241402
हरदोईः आपस में टकराई दो बाइक, तीन घायल
Harpalpur, Uttar Pradesh:हरपालपुर-खरगपुर मार्ग पर बड़ा गांव के पास दो बाइकों की आपस में जोरदार भिडंत हो गई जिसमें एक बाइक पर सवार तीन दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर में भर्ती कराया गया है। एक की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
राम जन्मभूमि ट्रस्ट के CEO नियुक्ति पर सुधांशु त्रिवेदी का बड़ा सकारात्मक बयान
Noida, Uttar Pradesh:LUCKNOW (UTTAR PRADESH): SUDHANSHU TRIVEDI (BJP) ON RAM TEMPLE TRUST RESTRUCTURING AND CEO APPOINTMENT / AKHILESH YADAV'S REMARKS ON ALLEGED RAM TEMPLE DONATION MISAPPROPRIATION / CONGRESS' QUESTIONS ON 7.8% GDP GROWTH / OPPOSITION'S ALLEGATIONS OVER SIR AND VOTER LISTS- लखनऊ, उत्तर प्रदेश: राम मंदिर ट्रस्ट के CEO की नियुक्ति पर भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, "श्री राम जन्मभूमि न्यास ने अपना प्रथम मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है जोकि वायुसेना के सेवानिवृत्त एयर चीफ मार्शल हैं। मुझे लगता है कि जो भी निर्णय ट्रस्ट ने लिया है वह समस्त व्यवस्थाओं, उपयोगिताओं, दक्षताओं को ध्यान में रखकर लिया होगा और यह एक सकारात्मक कदम है ताकि अधिक व्यावसायिकता के साथ, अधिक क्षमता के साथ, अधिक पारदर्शिता के साथ श्री राम जन्मभूमि न्यास काम कर सके।" उन्होंने कई अन्य सदस्यों को भी नियुक्त किया है, इस प्रक्रिया के द्वारा श्री राम जन्मभूमि न्यास की गतिशीलता और प्रभावकता दोनों बढ़ेंगे...जो यह कहते रहे कि अयोध्या तो यह थी ही नहीं, जो कहते थे राम कभी हुए ही नहीं, जिन्होंने अयोध्या को लांछित किया, अयोध्या को अपमानित किया, अयोध्या को कलंकित किया, सरयू को रक्तरंजित किया, वह हर विषय के ऊपर सवाल उठाते हैं, तो मुझे लगता है कि पूरे देश को भलीभांति पता है कि कौन वास्तविकता में राम का भक्त है...0
0
Report
पीओजेके के कश्मीरी प्रदर्शनकारियों ने लंदन के क्लेरेंस हाउस के बाहर विरोध किया
Jammu, पीओजेके के कश्मीरियों ने लंदन स्थित क्लेरेंस हाउस के बाहर विरोध प्रदर्शन किया, जहां पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने किंग चार्ल्स से मुलाकात की। प्रदर्शन मुख्य रूप से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के खिलाफ किया गया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पीओजेके के लोगों पर हो रहे कथित अत्याचारों के लिए पाकिस्तान सरकार जिम्मेदार है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पीओजेके में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पाकिस्तानी सुरक्षा बलों और अर्धसैनिक बलों ने अत्यधिक बल का इस्तेमाल किया, जिसके परिणामस्वरूप बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई और कई लोग घायल हुए।0
0
Report
चतरा में एच1एन1-एच3एन2 के लिए आइसोलेशन वार्ड बना, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
Ansar Nagar, Jharkhand:एच1एन1, एच3एन2 को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सदर अस्पताल में तैयार हुआ आइसोलेशन वार्ड एनएचएम के निर्देश पर 10 बेड का वार्ड तैयार ऑक्सीजन प्लांट और जरूरी संसाधनों को किया जा रहा दुरुस्त चतरा : देश के विभिन्न हिस्सों में इन्फ्लुएंजा संक्रमण की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निर्देश पर चतरा सदर अस्पताल में एच1एन1 और एच3एन2 समेत इन्फ्लुएंजा संक्रमण से निपटने के लिए 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है। हालांकि, झारखंड में अभी तक इन्फ्लुएंजा संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। संभावित संक्रमण को देखते हुए सदर अस्पताल प्रबंधन ने एहतियाती तैयारियां तेज कर दी हैं। अस्पताल में मरीजों को आवश्यकता पड़ने पर तत्काल अलग रखने और उपचार उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा ऑक्सीजन प्लांट को भी तैयार किया जा रहा है, ताकि गंभीर मरीजों को ऑक्सीजन की आवश्यकता पड़ने पर किसी तरह की परेशानी नहीं हो। