icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
241401
Nikhil DixitNikhil DixitFollow26 Jan 2025, 12:38 pm

Hardoi: दों बाइकों की आपस में जोरदार भिड़ंत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

Harpalpur, Uttar Pradesh:

हरदोई के हरपालपुर कटरा बिल्हौर हाईवे मार्ग पर सतौथा गांव के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। घायलों में हरपालपुर थाना क्षेत्र के सतौथा गांव निवासी विजय कुमार (35 वर्ष) और उनके मौसी के पुत्र धर्मेंद्र (33 वर्ष) शामिल हैं। वे हरपालपुर कस्बे में खरीदारी करने जा रहे थे तभी हरपालपुर की तरफ से पीथानापुर नगरिया गांव निवासी किशन (35 वर्ष) ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के कारण तीनों घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

उदयपुर: होटल पार्किंग से लाइसेंसी पिस्टल चुराने वाला टैक्सी चालक गिरफ्तार

Udaipur, Rajasthan:उदयपुर की सूरजपोल थाना पुलिस ने कर्रवाई करतार हुए हरियाणा से उदयपुर घूमने आए पर्यटक की कार से लाइसेंसी पिस्टल, दो मैगजीन और 20 जिंदा कारतूस चोरी करने के मामले में आरोपी टैक्सी चालक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने होटल की पार्किंग में कार को साइड में लगाने के बहाने चाबी लेकर वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी तक पहुंचने के लिए पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले। आखिरकार मुखबिर की सूचना और तकनीकी अनुसन्धान के आधार पर पुलिस ने आरोपी को बलीचा क्षेत्र से गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से पिस्टल और कारतूस बरामद कर लिए।दरअसल हरियाणा के सोनीपत निवासी ओमप्रकाश चौधरी उदयपुर घूमने आए थे और भटियानी चौहट्टा स्थित होटल मनोर में ठहरे हुए थे। होटल की पार्किंग में खड़ी उनकी कार के डैशबोर्ड में रखी लाइसेंसी पिस्टल, दो मैगजीन और 20 जिंदा कारतूस अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ली। इस पर पीड़ित ने सूरजपोल थाने में प्रकरण दर्ज करवाया।घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित की। टीम ने घटनास्थल और आसपास के 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण किया। इसके साथ ही गाइड्स, होटल कर्मचारियों और टैक्सी चालकों से पूछताछ की गई। तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर तंत्र से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपी जयप्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी की लाइसेंसी पिस्टल, दो मैगजीन और 20 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। आरोपी के विरुद्ध चोरी के साथ आर्म्स एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पेशे से टैक्सी चालक है। वह 12 नवम्बर को सूरत से पर्यटकों को लेकर उदयपुर आया था। इसी दौरान होटल मनोर की पार्किंग में खड़ी परिवादी की कार को साइड में लगाने के बहाने उसने कार की चाबी ली और डैशबोर्ड में रखी लाइसेंसी पिस्टल, दो मैगजीन एवं 20 कारतूस चोरी कर लिए।
0
0
Report

मंडी क्षेत्र में मकान से 10 से 15 लाख के नकदी-जेवर गायब, फॉरेंसिक और सर्विलांस टीम ने जुटाए साक्ष्य।

Vishesh Kr GurejaVishesh Kr GurejaFollow5m ago
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। थाना मंडी क्षेत्र में एक मकान से नकदी और लाखों रुपये के आभूषण गायब होने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान स्थानीय पुलिस के साथ फॉरेंसिक और सर्विलांस टीम ने भी मौके पर पहुंचकर बारीकी से जांच की और आवश्यक साक्ष्य जुटाए।पुलिस के अनुसार, गायब हुए नकदी और आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 10 से 15 लाख रुपये बताई जा रही है। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों के बंद होने समेत सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। घटना के शीघ्र खुलासे, आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी गए माल की बरामदगी के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

शाहजहांपुर: श्रद्धा के साथ मना गोपाष्टमी का पावन पर्व, श्री गोपाल गौशाला में उमड़े श्रद्धालु

