icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

धार में भयानक भिड़ंत: दो युवकों की मौत, चार घायल

Dhar, Madhya Pradesh:धार में दर्दनाक सड़क हादसा, दो युवकों की मौत दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवक घायल; उपचार जारी मध्यप्रदेश के धार जिले में सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए। हादसा नालछा थाना क्षेत्र के सलकनपुर फांटे पर हुआ, Where two motorcycles collided violently face-to-face. प्राप्त जानकारी के अनुसार, सलकनपुर फांटे पर दो बाइकों के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में चार युवक हादसे का शिकार हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे में जान गंवाने वाले दोनों युवकों की मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है। फिलहाल मृतकों और घायलों की पहचान, हादसे के कारणों सहित अन्य विस्तृत जानकारी सामने आना शेष है। पुलिस मामले की जांच कर रही है。 धार ASP विजय डावर ने बताया दो बाइक की आमने सामने भिड़ंत में दो युवकों को मौत हो जबकि दो घायल है
0
0
Report
0
0
Report

तेलडीहा दुर्गा मंदिर पहुँचे CM सम्राट चौधरी: जिंदाबाद-मुर्दाबाद के नारे ने मचाई हंगामा

Munger, Bihar:तेलडीहा दुर्गा मंदिर में सीएम सम्राट चौधरी के पहुंचने पर लगे जिंदाबाद-मुर्दाबाद के नारे, वीडियो वायरल बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपने दो दिवसीय दौरे पर मुंगेर पहुंचे। मंगलवार को वे पूजा-अर्चना करने बांका जिले के प्रसिद्ध शक्तिपीठ तेलडीहा दुर्गा मंदिर पहुंचे। मुख्यमंत्री के मंदिर पहुंचने और वहां से लौटने के दौरान ग्रामीणों की ओर से जिंदाबाद और मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। जानकारी के अनुसार, तेलडीहा दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। इसी दौरान मुख्यमंत्री के आगमन पर कुछ समय के लिए श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश करने से रोके जाने की बात सामने आई। इससे नाराज कुछ लोगों ने मुर्दाबाद के नारे लगाए। वहीं, मुख्यमंत्री के समर्थन में भी नारेबाजी की गई। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान नारेबाजी किए जाने की बात सामने आ रही है।
0
0
Report
Advertisement

CM सम्राट चौधरी बांका के तेलडीहा मंदिर में पूजा के साथ सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Banka, Bihar:आज बांका पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शक्तिपीठ तेलडीहा मंदिर में पूजा अर्चना की, एवं राज्य की सुख शांति की कामना की। मंदिर परिसर पहुंचने पर उन्हें जिला प्रशासन बांका की ओर से गॉड ऑफ ऑनर ओनर दिया गया। उनके आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए, मंदिर आगमन पर बिहार सरकार की पूर्व मंत्री जयंत राज कुशवाहा बेलहर के विधायक मनोज यादव ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री की एक झलक पाने को लेकर बैरिकेडिंग के बाहर चारों तरफ श्रद्धालुओं की काफी भीड़ थी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भागलपुर पूर्वी क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विवेक कुमार, डीआईजी मुंगेर, जिलाधिकारी बांका अंशुल अग्रवाल पुलिस अधीक्षक बांका अमितेश कुमार, जिलाधिकारी भागलपुर एसपी भागलपुर सीटीएसपी भागलपुर समेत मुंगेर जिला के प्रशासन मौजूद थे।
0
0
Report

कोटा में त्योहार खरीदारी के दौरान हादसा, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत