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. मनीष लाल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के निर्देश के बाद अस्पताल में सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। आइसोलेशन वार्ड को तैयार कर लिया गया है। साथ ही ट्रिपल लेयर मास्क, पीपीई किट समेत अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरणों की व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है। उन्होंने बताया कि फिलहाल जिले में इन्फ्लूएंजा को लेकर स्थिति सामान्य है। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग किसी भी संभावित परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। अस्पताल प्रबंधन द्वारा संक्रमण के संदिग्ध मरीजों की पहचान होने पर उन्हें निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत उपचार एवं निगरानी में रखने की तैयारी की गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों से भी सावधानी बरतने, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क का इस्तेमाल करने तथा सर्दी-खांसी या बुखार जैसे लक्षण होने पर चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की जा रही है। बाइट : डॉ मनीष लाल, उपाधीक्षक, सदर अस्पताल चतरा।0
0
Report
Advertisement
EOW का बड़ा एक्शन: छिंदवाड़ा में PWD अधिकारी के ठिकानों पर दबिश
Chhindwara, Madhya Pradesh:छिंदवाड़ा ब्रेकिंग... EOW की बड़ी कार्रवाई... PWD के प्रभारी कार्यपालन यंत्री के ठिकानों पर छापा भ्रष्टाचार की शिकायत के बाद लोक निर्माण विभाग भवन के प्रभारी कार्यपालन यंत्री के.के. सिंगारे के ठिकानों पर EOW की छापेमारी... सुबह करीब 5:45 बजे EOW की टीम ने छिंदवाड़ा और बालाघाट स्थित आवास पर एक साथ दी दबिश ...0
0
Report
NSUI प्रदर्शन के बाद छिंदवाड़ा मामला: 7 के खिलाफ केस, CCTV से जांच जारी
Chhindwara, Madhya Pradesh:छिंदवाड़ा में पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव और 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार को हुए NSUI प्रदर्शन के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है. प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की और झड़प के मामले में NSUI जिलाध्यक्ष अपेक्षा सूर्यवंशी समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. सभी पर धारा 189(2), 121(1) और 132 के तहत कार्रवाई की गई है पुलिस ने पार्षद पति बबला पटेल, अविनाश काकोडिया, अपेक्षा सूर्यवंशी, सतेंद्र अहिरवार, यंश मेंडके, गौरव परते और अनिकेत मालवी को आरोपी बनाया है. काररवाई प्रदर्शन के दौरान घायल महिला आरक्षक की शिकायत के आधार पर की गई. मामला कुंडीपुरा थाने में दर्ज किया गया है. पुलिस अब कॉलेज परिसर में लगे CCTV कैमरों और मौके के वीडियो की जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि जांच में यदि अन्य लोगों की भूमिका सामने आती है तो आरोपियों की संख्या बढ़ाई जा सकती है. NSUI जिला अध्यक्ष अपेक्षा सूर्यवंशी ने भी पुलिस अधीक्षक के नाम आवेदन दिया है और ABVP कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी कार्यवाही की मांग की है. कुंडीपुरा थाना प्रभारी महेंद्र भगत ने बताया कि NSUI के द्वारा पीजी कॉलेज में ज्ञापन के दौरान पुलिस कर्मियों से कुछ झड़प और धक्का मुक्की हुई थी जिनकी शिकायत के बाद अपराध पंजीबद्ध कर मामला दर्ज किया गया है और 7 नामजद लोगों पर और अन्य लोगों पर कई धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच जारी है अन्य लोगों की भूमिका सामने आने पर उनके खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी.0