SHIV KUMARSHIV KUMARFollow7m ago
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर। जनपद में मंगलवार को गोपाष्टमी का पावन पर्व बेहद उत्साह, श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर के मिश्रीपुर स्थित श्री गोपाल गौशाला में भव्य गोपाष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया, जहाँ सुबह से लेकर देर शाम तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। ​महोत्सव के तहत सुबह 9 बजे से ही वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गौ-पूजन, गौदान और तुलादान का सिलसिला शुरू हो गया। शहर के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने गौमाता का विधिवत पूजन कर गुड़, हरा चारा व फल खिलाए और परिवार की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया। पूरे आयोजन के दौरान गौशाला परिसर में सनातन संस्कृति की अनूठी छटा देखने को मिली और लोग बढ़-चढ़कर गौ-सेवा के पुण्य कार्य में जुटे रहे। कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य नागरिकों और विशिष्ट अतिथियों ने भी शिरकत कर गौ-सेवा का संकल्प लिया। ​जनसहयोग से हो रहा 500 गोवंशों का संरक्षण ​आयोजन के संबंध में जानकारी देते हुए श्री गोपाल गौशाला के अध्यक्ष सुरेश सिंघल ने बताया कि गौशाला में वर्तमान में करीब 500 गोवंश संरक्षित हैं, जिनकी देखभाल और भरण-पोषण पूरी तरह से समाज के जनसहयोग से किया जाता है। उन्होंने गोपाष्टमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी शहरवासियों से गौ-संरक्षण के लिए आगे आने की अपील की।
0
0
Report

मोरनी क्षेत्र में CM दौरे के दौरान फायर ब्रिगेड गाड़ी खाई में गिरी, मचा हड़कंप

Panchkula, Haryana:मोरनी क्षेत्र में मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान हुआ हादसा, फायर ब्रिगेड वाहन के खाई में गिरने की सूचना से मौके पर मची अफरा-तफरी। पंचकूला। हरियाणा के मुख्यमंत्री के मोरनी क्षेत्र में प्रस्तावित दौरे के दौरान एक बड़ा हादसा होने की सूचना सामने आई है। मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। ड्राइवर मोहित मलिक कच्चा कर्मचारी है और साथी लेखराज पक्का कर्मचारी है पता चला है की गाड़ी मोहित चल रहा था और यह गाड़ी सेक्टर 5 फायर स्टेशन से थी
0
0
Report

मिर्गी अभिशाप नहीं, संपूर्ण इलाज संभव : डॉ मंजेश राठी

Moradabad, Uttar Pradesh:मिर्गी कोई अभिशाप नहीं, एक न्यूरोलॉजिकल बीमारी है जिसका संपूर्ण इलाज संभव है.. ​National Epilepsy Day (17 नवंबर) पर DMR Hospital में परामर्श व जागरूकता सत्र का हुआ आयोजन ​अंधविश्वास और झाड़-फूंक छोड़ न्यूरोलॉजिस्ट से कराएं सटीक जांच, 70-80% मरीज दवाओं से हो सकते हैं पूरी तरह स्वस्थ "मिर्गी कोई मानसिक पागलपन या ऊपरी हवा का असर नहीं है, बल्कि यह मस्तिष्क की नसों में होने वाली एक अस्थाई न्यूरोलॉजिकल गड़बड़ी है, जिसका सही समय पर सटीक इलाज पूरी तरह संभव है।" यह बात डीएमआर सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. मंजेश राठी ने National Epilepsy Day (17 नवंबर) के अवसर पर आयोजित विशेष परामर्श व जागरूकता सत्र के दौरान कही। ​अक्सर समाज में मिर्गी के दौरों को लेकर झिझक, डर और सामाजिक कलंक (Stigma) देखा जाता है। इसी भ्रांति को तोड़ने के लिए अस्पताल की ओपीडी में आए मरीजों और उनके तीमारदारों के बीच एक सीधा संवाद सत्र रखा गया, जहां डॉ. राठी ने मिर्गी पीड़ितों का परीक्षण करने के साथ ही लोगों के अंधविश्वास दूर किए। ​लक्षण केवल हाथ-पैर पटकना ही नहीं: डॉ. मंजेश राठी ने बताया कि अधिकांश लोग केवल बेहोश होकर हाथ-पैर कांपने को ही मिर्गी मानते हैं, जबकि इसके कई अन्य सूक्ष्म संकेत भी होते हैं जिन्हें पहचानना जरूरी है: ​अचानक शरीर में झटके या दौरे (Seizures) आना। ​कुछ सेकंड के लिए चेतना खो देना (Loss of awareness)। ​अचानक शून्य में ताकते रहना (Blank staring)। ​अचानक भ्रम की स्थिति (Sudden confusion) पैदा होना या बिना वजह असामान्य हरकतें करना। समय पर जांच और नियमित दवा ही समाधान: जागरूकता सत्र में डॉ. राठी ने स्पष्ट किया आधुनिक जांचों से मिर्गी के सही प्रकार और कारण की पहचान हो जाती है। समय पर पहचान और विशेषज्ञ न्यूरोलॉजिकल देखरेख में नियमित दवा लेने से मिर्गी पीड़ित सामान्य और स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।
0
0
Report
Advertisement

