241001
Hardoi - धोखाधड़ी के मामले में आरोपी महिला गिरफ्तार
Behti, Uttar Pradesh:हरदोई के मल्लावां विकास खण्ड के सफाई कर्मी श्री प्रकाश के खाते से धोखाधड़ी करके रुपये निकालने की आरोपी सुमन श्रीवास्तव को मल्लावां पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, सुमन श्रीवास्तव निवासी अनंत राम कालोनी इंटर कॉलेज हरदोई से गिरफ्तार कर लिया गया है, मल्लावां पुलिस इस मामले में आवश्यक कार्यवाई में लगी हुई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चित्तौड़गढ़ में NSUI के शांतिपूर्ण मार्च ने ज्ञापन सौंपने की मांग पूरी की
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले में दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र-छात्राओं के साथ हुई कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में एनएसयूआई के बैनर तले पीजी कॉलेज से जिला कलेक्ट्रेट तक शांति मार्च निकाला गया। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और कार्यकर्ताओं ने मार्च में भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने की मांग की, लेकिन उनके बाहर नहीं आने पर कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर ही ज्ञापन सौंप दिया। प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। कलेक्ट्रेट परिसर और आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया तथा वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने लगातार सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की। पूरे घटनाक्रम के दौरान प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति सामने नहीं आई।0
0
Report
सीकर जनाना अस्पताल में प्रसूता की मौत: धरना दूसरा दिन भी जारी, कार्रवाई की मांग
Sikar, Rajasthan:सीकर के जनाना अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद प्रसूता की मौत के मामले में आज शुक्रवार को दूसरे दिन भी श्री कल्याण राजकीय अस्पताल की मोर्चरी के बाहर परिजनों और ग्रामीणों का धरना जारी है। प्रदर्शनकारी दोषी चिकित्सा कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग पर अड़े हुए हैं। जानकारी के अनुसार प्रसूता दीपा पत्नी लालचंद नायक की 21 जुलाई को जनाना अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी हुई थी, जिसमें उसने एक बेटी को जन्म दिया। इसके बाद 22 जुलाई को उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे जयपुर रेफर किया गया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में नर्सिंग कर्मियों की लापरवाही और गलत इंजेक्शन लगाने के कारण उसकी हालत गंभीर हुई। जयपुर ले जाते समय रात करीब 8 बजे रास्ते में ही दीपा की मौत हो गई। प्रसूता की मौत के बाद से ही परिजन और ग्रामीण एसके अस्पताल की मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठे हैं। उनका कहना है कि दोषी चिकित्सा कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। धरने को 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि अब तक कोई भी प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर उनकी मांगों पर बातचीत करने नहीं आया है। इससे परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है। वहीं अस्पताल परिसर में स्थिति को देखते हुए पुलिस भी तैनात है। अस्पताल प्रशासन की ओर से मामले में लापरवाही जैसे मामले से इनकार किया गया है और मामले में जांच करने की बात कही जा रही है, लेकिन मीडिया के सामने आधिकारिक पुष्टि देने से कतरा रहे हैं।0
0
Report
हनुमानगढ़ में ज्ञापन से शिक्षा पारदर्शिता और निष्पक्ष परीक्षाओं की मांग तेज
Hanumangarh, Rajasthan:शिक्षा में पारदर्शिता, निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की मांग, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन हनुमानगढ़ में विभिन्न किसान समूहों, राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और जागरूक नागरिकों ने अतिरिक्त जिला कलक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, प्रतियोगी परीक्षाओं में निष्पक्षता और जनहित से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि शिक्षा व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी और जवाबदेह बनाया जाए। प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। लगातार