0
Report
टोंक नगर निकाय चुनाव 2026: मोहिउद्दीन निजाम कांग्रेस के सबसे अमीर उम्मीदवार के रूप में हावी
Kota, Rajasthan:टोंक निकाय चुनाव 2026: टोंक में करोड़पति प्रत्याशियों का दबदबा, कांग्रेस के मोहिउद्दीन निजाम सबसे अमीर टोंक नगर निकाय चुनाव 2026 में नामांकन के साथ प्रत्याशी shपथ पत्रों में उनकी चल-अचल संपत्ति ka ब्यौरा भी सामने आने लगा है। चुनावी मैदान में उतरने वाले कई प्रत्याशी करोड़ों रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। संपत्ति के लिहाज से कांग्रेस प्रत्याशी भाजपा प्रत्याशीों पर भारी नजर आ रहे हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार कांग्रेस के 7 प्रत्याशियों और उनके परिजनों की कुल घोषित संपत्ति करीब 49 करोड़ रुपये बताई गई है, जबकि भाजपा के 7 प्रत्याशियों और उनके परिजनों की कुल संपत्ति करीब 13.81 करोड़ रुपये है। हालांकि प्रत्याशियों की व्यक्तिगत घोषित संपत्ति की तालिका में कांग्रेस प्रत्याशियों की कुल संपत्ति करीब 35.74 करोड़ रुपये और भाजपा प्रत्याशीों की कुल संपत्ति करीब 6.92 करोड़ रुपये दर्ज है। कांग्रेस प्रत्याशी मोहिउद्दीन निजाम सबसे अमीर वार्ड नंबर 17 से कांग्रेस प्रत्याशी मोहिउद्दीन निजाम संपत्ति के मामले में सबसे आगे हैं। 59 वर्षीय मोहिउद्दीन निजाम की स्वयं की घोषित संपत्ति करीब 20.57 करोड़ रुपये है। परिवार की कुल संपत्ति करीब 29.31 करोड़ रुपये बताई गई है। मोहिउद्दीन निजाम के पास बीड़ी फैक्ट्री, रियल एस्टेट, कृषि और अन्य कारोबार से जुड़े आय के स्रोत बताए गए हैं। शपथ पत्र के अनुसार उनकी संपत्ति में जमीन-जायदाद और व्यावसायिक संपत्तियां भी शामिल हैं। यही वजह है कि निकाय चुनाव में उनकी संपत्ति को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। भाजपा में भी कई करोड़पति प्रत्याशी भाजपा प्रत्याशियों की बात करें तो बीना जैन छामुनिया की घोषित संपत्ति करीब 2.22 करोड़ रुपये है। वहीं शैलेंद्र जैन की संपत्ति करीब 1.84 करोड़ रुपये और प्रह्लाद सिंह राजावत की करीब 1.45 करोड़ रुपये बताई गई है। भाजपा प्रत्याशी में ओमप्रकाश महावर की संपत्ति करीब 27.16 लाख रुपये, संगीता मंगल की करीब 21 लाख रुपये, आरारा जैन की करीब 26.90 लाख रुपये और बादल साहू की करीब 16.52 लाख रुपये घोषित की गई है। कांग्रेस के अन्य प्रत्याशी की संपत्ति कांग्रेस प्रत्याशियों में मोहिउद्दीन निजाम के अलावा सुनील बंसल की घोषित संपत्ति करीब 6.33 करोड़ रुपये है। गायत्री चौधरी की संपत्ति करीब 3.20 करोड़ रुपये, मोहम्मद कमर की करीब 2.70 करोड़ रुपये, अकबर खान की करीब 1.21 करोड़ रुपये और रामदेव गुर्जर की करीब 41.10 लाख रुपये बताई गई है। वहीं राजवीर अहमद की घोषित संपत्ति करीब 1.52 करोड़ रुपये है। कारोबार से लेकर खेती तक आय के स्रोत प्रत्याशियों के शपथ पत्रों में संपत्ति के साथ आय के अलग-अलग स्रोत भी सामने आए हैं। इनमें बीड़ी फैैक्ट्री, रियल एस्टेट, व्यापार, कृषि और अन्य व्यावसायिक गतिविधियाँ प्रमुख हैं। कुछ प्रत्याशियों के मामले में उनके पति या पत्नी की संपत्ति भी स्वयं प्रत्याशी की संपत्ति से अधिक बताई गई है。0
0
Report
Advertisement
हरियाणा में नगर निगम सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, पंचकूला समेत सभी कार्यालय ताले