मंडी पुलिस ने NDPS मामले में 57.92 लाख रुपए की संपत्ति फ्रीज की

Mandi, Himachal Pradesh:मंडी पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 58 लाख रुपये की संपत्ति फ्रीज करवाई है। इसमें 23 लाख 92 हजार रुपये की महिंद्रा थार और पुरानी मंडी स्थित 34 लाख रुपये का मकान शामिल है। दरअसल, सदर थाना मंडी में दर्ज NDPS के एक मामले में 6 ग्राम हेरोइन बरामद होने के बाद पुलिस ने वित्तीय जांच की थी। अब SAFEMA ने 12 नवंबर को दोनों संपत्तियों को फ्रीज करने के आदेश की पुष्टि कर दी है पुलिस अधीक्षक मण्डी के नेतृत्व में मण्डी पुलिस द्वारा नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नशा तस्करों के आर्थिक नेटवर्क पर प्रहार करते हुए एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की गई है। थाना सदर मण्डी में दर्ज FIR No. 79/2025 दिनांक 31.03.2025, धारा 21/29 NDPS Act के मामले में 6 ग्राम हेरोइन की बरामदगी के उपरांत मण्डी पुलिस द्वारा गहन वित्तीय जांच की गई। इस जांच के दौरान नशा तस्करी से अर्जित संपत्तियों की पहचान कर NDPS Act की धारा 68F के तहत लगभग ₹57,92,070/- (सत्तावन लाख बानवे हजार सत्तर रुपये) की संपत्ति फ्रीज करने का आदेश पारित किया गया था। मार्ग ... इस प्रकार इन दोनों संपत्तियों का कुल मूल्य ₹57,92,070/- है। पुलिस अधीक्षक मण्डी के नेतृत्व में मण्डी पुलिस द्वारा इस मामले में केवल नशा तस्करी में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई ही नहीं की गई, बल्कि उनकी अवैध गतिविधियों से अर्जित संपत्ति का पता लगाने के लिए विस्तृत वित्तीय जांच भी की गई। इस कार्रवाई में थाना सदर मण्डी की पुलिस टीम एवं जिला पुलिस की संबंधित इकाइयों के समन्वित प्रयास महत्वपूर्ण रहे। मण्डी पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि नशा तस्करी के अवैध कारोबार से अर्जित संपत्ति को भी कानूनी कार्रवाई के दायरे में लाया जाएगा। नशा तस्करों के विरुद्ध गिरफ्तारी के साथ-साथ उनके आर्थिक साम्राज्य को समाप्त करने के लिए भी मण्डी पुलिस का अभियान निरंतर जारी रहेगा।
0
0
Report

टोल कर्मी से पहचान पर बवाल: वेयरहाउसिंग अध्यक्ष नेताजी भड़के, कलेक्टर को फोन

Rewa, Madhya Pradesh:नेता जी टोल कर्मी से बोले वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन अध्यक्ष को नहीं जानता तो टोल कर्मी बोला नहीं जानता भड़के नेता जी बोले कलेक्टर को फोन लगाओ - नेताओं को यह मुगालता हो गया कि उन्हें सब जानते हैं... ऐसे ही एक नेता जिन्हें मुगालता हो गया मध्य प्रदेश के संजय नागाईच को... जो मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग कारपोरेशन के अध्यक्ष हैं... उन्हें रीवा टोल नाके पर रोका गया तो नेताजी ने टोल कर्मी से कहा मुझे हो टोल कर्मी ने पहचानने से इंकार कर दिया... नेताजी बोले मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग कारपोरेशन का अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री हूँ टोल कर्मी ने कहा मैं नहीं जानता उसने पहचानने से इनकार कर दिया... कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त संजय नागाईच भड़क गए और कहां कि कलेक्टर को लगाओ फोन
0
0
Report