Kota, Rajasthan:कोटा अज्ञात वाहन की टक्कर से पिता पुत्र की दर्दनाक मौत, त्यौहार की खरीदारी करने आ रहा था परिवार, घटना में घायल मां एवं अन्य बेटे का मेडिकल कॉलेज में उपचार जारी, RK पुरम थाना पुलिस जुटी मामले की जांच में, मेडिकल कॉलेज मोर्चरी पर हुआ पिता पुत्र का पोस्टमार्टम, एंकर -कोटा में त्योहार की खरीदारी करने बाजार जा रहे एक परिवार के साथ दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। आरकेपुरम थाना क्षेत्र के दौलतगंज इलाके में सोमवार दोपहर करीब 3 बजे तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवार परिवार को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में पिता नरेश भील और उनके 13 वर्षीय बड़े बेटे राहुल की मौत हो गई, जबकि पत्नी रेखा और 7 वर्षीय छोटा बेटा विकास घायल हो गए। हादसे में राहुल को गंभीर चोटें आईं। बताया गया कि उसकी आंतें बाहर निकल आई थीं। जानकारी के अनुसार, नरेश भील (38) मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। सोमवार को वह त्योहार के लिए कपड़ों की खरीदारी करने दोपहर करीब 2 बजे बाइक से कोटा के लिए रवाना हुए थे। बाइक पर उनकी पत्नी रेखा, बड़ा बेटा राहुल और छोटा बेटा विकास भी सवार थे। परिवार को उम्मीद थी कि त्योहार के लिए खरीदारी कर घर लौटेंगे, लेकिन रास्ते में हुए हादसे ने उनकी जिंदगी बदल दी। बताया जा रहा है कि दौलतगंज इलाके में कोटा की तरफ से आ रहे एक वाहन ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार चारों लोग घायल हो गए। हादसे में राहुल को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, नरेश के सिर में गंभीर चोट लगी थी। राहगीरों की मदद से चारों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान नरेश ने भी दम तोड़ दिया। हादसे में नरेश की पत्नी रेखा और छोटा बेटा विकास भी घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि पति और बड़े बेटे को खोने के बाद रेखा गहरे सदमे में हैं और वह कुछ बोल नहीं पा रही हैं। वहीं, सात वर्षीय विकास की आंख के ऊपर चोट आई है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। कोटा दक्षिण नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर पवन मीणा ने बताया कि नरेश मजदूरी करके परिवार का गुजारा करते थे। उनका बड़ा बेटा राहुल पांचवीं कक्षा में पढ़ता था। परिवार की आर्थिक स्थिति भी कमजोर बताई जा रही है। ऐसे में पिता और बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हादसे के बाद दोनों शवों का मंगलवार को न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम करवाया गया। त्योहार की खरीदारी के लिए घर से निकले परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। इस हादसे में नरेश और राहुल की मौत के बाद परिवार के सामने गहरा दुख और मुश्किल हालात खड़े हो गए हैं। बाइट - 1. प्रेम,ASI,RK पुरम थाना 2. पवन मीणा, 3. परिजन
0
0
Report
Advertisement

पंचायती राज चुनाव 2026: डूंगरपुर के डीई ने सेक्टर स्टॉफ निगरानी निर्देश दिए

Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले में पंचायतीराज चुनाव के स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग मुस्तैदी से जुटा हुआ है। इसी के तहत आज जिला निर्वाचन अधिकारी देशलदाल ने जिला परिषद सभागार में सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर पुलिस ऑफिसर्स की बैठक ली। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने सेक्टर ऑफिसर्स को अपने-अपने क्षेत्र में चुनाव के दौरान कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी देशलदान ने समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर पुलिस ऑफिसर्स को जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने और व्यवस्था बनाए रखने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने नियुक्त अधिकारियों कर्मचारियों को संपूर्ण चुनाव कार्य संपन्न होने तक मुख्य आवास पर ही रहने के निर्देश दिए, साथ ही टीम वर्क के रूप में कार्य करते हुए रिटर्निंग अधिकारी से बूथ स्तर अधिकारी तक संपर्क बनाए रखने और समय पर सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को फील्ड विजिट करते हुए लोकेशन की संपूर्ण जानकारी लेने, समस्त व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने, संपर्क सड़क, नेटवर्क, रोशनी, वीडियोग्राफी, चारदीवारी/ बैरिकेटिंग आदि व्यवस्थाओं को पूर्व से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मतगणना के दौरान नियुक्त उच्च अधिकारियों सहित सभी अधिकारियों को मौके पर उपस्थित रहने, सेक्टर ऑफिसर्स को पूरी मतदान टीम को निरीक्षण के साथ सहयोग करने, छोटी छोटी कमियों को समय पर पूर्ण करवाने, तकनीकी कार्य एवं आवश्यक प्रपत्र समय पर तैयार करने के साथ ही सौहार्दपूर्ण आचरण से संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण संपन्न करवाने के संबंध में दिशा निर्देश प्रदान किये।
0
0
Report