Panchkula, Haryana:पंचकूला। अपनी लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर नगर निगम सफाई कर्मचारी लगातार हड़ताल पर बैठे हुए हैं। इसी कड़ी में आज पूरे हरियाणा में नगर निगम कार्यालयों की तालाबंदी की गई। सफाई कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर कर्मचारियों ने नगर निगम कार्यालयों के गेट पर ताला लगा दिया और अधिकारियों व कर्मचारियों को कार्यालय में प्रवेश नहीं करने दिया गया। पंचकूला में भी नगर निगम कार्यालय के बाहर सफाई कर्मचारियों ने तालाबंदी करते हुए सरकार के खिलाफ रोष जताया। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। पत्रकारों से बातचीत करते हुए नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान जोगिंदर सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में आज नगर निगम कार्यालयों की तालाबंदी की जा रही है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों की कई मांगें लंबे समय से लंबित हैं, लेकिन सरकार की ओर से उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। जोगिंदर सिंह ने कहा कि उनकी प्रमुख मांगों में ठेकेदारी प्रथा को समाप्त करना और सफाई कर्मचारियों को नियमित करना शामिल है। इसके अलावा 13 मई के समझौते को लागू करने की मांग भी की जा रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती, तब तक सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया तो आने वाले समय में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। जोगिंदर सिंह ने कहा कि इसके बाद आंदोलन के दौरान जो भी स्थिति पैदा होगी, उसकी पूरी जिम्मेदारी हरियाणा सरकार की होगी।0
0
Report
दमोह में आंगन की टंकी में डूबे 10 वर्षीय कृष्ण की मौत
Damoh, Madhya Pradesh:दमोह में एक गाँव में तीसरी क्लास का छात्र घर के आंगन में पानी की टंकी में शव मिलने से मातम छا गया. मामला दमोह शहर के चेनपुरा इलाके का है जहां रहने वाले राजू अहिरवाल के दस साल के बेटे कृष्ण सुबह से नहाने के लिए अपने घर के आंगन में आया और काफी देर तक जब वो कमरे में नहीं गया तो उसकी तलाश की गई पर मोहल्ले में वो नहीं मिला. मां ने नहाने जाने का बोलकर आंगन में देखा तो कृष्ण पानी की टंकी में उल्टा फंसा हुआ था. यह पानी की टंकी जमीन में दबा लोहे का बड़ा बर्तन है जिसे बुंदेलखंड में नाद कहा जाता है. परिजनों ने मशक्कत के बाद मासूम को बाहर निकाला और उसे जिला अस्पताल लाए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.0
0
Report
बिहार में गंगा-गंडक की बाढ़ से सोनपुर में हालात खराब; दुकानदार सुरक्षित ठिकाने तलाशे
Hajipur, Bihar:बिहार में गंगा और गंडक के बढ़ते जलस्तर ने अब सोनपुर में भी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हरिहरनाथ मंदिर से कालीघाट जाने वाली सड़क पर बाढ़ का पानी फैल गया है। हालात ऐसे हैं कि सड़क किनारे रहने वाले दुकानदार और आम लोग अपना सामान समेटकर सुरक्षित जगहों की ओर जाने को मजबूर हैं। स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक कालीघाट और हरिहरनाथ थाना परिसर में भी दो फीट से अधिक पानी पहुंच गया है। सोनपुर के हरिहरनाथ इलाके की हैं.जहां बाढ़ का पानी अब लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ने लगा है। हरिहरनाथ मंदिर से कालीघाट जाने वाली निचली सड़क पानी में डूब गई है। सड़क पर पानी का तेज बहाव है और लोगों के सामने सबसे बड़ी चिंता सुरक्षित ठिकाने की है। कालीघाट रोड के दुकानदार और स्थानीय लोग अब पलायन की तैयारी में हैं। जरूरी सामान समेटकर लोग ऊंचे स्थानों की तरफ जा रहे हैं। उधर, बाढ़ का पानी हरिहरनाथ थाना परिसर तक पहुंच गया है, जिससे थाने में तैनात पुलिसकर्मियों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। पुलिसकर्मियों के मुताबिक देर रात अचानक पानी तेजी से बढ़ा। गश्ती वाहनों को ऊंचे स्थान पर खड़ा करना पड़ा। जवान हाफ पैंट पहनकर पानी पार करते हैं और सड़क पर पहुंचने के बाद वर्दी बदलकर ड्यूटी करते हैं। दियारा इलाके में लगातार पेट्रोलिंग भी जारी है। लेकिन जिस तरह पानी बढ़ रहा है, उससे आने वाले समय में हालात और गंभीर होने की आशंका है。0
0
Report
Advertisement
रामबन के चेनाब वैली में फुटबॉलर से सफल किसान, ज़ुबैर अहमद युवाओं के रोल मॉडल