टीकमगढ़ में रसोइयों के बकाए के विरोध पर महिलाओं ने चक्का जाम, भुगतान की मांग

Tikamgarh, Madhya Pradesh:टीकमगढ़ जिले में रसोइयों के पारिश्रमिक का भुगतान नहीं होने से नाराज महिलाओं का आक्रोश सड़क पर देखने को मिला, जहाँ नाराज महिलाओं ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर टीकमगढ़-झांसी हाईवे मार्ग पर चक्काजाम लगा दिया, इस दौरान महिलाओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द ही भुगतान कराने की मांग की है। बी.ओ.-1- दरअसल रसोइयों का कहना है की 16 मार्च 2026 से उन्हें पारिश्रमिक का भुगतान नहीं मिला है, अपनी समस्या को लेकर वह करीब दस बार शिकायतें कर चुकी हैं, लेकिन अब तक उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई है, इसी से नाराज होकर महिलाओं ने कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव किया और सड़क पर बैठकर चक्काजाम लगा दिया, महिलाओं ने चेतावनी दी की यदि जल्द ही उनका बकाया भुगतान नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन करगी, प्रदर्शन के बाद महिलाओं ने मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द ही भुगतान कराने की मांग की है, वही जिला पंचायत सीईओ ने रसोइयों को जल्द ही भुगतान करने का आश्वासन दिया है। वाईट-1- जगप्रसाद यादव (प्रतिनिधि रसोईया संघ) वाईट-2- विशाल धाकड़ (सीईओ जिला पंचायत टीकमगढ़)
0
0
Report
Advertisement

कोरबा की गौशाला में गोपाष्टमी पर भक्तिमय आयोजन, अरुण साव ने गौसेवा पर जोर दिया

Korba, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कनबेरी स्थित अग्रसेन गौशाला परिसर में गोपाष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव शामिल हुए। कार्यक्रम में गौमाता की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई। इस दौरान गौसेवा, गौसंरक्षण और भारतीय संस्कृति में गौमाता के महत्व पर विशेष जोर दिया गया। गोपाष्टमी के अवसर पर गौशाला परिसर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं और गौसेवकों ने पूरे उत्साह के साथ आयोजन में सहभागिता निभाई। इस आयोजन ने एक बार फिर समाज में गौसेवा, संवेदना और संरक्षण के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया.
0
0
Report

