241001
हरदोईः अनियंत्रित ट्रक ने विद्युत पोल में मारी टक्कर, इलाके की बिजली गुल
Bilgram, Uttar Pradesh:कोतवाली शहर क्षेत्र अंतर्गत डाक बंगले के पास अनियंत्रित ट्रक ने एक विद्युत पोल में टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से दो विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गए और तार बीच सड़क पर ही लटकने लगे। इस दौरान काफी देर तक आवागमन बाधित रहा।हादसे के बाद कचहरी क्षेत्र की विद्युत सप्लाई बंद कर दी गई है जिसके चलते सैकड़ो घरों की बिजली गुल हो गई है। विद्युत विभाग के कर्मचारी लाइन को सही करने में जुटे हैं। वहीं पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को हिरासत में लिया है और कार्रवाई में जुटी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
15 वर्षीय प्रियांशु माखीजा का शव नहर रेलिंग में मिला, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Satna, Madhya Pradesh:सतना। कोलगवां थाना क्षेत्र से 9 दिन पहले लापता हुए 15 वर्षीय प्रियांशु माखीजा का शव मंगलवार सुबह सकरिया गांव के पास नहर की रेलिंग में फंसा मिला। शव बुरी तरह सड़ चुका था। सूचना पर बाबूपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। दोपहर में परिजनों ने शव की शिनाख्त प्रियांशु के रूप में की। प्रियांशु पीएम आवास, उतैली वार्ड क्रमांक-22 का निवासी था। वह 27 जुलाई की शाम करीब 6 बजे दोस्त सुमित के घर जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने तलाश के बाद 28 जुलाई को कोलगवां थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इससे पहले 1 अगस्त को नगर वन के पास नहर किनारे प्रियांशु के कपड़े और चप्पल मिले थे। मां कोमल माखीजा ने उनकी पहचान बेटे के सामान के रूप में की थी। इसके बाद पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम के साथ नहर में गोताखोरों और बोट की मदद से करीब एक किलोमीटर तक सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने नगर वन से करीब 5 किलोमीटर दूर सकरिया गांव के पास नहर की रेलिंग में एक शव फंसा देखा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव की हालत खराब होने के कारण पहचान नहीं हो सकी, लेकिन दोपहर में परिजनों ने पुष्टि की कि शव प्रियांशु का ही है। फिलहाल कोलगवां थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।0
0
Report
सोनभद्र में औद्योगिक लॉजिस्टिक योजना से छह सड़कों की मंजूरी, 202 करोड़ लागत 127 किलोमीटर
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में औद्योगिक विकास को नई रफ्तार मिलने जा रही है। योगी सरकार ने औद्योगिक लॉजिस्टिक योजना के तहत जिले की छह प्रमुख सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। करीब 202 करोड़ रुपये की लागत से 127 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण होगा। इससे उद्योगों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी, परिवहन आसान होगा और आम लोगों को भी बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी। प्रदेश सरकार ने औद्योगिक लॉजिस्टिक योजना के तहत प्रदेश की 22 सड़क परियोजनाओं को स्वीकृति दी है, जिनमें सबसे ज्यादा छह परियोजनाएं अकेले सोनभद्र की हैं। इन परियोजनाओं पर करीब 202 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और कुल 127 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण होगा। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि मुर्धवा-म्योरपुर-बभनी-चपकी-बीजपुर मार्ग, वाराणसी-शक्तिनगर स्टेट हाईवे, चोपन-कोटा-कोन-करौंदी मार्ग समेत छह प्रमुख सड़कों का निर्माण और उन्नयन किया जाएगा। इन परियोजनाओं के लिए संबंधित विभागों ने समयबद्ध तरीके से सर्वे और तकनीकी प्रक्रिया पूरी की, जिसके बाद शासन से मंजूरी मिली। इन सड़कों के निर्माण से उद्योगों तक कच्चे माल और तैयार उत्पादों की ढुलाई तेज और सस्ती होगी। वहीं ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी तथा यात्रा का समय भी कम होगा। प्रशासन का कहना है कि जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। इसके साथ ही औद्योगिक लॉजिस्टिक योजना 2026-27 के तहत जिले की पांच और सड़क परियोजनाओं के प्रस्ताव शासन को भेजे गए हैं, जिनके भी जल्द स्वीकृत होने की उम्मीद जताई जा रही है।0
0
Report
पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गौकश घायल गिरफ्तार,जीवित गौवंश बचाया।
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन के कुशल निर्देशन में अपराध और गौकशी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चिलकाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली। थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम संगमौर-महेश्वरी कलां मार्ग स्थित गन्ने के खेत के पास पुलिस मुठभेड़ के बाद शातिर हिस्ट्रीशीटर गौकश नौशाद उर्फ पप्पू निवासी नथमलपुर को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया, पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर पहुंची टीम पर आरोपी ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। आत्मसमर्पण की चेतावनी के बावजूद उसने दोबारा गोली चलाई, जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की- इसमें आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया- गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से , 315 बोर का अवैध तमंचा, दो जीवित कारतूस, दो खोखा कारतूस, गौकशी के उपकरण, ₹1000 नकद, मोबाइल फोन तथा एक जीवित गौवंश बरामद हुआ- पुलिस ने गौवंश को सुरक्षित संरक्षण में दे दिया- थाना प्रभारी विनोद कुमार की त्वरित रणनीति और साहसिक कार्रवाई से न केवल एक सक्रिय गौकश गिरफ्तार हुआ, बल्कि संभावित गौकशी की घटना भी टल गई। आरोपी पर वर्ष 2018 से 2026 तक डकैती, चोरी, गौकशी, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट सहित करीब 09 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं- पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।0
0
Report
Advertisement
चौमूं में संदिग्ध मौत: रोशन निवासी युवक की पहचान, परिजन अस्पताल पहुंचे
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर सन्दिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत मृतक की रोशन के रूप में हुई पहचान हाड़ोता गांव का रहने वाला है मृतक चौमूं थाना पुलिस पहुंची मौके पर उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया शव pुलिस जुटी मामले की जांच में एंकर-राजधानी के जयपुर के चौमूं थाना इलाके में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान हाड़ोता गांव निवासी रोशन के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही चौमूं थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल युवक की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है。0
0
Report
भिवाड़ी में नवजात को बैग से बचाने वाली महिला हीरो बनी