Noida, Uttar Pradesh:0309ZS_RBN_SPL_R Special story Zubair Ahmed Sohail, a resident of Chamalwas in Banihal, exemplifies how a person can change their destiny by working hard and making the most of government schemes. From Football Player to Successful Farmer: Zubair Ahmed Becomes a Role Model for Chenab Valley Youth Banihal, Ramban: At a time when unemployment remains a major challenge for the youth of Jammu and Kashmir, the success story of a young farmer from Ramban is inspiring people across the Chenab Valley. Meet Zubair Ahmed Sohail, a well-educated former football player who chose farming over the race for government jobs and has now established himself as a successful entrepreneur. Located around 10 kilometres from chambalwas Banihal headquarters, Zubair’s farm is a living example of how modern agriculture and government-supported initiatives can create sustainable livelihood opportunities. Zubair started his journey with a small piece of land a few years ago. With hard work, family support and a strong commitment to agriculture, he gradually expanded his farming activities and built his own identity in the region. According to Zubair, he supplied around 14 quintals of vegetables in just three months during the current season. He also cultivated nearly 12 quintals of tomatoes, generating a good income from the crop. His farm currently features around 30 varieties of vegetables, including kiwi, okra, maize and kidney beans, along with nearly 20 varieties of fruits. Zubair has also established a 20-kanal hybrid apple nursery, which he says is valued at approximately ₹30–35 lakh. His success has attracted the attention of students, agriculture enthusiasts and government officials. Students, including degree holders from relevant fields, regularly visit his nursery to observe practical farming techniques and gain hands-on knowledge. Senior officials from the Horticulture and Agriculture Departments have also visited the farm. Zubair’s work has received wider recognition, with MP Dr Jatinder Singh sharing videos of his farming activities on social media. Through his journey, Zubair has a message for the youth: instead of spending years solely pursuing government jobs and becoming discouraged by repeated failures, young people can explore entrepreneurship and agriculture through various government schemes and support programmes. His story demonstrates that with determination, innovation and proper guidance, farming can become a viable profession and a source of employment for others. Today, Zubair Ahmed is emerging as a role model for aspiring entrepreneurs in Ramban and across the Chenab Valley, proving that success can be cultivated from the soil when opportunity is combined with hard work. Byte Zubair Ahmed Sohail Byte Gulam Mohammed Zubair Ahmed ke ghar ke Angan mein Walkthrough shuruaati0
0
Report
दौसा रेलवे ओवरब्रिज हादसे में कार सहित दो बाइक्स क्षतिग्रस्त, एक दर्जन घायल
Dausa, Rajasthan:देर रात्रि को शहर में बने रेलवे ओवर ब्रिज पर हादसा: कार की चपेट में आई दो बाइक और एक टैम्पू. हादसे में करीब एक दर्जन लोग घायल. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. सभी घायल जिला अस्पताल पहुंचाए गए जहां से प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल जयपुर रेफर किया गया. प्रत्यक्षदर्शी लोगों का कहना है कर चालक नशे में धुत था और तेज रफ्तार से कार चला रहा था. कार चालक मौके पर कार छोड़कर फरार. पुलिस क्रेन की मदद से क्षतिग्नस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू करवाया. कोतवाली थाना क्षेत्र का घटनाक्रम.0