रितु बराला FIR मांग पर कांग्रेस-बीजेपी में तीखी बयानबाजी

Jaipur, Rajasthan:रितु बराला मामले में FIR दर्ज कराने की मांग。 कमिश्नरेट में कांग्रेस नेताओं का धरना。 कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का बयान。 कहा - मुझे राहुल गांधी और कांग्रेस के नेताओं की बुद्धि पर आश्चर्य है。 जहां घटना घटित हुई है, FIR वहीं पर होती है。 किसी कारण से वहां के अधिकारी दर्ज नहीं कर रहे हैं, तो FIR दर्ज कराने के बहुत विकल्प हैं, वो कानून नहीं जानते हैं。 राजस्थान में क्यों अव्यवस्था पैदा करना चाहते हैं? बिना विवेक का उपयोग किए, ऊपर के निर्देश पर कांग्रेस नेता नाटक कर रहे हैं。 सुर्खियां बटोरने के लिए नाटक किया जा रहा है。
0
0
Report

कुंभा स्टेडियम में दशहरे की रस्म: रावण-दहन अब रिमोट से, सुरक्षा के साथ शानदार शो

Noida, Uttar Pradesh:बून्दी - कुंभा स्टेडियम में दशहरे को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मैदान में रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। रावण का पुतला 65 फीट और कुंभकर्ण व मेघनाथ के पुतले 45-45 फीट ऊंचे हैं। कार्यक्रम की खास बात यह है कि रावण परिवार का दहन रिमोट कंट्रोल से किया जाएगा। नगर परिषद की ओर से दर्शकों की सुरक्षा, रोशनी और बैठने की व्यवस्था की जा रही है। नगर परिषद सभापति आयुक्त बृजेश राय ने बताया कि कारीगर पुतलों को अंतिम रूप دینے में जुटे हैं। इस बार रावण परिवार का दहन पारंपरिक तरीके के बजाय रिमोट कंट्रोल से होगा। मंगलवार शाम 6 बजे बालचंदपाड़ा से पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्रा निकाली जाएगी। आयुक्त राय ने बताया कि शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कुंभा स्टेडियम पहुंचेगी। यहां रावण परिवार के पुतलों का दहन किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