सामने आ रही गड़बड़ियों की नैतिक जिम्मेदारी तय करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री से इस्तीफा लिया जाए। साथ ही केंद्र सरकार के सभी मंत्रियों और प्रमुख संवैधानिक पदाधिकारियों की शैक्षणिक योग्यताओं का प्रमाणित विवरण सार्वजनिक पोर्टल पर उपलब्ध कराया जाए। नागरिकों ने कहा कि जनता का लोकतांत्रिक व्यवस्था पर विश्वास बनाए रखने के लिए सरकार को जनभावनाओं के अनुरूप आवश्यक सुधार करने चाहिए। नागरिकों ने चेतावनी दी गई कि यदि युवाओं, किसानों और आम जनता की मांगों की अनदेखी की गई तो जिले में शांतिपूर्ण, अहिंसक और संवैधानिक आंदोलन किया जाएगा। प्रशासन से भी नागरिकों के शांतिपूर्ण विरोध के अधिकार का सम्मान करने की अपील की गई。0
0
Report
Advertisement
बागपत के बरनावा में केले खरीद विवाद में दुकानदार-ग्राहक हिंसक मारपीट
Baghpat, Uttar Pradesh:नाम :: कुलदीप चौहान लोकेशन :: बागपत एंकर चांट युद्ध के बागपत बागपत में केला युद्ध के संग्राम का वीडियो वायरल हो रहा है और वायरल वीडियो में ग्राहक और फल विक्रेताओं के बीच जमकर मारपीट हो रही और दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चल रहे हैं |फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर जाँच पड़ताल में जुटी है | दरअसल वायरल हुआ वीडियो बिनोली थाना क्षेत्र के बरनावा गांव के पास मेरठ-बड़ौत रोड का बताया जा रहा है जहां दो ग्राहक फल विक्रेता की दुकान पर पहुँचते हैं और इस दौरान केले खरीदने को लेकर दुकानदार और ग्राहकों के बीच विवाद हो जाता है और दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चलने लगते हैं और कपड़े तक फट जाते हैं जिसका वीडियो किसी स्थानीय ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जाँच पड़ताल में जुटी है0
0
Report
एक ही कमरे में पढ़ाई-भोजन, शौचालय नहीं: सिस्टम पूरी तरह फेल
Betul, Madhya Pradesh:ना शौचालय,ना किचन,एक ही कमरे में पढ़ाई और भोजन,सिस्टम पूरी तरह फेल0
0
Report
विदिशा घटना: दिनदहाड़े दबंगों का तांडव, कोचिंग छात्रों पर हमला— वीडियो वायरल
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा में बेखौफ बदमाशों का तांडव, कोचिंग जा रहे छात्रों पर डंडों से हमला. स्वर्णकार कॉलोनी में दिनदहाड़े गुंडागर्दी, सरेराह मारपीट का वीडियो वायरल. पुलिस ने दर्ज की FIR, SP रोहित काशवानी बोले— जल्द होगी आरोपियों की गिरफ्तारी. एंकर: मध्य प्रदेश के विदिशा से कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली एक बेहद गंभीर और विचलित करने वाली खबर सामने आई है। विदिशा शहर की स्वर्णकार कॉलोनी में दिनदहाड़े बेखौफ दबंगों ने कोचिंग जा रहे छात्रों को घेरकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। हैरानी की बात यह है कि सरेराह हो रही इस गुंडागर्दी का वीडियो भी बनाया गया, जो सोशल मीडिया पर वायरल है. थाना कोतवाली से लगभग 100 मीटर की दूरी पर ही है यह कॉलोनी और व्यापार के मामले में यह विदिशा शहर का मुख्य केंद्र है. यह घटना 22 तारीख की बताई जा रही है. VO: यह तस्वीरें मध्य प्रदेश के विदिशा शहर की कोतवाली थाना क्षेत्र स्वर्णकार कॉलोनी की हैं। 22 तारीख की सुबह जब दो छात्र रोज़ की तरह अपनी कोचिंग के लिए निकले थे. तभी रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे दबंग लड़कों ने उन्हें रोक लिया। दबंगों ने हाथों में लाठी-डंडे लेकर छात्रों पर हमला बोल दिया। लात-घूंसों और डंडों से बेधड़क वार किए गए। इस घटना को देख रहे एक व्यक्ति जो स्कूटी पर बैठा हुआ है छात्र उसके पास पहुंचता है कि वह बचा ले लेकिन उसे व्यक्ति की भी हिम्मत नहीं होती. और यहां मौजूद अन्य लोग भी बीच-बचाव नहीं कर पाते स्थानीय लोगों के सामने भी दबंगों का खौफ साफ नज़र आया। VO: घटना का वीडियो सवाल यह उठता हैं? कि क्या अब दिन के उजाले में भी छात्र सुरक्षित नहीं हैं? मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस ने संज्ञान लिया हैं? और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी कोतवाली पुलिस से आरोपी अभी भी फरार हैं। बाइट: रोहित काशवानी (SP, विदिशा): "स्वर्णकार कॉलोनी का एक प्रकरण आया है, जिसमें एक व्यक्ति के साथ को मारपीट की जा रही थी। इसमें एक वीडियो वायरल हुआ था, जिस पर पुलिस ने संज्ञान लिया था। इसमें एफआईआर भी पंजीकृत की गई है और इसमें गिरफ्तारी के लिए हमारी टीम लगी है, शीघ्र ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।" *नोट: विजुअल स्क्रीन पर धुंधला (Blur) किया जाए मारपीट का वायरल वीडियो* बाइट: रोहित काशवानी (SP, विदिशा)0
