241402
हरदोईः हथियार के साथ युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Harpalpur, Uttar Pradesh:अरवल थाना क्षेत्र के मंसूरपुर गांव निवासी एक युवक का शस्त्र के साथ रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है। अरवल थानाध्यक्ष दृगपाल सिंह गौर ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जमशेदपुर के बिंदल मॉल में दिनदहाड़े गोलीबारी, तीन घायल
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर में दिनदहाड़े फायरिंग! बिंदल मॉल के रेस्टोरेंट में 3 लोगों को लगी गोली.. जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित मरीन ड्राइव के बिंदल मॉल में दिनदहाड़े फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि मॉल परिसर स्थित यूडीपी रेस्टोरेंट में घुसकर हथियारबंद अपराधियों ने तीन लोगों को गोली मार दी। घटना में झामुमो नेता डोमिनिक सैमसंग समेत दो अन्य जमीन कारोबारियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। फायरिंग के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। तीनों घायलों को इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल यानी टीएमएच ले जाया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही जमशेदपुर के एसएसपी समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल और मॉल परिसर में मौजूद लोगों से पूछताछ कर घटना से जुड़ी जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। फिलहाल फायरिंग के पीछे की वजह क्या है और हमलावर कौन थे, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच के साथ-साथ हमलावरों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है.0
0
Report
बलरामपुर में तेज हवा से पेड़ गिरा; कार निकलते समय चूक टली, वीडियो वायरल
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर में कार के निकलते ही सड़क पर गिरा विशाल पेड़, 2 सेकंड की देरी होती तो हो जाता बड़ा हादसा बलरामपुर के पचपेड़वा में तेज हवा से इंडियन बैंक के पास पेड़ गिरा; 45 सेकंड के लाइव वीडियो में कैद हुआ पूरा घटनाक्रम, आवागमन बाधित बलरामपुर। जिले में लगातार बारिश और तेज हवाओं के बीच पचपेड़वा में शनिवार को बड़ा हादसा टल गया। पुरानी बाजार जाने वाले मार्ग पर इंडियन बैंक के पास एक विशाल पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया। इस दौरान एक कार पेड़ के नीचे आने से कुछ ही सेकंड पहले वहां से निकल गई। इसके तुरंत बाद पेड़ सड़क पर आ गिरा। गनीमत रही कि उस समय कार आगे निकल चुकी थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। 45 सेकंड के वीडियो में कैद हुआ पूरा घटनाक्रम पेड़ गिरने का 45 सेकंड का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में सड़क पर लोग और वाहन आते-जाते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ा विशाल पेड़ अचानक गिरने लगता है। पेड़ गिरने से ठीक पहले एक कार उसके नीचे से निकल जाती है और कार के निकलते ही पेड़ सड़क पर जा गिरता है। वीडियो में पेड़ के गिरते ही सड़क पर आवागमन रुकता नजर आता है। घटनाक्रम इतनी तेजी से हुआ कि राहगीरों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। स्थानीय लोगों के अनुसार यदि कार को वहां से निकलने में महज कुछ सेकंड की और देरी होती तो वह पेड़ की चपेट में आ सकती थी। बारिश के बीच नगर पंचायत की टीम ने संभाला मोर्चा पेड़ गिरने से मार्ग पर आवागमन बाधित होने की सूचना मिलते ही नगर पंचायत अध्यक्ष रवि वर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बारिश के बीच नगर