UDA का दावा: पीएम यूनिटी मॉल में मानक अनुरूप निर्माण, 2500 से अधिक टेस्ट

Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन के पीएम यूनिटी मॉल की गुणवत्ता पर उठे सवालों के बीच UDA का जवाब, 2500 से ज्यादा टेस्ट में निर्माण मानकों के अनुरूप पीएम यूनिटी मॉल की गुणवत्ता पर UDA का दावा, तय मापदंडों से हो रहा निर्माण, स्वतंत्र टीमों ने भी किया निरीक्षण उज्जैन में बन रहा पीएम यूनिटी मॉल तय मापदंडों से बन रहा है। सांसद अनिल फिरोजिया के सवालों के बीच यूडीए ने प्रतिवेदन देकर बताया कि अब तक 2500 से ज्यादा टेस्ट किए गए है। कुछ दिन पहले सांसद अनिल फिरोजिया ने उज्जैन में बन रहे पीएम यूनिटी मॉल के कंस्ट्रक्शन मे क्वालिटी को लेकर सवाल उठाए थे, साथ ही नई दिल्ली में संबंधित विभाग के मंत्री को उसके निर्माण में हो रही अनियमितता को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। इसके चलते इस प्रोजेक्ट के लेकर कई सवाल लोगों के बीच में खड़े होने लगे थे उज्जैन में बन रहे बहुप्रतीक्षित पीएम यूनिटी मॉल के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर स्थानीय सांसद अनिल फिरोजिया द्वारा उठाए गए सवालों के बाद अब प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी तेज हो गई है。 मामले की गंभीरता को देखते हुए उज्जैन विकास प्राधिकरण ने एक विस्तृत तथ्यात्मक पत्र जारी कर सांसद के सभी संदेहों को सिरे से खारिज कर दिया है और निर्माण को पूरी तरह मानकों के अनुरूप करार दिया है। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि प्रोजेक्ट में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जा रहा है। उविप्रा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक, मॉल के निर्माण में तय तकनीकी मापदंडों, स्वीकृत डिजाइनों और भारतीय मानक ब्यूरो के नियमों का पूरी तरह पालन हो रहा है। परियोजना में निर्धारित ब्रांड से भी उच्च स्तर के स्टील यानी Fe-550D ग्रेड का उपयोग किया जा रहा है, जबकि अप्रूव्ड सूची में केवल Fe-500 का प्रावधान था। इसके अलावा टाटा, जिंदल और सेल जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड्स का स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, गोदरेज के एएसी ब्लॉक्स और सोमानी व आरएके जैसी कंपनियों की विटिफाइड टाइल्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। प्राधिकारी ने बताया कि मॉल की स्ट्रक्चरल डिजाइन की प्रूफ-चेकिंग शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज उज्जैन से कराई गई है, जबकि पोस्ट-टेंशनिंग कार्यों का तकनीकी परीक्षण देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईआईटी इंदौर से करवाया गया है। उविप्रा के अनुसार अब तक निर्माण सामग्री के करीब 510 सैंपल, साइट लैब में ढाई हजार से अधिक टेस्ट और 2500 से ज्यादा कंक्रीट क्यूब सेट के परीक्षण कराए जा चुके हैं, जिनके परिणाम पूरी तरह मानक के अनुरूप आए हैं। इस पूरे मामले में सबसे बड़ा तर्क यह दिया गया है कि संभागायुक्त के निर्देश पर उज्जैन से बाहर के तकनीकी अधिकारियों द्वारा तीन अलग-अलग स्वतंत्र दलों से रैंडम निरीक्षण कराया गया, जिसमें रतलाम, देवास, मंदसौर, आगर-मालवा और नीमच के अधिकारियों की टीमों ने हर बार निर्माण कार्य और गुणवत्ता को पूरी तरह संतोषजनक पाया है। अंत में प्राधिकरण ने सांसद अनिल फिरोजिया को खुला न्योता देते हुए अनुरोध किया है कि वे अपना बहुमूल्य समय निकालकर परियोजना स्थल का निरीक्षण करें, ताकि तकनीकी विशेषज्ञ उन्हें सभी दस्तावेजों और लैब रिपोर्ट्स की विस्तृत जानकारी दे सकें। बाइट सीईओ संदीप सोनी, उज्जैन विकास प्राधिकरण
0
0
Report

कूढ़े में लगाईं आग धधक कर दुकान में पहुंची हजारों का समान जलकर राख

Manoj KumarManoj KumarFollow13m ago
Bbrasi, Uttar Pradesh:चहनिया चौराहे पर ऑटो पार्ट्स में लगी आग, हजारों का सामान जलकर खराब चहनिया चौराहे पर स्थित एक ऑटो पार्ट्स की दुकान में कूड़े में लगाई गई आग के कारण हजारों रुपये का सामान जलकर खराब हो गया। घटना मकान के पीछे कूड़े में आग लगाने के दौरान हुई, जिसकी लपटें फैलकर दुकान तक पहुंच गईं। किसी प्रकार से आग पर काबू पाया गया । दुकान के संचालक राजू सिंह ने बताया कि उनके मकान के पीछे किसी ने लापरवाहीपूर्वक कूड़े में आग लगा दी थी। आग धीरे-धीरे फैलते हुए दुकान तक पहुंच गई, जिससे दुकान में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर खराब हो गया। कहा कि यदि यही घटना रात के समय हुई होती तो पूरी दुकान आग की चपेट में आकर राख हो सकती थी। समय रहते दुकान बच गई और बड़ा नुकसान होने से टल गया। घटना ने आसपास कूड़ा जलाने और इस तरह की लापरवाही से आग लगने की आशंका को लेकर लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
0
0
Report
Advertisement

