241124
Hardoi - ई-रिक्शा पलटने से हुई विनय की मौत, सीओ ने जानकारी दी
Shahabad, Uttar Pradesh:शाहाबाद क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार मिश्रा ने बताया पिपरिया पुल के पास भदासी का रहने वाला विनय कुमार ई-रिक्शा चला कर आ रहा था। ई-रिक्शा असंतुलित होकर पलट गया। पुलिस द्वारा अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर 4 बार पलटी कार, चमत्कारिक रूप से बची 3 लोगों की जान
Noida, Uttar Pradesh:कोटा। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार शाम बालापुरा टोल के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद महिंद्रा कार 4 से ज्यादा बार पलटते हुए सड़क के बीच जा पहुंची। हादसे में कार सवार पति-पत्नी और उनकी बेटी को हल्की चोटें आईं। गनीमत रही कि तीनों की जान बच गई। कैथून थाना सीआई मनोज सिकरवार के अनुसार, कार सवार जावरा (मध्यप्रदेश) से दिल्ली जा रहे थे।0
0
Report
ग्वालियर में सफाई मित्रों के सम्मान से स्वच्छता में नया मुकाम
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में स्वच्छता के क्षेत्र में नंबर-1 शहर बनने की उपलब्धि के पीछे सफाई मित्रों और स्वच्छता इन्फ्लुएंसर्स के योगदान को सम्मानित किया गया। दत्तोपंत ठेंगड़ी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सफाई मित्रों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया और कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत, लगन और जनभागीदारी का परिणाम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान का जिक्र कर मुख्यमंत्री ने सफाईकर्मियों को शहर की पहचान बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने सफाईदूतों के साथ सहभोज भी किया।0
0
Report
डीजे की तेज आवाज से नवजात की मौत, मनियर में मातम
Ballia, Uttar Pradesh:स्लग-बलिया के मनियर में डीजे की तेज आवाज से नवजात की मौत। मनियर थाना क्षेत्र के मुड़ियारी गाँव में मूर्ति विसर्जन के दौरान तेज आवाज में बज रहे डीजे ने एक 20 दिन की मासूम की जान ले ली। इस घटना के बाद पूरे गाँव में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि मुड़ियारी निवासी गोरखनाथ गोंड की पुत्री रीमा देवी की शादी खरौनी गाँव में हुई है। रीमा देवी करीब 20 दिन पहले अपने मायके मुड़ियारी आई थीं। यहीं एक बेटी को जन्म दिया। 13 नवंबर को दोपहर करीब 3 बजे रीमा देवी अपनी नवजात बच्ची को लेकर घर में बैठी थीं। उसी दौरान मूर्ति विसर्जन के लिए जा रहा डीजे तेज आवाज में बजता हुआ उनके घर के पास से गुजरा। परिजनों का आरोप है कि तेज आवाज के कारण अचानक बच्ची की धड़कन रुक गई और उसकी मौत हो गई।घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर मनियर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। pुलिस ने डीजे को कब्जे में लेकर थाने ले गई है。0
0
Report
Advertisement
मैनपुरी- जनगणना के दूसरे चरण को डीएम की बैठक, जनगणना में कोई लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त- डीएम
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी ब्रेकिंग। डीएम ने जनगणना 2027 के दूसरे चरण के लिए बैठक की जनसंख्या गणना त्रुटि रहित संपन्न कराने को बैठक की 16 नवंबर से शुरू होगी जनगणना अधिकारी कर्मचारी एवं शिक्षक पहले दिन ही पूर्ण करें स्व-गणना- डीएम जनगणना में कोई लापरवाही शिथिलता नहीं होगी बर्दाश्त- डीएम0
0
Report
सिंघाना में हेलमेट पहने युवक ने ज्वैलर्स दुकान से लूट कोशिश CCTV में कैद