पंचायत कर्मचारियों ने सड़क से पेड़ हटाने का काम शुरू किया। कर्मचारियों ने पेड़ की बड़ी टहनियों और तने को काटकर सड़क से हटाने की कार्रवाई शुरू की, जिससे रास्ते को जल्द से जल्द सामान्य किया जा सके। नगर पंचायत अध्यक्ष रवि वर्मा ने बताया कि लगातार बारिश और तेज हवाओं के कारण नगर क्षेत्र में कई स्थानों पर पेड़ गिरने समेत नुकसान की स्थिति सामने आई है। नगर पंचायत की टीमें प्रभावित स्थानों पर पहुंचकर तत्काल कार्रवाई कर रही हैं। उन्होंने बताया कि आवागमन सुचारु बनाए रखने और लोगों की सुविधा के लिए टीमों को सक्रिय रखा गया है। जहां भी पेड़ गिरने या अन्य कारणों से रास्ते बाधित हो रहे हैं, वहां कर्मचारियों को भेजकर तत्काल हटाने का काम किया जा रहा है।0
0
Report
दिल्ली में राहुल गांधी के साथ झीरम विवाद पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेताओं की बैठक
Raipur, Chhattisgarh:DELHI दिल्ली में राहुल गांधी के साथ झीरम को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेताओं साथ बैठक0
0
Report
Advertisement
केदारनाथ वन्यजीव विभाग ने सांभर शिकार के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
Karnaprayag, Uttarakhand:केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग की नागनाथ रेंज के अंतर्गत सांभर के कथित शिकार के मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। नागनाथ रेंज में वन्यजीव अपराध से जुड़े मामले में विभागीय टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने रातभर सघन अभियान चलाया और लगातार कार्रवाई के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। "केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग के डीएफओ रजत सुमन ने कहा कि वन्यजीव अपराधों की रोकथाम के लिए सूचना तंत्र आधारित निगरानी और क्षेत्रीय सतर्कता को मजबूत किया गया है। अवैध शिकार और अन्य वन्यजीव अपराधों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।"0
0
Report
असम कैबिनेट ने मुस्लिम मैरिज रजिस्ट्रेशन को 2026 से अनिवार्य कर दिया
Guwahati, Assam:असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा ने कैबिनेट में फैसला लिया है कि मुस्लिम मैरिज रजिस्ट्रेशन कंपलसरी नियम 2026 के बाद मुस्लिम शादी रजिस्ट्रेशन में कोई भी प्रॉब्लम नहीं होगा। सरकार और असम सरकार जगह-जगह जिला प्रशासनिक कार्यालय में इस रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायत स्तर पर भी मुस्लिम मैरिज रजिस्ट्रेशन कंपलसरी नियम लागू किए जाएंगे। इस बात पर गुवाहाटी हाई कोर्ट के सीनियर एडवोकेट जमीयत से जुड़े अधिवक्ता जुनैद खालिद से खास बातचीत में कहा गया कि यह नियम सही है, पर अगर काजी के जरिए निगरानी होता तो बेहतर होता। रजिस्ट्रेशन नियम में मुसलमान के हुकुम के बारे में क्या है और आने वाले दिनों में इसका प्रभाव गांव इलाकों में क्या होगा, यह देखा जाएगा। वहीं असम के साधारण मुस्लिम अशरफ अली ने कहा कि मुस्लिम मैरिज रजिस्ट्रेशन को लेकर लंबे समय से समस्या चल रही थी। मुख्यमंत्री ने जो नियम लाया है, वह बहुत अच्छा है। इसके बाद मैरिज रजिस्ट्रेशन में कोई समस्या नहीं होगी, पर यदि यह काजी के जरिए होता तो और अच्छा होता। आने वाले दिनों में क्या होगा यह देखा जाएगा। इस नियम को लेकर क्या माना जाना चाहिए, यह देखा जाएगा। अभी मुसलमानों को मैरिज रजिस्ट्रेशन का नियम मिला है, इसका स्वागत करता हूँ。0
0
Report
वीएचपी अध्यक्ष का बयान: राम मंदिर का इस्तेमाल 2027 के चुनाव में नहीं