Alwar, Rajasthan:अलवर भिवाड़ी में सड़क किनारे बैग में मिली नवजात को महिला श्रमिक ने बचाया खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी से इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक दिन की नवजात बच्ची सड़क किनारे बैग में लावारिस हालत में मिली। किसी निर्दयी ने जन्म के बाद मासूम को यूं ही छोड़ दिया, लेकिन एक महिला श्रमिक की संवेदनशीलता ने उसकी जिंदगी बचा ली। जानकारी के अनुसार, यूआईटी थाना क्षेत्र में पैरागॉन कंपनी के सामने सड़क किनारे पड़े एक बैग पर कंपनी में काम करने वाली एक महिला श्रमिक की नजर पड़ी। बैग में हलचल महसूस होने पर जब उसने पास जाकर देखा तो अंदर कपड़े में लिपटी नवजात बच्ची रो रही थी। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन कोई भी बच्ची को उठाने की हिम्मत नहीं कर पाया। ऐसे में महिला का दिल पसीज गया और उसने बिना देर किए बच्ची को अपनी गोद में उठाकर सीधे यूआईटी थाने पहुंचाया。 घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। महिला हेड कांस्टेबल बच्ची को तुरंत भिवाड़ी अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच और जरूरी टीकाकरण किया। बच्ची की हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए अलवर के शिशु चिकित्सालय रेफर किया गया。 अलवर शिशु चिकित्सालय पहुंचने पर बच्ची की ऑक्सीजन सैचुरेशन कम पाई गई। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सोमदत्त गुप्ता ने तुरंत ऑक्सीजन देकर उपचार शुरू किया, जिससे कुछ ही देर में बच्ची की हालत सामान्य हो गई। अस्पताल प्रभारी डॉ. सोमनाथ के अनुसार, नवजात की उम्र करीब एक दिन है और अब उसकी स्थिति पूरी तरह स्थिर है。 उधर, भिवाड़ी पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि उस व्यक्ति या दंपती की पहचान की जा सके जिसने बच्ची को सड़क किनारे छोड़ दिया। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।0
0
Report
शक्ति दिवस के साथ छात्राओं में स्वास्थ्य और पोषण जागरूकता का बड़ा आयोजन
Dholpur, Rajasthan:राजकीय बालिका विद्यालय में शक्ति दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन सरमथुरा (धौलपुर) सरमथुरा के पीएम राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत संचालित स्कूल हेल्थ एंड वैलनेस कार्यक्रम के तहत शक्ति दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा। इस दौरान विद्यालय की हेल्थ मैसेंजर छात्राओं ने विभिन्न कक्षाओं में स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा करते हुए किशोरियों को एनीमिया की रोकथाम के लिए आयरन एवं फोलिक एसिड की साप्ताहिक खुराक नियमित रूप से लेने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की छात्रा हेल्थ मैसेंजर निदा खान ने भोजन एवं पोषण विषय पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर और उज्ज्वल भविष्य के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार, नियमित दिनचर्या, पर्याप्त नींद तथा दैनिक व्यायाम अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में मोबाइल एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का सीमित उपयोग करना चाहिए, क्योंकि इनका अत्यधिक उपयोग पढ़ाई के साथ-साथ मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। उन्होंने छात्राओं से स्कूली जीवन से ही स्वस्थ आदतें अपनाने तथा विद्यालय में उपलब्ध कराई जाने वाली आयरन एवं फोलिक एसिड की साप्ताहिक गोली का नियमित सेवन करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि इससे शरीर में आयरन की कमी दूर होती है, एनीमिया की रोकथाम होती है।कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने स्वास्थ्य संबंधी संदेशों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का सामूहिक संकल्प लिया। इस दौरान विद्यालय की छात्राएं सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा。0
