icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
241001
Amir KhanAmir KhanFollow28 Jan 2025, 02:43 am

Hardoi - तेज़ रफ़्तार ट्रक और स्कार्पियो की टक्कर में दो की मौत

Hardoi, Uttar Pradesh:

हरदोई जिले के बघौली थाना क्षेत्र के खजूरमई तिराहे के पास लखनऊ हरदोई नेशनल हाईवे पर रॉन्ग साइड से एक तेज रफ्तार ट्रक आ रहा था. वहीं सामने से एक स्कॉर्पियो आ रही थी. ट्रक ने रॉन्ग साइड से आकर स्कॉर्पियो को जोरदार टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में दिल्ली में तैनात सेना के जवान राजा सिंह और उसके दो साल के मासूम बेटे की दर्दनाक मौत हो गई है. वहीं उसकी पत्नी रेशू सिंह इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई है. परिजनों के मुताबिक राजा अपनी पत्नी और बच्चे को शाहजहांपुर पुलिस लाइन से रायबरेली लेकर जा रहा था. उसकी पत्नी रेशू सिंह शाहजहांपुर पुलिस लाइन में तैनात है. दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दिल्ली-यूपी सीमा पर ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसा: सर्व सिंह की मौत से परिवार शोकमग्न

New Delhi, Delhi:बेलगाम ट्रैक्टर-ट्रॉली ने छीना परिवार का सहारा, सड़क पर तड़पते रहे सर्व सिंह; मौत से पसरा मातम दिल्ली-यूपी सीमा पर दर्दनाक हादसा, रॉन्ग साइड से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार को कुचला; CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल दिल्ली-यूपी सीमा से सटे साहिबाबाद क्षेत्र में 13 अक्टूबर को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार सर्व सिंह की जान चली गई। हादसे का सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फुटेज में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली विपरीत दिशा (रॉन्ग साइड) से आती दिखाई दे रही है। इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में बाइक सवार आ जाता है और उसके पहियों के नीचे कुचलता हुआ वाहन आगे निकल जाता है। इस दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। घर के कमाने वाले सदस्य की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक सर्व सिंह शाहदरा जिले के ज्वाला नगर इलाके में अपने परिवार के साथ रहते थे। वह साहिबाबाद क्षेत्र में पुस्तक एवं स्टेशनरी का कारोबार करते थे। रोजाना की तरह 13 अक्टूबर को भी वह अपनी बाइक से कारोबार के सिलसिले में जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयावह था कि सर्व सिंह की जान चली गई。 परिवार का सहारा छिनने से परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़ सर्व सिंह की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों के मुताबिक, वह परिवार के लिए आर्थिक सहारा थे। उनकी अचानक हुई मौत से परिवार के सामने भावनात्मक संकट के साथ-साथ भविष्य को लेकर भी चिंता खड़ी हो गई है। जिस घर में रोजमर्रा की जिंदगी की रौनक थी, वहां अब अपनों को खोने का गम पसरा हुआ है। CCTV फुटेज वायरल, पुलिस की कार्रवाई पर परिजनों के सवाल हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। फुटेज में ट्रैक्टर-ट्रॉली के विपरीत दिशा से आने और बाइक सवार के उसकी चपेट में आने का दृश्य दिखाई देता है। वहीं, परिजनों ने हादसे के बाद पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठाए हैं। परिवार हादसे के मामले में उचित कार्रवाई और न्याय की उम्मीद कर रहा है。 फिलहाल, इस दर्दनाक हादसे ने एक परिवार को ऐसा जख्म दिया है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। सर्व सिंह की मौत से ज्वाला नगर स्थित उनके परिवार में शोक का माहौल है।
0
0
Report

सुल्तानपुर में अधेड़ की हत्या का शक, पुलिस जांच जारी

Sultanpur, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर जिले के दोस्तपुर थाना अंतर्गत पसियारा के पास एक खेत में 55 वर्षीय अधेड़ का शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई. काफी देर बाद पता चला कि मृतक का नाम बढ़ोऊ है जो कोहरा गांव का रहने वाला है. मृतक की बेटी अंशिका ने थाना तहरीर देकर बताया कि आज सुबह लगभग 9 बजे उसे फोन से पता चला कि उसके पिता का शव पूर्वांचल के पसियारा गांव के एक खेत में पड़ा हुआ है. मौके पर देखने के बाद पता चला कि उसके पिता के सिर पर गहरी चोट के निशान हैं. उसकी बेटी ने अपने पिता की हत्या कर शव को फेंके जाने की आशंका जाहिर करते हुए गांव के ही एक व्यक्ति के ऊपर शक जाहिर की है. फिलहाल क्षेत्रीय पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है.
0
0
Report
Advertisement