दमोह सांसद के बयान पर घमासान, कांग्रेस ने तीखे आरोप लगाए

Damoh, Madhya Pradesh:अब दमोह सांसद के बयान पर कांग्रेस हमलावर, जिलाध्यक्ष ने कहा सांसद गोडसे वादी ,तो नेताओं की दलील सांसद के पक्ष में उतरे भाजपाई आपराधिक प्रवत्ति के... दमोह में रविवार को सांसद राहुल सिंह के बंगले के सामने रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा का पुतला दहन कार्यक्रम अब जुबानी जंग में बदलता जा रहा है और इस पर जमकर सियासत हो रही है। कल यानी सोमवार को सांसद राहुल सिंह के साथ संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कांग्रेस के प्रदर्शन पर आपत्ति जताई थी और इसे अराजकता करार दिया था, मंत्री और सांसद ने कहा था कि कांग्रेसियों ने बिना किसी अनुमति के ये कार्यक्रम किया और इससे सांसद के परिजन दहशत में आ गए थे। इतना ही दमोह सांसद ने खुला चैलेंज देते हुए कांग्रेसियों से कहा था तारीख तय कर लें आमने सामने आए निपट लिया जाएगा। इसके अलावा स्थानीय भाजपा नेताओं ने एसपी को ज्ञापन देकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं पर आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की थीं अब कांग्रेस भी हमलावर है। मंगलवार को बड़ी संख्या में जमा हुए कांग्रेसियों ने पहले प्रेस का कांफ्रेंस की और फिर एसपी ऑफिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच की मांग की और सांसद की टिप्पणी की जांच कर कार्यवाही की मांग की है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानक पटेल ने कहा कि सांसद का परिवार सबका परिवार है और उसकी सुरक्षा की जवाबदारी भी सबकी है जो आरोप लगाए जा रहे है वो गलत है। उन्होंने साफ किया कि प्रशासन को सूचना देने के बाद ही आयोजन किया गया तभी वहां पुलिस फायर ब्रिगेड तहसीलदार सहित अमला मौजूद था, सांसद के चैलेन्ज पर बयान देते हुए उन्होंने साफ किया कि सांसद और भाजपाई गोडसे की विचारधारा के हैं कांग्रेसी गांधीवादी है इसलिए वो धमकी दें हम फूल ही देंगे। इसके साथ ही कुछ कांग्रेस नेताओं ने सांसद राहुल लोधी का चैलेंज स्वीकार करने की बात भी कही है। इतना ही नहीं जुबानी जंग अब आगे बढ़ गई है, किसान कांग्रेस के नेता नितिन मिश्रा ने साफ कहा कि जो भाजपाई एसपी को ज्ञापन देने गए थे असल अपराधी वही है जो न्यायालय से फरार घोषित है और एसपी से मिल रहे है और ये सत्ता का दुरुपयोग है जो साफ दिख रहा है।
0
0
Report

महिला विभाग करेगी दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट के रिकॉर्डिंग से उल्लंघन की जांच