0
Report
Advertisement
भोपाल में यूनियन कार्बाइड के आसपास गंदे पानी से संकट के संकेत
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल के यूनियन कार्बाइड के आसपास का इलाका भागीरथपुरा-2 बनने जा रहा है? गैस पीड़ित संगठनों ने यह मुद्दा उठाया है और भोपाल नगर निगम पर आरोप लगाया है कि उनकी लापरवाही से यूनियन कार्बाइड के आसपास की रिहायशी बस्तियों में भागीरथपुरा जैसा हाल हो सकता है। गैस पीड़ित संगठनों ने इसके पहले पीने के पानी की जांच की रिपोर्ट करवाई थी जिसके मुताबिक यहां के पानी में फीकल कोलीफार्म यानि एक तरीके से जो मनुष्य के मल में पाए जाने वाले बैक्टीरिया हैं, वो मिले थे। यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री के आस पास की बस्ती जहां पीढ़ियों ने सांसों में जहर लिया और जिंदगियां गवाई थीं, ये पूरी बस्ती अब फिर एक बार नए संकट से जूझ रही है। इस फैक्ट्री के आस पास की बस्तियों में अब सीवेज के गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। गैस पीड़ित संगठनों को आशंका है कि ये इलाका कहीं इंदौर के भागीरथपुरा की कहानी ना दोहराए। संगठन का कहना है कि पूरे इलाके में कोई ड्रेनेज सिस्टम ही नहीं है। ऐसे में सीवेज का पानी कहां जाएगा, ये गंदा पानी सीधे पीने के पानी में ही मिलेगा। भोपाल के यूनियन कार्बाइड के कैंची छोला द्वारका नगर, ब्लू मून कॉलोनी, जेपी नगर बस्ती, नवाब कॉलोनी, न्यू आरिफ नगर से लेकर शिव नगर, उड़िया बस्ती, फूटा मकबरा, शाहीन कॉलोनी समेत दो दर्जन से ज्यादा बस्तियाँ हैं, जहां गैस पीड़ित संगठनों की जांच में दूषित पानी मिला है। बस्ती में रहने वाले रहवासियों का कहना है कि पानी में बदबू आती है और इसे हम उबाल के पीते हैं; बीमारी फैल रही हैं गंदे पानी से. क्या बारिश में ज्यादा खराब आता है पानी? इस पर उनका कहना है कि पूरे साल ही ऐसा पानी आता है. पार्षद को भी शिकायत की लेकिन कुछ हुआ नहीं। वहीं पूरे मामले को लेकर महापौर मालती राय ने कहा भोपाल जहां पर गंदा पानी की शिकायत मिल रही है वहां से पानी के सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं.0
0
Report
नंगल में बीजेपी नेता ने थानों को गंगा जल से पवित्र करने की बात कही
Anandpur Sahib, Punjab:ਭਾਜਪਾ ਦੇ ਆਗੂ ਬਲਰਾਮ ਪਰਾਸ਼ਰ ਵੱਲੋਂ ਅੱਜ ਨੰਗਲ ਵਿਖੇ ਇਕ ਪ੍ਰੈਸ ਕਾਨਫਰੰਸ ਕੀਤੀ ਗਈ ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕਿਹਾ ਗਿਆ ਕਿ ਸਿੱਖਿਆ ਮੰਤਰੀ ਹਰਜੋਤ ਸਿੰਘ ਬੈਂਸ ਨੇ ਕੇ ਸੀ ਕਿ ਸਾਡੇ ਸਰਕਾਰ ਆਉਣ ਤੇ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਥਾਣਿਆਂ ਨੂੰ ਗੰਗਾ ਜਲ ਨਾਲ ਪਵਿੱਤਰ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ ਕਿਉਂਕਿ ਇਹਨਾਂ ਥਾਣਿਆਂ ਵਿੱਚ ਪਿਛਲੀਆਂ ਸਰਕਾਰਾਂ ਦੇ ਸਮੇਂ ਲੋਕਾਂ ਤੇ ਨਜਾਇਜ਼ ਤੌਰ ਤੇ ਪਰਚੇ ਕੀਤੇ ਗਏ ਤੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਤੰਗ ਪਰੇਸ਼ਾਨ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸੀ ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਇਹਨਾਂ ਥਾਣਿਆਂ ਨੂੰ ਗੰਗਾ ਜਲ ਨਾਲ ਧੋ ਕੇ ਪवਿੱਤਰ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਮਗਰ ਸਿੱਖਿਆ ਮੰਤਰੀ ਦੇ ਵੱਲੋਂ ਜੋ ਵਾਅਦਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਉਹ ਪੂਰਾ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਪਰ ਭਾਜਪਾ ਦੇ ਵੱਲੋਂ ਇਸ ਵਾਅਦੇ ਨੂੰ ਪੂਰਾ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ ਕਿਉਂਕਿ ਇਹਨਾਂ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਸਮੇਂ ਵੀ ਉਹੀ ਹਾਲ ਹੈ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਉੱਪਰ ਨਜਾਇਜ਼ ਤੌਰ ਤੇ ਪਰਚੇ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹੈ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਵੱਲੋਂ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਸ਼ਹਿ ਤੇ ਡਰਾਇਆ ਧਮਕਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਤੇ ਸਾਡੇ ਵੱਲੋਂ ਭਾਰਤੀ ਜਨਤਾ ਪਾਰਟੀ ਵੱਲੋਂ ਕੱਲ ਸ਼੍ਰੀ ਹਰਿਦੁਆਰ ਤੋਂ ਗੰਗਾ ਜਲ ਲਿਆਂਦਾ ਜਾਵੇਗਾ ਤੇ ਨੰਗਲ ਦੇ ਥਾਣੇ , ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਦਫਤਰ ਤਹਿਸੀਲ ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਅਫਸਰਾਂ ਤੱਕ ਗੰਗਾ ਜਲ ਦਾ ਛਿੜਕਾਅ ਕਰ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਪਵਿੱਤਰ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ。0
0
Report
फिरोजपुर में कांग्रेस नेताओं की बैठक, भूपेश बघेल समेत पंजाब प्रभारी मौजूद
Firozpur, Punjab:फिरोजपुर में कांग्रेस के प्रदेश इंचार्ज भूपेश बघेल पंजाब प्रधान राजा बडिंग जिला प्रधान कुलबीर सिंह जीरा फिरोजपुर के कांग्रेस वर्करों के साथ कैंट के एम के पैलेस में मीटिंग कर रहे है कांग्रेस वर्कर बड़े संख्या में यहां आये हुए है0
0
Report
Advertisement
कानपुर में बर्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रवाड़ा गैंग के आरोपितों ने माफी मांगी
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर ब्रेकिंग बर्रा पुलिस की बड़ी कार्यवाही। रवाड़ा गैंग का निकाला पैदल जुलूस। कथित गैंग के आरोपितों को सड़कों पर कान पकड़वाकर मंगवाई माफी। शास्त्री चौक से निकाला गया पैदल जुलूस। कानपुर पुलिस का सख्त संदेश गुंडागर्दी करोगे,तो सड़कों पर जुलूस निकलेगा。0
0
Report
अररिया में एसएसबी ने दो बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
Forbesganj, Bihar:अररिया में दो बांग्लादेशी नागरिकों को एसएसबी ने पकड़ा। नेपाल सीमा से भारत के घुसने के बाद एसएसबी जवानों ने इन दोनों बांग्लादेशी को सोनामणि थाना क्षेत्र के आमगाछी सीमा चौकी के पास पकड़ा। गिरफ्तार दोनों व्यक्ति के 43 वर्षीय रहमत अली और 22 वर्षीय हसन जिहाद हैं। दोनों के पास से 2 मोबाइल फोन और पावर बैंक के साथ कुछ अन्य सामान बरामद हुए हैं।दोनों व्यक्ति के पास पासपोर्ट और वीजा नहीं है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि नेपाल के काठमांडू से ये लोग भारत आए और यहां से बंगाल के रास्ते बांग्लादेश जाने की फिराक में थे। एसएसबी ने दोनों बांग्लादेशी को पुलिस के हवाले कर दिया है जहां उनसे पूछताछ जारी है।0
0
Report
दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर जनसैलाब, झारखंड की पहचान
Narayanpur, Jharkhand:दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, सर्वधर्म प्रार्थना सभा में दी गई भावभीनी श्रद्धांजली,गढ़वा के बिरसा मुंडा पार्क में जेएमएम जिला कमेटी ने आयोजित की श्रद्धांजलि सभा, पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर, विधायक अनंत प्रताप देव समेत हजारों कार्यकर्ता और समर्थक हुए शामिल।झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता, पूर्व मुख्यमंत्री एवं पद्म भूषण से सम्मानित दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर मंगलवार को गढ़वा के बिरसा मुंडा पार्क में भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का आयोजन झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) की जिला कमेटी की ओर से किया गया, जिसमें पूर्व मंत्री सह जेएमएम के केंद्रीय महासचिव मिथलेश ठाकुर, विधायक अनंत प्रताप देव सहित हजारों की संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, समर्थक और आम नागरिक शामिल हुए।