शाजापुर में संघ के शताब्दी वर्ष पर युवक यूनिट का पथ संचलन: संदेश जागरूकता से भरा

Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर में संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने पर आज स्थानीय ओंकारेश्वर महादेव मंदिर के पास माधव सिंधिया पार्क से महाविद्यालय की युवा इकाई के द्वारा एक पथ संचलन का आयोजन किया गया। आयोजित यह पथ संचलन प्रातः 9:00 बजे प्रारम्भ हुआ, जो शहर के प्रमुख मार्गों से निकाला गया। नगर महाविद्यालय कार्य प्रमुख नरेंद्र प्रजापति ने बताया कि विजयदशमी पर्व पर जो पथ संचलन निकाला जाता है यह पथ संचलन उससे अलग है और इस पथ संचलन के निकलने का उद्देश्य है कि युवाओं को संघ के प्रति जागरूक करना, युवाओं के बीच में एक अच्छा संदेश पहुंचना और यह देखना कि कितने युवा संघ की विचारधारा और संघ के साथ खड़े हुए हैं। प्रमुख मार्गो से होता हुआ निकला पथ संचालन, नगरवासियों ने बरसाए फूल पथ संचलन माधव सिंधिया पार्क से प्रारम्भ होकर शहर के वजीरपुर, सोमवारियां बाजार, कंस चौराहा, मगरिया चौराहा, टेंशन चौराहा, बस स्टैंड, नई सड़क, आज़ाद चौक, छोटा चौक, किला रोड से होता हुआ पुनः माधव सिंधिया पार्क पहुंचा जहां पथ संचलन का समापन किया गया, इस दौरान नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर पथ संचलन का स्वागत सत्कार किया, इस दौरान बड़ी संख्या में पथ संचलन में महाविद्यालय के युवाओं की टोली उपस्थित थी।
0
0
Report

योगी ने गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर में पूजा‑अर्चना की

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी, गोरखनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर पहुंचे। गोरखपुर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री सीधे गोरखनाथ मंदिर पहुंचे, जिनha उन्होंने गुरु गोरक्षनाथ के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ की समाधि पर पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में मौजूद संतों और महंतों से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह दौरा शारदीय नवरात्र और विजयादशमी के धार्मिक आयोजनों के लिहाज से अहम है। आज अष्टमी पर गोरखनाथ मन्दिर में होगा हवन पूजन, और महानिशा पूजा में सीएम शामिल होंगे। इसके अलावा गोरखनाथ मन्दिर में ही सीएम रात्रि विश्राम करेंगे।
0
0
Report

खरगोन नवरात्र उत्सव में गरबा और महाकाली नृत्य से श्रद्धालुओं में आस्था का सैलाब

Khargone, Madhya Pradesh:एंकर - ज्योति नगर खरगौन में नवरात्र उत्सव में भक्ति, गरबा और महाकाली नृत्य ने श्रद्धालुओं को आस्था के सैलाब में सराबोर कर दिया। सामूहिक महाआरती में सांसद गजेंद्र पटेल पूर्व कृषि मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक बालकृष्ण पाटीदार और एसपी रविंद वर्मा ने सपत्नी शामिल होकर आरती की । ललिता आसन स्वरुप में राजमहल में विराजित खरगोन की महारानी का दर्शन-पूजन जनप्रतिनिधियों एवं उमड़े जनसैलाब ने किया। बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव और उत्साह के साथ माता रानी की सामूहिक आरती की। आरती के दौरान पूरा वातावरण आरती स्वर और जयकारों से गूंज उठा, जिससे वहां मौजूद हर व्यक्ति अध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो गया। आरती के बाद कॉलोनी के सीनियर और जूनियर ग्रुपों ने रंगारंग गरबों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। वही बाहर से हुए लोक नृत्य कलाकारों ने मां काली प्रस्तुति से हजारों की संख्या में उपस्थितजनों को भाव विभोर कर दिया।
0
0
Report
Advertisement