Noida, Uttar Pradesh:अजय जी के लिए वीएचपी के अध्यक्ष आलोक कुमार का बयान- राम मंदिर का इस्तेमाल 2027 के चुनाव के लिए नहीं होना चाहिए भाजपा प्रवक्ता हरिश्चंद्र श्रीवास्तव0
0
Report
Advertisement
पान की गुमटी का ताला तोड़कर हजारों का सामान ले गए चोर, व्यापारियों में आक्रोश
Partawal, Uttar Pradesh:परतावल, महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल बाजार स्थित अस्पताल रोड पर शुक्रवार की रात चोरों ने तीन दुकानों को निशाना बनाया। हालांकि, चोर एक दुकान में ही चोरी करने में सफल रहे। मुन्ना पान की गुमटी का ताला तोड़कर चोर हजारों रुपये का सामान लेकर फरार हो गए। एक ही रात में तीन दुकानों को निशाना बनाए जाने से स्थानीय व्यापारियों में भय और आक्रोश का माहौल है। शनिवार सुबह दुकानदारों को घटना की जानकारी हुई तो मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर चोरों की पहचान करने का प्रयास शुरू कर दिया। व्यापारियों का कहना है कि बाजार में रात के समय सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किए जाने की जरूरत है। एक साथ कई दुकानों को निशाना बनाए जाने से दुकानदारों में असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। व्यापारियों ने पुलिस से घटना का जल्द खुलासा कर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।0
0
Report
कानपुर नगर निगम में हाई-वोल्टेज ड्रामा: पार्षदों का हंगामा
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर कानपुर नगर निगम बना अखाड़ा नगर निगम कार्यकारिणी के 6 रिक्त पदों पर चुनाव के लिए सदन में पार्षद आमने -सामने नगर निगम सदन में शहर में खराब खस्ता हाल सड़कों को लेकर बीजेपी पार्षद दल के नेता ने उठाया मुद्दा। मंगल भवन की कमेटी भंग करने को लेकर नगर आयुक्त से किये जा रहे सवाल जवाब। सदन शुरू होते ही लगातार चल रहा है पार्षदो का हाई वोल्टेज ड्रामा बागी 6 पार्षदो ने नगर निगम में। काटा हंगामा। पार्षदो का आरोप चर्चा के लिए नही बुलाया गया सदन。 पार्षद आलोक पांडेय के क्षेत्रीय समस्या ज्ञापन महापौर को देने पहुंचे, मगर लोगो को थाने भिजवा देने पर पार्षद आलोक पांडे सदन का बहिष्कार कर सदन से गए0
0
Report
दीपेंद्र हुड्डा का BJP पर तीखा हमला, चुनाव आयोग और CM पर भी सवाल
Hansi, Haryana:हांसी के बास में कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन, दीपेंद्र हुड्डा ने BJP सरकार पर साधा निशाना इनेलो की नूंह रैली पर भी साधा निशाना चुनाव आयोग को लेकर लगाए गंभीर आरोप मुख्यमंत्री को बताया एक फिर बताया पार्ट टाइम मुख्यमंत्री हांसी के नारनौंद हलके के बास की अनाज मंडी में नारनौंद कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ की ओर से कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में रोहतक से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा आज के सम्मेलन को सफल बताते हुए विधायक जस्सी पेटवाड़ को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में कार्यकर्ताओं और लोगों में काफी जोश दिखाई दिया। हुड्डा ने दावा किया कि जनता भाजपा सरकार से त्रस्त है और सरकार से किए गए वादों को पूरा करने का जवाब मांग रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष की जिम्मेदारी है कि वह जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाए और सरकार से जवाब मांगे। इनेलो की नूंह में रैली को लेकर दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि इनेलो पहले रोहतक में रैली की थी। और अब भाजपा को हराने के लिए नूंह जाने की बात कही जा रही है। उन्होंने कहा कि रोहतक और नूंह ऐसे जिले हैं जहां भाजपा का कोई विधायक नहीं है। कांग्रेस के गढ़ में रैली करके कांग्रेस को टारगेट कर रहे है। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने इनेलो को सलाह देते हुए कहा कि अगर भाजपा से लड़ाई लड़नी है तो ऐसे क्षेत्रों की ओर ध्यान देना चाहिए जहां भाजपा का राजनीतिक आधार है। उन्होंने ऐलनाबाद का जिक्र करते हुए कहा कि इनेलो को वहां ध्यान देना चाहिए। चुनाव आयोग को लेकर पूछे गए सवाल पर दीपेंद्र हुड्डा ने गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को लेकर कांग्रेस लगातार सवाल उठाती रही है और अब दो चुनाव आयुक्तों की ओर से सामने आई बातों के बाद यह मुद्दा और बड़ा हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग का इस्तेमाल सत्ता हासिल करने के लिए किया जा रहा है और चुनाव परिणामों को प्रभावित करने के लिए षड्यंत्र रचे जा रहे हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री को लेकर पूछे गए सवाल पर दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा नेताओं को ही इस बारे में पता होगा कि मुख्यमंत्री बदले जाएंगे या नहीं। उन्होंने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि वह हरियाणा से बाहर रहते हैं और उन्हें 'पार्ट टाइम मुख्यमंत्री' बताया। हुड्डा ने भाजपा के मंत्रियों से कहा कि वे मुख्यमंत्री को हरियाणा की ओर ध्यान देने के लिए कहें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन लगातार जारी हैं और पार्टी जनता से जुड़े मुद्दों को आगे भी उठाती रहेगी।0
0
Report
Advertisement
भरतपुर के बयाना में सूखे कुएं से 100+ दवाइयों के कार्टून मिले, पुलिस चौकन्नी
Bharatpur, Rajasthan:बयाना(भरतपुर) खटनावली गांव में सूखे कुएं में मिली भारी मात्रा में दवाइयां, ग्रामीणों में फैली सनसनी, सूखे कुएं के अंदर बाजरा की कढ़बी से ढकी मिली संदिग्ध दवाइयां, ग्रामीणों ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा दवाइयां कुएं में छिपाने की दी सूचना, सूचना पर मौके पर पहुंची बयाना सदर थाना पुलिस, पुलिस ने भरतपुर से SDRF की टीम को बुलाया, SDRF टीम ने ग्रामीणों की मदद से कुएं से निकाले 100 से अधिक कार्टून अंग्रेजी दवाइयों के, कुएं से अभी और दवाइयों के कार्टून निकाले जा रहे, पुलिस ने BCMO डॉ. धर्मेंद्र चौधरी को दी सूचना, BCMO के निर्देश पर झील CHC प्रभारी डॉ. छगनलाल पहुंचे मौके पर, दवाइयों को ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर पहुंचाया गया CHC झील का बाड़ा, दवाइयों की जांच के लिए झील CHC पहुंची औषधि विभाग की ADC, कुएं से मिली दवाइयों में डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, एंटी एलर्जिक, दर्द निवारक और वजन घटाने की दवाइयां शामिल, बयाना सदर थाना अधिकारी अवतार गुर्जर पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर मौजूद, दवाइयां कुएं में किसने और क्यों छिपाई, पुलिस जांच में जुटी。0
0
Report
जालौन में मूसलाधार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, घरों में पानी घुसने से लोगों की परेशानी बढ़ी
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से बाढ़ जैसे हालात, मूसलाधार बारिश से उफनाए नदी नाले, लोगों के घरों में घुसा पानी, उरई के तिलक नगर दढ़वा रोड का भयंकर उफनाया मलंगा नाला, मलंगा नाले का बढ़ा जलस्तर, घरों में पानी घुसने से लोगों की बढ़ी परेशानी, तिलक नगर, कबीर नगर, रामकुंड इलाके में भी हुआ भारी जलभराव, इंदिरा नगर के भी कई इलाकों में पानी भरने से निकलने में हो रही दिक्कत, जालौन के उरई नगर क्षेत्र के तिलक नगर इलाके का मामला।0
0
Report