कार्यक्रम की शुरुआत बिरसा मुंडा पार्क स्थित शिबू सोरेन की लगने वाले आदमकद प्रतिमा स्थल एवं चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर एवं विधायक अनंत प्रताप देव ने शिबू सोरेन को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके संघर्षपूर्ण जीवन और झारखंड के निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया।इस दौरान उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी।इसके बाद सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं एवं प्रबुद्धजनों ने अपने-अपने धार्मिक रीति-रिवाज और मंत्रोच्चार के माध्यम से शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक समरसता, भाईचारे और दिशोम गुरु के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराना रहा।वंही कार्यक्रम मे पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर की पत्नी चंचला ठाकुर सहित बड़ी संख्या मे महिलाए, पुरुष ने रक्तदान किया।कार्यक्रम मे झारखण्ड आंदोलन कारियो को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया तत्पश्चात मौजूद लोगो के बीच वस्त्र वितरण के साथ सामूहिक भोज कार्यक्रम रखा गया।मौके पर पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर ने कहा कि शिबू सोरेन केवल एक राजनीतिक नेता नहीं, बल्कि झारखंड की पहचान, स्वाभिमान और अधिकारों की लड़ाई के प्रतीक थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन जल, जंगल, जमीन और आदिवासी-मूलवासी समाज के हक की लड़ाई में समर्पित किया। उनका संघर्ष, विचार और जनसेवा की भावना आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बनी रहेगी। उन्होंने कहा की वे झारखण्ड राज्य के निर्माता थे गरीबो,पिछडो, शोषितो को राह दिखाने वाले महानायक थे। उन्होंने कहा की अगले कुछ दिनों मे इसी स्थान पर बहुत जल्द दिशोंम गुरु जी की प्रतिमा स्थापित मिलेगी। उन्होंने कहा की सोना सोबरन उनकी माँ थी उन्होंने महाजनी प्रथा को खत्म करने मे अग्रणी भूमिका निभाई थी उसी के तहत वे महाजनी प्रथा को भी झारखण्ड मे बंद किया।मरते दमतक वे खेती, शिक्षा एवं नशा मुक्ति के खिलाफ अभियान चलाया था। इस देश ही नहीं पूरी दुनिया मे भी नाम था इनका उन्हें सरकार ने पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित किया है हमारी मांग है की उन्हें भारत रत्न दिया जाए। एक दिन गुरु जी की श्रद्धांजलि सभा कर लेने से नहीं होगा हमें उनके पद चिन्हो पर चलना होगा।0
0
Report
Advertisement
सासू की मदद से दामाद को नया जीवन: अमरावती में सफल किडनी प्रत्यारोपण
Amravati, Maharashtra:अमरावती में एक सासू ने अपनी किडनी दान कर जावय को नवजीवन दिया। दस वर्ष पहले हुआ प्रत्यारोपण नाकाम होने के बाद फिर एक सफल किडनी प्रत्यारोपण किया गया। सुपर स्पेशालिटी अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने यह जटिल शस्त्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की। पारधी क्षेत्र के दत्तात्रय कटारे गंभीर मूत्रपिंड विकार से पीड़ित थे; उनकी पहली प्रत्यारोपण 10 साल पहले हुआ था, जो निकम्मा हो गया था; तब दामाद और बेटी के भवितव्य को देखते हुए उनकी सास शोभा साळवे ने किडनी दान तय किया; परीक्षणों के बाद किडनी मैच हुई और दूसरी बार प्रत्यारोपण सफल रहा; यह अस्पताल की 15वीं किडनी प्रत्यारोपण थी।0
0
Report
कांवड़ यात्रा के दौरान कई जगह हंगामा, मारपीट व तोड़फोड़ की खबरें
Noida, Uttar Pradesh:कांवड़ यात्रा के दौरान कई जगह से हंगामे-मारपीट और तोड़फोड़ की खबरें हैं...0
0
Report