सतना नगर निगम के सुपरवाइजर बालकृष्ण आदिवासी रिश्वत लेते पकड़े गए

Satna, Madhya Pradesh:सतना। सफाईकर्मी की हाजिरी पूरी दर्ज करने के बदले रिश्वत मांगने वाले नगर निगम सतना के सुपरवाइजर को लोकायुक्त रीवा की टीम ने रविवार को 2 हजार रुपए लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी की पहचान बालकृष्ण आदिवासी (30) के रूप में हुई है। वह नगर निगम में सुपरवाइजर के पद पर पदस्थ है। लोकायुक्त टीम ने उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनयम के तहत मामला दर्ज किया गया है।लोकायुक्त कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, सतना के वार्ड नंबर 39 निवासी राजकिशोर समुंद्रे नगर निगम में सफाईकर्मी हैं और वार्ड नंबर 15 में सफाई का काम करते हैं। सितंबर में उन्होंने 25 दिन काम किया था, लेकिन रजिस्टर में उनकी हाजिरी कम दर्ज की गई थी। इस संबंध में जब उन्होंने सुपरवाइजर बालकृष्ण आदिवासी से बात की, तो हाजिरी दर्ज करने के एवज में 3 हजार रुपए की रिश्वत मांगी गई । शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत लोकायुक्त रीवा में की। शिकायत के सत्यापन के दौरान आरोपी द्वारा 1 हजार रुपए लेने की बात सामने आई। इसके बाद लोकायुक्त पुलिस ने ट्रैप की योजना बनाई।रविवार को टीम ने बिरला हॉस्पिटल के सामने कार्रवाई करते हुए आरोपी को शिकायतकर्ता से 2 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की संशोधित धारा 7 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। लोकायुक्त टीम आगे की कार्रवाई कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

दशरथ कैकई संवाद और रामवनगमन की लीला ने दर्शकों को किया भावुक।

MLMadan lalFollow18m ago
Mihinpurwa, Uttar Pradesh:मिहींपुरवा -श्री रामलीला ट्रस्ट रजिस्टर्ड मिहींपुरवा के तत्वाधान में रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला महोत्सव में दशरथ कैकई संवाद तथा भगवान श्री राम के वन गमन की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया कलाकारों के संजीव अभिनय ने उपस्थित दर्शकों को भाव विभोर कर दिया लीला में महारानी कैकई द्वारा राजा दशरथ से दो वरदान मांगने का प्रसंग प्रस्तुत किया गया कैकई ने भरत के लिए राजगद्दी तथा भगवान श्री राम के लिए 14 वर्ष का वनवास मांगा यह सुनकर महाराज दशरथ गहरे शोक में डूब गए उन्होंने कैकई को समझने का भरसक प्रयास किया लेकिन वह अपने निर्णय पर अडिग रही पिता के वचन की मर्यादा बनाए रखने के लिए भगवान श्री राम ने सहर्ष वनवास स्वीकार कर लिया माता सीता और भ्राता लक्ष्मण भी उनके साथ वन जाने के लिए तैयार हो गए श्री राम के वन गमन का मार्मिक दृश्य देख रामलीला मैदान में उपस्थित श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गई इस प्रसंग के माध्यम से कलाकारों ने त्याग मर्यादा सत्य निष्ठा और माता-पिता के प्रति कर्तव्य पालन का संदेश दिया इस अवसर पर श्री रामलीला ट्रस्ट के अध्यक्ष जगुल किशोर निकुंज अग्रवाल अमित रस्तोगी अजय मद्धेशिया रवी मोहन गुप्ता सुनील मास्टर गिरीश त्रिपाठी मदन पोरवाल दीपक मद्धेशिया कमल सोनी प्रदीप कुमार अरविंद वर्मा और संतोष मद्धेशिया सहित अन्य सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे
0
0
Report

Nasha Virodhi Rally: From Kurukshetra to Gujarat, Alerting Youth

Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र में राष्ट्रीय एकता दिवस-2026 के उपलक्ष्य में “Fight Against Drugs” थीम के तहत निकाली जा रही राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली का कुरुक्षेत्र पहुंचने पर कुरुक्षेत्र पुलिस द्वारा स्वागत किया गया। रैली का उद्देश्य युवाओं और आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा समाज में राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और नशामुक्ति का संदेश प्रसारित करना है। पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र श्री चन्द्र मोहन के दिशा-निर्देशानुसार रैली के स्वागत एवं आयोजन को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं। रैली के निर्धारित मार्ग पर सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस द्वारा आवश्यक प्रबंध किए गए, ताकि मोटरसाइकिल रैली सुरक्षित एवं सुचारु रूप से अपने गंतव्य की ओर आगे बढ़ सके। रैली के पड़ाव के दौरान सैक्टर 2/3 कट के पास हरमन सिटी कुरुक्षेत्र के प्रवेश द्बारा पर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों एवं स्थानीय लोगों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। स्वागत कार्यक्रम में राजकीय स्कूल उमरी, देवीदास पुरा,बिहौली तथा सिरसमा के विद्धार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत जहां मनोरजन किया वहीं बच्चों ने नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम में “Say No to Drugs” अर्थात नशे को ना कहें ka संदेश प्रमुखता से दिया गया। रैली के प्रतिभागियों और स्थानीय लोगों के बीच संवाद के माध्यम से युवाओं को नशे से होने वाले सामाजिक, शारीरिक और मानसिक नुकसान के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया। जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीएसपी शहजाद अहमद के नेतृत्व में 12 अक्टूबर 2026 को जम्मू-कश्मीर से नशामुक्ति का संदेश लेकर निकली यह बाइक रैली विभिन्न शहरों और कस्बों से होते हुए 31 अक्टूबर को गुजरात में सरदार वल्लभभाई पटेल की एकता प्रतिमा पर सम्पन्न होगी। रैली का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना और आमजन को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना है。
0
0
Report
Advertisement

