Hardoi: गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई के सांडी थाना क्षेत्र के नेकपुर हातिमपुर गांव निवासी रामजी पुत्र नेतराम के खिलाफ संगठित गिरोह बनाकर लूट और चोरी जैसे अपराध करने का मामला दर्ज किया गया था। 28 जनवरी को थानाध्यक्ष सांडी ने कोतवाली शहर में उनके खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट (धारा 2/3) के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने रामजी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