बदायूं में भारी बारिश से फसलें बर्बाद, रेड अलर्ट जारी
Budaun, Uttar Pradesh:बदायूं बदायूं में 24 घंटे से हो रही लगातार बारिश से किसानों की फसलें हुईं तबाह धान बाजरा उड़द सहित कई फसलों को भारी नुकसान भारी बारिश और तेज हवा के चलते धान बाजरा की फसलें गिरकर हुईं ख़राब किसानों की फसलें इस बार बेहद अच्छी थीं और किसान खुश था लेकिन अब लगातार हो रही बारिश और तेज हवा ने किसानों की बढ़ाई मुश्किलें जिला आपदा प्रबंधने ने भी आज भारी का अनुमान लगाते हुए रेड अलर्ट जारी किया है और घरों से बाहर न निकलने की अपील की है इधर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने X पर अपील करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं उन्होंने लिखा है - सम्मानित प्रदेश वासियों, प्रदेश के कुछ जनपदों में लगातार वर्षा हो रही है। इसके दृष्टिगत वरिष्ठ अधिकारियों को पूरी सतर्कता बरतने तथा आकाशीय बिजली एवं अतिवृष्टि से हुई क्षति का तत्काल आकलन कर प्रभावित परिवारों को 24 घंटे के भीतर हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। आप सभी से अपील है कि आकाशीय बिजली एवं अतिवृष्टि के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। नदियों एवं जलाशयों में स्नान करने से बचें और विशेष सावधानी बरतें। अपना और अपनों का ख्याल रखें। @UPGovt हर परिस्थिति में पूरी प्रतिबद्धता के साथ प्रदेश वासियों के साथ खड़ी है。0
0
Report
Advertisement
रामगढ़ ट्रोला हादसे में 15 वर्षीय पुष्प की मौत, दो किशोर घायल
Alwar, Rajasthan:रामगढ़ में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। राजस्थान ग्रामीण बैंक के सामने अपनी साइड में खड़े तीन किशोरों को पीछे से आए तेज रफ्तार टाटा ट्रोले ने कुचल दिया। हादसे में 15 वर्षीय पुष्प की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 11 बजे पुष्प पुत्र प्रेम प्रकाश, उम्र 15 वर्ष, नमन पुत्र ज्ञान प्रकाश, उम्र करीब 14 वर्ष और पड़ोसी जीत पुत्र गुरमित सिंह, उम्र करीब 14 वर्ष, राजस्थान ग्रामीण बैंक के सामने अपनी साइड में खड़े थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आए ट्रोला ने वहां खड़ी मोटरसाइकिल और तीनों किशोरों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि 15 वर्षीय पुष्प ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं नमन और जीत गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को रामगढ़ अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने पुष्प को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर हालत के चलते नमन और जीत को प्राथमिक उपचार के बाद अलवर रेफर कर दिया गया। परिवार पर टूहरा दुख हुआ। हादसे के बाद पुष्प के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सबसे दर्दनाक बात यह है कि पुष्प के दादा का निधन हादसे से महज एक दिन पहले हुआ था और शनिवार को ही उनकी तीये की बैठक होनी थी। परिवार अभी दादा की मौत के सदमे से उबर भी नहीं पाया था कि 15 वर्षीय पुष्प की मौत की खबर ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया। एक ही परिवार में लगातार दो मौतों से मातम पसरा हुआ है। मृतक के परिजन वेद प्रकाश खंडेलवाल पुत्र श्रीचंद, निवासी रामगढ़ ने रामगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में ट्रोला चालक पर तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया गया है। रामगढ़ थाने के एसआई दयाचंद मीणा ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामला दर्ज कर लिया गया है और हादसे की परिस्थितियों के साथ ट्रोला चालक की भूमिका की जांच की जा रही है.0