0
Report
जयपुर में आचार संहिता के तहत आबकारी विभाग की कड़ी कार्रवाई
Jaipur, Rajasthan:निकाय चुनाव आचार संहिता की पालना में आबकारी विभाग की सख्ती. आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में जयपुर में कार्रवाई. ट्रेन में पकड़ी गई विभिन्न ब्रांड की कुल 29 बोतल शराब. दिल्ली में बिक्री योग्य है पकड़ी गई शराब. कार्यवाही में प्रहराधिकारी रामचन्द्र चौधरी रहे शामिल. रेलवे सुरक्षा बल की टीम के साथ की गई कार्रवाई. जयपुर शहर DEO घनश्याम शर्मा और EPF के आबकारी अधिकारी लखन व्यास के सुपरविजन में कार्रवाई।0
0
Report
Advertisement
यासिन तलाक विवाद में नया मोड़: जानिए पूरा मामला
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
लोनी में हिन्दू रक्षा दल कर्मी के साथ मारपीट-लूट, धरने पर प्रदर्शन
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र में हिन्दू रक्षा दल के एक कार्यकर्ता के साथ कथित मारपीट और लूट का मामला सामने आया है। घटना के विरोध में हिन्दू रक्षा दल के सैकड़ों कार्यकर्ता लोनी थाना परिसर में धरने पर बैठ गए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।\n\nपीड़ित कार्यकर्ता सुमित के मुताबिक, वह अपनी बाइक से कहीं जा रहा था। उसी दौरान सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर हाजी सलमान और उसके कुछ साथियों ने कथित तौर पर उसे रोक लिया और उसके साथ मारपीट की। सुमित का आरोप है कि उस पर डंडों से हमला किया गया और पिस्टल की बट से भी उसे मारा गया।\n\nपीड़ित का यह भी आरोप है कि मारपीट के दौरान उसकी सोने की चेन लूट ली गई। सुमित के मुताबिक, उसके साथ मारपीट की वजह उसके हिन्दू रक्षा दल का कार्यकर्ता होना थी।\n\nघटना के बाद हिन्दू रक्षा दल के कार्यकर्ता लोनी थाने पहुंचे और पुलिस को शिकायत दी। कार्यकर्ताओं ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल कार्यकर्ता थाने परिसर में धरने पर बैठे हुए हैं।\n\nहिन्दू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं की ओर से हाजी सलमान के आपराधिक रिकॉर्ड को लेकर भी कई गंभीर दावे किए गए हैं। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि हाजी सलमान के खिलाफ पूर्व में रेप समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसके अलावा तुर्कमान गेट पर हुई हिंसा के मामले में भी उसका नाम सामने आने का दावा किया गया है। हालांकि, इन दावों और पूर्व मुकदमों की स्वतंत्र पुष्टि पुलिस रिकॉर्ड के आधार पर होना बाकी है।\n\nबताया जा रहा है कि हाजी सलमान सोशल मीडिया पर सक्रिय है और उसके सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भी समय-समय पर विवाद सामने आते रहे हैं।\n\nफिलहाल पुलिस को दी गई शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है。0
0
Report
अमेठी के गांव में भारी जलभराव, महीनों से लोग बेहाल
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - गांव में जल निकासी न होने से महीनों से गांव में हुआ भीषण जलभराव, पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के चलते लोगों के घरों तक पहुंचा गांव का गंदा पानी, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार, शिकायत के बावजूद भी आज तक मामले का नहीं हुआ निस्तारण गांव में भीषण जलभराव के चलते लोगों का जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त, गांव में महीनों से भरे गंदे पानी से गांव में बीमारी का बढ़ा खतरा, नलों का पानी भी होने लगा दूषित, घरों में बारिश के गंदे पानी भर जाने से दूसरी जगहों रहने को मजबूर हो रहे हैं ग्रामीण, बहादुरपुर ब्लॉक के पूरे बादेराय गांव का है मामला0
0
Report
Advertisement