Jhunjhunu, Rajasthan:सिंघाना, झुंझुनूं सिंघाना में ज्वैलर्स की दुकान पर लूट की कोशिश पुराने बाजार स्थित बंसिधर सुशील कुमार ज्वैलर्स की दुकान पर हुई घटना हेलमेट पहनकर दुकान पर पहुंचा युवक गहने दिखाने के बहाने ज्वैलर्स से लिए आभूषण गहने लेकर फरार होने का किया प्रयास युवक की करतूत दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद घटना की सूचना पर सिंघाना पुलिस पहुंची मौके पर CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस झुंझुनूं जिले के सिंघाना कस्बे के पुराने बाजार में स्थित बंसीधर सुशील कुमार ज्वैलर्स की दुकान पर एक युवक ने लूट की कोशिश की। हेलमेट पहनकर दुकान पर पहुंचे युवक ने गहने दिखाने के बहाने आभूषण लिए और उन्हें लेकर फरार होने का प्रयास किया। हालांकि, युवक की यह करतूत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद। सूचना मिलने पर सिंघाना पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और तलाश में जुट गई। घटना के बाद बाजार के व्यापारियों में चिंता का माहौल है।0
0
Report
रामघाट पर पहली बार भव्य गंगा आरती, धार्मिक पर्यटन केंद्र बनाने की योजना
Chapra, Bihar:छठ के पूर्व संध्या पर मांझी के रामघाट पर पहली बार भव्य गंगा आरती का आयोजन हुआ। विधायक रणधीर सिंह ने पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया; वाराणसी से आए पांच अर्चकों ने आरती की। शंखनाद, घंटियों की गूंज और दीपों की रोशनी से सरयू नदी का तट भक्तिमय हो उठा। आरती के दौरान श्रद्धालु मां गंगा के जयकारे लगाते रहे। घाट पर महिलाओं समेत हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही; पूरे घाट को फूलों और रोशनी से सजाया गया था। आयोजकों के अनुसार नवनिर्मित अटल घाट पर पहली बार इतनी भव्य आरती का आयोजन किया गया है और इसे नियमित रूप से आयोजित करने की योजना है। इस पहल का उद्देश्य मांझी के ऐतिहासिक रामघाट को धार्मिक पर्यटन के मानचित्र पर नई पहचान दिलाना और श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ाना है.0
0
Report
Advertisement
दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार पलटी, 3 घायल
Kota, Rajasthan:Kota. दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार शाम बालापुरा टोल के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद महिंद्रा कार 4 से ज्यादा बार पलटते हुए सड़क के बीच जा पहुंची। हादसे में कार सवार पति-पत्नी और उनकी बेटी को हल्की चोटें आईं। गनीमत रही कि तीनों की जान बच गई। कैथून थाना सीआई मनोज सिकरवार के अनुसार, कार सवार जावरा (मध्यप्रदेश) से दिल्ली जा रहे थे। संभवतया चालक को नींद की झपकी आने से कार बेकाबू होकर पलट गई। कार सवार वर्षा ने बताया कि कार 70-80 किमी की रफ्तार से चल रही थी। सड़क समतल नहीं होने से कार लहरा रही थी। हादसे में एयरबैग भी नहीं खुले। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।0
0
Report
यमुनानगर में उद्योगपति रोशन लाल कंबोज की पोती ने सुरीली आवाज से दिल जीता
Yamuna Nagar, Haryana:एंकर : यमुनानगर में एक कार्यक्रम उस समय खास बन गया, ज़ब प्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी रोशन लाल कंबोज की नन्हीं पोती ने अपनी मधुर आवाज और शानदार अंदाज से वहां मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया। बच्ची की मासूमियत और बोलने के अनोखे अंदाज ने हर किसी को प्रभावित किया। वीओ: कार्यक्रम के दौरान जब रोशन लाल कंबोज की पोती ने अपनी सुरीली आवाज में एक-एक शब्द का अर्थ समझाना शुरू किया, तो वहां मौजूद लोग उसे बड़े ध्यान से सुनते रह गए। बच्ची ने जिस आत्मविश्वास, मासूमियत और स्पष्टता के साथ शब्दों का अर्थ बताया, उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। उसकी मधुर आवाज ने माहौल को खुशनुमा बना दिया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने बच्ची की प्रतिभा की जमकर सराहना की। वहीं, परिवार के लिए भी यह पल गर्व और खुशी से भरा रहा।0