0
Report
लखनपुर के भल्ले विक्रेता इंदरजीत पर जासूसी के आरोप, जांच जारी
Jammu, लखनपुर में भल्ले बेचने वाले इंदरजीत पर जासूसी के आरोप लखनपुर… जम्मू-कश्मीर का वो अहम एंट्री और एग्जिट प्वाइंट, जहां से हर दिन बड़ी संख्या में वाहन जम्मू-कश्मीर में दाखिल होते हैं और बाहर निकलते हैं। सेना के वाहन हों, सुरक्षा बलों की मूवमेंट हो, यात्री बसें हों या फिर मालवाहक ट्रक—जम्मू-कश्मीर आने-जाने वाले वाहनों की आवाजाही के लिहाज से यह इलाका बेहद संवेदनशील है। और अब इसी लखनपुर से सामने आया है जासूसी का एक ऐसा मामला, जिसकी जांच सुरक्षा एजेंसियां कर रही हैं。 जासूसी के आरोपी गिरफ्तार किए गए इंदरजीत का लखनपुर में भल्ले बेचने का ठेला था। इसी ठेले पर वह पिछले करीब 35 से 40 वर्षों से भल्ले बेचने का काम कर रहा था। हमने इंदरजीत के आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों से भी बात की। उनका कहना है कि इंदरजीत बहुत ज्यादा किसी से बातचीत नहीं करता था और आमतौर पर अपने काम तक ही सीमित रहता था。 अब सुरक्षा एजेंसیاں उसकी गतिविधियों, मोबाइल फोन और संपर्कों को खंगाल रही हैं। इंदरजीत को इस मामले में तीसरे साथी के तौर पर गिरफ्तार किया गया है और फिलहाल उससे पूछताछ जारी है। इससे पहले कठुआ के बरनोटी इलाके से जुड़े एक ट्रक चालक और उसके सहचालक को भी जासूसी के आरोप में हिरासत में लिया गया था। जांच के मुताबिक, दोनों कथित तौर पर हनीट्रैप के जरिए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईএসआई के संपर्क में आए थे। आरोप है कि उनसे जम्मू-कश्मीर में सेना, बीएसएफ, पुलिस और अन्य सुरक्षा प्रतिष्ठानों से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां हासिल करने की कोशिश की गई। अब जांच का दायरा इंदरजीत तक पहुंच चुका है। सवाल यह है कि लखनपुर जैसे संवेदनशील एंट्री-एग्जिट प्वाइंट पर लंबे समय से काम करने वाले इंदरजीत की भूमिका क्या थी और क्या उसने यहां से गुजरने वाली सुरक्षा बलों की गतिविधियों या वाहनों से जुड़ी कोई जानकारी किसी संदिग्ध नेटवर्क तक पहुंचाई? इन तमाम सवालों के जवाब फिलहाल जांच और पूछताछ के बाद ही सामने आएंगे।0
0
Report
वन स्टॉप सेंटर में नाबालिगों के बीच मारपीट, पॉक्सो के साथ मामले दर्ज
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर के न्यू कॉलोनी स्थित वन स्टॉप सेंटर में एक नाबालिग युवती के साथ अन्य नाबालिग लड़कियों के बीच मारपीट हुई और उसके प्राइवेट पार्ट पर चोट पहुंची बताई गई है। घटना के बाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार वन स्टॉप सेंटर में रह रही एक नाबालिग युवती के साथ रात में अन्य नाबालिग लड़कियों ने आपसी विवाद के कारण मारपीट कर दी। आरोप है कि मारपीट में युवती को आंख और पेट में भी चोटें आई हैं। परिजनों और पीड़िता ने गंभीर आरोप भी लगाए हैं। सुबह तबीयत बिगड़ने पर पीड़िता को तत्काल अस्पताल भेजा गया जहां उसका उपचार किया जा रहा है। मामले की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस और महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले में दो अलग-अलग FIR दर्ज की हैं, जिसमें मारपीट और पॉक्सो एक्ट की धाराएं शामिल हैं। पुलिस के अनुसार कुल चार नाबालिग लड़कियों को आरोपी बनाया गया है। फिलहाल सभी पक्षों से पूछताछ की जा रही है और वन स्टॉप सेंटर के स्टाफ के बयान भी लिए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जाँच की जा रही है और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.0
0
Report
Advertisement