अमित शाह के पंजाब दौरे के बाद मान सरकार घबराई: भाजपा दावा कानून-व्यवस्था बिगड़ी

Amritsar, Punjab:अमित शाह के पंजाब दौरे के बाद भगवंत मान सरकार में घबराहट: तरुण चुग 2029 तक पंजाब को पूरी तरह नशा मुक्त और भयमुक्त बनाएगी भाजपा: तरुण चुग नशा विरोधी कार्यकर्ताओं की हत्याएं चिंताजनक, भाजपा दिलाएगी पीड़ितों को न्याय: इकबाल सिंह लालपुरा भगवंत मान सरकार राज्य में कानून व्यवस्था और नशा रोकने में पूरी तरह विफल: पूर्व मंत्री गुरमीत सिंह सोढ़ी जनता के बढ़ते आक्रोश और अमित शाह के भय से पंजाब सरकार सीबीआई जांच को हुई मजबूर: श्वेता मलिक अमित शाह के पंजाब दौरे से मान सरकार में घबराहट; भाजपा नेताओं का आरोप— राज्य में बिगड़ी कानून व्यवस्था और फैला नशा माफिया अमृतसर : केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के पंजाब दौरे के दौरान राज्य की राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं— राज्यसभा सांसद तरुण चुग, पूर्व राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति (SC) आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा तथा पूर्व मंत्री गुरमीत सिंह सोढ़ी— ने पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तीखे हमले किए हैं। गृह मंत्री के दौरे से सत्तापक्ष में बौखलाहट: तरुण चुग भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद तरुण चुग ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब आगमन मात्र से भगवंत मान सरकार और आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में घबराहट स्पष्ट दिखाई दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति चरमरा गई है। चुग ने कहा कि भाजपा का संकल्प है कि 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को पूरी तरह नशा मुक्त, गैंगस्टर मुक्त और रंगदारी मुक्त बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने पंजाब को 'उड़ता पंजाब' बना दिया है, जबकि भाजपा इसे 'उभरता हुआ पंजाब' बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके साथ ही, उन्होंने राज्य की जेलों में गैंगस्टर के इंटरव्यू और सुरक्षा में चूक के मुद्दों पर भी सरकार की नियत पर सवाल उठाए। कानून व्यवस्था पर कोई नियंत्रण नहीं: श्वेत मलिक पूर्व राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक ने कहा कि पंजाब में रोजाना अपराध और गैंगस्टरों की घटनाएं सामने आ रही हैं और वर्तमान सरकार के बस में स्थिति को संभालना नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि जनता के भारी विरोध और गृह मंत्री के दौरे के दबाव में आकर ही पंजाब सरकार ने हाल ही में घटित मामलों में सीबीआई जांच सौंपने का निर्णय लिया है। मलिक ने जोर देकर कहा कि केंद्र सरकार और गृह मंत्रालय पंजाब के लोगों की जान-माल की सुरक्षा और राज्य में शांति बनाए रखने के लिए स्थिति पर व्यक्तिगत रूप से नजर रख रहे हैं। नशा रोकने वालों की हत्याएं गंभीर चिंता का विषय: इकबाल सिंह लालपुरा पुूर्व राष्ट्रीय एससी आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा ने कहा कि पंजाब में नशीले पदार्थों का बढ़ता जाल और नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले युवाओं व सामाजिक कार्यकर्ताओं की हत्याएं बेहद गंभीर और चिंताजनक विषय हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब की नौजवानी को नशे की गर्त से बचाना बेहद जरूरी है। भाजपा और केंद्र सरकार पीड़ितों के परिवारों के साथ खड़ी है और यह सुनिश्चित करेगी कि ऐसे सभी अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले। माफिया और अपराध के आगे बेबस सरकार: गुरमीत सिंह सोढ़ी पूर्व मंत्री गुरमीत सिंह सोढ़ी ने आम आदमी पार्टी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जो सरकार नशा माफिया और अपराधियों पर लगाम लगाने का दावा करती थी, वह आज पूरी तरह बेबस साबित हो रही है। जो नागरिक या युवा नशे के खिलाफ आवाज उठाते हैं, उन्हें सुरक्षा देने में सरकार विफल रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता अब इस विफल शासन से निजात चाहती है और केंद्रीय नेतृत्व ही राज्य को सुरक्षा और सही दिशा दे सकता है भाजपा नेताओं ने यह स्पष्ट किया कि गृह मंत्री अमित शाह का यह दौरा राज्य के विभिन्न हिस्सों— गुरदासपुर, बठिंडा, मानसा और लुधियाना— में लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाने और पंजाब को अपराध मुक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम है। बाइट: पुूर्व राष्ट्रीय एससी आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा बाइट: पूर्व मंत्री गुरमीत सिंह सोढ़ी बाइट: पूर्व राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक बाइट: राज्यसभा सांसद तरुण चुग
0
0
Report

बरसात के बाद पातड़ां मंडी में धान आवक शुरू, 10,322 टन पहुंची

Patran, Punjab:पातड़ा से सतपाल गर्ग बरसात के बाद मंडी में धान की आवक शुरू हो गई है। मौसम में सुधार होने के बाद किसान धान की कटाई कर फसल को सुखाकर मंडी में लेकर पहुंच रहे हैं। मंडी में अब तक 10,322 टन धान की आमद हो चुकी है। वहीं, खरीद, लिफ्टिंग और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर आढ़तियों व किसानों ने संतुष्टि जाहिर की है। उनका कहना है कि फिलहाल मंडी में कोई बड़ी समस्या सामने नहीं आ रही है। मार्केट कमेटी पातड़ां की ओर से भी खरीद प्रक्रिया को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। आढ़ती मोहन सिंह ने बताया कि बरसात के कारण किसानों को धान की कटाई का काम रोकना पड़ा था। अब मौसम साफ होने के बाद किसान फसल को सुखाकर मंडी में लेकर आ रहे हैं। धान की आवक धीरे-धीरे बढ़ रही है। मंडी में खरीद और अन्य व्यवस्थाएं ठीक रहने से किसानों को राहत मिल रही है। आढ़ती एसोसिएशन के पूर्व प्रधान सुरिंदर कुमार पेंद ने भी मंडी में किए गए प्रबंधों पर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि बरसात के बाद किसान धीरे-धीरे अपनी फसल मंडी में ला रहे हैं। खरीद और लिफ्टिंग की व्यवस्था सुचारू रहने से आढ़तियों तथा किसानों को सुविधा मिल रही है। खरीद और लिफ्टिंग के लिए किए आवश्यक प्रबंध मार्केट कमेटी पातड़ां के चेयरमैन महिगां सिंह बराड़ ने बताया कि मंडी में धान की आवक को देखते हुए खरीद, लिफ्टिंग और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। विभाग का प्रयास है कि किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। बरसात के बाद मंडी में धान पहुंचना शुरू हो गया है और व्यवस्थाओं पर लगातार ध्यान दिया जा रहा है। चेयरमैन बराड़ ने किसानों से अपील की कि वे धान को अच्छी तरह सुखाकर ही मंडी में लेकर आएं, ताकि खरीद के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत न आए। उन्होंने किसानों से फसल की कटाई के बाद खेतों में पराली या अन्य फसल अवशेषों को आग न लगाने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि पराली जलाने से पर्यावरण प्रदूषित होता है और मिट्टी की उपजाऊ शक्ति पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
0
0
Report

परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड के खिलाफ धरना-प्रदर्शन जारी, परिवार के साथ संवेदना जताई गई

Bhikhi, Punjab:परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर धरना जारी, करनाल बाठ की पत्नी ने परिवार के साथ जताई संवेदना परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर मानसा में परिवार और समर्थकों की तरफ से इंसाफ की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन लगातार जारी है। धरना स्थल पर अलग-अलग संगठनों के लोग पहुंचकर पीड़ित परिवार के साथ एकजुटता जाहिर कर रहे हैं। इसी कड़ी में करनाल बाठ की पत्नी भी धरना स्थल पर पहुंचीं। उनके साथ साबका सैनिक क्रांतिकारी यूनियन के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। उन्होंने परमिंदर सिंह झोटा के पिता से मुलाकात की और उनके बेटे की मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति संवेदना जाहिर की। इस दौरान सैनिक परिवारों की सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया गया। करनाल बाठ की पत्नी की ओर से कहा गया कि सैनिकों के परिवारों की सुरक्षा को लेकर सरकार की तरफ से उचित कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। उन्होंने इस मुद्दे पर चिंता व्यक्त की। वहीं, परमिंदर सिंह झोटा के मामले में परिवार और समर्थकों की ओर से लगातार इंसाफ की मांग की जा रही है। धरना स्थल पर विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी यह दर्शाती है कि इस मामले को लेकर परिवार के समर्थन में आवाजें उठ रही हैं। अब देखना होगा कि परिवार की इंसाफ संबंधी मांगों पर सरकार और प्रशासन की ओर से आगे क्या कदम उठाए जाते हैं।
0
0
Report
Advertisement