0
Report
महादेव सट्टेबाजी ऐप घोटाला: ईडी ने मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को किया गिरफ्तार, 19 नवंबर तक मिली रिमा
Raipur, Chhattisgarh:प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को ₹6,000 करोड़ के महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप घोटाले के कथित मुख्य सरगना सौरभ चंद्राकर को गिरफ्तार कर लिया। रायपुर की विशेष पीएमएलए अदालत ने उसे 19 नवंबर तक ईडी की हिरासत में भेज दिया है। इससे पहले ओमान से प्रत्यर्पित कर लाए गए चंद्राकर को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। गुरुवार को सीबीआई रिमांड खत्म होने के बाद, ईडी ने प्रोडक्शन वारंट हासिल कर उसे अपनी हिरासत में ले लिया। Mahadev Betting App Scam: ED Arrests Alleged Kingpin Saurabh Chandrakar, Gets Custody Till Nov 190
0
Report
Advertisement
खूँटी में PLFI का धमकी पर्चा: 10% लेवी के बदले ठेका रोकने की चेतावनी
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी । Slug - 50 बेड हॉस्टल निर्माण कार्य में लगे राजमिस्त्री को मिला PLFI संगठन का धमकी पर्चा सौंपकर मांगा लेवी। खूँटी में पीएलएफआई नक्सली संगठन द्वारा लेवी की मांग का बड़ा मामला सामने आया है। लेवी की मांग करने वाला पीएलएफआई नक्सली संगठन का पर्चा में लागत का 10% की मांग किया है। पर्चा में पीएलएफआई नक्सली संगठन के जोनल कमिटी अनल दा के नाम से मांगा गया। घटना तपकरा थाना क्षेत्र के कमड़ा गाँव की है जहाँ जिला परिषद के द्वारा तीन करोड़ की लागत से राजीव सिंह नाम के ठीकेदार द्वारा कराया जा रहा है। अनुसूचित जनजाति आवासीय बालक मध्य विद्यालय का छात्रावास परिसर में निर्माणधीन 50 बेड हॉस्टल निर्माण कार्य में लगे राजमिस्त्री अजय प्रजापति को दिया गया है। पर्चा के अनुसार, ये धमकी भरा पर्चा ठीकेदार के लिए दिया गया है। उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के तीन सदस्यों ने धमकी द्वारा पर्चा सौंपकर निर्माण कार्य बंद करने का धमकी दिया है। हथियार से लैस बाइक में सवार होकर आज दोपहर के बाद तीन बजे निर्माण कार्य स्थल पहुँचे उग्रवादी संगठन के सदस्यों ने राजमिस्त्री को थप्पड़ मारकर पर्चा थमाया और मौके से फरार हो गए। राजमिस्त्री को सौंपे गए। संगठन का पर्चा दक्षिण छोटानागपुर का जोनल कमेटी अनिल दा के द्वारा जारी किया गया है। पर्चा मे संवेदक को सूचित करते हुए कहा गया है कि सरकारी काम का निर्माण का प्राकृतिक राशि का 10% दो दिनों के अंदर संगठन को जमा करें अन्यथा काम बंद करें। संगठन से बात किए बिना काम करने पर संगठन सजाए देगी। इसका जिम्मेदार खुद होंगे। पुलिस दलाली ना करे।0
0
Report
सहारनपुर: रेलवे जनरेटर से डीजल चोरी गैंग गिरफ्तार, 6 आरोपी पकड़े गए
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर मे खड़ी मालगाड़ियों और ट्रेनों के जनरेटर से डीजल चोरी करने वाले गिरोह का थाना नागल पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 1000 लीटर चोरी का डीजल, डीजल से भरे 23 केन और तीन खाली कैन बरामद किए हैं। आरोपी चोरी किए गए डीजल को अच्छे मुनाफे पर बेचते थे। पुलिस ने आरोपियों को रेलवे रोड के पास चेकिंग के दौरान पिकअप वाहन सहित गिरफ्तार किया। एसपी देहात मयंक पाठक ने बताया कि 12 नवंबर 2026 को थाना नागल पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली तो उसमें कई कंटेनरों में डीजल भरा हुआ मिला। पूछताछ और जांच में सामने आया कि वाहन में सवार छह लोग एक गिरोह बनाकर ट्रेनों के जनरेटर से डीजल चोरी करने का काम करते थे। इसके बाद पुलिस ने सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी देहात ने बताया कि सहारनपुर जनपद में सहारनपुर, देवबंद