Noida, Uttar Pradesh:दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट पर विभाग की अगली कार्रवाई कॉन्सर्ट के वीडियो और दस्तावेज जुटाएगा विभाग हाईकोर्ट के आदेशों के उल्लंघन की होगी जांच आपत्तिजनक गानों पर विभाग ने जताई थी आपत्ति राहत इंदौरी के शेर से दिलजीत ने दिया था जवाब इंदौर में पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर महिला एवं बाल विकास विभाग ने अब मामले में अगली कार्रवाई की तैयारी कर ली है। विभाग कॉन्सर्ट के वीडियो और दूसरे दस्तावेज जुटाकर यह पता लगाएगा कि आयोजन में हाईकोर्ट के आदेश और विभागीय निर्देशों का उल्लंघन हुआ है या नहीं। इसके बाद आपत्ति दर्ज कराने वाले आवेदक को विभाग की ओर से जवाबी पत्र लिखा जाएगा। 15 नवंबर को इंदौर के सी 21 मॉल में दिलजीत दोसांझ का लाइव कॉन्सर्ट आयोजित हुआ था। इससे पहले 6 नवंबर को महिला एवं बाल विकास विभाग ने मॉल प्रबंधन को पत्र लिखकर पटियाला पैग, 5 तारा ठेके, जीभ विचो लैबिया और जट्ट उठे फायर करदा जित्थे पाबंदी हरियाणा दी जैसे गाने नहीं गाने के निर्देश दिए थे। विभाग ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के 22 जुलाई 2019 के आदेश का हवाला देते हुए कहा था कि ऐसे गानों का छोटे बच्चों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसके बावजूद कॉन्सर्ट में पांच साल से अधिक उम्र के बच्चों को प्रवेश दिया गया। अब विभाग कॉन्सर्ट की रिकॉर्डिंग और उपलब्ध दस्तावेजों की जांच करेगा। इसके आधार पर आपत्ति उठाने वाले चंडीगढ़ निवासी डॉक्टर पंडितराव धरेनावर को पत्र लिखकर कार्रवाई की स्थिति से अवगत कराया जाएगा। महिला बाल विकास अधिकारी रजनीश सिन्हा ने बताया कि शिकायतकर्ता से हाई कोर्ट के आदेश की कॉपी भी मंगवाई जा रही है ताकि स्पष्ट हो सके उसी के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। विभाग के द्वारा लिखें गए पत्र के बाद भी दिलजीत ने इंदौर में वो चारों गाने गाए जिन्हे गाने के लिए मना किया गया था। इतना ही नहीं दिलजीत ने राहत इंदौरी के शेर के माध्यम से जवाब भी दिया था।
0
0
Report

कुरुक्षेत्र में पंजाब नशा तस्कर नेटवर्क का खुलासा, दो गिरफ्तार

Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र में हरियाणा के नशा तस्कर गिरोह का खुलासा: पंजाब के तरनतारन से जुड़े तार, दो आरोपी गिरफ्तार हरियाणा में नशे का कारोबार फैलाने वाले पंजाब के नशा तस्करों के नेटवर्क पर कुरुक्षेत्र पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस जांच में सामने आया है कि पंजाब के तरनतारन से हेरोइन यानी चिट्टे की सप्लाई कुरुक्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों में की जा रही थी। इस मामले में पुलिस ने गुरपाल सिंह उर्फ बाबा की निशानदेही पर गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में नशा तस्करी से जुड़े कई और नाम सामने आ सकते हैं। कुरुक्षेत्र पुलिस ने पिछले कुछ दिनों में अलग-अलग मामलों में नशा तस्करों को गिरफ्तार किया था। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ में पंजाब के तरनतारन से जुड़े नशा सप्लाई नेटवर्क का खुलासा हुआ। जांच में गुरपाल सिंह उर्फ बाबा का नाम सामने आया, जिसे पहले भी चिट्टे की तस्करी के मामलों में गिरफ्तार किया जा चुका है। इसी कड़ी में शाहाबाद पुलिस ने गुरपाल सिंह उर्फ बाबा की निशानदेही पर गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी को भी गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पंजाब के तरनतारन के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, गुरपाल सिंह उर्फ बाबा के तार चिट्टे की बरामदगी से जुड़े तीन अलग-अलग मामलों में सामने आए हैं। इनमें 268 ग्राम और 200 ग्राम चिट्टे की बरामदगी के मामले भी शामिल हैं। इसके अलावा एफआईआर नंबर 394 में गिरफ्तार साहिल, रवि, राहुल और अन्य आरोपियों के तार भी इस नेटवर्क से जुड़े पाए गए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि पंजाब से नशे की खेप कहां से आती थी और कुरुक्षेत्र में किन लोगों तक पहुंचाई जाती थी। सुरेन्द्र का कहना है कि दोनों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में तरनतारन के कुछ अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है। साथ ही इस पूरे नेटवर्क से जुड़े सप्लायरों और स्थानीय संपर्कों की पहचान की जा रही है, ताकि नशे के इस नेटवर्क को जड़ से खत्म किया जा सके। कुरुक्षेत्र पुलिस की जांच जारी है। अब देखना होगा कि पंजाब से हरियाणा तक फैले इस नशा तस्करी नेटवर्क में कितने और चेहरे बेनकाब होते हैं。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top