जालालाबाद में अवैध खनन: भाजपा नेता ने कड़ी कार्रवाई की मांग

Fazilka, Punjab:ਜਲਾਲਾਬਾਦ ਵਿੱਚ ਗੈਰਕਾਨੂੰਨੀ ਮਾਇਨਿੰਗ ਦੇ ਇਲਜ਼ਾਮ ਲੱਗੇ ਨੇ । ਭਾਜਪਾ ਦੇ ਜਿਲਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੁਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਕਾਕਾ ਕੰਬੋਜ ਨੇ ਇਸਦਾ ਖੁਲਾਸਾ ਕੀਤਾ ਹੈ । ਗੈਰਕਾਨੂੰਨੀ ਮਾਇੰਨਿੰਗ ਦੀ ਵੀਡੀਓ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਹੈ । ਇਲਜ਼ામ ਲੱਗੇ ਨੇ ਕਿ ਸਥਾਨਕ ਸੱਤਾਧਾਰੀ ਲੀਡਰ ਦੀ ਸ਼ਹਿ ਤੇ ਇਹ ਕਾਰੋਬਾਰ ਚਲਾਇਆ ਜا ਰਿਹਾ ਹੈ । ਜਿਸਤੇ ਪੁਲਿਸ ਵੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਨ ਤੋਂ ਬੇਬਸ ਹੋ ਗਈ ਹੈ । ਸੁਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਕਾਕਾ ਕੰਬੋਜ ਨੇ ਇਲਜ਼ਾਮ ਲਾਇਆ ਕਿ ਸਥਾਨਕ ਵਿਧਾਇਕ ਦੇ ਕਰਿੰਦੇ ਮਾਇਨਿੰਗ ਕਰਦੇ ਦਿਖਾਈ ਦੇ ਰਹੇ ਨੇ । ਓਹਨਾ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਕਰਵਾਈ ਨਹੀਂ ਕਰ ਰਹੀ । ਜਿਸਦੇ ਲਈ ਸਰਕਾਰ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਜਿੰਮੇਦਾਰ ਹੈ । ਓਹਨਾ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਸਖ਼ਤ ਐਕਸ਼ਨ ਲਏ ਜਾਨ ਦੀ ਮੰਗ ਰੱਖੀ ਹੈ । ਉਧਰ ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਜਿਹੜੀ ਰੇਤੇ ਨਾਲ ਭਰੀ ਟਰਾਲੀ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕਾਬੂ ਕੀਤੀ ਉਸਦੇ ਉਕਤ ਮਾਲਕ ਵੱਲੋਂ ਬਿਲ ਪੇਸ਼ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਸੀ । ਕਿ ਉਸਨੇ ਇਹ ਰੇਤਾ ਖਰੀਦ ਕੀਤਾ ਹੈ । ਜਿਸਤੇ ਕੋਈ ਕਾਰਵਾਈ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ ਗਈ ।
0
0
Report

हुड्डा का भाजपा पर तीखा हमला: MSP नहीं मिला, वादे नहीं निभे

Rewari, Haryana:दीपेंद्र हुड्डा का भाजपा पर जुबानी हमला- भाजपा जनता की चुनी हुई नहीं, मैनेजमेंट से बनी सरकार है..... हरियाणा के किसान बाजरा और धान पंजाब में बेचने को मजबूर, सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप..... दीपेंद्र बोले— कांग्रेस 75 सीटें जीत रही थी, राहुल गांधी के सवालों का चुनाव आयोग के पास जवाब नहीं..... 3600 रुपये बुजर्ग पेंशन और 100-100 गज के प्लॉट के वादे पर सरकार बैकफुट पर.... रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। दीपेंद्र हुड्डा ने साफ लफ्जों में कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार जनता के जनादेश से नहीं, बल्कि ‘मैनेजमेंट’ के सहारे बनी सरकार है। इसके साथ ही उन्होंने किसानों को एमएसपी न मिलने, चुनावी वादों में धोखाधड़ी और चुनाव में बड़े पैमाने पर 'वोट चोरी' का गंभीर आरोप लगाया है। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा कोसली के पूर्व मंत्री जगदीश यादव के भाई के निधन पर शोक जताने उनके पैतृक गांव हालुहेड़ा पहुंचे थे। मीडिया से बातचीत में हुड्डा ने हरियाणा के किसानों के हालात पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में किसानों को बाजरे और धान का घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी MSP तक नहीं मिल पा रहा है। हालात इतने बदतर हैं कि हरियाणा का अन्नदाता अपनी फसलें पंजाब ले जाकर बेचने को मजबूर है। किसानों के साथ-साथ दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा के चुनावी संकल्पों को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले भाजपा ने बुजुर्गों को 3600 रुपये मासिक पेंशन देने और पिछड़े वर्ग को 100-100 गज के आवासीय प्लॉट देने का वादा किया था, लेकिन सत्ता में आते ही सरकार इन वादों से मुकर गई। हुड्डा के मुताबिक, भाजपा ने समाज के हर तबके के साथ सिर्फ और सिर्फ वादाखिलाफी की है। उन्होंने विधानसभा चुनाव में 'वोट चोरी' का संगीन आरोप लगाते हुए सीधे चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल खड़े कर दिए। हुड्डा ने दावा किया कि हरियाणा में बड़े पैमाने पर वोटों का खेल हुआ है, जिसके चलते 75 सीटें जीतने की स्थिति में होने के बावजूद कांग्रेस को नतीजों में नुकसान पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस धांधली पर चुनाव आयुक्तों को पत्र लिखकर जवाब मांगा था, लेकिन आज तक कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक इस धांधली की सच्चाई सामने नहीं आ जाती, कांग्रेस खामोश नहीं बैठेगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top