और सरसावा सहित कई रेलवे स्टेशन हैं। इन स्टेशनों के आउटर पर कई बार ट्रेनें कई दिनों तक खड़ी रहती हैं। ऐसी ट्रेनों के जनरेटर में लगभग 2000 से 3000 लीटर तक डीजल मौजूद रहता है। आरोपी इसी का फायदा उठाकर जनरेटरों से डीजल चोरी करते थे। पूछताछ में आरोपियों ने नागल क्षेत्र में आउटर पर खड़ी ट्रेन से डीजल चोरी करने की बात स्वीकार की है। इसके अलावा करीब चार से पांच दिन पहले सरसावा रेलवे स्टेशन क्षेत्र में भी ट्रेन के जनरेटर से डीजल चोरी करने की बात सामने आई है। गिर Haftार आरोपियों की पहचान अब्दुल्ला पुत्र मोबीन निवासी थाना सरसावा, जोगेंद्र साहनी पुत्र कैलाश साहनी निवासी मधुबनी, जिला मोतिहारी (बिहार), अवधेश साहनी पुत्र मदन साहनी निवासी मोतिहारी (बिहार), फरमान पुत्र मोबीन निवासी थाना सरसावा, दिलनवाज पुत्र मोहम्मद नवाब निवासी थाना कोतवाली देहात और जुल्फान पुत्र अली हसन निवासी थाना सरसावा के रूप में हुई है। एसपी देहात मयंक पाठक ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों का कोई विशेष आपराधिक इतिहास सामने नहीं आया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी चोरी किया गया डीजल कहां बेचते थे। क्या इसे खुले बाजार में बेचा जाता था या किसी पेट्रोल पंप पर इसकी सप्लाई की जाती थी, इस पहलू पर भी जांच की जा रही है। इसके साथ ही बिहार में आरोपियों के मूल निवास वाले जिलों से उनका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। उन्होंने बताया कि सभी आरोपी गिरोहबद्ध होकर इस वारदात को अंजाम दे रहे थे। जनपद और आसपास के अन्य जिलों में इस तरह के दूसरे गिरोह सक्रिय होने की संभावना को देखते हुए भी पुलिस जानकारी जुटा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है और जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
मंत्री दिलावर और जवाहर सिंह बेढ़म का अशोक गहलोत पर तीखा पलटवार
Noida, Uttar Pradesh:अशोक गहलोत पर मंत्री मदन दिलावर और जवाहर सिंह बेढ़म का पलटवार हम जनता के बीच काम करने वाले, काम ही हमारी पहचान-मदन दिलावर हम विधानसभा से डरकर वॉकआउट या भागने वालों में से नहीं-मदन दिलावर प्रदेश में भ्रष्टाचार रहित, पेपरलीक रहित और अपराध रहित सुशासन स्थापित, हमारा काम बोलता है-जवाहर सिंह बेढ़म अशोक गहलोत झूठ बोलते हैं, झूठे आंकड़ों की बजाय अपने काम का हिसाब दें-जवाहर सिंह बेढ़म0
0
Report
Advertisement
जयपुर पुलिस में कॉन्स्टेबल ऑफ द मंथ: छह नाम अक्टूबर में घोषित
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर vishnu शहर पुलिस में 'कॉन्स्टेबल ऑफ द मंथ' सम्मान अक्टूबर माह में बेहतर काम करने वाले 6 पुलिसकर्मियों का चयन अपराध नियंत्रण और जनसेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को मिलेगा सम्मान जिला पूर्व, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण से एक-एक कांस्टेबल चयनित0
0
Report
Mathura Special Voter Revision Begins on Nov 17; Final Publication Jan 4
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा में विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण अभियान 17 नवंबर से, 4 जनवरी को होगा अंतिम प्रकाशन मथुरा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की शुरुआत आगामी 17 नवंबर से होने जा रही है, जिसके तहत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 04 जनवरी 2027 को किया जाएगा। इस संबंध में शुक्रवार को जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारी श्लोक कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में एक प्रेसवार्ता का आयोजन कर अभियान की विस्तृत रूपरेखा साझा की गई। प्रेसवार्ता के दौरान जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि एकीकृत प्रारूप निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 17 नवंबर 2026 को किया जाएगा तथा 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने, हटाने अथवा संशोधन (प्रारूप 6, 7 व 8) के लिए दावे और आपत्तियां 17 नवंबर से 16 दिसंबर 2026 तक प्राप्त की जाएंगी। प्राप्त दावों और आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर तक सुनिश्चित किया जाएगा। इस अभियान को गति देने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा चार विशेष अभियान तिथियां 21 नवंबर (शनिवार), 22 नवंबर (रविवार), 28 नवंबर (शनिवार) और 29 नवंबर 2026 (रविवार) निर्धारित की गई हैं, ताकि अधिक से अधिक नागरिक अपने मताधिकार के प्रति जागरूक होकर पंजीकरण करा सकें। जनपद के मतदाता आंकड़ों का विवरण प्रस्तुत करते हुए बताया गया कि मथुरा की कुल अनुमानित जनसंख्या 32,89,678 के सापेक्ष वर्तमान मतदाता सूची में कुल 17,05,238 मतदाता पंजीकृत हैं। इसमें 18 से 19 आयु वर्ग के 18,438 युवा मतदाता शामिल हैं, जिनका एज कोहार्ट 0.56 प्रतिशत है, जबकि जनपद में कुल 14,253 दिव्यांग (पीडब्ल्यूडी) मतदाता, 85 वर्ष से अधिक आयु के 9,504 वरिष्ठ नागरिक मतदाता तथा 9,192 सर्विस मतदाता दर्ज हैं। अनुमानित जनसंख्या के आधार पर जनपद का ईपी रेशियो 57.61 और जेंडर रेशियो 863 है, वहीं वर्तमान मतदाता सूची के अनुसार ईपी रेशियो 51.84 और जेंडर रेशियो 832 दर्ज किया गया है। इस संपूर्ण पुनरीक्षण कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए जनपद में 5 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, 15 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, 35 जोनल अधिकारी, 239 सेक्टर अधिकारी, 219 सुपरवाइजर और 2,263 बीएलओ की तैनाती की गई है。 मतदाता पंजीकरण से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा शिकायत के त्वरित निवारण हेतु कलक्ट्रेट स्थित ईओसी में डिस्ट्रिक्ट कांटेक्ट सेंटर स्थापित किया जा रहा है, जो 17 नवंबर से टोल-फ्री नंबर 1950 के माध्यम से संचालित होगा। इसके अतिरिक्त, जनपद की 82-मांट विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए प्राप्त हुए कुल 20,737 मतदाता पहचान पत्रों का वितरण पंजीकृत डाक के माध्यम से कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने सभी जनपदवासियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों से इस अभियान में सक्रिय सहयोग करने की अपील की है। प्रेसवार्ता में नगर आयुक्त ओजस्वी राज, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) डॉ. पंकज कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमरेश कुमार, जिला विकास अधिकारी गरिमा खरे सहित बड़ी संख्या में पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।0
0
Report
धनबाद के छठ तालाबों की सफाई तेज, जलकुंभी हटाने का काम जारी
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद में छठ महापर्व को लेकर बाजार सज गया है। छठ को लेकर बाजार में सुप, फल की खरीददारी लोग कर रहे हैं। वही छठ तालाबों की सफाई जिला प्रशासन करवा रही है। लेकिन पम्पू छठ तालाब की स्थिति ठीक नहीं है। डीसी आदित्य रंजन पम्पू तालाब का निरीक्षण किए। तालाब में जलकुंभी भरा हुआ है और गाद तालाब के किनारे जमा है। हालाँकि निगम कर्मी सफाई कर रहे हैं। लेकिन गंदगी का अंबार होने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। तालाब का पानी भी प्रदूषित नजर आ रहा है। डीसी ने कहा कि छठ तक तालाब की सफाई हो जाएगी। जलकुंभी को हटा दिया जाएगा। सफाई कर्मी इसको लेकर लगे हुए हैं। छठ वर्तियों को कोई परेशानी पर्व मनाने में न हो, इसके लिए तालाबों की सफाई जारी है।0
0
Report
Advertisement