बिहार को 10,841 करोड़ रुपए टैक्स डिवोल्यूशन सहायता मिली, विकास की गति तेज
Noida, Uttar Pradesh:वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मिले सांसद, बिहार को 10 हजार 841 करोड़ की वित्तीय सहायता देने के लिए जताया आभार केंद्र से बिहार सरकार को मिली 10841 की वित्तीय सहायता से राज्य के विकास कार्यों को मिलेगा रफ्तार - डा गोपाल जी ठाकुर विकसित भारत 2047 के संकल्पों को पूरा किए जाने के लिए केंद्र सरकार के द्वारा लगातार महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने राज्यों के विकास कार्यों को गति देने के लिए टैक्स डिवोलयुशन (कर हस्तांतरण) की राशि को मंजूरी दी है जिसमें बिहार के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए 10 हजार 841 करोड़ रुपए की दी गई वित्तीय सहायता की स्वीकृति दिया जाना ऐतिहासिक कदम है। यह वित्तीय सहायता से बिहार में आधारभूत संरचना, विकास परियोजनाओं तथा जनकल्याणकारी कार्यों को नई गति मिलेगी। भारतीय जनता पार्टी सचेतक के सांसद सह लोकसभा में पार्टी सचेतक डा गोपाल जी ठाकुर ने मंगलवार को संसद भवन स्थित वित्त मंत्रालय में केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण से भेंट कर बिहार को मिले इस वित्तीय सहायता के लिए आभार प्रकट करते हुए कहा कि बिहार के विकास में केंद्र सरकार की यह सहायता मील का पत्थर साबित होगा। इस मौके पर सांसद डा ठाकुर ने वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण का मिथिला की संस्कृति और परंपरा के अनुसार पाग एवं अंगवस्त्र से सम्मानित भी किया तथा दरभंगा सहित मिथिला क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। केंद्रीय वित्त मंत्री से हुई भेंट में सांसद डा ठाकुर ने केंद्र सरकार द्वारा बिहार खासकर दरभंगा सहित मिथिला क्षेत्र के विकास कार्यों को दी जा रही प्राथमिकताओं के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी तथा वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण की भूमिका तथा प्रयासों की जमकर सराहना करते हुए कहा कि बिहार को मिले 10847 करोड़ की इस टैक्स डिवोलयुशन राशि की सहायता से पूर्व भी बिहार के लिए मिथिला क्षेत्र में मखाना बोर्ड के विकास तथा संबर्धन के लिए 476.03 करोड़, बाढ़ नियंत्रण के लिए 11,500 करोड़, राष्ट्रीय आपदा मोचन कोष के लिए 588.73 करोड़, मत्स्य संपदा योजना के लिए 902 करोड़ तथा यहां रेलवे के विकास के लिए 10 हजार 379 करोड़ रुपए की सहायता की गई थी जो इस बात का परिचायक है कि वित्त मंत्री बिहार खासकर मिथिला क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए संवेदनशील है। सांसद डा ठाकुर ने केंद्रीय वित्त मंत्री के साथ दरभंगा के विकास के लिए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए कहा कि महात्मा गांधी ग्राम स्वरोजगार योजना के माध्यम से खादी ग्रामोद्योग संस्थानों को काया कल्प किए जाने के लिए बजट में प्रावधान किया गया था जिसपर तेजी से पहल किए जाने की आवश्यकता है ताकि ग्रामीण भारत में शुरू होने वाले शी मार्ट योजना के तहत रोजगार सृजन के साथ साथ साथ ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा सके। सांसद डा ठाकुर केंद्रीय वित्त मंत्री से बिहार में 350 से अधिक पंजीकृत खादी ग्रामोद्योग संस्थानों को पुनर्जीवित कर इसे रोजगार का सशक्त माध्यम बनाये जाने की पहल का आग्रह करते हुए दरभंगा में आईएमएम , नेशनल फैशन डिजाइन इंस्टीट्यूट जैसे अन्य रोजगारपरक आधुनिक तकनीकी संस्थानों की स्थापना के लिए ध्यान आकृष्ट कराया। BYTE - डा गोपाल जी ठाकुर0
0
Report
Advertisement
