूजा सबसे पहले अपने पति की लंबी आयु के लिए सावित्री ने अपने पति सत्यवान के लिए किया था उसके बाद से यह प्रथा शुरू हो गई. बाईट शम्भू पांडेय, पुजारी बाईट रश्मि कुमारी, व्रती0
0
Report
ईंधन दर वृद्धि से किसानों पर भारी भार, खेती की लागत बढ़ने लगी
Shirur, Maharashtra:पेट्रोल डिझेल दरवाढीचा मोठा फटका शेतकऱ्यांना बसणार आहे. डिझेलच्या दरवाढीमुळे शेती मशागतीचा खर्च व शेत मालाच्या वाहतूकीचा खर्च वाढणार असल्याने शेतकरी यांच्या व शेती व्यवसायाचा खर्चाचा ताळमेळ बिघडणार आहे. गेले अनेक दिवसांपासून शेतमालाला बाजारभाव मिळत नाहीयेत. त्यातच खत औषधांच्या किमती वाढल्यात व आता पेट्रोल डिझेलचेही दर वाढल्याने शेतकरी पूर्णतः अडचणीत सापडला असून शेती व्यवसाय करायचा की नाही या संकटात शेतकरी सापडला आहे.0
0
Report
Advertisement