0
Report
Advertisement
चेनारी अस्पताल में एक्स-रे प्लेट धूप में सुखाने का वीडियो: जांच के आदेश
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है जहां चेनारी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक मरीज का वीडियो सामने आया है। जिसमें एक्स-रे के बाद मरीज अपना एक्स-रे प्लेट को खुद अस्पताल के बाहर खड़ा होकर उसे सुखा रहा है। बताया जाता है कि चेनारी थाना क्षेत्र के खैरा गांव के रहने वाले विष्णु कांत तिवारी अपना इलाज कराने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चेनारी पहुंचे तो उनका एक्सरे किया गया। लेकिन एक्सरे के बाद एक्स रे करने वाले टेक्नीशियन ने उन्हें गीला एक्स-रे प्लेट दे दिया। इसके बाद मरीज खुद का तथा एक अन्य मरीज का एक्सरे प्लेट लेकर धूप में खड़ा होकर उसे सूखाने लगा। जब उससे पूछा गया तो उसने बताया कि एक्सरे करने के बाद एक्सरे प्लेट सूखाने के लिए उसे ही दे दिया गया। यह वीडियो सामने आया तो सासाराम के सिविल सर्जन डॉ. मणिराज रंजन ने संज्ञान लिया है तथा इसके जांच की बात कही है। उन्होंने कहा है कि जिसकी भी लापरवाही होगी, उस पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
अनंतनाग हमले के बाद कांगन में सुरक्षा कड़ी; 100 से अधिक संदिग्ध हिरासत में
Aram Pora, Ganderbal, Following the recent terror attack in Anantnag, security has been intensified across Kangan in Ganderbal district. More than 100 suspected OGWs have been detained for questioning and verification, while raids, search operations, vehicle checks, frisking, area domination patrols, and surveillance have been stepped up0
0
Report
धनबाद: बैंकमोड़ में गौ तस्करी का बड़ा मामला पकड़, 5 मवेशी बरामद
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद शहर के बैंकमोड़ थाना क्षेत्र में गौरक्षकों की मुस्तैदी से मवेशियों की अवैध तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया है। गौ रक्षा दल के टीम ने घेराबंदी कर मवेशियों से लदी एक गाड़ी को पकड़ा लिया। गौ रक्षा दल के सदस्य अक्षत पासवान ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें सुबह लगभग 6 से 7 बजे के बीच अवैध मवेशी तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही गौ रक्षकों की सदस्यों की टीम बैंकमोड़ थाना क्षेत्र के समीप सतर्क हो गई। लगभग दो से तीन घंटे के लंबे इंतजार के बाद जैसे ही संदिग्ध वाहन उस मार्ग से गुजरा, टीम ने तत्परता दिखाते हुए वाहन का पीछा किया और कड़ी मशक्कत के बाद उसे रोक लिया। कार्रवाई के दौरान वाहन का चालक और मालिक गौ रक्षकों को देखकर भाग निकला। वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। बरामद गाड़ी की जब तलाशी ली गई, तो उसमें क्रूरतापूर्वक बांधी गई 3 गायें और 2 बछिया (कुल 5 मवेशी) पाई गईं। मवेशियों को रस्सियों से बेहद अमानवीय तरीके से जकड़ा गया था। गौ रक्षा दल के सदस्यों के अनुसार, इन मवेशियों को अवैध रूप से कसाईखाने के लिए ले जाया जा रहा था। मवेशियों की स्थिति देखकर यह साफ जाहिर हो रहा था कि उन्हें तस्करी के उद्देश्य से ही लाया गया था। गौ रक्षा दल ने पुलिस प्रशासन से इस मामले में संज्ञान लेते हुए गाड़ी के नंबर के आधार पर फरार चालक और मालिक की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है, ताकि क्षेत्र में सक्रिय गौ-तस्करों के सिंडिकेट का पर्दाफाश किया जा सके।0
0
Report
Advertisement
नोएडा में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई, 80 लाख रुपये की प्रतिबंधित दवाएं बरामद