उत्तराखंड में Akshay Kumar से मुलाकात के बाद फिल्म नीति ने ली नई दिशा

Noida, Uttar Pradesh:आज शासकीय आवास में प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता श्री akshay kumar जी से आत्मीय भेंट हुई। इस अवसर पर प्रदेश की नई फिल्म नीति, फिल्म निर्माण की अपार संभावनाओं तथा उत्तराखण्ड को देश के प्रमुख फिल्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई। उत्तराखण्ड की नैसर्गिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और अनुकूल फिल्म नीति के कारण प्रदेश फिल्म निर्माताओं की पसंदीदा लोकेशन के रूप में उभर रहा है। हमारा प्रयास उत्तराखण्ड को फिल्म निर्माण के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने के साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करना है।
0
0
Report

झालावाड़ के दशहरा कवि सम्मेलन में एसपी ने अपराध पर संदेशपूर्ण कविता सुनाई

Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जिले के झालरापाटन शहर में 186 वां दशहरा महोत्सव के अवसर पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। झालरापाटन नगरपालिका द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन का कार्यक्रम द्वारकाधीश मंदिर प्रांगण में रखा गया, जिसमें देशभर के नामचीन कवियों ने कविता पाठ किया। खास बात यह रही कि झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया ने भी इस दौरान अपराध और उसके दुष्परिणामों से जुड़ी खुद के द्वारा लिखी गई संदेशात्मक कविताओं का पाठ किया। कवि सम्मेलन के दौरान एसपी अमित बुडानिया ने अपराधिक प्रवृत्ति से जुड़े लोगों पर लिखी कविता सुनाई, तो प्रांगण तालियों से गूंज उठा। कविता पाठ के माध्यम से उन्होंने बताने का प्रयास किया कि किस तरह जब कोई व्यक्ति अपराध के दलदल में घुस जाता है तो उसकी पीड़ा से उसका परिवार भी अछूता नहीं रहता। ऐसे में पुलिस द्वारा इनके पुनरुत्थान के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में कविता पाठ के माध्यम से श्रोताओं को अवगत कराया। बाद में कवि सम्मेलन में मौजूद हास्य, व्यंग्य, श्रृंगार और वीर रस के कवियों ने भी दर्शकों की जमकर तालियां बटोरी। इस दौरान नगर पालिका के नवनियुक्त अध्यक्ष अंशु गुप्ता सहित सभी पार्षद गण व बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे।
0
0
Report

अलवर के गरवाजी तीर्थ स्थल पर क्षत-विक्षत शव, वन्यजीव हमला संभावित, जांच शुरू

Alwar, Rajasthan:अलवर के अकबरपुर थाना क्षेत्र स्थित गरवाजी तीर्थ स्थल पर क्षत-विक्षत अवस्था में मिले शव की पहचान धवाला निवासी सूबेसिंह गुर्जर के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों ने आशंका जताई है कि सूबेसिंह की मौत टाइगर या पैंथर के हमले में हुई हो सकती है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। सरपंच महेश पटेल के अनुसार, सूबेसिंह गुर्जर धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। वह घर से गरवाजी तीर्थ स्थल पर दर्शन करने की बात कहकर निकले थे। इसके बाद तीर्थ स्थल पर एक व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिलने की सूचना मिली। जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान सूबेसिंह गुर्जर के रूप में की। घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम और अकबरपुर थाना पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस ने शव को अलवर के सामान्य चिकित्सालय पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सूबेसिंह की मौत किसी वन्यजीव के हमले से हुई है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी। वहीं, गरवाजी तीर्थ स्थल पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि यदि तीर्थ स्थल पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए, तो श्रद्धालुओं में भय का माहौल पैदा होगा और लोग यहां दर्शन करने आने से कतराएंगे। उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top