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए औषधि विभाग और दिल्ली पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने संयुक्त छापेमारी में करीब 80 लाख रुपये की प्रतिबंधित एवं नशे के लिए दुरुपयोग होने वाली दवाइयों का जखीरा बरामद किया है। यह कार्रवाई थाना सेक्टर-113 क्षेत्र स्थित अंबेडकर सिटी के पास एक गोदाम में की गई। संयुक्त टीम ने गोदाम में छापा मारकर भारी मात्रा में ऐसी दवाइयां बरामद कीं, जिनका इस्तेमाल नशे के उद्देश्य से किए जाने की आशंका है। मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। ड्रग इंस्पेक्टर गौतमबुद्धनगर जय सिंह ने बताया कि बरामद दवाइयों में से तीन प्रमुख दवाओं के नमूने जांच के लिए लिए गए हैं। प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक जांच में बरामद दवाइयों की कीमत करीब 80 लाख रुपये आंकी गई है। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि ये दवाइयां कहां से लाई गई थीं, किसके जरिए सप्लाई की जा रही थीं और इनके पीछे कितना बड़ा अवैध नेटवर्क सक्रिय है। औषधि विभाग और दिल्ली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई को नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
गहलोत का दावा: राजस्थान में NEET-UG पेपर लीक, सच को दबाने की कोशिश
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर हमला गहलोत बोले- एक भी पेपर लीक नहीं होने का दावा पूरी तरह गलत NEET-UG पेपर लीक का एपिसेंटर राजस्थान बना- गहलोत भाजपा सरकार ने पेपर लीक की शिकायतों को दबाया RAS, LDC और प्राध्यापक भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों का लगाया आरोप RSSB में OMR शीट बदलने के मामले का किया जिक्र सरकार ने निष्पक्ष जांच नहीं करवाई, इसलिए सच नहीं आया- गहलोत SI भर्ती रद्द न हो, इसके लिए सरकार हाईकोर्ट गई थी- गहलोत युवाओं के आंदोलन पर लाठीचार्ज का लगाया आरोप 2013-18 में भाजपा सरकार में 12 पेपर लीक हुए- गहलोत कांग्रेस सरकार ने पेपर माफिया पर सबसे सख्त कार्रवाई की- गहलोत 400 से ज्यादा गिरफ्तारियाँ, RPSC सदस्य तक जेल भेजे- गहलोत पेपर लीक पर सख्त कानून कांग्रेस सरकार लेकर आई हमने माफिया पर बुलडोजर चलाया, लेकिन अब सच पर बुलडोजर चल रहा है- गहलोत*0
0
Report
लखनऊ के भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति मांडवी सिंह को 6 महीने का सेवा विस्तार
Noida, Uttar Pradesh:भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय लखनऊ की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह को मिला 6 महीने का सेवा विस्तार राज्यपाल और कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने जारी किया आदेश0
0
Report
Advertisement
पत्रकारिता की आड में चलाता था महिलाओं का जिस्म फरोशी का धंधा गणेश शंकर पाड़े, जायसवाल होटल था अड्डा।
Kalauli Teer Danda, Uttar Pradesh:होटल जायसवाल हनी ट्रैप गिरोह का अड्डा , महोबा जिले के खन्ना का रहने वाला गणेश शंकर पाड़े पत्रकारिता की आड में चलाता था महिलाओं जिस्म फरोशी का धंधा और करता था ➡युवक को बुलाकर अश्लील वीडियो बनाया ➡गिरोह ने युवक से 10 लाख की डिमांड की ➡आरोपी गणेश शंकर पांडे, कौशल्या पकड़े गए ➡पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत 2 लोगों से ठगी की ➡20 लाख रुपए हनी ट्रैप गिरोह ने वसूली की ➡होटल के कर्मचारी की भूमिका संदिग्ध मिली । अभी भी कई सवाल के राज खुलना है बाकी।0
0
Report
कृष्णनगर के खाकी बाबा मंदिर की रथ 56 साल पूरे, पोस्ट ऑफिस चौक पर भक्तों का मेला
Krishnanagar, West Bengal:কৃষ্ণনগরের ৫৫ বছর অতিক্রান্ত করেছে কৃষ্ণনগরের ট্রাফিক পরিচালিত খাকি বাবাজি মন্দিরের রথ, এবারে 56 বছরে পা দিলো, নদিয়া জেলা বিখ্যাত এই রথ প্রতিবছরই কৃষ্ণনগর পোস্ট অফিস মোড়ে আনা হয়, প্রচুর ভক্তরা পুজো দেয়, এই রথ উপলক্ষে বসে মেলা ,ইতিমধ্যে চলে এসেছে কৃষ্ণনগর পোস্ট অফিসের মোড়ে সেই রথ।0
0
Report
ललितपुर में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों की मारपीट, कई घायल
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बिरारी ग्राम में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई , दोनों पक्षों ने एक दूसरे के ऊपर लाठी डंडे और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया । जिस मारपीट में दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये , सभी घायलों को जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इस मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रह है , फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों की शिकायती पत्र और मारपीट के वीडियो के आधार पर जांच कर कार्यवाही करने में जुट गई है ।0
0
Report
Advertisement
